2 April 2021 – जन्मदिन के अनुसार भविष्य

जन्मदिन के अनुसार भविष्य – ज्योतिष के क्षेत्र में अंक ज्योतिष हमारी जन्म तारीख के अनुसार हमारे जीवन के बारे में बहुत कुछ बताता है, क्योंकि हर व्यक्ति किसी न किसी अंक से जुड़ा होता है और यही अंक विभिन्न ग्रहों से संबंधित होते हैं। 

जिस व्यक्ति का जो मुख्य अंक होता है, उसी अंक के स्वामी ग्रह के आधार पर जीवन में कई प्रकार की अच्छी और बुरी घटनाओं का पता चल सकता है। वास्तव में यही अंक आपके जीवन पर विभिन्न रूपों में प्रभाव डाल सकते हैं। इसी बात को ध्यान में रखकर हमने आपके लिए तैयार किया है जन्मदिन के अनुसार भविष्य, जिसमें आप अपने जन्मदिन के आधार पर (astrology by date of birth) अपना भाग्य जान सकते हैं। हमारे अंक ज्योतिषाचार्य आचार्य मृगांक की कलम से आज जन्म लेने वाले लोगों का भविष्य!

आज जन्म लेने वाले लोगों का भविष्य 

वे सभी लोग जो किसी भी वर्ष अथवा महीने की 2 तारीख को जन्मे हैं, उनका मूलांक 2 है। यह अंक चंद्र देव जी के अधीन माना गया है। चंद्र देव जी के प्रभाव के चलते इस अंक से जुड़े लोगों में सकारात्मक प्रवृत्ति देखने को मिलती है। आइए जानते हैं आज की तारीख (horoscope by date of birth) को जन्मे लोगों का जन्मदिन के अनुसार भविष्य:

अप्रैल महीने में जन्म लेने का भविष्यफल

आपका जन्म अप्रैल महीने के अंतर्गत हुआ है। इससे पता लगता है कि आप जिद्दी किस्म के हो सकते हैं लेकिन आपको सारा दिन काम करना पसंद होगा और आप एक अच्छे दोस्त के गुण अपने अंदर समाहित रखते हैं। आपको प्रकृति बहुत पसंद होती है और आप प्राकृतिक जगहों पर घूमना और प्रकृति की सुंदरता निहारना पसंद करते हैं। आप हंसमुख भी होते हैं और खूबसूरत भी। आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के पसंदीदा होते हैं। आप काफी रोमांटिक भी होते हैं जिससे आपके प्रियतम आप से खासे खुश होते हैं। आपकी सबसे अच्छी बात यह है कि आप प्यार के मामले में वफादार होते हैं और आपकी प्रवृत्ति भी रोमांटिक होती है जिससे अपने प्रियतम के साथ अच्छी केमिस्ट्री बना कर चलते हैं। आपकी शारीरिक ऊर्जा गजब की होती है और आप बहुत मेहनत करने के बाद भी एकदम फ्रेश नजर आते हैं। मानसिक तौर पर भी आप काफी मजबूत दिखते हैं। 

आपकी रूचि अपनी कला और संस्कृति के प्रति अधिक होती है और आपके अंदर कलात्मक गुण भी होते हैं। आप कोई कलाकार भी हो सकते हैं और आप अपनी खूबियों से लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर लेते हैं। आपको हर बात जानना पसंद होता है और काफी जिज्ञासु प्रवृत्ति के होते हैं। खोजबीन आपका प्रमुख शगल होता है। आप दूसरों की निजी जिंदगी में झांकना भी पसंद करते हैं जिससे कई बार दूसरों के लिए परेशानी का कारण बन सकते हैं। आप जो एक बार ठान लेते हैं, उसे हर कीमत पर करके ही दम हासिल करते हैं और यदि आपने किसी बात को करने के लिए हामी भर दी है तो आप कमिटमेंट के रूप में उसे समय पर पूरा करते हैं क्योंकि बातों से पलटना आपको पसंद नहीं होता है। आप जीवन में जुनूनी हो सकते हैं और आपको प्रकृति में घुलना मिलना पसंद होता है।

जानें आपके लिए क्या शुभ होगा 

शुभ दिन – रविवार, मंगलवार तथा सोमवार  

शुभ अंक – 3, 1, 9, 2

शुभ रंग – लाल, नारंगी, पीला तथा सुनहरा 

आपका व्यक्तित्व 

2 अप्रैल को जन्म लेने के कारण ज्योतिष के अनुसार, आप का राशिफल (horoscope by date of birth) इस बात की ओर संकेत करता है कि, चंद्र के प्रभाव के कारण आप कलात्मक अभिव्यक्ति के होते हैं। आप स्वभाव से सौम्य और परोपकारी होने के साथ-साथ, आपके मन में लोगों के प्रति दया की भावना अधिक होती हैं। आप रोमांटिक और घुमक्कड़ प्रवृत्ति के होते हुए, प्रकृति का आनंद लेना पसंद करते हैं। अपने मन में हर जीव के लिए अपार दया, आपको प्रेम, करुणा और स्नेह से परिपूर्ण करती है, इसलिए आप मानसिक रूप से भी भावुक होते हैं। इस कारण आप कई बार जल्दी एवं ज्यादा चिंता करते दिखाई देते हैं।

देखें आज का राशिफल, और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे-

यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है। इसके अलावा व्यक्तिगत भविष्यवाणी जानने के लिए ज्योतिषियों के साथ फ़ोन पर या चैट पर जुड़े

आपकी शक्ति 

आज जन्म लेने वाले लोगों का जन्मदिन राशिफल के अनुसार पता चलता है कि, आप दूसरों के दोष न देखकर उनकी खूबियां देखने वाले होते हैं। सभी के लिए आपके दिल में प्रेम और दया की भावना होती है। इसके अलावा आप एक प्रकृति प्रेमी होने के साथ ही, ममता और करुणा से ओतप्रोत भी होते हैं। आपकी गज़ब की कल्पना शक्ति आपको दूसरों से अलग रखने में मदद करती है। 

आपकी कमज़ोरी 

2 अप्रैल को जन्मे लोगों का जन्मदिन के अनुसार भविष्यफल यह बताता है कि, कई बार आपका जरूरत से ज्यादा भावुक होना आपको कमज़ोर बना देता है। साथ ही आप अक्सर खूबसूरती के प्रति आसक्ति होकर, खुद को अपने असली कार्यों से भ्रमित कर देते हैं, जिसके कारण आपको परेशानियां हो सकती हैं। हर बात या  घटना को लेकर आपका बहुत ज्यादा सोच-विचार करना भी, कई बार समय पर निर्णय लेने में आपको असक्षम बनाता है। ये देखा गया है किअपनी सेहत को लेकर आपका लापरवाह रवैया, आपको स्वास्थ्य कष्ट देने का मुख्य कारण बनता है।    

बृहत् कुंडली : जानें सभी ग्रहों का आपके जीवन पर प्रभाव और उपाय

आपकी लव लाइफ और विवाह

आज जन्मे लोगों का लव लाइफ के दृष्टिकोण से जन्मदिन के अनुसार राशिफल जानने की कोशिश की जाए तो यह पता लगता है कि आपकी लव लाइफ में निरंतरता की कमी, आपको अक्सर परेशान करती है। आपका ज़रूरत से ज्यादा भावुक होना भी, आपको अपने साथी से दूर करने का कारण बनता है। साथ ही अपने प्रेमी को लेकर आपका एक्स्ट्रा केयरिंग स्वभाव, लवमेट को घुटन महसूस कराता है। जिसके परिणामस्वरूप वो आपसे दूरी बनाना ही बेहतर समझते हैं। आपको इस बात को भी समझना चाहिए कि किसी भी व्यक्ति से भावनात्मक लगाव, एक हद तक हो तो ही ठीक रहता है, अन्यथा समस्याएं हो सकती हैं।  क्योंकि जब भी आपके मन की कोई इच्छा पूरी नहीं होती हैं तो, आप हद से ज्यादा दुखी हो जाते हैं। 

जन्मदिन के अनुसार भविष्य जानते हुए यदि आज जन्मे विवाहित लोगों की बात करें तो, इस अंक से संबंधित लोग सामान्य रूप से ही अपना दांपत्य जीवन व्यतीत करते हैं। आप अपने परिवार के सभी दायित्वों को सफलतापूर्वक 

निभाने के लिए तत्पर रहते हैं। आपका अपनी संतान से विशेष लगाव होता है। आप अपने कामकाज़ और घर के बीच सही तालमेल बैठाने का प्रयास करते हुए, घर का माहौल हल्का रखने की कोशिश करते हैं। हालांकि अगर मनचाहा जीवनसाथी न मिले तो, आप थोड़ा उदास हो जाते हैं। परंतु इस अंक वाले लोगों का जीवनसाथी सुंदर और साथ देने वाला होता है, जिसके परिणामस्वरूप आपके रिश्ते में प्रेम की भावना अधिक देखने को मिलती है। 

जीवन में किसी भी समस्या के  समाधान की तलाश में हैं तो, एस्ट्रोसेज वार्ता से दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात

आपका स्वास्थ्य 

आज का जन्मदिन राशिफल इंगित करता है कि, आपका बार-बार बीमार पड़ना आपके स्वभाव को चिड़चिड़ा बना देता है। आपका ज़रूरत से ज्यादा सोचना भी, आपको पेट से जुड़ी कई समस्या देता है। क्योंकि इससे सबसे अधिक आपका पाचन तंत्र प्रभावित होता है। बदलते मौसम के साथ ही आपको कई मौसमी विकार, जैसे: सर्दी लगना, खांसी या जुकाम, आदि आसानी से हो जाता है। साथ ही इस अंक के लोग, अक्सर वहम की समस्या से खुद को मानसिक तनाव देते रहते हैं। इससे उन्हें मानसिक अवसाद से भी पीड़ित होना पड़ता है। आपको जल से जुड़ी कई समस्याएं भी होती हैं। कई लोग शरीर के द्रव्यों से संबंधित समस्या से भी जीवन भर परेशान रहते हैं। 

आपका करियर   

आज जन्मे लोगों का भविष्य जानने से हमें यह पता चलता है कि, आप कलात्मकता से भरे काम जैसे: अभिनय, काव्य पाठक, फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े अन्य कार्यों, आदि में अपना करियर बनाते हैं। आप मर्चेंट नेवी व नौसेना से जुड़कर भी देश की सेवा करते हैं। ये लोग बिजनेस या ट्रांसपोर्ट के कार्यों में भी अच्छा करियर बनाते हैं। साथ ही आप मछली पालन का काम, टीचिंग करना, प्रकाशक बनना या किसी भी व्यक्ति के सहायक बनाकर भी अच्छी सफलता अर्जित करते हैं। इस अंक वाले कई लोग कृषि कार्य से भी अच्छी जीविका अर्जित कर पाते हैं। वहीं आप एक अच्छे थेरेपिस्ट भी होते हैं। यदि आप व्यापार करते हैं तो, आप बंदरगाह से जुड़ा कार्य करके, आयात-निर्यात और चावल का व्यापार करके भी अपार सफलता हांसिल करते हैं। 

आज जन्मे खास सेलिब्रिटी

आज जन्मे लोगों के लिए उपाय   

  • जीवन में सफलता के लिए शिवलिंग पर दूध एवं अक्षत अर्पित करें।  
  • रोग एवं दोष से मुक्ति के लिए, समय-समय पर रुद्राभिषेक कराएं। 
  • मानसिक शांति के लिए प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें।  

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.