13 May 2021 – जन्मदिन के अनुसार भविष्य

जन्मदिन के अनुसार भविष्य – ज्योतिष के क्षेत्र में अंक ज्योतिष हमारी जन्म तारीख के अनुसार हमारे जीवन के बारे में बहुत कुछ बताता है, क्योंकि हर व्यक्ति किसी न किसी अंक से जुड़ा होता है और यही अंक विभिन्न ग्रहों से संबंधित होते हैं। 

जिस व्यक्ति का जो मुख्य अंक होता है, उसी अंक के स्वामी ग्रह के आधार पर जीवन में कई प्रकार की अच्छी और बुरी घटनाओं का पता चल सकता है। वास्तव में यही अंक आपके जीवन पर विभिन्न रूपों में प्रभाव डाल सकते हैं। इसी बात को ध्यान में रखकर हमने आपके लिए तैयार किया है जन्मदिन के अनुसार भविष्य, जिसमें आप अपने जन्मदिन के आधार पर (astrology by date of birth) अपना भाग्य जान सकते हैं। हमारी अंक ज्योतिषाचार्य विन्नी अरोड़ा की कलम से आज जन्म लेने वाले लोगों का भविष्य:-

आज जन्म लेने वाले लोगों का भविष्य 

वे सभी लोग जो किसी भी वर्ष अथवा महीने की 13 तारीख को जन्मे हैं, उनका मूलांक (1+3=4) 4 है। यह अंक राहु महाराज जी के अधीन माना गया है। छायाग्रह राहु देव जी के प्रभाव के चलते, इस अंक से जुड़े लोग अच्छे वक्ता होते हैं।  आइए अब जानते हैं आज की तारीख (horoscope by date of birth) को जन्मे लोगों का जन्मदिन के अनुसार भविष्य:

मई महीने में जन्म लेने का भविष्यफल

मई के महीने में जन्म लेने वाले जातकों के अंदर किसी भी माहौल में खुद को ढाल लेने की खूबी होती है। यही वजह है कि आप अपने आसपास के लोगों से जल्दी ही घुल-मिल जाते हैं और लोग अक्सर आपसे अपनी बातें साझा करना पसंद करते हैं। आपका प्रत्येक काम के प्रति सकारात्मक रवैया रहता है और किसी भी काम में आप आसानी से अपना धैर्य नहीं खोते। हंसमुख रहना आपकी मूल प्रवृत्ति है और इस प्रवृत्ति की वजह से आप कठिन परिस्थितियों में भी ऐसे ही बने रहने की कोशिश करते हैं। हालांकि आप कभी-कभार छोटी-छोटी बातों पर झुँझला उठते हैं और गुस्सा भी हो जाते हैं लेकिन आपका यह व्यवहार बताता है कि आप एक बेहद साफ दिल के इंसान हैं जो अपने दिल में किसी के लिए भी कोई भी बुरी बात नहीं रखता है और परिस्थिति व लोगों के अनुसार बिना किसी लाग-लपेट के तुरंत ही किसी भी बात को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दे देता है।

आप जिद्दी स्वभाव के हैं और आप वही करते हैं जिसका आप फैसला ले चुके हैं। आपको इस बात का फर्क नहीं पड़ता कि आपके उस फैसले का नतीजा क्या आएगा। आप हमेशा इस कोशिश में रहते हैं कि लोगों का ध्यान आप अपनी तरफ खींच सकें। यही वजह है कि आप लोगों के बीच ऐसी चीजें करते नजर आते हैं जिससे वो खुश हों और उनका ध्यान आपकी तरफ जाए। आपके सपने बहुत बड़े होते हैं और कभी-कभी आप खुद के लिए उम्मीद से ज्यादा इच्छाएं भी पाल लेते हैं। आप एक ईमानदार और भरोसेमंद इंसान हैं। आप अपने काम में किसी की मदद लेना पसंद नहीं करते लेकिन अगर किसी भी कारणवश आपको मदद लेनी पड़ती है तो आप कोशिश करते हैं कि आप उनका यह एहसान जल्द से जल्द चुका दें। आप काफी व्यावहारिक हैं और आप कोई भी पहल आधुनिक दृष्टिकोण से करते हैं। कोई भी फैसला लेते वक़्त आप अपने दिल की बजाय दिमाग की सुनना ज्यादा पसंद करते हैं।

क्या आपको चाहिए एक सफल एवं सुखद जीवन? राजयोग रिपोर्ट से मिलेंगे सभी उत्तर!

जानें आपके लिए क्या शुभ होगा 

आइये अब जानते हैं आज के दिन जन्म लेने वाले जातकों से जुड़ी वो खास चीजें जो उनके लिए काफी भाग्यशाली हैं।

शुभ दिन – बुधवार, शुक्रवार और शनिवार 
शुभ अंक – 4, 6 और 8
शुभ रंग – हल्का लाल, भूरा तथा सलेटी

आपका व्यक्तित्व 

13 मई को जन्म लेने के कारण ज्योतिष के अनुसार, आपका राशिफल (horoscope by date of birth) इस बात की ओर संकेत करता है कि, आप अपने परिवार में परंपरा तोड़ने में सबसे आगे रहते हैं। आप अपने खुद के रचनात्मक विचारों को मानते हुए, हमेशा कुछ अलग और क्रिएटिव करने में विश्वास रखते हैं। आपके लक्ष्यों की संख्या अधिक हो सकती है, जिन्हें आप किसी भी कीमत पर पूरा करते हैं। आप सामाजिक होते हैं, और अधिक दोस्त बनाना पसंद करते हैं। हालांकि, यूँ तो आप आसानी से लोगों पर भरोसा नहीं करते हैं, लेकिन आप अपने दोस्तों से अक्सर प्रभावित हो जाते हैं। ये भी देखा गया है कि आपको मजा-मस्ती व पार्टी करना पसंद आता है, जिसके परिणामस्वरूप आप पार्टी का आनंद उठाने का कोई भी अवसर नहीं गवाते हैं।    

आपकी शक्ति 

आज जन्म लेने वाले लोगों का जन्मदिन राशिफल के अनुसार पता चलता है कि, आपके अंदर सबसे अलग कुछ कर गुजरने की क्षमता होती है। आप दूसरों को सरप्राइज देने या उनके लिए कुछ अलग करने की प्लानिंग करने में भी बेहद अच्छे होते हैं। आप दृढ़निश्चयी होने के साथ ही, किसी भी तरह की चुनौतियों या संघर्षों से नहीं घबराते। इसके अलावा आप खुद को व्यस्त रखना पसंद करते है, इसलिए काम की निरंतरता आप के लिए सबसे अधिक महत्वपूर्ण होती है। वहीं ये भी देखा गया है कि आपका बेहद अलग दृष्टिकोण भी, आपको भीड़ से अलग करता है। आप लोगों से जुड़ने और उनकी जीवन शैली को समझने में भी पूरी तरह सक्षम होते हैं।     

देखें आज का राशिफल, और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे-

यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है। इसके अलावा व्यक्तिगत भविष्यवाणी जानने के लिए ज्योतिषियों के साथ फ़ोन पर या चैट पर जुड़

आपकी कमज़ोरी 

13 मई को जन्मे लोगों का जन्मदिन के अनुसार भविष्यफल यह बताता है कि, आप कई बार भावनात्मक रूप से खुद को कमजोर पाते हैं, और इससे आप कई परिस्थितियों में दुर्बल हो जाते हैं । आप जल्दी व आवेशी भी होते हैं, जिसके कारण आपसे किसी भी चीज के ऊपर प्रतिक्रिया लेना बेहद आसान होता है। ऐसे में आपके इस स्वभाव का कई बार लोग गलत फायदा उठाते हैं। आप जल्दी ही एक काम से ऊब जाते हैं, इसलिए आपके लिए घंटों तक एक ही स्थान पर बैठे रहना खासा मुश्किल होता है।  

बृहत् कुंडली : जानें ग्रहों का आपके जीवन पर प्रभाव और उपाय!

आपकी लव लाइफ और विवाह

आज जन्मे लोगों का लव लाइफ के दृष्टिकोण से जन्मदिन के अनुसार राशिफल जानने की कोशिश की जाए तो, यह पता लगता है कि आपकी लव लाइफ मध्यम रहती है। जब आप किसी के साथ प्यार में होते हैं तो, आप एक अतिवादी व्यक्ति होते हैं और साथी को कई बार अत्यधिक प्यार करते हुए उन्हें असहज महसूस करा देते हैं। वहीं आप दूसरी ओर लोगों पर आसानी से भरोसा नहीं करते कि वे भी आपसे प्रेम में पड़े। आप विपरीत लिंगी व्यक्ति के प्रति हमेशा आकर्षित रहते हैं, लेकिन आप आमतौर पर दीर्घकालिक प्रेम संबंधों से दूर ही रहना पसंद करते हैं। इसके अलावा, कई बार आप किसी तीसरे व्यक्ति की बातों में आकर या उससे प्रभावित होकर, अक्सर अपने रिश्तों में समस्या उत्पन्न कर देते हैं।     

जन्मदिन के अनुसार भविष्य जानते हुए यदि आज जन्मे विवाहित लोगों की बात करें तो, आपको अपने दांपत्य जीवन में अक्सर कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ये परेशानियां आमतौर पर जीवनसाथी को समझने और गलतफहमियों को लेकर उत्पन्न होती हैं। हालांकि लगातार विवादों और तमाम समस्याओं के बावजूद आपका शादीशुदा जीवन स्थिर रहता है। जिसके कारण आप कुछ तालमेल बैठते हुए, अंततः अपने विवाहित जीवन को सफल बनाने में सक्षम रहते हैं। वहीं आशंका ये भी अधिक रहती है कि आप अपने विवाहित जीवन से जल्दी भ्रमित हो सकते हैं, जो आमतौर पर आपके और जीवनसाथी के बीच दूरी का कारण बनता है।  

 प्रेम संबंधों से जुड़ी हर छोटी बड़ी समस्या का समाधान जानने के लिए विद्वान ज्योतिषियों से करें फोन पर बात और चैट

आपका स्वास्थ्य 

आज का जन्मदिन राशिफल सेहत के दृष्टिकोण से ये इंगित करता है कि आपको विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं जैसे:- कुष्ठ रोग, नेत्र रोग, सिरदर्द, जांघ की मांसपेशियों में दर्द, अनिद्रा, पीठ दर्द और हृदय से संबंधित समस्या होने का खतरा रहता है। इसके अलावा आप में से कुछ जातक मिर्गी और मानसिक परेशानी से भी पीड़ित रहते हैं, और ये परेशानियां आमतौर पर बढ़ती उम्र के साथ ही आपको दिक्कत देती हैं। 

आपका करियर   

आज जन्मे लोगों का भविष्य जानने से हमें यह पता चलता है कि आपके ऊपर राहु ग्रह का प्रभाव अधिक रहता है, इसलिए आप सूचना प्रौद्योगिकी, विमानन उद्योग, राजनीति, इलेक्ट्रॉनिक्स, एजेंसी, पैथोलॉजी और मीडिया के क्षेत्र में सफल करियर बना सकते हैं। इसके अलावा आप एक कुशल डिजाइनर, अभिनेता, वैज्ञानिक, मेजबान और विक्रेता के रूप में भी सफलता अर्जित करते हैं। वहीं आपका क्रिएटिव दिमाग भी, आपको खुद से कुछ नया और अलग करने में आपके लिए फायदेमंद साबित होता है। 

शिक्षा और करियर से जुड़ी परेशानियों के लिए इस्तेमाल करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट!

आज जन्मे खास सेलिब्रिटी

आज जन्मे लोगों के लिए उपाय   

  • भगवान शिव जी की पूजा करें और शिवलिंग पर मूली चढ़ाएं।
  • देवी दुर्गा की पूजा करें और हर रोज 108 बार “ॐ दुं दुर्गायै नमः” का जाप करें।
  • नियमित रूप से गली के कुत्तों को दूध और ब्रेड खिलाना भी, आपके लिए शुभ रहेगा।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.