20 February 2021 – जन्मदिन के अनुसार भविष्य

जन्मदिन के अनुसार भविष्य – ज्योतिष के क्षेत्र में अंक ज्योतिष हमारी जन्म तारीख के अनुसार हमारे जीवन के बारे में बहुत कुछ बताता है, क्योंकि हर व्यक्ति किसी न किसी अंक से जुड़ा होता है और यही अंक विभिन्न ग्रहों से संबंधित होते हैं। 

जिस व्यक्ति का जो मुख्य अंक होता है, उसी अंक के स्वामी ग्रह के आधार पर जीवन में कई प्रकार की अच्छी और बुरी घटनाओं का पता चल सकता है। वास्तव में यही अंक आपके जीवन पर विभिन्न रूपों में प्रभाव डाल सकते हैं। इसी को ध्यान में रखकर हमने आपके लिए तैयार किया है जन्मदिन के अनुसार भविष्य, जिसमें आप अपने जन्मदिन के आधार पर (astrology by date of birth) अपना भाग्य जान सकते हैं। हमारे अंक ज्योतिषाचार्य आचार्य मृगांक की कलम से आज जन्म लेने वाले लोगों का भविष्य!

आज जन्म लेने वाले लोगों का भविष्य 

वे सभी लोग जो किसी भी वर्ष अथवा महीने की 20 तारीख को जन्मे हैं, उनका मूलांक 2 है। मन से चंचल और सभी से प्रेम करने वाले मूलांक 2 के लोग चंद्रमा की खूबियों से भरपूर होते हैं। आइए जानते हैं आज की तारीख (horoscope by date of birth) को जन्मे लोगों का जन्मदिन के अनुसार भविष्य:

फरवरी महीने में जन्म लेने का भविष्यफल

आपका जन्म फरवरी के महीने में हुआ है इसलिए आप अन्य लोगों के मुकाबले कुछ अलग होते हैं। आपके मन में क्या विचार चलते हैं, इन्हें पढ़ पाना और समझ पाना हर किसी के लिए बहुत मुश्किल होता है। आपके लिए जितना महत्व सच्चाई और हकीकत का है, उतना ही स्वप्न का भी है। अर्थात आप सपने भी देखते हैं और उन्हें हकीकत में बदलना भी जानते हैं। आप स्वाभाविक रूप से ही होशियार होते हैं। इस महीने में जन्म लेने के कारण आपके व्यक्तित्व में नए नए पहलू सामने आने लगते हैं। आप जो कुछ जानना चाहते हैं, उसे जानकर ही दम लेते हैं और बहुत आसानी से किसी भी बात को समझ लेते हैं। 

आपके व्यक्तित्व में गजब का आकर्षण होता है और आपकी पर्सनैलिटी आपके व्यक्तित्व का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होती है। लोग आपको थोड़ा शर्मीला और शांत स्वभाव का मानते हैं लेकिन आप किसी भी बंदिश में रहना पसंद नहीं करते और आपको रूढ़ियों को तोड़ते हुए देखा जा सकता है। आप भावुक तो हैं लेकिन आपकी भावुकता आपकी कमजोरी नहीं बल्कि मजबूती है। आप अपने प्रियजनों को बहुत खुश रखते हैं और हद से ज्यादा खर्च भी करते हैं।

जानें आपके लिए क्या शुभ होगा 

  • शुभ दिन – सोमवार, रविवार, गुरुवार तथा शुक्रवार  
  • शुभ अंक – 2, 1, 4, 7
  • शुभ रंग – सफेद, हरा, क्रीम तथा आसमानी 

आपका व्यक्तित्व 

20 फरवरी को जन्म लेने के कारण ज्योतिष के अनुसार (horoscope by date of birth), आपके अंदर सभी ऐसे गुण हैं जो मानवता के लिए आवश्यक होते हैं, पाए जाते हैं जैसे कि दयालुता, सहिष्णुता और प्रेम की कोमल भावना। आप भावुक होने के साथ-साथ दिल से भी सोचते हैं और दिल से साफ होते हैं जिससे लोगों के साथ अच्छा करना ही चाहते हैं। आपके अंदर कल्पनाशीलता की भावना कूट-कूट कर भरी होती है। इसके अतिरिक्त आकर्षण, दया, स्नेह, सहानुभूति, सहिष्णुता, ममता जैसे महान गुण आपके अंदर पाए जाते हैं। आप प्रकृति प्रेमी होते हैं और पर्यावरण की रक्षा करना अपना दायित्व समझते हैं। आपको नदी, तालाब, समुद्र किनारे जाना या ऐसी सभी जगह, जहां जल की मात्रा अधिक हो, जाना बहुत पसंद होता है। यदि आप किसी नदी किनारे या समुद्र किनारे अपना घर बना कर रहे तो आपको ज्यादा सुकून मिलता है। आपको घूमने फिरने का बहुत शौक होता है इसलिए जल्दी-जल्दी घूमने की प्लानिंग करते रहते हैं। आपके अंदर चंचलता भी होती है जो आपके अंदर एक छोटे बच्चे सी कोमल भावना को जन्म देती है। यह खूबी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनती है। आप दिल से साफ होते हैं और इसलिए कई बार लोग आप का लाभ भी उठा लेते हैं। आपके अंदर कलात्मक अभिव्यक्ति होती है क्योंकि आप कलात्मक होते हैं और कोई ना कोई कला आपके अंदर विद्यमान होती है और समय आने पर आप उसे और भी ज्यादा निखारते हैं जिससे आपको लोगों की प्रशंसा, सम्मान और धन की प्राप्ति भी होती है तथा मानसिक संतुष्टि मिलती है।

आपकी शक्ति 

आज जन्म लेने वाले लोगों का जन्मदिन राशिफल यह संकेत करता है कि आपका मन बड़ा साफ होता है और आप सब की अच्छाइयों को देखते हैं। उनकी बुराइयों पर आपका ध्यान कम जाता है और सभी के साथ प्रेम पूर्वक व्यवहार करते हैं। आपकी यही खूबी आपको सबका चहेता बनाती है और लोग आपको सर आंखों पर बिठा कर रखते हैं और आपको अच्छा मान सम्मान मिलता है। आप किसी भी महफिल की जान बन सकते हैं। आपकी कल्पनाशीलता आपके व्यक्तित्व को एक नया आयाम देती है और लोग आपकी कल्पना के कायल होते हैं। आप लोगों के दुख में सहानुभूति प्रकट करते हैं जो उन को मजबूती प्रदान करता है और आपके अच्छे मित्र बन जाते हैं।

आपकी कमजोरी 

20 फरवरी को जन्मे लोगों का जन्मदिन के अनुसार भविष्यफल यह बताता है कि आप जल्दी ही किसी पर विश्वास कर लेते हैं क्योंकि आपके मन में छल नहीं होता है लेकिन यही बात लोगों के लिए फायदे का सौदा बन जाती है और वे  आप का नाजायज फायदा उठाने लगते हैं। आप जरुरत से ज्यादा भावुक भी होते हैं जो आपके कमजोर पक्ष को दर्शाता है और लोग आपकी इस कमजोरी को जानकर समय-समय पर आपको परेशान कर सकते हैं। अत्यधिक चिंता ग्रस्त होकर बार बार सोचना और दिमाग की जगह भी दिल का प्रयोग करना आप को नुकसान पहुंचाता है और इससे आपका स्वास्थ्य भी पीड़ित हो सकता है। यदि आप इन समस्याओं पर ध्यान देंगे तो जीवन में उत्तम सफलता प्राप्त करने में कामयाब हो सकते हैं।

बृहत् कुंडली : जानें ग्रहों का आपके जीवन पर प्रभाव और उपाय

आपकी लव लाइफ और विवाह

आज जन्मे लोगों का लव लाइफ के दृष्टिकोण से जन्मदिन के अनुसार राशिफल जानने की कोशिश की जाए तो यह पता लगता है कि आप एक आदर्श प्रियतम होते हैं। आप जिनको प्यार करते हैं, उनके प्रति अपनी कल्पनाशीलता का पूरा प्रयोग करते हैं और उनके दिल में अपनी जगह बना कर ही दम लेते हैं। आप की छाप ऐसी होती है कि जो आपसे एक बार प्यार कर ले, वह जीवन भर आपको नहीं भूल सकता है। आप काफी रोमांटिक भी होते हैं और क्रिएटिव भी। अपने प्रियतम को नए-नए सरप्राइज देना आपकी खासियत होती है। आपके लिए गिफ्ट की कीमत नहीं, उससे जुड़े इमोशन महत्वपूर्ण होते हैं और यही वजह है कि आप अपने प्रेम जीवन में बहुत ज्यादा गहराई तक उतर जाते हैं। हालांकि कभी-कभी आपकी अत्यधिक भावुकता और जरूरत से ज्यादा असुरक्षा और केयर की भावना आपके प्रियतम को बंधन का एहसास कराने लगती है जिसकी वजह से आपके प्रेम संबंधों में समस्या आनी शुरू हो जाती है। इसके बावजूद भी आपके प्रेम संबंध काफी अच्छे रहते हैं।

जन्मदिन के अनुसार भविष्य जानते हुए यदि आज जन्मे विवाहित लोगों की बात करें तो तो आप अपने परिवार का पूरा ध्यान रखते हैं और सभी घरेलू जरूरतों पर पूरा ध्यान आपका रहता है जिसकी वजह से दांपत्य जीवन में आप अपने जीवन साथी और अपनी संतान का पूरा ध्यान रखते हैं और उनके लिए एक आदर्श पति अथवा पत्नी साबित होते हैं। आपके साथ यह समस्या हो सकती है कि आप अपनी मनपसंद का जीवन साथी खोजने में नाकामयाब रहें क्योंकि आप की कल्पनाशीलता आपको एक ऐसे लोक में ले जाती हैं, जिस तरह का व्यक्ति मिलना मुश्किल होता है और इस वजह से कई बार आपके दांपत्य जीवन में असंतोष की भावना आ सकती है। फिर भी आप अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह करना भली भांति जानते हैं और अपने जीवन साथी की पूरी केयर करते हैं और उनके प्रति प्रेम की भावना रखते हैं। इससे आपका दांपत्य जीवन शुरुआत की समस्याओं के बाद धीरे-धीरे सही रास्ते पर चल पड़ता है और आप उत्तम दांपत्य जीवन का आनंद लेते हैं। आपका जीवनसाथी मीठा बोलने वाला, देखने में सुन्दर और मन को शांति देने वाला हो सकता है।

जीवन में किसी भी समस्या के समाधान की तलाश में हैं तो विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात

आपका स्वास्थ्य 

आज का जन्मदिन राशिफल इंगित करता है कि किसी भी चीज की अधिकता नकारात्मक होती है। आपका हद से ज्यादा विचारशील होना और चिंता ग्रस्त होना आपको बीमारियों के प्रति सुलभ शिकार बना देता है। आपको पाचन तंत्र से जुड़ी समस्या हो सकती है और उदर रोग होने की संभावना सबसे अधिक होती है। इसके अतिरिक्त आप बदलते मौसम के कारण सर्दी, नजला, जुकाम, खांसी, बुखार की समस्या से पीड़ित हो सकते हैं। बचपन में निमोनिया होने की शिकायत भी आम तौर पर संभव होती है। इसके अतिरिक्त छाती में जकड़न या फेफड़ों से संबंधित रोग आपको परेशान कर सकते हैं। आपको सदैव स्वच्छ जल का सेवन करना चाहिए क्योंकि जल जनित समस्याएं आपको समय-समय पर पीड़ा दे सकती हैं। आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो सकती है इसलिए आपको ऐसे पदार्थों का सेवन करना चाहिए जिससे आपकी आंतरिक शक्ति का विकास हो और आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि हो। आपको किसी भी बीमारी को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और तुरंत उसके इलाज का विचार करना चाहिए तभी आप किसी बड़ी बीमारी के चंगुल में आने से बच सकते हैं।

आपका करियर   

आज जन्मे लोगों का भविष्य जानने से हमें यह पता चलता है कि चंद्र देव की कलाओं का असर आपके जीवन पर भी पड़ता है इसलिए आप कभी एकदम से बहुत खुश और कभी एकदम से उदास हो सकते हैं लेकिन आप महिलाओं के विशेष सहयोग से जीवन में उन्नति प्राप्त कर सकते हैं। यदि आपके कार्यक्षेत्र में कोई महिला बॉस हो तो आपको जीवन में अच्छी सफलता मिलने की संभावना होती है। आप को चलायमान काम करने में ज्यादा लाभ होने की संभावना रहती है। यदि आप बिजनेस करना चाहते हैं तो दूध और दूध उत्पाद जल से संबंधित काम, लिक्विड के काम, इंपोर्ट – एक्सपोर्ट जैसे काम करना आपके लिए फायदेमंद साबित होता है। इसके अतिरिक्त अन्य क्षेत्र जिनमें आप अच्छा नाम और पैसा कमा सकते हैं उनमें राजनीति का क्षेत्र, समाज सेवा करना, चिकित्सा क्षेत्र, थेरेपिस्ट के रूप में काम करना, अध्यापन का कार्य करना या उपदेशक के रूप में भी आप अपनी आजीविका चला सकते हैं। इसके साथ ही आपके लिए प्रकाशन का कार्य, लेखन का कार्य या काव्य का कार्य करना भी उत्तम रहता है। आपकी कलात्मकता आपको एक अच्छा आर्ट डायरेक्टर भी बना सकती है और फिल्म तथा सीरियल के क्षेत्र में भी आपको अच्छा नाम दिलवा सकती है। 

आज जन्मे खास सेलिब्रिटी

आज जन्मे लोगों के लिए उपाय

  • शिवलिंग पर दूध और अक्षत चढ़ाना आपके लिए उत्तम रहता है।
  • आपको रुद्राष्टक का पाठ करना चाहिए और ॐ नमः शिवाय मंत्र का कम से कम 108 बार प्रतिदिन जाप करना चाहिए।
  • जीवन में सफलता पाने के लिए और बीमारियों से दूरी बनाने के लिए प्रतिदिन ध्यान और मेडिटेशन का अभ्यास करें।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

आशा है कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.