दिसंबर में शुक्र करेंगे दो बार राशि परिवर्तन: इन तीन राशियों की होगी बल्ले-बल्ले

साल 2022 विदा लेने के लिए तैयार है और इस वर्ष के अंतिम महीने में कई प्रमुख ग्रहों के गोचर होने जा रहे हैं। इन ग्रहों के गोचर का प्रभाव ये निर्धारित करेगा कि सभी 12 राशियों के जातकों के लिए साल का अंत अच्छा या बुरा कैसा रहेगा? इसलिए यदि आप भी जानने के लिए उत्सुक हैं कि दिसंबर का महीना आपके लिए क्या लेकर आएगा? तो इस सवाल का जवाब मिलेगा आपको इस ब्लॉग में। यहाँ हम आपको दिसंबर 2022 में होने जा रहे शुक्र के दो गोचर के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे जिसका लाभ मुख्य रूप से 3 राशियों को मिलेगा। सिर्फ इतना ही नहीं, इस महीने शुक्र 3 बार अपना नक्षत्र बदल रहे हैं यानी दिसंबर में कुल 5 शुक्र गोचर होने वाले हैं। आइये जानते हैं इन गोचरों के बारे में।  

भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके

कब होने जा रहे हैं शुक्र के 5 गोचर? 

पहला शुक्र गोचर: शुक्र का पहला गोचर धनु राशि में होने जा रहा है। इस गोचर के दौरान शुक्र बृहस्पति की राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं और ज्योतिष में इन दोनों ही ग्रहों को गुरुओं का दर्जा प्राप्त है। ऐसे में, ये गोचर जातकों के लिए अनुकूल और फलदायी साबित होगा, विशेष रूप से टीचर्स, मेंटर्स और गुरुओं के लिए।

तिथि: 05 दिसंबर 2022  

समय: शाम 05 बजकर 39 मिनट पर

शुक्र का धनु राशि में गोचर के बारे में अधिक पढ़ें। 

शुक्र का दूसरा गोचर: शुक्र का दूसरा गोचर मकर राशि में होगा। यह गोचर पेशेवर जीवन, आध्यात्मिक प्रगति और आय में वृद्धि के लिए अनुकूल रहने वाला है। 

तिथि: 29 दिसंबर 2022 

समय: दोपहर 03 बजकर 45 मिनट पर 

शुक्र का मकर राशि में गोचर के बारे में अधिक पढ़ें। 

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

अब, हम बात करते हैं शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन के बारे में 

पहला गोचर: शुक्र का मूल नक्षत्र में गोचर 

तिथि:  5 दिसंबर 2022

समय: शाम 04 बजकर 02 मिनट पर

दूसरा गोचर: शुक्र गोचर का पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में गोचर 

तिथि: 16 दिसंबर 2022

समय: सुबह 08 बजकर 42 मिनट पर

तीसरा गोचर: शुक्र का उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में गोचर 

तिथि: 26 दिसंबर 2022

समय: रात 10 बजकर 57 मिनट पर 

नोट: इस ब्लॉग में हम केवल शुक्र के धनु और मकर राशि में गोचर के प्रभाव के बारे में चर्चा करेंगे। इसलिए शुक्र के नक्षत्र गोचर का प्रभाव जानने के लिए एस्ट्रोसेज के साथ बने रहे।  

आइये अब हम नज़र डालते हैं उन राशियों पर जिनके लिए शुक्र का गोचर फलदायी साबित होगा। 

नये साल में करियर की कोई भी दुविधा कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट से करें दूर

दिसंबर में होने वाले शुक्र ग्रह के दो गोचर, इन राशियों के लिए रहेंगे भाग्यशाली

सिंह: दिसंबर में होने वाले शुक्र ग्रह के दो गोचर सिंह राशि के लिए लाभकारी साबित होंगे। इस दौरान सिंह राशिवालों के प्रेम और वैवाहिक जीवन में सुधार देखने को मिलेगा। ऐसे में आपके रिश्ते में शांति और प्रेम बना रहेगा। साथ ही जातकों को संतान की तरफ से भी ख़ुशख़बरी सुनने को मिल सकती है। इसके अलावा, यदि आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं और कड़ी मेहनत कर रहे हैं तो आपको सफलता मिलने की संभावना है।    

वृश्चिक: शुक्र गोचर के दौरान वृश्चिक जातकों के लिए समय शानदार रहेगा। इस अवधि में आय के स्त्रोतों में बढ़ोतरी होने से आप पर्याप्त मात्रा में धन की बचत करने में सक्षम होंगे। साथ ही, अगर आपका कोई काम किसी कारण की वजह से रुक गया है तो अब वे कार्य दोबारा शुरू हो जाएगा और पूरा भी। आपको खर्चों और आय के बीच संतुलन बिठाना होगा जिससे आप वित्तीय स्थिरता प्राप्त कर सकें।      

कुंभ: कुंभ उन 3 भाग्यशाली राशियों में से एक है जिन्हें शुक्र के दोहरे गोचर से लाभ मिलेगा। यह समय बचत के लिए श्रेष्ठ होगा और आप धन बचाने में सक्षम होंगे जिससे आपका भविष्य सुरक्षित होगा। आय में बढ़ोतरी से वित्तीय स्थिरता की प्राप्ति होगी। इस दौरान आपके घर में कोई मांगलिक कार्य भी होने की संभावना है जिससे घर-परिवार और सदस्यों के बीच हंसी-ख़ुशी और शांति का माहौल बना रहेगा।

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें

कुंडली में शुक्र को मज़बूत करने के लिए राशि अनुसार करें ये उपाय

मेष: इन राशिवालों के लिए शुक्र को मज़बूत करने के लिए हीरा धारण करना सबसे प्रभावी उपायों में से एक है।

वृषभ: वृषभ राशि के जातकों को अपनी सहूलियत के अनुसार 11 या 21 शुक्रवार के व्रत करने की सलाह दी जाती है। 

मिथुन: मिथुन राशिवाले शुक्रवार के दिन पीले कपड़े, चावल, गुड़, चीनी आदि वस्तुओं का दान करें। 

कर्क: कर्क राशि के जातक संध्याकाल में पूजा करें, विशेष रूप से शुक्रवार के दिन। साथ ही, शुक्र बीज मंत्र का जाप करें।

सिंह: शुक्र से शुभ परिणामों की प्राप्ति के लिए, हीरा, सोना या क्रिस्टल आदि का दान करें।  

कन्या: कन्या राशि के जातक महिलाओं का सम्मान करें और घर को हमेशा स्वच्छ रखें। इन आसान उपायों से शुक्र मज़बूत होता है।

तुला: शुक्रवार के दिन सफेद रंग के फूल भगवान शिव को अर्पित करें।  

वृश्चिक: इस राशि के लोग खट्टी चीज़ों के सेवन से बचें। 

धनु: रहिनेस्टोन्स की माला पहनें।  

मकर: नहाने के पानी में इलायची डालें। 

कुंभ: शुक्रवार के दिन आटे से बनी लोइयां चींटियों को खिलाएं।

मीन: प्रतिदिन अपने भोजन में से एक हिस्सा निकालकर गाय को खिलाएं। 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.