12 March 2021 – जन्मदिन के अनुसार भविष्य

जन्मदिन के अनुसार भविष्य – ज्योतिष के क्षेत्र में अंक ज्योतिष हमारी जन्म तारीख के अनुसार हमारे जीवन के बारे में बहुत कुछ बताता है, क्योंकि हर व्यक्ति किसी न किसी अंक से जुड़ा होता है और यही अंक विभिन्न ग्रहों से संबंधित होते हैं। 

जिस व्यक्ति का जो मुख्य अंक होता है, उसी अंक के स्वामी ग्रह के आधार पर जीवन में कई प्रकार की अच्छी और बुरी घटनाओं का पता चल सकता है। वास्तव में यही अंक आपके जीवन पर विभिन्न रूपों में प्रभाव डाल सकते हैं। इसी को ध्यान में रखकर हमने आपके लिए तैयार किया है जन्मदिन के अनुसार भविष्य, जिसमें आप अपने जन्मदिन के आधार पर (astrology by date of birth) अपना भाग्य जान सकते हैं। हमारे अंक ज्योतिषाचार्य आचार्य मृगांक की कलम से आज जन्म लेने वाले लोगों का भविष्य!

आज जन्म लेने वाले लोगों का भविष्य 

वे सभी लोग जो किसी भी वर्ष अथवा महीने की 12 तारीख को जन्मे हैं, उनका मूलांक 3 है। यह अंक शुभ ग्रह बृहस्पति के स्वामित्व में आता है है। बृहस्पति के प्रभाव के चलते इस अंक वाले लोग अच्छी बौद्धिक क्षमता वाले और धार्मिक प्रवृति के होते हैं। आइए जानते हैं आज की तारीख (horoscope by date of birth) को जन्मे लोगों का जन्मदिन के अनुसार भविष्य:

मार्च महीने में जन्म लेने वालों का भविष्यफल

आपका जन्म मार्च महीने के अंतर्गत हुआ है। इससे पता लगता है कि आप देखने में बहुत ही आकर्षक व्यक्तित्व के स्वामी होते हैं। आप खूबसूरत भी होते हैं और लोगों को लुभाने में सक्षम रहते हैं। हालांकि आपका स्वभाव थोड़ा शर्मीला हो सकता है और इसलिए किसी के साथ घुलने मिलने में आपको ज्यादा समय लग जाता है। आपके अंदर दया की भावना होती है और आप सच बोलना पसंद करते हैं। आप शांतिप्रिय भी होते हैं और लोगों के साथ हर समस्या का समाधान बातचीत से ही निकालने की कोशिश करते हैं।

आपकी सबसे अच्छी बात यह है कि आप दूसरों की परेशानियों को समझना चाहते हैं और उन्हें समझने में कामयाब होते हैं लेकिन दूसरी तरफ आप बहुत गुस्से वाले भी हो सकते हैं। आपको गुस्सा बहुत तेजी से आता है। आप अपनी भावनाओं और इमोशंस को छुपा कर रखना ज्यादा पसंद करते हैं और इसलिए आपके मन की बात को जान पाना बहुत मुश्किल हो जाता है और जब कोई आप को नहीं समझ पाता तो आपको बुरा समझने लगता है। यही वजह है कि कई बार लोग आपको विश्वास के काबिल नहीं समझ पाते हैं। आप जीवन में सतर्क और चौकन्ने होते हैं और अपनी तरफ से ही किसी के बारे में कोई राय कायम कर लेते हैं जिसे बदलना स्वयं आपके लिए भी मुश्किल हो जाता है। कई बार आप की संगति गलत लोगों के साथ हो सकती है।

जानें आपके लिए क्या शुभ होगा 

  • शुभ दिन – सोमवार, रविवार, गुरुवार  
  • शुभ अंक – 3, 2, 7, 9
  • शुभ रंग – पीला, नारंगी और लाल

आपका व्यक्तित्व 

12 मार्च को जन्म लेने के कारण ज्योतिष के अनुसार आप का राशिफल (horoscope by date of birth) इस बात की ओर संकेत करता है कि उदारता आपके व्यक्तित्व का मुख्य गुण है। इस अंक से जुड़े लोग सत्य के पक्ष में हमेशा खड़े नजर आते हैं। आप ज्ञानवान होते हैं और अपने ज्ञान से लोगों को भी प्रभावित करते हैं। आपकी वाणी सौम्य होती है जिसके कारण लोग आपकी ओर आकर्षित होते हैं। आप अपनी बातों को बहुत सकारात्मकता से रखते हैं, इसलिए लोग आपसे परामर्श लेना पसंद करते हैं। प्रत्येक कार्य को कुशलता से पूरा करने का हुनर आप में होता है। आप की धार्मिक प्रवृति आपको सामाजिक कार्यों से लाभ पहुंचाती है। आप दयालु होते हैं और परोपकार की भावना आपके अंदर देखी जाती है।  

आपकी शक्ति 

आज जन्म लेने वाले लोगों का जन्मदिन राशिफल यह संकेत करता है कि, आप किसी भी काम को उसके अच्छे और बुरे पक्ष को देखने के बाद ही शुरू करते हैं। जिस काम से आपको फायदा हो और किसी अन्य को नुकसान, ऐसा काम करना आपको पसंद नहीं आता। आप वाद-विवाद की स्थिति से हमेशा बचते हैं, हालांकि अच्छी परिचर्चाओं में आप हमेशा हिस्सा लेना चाहते हैं। दूसरों के मामलों में आप बेवजह हस्तक्षेप करना पसंद नहीं करते। धर्म के प्रति आपका झुकाव आपको शालीनता प्रदान करता है।  

देखें आज का राशिफल, और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे-

यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है। इसके अलावा व्यक्तिगत भविष्यवाणी जानने के लिए ज्योतिषियों के साथ फ़ोन पर या चैट पर जुड़े

आपकी कमज़ोरी

12 मार्च को जन्मे लोगों का जन्मदिन के अनुसार भविष्यफल यह बताता है कि, इस अंक से संबंधित लोग कई बार जोश में होश खो बैठते हैं। इसके साथ ही बेवजह के खर्च करना भी इनकी कमजोरियों में से एक है। आप अत्यधिक महत्वकांक्षी होते हैं इसलिए असफल होने पर आप बहुत अधिक निराश हो जाते हैं, जिससे आपके जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ता है। वहीं कई बार आपमें अभिमान की अधिकता भी देखने को मिल सकती है, जो आपके लिए सही नहीं है।  

बृहत् कुंडली : जानें ग्रहों का आपके जीवन पर प्रभाव और उपाय

आपकी लव लाइफ और विवाह

आज जन्मे लोगों का लव लाइफ के दृष्टिकोण से जन्मदिन के अनुसार राशिफल जानने की कोशिश की जाए तो इनकी लव लाइफ बहुत अच्छी नहीं कही जा सकती, आप एक समय में कई लोगों के साथ प्रेम संबंधों में हो सकते हैं, जिसके कारण प्रेम जीवन में समस्याएं आती हैं। इस अंक से संबंधित लोग बहुत ज्यादा अनुशासित रहना पसंद करते हैं, इसलिए इनका लवमेट इनसे दूरी बना सकता है। इनमें अपने लवमेट को कंट्रोल करने की प्रवृति भी देखी जाती है जो प्रेम के रिश्ते के लिए बहुत अच्छी बात नहीं है।

जन्मदिन के अनुसार भविष्य जानते हुए यदि आज जन्मे विवाहित लोगों की बात की जाए तो, दांपत्य जीवन में आपको सामान्य फल मिलते हैं। कई बार आपकी विलासी प्रवृति वैवाहिक जीवन में परेशानियां पैदा कर सकती है। हालांकि इस अंक से संबंधित लोगों को अच्छा और समझदार जीवनसाथी मिलता है। विवाहित जीवन में सकारात्मक पक्ष यह है कि, इस अंक से जुड़े लोग अपने जीवनसाथी को हमेशा प्रेरित करते हैं। यदि वह कुछ करना चाहते हैं तो उसमें यह कभी रोक-टोक नहीं करते, यह स्वतंत्रता पसंद करते हैं और अपने जीवनसाथी को भी स्वतंत्रता देते हैं। इस अंक से संबंधित लोगों का विवाह एक से ज्यादा बार हो सकता है। 

जीवन में किसी भी समस्या के समाधान की तलाश में हैं तो विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात  

आपका स्वास्थ्य 

आज का जन्मदिन राशिफल इंगित करता है कि आपका स्वास्थ्य वैसे तो सामान्य रहता है, लेकिन वसा से जुड़े रोग, शुगर, पाचन तंत्र से जुड़ी समस्या, तंत्रिका तंत्र से जुड़े रोग, मोटापा, कॉलेस्ट्रोल और हृदय रोग होने की संभावना इनको जीवनकाल के दौरान होती है। इस अंक से जुड़े लोगों को सही दिनचर्या का पालन करके और वसा युक्त भोजन का कम-से-कम सेवन करके अपने स्वास्थ्य को दुरुस्त करना चाहिए।   

आपका करियर 

आज जन्मे लोगों का भविष्य जानने से हमें यह पता चलता है कि, आप व्यवसाय और नौकरी दोनों ही क्षेत्रों में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। अध्यापन, उपदेशक, वकील, जज, लेखन, संपादन,, डिजाइनिंग, सेल्स, सरकारी अधिकारी कुछ ऐसे क्षेत्र हैं जिनमें इस अंक से जुड़े लोगों को विशेष सफलता प्राप्त होती है। इसके साथ ही योग और आध्यात्मिक क्षेत्रों में भी यह अपना करियर बना सकते हैं। 

आज जन्मे खास सेलिब्रिटी

आज जन्मे लोगों के लिए उपाय

  • आपको अपने घर के बड़े बुजुर्गों और अपने अध्यापकों और गुरुजनों का सदैव सम्मान करना चाहिए।
  • आपको भगवान श्री हरि विष्णु की उपासना करनी चाहिए और श्री विष्णु सहस्त्रनाम स्त्रोत्र का नियमित पाठ करना चाहिए।
  • आपको बृहस्पतिवार के दिन केले के वृक्ष और पीपल वृक्ष को जल चढ़ाना चाहिए। 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

आशा है कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.