जानें कैसा रहेगा आज जन्मे लोगों का भाग्य (18 जनवरी 2021)

ज्योतिष के क्षेत्र में अंक ज्योतिष हमारी जन्म तारीख के अनुसार हमारे जीवन के बारे में बहुत कुछ बताता है क्योंकि हर व्यक्ति किसी न किसी अंक से जुड़ा होता है और यही अंक विभिन्न ग्रहों से संबंधित होते हैं। जिस व्यक्ति का जो मुख्य अंक होता है, उसी अंक के स्वामी ग्रह के आधार पर जीवन में कई प्रकार की अच्छी और बुरी घटनाओं का पता चल सकता है। वास्तव में यही अंक आपके जीवन पर विभिन्न रूपों में प्रभाव डाल सकते हैं। इसी को ध्यान में रखकर हमने आपके लिए तैयार किया है यह राशिफल, जिसमें आप अपने जन्मदिन के आधार पर अपना भाग्य जान सकते हैं। हमारे अंक ज्योतिषाचार्य एस्ट्रोगुरु मृगांक की कलम से आज जन्म लेने वाले लोगों का भविष्य!

आज 18 तारीख को जन्म लेने वाले लोगों का भाग्य

वे सभी लोग जो किसी भी वर्ष अथवा महीने की 18 तारीख को जन्मे हैं, उनका मूलांक 9 है। मूलांक 9 बड़ा ही मजबूत और शक्तिशाली अंक माना गया है जो कि ग्रहों के सेनापति मंगल के अधीन है। आप चुस्ती फुर्ती से भरे रहने वाले व्यक्ति हैं और जीवन में किसी की अधीनता स्वीकार करना आपको पसंद नहीं होता। आप बड़े बड़े कामों को बड़ी ही आसानी से कर देते हैं। आपके अंदर साहस की कोई कमी नहीं होती। यही कारण है कि आप मुख्य पदों पर रहने में सक्षम होते हैं। हालांकि कई बार अधीरता में आकर कुछ गड़बड़ी कर बैठते हैं जिसके लिए बाद में पछताना भी पड़ता है, फिर भी आप जीवन में बहुत कुछ प्राप्त कर ही लेते हैं।

एस्ट्रोसेज वार्ता से दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात

जानें आपके लिए क्या शुभ होगा 

  • शुभ दिन – मंगलवार, बृहस्पतिवार, रविवार 
  • शुभ अंक – 9, 1, 3
  • शुभ रंग – लाल, नारंगी, पीला

बृहत् कुंडली : जानें ग्रहों का आपके जीवन पर प्रभाव और उपाय

आपके लिए कैसा रहेगा यह वर्ष 

यह वर्ष आपके लिए सामान्य रहेगा। आपको अपनी काबिलियत और अपने आत्मविश्वास के बल पर अपने करियर में मजबूत जगह बनाने का प्रयास करना होगा। वर्ष के मध्य में कुछ चुनौतियाँ आपके सामने आ सकती हैं लेकिन उन्हें दूर करने की कोशिश आप करेंगे तो सफल रहेंगे। आपको किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। किसी बड़े व्यक्ति की मदद से आपको कोई बड़ा लाभ मिलेगा। वर्ष के मध्य में लंबी यात्राओं के योग बनेंगे।

विद्यार्थियों के लिए यह साल सामान्य रहेगा इसलिए आपको ज्यादा मेहनत की दरकार होगी। निजी संबंधों के लिए समय अनुकूल रहेगा। प्रेम संबंधी मामलों में आपको सफलता मिलेगी और आप किसी के प्यार में पड़ जाएंगे। विवाहित लोगों का दांपत्य जीवन अनुकूल रहेगा। कुंवारे लोगों का विवाह हो सकता है। स्वास्थ्य उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

आशा है कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *