लव राशिफल 2024: प्यार के मामले में खुशनसीब रहेंगी ये 6 राशियाँ

प्यार एक ऐसा खूबसूरत एहसास है जिससे कोई भी अछूता नहीं है। प्यार के अंदर ऐसी ताकत होती है जो कमजोर से कमजोर व्यक्ति को भी दुनिया से लड़ने की हिम्मत देती है। शायद यही वजह है कि हर इंसान को अपने जीवन में प्यार की तलाश होती है। हालांकि कई बार लोग इसमें सफल नहीं हो पाते हैं तो कई बार लोगों के जीवन में प्यार जल्दी ही दस्तक दे देता है। 

आज अपने इस विशेष ब्लॉग में हम जानेंगे उन राशियों के बारे में जो 2024 में प्यार के मामले में बेहद ही खुशनसीब होने वाली हैं। अर्थात 2024 में जिसके जीवन में प्यार दस्तक देने वाला है। अगर आपकी राशि इनमें नहीं है तो भी परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। हम आपको कुछ सरल ज्योतिषीय उपाय भी बताएंगे जिन्हें अपनाकर आप अपने जीवन में प्रेम का आना सुनिश्चित कर सकते हैं। 

आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल? विद्वान ज्योतिषियों से जानें इसका जवाब

2024 में लकी इन लव रहेंगी ये राशियाँ 

मिथुन राशि 

बात 2024 के प्रेम जीवन की हो रही है तो इसमें मिथुन राशि का नाम सबसे शीर्ष पर आता है। इस साल देवगुरु बृहस्पति की दृष्टि आपके पंचम भाव पर रहेगी जिससे जो लोग पहले से प्रेम संबंध में हैं वह अपने रिश्ते के प्रति सच्चे और ईमानदार बनेंगे और अपने रिश्ते को पूरा महत्व देंगे। आप अपने पार्टनर के साथ कहीं लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं और आप उन्हें पूरा समय देंगे। इसके अलावा जो लोग सिंगल हैं उनके जीवन में प्रेम दस्तक दे सकता है वहीं जो लोग प्रेम संबंध में हैं वो अपने रिश्ते को अगले चरण पर ले जाने का विचार कर सकते हैं। 

कर्क राशि 

इस साल कर्क राशि के जातकों का प्रेम जीवन भी बेहद ही खुशगवार रहने वाला है। आपके और आपके पार्टनर के बीच प्यार और रोमांस बढ़ेगा। आप अपने पार्टनर के साथ घूमने जाएंगे, उनके साथ वक्त व्यतीत करेंगे। इसके अलावा इस राशि के जो जातक किसी से प्रेम करते हैं वह अपने पार्टनर के साथ वैवाहिक रिश्ते में बंधने का विचार भी कर सकते हैं। 

तुला राशि 

तुला राशि के जातकों के लिए भी साल 2024 काफी खास रहने वाला है। आप खुलकर इस साल का अपने पार्टनर के साथ आनंद लेंगे और अपने रिश्ते को मजबूत बनाएंगे। मार्च का महीना प्रेम जीवन के लिहाज से बेहद ही शानदार रहने वाला है। साथ ही जुलाई और अक्टूबर के महीने में भी आपका प्यार बढ़ेगा। इस राशि के कुछ जातक इस वर्ष प्रेम विवाह भी कर सकते हैं। 

सभी बारह राशियों का सबसे विस्तृत 2024 फलादेश: राशिफल 2024

वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए भी साल 2024 प्रेम के संदर्भ में अनुकूल संकेत दे रहा है। इस साल आप प्यार में कुछ भी कर गुजरने वाले बनेंगे। आप और आपके पार्टनर का सामंजस्य बहुत ही शानदार रहेगा जिससे आपका प्रेम मजबूत बनेगा। साल 2024 में मार्च, अगस्त, सितंबर के महीने आपके लिए काफी अनुकूल रहेंगे। इस दौरान आपका प्रेम बढ़ेगा। इस राशि के कुछ जातक 2024 में अपने मनचाहे व्यक्ति के साथ प्रेम विवाह भी कर सकते हैं। 

धनु राशि 

इसके अलावा धनु राशि के जातकों के लिए भी 2024 काफी अनुकूल रहने वाला है। इस दौरान आपका प्रेम जीवन संतुलित बनेगा। फरवरी के अंत से अप्रैल तक का समय प्रेम के लिहाज से अनुकूल रहेगा। आप अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक नजर आएंगे। अपने प्रियतम को खुश करने का हर प्रयास करेंगे और उसमें आप सफल भी होंगे। इस राशि के कुछ जातक अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं इससे आपका रिश्ता मजबूत बनेगा। 

मकर राशि 

आखिरी जिस राशि के लिए प्रेम के संदर्भ में यह साल बेहद ही खास रहेगा वह है मकर राशि। साल की शुरुआत से ही बुध और शुक्र आपके एकादश भाव में मौजूद रहकर आपके पंचम भाव पर दृष्टि डालेंगे जिससे आपका प्रेम संबंध मजबूत होगा। रोमांस की वृद्धि होगी और प्यार के योग बनेंगे। इसके बाद 1 मई को जब गुरु का गोचर होगा तो इससे आपके प्रेम संबंधों में स्पष्टता और मजबूती देखने को मिलेगी। आप इस साल अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने में कामयाब होंगे। सितंबर से दिसंबर के महीने के दौरान आपका प्यार परवान चढ़ने वाला है।

इन ज्योतिषीय उपायों से सुनिश्चित करें अपने जीवन में प्रेम की दस्तक 

यहां हम आपको कुछ उपाय बताने जा रहे हैं जिन्हें करके आप अपने जीवन में प्रेम की दस्तक सुनिश्चित कर सकते हैं। ज्योतिष के अनुसार शुक्र ग्रह को प्रेम से संबंधित ग्रह माना गया है। यही वजह है कि, कहा जाता है कि जिन जातकों की कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत स्थिति में होता है उन्हें प्रेम का आनंद अपने जीवन में मिलता है। आइए अब जान लेते हैं कुछ बेहद ही सरल उपाय:  

  • शुक्रवार के दिन सफेद वस्त्र पहनकर पूजा करें और शुक्र के बीज मंत्र का जाप करें। 
  • दही, ज्वार, कपड़े, चावल, चांदी ऐसी चीजों का जरूरतमंद लोगों को दान करें। 
  • राधा कृष्ण की पूजा करें। इन्हें माखन मिश्री का भोग लगाएँ। 
  • शुक्रवार के दिन सफेद कपड़े पहनकर भगवान शिव की पूजा करें। साथ ही लाल गुलाब या इत्र महादेव को अर्पित करें। 
  • इसके अलावा लड़के पन्ना की अंगूठी धारण करें और कन्याएं हाथ में हरी चूड़ी पहनें। शुक्रवार के दिन चीनी, दूध, चावल, घी युक्त भोजन करें। ऐसा करने से शुक्र की स्थिति कुंडली में मजबूत होती है और प्रेम की राह प्रशस्त होती है।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.