21 March 2021 – जन्मदिन के अनुसार भविष्य

जन्मदिन के अनुसार भविष्य – ज्योतिष के क्षेत्र में अंक ज्योतिष हमारी जन्म तारीख के अनुसार हमारे जीवन के बारे में बहुत कुछ बताता है, क्योंकि हर व्यक्ति किसी न किसी अंक से जुड़ा होता है और यही अंक विभिन्न ग्रहों से संबंधित होते हैं। 

जिस व्यक्ति का जो मुख्य अंक होता है, उसी अंक के स्वामी ग्रह के आधार पर जीवन में कई प्रकार की अच्छी और बुरी घटनाओं का पता चल सकता है। वास्तव में यही अंक आपके जीवन पर विभिन्न रूपों में प्रभाव डाल सकते हैं। इसी को ध्यान में रखकर हमने आपके लिए तैयार किया है जन्मदिन के अनुसार भविष्य, जिसमें आप अपने जन्मदिन के आधार पर (astrology by date of birth) अपना भाग्य जान सकते हैं। हमारे अंक ज्योतिषाचार्य आचार्य मृगांक की कलम से आज जन्म लेने वाले लोगों का भविष्य!

आज जन्म लेने वाले लोगों का भविष्य 

वे सभी लोग जो किसी भी वर्ष अथवा महीने की 21 तारीख को जन्मे हैं, उनका मूलांक 3 है। यह अंक बृहस्पति ग्रह के अधीन माना जाता है। बृहस्पति को ज्ञान का कारक ग्र्ह माना जाता है, इसलिए इस अंक से जुड़े लोगों के अंदर भी विद्वता देखी जा सकती है।  आइए जानते हैं आज की तारीख (horoscope by date of birth) को जन्मे लोगों का जन्मदिन के अनुसार भविष्य:

मार्च महीने में जन्म लेने वालों का भविष्यफल

आपका जन्म मार्च महीने के अंतर्गत हुआ है। इससे पता लगता है कि आप देखने में बहुत ही आकर्षक व्यक्तित्व के स्वामी होते हैं। आप खूबसूरत भी होते हैं और लोगों को लुभाने में सक्षम रहते हैं। हालांकि आपका स्वभाव थोड़ा शर्मीला हो सकता है और इसलिए किसी के साथ घुलने मिलने में आपको ज्यादा समय लग जाता है। आपके अंदर दया की भावना होती है और आप सच बोलना पसंद करते हैं। आप शांतिप्रिय भी होते हैं और लोगों के साथ हर समस्या का समाधान बातचीत से ही निकालने की कोशिश करते हैं।

आपकी सबसे अच्छी बात यह है कि आप दूसरों की परेशानियों को समझना चाहते हैं और उन्हें समझने में कामयाब होते हैं लेकिन दूसरी तरफ आप बहुत गुस्से वाले भी हो सकते हैं। आपको गुस्सा बहुत तेजी से आता है। आप अपनी भावनाओं और इमोशंस को छुपा कर रखना ज्यादा पसंद करते हैं और इसलिए आपके मन की बात को जान पाना बहुत मुश्किल हो जाता है और जब कोई आप को नहीं समझ पाता तो आपको बुरा समझने लगता है। यही वजह है कि कई बार लोग आपको विश्वास के काबिल नहीं समझ पाते हैं। आप जीवन में सतर्क और चौकन्ने होते हैं और अपनी तरफ से ही किसी के बारे में कोई राय कायम कर लेते हैं जिसे बदलना स्वयं आपके लिए भी मुश्किल हो जाता है। कई बार आप की संगति गलत लोगों के साथ हो सकती है।

जानें आपके लिए क्या शुभ होगा 

शुभ दिन – सोमवार, रविवार, गुरुवार  

शुभ अंक – 3, 2, 7, 9

शुभ रंग – पीला, नारंगी और लाल

देखें आज का राशिफल, और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे-

यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है। इसके अलावा व्यक्तिगत भविष्यवाणी जानने के लिए ज्योतिषियों के साथ फ़ोन पर या चैट पर जुड़े

आपका व्यक्तित्व 

21 मार्च को जन्म लेने के कारण ज्योतिष के अनुसार आप का राशिफल (horoscope by date of birth) इस बात की ओर संकेत करता है कि, इनका व्यक्तित्व प्रभावशाली होता है। वाणी में आकर्षण और सौम्यता से यह लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर पाते हैं। इनके अंदर धार्मिक प्रवृति भी होती है। आप संस्कारी व्यक्ति होते हैं और दूसरों को भी अच्छाई का पाठ पढ़ाते हैं। किसी भी कार्य को करने में आप बहुत जल्दी माहिर हो जाते हैं। आपको शांति से जीना पसंद होता है और ज्ञान अर्जित करने के लिए भी हमेशा तैयार रहते हैं। आप हमेशा सत्य का साथ देते हैं। उदारता और दयालु प्रकृति आपकी शक्ति है।     

आपकी शक्ति

आज जन्म लेने वाले लोगों का जन्मदिन राशिफल यह संकेत करता है कि, आप विवादों से हमेशा दूरी बनाकर रखते हैं और ज्यादा तर्क-वितर्क करना भी आपको पसंद नहीं आता। धार्मिक कार्यों के जरिये आप मान-सम्मान अर्जित करते हैं। आपको दूसरों के मामले में टांग अड़ाना पसंद नहीं आता। अपने मान-सम्मान की चिंता आपको हमेशा लगी रहती है। आप अच्छे-बुरे का ध्यान रखकर सारे कार्य करते हैं।

आपकी कमज़ोरी

21 मार्च को जन्मे लोगों का जन्मदिन के अनुसार भविष्यफल यह बताता है कि, कई बार अत्यधिक आत्मविश्वास आपकी कमजोरी बन जाता है, इससे आपको परेशानी भी होती है। आप अभिमानी हो सकते हैं और जोश में आकर होश खो सकते हैं। आप बहुत महत्वकांक्षी होते हैं और महत्वाकांक्षाओं के पूरा न होने पर अत्यधिक निराशा आपको घेर लेती है।  इसके साथ ही फिजूलखर्ची करना भी आपकी कमजोरियों में से एक है। 

बृहत् कुंडली : जानें ग्रहों का आपके जीवन पर प्रभाव और उपाय

आपकी लव लाइफ और विवाह

आज जन्मे लोगों का लव लाइफ के दृष्टिकोण से जन्मदिन के अनुसार राशिफल जानने की कोशिश की जाए तो यह पता लगता है कि, इस अंक से संबंधित लोगों का प्रेम जीवन समस्याओं से भरा हो सकता है। इस अंक से जुड़े लोग एक से ज्यादा लोगों से संबंध बना सकते हैं। स्वाभाविक है इसके कारण कई बार यह मुश्किलों में पड़ते हैं और प्रेम जीवन पर भी इसका बुरा प्रभाव पड़ता है। आप अपने लवमेट को अपने अनुसार चलाने की कोशिश कर सकते हैं, जिसके कारण टकराव पैदा होता है, और आपका लवमेट आपसे दूरी बनाने लगता है। आपके अंदर अनुशासन को लेकर जुनून देखा जाता है और इसके लिए आप पूरा जोर भी लगाते हैं, हालांकि जब अपने अनुशासन को आप अपने लवमेट पर थोपने की कोशिश करते हैं तो मतभेद पैदा होते हैं। आपको सलाह दी जाती है कि, अपने लिए नियम बनाएं लेकिन उन्हें दूसरों पर थोपने की कोशिश न करें, इससे प्रेम जीवन में परेशानी आ सकती है।

इस अंक से संबंध रखने वाले लोग एक से ज्यादा बार विवाह बंधन में बंध सकते हैं। हालांकि इनका दांपत्य जीवन प्रेम जीवन की तुलना में बेहतर रहता है। आप अपने जीवनसाथी का साथ हमेशा देना चाहते हैं। सिर्फ यही नहीं आप अपने जीवनसाथी को जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा भी प्रदान करते हैं। आपको जीवनसाथी बहुत समझदार मिलता है, जो आपको जीवन में सकारात्मक बदलाव लाता है। आप दांपत्य जीवन में हमेशा संतुलन और सामंजस्य बनाकर चलने वाले होते हैं।

कौन से मूलांक वाले लोग होंगे आपके लिए भाग्यशाली यह जानने के लिए हमारे विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात  

आपका स्वास्थ्य

आज का जन्मदिन राशिफल इंगित करता है कि, आपका स्वास्थ्य बहुत जल्दी खराब नहीं होता। परंतु तंत्रिका तंत्र, उदर के रोग, हृदय रोग, कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की समस्या, मधुमेह, वसा से जुड़े रोग आपको परेशान कर सकते हैं। खुद को फिट बनाए रखने के लिए इस अंक से जुड़े लोगों को योग-ध्यान को अपनी दिनचर्या में जगह देनी चाहिए।

 आपका करियर


आज जन्मे लोगों का भविष्य जानने से हमें यह पता चलता है कि, आप कई क्षेत्रों में अपना करियर बना सकते हैं। आप वकील, न्यायाधीश, अध्यापक, उपदेशक, लेखक, संपादक, सैल्समैन बन सकते हैं। इसके अलावा डिजाइनिंग, सरकारी अफसर, बिजनेस, फाइनेंस का कार्य, कंसलटेंसी आदि क्षेत्रों में भी अपना करियर बना सकते हैं। 

आज जन्मे खास सेलिब्रिटी

आज जन्मे लोगों के लिए उपाय

  • आपको भगवान श्री हरि विष्णु की उपासना करनी चाहिए और श्री विष्णु सहस्त्रनाम स्तोत्र का नियमित पाठ करना चाहिए।
  • आपको अपने घर के बड़े बुजुर्गों और अपने अध्यापकों और गुरुजनों का सदैव सम्मान करना चाहिए।
  • आपको बृहस्पतिवार के दिन केले के वृक्ष और पीपल वृक्ष को जल चढ़ाना चाहिए।

जीवन में होने वाली सभी घटनाओं की जानकारी के लिए एस्ट्रोगुरु मृगांक से करें फोन पर बात

आशा है कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.