19 April 2021 – जन्मदिन के अनुसार भविष्य

जन्मदिन के अनुसार भविष्य – ज्योतिष के क्षेत्र में अंक ज्योतिष हमारी जन्म तारीख के अनुसार हमारे जीवन के बारे में बहुत कुछ बताता है, क्योंकि हर व्यक्ति किसी न किसी अंक से जुड़ा होता है और यही अंक विभिन्न ग्रहों से संबंधित होते हैं। 

जिस व्यक्ति का जो मुख्य अंक होता है, उसी अंक के स्वामी ग्रह के आधार पर जीवन में कई प्रकार की अच्छी और बुरी घटनाओं का पता चल सकता है। वास्तव में यही अंक आपके जीवन पर विभिन्न रूपों में प्रभाव डाल सकते हैं। इसी बात को ध्यान में रखकर हमने आपके लिए तैयार किया है जन्मदिन के अनुसार भविष्य, जिसमें आप अपने जन्मदिन के आधार पर (astrology by date of birth) अपना भाग्य जान सकते हैं। हमारे अंक ज्योतिषाचार्य आचार्य मृगांक की कलम से आज जन्म लेने वाले लोगों का भविष्य!

आज जन्म लेने वाले लोगों का भविष्य 

वे सभी लोग जो किसी भी वर्ष अथवा महीने की 19 तारीख को जन्मे हैं, उनका मूलांक (1+9=10=1+0) 1 है। यह अंक ग्रहों के राजा सूर्य देव जी के अधीन माना गया है। सूर्य देव जी के प्रभाव के चलते, इस अंक से जुड़े लोग कुशल नेतृत्व क्षमता वाले होते हैं। आइए अब जानते हैं, आज की तारीख (horoscope by date of birth) को जन्मे लोगों का जन्मदिन के अनुसार भविष्य:

अप्रैल महीने में जन्म लेने का भविष्यफल

आपका जन्म अप्रैल महीने के अंतर्गत हुआ है। इससे पता लगता है कि आप जिद्दी किस्म के हो सकते हैं लेकिन आपको सारा दिन काम करना पसंद होगा और आप एक अच्छे दोस्त के गुण अपने अंदर समाहित रखते हैं। आपको प्रकृति बहुत पसंद होती है और आप प्राकृतिक जगहों पर घूमना और प्रकृति की सुंदरता निहारना पसंद करते हैं। आप हंसमुख भी होते हैं और खूबसूरत भी। आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के पसंदीदा होते हैं। आप काफी रोमांटिक भी होते हैं जिससे आपके प्रियतम आप से खासे खुश होते हैं। आपकी सबसे अच्छी बात यह है कि आप प्यार के मामले में वफादार होते हैं और आपकी प्रवृत्ति भी रोमांटिक होती है जिससे अपने प्रियतम के साथ अच्छी केमिस्ट्री बना कर चलते हैं। आपकी शारीरिक ऊर्जा गजब की होती है और आप बहुत मेहनत करने के बाद भी एकदम फ्रेश नजर आते हैं। मानसिक तौर पर भी आप काफी मजबूत दिखते हैं। 

आपकी रूचि अपनी कला और संस्कृति के प्रति अधिक होती है और आपके अंदर कलात्मक गुण भी होते हैं। आप कोई कलाकार भी हो सकते हैं और आप अपनी खूबियों से लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर लेते हैं। आपको हर बात जानना पसंद होता है और काफी जिज्ञासु प्रवृत्ति के होते हैं। खोजबीन आपका प्रमुख शगल होता है। आप दूसरों की निजी जिंदगी में झांकना भी पसंद करते हैं जिससे कई बार दूसरों के लिए परेशानी का कारण बन सकते हैं। आप जो एक बार ठान लेते हैं, उसे हर कीमत पर करके ही दम हासिल करते हैं और यदि आपने किसी बात को करने के लिए हामी भर दी है तो आप कमिटमेंट के रूप में उसे समय पर पूरा करते हैं क्योंकि बातों से पलटना आपको पसंद नहीं होता है। आप जीवन में जुनूनी हो सकते हैं और आपको प्रकृति में घुलना मिलना पसंद होता है।

क्या आपको चाहिए एक सफल एवं सुखद जीवन? राजयोग रिपोर्ट से मिलेंगे सभी उत्तर!

जानें आपके लिए क्या शुभ होगा 

शुभ दिन – रविवार, मंगलवार तथा सोमवार 

शुभ अंक – 3, 1, 9, 2 

शुभ रंग – लाल, नारंगी, पीला तथा सुनहरा

आपका व्यक्तित्व 

19 अप्रैल को जन्म लेने के कारण ज्योतिष के अनुसार, आपका राशिफल (horoscope by date of birth) इस बात की ओर संकेत करता है कि, आप स्वाभिमानी व्यक्तित्व के होते हैं, जो केवल अपने मन की सुनना पसंद करते हैं। आप किसी के सामने नहीं झुकते और न ही किसी के अधीन रहना पसंद करते। आप पूरी तरह आत्मबल और ईमानदारी के गुणों से युक्त होते हैं। आपको अपने फैसले खुद लेने की आदत होती है, इसलिए औरों को अपने अधीन रखने की आपकी इच्छा प्रबल होती है। ये भी देखा गया है की आप तेजस्वी, कार्य को पूर्ण निष्ठा के साथ करने वाले, विद्वान और सद्गुणी होते हैं। साथ ही आपके व्यवहार में दयालुता और उदारता का भाव साफ़ झलकता है। 

आपकी शक्ति 

आज जन्म लेने वाले लोगों का जन्मदिन राशिफल के अनुसार पता चलता है कि, आप अपने कार्य को पूर्ण करने के लिए निरंतर आगे बढ़ने वाले होते हैं। आपकी रचनात्मक प्रवृत्ति और सदा स्वतंत्र रहने की आदत, आपको दूसरों से भिन्न करती है।  आपका अपना एक अलग व्यक्तित्व होता है, और आप अपनी परंपरा के प्रति आदर का भाव रखते हैं। आपको अपने निजी जीवन में किसी का हस्तक्षेप पसंद नहीं आता। आप लोगों में देश भक्ति और निष्ठा का भाव भी साफ़ झलकता है। आप अपने लक्ष्य के प्रति खुद को सचेत रखते हुए, अपने विचारों में दृढ़ता से युक्त रहते हैं। आप नई विचारधारा-नई सोच और अपनी सूझबूझ से ही हर कार्य को अंजाम तक पहुंचाते हैं। 

देखें आज का राशिफल, और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे-

यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है। इसके अलावा व्यक्तिगत भविष्यवाणी जानने के लिए ज्योतिषियों के साथ फ़ोन पर या चैट पर जुड़े

आपकी कमज़ोरी 

19 अप्रैल को जन्मे लोगों का जन्मदिन के अनुसार भविष्यफल यह बताता है कि आपका हठी होना, आपके लिए ही समस्या का कारण बन जाता है। आप अभिमान से युक्त होते हैं, जिसके कारण आप लोगों को कुछ लोभी प्रवृत्ति के प्रतीत हो सकते हैं। आपको दिखावा पसंद होता है, जिसके कारण आप जितना धन कमाते हैं, उससे ज्यादा खर्च कर देते हैं। इससे अक्सर आपको आर्थिक तंगी से दो-चार होना पड़ता है। आप अहंकार से युक्त होने के साथ ही, हर कार्य को जल्दबाजी में करते हैं। आपके अंदर अपने मित्रों और दुश्मनों को पहचानने की क्षमता नहीं होती, जिसके कारण आप अक्सर दूसरों पर जल्दी विश्वास करते हुए, धोखा खाते हैं। हालांकि आपसे  धोखा सहन नहीं होता। साथ ही ये भी देखा गया है कि भले ही आपको अपने जीवन में किसी का हस्तक्षेप पसंद नहीं आता, परंतु आप स्वयं दूसरों के कामों में दखल देते है।  

बृहत् कुंडली : जानें ग्रहों का आपके जीवन पर प्रभाव और उपाय!

आपकी लव लाइफ और विवाह

आज जन्मे लोगों का लव लाइफ के दृष्टिकोण से जन्मदिन के अनुसार राशिफल जानने की कोशिश की जाए तो, यह पता लगता है कि आपकी लव लाइफ अच्छी और लंबे समय तक चलती है। हालांकि आपको प्रेम विवाह में कुछ समस्या आ सकती है, लेकिन आप प्रेमी के साथ एक अच्छे मित्र बनकर सदा रहते हैं। इसी कारण सामने से लोग, आपके पास प्रपोजल लेकर आते हैं। आपका अपने प्रियतम के लिए केयरिंग स्वभाव, अपने रिश्ते को बेहतर बनाने में मदद करता है। कुछ जातक प्यार के मामले में कुछ शर्मीले हो सकते है, जिसके कारण अपनी बात व भावों को अपने प्रेमी के समक्ष खुलकर कहने में आपको परेशानी आती है।

जन्मदिन के अनुसार भविष्य जानते हुए यदि आज जन्मे विवाहित लोगों की बात करें तो, इस अंक से संबंधित लोगों का दांपत्य जीवन यूँ तो बहुत अच्छा और लंबे समय तक चलता है। लेकिन ये भी देखा गया है कि केवल खुद को ही श्रेष्ठ रखने की आपकी आदत, अक्सर आपके वैवाहिक जीवन में समस्या का मुख्य कारण बनती है। बावजूद इसके आप जीवनसाथी को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव कोशिश करते हुए, उनके एक अच्छे मित्र के रूप में अपनी छवि बनाते हैं। आपको अपने दांपत्य जीवन का महत्व भली-भांति ज्ञात होता है, इसी कारण आप उनके प्रति अपनी सभी जिम्मेदारियों का निर्वाह भी करते हैं। गौरतलब है कि आपको सबसे अधिक अपने अहम और क्रोध को नियंत्रण में रखने की ज़रूरत होती है, अन्यथा दांपत्य जीवन में इसका नकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है। ये भी देखा गया है कि आप अपने जीवनसाथी की केयर करने वाले और  उनको जीवन में आगे बढ़ने के लिए हमेशा प्रेरणा देते नज़र आते हैं।  

 प्रेम संबंधों से जुड़ी हर छोटी बड़ी समस्या का समाधान जानने के लिए विद्वान ज्योतिषियों से करें फोन पर बात और चैट

आपका स्वास्थ्य 

आज का जन्मदिन राशिफल सेहत के दृष्टिकोण से ये इंगित करता है कि आपका अच्छा स्वास्थ्य व बेहतर रोग प्रतिरोधक क्षमता, आपको यूँ तो कम ही स्वास्थ्य कष्ट देती हैं। लेकिन फिर भी आप लोग उदर रोग, शरीर में जलन, बदन दर्द, ह्रदय से संबंधित रोग, शारीरिक ज्वर, पित्त प्रकृति के रोग, पित्ती उछलना, शरीर पर चकत्ते पड़ना और नेत्र रोग से पीड़ित हो सकते हैं।   

आपका करियर   

आज जन्मे लोगों का भविष्य जानने से हमें यह पता चलता है कि आप ज्यादातर उच्च पदों पर काम करने वाले होते है, जैसे: समाचार पत्र या पत्रिका के संपादक, प्रशासनिक अधिकारी, आईएएस, आईपीएस, आईआरएस, बैंक मैनेजर, बड़ी कंपनियों के प्रबंधक व अन्य किसी सरकारी क्षेत्र में आप सफल करियर बनाते हैं। इसके अलावा आप लोग राजनीति, फोटोग्राफी, स्पोर्ट्स इंडस्ट्री, मीडिया और एडवरटाइजिंग जैसे क्षेत्र में भी अच्छी सफलता अर्जित करते हैं। 

शिक्षा और करियर से जुड़ी परेशानियों के लिए इस्तेमाल करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट!

आज जन्मे खास सेलिब्रिटी

आज जन्मे लोगों के लिए उपाय   

  • श्री आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करना, आपके लिए लाभदायक रहेगा।  
  • आपको प्रतिदिन श्री विष्णु सहस्त्रनाम स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। इससे आपके अपने जीवन की सभी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी।
  • प्रतिदिन सूर्य देव को तांबे के पात्र से अर्घ्य दें तथा सूर्य नमस्कार करें।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.