15 March 2021 – जन्मदिन के अनुसार भविष्य

जन्मदिन के अनुसार भविष्य – ज्योतिष के क्षेत्र में अंक ज्योतिष हमारी जन्म तारीख के अनुसार हमारे जीवन के बारे में बहुत कुछ बताता है, क्योंकि हर व्यक्ति किसी न किसी अंक से जुड़ा होता है और यही अंक विभिन्न ग्रहों से संबंधित होते हैं। 

जिस व्यक्ति का जो मुख्य अंक होता है, उसी अंक के स्वामी ग्रह के आधार पर जीवन में कई प्रकार की अच्छी और बुरी घटनाओं का पता चल सकता है। वास्तव में यही अंक आपके जीवन पर विभिन्न रूपों में प्रभाव डाल सकते हैं। इसी को ध्यान में रखकर हमने आपके लिए तैयार किया है जन्मदिन के अनुसार भविष्य, जिसमें आप अपने जन्मदिन के आधार पर (astrology by date of birth) अपना भाग्य जान सकते हैं। हमारे अंक ज्योतिषाचार्य आचार्य मृगांक की कलम से आज जन्म लेने वाले लोगों का भविष्य!

आज जन्म लेने वाले लोगों का भविष्य 

वे सभी लोग जो किसी भी वर्ष अथवा महीने की 15 तारीख को जन्मे हैं, उनका मूलांक 6 है। यह अंक शुक्र ग्रह के अधीन माना गया है। शुक्र को सौंदर्य का कारक ग्रह माना जाता है, इसलिए इस अंक से संबंधित लोग सौंदर्य और कला प्रेमी माने जाते हैं। ऐसे लोगों को कलात्मक कार्य करने में मजा आता है।  आइए जानते हैं आज की तारीख (horoscope by date of birth) को जन्मे लोगों का जन्मदिन के अनुसार भविष्य:

मार्च महीने में जन्म लेने वालों का भविष्यफल

आपका जन्म मार्च महीने के अंतर्गत हुआ है। इससे पता लगता है कि आप देखने में बहुत ही आकर्षक व्यक्तित्व के स्वामी होते हैं। आप खूबसूरत भी होते हैं और लोगों को लुभाने में सक्षम रहते हैं। हालांकि आपका स्वभाव थोड़ा शर्मीला हो सकता है और इसलिए किसी के साथ घुलने मिलने में आपको ज्यादा समय लग जाता है। आपके अंदर दया की भावना होती है और आप सच बोलना पसंद करते हैं। आप शांतिप्रिय भी होते हैं और लोगों के साथ हर समस्या का समाधान बातचीत से ही निकालने की कोशिश करते हैं।

आपकी सबसे अच्छी बात यह है कि आप दूसरों की परेशानियों को समझना चाहते हैं और उन्हें समझने में कामयाब होते हैं लेकिन दूसरी तरफ आप बहुत गुस्से वाले भी हो सकते हैं। आपको गुस्सा बहुत तेजी से आता है। आप अपनी भावनाओं और इमोशंस को छुपा कर रखना ज्यादा पसंद करते हैं और इसलिए आपके मन की बात को जान पाना बहुत मुश्किल हो जाता है और जब कोई आप को नहीं समझ पाता तो आपको बुरा समझने लगता है। यही वजह है कि कई बार लोग आपको विश्वास के काबिल नहीं समझ पाते हैं। आप जीवन में सतर्क और चौकन्ने होते हैं और अपनी तरफ से ही किसी के बारे में कोई राय कायम कर लेते हैं जिसे बदलना स्वयं आपके लिए भी मुश्किल हो जाता है। कई बार आप की संगति गलत लोगों के साथ हो सकती है।

बृहत् कुंडली : जानें ग्रहों का आपके जीवन पर प्रभाव और उपाय

जानें आपके लिए क्या शुभ होगा 

  • शुभ दिन – बुधवार, शुक्रवार, सोमवार और मंगलवार  
  • शुभ अंक – 5, 6, 8
  • शुभ रंग – सफेद, हल्का नीला, हल्का गुलाबी, और हरा 

आपका व्यक्तित्व 

15 मार्च को जन्म लेने के कारण ज्योतिष के अनुसार आप का राशिफल (horoscope by date of birth) इस बात की ओर संकेत करता है कि, आपमें रचनात्मक गुणों की अधिकता है। आप हर कार्य को सुंदरता के साथ करना चाहते हैं। आपको सांसारिक सुख-सुविधाएं में भी आनंद आता है। आप सामाजिक स्तर पर प्रभावशाली होते हैं और आपके व्यक्तित्व की गहरी छाप लोगों पर पड़ती है। आप हर एक किसी के साथ प्यार-प्रेम के साथ रहना पसंद करते हैं। शुक्र के प्रभाव के कारण आप रोमांटिक प्रवृति के हो सकते हैं। आप विपरीत लिंगी लोगों के प्रति आकर्षित होते हैं और उनको आकर्षित करना भी आपको पसंद आता है। 

आपकी शक्ति 

आज जन्म लेने वाले लोगों का जन्मदिन राशिफल यह संकेत करता है कि आपमें हर काम को रचनात्मक तरीके से करने का गुण होता है। चाहे खेल हो, घरेलू कार्य हो या करियर क्षेत्र हर जगह आप अपनी रचनात्मकता दिखाना पसंद करते हैं। आप जिंदादिल इंसान हैं और अपने आसपास के माहौल को खुशियों से भरना आपको पसंद आता है। प्रकृति के प्रति प्रेम आपमें देखा जा सकता है। आपको यात्राएं करने का भी शौक होता है और इससे आपकी वैश्विक समझ भी बढ़ती है। आप किसी भी परिस्थिति में निराश नहीं होते और यह आपकी सबसे बड़ी खूबी होती है। 

देखें आज का राशिफल, और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे-

यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है। इसके अलावा व्यक्तिगत भविष्यवाणी जानने के लिए ज्योतिषियों के साथ फ़ोन पर या चैट पर जुड़े

आपकी कमज़ोरी

15 मार्च को जन्मे लोगों का जन्मदिन के अनुसार भविष्यफल यह बताता है कि, अत्यधिक भोग-विलास की प्रवृति आपकी सबसे बड़ी कमजोरियों में से एक है। इसके साथ ही आप सांसारिक चीजों पर खर्च करने वाले होते हैं, जोकि बहुत अच्छा गुण नहीं माना जा सकता। आपमें निर्णय लेने की क्षमता थोड़ी कमजोर हो सकती है, इसलिए जीवन में कई बार आपको परेशानियों का सामना करना पड़ता है। 

आपकी लव लाइफ और विवाह

आज जन्मे लोगों का लव लाइफ के दृष्टिकोण से जन्मदिन के अनुसार राशिफल जानने की कोशिश की जाए तो यह पता लगता है कि, शुक्र ग्रह के प्रभाव के चलते आपके प्रेम जीवन में हमेशा खुशियां बनी रहती हैं। आप अपने संगी को हमेशा खुश रखना चाहते हैं। आपकी मधुर बातों से आपका लवमेट हमेशा आपसे आकर्षित होता है। अपने कलात्मक कौशल से आप विपरीत लिंगी जातकों को आकर्षित करने में कामयाब होते हैं। आपका संगी आपके लिए सौभाग्य लेकर आता है। संगी के जीवन में खुशियां भरना आपको पसंद आता है और इसके लिए आप कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। 

जन्मदिन के अनुसार भविष्य जानते हुए यदि आज जन्मे विवाहित लोगों की बात करें तो, इस अंक से संबंधित लोगों को दांपत्य जीवन में भी अच्छे फल प्राप्त होते हैं। आपकी जिंदगी में शादी के बाद कई सकारात्मक बदलाव आते हैं। आपका जीवनसाथी आपके जीवन में संतुलन लाता है। विवाहित जीवन में रोमांस की अधिकता देखने को मिलती है। इस अंक से संबंधित लोग भोग-विलास की प्रवृति के कारण कम उम्र में भी शादी कर सकते हैं। इनको बुद्धिमान जीवन संगी मिलता है। कुल मिलाकर देखा जाए तो इस अंक से संबंधित लोगों का प्रेम और वैवाहिक जीवन काफी अच्छा रहता है।  

जीवन में किसी भी समस्या के समाधान की तलाश में हैं तो विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात  

आपका स्वास्थ्य 

आज का जन्मदिन राशिफल इंगित करता है कि आपको सेहत को लेकर सावधान रहना चाहिए क्योंकि स्वास्थ्य समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं। इस अंक से जुड़े लोगों को शुगर, गुप्त रोग, हृदय से संबंधित रोग, पेट से संबंधित बीमारियां, मूत्राशय से संबंधित रोग, सूजन, जलन, गले की बीमारियां, आदि हो सकती हैं। इसलिए इस अंक वालों को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए, आपको बाहर के तले-भुने भोजन से बचना चाहिए और नियमित रूप से व्यायाम करना चाहिए। 

आपका करियर 

आज जन्मे लोगों का भविष्य जानने से हमें यह पता चलता है कि आपके अंदर रचनात्मकता की कोई कमी नहीं होती इसलिए आप रचनात्मक कार्यों को करने में अव्वल होते हैं, आप फिल्म इंडस्ट्री और रंगमंच में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। इसके साथ ही वेडिंग प्लानर, उद्योगपति, मॉडल, इंटीरियर डेकोरेशन, आर्किटेक्चर, हॉस्पिटैलिटी, इवेंट मैनेजमेंट, राजनीति, कास्मेटिक  गारमेंट्स, ज्वेलरी, कवि, क्रिएटिव लेखन आदि के क्षेत्रों में भी आपका करियर उज्जवल होता है। 

करियर से जुड़ी किसी भी समस्या के  समाधान की तलाश में हैं तो एस्ट्रोसेज वार्ता से दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात

आज जन्मे खास सेलिब्रिटी

आज जन्मे लोगों के लिए उपाय

  • शुभ फलों की प्राप्ति के लिए इस अंक से संबंधित लोगों को माता महालक्ष्मी की आराधना करनी चाहिए।
  • श्री सूक्त का पाठ करने से जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। 
  • जीवन में सुख समृद्धि की प्राप्ति के लिए गौमाता की सेवा करें और उन्हें आटे की लोई खिलाएं।

जीवन में होने वाली सभी घटनाओं की जानकारी के लिए एस्ट्रोगुरु मृगांक से करें फोन पर बात

आशा है कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.