16 February 2021 – जन्मदिन के अनुसार भविष्य

जन्मदिन के अनुसार भविष्य – ज्योतिष के क्षेत्र में अंक ज्योतिष हमारी जन्म तारीख के अनुसार हमारे जीवन के बारे में बहुत कुछ बताता है, क्योंकि हर व्यक्ति किसी न किसी अंक से जुड़ा होता है और यही अंक विभिन्न ग्रहों से संबंधित होते हैं। 

जिस व्यक्ति का जो मुख्य अंक होता है, उसी अंक के स्वामी ग्रह के आधार पर जीवन में कई प्रकार की अच्छी और बुरी घटनाओं का पता चल सकता है। वास्तव में यही अंक आपके जीवन पर विभिन्न रूपों में प्रभाव डाल सकते हैं। इसी को ध्यान में रखकर हमने आपके लिए तैयार किया है जन्मदिन के अनुसार भविष्य, जिसमें आप अपने जन्मदिन के आधार पर (astrology by date of birth) अपना भाग्य जान सकते हैं। हमारे अंक ज्योतिषाचार्य आचार्य मृगांक की कलम से आज जन्म लेने वाले लोगों का भविष्य!

आज जन्म लेने वाले लोगों का भविष्य 

वे सभी लोग जो किसी भी वर्ष अथवा महीने की 16 तारीख को जन्मे हैं, उनका मूलांक 7 है। मूलांक 7 का स्वामी ग्रह केतु ग्रह को माना गया है जो कि रहस्यमय प्रकृति के होते हैं और धार्मिक भी, इसलिए आपके अंदर धार्मिकता का भाव अधिक होता है। आइए जानते हैं आज की तारीख (horoscope by date of birth) को जन्मे लोगों का जन्मदिन के अनुसार भविष्य:

फरवरी महीने में जन्म लेने का भविष्यफल

आपका जन्म फरवरी के महीने में हुआ है इसलिए आप अन्य लोगों के मुकाबले कुछ अलग होते हैं। आपके मन में क्या विचार चलते हैं, इन्हें पढ़ पाना और समझ पाना हर किसी के लिए बहुत मुश्किल होता है। आपके लिए जितना महत्व सच्चाई और हकीकत का है, उतना ही स्वप्न का भी है। अर्थात आप सपने भी देखते हैं और उन्हें हकीकत में बदलना भी जानते हैं। आप स्वाभाविक रूप से ही होशियार होते हैं। इस महीने में जन्म लेने के कारण आपके व्यक्तित्व में नए नए पहलू सामने आने लगते हैं।

आप जो कुछ जानना चाहते हैं, उसे जानकर ही दम लेते हैं और बहुत आसानी से किसी भी बात को समझ लेते हैं। आपके व्यक्तित्व में गजब का आकर्षण होता है और आपकी पर्सनैलिटी आपके व्यक्तित्व का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होती है। लोग आपको थोड़ा शर्मीला और शांत स्वभाव का मानते हैं लेकिन आप किसी भी बंदिश में रहना पसंद नहीं करते और आपको रूढ़ियों को तोड़ते हुए देखा जा सकता है। आप भावुक तो हैं लेकिन आपकी भावुकता आपकी कमजोरी नहीं बल्कि मजबूती है। आप अपने प्रियजनों को बहुत खुश रखते हैं और हद से ज्यादा खर्च भी करते हैं।

जानें आपके लिए क्या शुभ होगा 

  • शुभ दिन – रविवार, सोमवार और गुरुवार  
  • शुभ अंक – 1, 2, 3, 7, 9
  • शुभ रंग – हल्का पीला और काफूरी

आपका व्यक्तित्व 

16 फरवरी को जन्म लेने के कारण ज्योतिष के अनुसार (horoscope by date of birth), आपका व्यक्तित्व लोगों की आसानी से समझ में आने वाला नहीं होगा अर्थात आपका व्यक्तित्व रहस्यमय होगा। आप लोगों को सहयोग देना और सौहार्द की भावना रखना पसंद करते हैं। आप धार्मिक रूप से भी काफी मजबूत होते हैं और धर्म के प्रति कई बार कट्टर भी हो सकते हैं। आप परिवर्तन के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। आपकी कल्पनाशीलता अच्छी होती है। थोड़े बहुत भावुक भी होते हैं। आप सहिष्णुता अपने अंदर रखते हैं और जीवन में नवीन विचारों को भी पूरा महत्व देते हैं और उनका समर्थन करते हैं। आप मौलिक विचारों में आस्था रखते हैं और आपके अंदर भी मौलिकता होती हैं।आप परोपकार की भावना से ओत-प्रोत और साहसी तथा दार्शनिक हो सकते हैं।

आपकी शक्ति 

आज जन्म लेने वाले लोगों का जन्मदिन राशिफल यह संकेत करता है कि आपके अंदर हताशा का गुण नहीं होता और आप साहसी होते हैं। परिस्थितियों से बिल्कुल नहीं घबराते हैं और आप की स्मरण शक्ति भी मजबूत होती है। आपकी यह स्मरण शक्ति आप को सबसे आगे ले जाती है। आपके जीवन में यह मुख्य शक्ति के रूप में होती है, जो आपको शिक्षा से लेकर कार्य क्षेत्र में मजबूत स्थिति प्रदान करती है। इसके अतिरिक्त आपके अंदर जो रहस्य की भावना है, वह भी आपको अन्य लोगों से दो कदम आगे रखती है क्योंकि लोग आपके अगले कदम को जान नहीं पाते। आपके अंदर अज्ञात को जानने का रुझान होता है और आपके स्वभाव और व्यक्तित्व लोगों को आप की ओर आकर्षित करता है।

आपकी कमज़ोरी 

16 फरवरी को जन्मे लोगों का जन्मदिन के अनुसार भविष्यफल यह बताता है कि आपके जीवन की सबसे बड़ी कमी है, एकदम से गुस्सा कर लेना और आप अपनी भावुकता को एक शस्त्र के रूप में प्रयोग करते हैं ताकि अपना काम बनवा सकें और यदि आप की बात नहीं मानी जाती तो आप झगड़ा तक करने पर उतारू हो जाते हैं। जीवन में कई बार निर्णय लेने में समस्या होती है और कोई आपका अपना आपको कोई बात कहे तो आप उस पर ध्यान देना पसंद नहीं करते हैं। आपके जीवन की ये वो बड़ी कमजोरियां हैं, जिन्हें दूर करना जरूरी है, नहीं तो आपको समस्या हो सकती है।

बृहत् कुंडली : जानें ग्रहों का आपके जीवन पर प्रभाव और उपाय

आपकी लव लाइफ और विवाह

आज जन्मे लोगों का लव लाइफ के दृष्टिकोण से जन्मदिन के अनुसार राशिफल जानने की कोशिश की जाए तो यह पता लगता है कि आप स्वतंत्र विचारों को ज्यादा महत्व देते हैं इसलिए किसी के साथ जुड़कर रहना ज्यादा पसंद नहीं होता। यही वजह है कि आपकी लव लाइफ में समस्या रहती है और आपका प्रियतम आपकी इस आदत को पसंद नहीं करता। आपके अंदर बिल्कुल भी बनावट या दिखावा करने की आदत नहीं है। यह बात भी आपके प्रियतम को बुरी लग सकती है जिसकी वजह से प्रेम जीवन सही तरीके से आगे नहीं बढ़ पाता। आप काफी गंभीर होते हैं और चीजों को हद से ज्यादा गंभीरता से लेते हैं और यही कारण है कि आपका व्यवहार थोड़ा कठोर और रुका भी हो सकता है, जो आपकी लव लाइफ को चुनौतियों के साथ आगे बढ़ाता है।

जन्मदिन के अनुसार भविष्य जानते हुए यदि आज जन्मे विवाहित लोगों की बात करें तो आपका वैवाहिक जीवन आम तौर पर सामान्य रहता है। आपको अपने जीवन साथी के साथ रहना और उनको सहयोग देना ज्यादा पसंद होता है और जीवन में उन्हें आगे बढ़ाने में आप काफी मददगार साबित होते हैं। आप सदैव चाहते हैं कि आपका दांपत्य जीवन खुशियों से भरपूर रहे और आप परिवार के सभी सदस्यों के प्रति, चाहे वे छोटे हों अथवा बड़े, अपनी जिम्मेदारी निभाना पसंद करते हैं। इसी कारण दांपत्य जीवन अधिकतर सुखमय व्यतीत होता है।

जीवन में किसी भी समस्या के समाधान की तलाश में हैं तो विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात

आपका स्वास्थ्य 

आज का जन्मदिन राशिफल इंगित करता है कि आपके अंदर गंभीरता बहुत ज्यादा होती है, जो आपको सोचने पर मजबूर करती है और आप निराश हो जाते हैं। निराशावादिता आपके स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा पीड़ा की ओर इशारा करती है। आपको खुश रहने का प्रयास करना चाहिए और ज्यादा गंभीरता से बचें, तभी आप स्वस्थ रह सकते हैं, अन्यथा आपको मानसिक संतुलन बिगड़ने की समस्या सबसे ज्यादा परेशान कर सकती है। इसके अतिरिक्त मानसिक अवसाद, मानसिक रोग, मुंह पर दाग, धब्बे और झाइयां, फोड़े, फुंसी, पेट के रोग, बदहजमी, आंखों में परेशानी, आंखों के नीचे काले गहरे धब्बे होना, आदि समस्याएं ज्यादा परेशान कर सकती हैं। कई बार आपको ऐसी समस्याएं होती हैं, जो एकदम से पकड़ में नहीं आ पातीं हैं। इनसे बचने के लिए आपको एक से ज्यादा डॉक्टरों की सलाह लेनी चाहिए।

आपका करियर   

आज जन्मे लोगों का भविष्य जानने से हमें यह पता चलता है कि आप लोगों के बारे में ज्यादा सोचते हैं इसलिए आपके लिए दार्शनिक, विचारक, उपदेशक का कार्य बहुत ज्यादा अनुकूल रहता है। आपको यात्रा करने में मजा आता है और इसलिए आप ट्रैवलिंग से संबंधित काम करके भी अपनी आमदनी बढ़ा सकते हैं।इसके अतिरिक्त मार्केटिंग, साइकोलॉजी, ज्योतिष, मेडिकल, सरकारी, अधिकारी, शोधकर्ता, धार्मिक ग्रंथ से जुड़े लोग, विदेशी भाषा के विशेषज्ञ, न्यायाधीश, वकील, अध्यापक, आदि के रूप में काम करना ज्यादा सफलता दायक साबित होता है।

आज जन्मे खास सेलिब्रिटी

आज जन्मे लोगों के लिए उपाय

  • आपको मंगलवार के दिन किसी मंदिर में जाकर लाल रंग का तिकोनी पताका लगानी चाहिए।
  • भगवान शंकर  माता पार्वती और श्री गणेश की उपासना करें और सोमवार के दिन भगवान शिव को और बुधवार के दिन भगवान गणेश को दुर्वांकुर अर्पित करें।
  • राह के कुत्तों को कभी ना मारें और उन्हें खाने के लिए कुछ ना कुछ अवश्य दें।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

आशा है कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.