11 February 2021 – जन्मदिन के अनुसार भविष्य

जन्मदिन के अनुसार भविष्य – ज्योतिष के क्षेत्र में अंक ज्योतिष हमारी जन्म तारीख के अनुसार हमारे जीवन के बारे में बहुत कुछ बताता है, क्योंकि हर व्यक्ति किसी न किसी अंक से जुड़ा होता है और यही अंक विभिन्न ग्रहों से संबंधित होते हैं। 

जिस व्यक्ति का जो मुख्य अंक होता है, उसी अंक के स्वामी ग्रह के आधार पर जीवन में कई प्रकार की अच्छी और बुरी घटनाओं का पता चल सकता है। वास्तव में यही अंक आपके जीवन पर विभिन्न रूपों में प्रभाव डाल सकते हैं। इसी को ध्यान में रखकर हमने आपके लिए तैयार किया है जन्मदिन के अनुसार भविष्य, जिसमें आप अपने जन्मदिन के आधार पर (astrology by date of birth) अपना भाग्य जान सकते हैं। हमारे अंक ज्योतिषाचार्य आचार्य मृगांक की कलम से आज जन्म लेने वाले लोगों का भविष्य!

आज जन्म लेने वाले लोगों का भविष्य 

वे सभी लोग जो किसी भी वर्ष अथवा महीने की 11 तारीख को जन्मे हैं, उनका मूलांक 11 है। मूलांक 11 पर चंद्रमा का आधिपत्य होता है और चंद्रमा शीतलता प्रदान करने वाला ग्रह है। यही वजह है कि इस मूलांक के लोगों में चंद्रमा अधिष्ठित गुणों की भरमार होती है। आइए जानते हैं आज की तारीख (horoscope by date of birth) को जन्मे लोगों का जन्मदिन के अनुसार भविष्य:

जानें आपके लिए क्या शुभ होगा 

  • शुभ दिन – रविवार, सोमवार, गुरुवार तथा शुक्रवार  
  • शुभ अंक – 1, 2, 4, 7
  • शुभ रंग – सफेद, क्रीम, हरा, आसमानी 

आपका व्यक्तित्व 

11 फरवरी को जन्म लेने के कारण ज्योतिष के अनुसार (horoscope by date of birth), आपके अंदर कोमलता की भावना पाई जाती है। आप सहिष्णु होने के साथ-साथ ग्रहणशील और दयालु भी होते हैं। आपको केवल मानव मात्र से ही नहीं अपितु प्रकृति और पशु पक्षियों से भी बेहद लगाव होता है और आप पर्यावरण के प्रति काफी सजग और सतर्क रहते हैं और उसकी रक्षा करना धर्म समझते हैं। आपको नदी किनारे जाना, जल से संबंधित काम करना और ऐसी ही जगहों पर घूमने जाना बहुत पसंद होता है।

आपके दिल में सभी के लिए प्यार की भावना होती है और इसलिए ऐसे सभी गुण जोकि एक मानव के लिए आवश्यक हैं जैसे कि दया, करुणा, स्नेह, ममता, कल्पना, आकर्षण, सहानुभूति और प्रेम, आदि सभी गुण आपके अंदर पाए जाते हैं। आप काफी भावुक होते हैं और लोगों की मदद करना बहुत पसंद करते हैं लेकिन आपकी मानसिक स्थिति चलायमान होती है और आप चंचल प्रकृति के होते हैं। आप सौंदर्य और कला को पसंद करते हैं तथा आपके अंदर भी कोई ना कोई कला मौजूद होती है। आप रूमानियत से भरे होते हैं और आपकी कल्पनाशीलता आपकी पर्सनालिटी में चार चाँद लगा देती है। आपको दिमाग से काम करने में सफलता मिल सकती है। आप यात्रा के शौकीन होते हैं और नई नई जगह घूमना आपको बेहद पसंद होता है।

आपकी शक्ति 

आज जन्म लेने वाले लोगों का जन्मदिन राशिफल यह संकेत करता है कि आप सदैव दूसरों की मदद के लिए तत्पर रहते हैं और आप किसी की बुराई देखने की बजाय उसकी अच्छाइयाँ देखना पसंद करते हैं और यही वजह है कि लोग आपकी और खिंचे चले आते हैं और आप किसी को भी अपना बना सकते हैं। इसके साथ ही आपके अंदर कल्पनाशीलता और सहानुभूति की भावना होती है, जो आपको जीवन में आगे बढ़ने के लिए बहुत मददगार होती है। आपकी यही शक्ति आपको जीवन में उन्नति करवाती है।

आपकी कमज़ोरी 

11 फरवरी को जन्मे लोगों का जन्मदिन के अनुसार भविष्यफल यह बताता है कि आपको कल्पनाशीलता के कारण अनेक काम करने की इच्छा तो होती है लेकिन धरातल पर अर्थात हकीक़त में नहीं कर पाते हैं। यही कमी आपको सबसे ज्यादा परेशान करती है। इसके अतिरिक्त आपका जरूरत से ज्यादा भावुक होना और हद से ज्यादा चिंतित रहना और मानसिक रूप से व्याकुल  रहना आप की सबसे बड़ी कमज़ोरी है क्योंकि जीवन में इन सभी कमियों के कारण आपको स्वास्थ्य हानि भी होती है और धन हानि भी तथा आप अपने जीवन के महत्वपूर्ण क्षेत्रों में पिछड़ सकते हैं इसलिए आपको पूर्ण प्रयास करना चाहिए कि इन सभी कमियों को दूर कर सकें। आपको अपने अंदर स्थायित्व की वृद्धि करनी आवश्यक होती है क्योंकि अत्यधिक चलायमान मस्तिष्क होने से एक स्थान पर टिक पाना आपके लिए मुश्किल हो जाता है और यह आपकी प्रगति में बाधक बनता है।

बृहत् कुंडली : जानें ग्रहों का आपके जीवन पर प्रभाव और उपाय

आपकी लव लाइफ और विवाह

आज जन्मे लोगों का लव लाइफ के दृष्टिकोण से जन्मदिन के अनुसार राशिफल जानने की कोशिश की जाए तो यह पता लगता है कि प्यार के मामले में आप एक बेहतर प्रेमी होते हैं। आपके अंदर रोमांस कूट-कूट कर भरा होता है जो आपके लवर के दिल को छू लेता है। आप कला प्रेमी और रोमांटिक होने के कारण अपने प्रिय के साथ भी इन कलात्मक गुणों का इस्तेमाल करते हैं और उनके चेहरे पर मुस्कुराहट बनाए रखने की कोशिश करते हैं। इससे आपका प्रेम जीवन काफी अच्छे तरीके से आगे बढ़ता है लेकिन हद से ज्यादा उनकी बातों में हस्तक्षेप करना और अत्यधिक भावुकता कभी कभी आपके प्रियतम को बोझ महसूस कराती है जिसकी वजह से आपके प्रेम संबंधों में समस्या आ सकती है।

जन्मदिन के अनुसार भविष्य जानते हुए यदि आज जन्मे विवाहित लोगों की बात करें तो आपके साथ समस्या यह होती है कि आप कल्पनाएं तो बहुत करते हैं और अपने लिए एक आदर्श जीवनसाथी की खोज करते रहते हैं लेकिन वास्तव में ऐसा होना आपके लिए बहुत मुश्किल होता है कि आपको एक मनचाहा जीवन साथी मिल जाए। इसीलिए आप मानसिक रूप से व्याकुल रहते हैं और इसका असर आपके दांपत्य जीवन पर भी पड़ता है। आप एक फैमिली ओरिएंटेड व्यक्ति हैं, जो परिवार और संतान के प्रति पूरी जिम्मेदारी निभाना पसंद करता है और उनकी सुरक्षा के लिए सदैव सतर्क होता है। आपकी यही खूबी आपके दांपत्य जीवन को मीठा बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है और धीरे-धीरे आपका जीवन साथी भी आपकी खूबियों से वाक़िफ़ हो जाता है। इस वजह से आपका दांपत्य जीवन सुख पूर्वक व्यतीत होता है। आपका जीवन साथी देखने में शीतल, सुंदर और मृदुभाषी हो सकता है।

प्रेम सम्बन्धी समस्या का चाहिए समाधान? विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात

आपका स्वास्थ्य 

आज का जन्मदिन राशिफल इंगित करता है कि आप चंद्रमा प्रधान व्यक्ति हैं और इसलिए आपको कफ प्रकृति के रोग होने की ज्यादा समस्या होती है। नजला, जुकाम, खांसी, फेफड़ों में समस्याएं या छाती में जकड़न की समस्याएं या निमोनिया जैसे रोग आपको ज्यादा जल्दी अपनी पकड़ में ले सकते हैं। आप ज्यादा चिंता करने और भावुक होने के कारण उदर रोग से पीड़ित हो सकते हैं। इसके अतिरिक्त जल से संबंधित समस्याएं भी आपको पीड़ित कर सकती हैं। यदि आप इन समस्याओं के प्रति सजग रहें तो आप काफी हद तक उत्तम जीवनचर्या का पालन कर सकते हैं। आपको विशेष रूप से शुद्ध जल का ही सेवन करना चाहिए। इससे आप काफी हद तक बीमारियों के शिकंजे में आने से बच सकते हैं।

आपका करियर   

आज जन्मे लोगों का भविष्य जानने से हमें यह पता चलता है कि आपके ऊपर चंद्र ग्रह की पूर्ण कृपा होती है। यही वजह है कि आपको महिलाओं का विशेष सहयोग प्राप्त होता है और जीवन में महिलाओं की सहायता से आप अपने करियर में ज्यादा तरक्की कर सकते हैं, इसलिए आपको ऐसा बिज़नेस करना चाहिए, जो महिलाओं से संबंधित हो। इसके अतिरिक्त दूध और डेयरी प्रोडक्ट्स, आयात – निर्यात जैसे काम करने में काफी सफलता मिल सकती है। इसके साथ ही आपके लिए समाज सेवा से जुड़कर काम करना, राजनीति का क्षेत्र, ट्रांसपोर्ट, प्रकाशन, लेखन, काव्य पाठ, अध्यापन जैसे काम भी सफलता दायक हो सकते हैं। यदि आप चाहें तो एक उपदेशक के रूप में भी अपना करियर बना सकते हैं तथा कृषि कार्यों से संबंधित आय अर्जित कर सकते हैं। आपके लिए थैरेपिस्ट बनना या चिकित्सा क्षेत्र में काम करना या किसी का सहायक बन कर काम करना भी लाभदायक रहता है। आप एक टीम में रहकर काम करने में ज्यादा सफल हो सकते हैं।

आज जन्मे खास सेलिब्रिटी

आज जन्मे लोगों के लिए उपाय

  • भगवान शिव की उपासना करें और शिवाष्टक का पाठ करें।
  • सोमवार के दिन शिवलिंग पर अक्षत और दूध अवश्य अर्पित करें। 
  • मानसिक तनाव को दूर करने और स्वास्थ्य को उत्तम बनाने के लिए प्रतिदिन ध्यान और योग का अभ्यास करें।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

आशा है कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.