10 March 2021 – जन्मदिन के अनुसार भविष्य

जन्मदिन के अनुसार भविष्य – ज्योतिष के क्षेत्र में अंक ज्योतिष हमारी जन्म तारीख के अनुसार हमारे जीवन के बारे में बहुत कुछ बताता है, क्योंकि हर व्यक्ति किसी न किसी अंक से जुड़ा होता है और यही अंक विभिन्न ग्रहों से संबंधित होते हैं। 

जिस व्यक्ति का जो मुख्य अंक होता है, उसी अंक के स्वामी ग्रह के आधार पर जीवन में कई प्रकार की अच्छी और बुरी घटनाओं का पता चल सकता है। वास्तव में यही अंक आपके जीवन पर विभिन्न रूपों में प्रभाव डाल सकते हैं। इसी को ध्यान में रखकर हमने आपके लिए तैयार किया है जन्मदिन के अनुसार भविष्य, जिसमें आप अपने जन्मदिन के आधार पर (astrology by date of birth) अपना भाग्य जान सकते हैं। हमारे अंक ज्योतिषाचार्य आचार्य मृगांक की कलम से आज जन्म लेने वाले लोगों का भविष्य!

आज जन्म लेने वाले लोगों का भविष्य 

वे सभी लोग जो किसी भी वर्ष अथवा महीने की 10 तारीख को जन्मे हैं, उनका मूलांक 10 है। यह अंक ग्रहों के राजा कहे जाने वाले सूर्य के अधीन आता है। सूर्य के प्रभाव के चलते इस राशि के लोगों में गजब की ऊर्जा और आत्मविश्वास देखने को मिलता है। आइए जानते हैं आज की तारीख (horoscope by date of birth) को जन्मे लोगों का जन्मदिन के अनुसार भविष्य:

मार्च महीने में जन्म लेने वालों का भविष्यफल

आपका जन्म मार्च महीने के अंतर्गत हुआ है। इससे पता लगता है कि आप देखने में बहुत ही आकर्षक व्यक्तित्व के स्वामी होते हैं। आप खूबसूरत भी होते हैं और लोगों को लुभाने में सक्षम रहते हैं। हालांकि आपका स्वभाव थोड़ा शर्मीला हो सकता है और इसलिए किसी के साथ घुलने मिलने में आपको ज्यादा समय लग जाता है। आपके अंदर दया की भावना होती है और आप सच बोलना पसंद करते हैं। आप शांतिप्रिय भी होते हैं और लोगों के साथ हर समस्या का समाधान बातचीत से ही निकालने की कोशिश करते हैं।

आपकी सबसे अच्छी बात यह है कि आप दूसरों की परेशानियों को समझना चाहते हैं और उन्हें समझने में कामयाब होते हैं लेकिन दूसरी तरफ आप बहुत गुस्से वाले भी हो सकते हैं। आपको गुस्सा बहुत तेजी से आता है। आप अपनी भावनाओं और इमोशंस को छुपा कर रखना ज्यादा पसंद करते हैं और इसलिए आपके मन की बात को जान पाना बहुत मुश्किल हो जाता है और जब कोई आप को नहीं समझ पाता तो आपको बुरा समझने लगता है। यही वजह है कि कई बार लोग आपको विश्वास के काबिल नहीं समझ पाते हैं। आप जीवन में सतर्क और चौकन्ने होते हैं और अपनी तरफ से ही किसी के बारे में कोई राय कायम कर लेते हैं जिसे बदलना स्वयं आपके लिए भी मुश्किल हो जाता है। कई बार आप की संगति गलत लोगों के साथ हो सकती है।

वीडियो- आज का राशिफल की मदद से जानें कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन

यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है। इसके अलावा व्यक्तिगत भविष्यवाणी जानने के लिए ज्योतिषियों के साथ फ़ोन पर या चैट पर जुड़े

जानें आपके लिए क्या शुभ होगा 

  • शुभ दिन – रविवार, मंगलवार तथा सोमवार  
  • शुभ अंक – 3, 1, 9, 2
  • शुभ रंग – लाल, नारंगी, पीला तथा सुनहरा

आपका व्यक्तित्व 

10 मार्च को जन्म लेने के कारण ज्योतिष के अनुसार आप का राशिफल (horoscope by date of birth) इस बात की ओर संकेत करता है कि आप स्वाभिमानी व्यक्ति हैं। अपने अच्छे कार्यों के चलते आपको जीवन में मान सम्मान की प्राप्ति होती है।  सूर्य के प्रभाव से आपमें नेतृत्व की क्षमता भी देखी जाती है। आप निष्पक्षता से अपने जीवन में फैसले लेते हैं इसलिए सामाजिक स्तर पर आपका अच्छा रुतबा होता है। आपको जीवन में आर्थिक परेशानियों का भी बहुत कम सामना करना पड़ता है। आप ईमानदार होते हैं, चाहे निजी जीवन हो या सामाजिक आप किसी के साथ भी बेमानी करना पसंद नहीं करते। आप जो नियम बनाते हैं उन पर चलना पसंद करते हैं। इसके साथ ही आप एक अच्छे सलाहकार की तरह अपने आसपास के लोगों को प्रभावित कर सकते हैं।   

आपकी शक्ति 

आज जन्म लेने वाले लोगों का जन्मदिन राशिफल यह संकेत करता है कि आप साहसी प्रकृति के होते हैं और किसी भी तरह का डर आपके मन में नहीं होता। किसी भी तरह की परेशानी आपके आत्मबल को डगमगा नहीं सकती। चुनौतियों का सामना करने के लिए आप हर समय तत्पर रहते हैं। इसके साथ ही जीवन में अनुशासन के साथ रहना आपको पसंद आता है, अपने आसपास के लोगों से भी आप ऐसी ही उम्मीद करते हैं।  अन्याय के विरुद्ध से अंक से संबंधित लोग हमेशा लड़ते हैं। सूर्य के प्रभाव के चलते इनमें नेतृत्व करने की भी अच्छी क्षमता देखी जाती है।  

आपकी कमज़ोरी

10 मार्च को जन्मे लोगों का जन्मदिन के अनुसार भविष्यफल यह बताता है कि, इस अंक से संबंध रखने वाले लोग नियमों का कठोरता के साथ पालन करते हैं। ऐसा करना कई बार इस अंक वालों को इनके आसपास के लोगों से दूर कर सकता है।  यह कठोर अनुशासन का पालन करते हैं। चरित्र में लचीलापन न होने के कारण लोग इनसे दूरी बना सकते हैें। अपने मन की बातों को किसी के साथ साझा न कर पाना भी इनकी कमजोरी मानी जाती है। इसके कई रिश्तों में इनको मनमुटाव का सामना करना पड़ सकता है।  

बृहत् कुंडली : जानें ग्रहों का आपके जीवन पर प्रभाव और उपाय

आपकी लव लाइफ और विवाह

आज जन्मे लोगों का लव लाइफ के दृष्टिकोण से जन्मदिन के अनुसार राशिफल जानने की कोशिश की जाए तो इनका प्रेम जीवन खुशियों से भरा रहता है। हर कोई इनको अपना जीवनसाथी बनाना चाहता है। अपने प्रियतम के चेहरे पर खुशी देखने के लिए यह किसी भी हद तक जा सकते हैं। बाहरी रूप से यह भले ही बहुत कठोर नजर आएं लेकिन अंदर से यह प्रेम से भरे रहते हैं। इनके प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव बहुत कम देखने को मिलते हैं। इनको लवमेट भी बहुत अच्छा मिलता है और इनकी देखभाल करने वाला होता है। इनके जीवन में प्रेम बहुत अहमियत रखता है, इसलिए प्रेम के रिश्ते को यह बहुत संजीदगी से लेते हैं। 

जन्मदिन के अनुसार भविष्य जानते हुए यदि आज जन्मे विवाहित लोगों की बात करें तो दांपत्य जीवन में इस अंक वालों को कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन बावजूद इसके दांपत्य जीवन सामान्य रहता है। कई बार ऐसा हो सकता है कि आपका जीवनसाथी आपके मनोभावों को न समझ पाए या आपकी बात को गलत अर्थों में ले ले। आपका जीवनसाथी आपको कठोर प्रवृति का समझ सकता है। दांपत्य जीवन को सुचारु रूप से चलाने के लिए आपको अपने व्यवहार में लचीलापन लाना चाहिए। अपने जीवनसाथी के साथ यदि आप एक अच्छे दोस्त की तरह व्यवहार करें तो संतुलित वैवाहिक जीवन का आनंद उठा सकते हैं।   

जीवन में किसी भी समस्या के समाधान की तलाश में हैं तो विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात  

आपका स्वास्थ्य 

आज का जन्मदिन राशिफल इंगित करता है कि आप बहुत जल्दी बीमार पड़ने वालों में से नहीं हैं। आपके अंदर अच्छी जीवन शक्ति और रोग प्रतिरोधक क्षमता देखी जाती है। हालांकि अपने जीवन काल में आपको बदन दर्द, हृदय रोग, पेट के रोग, पित्त प्रकृति के रोग, आंखों की समस्या आदि हो सकते हैं। इसलिए खुद को फिट रखने के लिए आपको योग को अपने जीवन में जगह देनी चाहिए।  

आपका करियर 

आज जन्मे लोगों का भविष्य जानने से हमें यह पता चलता है कि आपके अंदर नेतृत्व का अच्छा गुण होता है। वहीं आपके अंक का स्वामी ग्रह सूर्य है जो सरकारी सेवाओं का कारक माना जाता है, इसलिए आप प्रशासनिक सेवाओं जैसे आई.ए.एस, आई.पी.एस आदि में करियर बना सकते हैं। इसके साथ ही बैंकिंग क्षेत्र, डॉक्टर, सर्जन, मैनेजर, समाचार पत्र संपादक, अच्छे राजनेता बनने के गुण भी आपमें होते हैं।  

आज जन्मे खास सेलिब्रिटी

आज जन्मे लोगों के लिए उपाय

  • श्री आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करने से आपके जीवन की कई परेशानियां दूर हो सकती हैं।
  • सूर्योदय के समय सूर्य देव को ताम्बे के पात्र से अर्घ्य दें।  
  • शिवलिंग पर रविवार को गेहूं अर्पित करें, इससे आपको सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होगी।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

आशा है कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.