11 March 2021 – जन्मदिन के अनुसार भविष्य

जन्मदिन के अनुसार भविष्य – ज्योतिष के क्षेत्र में अंक ज्योतिष हमारी जन्म तारीख के अनुसार हमारे जीवन के बारे में बहुत कुछ बताता है, क्योंकि हर व्यक्ति किसी न किसी अंक से जुड़ा होता है और यही अंक विभिन्न ग्रहों से संबंधित होते हैं। 

जिस व्यक्ति का जो मुख्य अंक होता है, उसी अंक के स्वामी ग्रह के आधार पर जीवन में कई प्रकार की अच्छी और बुरी घटनाओं का पता चल सकता है। वास्तव में यही अंक आपके जीवन पर विभिन्न रूपों में प्रभाव डाल सकते हैं। इसी को ध्यान में रखकर हमने आपके लिए तैयार किया है जन्मदिन के अनुसार भविष्य, जिसमें आप अपने जन्मदिन के आधार पर (astrology by date of birth) अपना भाग्य जान सकते हैं। हमारे अंक ज्योतिषाचार्य आचार्य मृगांक की कलम से आज जन्म लेने वाले लोगों का भविष्य!

आज जन्म लेने वाले लोगों का भविष्य 

वे सभी लोग जो किसी भी वर्ष अथवा महीने की 11 तारीख को जन्मे हैं, उनका मूलांक 2 है। यह अंक सौम्य ग्रह चंद्रमा के अधीन माना जाता है। चंद्रमा के प्रभाव के कारण इस राशि के लोगों में सौम्यता और भावुकता देखी जा सकती है। आइए जानते हैं आज की तारीख (horoscope by date of birth) को जन्मे लोगों का जन्मदिन के अनुसार भविष्य:

मार्च महीने में जन्म लेने वालों का भविष्यफल

आपका जन्म मार्च महीने के अंतर्गत हुआ है। इससे पता लगता है कि आप देखने में बहुत ही आकर्षक व्यक्तित्व के स्वामी होते हैं। आप खूबसूरत भी होते हैं और लोगों को लुभाने में सक्षम रहते हैं। हालांकि आपका स्वभाव थोड़ा शर्मीला हो सकता है और इसलिए किसी के साथ घुलने मिलने में आपको ज्यादा समय लग जाता है। आपके अंदर दया की भावना होती है और आप सच बोलना पसंद करते हैं। आप शांतिप्रिय भी होते हैं और लोगों के साथ हर समस्या का समाधान बातचीत से ही निकालने की कोशिश करते हैं।

आपकी सबसे अच्छी बात यह है कि आप दूसरों की परेशानियों को समझना चाहते हैं और उन्हें समझने में कामयाब होते हैं लेकिन दूसरी तरफ आप बहुत गुस्से वाले भी हो सकते हैं। आपको गुस्सा बहुत तेजी से आता है। आप अपनी भावनाओं और इमोशंस को छुपा कर रखना ज्यादा पसंद करते हैं और इसलिए आपके मन की बात को जान पाना बहुत मुश्किल हो जाता है और जब कोई आप को नहीं समझ पाता तो आपको बुरा समझने लगता है। यही वजह है कि कई बार लोग आपको विश्वास के काबिल नहीं समझ पाते हैं। आप जीवन में सतर्क और चौकन्ने होते हैं और अपनी तरफ से ही किसी के बारे में कोई राय कायम कर लेते हैं जिसे बदलना स्वयं आपके लिए भी मुश्किल हो जाता है। कई बार आप की संगति गलत लोगों के साथ हो सकती है।

जानें आपके लिए क्या शुभ होगा 

  • शुभ दिन – रविवार, सोमवार, गुरुवार तथा शुक्रवार  
  • शुभ अंक – 1, 2, 4, 7
  • शुभ रंग – सफेद, क्रीम, हरा, आसमानी 

आपका व्यक्तित्व 

11 मार्च को जन्म लेने के कारण ज्योतिष के अनुसार आप का राशिफल (horoscope by date of birth) इस बात की ओर संकेत करता है कि आप सौम्य और दयालु प्रकृति के व्यक्ति हैं। परोपकार की भावना आप में औरों से अधिक देखी जा सकती है। यही वजह है कि सामाजिक स्तर पर आप एक मददगार के रूप में जाने जाते हैं। आप परिस्थितियों के अनुसार अपने व्यक्तित्व में परिवर्तन करने में भी कामयाब होते हैं, आप में ग्रहणशीलता का गुण विद्यमान होता है। इस अंक से संबंधित लोगों में करुणा और प्रेम भी पर्याप्त मात्रा में होता है। यह अपने करीबी लोगों से स्नेह रखते हैं। इसके साथ ही इस अंक से जुड़े लोगों को घूमना-फिरना भी बहुत पसंद होता है।    

आपकी शक्ति 

आज जन्म लेने वाले लोगों का जन्मदिन राशिफल यह संकेत करता है कि, आप में दया की भावना अत्यधिक होती है, इसलिए आप किसी के प्रति भी कभी सख्त रवैया नहीं रखते। बुराई में अच्छाई ढूंढने में आप माहिर होते हैं और हर स्थिति का आनंद लेने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। आपकी कल्पना शक्ति भी अच्छी होती है, इसलिए कलात्मक क्षेत्र में आपको अच्छी सफलता मिलती है। आपकी कल्पनाशीलता आपको रचनात्मक और लोकप्रिय भी बनाती है। 

देखें आज का राशिफल, और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे-

यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है। इसके अलावा व्यक्तिगत भविष्यवाणी जानने के लिए ज्योतिषियों के साथ फ़ोन पर या चैट पर जुड़े

आपकी कमज़ोरी

11 मार्च को जन्मे लोगों का जन्मदिन के अनुसार भविष्यफल यह बताता है कि, इस अंक से संबंधित जातक हद से ज्यादा भावुक होते हैं। आपको लोगों की छोटी-छोटी बातों का भी बुरा लग सकता है। खूबसूरती के प्रति आप बहुत ज्यादा आकर्षित होने वाले होते हैं, और इस दौरान अपनी बुद्धि का कम इस्तेमाल करते हैं। इस अंक से संबंधित लोग अक्सर चिंताओं में डूबे रहते हैं। बेवजह चिंतित होना इनकी सबसे बड़ी कमजोरी है। इसके साथ ही सेहत के मामले में भी यह कमजोर हो सकते हैं। 

बृहत् कुंडली : जानें ग्रहों का आपके जीवन पर प्रभाव और उपाय

आपकी लव लाइफ और विवाह

आज जन्मे लोगों का लव लाइफ के दृष्टिकोण से जन्मदिन के अनुसार राशिफल जानने की कोशिश की जाए तो इनकी लव लाइफ रंगों से भरी होती है, हालांकि स्थिरता की कमी लव लाइफ में देखी जा सकती है। इस अंक से संबंधित लोग बहुत ज्यादा रोमांटिक होते हैं, इसलिए इनका लवमेट इनकी ओर अक्सर आकर्षित होता है। आप बहुत भावुक और अपने लवमेट की फिक्र करने वाले होते हैं, यही वजह है कि शुरुआत में प्रेम जीवन खुशियों से भरा हो सकता है। हालांकि अपेक्षाओं का पूरा न होना आपको खल सकता है और इसके कारण प्रेम जीवन में कुछ परेशानियां आ सकती हैं।

जन्मदिन के अनुसार भविष्य जानते हुए यदि आज जन्मे विवाहित लोगों की बात की जाए तो दांपत्य जीवन में इस अंक वालों को सामान्य फल प्राप्त होते हैं, लेकिन अपने परिवार और जीवनसाथी के प्रति जिम्मेदारियों का इनको भलीभांति अहसास होता है। जीवनसाथी के साथ आप खुलकर बात करते हैं और उनको प्यार करने वाले होते हैं। जीवनसाथी के प्रति आपका देखभाल भरा रवैया दांपत्य जीवन में संतुलन लेकर आता है। इस अंक से जुड़े लोग अपनी संतान को बहुत अधिक प्रेम करते हैं। इसके साथ ही इनको जीवनसाथी भी अच्छा मिलता है।  

जीवन में किसी भी समस्या के समाधान की तलाश में हैं तो विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात  

आपका स्वास्थ्य 

आज का जन्मदिन राशिफल इंगित करता है कि आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बहुत कमजोर होती है। ज्यादा सोच-विचार करना आपको कई स्वास्थ्य समस्याएं दे सकता है। आपको उदर विकार, जुकाम, नजला, सर्दी-खांसी, छाती की जकड़न, कफ प्रकृति के रोग, अवसाद आदि हो सकते हैं।  यदि आपको स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखना है तो प्रतिदिन व्यायाम करना आपके लिए बहुत जरूरी है। आप चंद्र नमस्कार का अभ्यास करके भी खुद को फिट बनाए रख सकते हैं।  

आपका करियर 

आज जन्मे लोगों का भविष्य जानने से हमें यह पता चलता है कि, आपकी कल्पनाशीलता बहुत अच्छी होती है इसलिए कलात्मक और रचनात्मक क्षेत्रों में आप अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। फिल्म इंडस्ट्री में कार्य, काव्य रचना, अध्यापन, आयात-निर्यात, ट्रांसपोर्ट, कृषि कार्य, थेरेपिस्ट, प्रकाशन, रचनात्मक कार्य कुछ ऐसे क्षेत्र हैं जिनमें आप अपना करियर बना सकते हैं। इन क्षेत्रों में सफलता मिलने की संभावना सबसे अधिक होती है। 

आज जन्मे खास सेलिब्रिटी

आज जन्मे लोगों के लिए उपाय

  • जीवन में शुभ फलों की प्राप्ति के लिए प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें।
  • शिवलिंग पर दूध एवं अक्षत अर्पित करने से आप कई समस्याओं से खुद को बचा सकते हैं।  
  • रुद्राभिषेक करवाएं, यह आपके लिए शुभ होगा।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

आशा है कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.