18 March 2021 – जन्मदिन के अनुसार भविष्य

जन्मदिन के अनुसार भविष्य – ज्योतिष के क्षेत्र में अंक ज्योतिष हमारी जन्म तारीख के अनुसार हमारे जीवन के बारे में बहुत कुछ बताता है, क्योंकि हर व्यक्ति किसी न किसी अंक से जुड़ा होता है और यही अंक विभिन्न ग्रहों से संबंधित होते हैं। 

जिस व्यक्ति का जो मुख्य अंक होता है, उसी अंक के स्वामी ग्रह के आधार पर जीवन में कई प्रकार की अच्छी और बुरी घटनाओं का पता चल सकता है। वास्तव में यही अंक आपके जीवन पर विभिन्न रूपों में प्रभाव डाल सकते हैं। इसी को ध्यान में रखकर हमने आपके लिए तैयार किया है जन्मदिन के अनुसार भविष्य, जिसमें आप अपने जन्मदिन के आधार पर (astrology by date of birth) अपना भाग्य जान सकते हैं। हमारे अंक ज्योतिषाचार्य आचार्य मृगांक की कलम से आज जन्म लेने वाले लोगों का भविष्य!

आज जन्म लेने वाले लोगों का भविष्य 

वे सभी लोग जो किसी भी वर्ष अथवा महीने की 18 तारीख को जन्मे हैं, उनका मूलांक 9 है। यह अंक मंगल ग्रह के अधीन माना जाता है। मंगल को नेतृत्व और साहस-पराक्रम का कारक ग्रह माना जाता है। इसलिए इस अंक से जुड़े लोगों में भी यह गुण पाए जाते हैं। इस अंक वाले जातक शारीरिक रूप से थोड़े कमजोर हो सकते हैं। आइए जानते हैं आज की तारीख (horoscope by date of birth) को जन्मे लोगों का जन्मदिन के अनुसार भविष्य:

मार्च महीने में जन्म लेने वालों का भविष्यफल

आपका जन्म मार्च महीने के अंतर्गत हुआ है। इससे पता लगता है कि आप देखने में बहुत ही आकर्षक व्यक्तित्व के स्वामी होते हैं। आप खूबसूरत भी होते हैं और लोगों को लुभाने में सक्षम रहते हैं। हालांकि आपका स्वभाव थोड़ा शर्मीला हो सकता है और इसलिए किसी के साथ घुलने मिलने में आपको ज्यादा समय लग जाता है। आपके अंदर दया की भावना होती है और आप सच बोलना पसंद करते हैं। आप शांतिप्रिय भी होते हैं और लोगों के साथ हर समस्या का समाधान बातचीत से ही निकालने की कोशिश करते हैं।

आपकी सबसे अच्छी बात यह है कि आप दूसरों की परेशानियों को समझना चाहते हैं और उन्हें समझने में कामयाब होते हैं लेकिन दूसरी तरफ आप बहुत गुस्से वाले भी हो सकते हैं। आपको गुस्सा बहुत तेजी से आता है। आप अपनी भावनाओं और इमोशंस को छुपा कर रखना ज्यादा पसंद करते हैं और इसलिए आपके मन की बात को जान पाना बहुत मुश्किल हो जाता है और जब कोई आप को नहीं समझ पाता तो आपको बुरा समझने लगता है। यही वजह है कि कई बार लोग आपको विश्वास के काबिल नहीं समझ पाते हैं। आप जीवन में सतर्क और चौकन्ने होते हैं और अपनी तरफ से ही किसी के बारे में कोई राय कायम कर लेते हैं जिसे बदलना स्वयं आपके लिए भी मुश्किल हो जाता है। कई बार आप की संगति गलत लोगों के साथ हो सकती है।

जानें आपके लिए क्या शुभ होगा 

  • शुभ दिन – रविवार, सोमवार, मंगलवार तथा गुरुवार  
  • शुभ अंक – 3, 6, 9
  • शुभ रंग – लाल, गुलाबी, पीला  तथा  नारंगी 

देखें आज का राशिफल, और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे-

यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है। इसके अलावा व्यक्तिगत भविष्यवाणी जानने के लिए ज्योतिषियों के साथ फ़ोन पर या चैट पर जुड़े

आपका व्यक्तित्व 

18 मार्च को जन्म लेने के कारण ज्योतिष के अनुसार आप का राशिफल (horoscope by date of birth) इस बात की ओर संकेत करता है कि, मंगल के प्रभाव के चलते आपमें नेतृत्व की क्षमता है। आप अच्छे लीडर की तरह समाज में जाने जाते हैं। आप अपने काम को खुद करना पसंद करते हैं और कभी किसी पर निर्भर नहीं रहते। हालांकि आप जल्दबाजी करने वाले शख्स भी हैं। आप हर किसी के साथ ईमानदारी से रहना चाहते हैं। आपके व्यक्तित्व की मजबूती आपको औरों से अलग बनाती है। आप स्वाभिमानी होते हैं। आपमें भरपूर मात्रा में जीवन ऊर्जा देखी जा सकती है। आप चुनौतियों का सामना करके जीत हासिल करते हैं। आप खुद अपने लिए नियम बनाते हैं और उनपर चलना पसंद करते हैं।      

आपकी शक्ति

आज जन्म लेने वाले लोगों का जन्मदिन राशिफल यह संकेत करता है कि, आपमे साहस की अधिकता होती है और अपने पराक्रम का भी आप सही तरीके से इस्तेमाल करते हैं। जोखिम भरे काम करना आपको पसंद आता है। आप शारीरिक रूप से मजबूत होते हैं। आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है और सेहत के प्रति आप काफी सचेत भी रहते हैं। आप परेशानियों से कभी घबराते नहीं है और डटकर हर परेशानी का सामना करते हैं। 

आपकी कमज़ोरी

18 मार्च को जन्मे लोगों का जन्मदिन के अनुसार भविष्यफल यह बताता है कि, आप हर काम को करने में जल्दबाजी करते हैं और इसलिए कई बार अपने काम खुद बिगाड़ बैठते हैं। मंगल के प्रभाव के कारण आपको गुस्सा भी बहुत जल्दी आता है, हालांकि गुस्सा करने के बाद आपको पछतावा भी होता है। आप स्वयं से ज्यादा किसी पर विश्वास नहीं करते। कई बार कुछ काम आप बिना सोचे समझे कर देते हैं, ऐसा करना आपके लिए परेशानियां पैदा कर सकता है। 

बृहत् कुंडली : जानें ग्रहों का आपके जीवन पर प्रभाव और उपाय

आपकी लव लाइफ और विवाह

आज जन्मे लोगों का लव लाइफ के दृष्टिकोण से जन्मदिन के अनुसार राशिफल जानने की कोशिश की जाए तो यह पता लगता है कि, प्रेम जीवन में आपको परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आपकी जल्दबाजी कई बार आपके लवमेट को परेशान कर सकती है। वहीं आपका गुस्सैल रवैया भी आपके साथी को आपसे दूर कर सकता है। आपको अपने पार्टनर के साथ तालमेल बिठाने में भी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपके अंदर खुद को सबसे बेहतर समझने की हीन भावना हो सकती है जिसके चलते लवमेट आपसे खिन्न हो सकता है।  

जन्मदिन के अनुसार भविष्य जानते हुए यदि आज जन्मे विवाहित लोगों की बात करें तो, इस अंक से संबंधित लोगों को दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ता है। आप अपने कार्यों से जीवनसाथी की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकते हैं, जिसके कारण जीवनसाथी के साथ मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। आप अपने जीवनसाथी पर अपने फैसले थोपते हैं और चाहते हैं कि आपका साथी आपके अनुसार चले जिसके कारण दांपत्य जीवन का संतुलन बिगड़ता है। हालांकि आपको अपनी गलतियों का अहसास भी होता है और आप गलतियों के लिए साथी से माफी भी मांगते हैं। आपको घूमना-फिरना पसंद आता है और अपने जीवनसाथी के साथ यात्राएं करके आप कई परेशानियों को दूर कर सकते हैं।

जीवन में किसी भी समस्या के समाधान की तलाश में हैं तो विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात  

आपका स्वास्थ्य 

आज का जन्मदिन राशिफल इंगित करता है कि, आपको रक्त से जुड़ी समस्या हो सकती है। आपको बार-बार चोट लग सकती है। वहीं दुर्घटना होने की भी संभावना आपको होती है, इसलिए वाहन चलाते समय आपको सावधान रहना चाहिए। इस अंक से जुड़े लोगों को पक्षाघात होने के आसार भी रहते हैं। फोड़े-फुंसी भी इन लोगों को बार-बार परेशान कर सकते हैं। आपमें रक्त की अशुद्धता की समस्या भी हो सकती है। यदि खुद को फिट रखना चाहते हैं तो पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं और मादक पदार्थों से दूरी बनाएं।    

आपका करियर

आज जन्मे लोगों का भविष्य जानने से हमें यह पता चलता है कि, आप अपना करियर प्रशासनिक सेवाओं में बना सकते हैं। आप आईपीएस अधिकारी, सेना में कर्मचारी, एडवेंचर्स कार्य करने वाले, मशीनरी के काम, रियल एस्टेट, ड्राविंग, सर्जन आदि क्षेत्रों में अपना करियर बनाने में कामयाब हो सकते हैं।  

आज जन्मे खास सेलिब्रिटी

आज जन्मे लोगों के लिए उपाय

  • शुक्रवार के दिन माता महालक्ष्मी के मंत्र का जाप करना आपके लिए शुभ होगा। 
  • श्री हनुमान चालीसा का पाठ करने से आपके जीवन की कई परेशानियां दूर होंगी। 
  • प्रेतिदेव सूर्य देव को अर्घ्य दें।  

जीवन में होने वाली सभी घटनाओं की जानकारी के लिए एस्ट्रोगुरु मृगांक से करें फोन पर बात

आशा है कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.