13 March 2021 – जन्मदिन के अनुसार भविष्य

जन्मदिन के अनुसार भविष्य – ज्योतिष के क्षेत्र में अंक ज्योतिष हमारी जन्म तारीख के अनुसार हमारे जीवन के बारे में बहुत कुछ बताता है, क्योंकि हर व्यक्ति किसी न किसी अंक से जुड़ा होता है और यही अंक विभिन्न ग्रहों से संबंधित होते हैं। 

जिस व्यक्ति का जो मुख्य अंक होता है, उसी अंक के स्वामी ग्रह के आधार पर जीवन में कई प्रकार की अच्छी और बुरी घटनाओं का पता चल सकता है। वास्तव में यही अंक आपके जीवन पर विभिन्न रूपों में प्रभाव डाल सकते हैं। इसी को ध्यान में रखकर हमने आपके लिए तैयार किया है जन्मदिन के अनुसार भविष्य, जिसमें आप अपने जन्मदिन के आधार पर (astrology by date of birth) अपना भाग्य जान सकते हैं। हमारे अंक ज्योतिषाचार्य आचार्य मृगांक की कलम से आज जन्म लेने वाले लोगों का भविष्य!

आज जन्म लेने वाले लोगों का भविष्य 

वे सभी लोग जो किसी भी वर्ष अथवा महीने की 13 तारीख को जन्मे हैं, उनका मूलांक 4 है। यह अंक क्रूर ग्रह माने जाने वाले राहु के स्वामित्व में आता है। राहु के प्रभाव के कारण इस अंक से संबंधित लोग अच्छे कूटनीतिज्ञ हो सकते हैं। आइए जानते हैं आज की तारीख (horoscope by date of birth) को जन्मे लोगों का जन्मदिन के अनुसार भविष्य:

मार्च महीने में जन्म लेने वालों का भविष्यफल

आपका जन्म मार्च महीने के अंतर्गत हुआ है। इससे पता लगता है कि आप देखने में बहुत ही आकर्षक व्यक्तित्व के स्वामी होते हैं। आप खूबसूरत भी होते हैं और लोगों को लुभाने में सक्षम रहते हैं। हालांकि आपका स्वभाव थोड़ा शर्मीला हो सकता है और इसलिए किसी के साथ घुलने मिलने में आपको ज्यादा समय लग जाता है। आपके अंदर दया की भावना होती है और आप सच बोलना पसंद करते हैं। आप शांतिप्रिय भी होते हैं और लोगों के साथ हर समस्या का समाधान बातचीत से ही निकालने की कोशिश करते हैं।

आपकी सबसे अच्छी बात यह है कि आप दूसरों की परेशानियों को समझना चाहते हैं और उन्हें समझने में कामयाब होते हैं लेकिन दूसरी तरफ आप बहुत गुस्से वाले भी हो सकते हैं। आपको गुस्सा बहुत तेजी से आता है। आप अपनी भावनाओं और इमोशंस को छुपा कर रखना ज्यादा पसंद करते हैं और इसलिए आपके मन की बात को जान पाना बहुत मुश्किल हो जाता है और जब कोई आप को नहीं समझ पाता तो आपको बुरा समझने लगता है। यही वजह है कि कई बार लोग आपको विश्वास के काबिल नहीं समझ पाते हैं। आप जीवन में सतर्क और चौकन्ने होते हैं और अपनी तरफ से ही किसी के बारे में कोई राय कायम कर लेते हैं जिसे बदलना स्वयं आपके लिए भी मुश्किल हो जाता है। कई बार आप की संगति गलत लोगों के साथ हो सकती है।

बृहत् कुंडली : जानें ग्रहों का आपके जीवन पर प्रभाव और उपाय

जानें आपके लिए क्या शुभ होगा 

  • शुभ दिन – रविवार, सोमवार, बुधवार तथा शनिवार  
  • शुभ अंक – 4, 5, 6, 8
  • शुभ रंग – नीला, खाकी, भूरा तथा सलेटी

आपका व्यक्तित्व

13 मार्च को जन्म लेने के कारण ज्योतिष के अनुसार आप का राशिफल (horoscope by date of birth) इस बात की ओर संकेत करता है कि, आप समाज से हटकर सोचने वाले होते हैं। रीति-रिवाजों को मानना आपको पसंद नहीं आता। आप अपने लिए लक्ष्य बनाते हैं और और उसे पाने के लिए जी तोड़ मेहनत करते हैं। आप अपने कार्यों से लोगों को आश्चर्यचकित करने वाले होते हैं। सामाजिक स्तर पर भी आप अच्छे होते हैं और आप अच्छे दोस्त भी साबित होते हैं। आपको मौज-मस्ती, पार्टी करना पसंद होता है। आपका सामाजिक दायरा बहुत बड़ा होता है। हालांकि इसके बावजूद भी आप खुद को दुनिया की भीड़ में अकेला महसूस कर सकते हैं। आपमें एक अच्छे अविष्कारक की खूबियां भी मौजूद होती हैं।   

आपकी शक्ति 

आज जन्म लेने वाले लोगों का जन्मदिन राशिफल यह संकेत करता है कि, आप किसी भी काम को निरंतरता के साथ कर सकते हैं। आप प्रखर वक्ता होते हैं और समाज में अपनी वाणी के दम पर प्रभुत्व जमाते हैं। कई बार आप अचानक फैसले लेकर अपने प्रतिद्वंदियों को चकित कर सकते हैं। आप जीवन में सकारात्मकता से भरे होते हैं, और कठिन चुनौतियां आने पर भी उनसे घबराते नहीं हैं।  आपकी जुझारू प्रवृति आपको दूसरों से अलग बनाती है।  

देखें आज का राशिफल, और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे-

यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है। इसके अलावा व्यक्तिगत भविष्यवाणी जानने के लिए ज्योतिषियों के साथ फ़ोन पर या चैट पर जुड़े

आपकी कमज़ोरी

13 मार्च को जन्मे लोगों का जन्मदिन के अनुसार भविष्यफल यह बताता है कि, स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह रवैया आपकी सबसे बड़ी कमजोरियों में से एक है। आप कभी भी एक जगह टिककर नहीं रहते, जिसके कारण आपकी विश्वसनीयता पर सवाल उठ सकते हैं। बेवजह आप लोगों से उम्मीद लगाते हैं और यदि आपकी उम्मीदें पूरी न हों तो, अत्यधिक भावुक होकर आप गलत दिशा में मुड़ सकते हैं। 

आपकी लव लाइफ और विवाह

आज जन्मे लोगों का लव लाइफ के दृष्टिकोण से जन्मदिन के अनुसार राशिफल जानने की कोशिश की जाए तो इनकी लव लाइफ सामान्य से अच्छी रहती है, आपमें किसी को भी अपना बनाने की खूबी होती है। आप प्रेम संबंधों में अपने संगी पर बहुत ज्यादा भरोसा करते हैं, जिसके चलते आपका लवमेट आपसे हमेशा जुड़ा रहता है। आप जीवन काल में एक से ज्यादा प्रेम संबंधों में पड़ सकते हैं। प्रेम जीवन में आपकी अत्यधिक भावुकता कभी-कभी परेशानी का कारण बन सकती है। इसके साथ ही सामाजिक व्यस्तता के कारण कई बार आप अपने संगी को समय नहीं दे पाते, जो आपके संगी की नाराजगी की वजह बन सकता है। इस अंक से जुड़े लोग विपरीत लिंगियों के प्रति आसक्ति रखते हैं।

जन्मदिन के अनुसार भविष्य जानते हुए यदि आज जन्मे विवाहित लोगों की बात की जाए तो, दांपत्य जीवन में समस्याओं का सामना आपको करना पड़ सकता है। हालांकि इसके बावजूद भी आपका वैवाहिक जीवन टिकाऊ रहता है। आप अपने जीवनसाथी का ध्यान रखने वाले हैं और उन्हें जीवन में कुछ-न-कुछ करने की प्रेरणा देते हैं। जीवनसाथी के खराब स्वास्थ्य के कारण आप मानसिक तनाव में रह सकते हैं। आप अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा व्यवहार करते हैं इसलिए, दांपत्य जीवन में संगतता बनी रहती है। 

जीवन में किसी भी समस्या के समाधान की तलाश में हैं तो विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात  

आपका स्वास्थ्य 

आज का जन्मदिन राशिफल इंगित करता है कि, आपको अपने जीवन काल में सिर में दर्द, अनिद्रा, हृदय रोग, मिर्गी, कुष्ठ रोग, आंख की समस्या, पीठ दर्द और मानसिक बेचैनी जैसी स्वास्थ्य समस्याओं से दो चार होना पड़ सकता है।  आपको स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर लापरवाही बरतने से बचना चाहिए। किसी भी समस्या के समाधान के लिए अच्छे चिकित्सक से सलाह मशवरा करें। आपके लिए अच्छी नींद दवा की तरह साबित हो सकती है।    

आपका करियर 

आज जन्मे लोगों का भविष्य जानने से हमें यह पता चलता है कि, आप अच्छे व्यवसायी साबित हो सकते हैं। इसके साथ ही नौकरी के क्षेत्र में भी आप अच्छा प्रदर्शन आप कर सकते हैं। राजनीति, इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी, पैथोलॉजी, डिजाइनर, कंप्यूटर कार्य, वैज्ञानिक, प्रवक्ता, सेल्समैन, अभिनय आदि के क्षेत्रों में इस अंक से जुड़े लोग भविष्य बना सकते हैं। 

आज जन्मे खास सेलिब्रिटी

आज जन्मे लोगों के लिए उपाय

  • मां दुर्गा के मंत्र ‘ॐ दुं दुर्गाय नमः’ का जाप करना आपके लिए सर्वोत्तम रहेगा।
  • भगवान शंकर की उपासना करें और शिवलिंग पर सफेद चंदन का लेप करें।
  • आपको शनिवार के दिन पीपल और बरगद के वृक्ष को जल से सींचना चाहिए। 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

आशा है कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.