16 April 2021 – जन्मदिन के अनुसार भविष्य

जन्मदिन के अनुसार भविष्य – ज्योतिष के क्षेत्र में अंक ज्योतिष हमारी जन्म तारीख के अनुसार हमारे जीवन के बारे में बहुत कुछ बताता है, क्योंकि हर व्यक्ति किसी न किसी अंक से जुड़ा होता है और यही अंक विभिन्न ग्रहों से संबंधित होते हैं। 

जिस व्यक्ति का जो मुख्य अंक होता है, उसी अंक के स्वामी ग्रह के आधार पर जीवन में कई प्रकार की अच्छी और बुरी घटनाओं का पता चल सकता है। वास्तव में यही अंक आपके जीवन पर विभिन्न रूपों में प्रभाव डाल सकते हैं। इसी बात को ध्यान में रखकर हमने आपके लिए तैयार किया है जन्मदिन के अनुसार भविष्य, जिसमें आप अपने जन्मदिन के आधार पर (astrology by date of birth) अपना भाग्य जान सकते हैं। हमारे अंक ज्योतिषाचार्य आचार्य मृगांक की कलम से आज जन्म लेने वाले लोगों का भविष्य!

आज जन्म लेने वाले लोगों का भविष्य 

वे सभी लोग जो किसी भी वर्ष अथवा महीने की 16 तारीख को जन्मे हैं, उनका मूलांक (1+6=7) 7 है। यह अंक छायाग्रह केतु देव जी के अधीन माना गया है। केतु देव जी के प्रभाव के चलते, इस अंक से जुड़े लोग स्वतंत्र विचार वाले होते हैं। आइए अब जानते हैं आज की तारीख (horoscope by date of birth) को जन्मे लोगों का जन्मदिन के अनुसार भविष्य:

अप्रैल महीने में जन्म लेने का भविष्यफल

आपका जन्म अप्रैल महीने के अंतर्गत हुआ है। इससे पता लगता है कि आप जिद्दी किस्म के हो सकते हैं लेकिन आपको सारा दिन काम करना पसंद होगा और आप एक अच्छे दोस्त के गुण अपने अंदर समाहित रखते हैं। आपको प्रकृति बहुत पसंद होती है और आप प्राकृतिक जगहों पर घूमना और प्रकृति की सुंदरता निहारना पसंद करते हैं। आप हंसमुख भी होते हैं और खूबसूरत भी। आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के पसंदीदा होते हैं। आप काफी रोमांटिक भी होते हैं जिससे आपके प्रियतम आप से खासे खुश होते हैं। आपकी सबसे अच्छी बात यह है कि आप प्यार के मामले में वफादार होते हैं और आपकी प्रवृत्ति भी रोमांटिक होती है जिससे अपने प्रियतम के साथ अच्छी केमिस्ट्री बना कर चलते हैं। आपकी शारीरिक ऊर्जा गजब की होती है और आप बहुत मेहनत करने के बाद भी एकदम फ्रेश नजर आते हैं। मानसिक तौर पर भी आप काफी मजबूत दिखते हैं। 

आपकी रूचि अपनी कला और संस्कृति के प्रति अधिक होती है और आपके अंदर कलात्मक गुण भी होते हैं। आप कोई कलाकार भी हो सकते हैं और आप अपनी खूबियों से लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर लेते हैं। आपको हर बात जानना पसंद होता है और काफी जिज्ञासु प्रवृत्ति के होते हैं। खोजबीन आपका प्रमुख शगल होता है। आप दूसरों की निजी जिंदगी में झांकना भी पसंद करते हैं जिससे कई बार दूसरों के लिए परेशानी का कारण बन सकते हैं। आप जो एक बार ठान लेते हैं, उसे हर कीमत पर करके ही दम हासिल करते हैं और यदि आपने किसी बात को करने के लिए हामी भर दी है तो आप कमिटमेंट के रूप में उसे समय पर पूरा करते हैं क्योंकि बातों से पलटना आपको पसंद नहीं होता है। आप जीवन में जुनूनी हो सकते हैं और आपको प्रकृति में घुलना मिलना पसंद होता है।

क्या आपको चाहिए एक सफल एवं सुखद जीवन? राजयोग रिपोर्ट से मिलेंगे सभी उत्तर!

जानें आपके लिए क्या शुभ होगा 

शुभ दिन – गुरुवार, रविवार और सोमवार 

शुभ अंक – 1, 3, 7, 2, 9 

शुभ रंग – हल्का पीला, हल्का भूरा और काफूरी

आपका व्यक्तित्व 

16 अप्रैल को जन्म लेने के कारण ज्योतिष के अनुसार, आपका राशिफल (horoscope by date of birth) इस बात की ओर संकेत करता है कि, आप लोग मौलिकता को सबसे अधिक महत्व देते हैं। आप में सौहार्द और भाईचारे की भावना होती है। आप लोग जल्दी से किसी की समझ में नहीं आते और यही मुख्य कारण है कि लोग आपको सही से समझने में असमर्थ रहते हैं। आप लोग कुछ हद तक कट्टर हो सकते हैं, लेकिन आपका परोपकारी स्वभाव आपको दूसरों से अलग करता है। आप दार्शनिक व्यवहार के होने के साथ-साथ, खुद को ज्यादातर अपने अंदर ही सीमित रखना पसंद करते हैं। इसके अलावा ये भी देखा गया है कि, आपका झुकाव धार्मिक और रहस्यमय कार्यों के प्रति अधिक होता है। 

आपकी शक्ति 

आज जन्म लेने वाले लोगों का जन्मदिन राशिफल के अनुसार पता चलता है कि, आपकी कमाल की स्मरण शक्ति आपको सबसे अधिक मदद करती है। आप लोग विपरीत परिस्थितियों से जल्दी हताश न होते हुए, बेहद पराक्रम और साहस के साथ हर बाधा का सामना करते हैं। आप अगर ठान लेते हैं तो, आप किसी भी बात की तह तक जाकर ही दम लेते हैं। आपको एक बनी बनाई राह पर चलना बिलकुल भी नहीं भाता, इसलिए आप एक जैसे कार्यों को करते-करते जल्द ही बोर हो जाते हैं। 

देखें आज का राशिफल, और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे-

यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है। इसके अलावा व्यक्तिगत भविष्यवाणी जानने के लिए ज्योतिषियों के साथ फ़ोन पर या चैट पर जुड़े

आपकी कमज़ोरी 

16 अप्रैल को जन्मे लोगों का जन्मदिन के अनुसार भविष्यफल यह बताता है कि आपकी किसी से भी बदला लेने की प्रवृत्ति, आपके मन में दूसरों के प्रति बैर पालने का कार्य करती है। इस कारण आप अक्सर छोटी-छोटी बात पर भी, झगड़ा करने से पीछे नहीं हटते और अपनी छवि खराब कर देते हैं। क्योंकि आपको बहुत जल्दी गुस्सा आ जाता है, जिस कारण आप बहुत आसानी से दूसरों के उकसाने पर अपना ही नुकसान कर बैठते हैं। आपको अक्सर जल्दी निर्णय लेने में भी कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। 

बृहत् कुंडली : जानें ग्रहों का आपके जीवन पर प्रभाव और उपाय!

आपकी लव लाइफ और विवाह

आज जन्मे लोगों का लव लाइफ के दृष्टिकोण से जन्मदिन के अनुसार राशिफल जानने की कोशिश की जाए तो, यह पता लगता है कि आपकी लव लाइफ में कई प्रकार की समस्याएं आती है। क्योंकि आप अपने प्रियतम के प्रति, जरूरत से ज्यादा गंभीर होते हुए, उनके प्रति सुरक्षा की भावना रखते है और कई बार प्रेमी को बंधन में रखने का  प्रयास करते हैं। जिसके परिणामस्वरूप अक्सर प्रेमी आपके साथ रिश्ते में घुटन महसूस करने लगता है। आप स्वभाव से किसी का भी आदेश नहीं सुनना पसंद करते और आपकी ये आदत प्रेमी को परेशान करती है। यूँ तो आप स्वतंत्र विचार वाले होते हैं, लेकिन बावजूद इसके आप अकेलापन ज्यादा पसंद करते है। जिससे प्रेमी को ऐसा प्रतीत हो सकता है कि, आप उनसे दूरियां बना रहे हैं। इसके अलावा ये भी देखा गया है कि आप लोग अपने मन में चल रही बातों व दुविधाओं को अपने प्रियतम से साझा नहीं करते और इससे कई बार, आप दोनों के बीच गलतफहमियां बढ़ जाती हैं। 

जन्मदिन के अनुसार भविष्य जानते हुए यदि आज जन्मे विवाहित लोगों की बात करें तो, इस अंक से संबंधित लोगों का दांपत्य जीवन सामान्य रूप से ही चलता है। आप अपने रिश्ते में जीवनसाथी को पूरा मान-सम्मान देते हैं। इस कारण आप दोनों के बीच अच्छा सामंजस्य साफ़ दिखाई देता है। आप अपने जीवनसाथी को समझने का प्रयास करते हैं और अक्सर उनके लिए काफी कुछ करने के लिए तत्पर नज़र आते हैं। लेकिन जब भी आप कभी-कभी अपने अकेलेपन को अधिक महत्व देते हैं तो, ये देखा गया है कि आपके इस स्वभाव से जीवनसाथी को परेशानी होती है।  

 प्रेम संबंधों से जुड़ी हर छोटी बड़ी समस्या का समाधान जानने के लिए विद्वान ज्योतिषियों से करें फोन पर बात और चैट

आपका स्वास्थ्य 

आज का जन्मदिन राशिफल सेहत के दृष्टिकोण से ये इंगित करता है कि आपके मन में नकारात्मक विचारों की वृद्धि देखी जाती है, जिसके कारण अक्सर आपको मानसिक तनाव से दो-चार होना पड़ता है। इसके अलावा इस अंक वाले जातक ज्यादातर नेत्र विकार, बदहजमी, एकांकीपन, डिप्रेशन, पेट के रोग, एसिडिटी, फोड़े-फुंसी जैसी समस्याओं के साथ ही कई गंभीर व अचानक से होने वाले ऐसे रोग जिन्हें आसानी से पकड़ा जाना संभव नहीं होता, उनसे पीड़ित रहते हैं।   

आपका करियर   

आज जन्मे लोगों का भविष्य जानने से हमें यह पता चलता है कि आप एक सफल उपदेशक, न्यायाधीश, सरकारी अधिकारी और विदेशी भाषाओं को जानने वाले हो सकते हैं। इसके अलावा आप लोग ट्रैवलिंग, ट्रांसपोर्ट, मार्केटिंग, शोध कार्य, चिकत्सा, ज्योतिष, धार्मिक ग्रंथ, साइकोलॉजी, अध्यापन और वकालत के क्षेत्र में भी अपना अच्छा करियर बनाते हैं। 

शिक्षा और करियर से जुड़ी परेशानियों के लिए इस्तेमाल करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट!

आज जन्मे खास सेलिब्रिटी

आज जन्मे लोगों के लिए उपाय   

  • मंगलवार के दिन छोटे बालकों में, गुड़ और चने का दान करना चाहिए।  
  • गणेश जी को दुर्वांकुर अर्पित करना और बुधवार के दिन श्री गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करना लाभदायक रहेगा। 
  • श्री राम भक्त हनुमान जी की आराधना, नियमित रूप से करने से आपको अपनी सभी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

आशा है कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.