1 April 2021 – जन्मदिन के अनुसार भविष्य

जन्मदिन के अनुसार भविष्य – ज्योतिष के क्षेत्र में अंक ज्योतिष हमारी जन्म तारीख के अनुसार हमारे जीवन के बारे में बहुत कुछ बताता है, क्योंकि हर व्यक्ति किसी न किसी अंक से जुड़ा होता है और यही अंक विभिन्न ग्रहों से संबंधित होते हैं। 

जिस व्यक्ति का जो मुख्य अंक होता है, उसी अंक के स्वामी ग्रह के आधार पर जीवन में कई प्रकार की अच्छी और बुरी घटनाओं का पता चल सकता है। वास्तव में यही अंक आपके जीवन पर विभिन्न रूपों में प्रभाव डाल सकते हैं। इसी को ध्यान में रखकर हमने आपके लिए तैयार किया है जन्मदिन के अनुसार भविष्य, जिसमें आप अपने जन्मदिन के आधार पर (astrology by date of birth) अपना भाग्य जान सकते हैं। हमारे अंक ज्योतिषाचार्य आचार्य मृगांक की कलम से आज जन्म लेने वाले लोगों का भविष्य!

आज जन्म लेने वाले लोगों का भविष्य 

वे सभी लोग जो किसी भी वर्ष अथवा महीने की 1 तारीख को जन्मे हैं, उनका मूलांक 1 है। यह अंक ग्रहों के राजा सूर्य देव जी के अधीन माना गया है। सूर्य के प्रभाव के चलते इस अंक से जुड़े लोगों में नेतृत्व के गुण देखने को मिलते हैं। आइए जानते हैं आज की तारीख (horoscope by date of birth) को जन्मे लोगों का जन्मदिन के अनुसार भविष्य:

अप्रैल महीने में जन्म लेने का भविष्यफल

आपका जन्म अप्रैल महीने के अंतर्गत हुआ है। इससे पता लगता है कि आप जिद्दी किस्म के हो सकते हैं लेकिन आपको सारा दिन काम करना पसंद होगा और आप एक अच्छे दोस्त के गुण अपने अंदर समाहित रखते हैं। आपको प्रकृति बहुत पसंद होती है और आप प्राकृतिक जगहों पर घूमना और प्रकृति की सुंदरता निहारना पसंद करते हैं। आप हंसमुख भी होते हैं और खूबसूरत भी। आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के पसंदीदा होते हैं। आप काफी रोमांटिक भी होते हैं जिससे आपके प्रियतम आप से खासे खुश होते हैं। आपकी सबसे अच्छी बात यह है कि आप प्यार के मामले में वफादार होते हैं और आपकी प्रवृत्ति भी रोमांटिक होती है जिससे अपने प्रियतम के साथ अच्छी केमिस्ट्री बना कर चलते हैं। आपकी शारीरिक ऊर्जा गजब की होती है और आप बहुत मेहनत करने के बाद भी एकदम फ्रेश नजर आते हैं। मानसिक तौर पर भी आप काफी मजबूत दिखते हैं। 

आपकी रूचि अपनी कला और संस्कृति के प्रति अधिक होती है और आपके अंदर कलात्मक गुण भी होते हैं। आप कोई कलाकार भी हो सकते हैं और आप अपनी खूबियों से लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर लेते हैं। आपको हर बात जानना पसंद होता है और काफी जिज्ञासु प्रवृत्ति के होते हैं। खोजबीन आपका प्रमुख शगल होता है। आप दूसरों की निजी जिंदगी में झांकना भी पसंद करते हैं जिससे कई बार दूसरों के लिए परेशानी का कारण बन सकते हैं। आप जो एक बार ठान लेते हैं, उसे हर कीमत पर करके ही दम हासिल करते हैं और यदि आपने किसी बात को करने के लिए हामी भर दी है तो आप कमिटमेंट के रूप में उसे समय पर पूरा करते हैं क्योंकि बातों से पलटना आपको पसंद नहीं होता है। आप जीवन में जुनूनी हो सकते हैं और आपको प्रकृति में घुलना मिलना पसंद होता है।

जानें आपके लिए क्या शुभ होगा 

शुभ दिन – रविवार, मंगलवार तथा सोमवार  

शुभ अंक – 3, 1, 9, 2

शुभ रंग – लाल, नारंगी, पीला तथा सुनहरा 

आपका व्यक्तित्व 

1 अप्रैल को जन्म लेने के कारण ज्योतिष के अनुसार आप का राशिफल (horoscope by date of birth) इस बात की ओर संकेत करता है कि, सूर्य के प्रभाव के कारण आपका व्यक्तित्व स्वाभिमानी होता है। आप आर्थिक तौर पर उन्नति करते हैं। आप निष्पक्ष और ईमानदार होते हैं। अपने मान-सम्मान की आपको परवाह होती है, इसलिए समझदारी से व्यवहार करते हैं। आपमें आलस्य की अधिकता हो सकती है लेकिन आप लक्ष्य बनाकर आगे बढ़ने वाले होते हैं। नेतृत्व की आपमें अच्छी क्षमता देखने को मिलती है। आप अपने लिए नियम बनाते हैं और उनके अनुसार चलते हैं।

देखें आज का राशिफल, और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे-

यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है। इसके अलावा व्यक्तिगत भविष्यवाणी जानने के लिए ज्योतिषियों के साथ फ़ोन पर या चैट पर जुड़े

आपकी शक्ति 

आज जन्म लेने वाले लोगों का जन्मदिन राशिफल के अनुसार पता चलता है कि, आप गलत के विरुद्ध अपनी आवाज उठाने वाले होते हैं। अन्याय के खिलाफ आप हमेशा खड़े रहते हैं। अगर आपके जीवन में परेशानियां आती हैं तो उनका आप डटकर सामना करते हैं। आप अपने जीवन में अनुशासन पसंद करते हैं और नियमों के अनुसार चलते हैं। साहस की आपमें प्रचुरता देखने को मिलती है। आपमें दूसरों को साथ लेकर चलने की अच्छी क्षमता होती है। 

आपकी कमज़ोरी 

1 अप्रैल को जन्मे लोगों का जन्मदिन के अनुसार भविष्यफल यह बताता है कि, कई बार आप दूसरों की नजर में अपनी अनुशासनात्मक सोच के कारण बुरे बन सकते हैं। आप अपने मन की बातों को अपने मन में ही दबाकर रखते हैं, जिसके कारण आपको परेशानियां हो सकती हैं। अपने मान-सम्मान की भी आपको बहुत ज्यादा चिंता होती है।  

बृहत् कुंडली : जानें ग्रहों का आपके जीवन पर प्रभाव और उपाय

आपकी लव लाइफ और विवाह

आज जन्मे लोगों की लव लाइफ की बात करें तो, आपको प्रेम संबंधों में सफलता प्राप्त होती है। आपका प्रेम जीवन लंबा और टिकाऊ होता है। आप अपने लवमेट के साथ दोस्ती भरा व्यवहार रखते हैं। आप कई बार बाहर से सख्त नजर आते हैं लेकिन अंदर से आपमें विनम्रता देखी जाती है। अपने लवमेट के लिए आपके अंदर लगाव देखने को मिलता है। आप साथी की खुशी के लिए कुछ भी करने वाले होते हैं। 

आज जन्मे विवाहित लोगों की बात करें तो, इनका शादीशुदा जीवन भी आमतौर पर अच्छा रहता है। हालांकि कई बार आपके जीवनसाथी को ऐसा लग सकता है कि आप बहुत कठोर हैं लेकिन जब उनको आपके बारे में पता चलता है कि आपकी कठोरता के पीछे उनको लेकर आपकी चिंता छुपी है। आप अपने जीवनसाथी को आगे बढ़ाने के लिए हमेशा उनका सहयोग करते हैं। जीवनसाथी के दिल में जगह बनाने के लिए आप लगातार प्रयास करते हैं। कभी-कभी आपका अभिमान दांपत्य जीवन में परेशानियों का कारण बन सकता है। 

जीवन में किसी भी समस्या के  समाधान की तलाश में हैं तो एस्ट्रोसेज वार्ता से दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात

आपका स्वास्थ्य 

आज का जन्मदिन राशिफल इंगित करता है कि, आपमें जीवन ऊर्जा की अधिकता होती है इसलिए बहुत जल्दी आपको बीमारियां नहीं लगतीं। हालांकि बढ़ती उम्र के साथ हृदय रोग, बदन दर्द, पित्त प्रकृति के रोग, आंखों से जुड़ी समस्याएँ, बुखार, पेट के रोग, शरीर में जलन से संबंधित स्वास्थ्य समस्याएँ आपको हो सकती हैं। आपको स्वास्थ्य को दुरुस्त रखने के लिए ठंडी तासीर की वस्तुओं का सेवन करना चाहिए।  

आपका करियर   

आज जन्मे लोगों का भविष्य जानने से हमें यह पता चलता है कि, आप अच्छे प्रशासनिक अधिकारी बन सकते हैं। आप आईएएस, पीसीएस, बड़े बैंकों के अधिकारी, प्रबंधक, राजनेता, मीडिया, राजनीति, फोटोग्राफी जैसे क्षेत्रों में अच्छा करियर बना सकते हैं। समाचार पत्रों के संपादन करने में भी आपको सफलता मिलती है। 

आज जन्मे खास सेलिब्रिटी

आज जन्मे लोगों के लिए उपाय   

  • श्री आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करना आपके लिए लाभदायक रहेगा।  
  • प्रतिदिन सूर्य देव को ताम्बे के पात्र से अर्घ्य दें।
  • रविवार के दिन सुबह के समय शिवलिंग पर रविवार को गेहूं अर्पित करें।  

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

आशा है कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.