12 वर्षों बाद में मेष राशि में बन रहा है बेहद दुर्लभ योग- सभी 12 राशियां होंगी प्रभावित, जानें अपना राशिफल!

ज्योतिष में ग्रहों का विशेष महत्व बताया गया है। ज्योतिष के जानकार मानते हैं कि यह ग्रह मानव जीवन को प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित अवश्य करते हैं। ऐसे में सोचिए क्या हो जब एक ही समय में एक ही कुंडली के एक ही भाव में या एक ही राशि में 4 ग्रह मौजूद हों। जी हां दरअसल ऐसा ही एक अद्भुत संयोग 12 वर्षों बाद मेष राशि में होने जा रहा है।

Varta Astrologers

मेष राशि में 12 वर्षों बाद बन रहे इस अद्भुत दुर्लभ संयोग का सभी राशियों पर प्रभाव तो अवश्य पड़ेगा ही। आपकी राशि इससे किस तरह से प्रभावित होगी यह जानने के लिए यह ब्लॉग अंत तक अवश्य पढ़ें।

दुनियाभर के विद्वान टैरो रीडर्स से करें कॉल/चैट पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

मेष राशि में चतुर्ग्रही योग 

दरअसल मौजूदा समय में मेष राशि में राहु और बुध विराजमान हैं। इसके बाद 14 अप्रैल को सूर्य और से 22 अप्रैल को गुरु भी मेष राशि में आ जाएंगे जिससे चतुर्ग्रही योग का निर्माण होगा। ऐसा संयोग मेष राशि में 12 वर्षों बाद होने जा रहा है।

ग्रहों का यह अद्भुत संयोग संभावित रूप से राशियों पर प्रभाव अवश्य डालेगा। इससे कुछ राशियों को बेहद ही शुभ परिणाम प्राप्त होंगे तो कुछ राशियों को सतर्क रहने की भी आवश्यकता पड़ेगी। आइए आगे बढ़ते हैं और विस्तार से जान लेते हैं चतुर्ग्रही योग का सभी 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

मेष राशि: 12 वर्षों बाद बन रहा यह चतुर्ग्रही योग मेष राशि में बन रहा है। ऐसे में इसके प्रभाव से मेष राशि के जातकों के अंदर नई ऊर्जा आएगी। कार्यक्षेत्र में इन जातकों को नया ऑफर या प्रमोशन मिल सकता है। आपके जीवन में ऊर्जा और उत्साह में वृद्धि देखने को मिलेगी। हालांकि पारिवारिक जीवन में आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें।

वृषभ राशि: इस चतुर्ग्रही योग के संयोग से वृषभ राशि के जातकों में उतार-चढ़ाव की स्थिति देखने को मिल सकती है। साथ में आर्थिक पक्ष भी थोड़ा परेशान कर सकता है। ऐसे में आपको अपने कार्यों के प्रति सावधान रहना होगा। वृषभ राशि के जातक इस दौरान भावनात्मक रूप से थोड़े कमजोर महसूस कर सकते हैं जिसका प्रत्यक्ष रूप से असर आपके रिश्ते पर देखने को मिलेगा। अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

मिथुन राशि: मेष राशि में बन रहे इस चतुर्ग्रही योग से मिथुन जातकों के व्यक्तिगत विकास में लाभ देखने को मिलेगा। करियर के लिहाज से यह समय आपके विकास को दर्शा रहा है। यानी कि पेशेवर रूप से यह समय आपके लिए अच्छा रहेगा। रिश्तो में कुछ उठापटक देखने को मिल सकती है। हालांकि बातचीत से आप किसी भी परेशानी का हल निकाल सकते हैं।

कर्क राशि: मेष राशि में बन रहा यह चतुर्ग्रही योग कर्क जातकों के लिए विशेष रूप से शुभ रहने वाला है। इस दौरान कार्य में आपको सफलता मिलेगी। साथ ही निजी रिश्तो पर ध्यान देने के लिए यह समय उपयुक्त साबित होगा। रोमांस के लिहाज से भी यह समय बेहद ही अनुकूल साबित होगा। इसके अलावा इस राशि के जो जातक अविवाहित हैं उन्हें कोई नया व्यक्ति या कोई अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। 

सिंह राशि: सिंह राशि के जातकों को इस दौरान करियर और आर्थिक पक्ष में ढेरों बदलाव का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको अचानक से लाभ या फिर पदोन्नति मिलने की संभावना है। हालांकि फिजूलखर्ची से बचने की सलाह दी जाती है। रिश्तों के लिहाज से समय सामान्य रहेगा। आप करीबी लोगों के साथ क्वालिटी वक्त बिता सकते हैं। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

कन्या राशि: मेष राशि में बन रहे इस चतुर्ग्रही योग से कन्या राशि के जातकों के जीवन में ढेरों परिवर्तन देखने को मिलेंगे। इस दौरान आप अपने करियर में तरक्की कर सकते हैं। साथ ही पारिवारिक जीवन भी अनुकूल रहने वाला है। हालांकि वहीं दूसरी तरफ इस दौरान आपको ढेरों आर्थिक दिक्कतें परेशान कर सकती हैं। ऐसे में अपने खर्चों को लेकर जितना हो सके सावधान रहें।

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

तुला राशि:  मेष राशि में बन रहे इस चतुर्ग्रही योग से तुला जातकों को अपने कौशल और क्षमताओं पर ध्यान देने की आवश्यकता पड़ सकती है। आपको अपने आर्थिक पक्ष पर विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आप इस समय अवधि में कहीं निवेश की योजना भी बना सकते हैं। व्यक्तिगत रिश्ते के लिए यह समय बेहद ही संतुलित रहने वाला है। आप अपने साथी, दोस्तों या घर के करीबियों के साथ अपने रिश्ते को और मजबूत बनाने के लिए कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं।

वृश्चिक राशि: इस अद्भुत दुर्लभ संयोग से वृश्चिक राशि के जातकों के विकास और क्षमता में वृद्धि देखने को मिलेगी। आपको कार्य क्षेत्र में अपना कौशल दिखाने और साथ ही नई जिम्मेदारियों को पूरा करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। हालांकि यहां आपको सलाह दी जाती है कि अपना ध्यान केंद्रित रखें और लक्ष्य से ना भटके। आर्थिक पक्ष में सावधानी बरतें। यहां किसी भी तरह का जोखिम लेना आपके लिए अनुकूल नहीं साबित होगा। इसके साथ ही व्यक्तिगत रिश्तों के लिहाज से यह समय अनुकूल रहेगा।

धनु राशि: 12 वर्षों बन रहे इस दुर्लभ संयोग से धनु राशि के जातकों को करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर प्राप्त होने की प्रबल संभावना बन रही है। इसके साथ ही आप अपने कौशल का विकास करना और अपने ज्ञान का विस्तार करने पर भी ध्यान केंद्र करते नजर आ सकते हैं। रिश्ते के लिए समय अनुकूल रहेगा। दिल में कोई भी बात है तो उसे खुल कर बताएं। अपने स्वास्थ्य और मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने की सलाह दी जाती है। 

अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित  से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!

मकर राशि: मेष राशि में बन रहे इस चतुर्ग्रही योग से मकर राशि के जातकों को करियर में कोई बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। इस दौरान ग्रहों और सितारों का झुकाव आपकी तरफ रहेगा जिसके फलस्वरूप आपके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन और ढेरों उन्नति मिलने वाली है। इस दौरान आपको नौकरी में पदोन्नति, मनचाही जगह पर स्थानांतरण, या फिर वेतन वृद्धि भी मिलने की प्रबल संभावना है। आर्थिक स्थिति अनुकूल रहेगी। हालांकि फिजूल खर्च से बचने की सलाह दी जाती है। आप इस दौरान कहीं निवेश कर सकते हैं। भविष्य में आपको इससे अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। इसके अलावा विवाहित जातकों को काम में जल्दबाजी न करने की सलाह दी जाती है। 

कुंभ राशि: मेष राशि में 12 वर्षों बाद बन रहे इस चतुर्ग्रही योग से कुंभ राशि के जातकों को मिले-जुले परिणाम प्राप्त होंगे। इस दौरान जहां एक तरफ आपको अप्रत्याशित खर्चों का सामना करना पड़ सकता है वहीं सामाजिक जीवन में आपको नई ऊर्जा और उत्साह मिलने की संभावना बन रही है। इस महीने आप नए लोगों के संपर्क में आएंगे। जिसने भविष्य में आपको लाभ मिलने की संभावना है। सलाह दी जाती है कि अगर कोई भी बात आपके मन में है तो उसे खुलकर जाहिर करें। 

मीन राशि: आखरी राशि के बारे में बात करें तो इस चतुर्ग्रही योग मीन राशि के जातकों के लिए फलदाई रहने वाला है। इस दौरान कार्य में आप को नई दिशा देने का मौका मिलने वाला है। हालांकि एक साथ बहुत सारा काम अपने सिर पर लेने से बचें अन्यथा आप सभी में विफल हो सकते हैं। पारिवारिक रिश्ते अनुकूल रहेंगे। इसके अलावा मीन राशि के जो लोग किसी के साथ रिश्ते में हैं उन्हें अपने साथी के साथ खुलकर बात करने और पूरी ईमानदारी रखने की सलाह दी जाती है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रश्न .1 चतुर्ग्रही योग क्या होता है?

उत्तर. जब कोई चार ग्रह एक साथ एक राशि में मौजूद होते हैं तब उसे चतुर्ग्रही योग कहते हैं।

प्रश्न .2 कुंडली में राजयोग कब बनता है?

उत्तर .कुंडली में चंद्रमा के ग्यारहवें और गुरु के तीसरे भाव में होने पर राजयोग बनता है। 

प्रश्न.3 गजकेसरी का अर्थ क्या है?

उत्तर. गजकेसरी में गज यानी हाथी और केसरी का अर्थ स्वर्ण से है।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.