17 April 2021 – जन्मदिन के अनुसार भविष्य

जन्मदिन के अनुसार भविष्य – ज्योतिष के क्षेत्र में अंक ज्योतिष हमारी जन्म तारीख के अनुसार हमारे जीवन के बारे में बहुत कुछ बताता है, क्योंकि हर व्यक्ति किसी न किसी अंक से जुड़ा होता है और यही अंक विभिन्न ग्रहों से संबंधित होते हैं। 

जिस व्यक्ति का जो मुख्य अंक होता है, उसी अंक के स्वामी ग्रह के आधार पर जीवन में कई प्रकार की अच्छी और बुरी घटनाओं का पता चल सकता है। वास्तव में यही अंक आपके जीवन पर विभिन्न रूपों में प्रभाव डाल सकते हैं। इसी बात को ध्यान में रखकर हमने आपके लिए तैयार किया है जन्मदिन के अनुसार भविष्य, जिसमें आप अपने जन्मदिन के आधार पर (astrology by date of birth) अपना भाग्य जान सकते हैं। हमारे अंक ज्योतिषाचार्य आचार्य मृगांक की कलम से आज जन्म लेने वाले लोगों का भविष्य!

आज जन्म लेने वाले लोगों का भविष्य 

वे सभी लोग जो किसी भी वर्ष अथवा महीने की 17 तारीख को जन्मे हैं, उनका मूलांक (1+7=8) 8 है। यह अंक कर्मफल दाता श्री शनि देव जी के अधीन माना गया है। शनि देव जी के प्रभाव के चलते, इस अंक से जुड़े लोग न्याय प्रिय होते हैं। आइए अब जानते हैं, आज की तारीख (horoscope by date of birth) को जन्मे लोगों का जन्मदिन के अनुसार भविष्य:-

अप्रैल महीने में जन्म लेने का भविष्यफल

आपका जन्म अप्रैल महीने के अंतर्गत हुआ है। इससे पता लगता है कि आप जिद्दी किस्म के हो सकते हैं लेकिन आपको सारा दिन काम करना पसंद होगा और आप एक अच्छे दोस्त के गुण अपने अंदर समाहित रखते हैं। आपको प्रकृति बहुत पसंद होती है और आप प्राकृतिक जगहों पर घूमना और प्रकृति की सुंदरता निहारना पसंद करते हैं। आप हंसमुख भी होते हैं और खूबसूरत भी। आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के पसंदीदा होते हैं। आप काफी रोमांटिक भी होते हैं जिससे आपके प्रियतम आप से खासे खुश होते हैं। आपकी सबसे अच्छी बात यह है कि आप प्यार के मामले में वफादार होते हैं और आपकी प्रवृत्ति भी रोमांटिक होती है जिससे अपने प्रियतम के साथ अच्छी केमिस्ट्री बना कर चलते हैं। आपकी शारीरिक ऊर्जा गजब की होती है और आप बहुत मेहनत करने के बाद भी एकदम फ्रेश नजर आते हैं। मानसिक तौर पर भी आप काफी मजबूत दिखते हैं। 

आपकी रूचि अपनी कला और संस्कृति के प्रति अधिक होती है और आपके अंदर कलात्मक गुण भी होते हैं। आप कोई कलाकार भी हो सकते हैं और आप अपनी खूबियों से लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर लेते हैं। आपको हर बात जानना पसंद होता है और काफी जिज्ञासु प्रवृत्ति के होते हैं। खोजबीन आपका प्रमुख शगल होता है। आप दूसरों की निजी जिंदगी में झांकना भी पसंद करते हैं जिससे कई बार दूसरों के लिए परेशानी का कारण बन सकते हैं। आप जो एक बार ठान लेते हैं, उसे हर कीमत पर करके ही दम हासिल करते हैं और यदि आपने किसी बात को करने के लिए हामी भर दी है तो आप कमिटमेंट के रूप में उसे समय पर पूरा करते हैं क्योंकि बातों से पलटना आपको पसंद नहीं होता है। आप जीवन में जुनूनी हो सकते हैं और आपको प्रकृति में घुलना मिलना पसंद होता है।

क्या आपको चाहिए एक सफल एवं सुखद जीवन? राजयोग रिपोर्ट से मिलेंगे सभी उत्तर!

जानें आपके लिए क्या शुभ होगा 

शुभ दिन – शनिवार, शुक्रवार और बुधवार 

शुभ अंक – 8, 6, 4, 5 

शुभ रंग – काला, नीला और गहरा भूरा

आपका व्यक्तित्व 

17 अप्रैल को जन्म लेने के कारण ज्योतिष के अनुसार, आपका राशिफल (horoscope by date of birth) इस बात की ओर संकेत करता है कि, आपके अंदर एकाकीपन की भावना अधिक रहेगी, जिसके कारण आप अंदर से स्वयं को अकेला समझेंगे। हालांकि आपके अंदर ये कमाल का गुण होता है कि आप अन्याय और किसी के साथ कुछ भी गलत होने पर, उसके विरुद्ध हमेशा खड़े नज़र आते हैं। आप किसी के लिए मन में गलत भावना नहीं रखते और न ही किसी का बुरा करने की सोच रखते हैं। इसलिए भी आप लोगों के सच्चे मित्र और हितैषी बनते हैं। आपकी अंतर्मुखी प्रवृत्ति और जीवन में अनुशासन आपके व्यक्तित्व को दूसरों से अलग करता है। आपको अपने जीवन में दूसरों से अधिक संघर्ष झेलने पड़ते हैं, जिसके परिणामस्वरूप आपका व्यक्तित्व कठोर हो जाता है। आप जुझारू प्रवृत्ति से युक्त होने के साथ-साथ, त्याग की भावना से भरे होते है और हमेशा निर्बल का साथ देना पसंद करते हैं।  

आपकी शक्ति 

आज जन्म लेने वाले लोगों का जन्मदिन राशिफल के अनुसार पता चलता है कि, आपका अपने जीवन में कभी ना हार मानने का जज्बा, आपको हर चुनौतियों को हल करने के लिए जुझारू व्यक्तित्व का बनाता है। इसलिए आप मुश्किल से मुश्किल समय में भी, मजबूती के साथ खड़े रहते हैं। आपका अपने जीवन के प्रति आशावादी रवैया, परोपकार की भावना व समाज के लोगों का भला करने की प्रबल इच्छा आपको एक बेहतर व्यक्ति बनाने में मददगार सिद्ध होती है। 

देखें आज का राशिफल, और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे-

यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है। इसके अलावा व्यक्तिगत भविष्यवाणी जानने के लिए ज्योतिषियों के साथ फ़ोन पर या चैट पर जुड़े

आपकी कमज़ोरी 

17 अप्रैल को जन्मे लोगों का जन्मदिन के अनुसार भविष्यफल यह बताता है कि आप दूसरों की बातों में आकर आसानी से नहीं पिघलते और इस कारण अक्सर लोग आपको कठोर समझ सकते हैं। आपको दूसरों पर जल्दी विश्वास नहीं होता और आप किसी पर भी भरोसा करने में, बहुत अधिक समय ले सकते है। जिसके परिणामस्वरूप कई बार आप स्वयं का नुकसान भी कर बैठते हैं। आप शुरुआत से ही खुद को जरूरत से ज्यादा अनुशासन के ढांचे में रखते है, जिसके कारण आपका लोगों से विवाद होने की आशंका बढ़ जाती है। आपको अपने जीवन में नीरसता की अनुभूति, आपके अंदर एकांकी पन की भावना को बढ़ाने का कार्य करती है। जिससे आपको हमेशा मानसिक तनाव से दो-चार रहना पड़ता है। इसके अलावा ये भी देखा गया है कि, आप कभी-कभी अपने प्रिय लोगों से रूखा व्यवहार करते हुए, उन्हें खुद से दूर कर देते हैं।  

बृहत् कुंडली : जानें ग्रहों का आपके जीवन पर प्रभाव और उपाय!

आपकी लव लाइफ और विवाह

आज जन्मे लोगों का लव लाइफ के दृष्टिकोण से जन्मदिन के अनुसार राशिफल जानने की कोशिश की जाए तो, यह पता लगता है कि आपकी लव लाइफ कई प्रकार की समस्याओं से भरी होती है। आप लोग अपने दिल की बात, प्रेमी के साथ साझा नहीं करते और न ही आसानी से अपने भावों को उनके समक्ष प्रदर्शित करते है। जिसके परिणामस्वरूप प्रियतम द्वारा आपको न समझ पाना, आपके लिए चिंता का मुख्य कारण बनता है। इसके अलावा आपका रूखा और नीरस व्यवहार भी, प्रेमी के साथ विवाद का कारण बनता है। यूँ तो आप प्रियतम के लिए बहुत कुछ करना चाहते हैं, लेकिन उन्हें जताते नहीं, जिसके कारण आपको अक्सर अपने रिश्ते को लेकर सदैव आशान्वित रहना पड़ता है। ये भी देखा गया है कि कई प्रकार की समस्याओं के बाद भी आप प्रेमी को कुछ न बताते हुए, स्वयं ही हर समस्या को झेलते हैं।  

जन्मदिन के अनुसार भविष्य जानते हुए यदि आज जन्मे विवाहित लोगों की बात करें तो, इस अंक से संबंधित लोगों का दांपत्य जीवन कई प्रकार के उतार-चढ़ावों से घिरा रहता है। आपके अंदर यूँ तो अपने पारिवारिक धर्म को निभाने की प्रवृत्ति होती है, लेकिन अक्सर आपका कठोर और नीरस व्यवहार आपके दांपत्य जीवन में समस्याओं का कारण बनता है। आप अनुशासन में जरूरत से ज्यादा रहना पसंद करते है, और दांपत्य जीवन में धीरे-धीरे जीवनसाथी को भी अनुशासन में बांधने का प्रयास करते हैं, जिसके परिणामस्वरूप आपकी उनके साथ तकरार होने की संभावना अधिक रहती है। हालांकि समय के साथ जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते में सामंजस्य की बढ़ोतरी भी देखी जाती है, और इस कारण आपका रिश्ता लम्बे समय तक चलता है। 

 प्रेम संबंधों से जुड़ी हर छोटी बड़ी समस्या का समाधान जानने के लिए विद्वान ज्योतिषियों से करें फोन पर बात और चैट

आपका स्वास्थ्य 

आज का जन्मदिन राशिफल सेहत के दृष्टिकोण से ये इंगित करता है कि आपको वात प्रकृति के रोग ज्यादा होते हैं। इसके अलावा आपको ज्यादातर बदन दर्द, संधिवात, बदहजमी, गैस्ट्रिक, पैरों और एड़ियों में दर्द, मोच, शरीर में दर्द, जोड़ों में दर्द, लंबा चलने वाले रोग, गंभीर रोग, चोट, श्वसन तंत्र से संबंधित समस्याएं, नसों से संबंधित रोग और कमर दर्द से भी पीड़ित रहना पड़ता है।   

आपका करियर   

आज जन्मे लोगों का भविष्य जानने से हमें यह पता चलता है कि आप एक अच्छे व कुशल जनतंत्र के नेता, न्यायाधीश, वकील, लिपिक, लोहे का काम करने वाले, न्याय विभाग से संबंधित काम करने वाले, ठेकेदारी करने वाले, मजदूरी करने वाले, शारीरिक मेहनत करने वाले, सेवा प्रदाता क्षेत्र में काम करने वाले और सरकारी नौकरी करने वाले होते हैं। साथ ही आप लोग पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी और प्रिंटिंग प्रेस के क्षेत्र में भी अच्छा करियर बनाते है। ये देखा गया है कि आपको हर कार्य में सामान्य से अधिक मेहनत व कठिन संघर्ष करना पड़ता है और, आप व्यापार से ज्यादा नौकरी में अच्छी सफलता अर्जित करते हैं।  

शिक्षा और करियर से जुड़ी परेशानियों के लिए इस्तेमाल करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट!

आज जन्मे खास सेलिब्रिटी

आज जन्मे लोगों के लिए उपाय   

  • शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष के नीचे, सायंकाल को सरसों के तेल का दीपक जलाएं और वृक्ष की सात परिक्रमा लगाएं।
  • चमेली के तेल का दीपक जलाकर श्री हनुमान चालीसा का पाठ करना, आपके लिए लाभकारी रहेगा। 
  •  गरीबों को भोजन देना और दिव्यांग लोगों की मदद करना भी, आपके लिए अच्छा रहेगा।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.