17 March 2021 – जन्मदिन के अनुसार भविष्य

जन्मदिन के अनुसार भविष्य – ज्योतिष के क्षेत्र में अंक ज्योतिष हमारी जन्म तारीख के अनुसार हमारे जीवन के बारे में बहुत कुछ बताता है, क्योंकि हर व्यक्ति किसी न किसी अंक से जुड़ा होता है और यही अंक विभिन्न ग्रहों से संबंधित होते हैं। 

जिस व्यक्ति का जो मुख्य अंक होता है, उसी अंक के स्वामी ग्रह के आधार पर जीवन में कई प्रकार की अच्छी और बुरी घटनाओं का पता चल सकता है। वास्तव में यही अंक आपके जीवन पर विभिन्न रूपों में प्रभाव डाल सकते हैं। इसी को ध्यान में रखकर हमने आपके लिए तैयार किया है जन्मदिन के अनुसार भविष्य, जिसमें आप अपने जन्मदिन के आधार पर (astrology by date of birth) अपना भाग्य जान सकते हैं। हमारे अंक ज्योतिषाचार्य आचार्य मृगांक की कलम से आज जन्म लेने वाले लोगों का भविष्य!

आज जन्म लेने वाले लोगों का भविष्य 

वे सभी लोग जो किसी भी वर्ष अथवा महीने की 17 तारीख को जन्मे हैं, उनका मूलांक 8 है। यह अंक शनि ग्रह के अधीन माना जाता है। शनि को न्याय का देवता माना जाता है, इसलिए इस अंक से संबंधित लोगों में भी न्यायप्रियता देखी जाती है। इस अंक वाले जातक शारीरिक रूप से थोड़े कमजोर हो सकते हैं। आइए जानते हैं आज की तारीख (horoscope by date of birth) को जन्मे लोगों का जन्मदिन के अनुसार भविष्य:

मार्च महीने में जन्म लेने वालों का भविष्यफल

आपका जन्म मार्च महीने के अंतर्गत हुआ है। इससे पता लगता है कि आप देखने में बहुत ही आकर्षक व्यक्तित्व के स्वामी होते हैं। आप खूबसूरत भी होते हैं और लोगों को लुभाने में सक्षम रहते हैं। हालांकि आपका स्वभाव थोड़ा शर्मीला हो सकता है और इसलिए किसी के साथ घुलने मिलने में आपको ज्यादा समय लग जाता है। आपके अंदर दया की भावना होती है और आप सच बोलना पसंद करते हैं। आप शांतिप्रिय भी होते हैं और लोगों के साथ हर समस्या का समाधान बातचीत से ही निकालने की कोशिश करते हैं।

आपकी सबसे अच्छी बात यह है कि आप दूसरों की परेशानियों को समझना चाहते हैं और उन्हें समझने में कामयाब होते हैं लेकिन दूसरी तरफ आप बहुत गुस्से वाले भी हो सकते हैं। आपको गुस्सा बहुत तेजी से आता है। आप अपनी भावनाओं और इमोशंस को छुपा कर रखना ज्यादा पसंद करते हैं और इसलिए आपके मन की बात को जान पाना बहुत मुश्किल हो जाता है और जब कोई आप को नहीं समझ पाता तो आपको बुरा समझने लगता है। यही वजह है कि कई बार लोग आपको विश्वास के काबिल नहीं समझ पाते हैं। आप जीवन में सतर्क और चौकन्ने होते हैं और अपनी तरफ से ही किसी के बारे में कोई राय कायम कर लेते हैं जिसे बदलना स्वयं आपके लिए भी मुश्किल हो जाता है। कई बार आप की संगति गलत लोगों के साथ हो सकती है।

जानें आपके लिए क्या शुभ होगा 

  • शुभ दिन – शुक्रवार, शनिवार और बुधवार  
  • शुभ अंक – 8, 4, 5, 6 
  • शुभ रंग – काला, नीला तथा गहरा भूरा 

देखें आज का राशिफल, और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे-

यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है। इसके अलावा व्यक्तिगत भविष्यवाणी जानने के लिए ज्योतिषियों के साथ फ़ोन पर या चैट पर जुड़े

आपका व्यक्तित्व 

17 मार्च को जन्म लेने के कारण ज्योतिष के अनुसार आप का राशिफल (horoscope by date of birth) इस बात की ओर संकेत करता है कि, आप अंतर्मुखी प्रवृति वाले इंसान हैं। शनि के प्रभाव के कारण आप अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाने वाले होते हैं। किसी भी तरह का गलत कार्य कभी भी आपको पसंद नहीं आता। आप समाज में सकारात्मकता लाने के लिए बुरी चीजों के खिलाफ आवाज उठाते हैं। आपका जीवन संघर्षों से भरा होता है इसलिए आपमें गंभीरता देखी जा सकती है। आपके अंदर त्याग की भावना भी विद्यमान होती है। आप कभी भी किसी के साथ गलत नहीं करना चाहते। आपमें दूरदर्शिता भी देखी जाती है।     

आपकी शक्ति

आज जन्म लेने वाले लोगों का जन्मदिन राशिफल यह संकेत करता है कि, लोगों के प्रति दया की भावना आपको औरों से अलग बनाती है। आप आशावादी होते हैं और विपरीत परिस्थितियों में भी अच्छाई की आस लगाए बैठे रहते हैं। जीवन में आने वाली कठिनाइयों का आप डटकर सामना करते हैं। आपका जुझारुपन आपको जीवन में सफलताएं दिलाता है। सत्य के साथ आप अपने जीवन में हर मुकाम हासिल करते हैं। आप कभी भी किसी को धोखा नहीं देते इसलिए लोग आपको अपना करीबी बनाने की कोशिश करते हैं। 

आपकी कमज़ोरी

17 मार्च को जन्मे लोगों का जन्मदिन के अनुसार भविष्यफल यह बताता है कि, आपकी वाणी बहुत कठोर होती है, जिसके कारण कई बार लोग आपसे दूर चले जाते हैं। बातचीत के दौरान आपका निराशावादी होना भी आपकी कमजोरी में से एक है। आपकी जिंदगी में हद से ज्यादा अनुशासन होता है और कई बार यह आपके लिए ही परेशानी का कारण बन सकता है। आप आसानी से किसी पर भरोसा करने वाले नहीं होते।   

बृहत् कुंडली : जानें ग्रहों का आपके जीवन पर प्रभाव और उपाय

आपकी लव लाइफ और विवाह

आज जन्मे लोगों का लव लाइफ के दृष्टिकोण से जन्मदिन के अनुसार राशिफल जानने की कोशिश की जाए तो यह पता लगता है कि, लव लाइफ में समस्याओं से आपको जूझना पड़ता है। आप बातों को छुपाने वाले होते हैं जिसके कारण लवमेट के साथ आपके मतभेद होने की संभावना रहती है। आप अपनी बातों को संगी के साथ साझा नहीं करना चाहते और इसकी वजह से गलतफहमियां पैदा होती हैं। इसके साथ ही आपको कठोर व्यवहार भी प्रेम जीवन के लिए अच्छा नहीं कहा जा सकता। कई बार अपने लवमेट की बातों को समझने में आप नाकामयाब होते हैं।  

जन्मदिन के अनुसार भविष्य जानते हुए यदि आज जन्मे विवाहित लोगों की बात करें तो, इस अंक से संबंधित लोगों को विवाहित जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ता है। विवाहित जीवन में बार-बार परेशानियों के कारण इनकी मानसिक शांति पर भी प्रभाव पड़ता है। इस अंक से जुड़े लोग अपने जीवनसाथी पर अपने फैसले थोपने की कोशिश करते हैं और उन्हें अनुशासित बनाने के लिए कठोर रवैया भी अपनाते हैं। शनि के प्रभाव के कारण यह लोग बहुत ज्यादा स्नेह करने वाले नहीं होते जिसके कारण विवाहित जीवन में कई बार अलगाव की स्थिति बन जाती है। इनकी वाणी की कड़वाहट भी दांपत्य जीवन में परेशानियां पैदा करती है। हालांकि कठिनाइयों के बावजूद भी इनका वैवाहिक जीवन लंबे समय तक चलता है। इस अंक वालों को अपने जीवन साथी को समझने की कोशिश करनी चाहिए, इससे दांपत्य जीवन की सब समस्याएं दूर हो सकती हैं। 

जीवन में किसी भी समस्या के समाधान की तलाश में हैं तो विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात  

आपका स्वास्थ्य 

आज का जन्मदिन राशिफल इंगित करता है कि, आपको वायु विकार होने की संभावना होती है। इसके साथ ही कमर में दर्द की शिकायत, जोड़ों में दर्द, बदन दर्द, नसों से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याएं भी आपको हो सकती हैं। आपको श्वास रोग भी हो सकते हैं। पेट से जुड़े रोग जैसे- एसिडिटी, बदहजमी होने की भी संभावना होती है। खुद को फिट रखने के लिए आपको योग-ध्यान को अपने जीवन में जगह देनी चाहिए।   

आपका करियर

आज जन्मे लोगों का भविष्य जानने से हमें यह पता चलता है कि, शनि के प्रभाव से इन लोगों को लोहे से जुड़े कार्यों में सफलता मिलती है। यह लोग लोहे या मशीनरी का काम, प्रिंटिंग प्रेस, गैस एजेंसी, पेट्रोल पंप, बीमा एजेंट, ठेकेदार, जज, वकील, डॉक्टर, तेल कारोबारी, सर्विस इंडस्ट्री, जन सेवक के रूप में अपना करियर बना सकते हैं। 

आज जन्मे खास सेलिब्रिटी

आज जन्मे लोगों के लिए उपाय

  • शनिवार के दिन पीपल पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाना
  • श्री राम भक्त हनुमान जी की आराधना  
  • श्री शनि चालीसा का पाठ करना

जीवन में होने वाली सभी घटनाओं की जानकारी के लिए एस्ट्रोगुरु मृगांक से करें फोन पर बात

आशा है कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.