08 May 2021 – जन्मदिन के अनुसार भविष्य

जन्मदिन के अनुसार भविष्य – ज्योतिष के क्षेत्र में अंक ज्योतिष हमारी जन्म तारीख के अनुसार हमारे जीवन के बारे में बहुत कुछ बताता है, क्योंकि हर व्यक्ति किसी न किसी अंक से जुड़ा होता है और यही अंक विभिन्न ग्रहों से संबंधित होते हैं। 

जिस व्यक्ति का जो मुख्य अंक होता है, उसी अंक के स्वामी ग्रह के आधार पर जीवन में कई प्रकार की अच्छी और बुरी घटनाओं का पता चल सकता है। वास्तव में यही अंक आपके जीवन पर विभिन्न रूपों में प्रभाव डाल सकते हैं। इसी बात को ध्यान में रखकर हमने आपके लिए तैयार किया है जन्मदिन के अनुसार भविष्य, जिसमें आप अपने जन्मदिन के आधार पर (astrology by date of birth) अपना भाग्य जान सकते हैं। हमारी अंक ज्योतिषाचार्य विन्नी अरोड़ा की कलम से आज जन्म लेने वाले लोगों का भविष्य:-

आज जन्म लेने वाले लोगों का भविष्य 

वे सभी लोग जो किसी भी वर्ष अथवा महीने की 8 तारीख को जन्मे हैं, उनका मूलांक 8 है। यह अंक कर्मफल दाता शनि देव जी के अधीन माना गया है। शनि देव जी के प्रभाव के चलते, इस अंक से जुड़े लोगों में अन्याय के खिलाफ बोलने और संघर्ष करने की प्रवृत्ति देखी जाती है। आइए अब जानते हैं आज की तारीख (horoscope by date of birth) को जन्मे लोगों का जन्मदिन के अनुसार भविष्य:

मई महीने में जन्म लेने का भविष्यफल

मई के महीने में जन्म लेने वाले जातकों के अंदर किसी भी माहौल में खुद को ढाल लेने की खूबी होती है। यही वजह है कि आप अपने आसपास के लोगों से जल्दी ही घुल-मिल जाते हैं और लोग अक्सर आपसे अपनी बातें साझा करना पसंद करते हैं। आपका प्रत्येक काम के प्रति सकारात्मक रवैया रहता है और किसी भी काम में आप आसानी से अपना धैर्य नहीं खोते। हंसमुख रहना आपकी मूल प्रवृत्ति है और इस प्रवृत्ति की वजह से आप कठिन परिस्थितियों में भी ऐसे ही बने रहने की कोशिश करते हैं। हालांकि आप कभी-कभार छोटी-छोटी बातों पर झुँझला उठते हैं और गुस्सा भी हो जाते हैं लेकिन आपका यह व्यवहार बताता है कि आप एक बेहद साफ दिल के इंसान हैं जो अपने दिल में किसी के लिए भी कोई भी बुरी बात नहीं रखता है और परिस्थिति व लोगों के अनुसार बिना किसी लाग-लपेट के तुरंत ही किसी भी बात को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दे देता है।

आप जिद्दी स्वभाव के हैं और आप वही करते हैं जिसका आप फैसला ले चुके हैं। आपको इस बात का फर्क नहीं पड़ता कि आपके उस फैसले का नतीजा क्या आएगा। आप हमेशा इस कोशिश में रहते हैं कि लोगों का ध्यान आप अपनी तरफ खींच सकें। यही वजह है कि आप लोगों के बीच ऐसी चीजें करते नजर आते हैं जिससे वो खुश हों और उनका ध्यान आपकी तरफ जाए। आपके सपने बहुत बड़े होते हैं और कभी-कभी आप खुद के लिए उम्मीद से ज्यादा इच्छाएं भी पाल लेते हैं। आप एक ईमानदार और भरोसेमंद इंसान हैं। आप अपने काम में किसी की मदद लेना पसंद नहीं करते लेकिन अगर किसी भी कारणवश आपको मदद लेनी पड़ती है तो आप कोशिश करते हैं कि आप उनका यह एहसान जल्द से जल्द चुका दें। आप काफी व्यावहारिक हैं और आप कोई भी पहल आधुनिक दृष्टिकोण से करते हैं। कोई भी फैसला लेते वक़्त आप अपने दिल की बजाय दिमाग की सुनना ज्यादा पसंद करते हैं।

क्या आपको चाहिए एक सफल एवं सुखद जीवन? राजयोग रिपोर्ट से मिलेंगे सभी उत्तर!

जानें आपके लिए क्या शुभ होगा 

आइये अब जानते हैं आज के दिन जन्म लेने वाले जातकों से जुड़ी वो खास चीजें जो उनके लिए काफी भाग्यशाली हैं।

शुभ दिन – बुधवार, शुक्रवार और शनिवार 
शुभ अंक – 4,6 और 8
शुभ रंग – काला, नीला और हरा नीला

आपका व्यक्तित्व 

8 मई को जन्म लेने के कारण ज्योतिष के अनुसार, आपका राशिफल (horoscope by date of birth) इस बात की ओर संकेत करता है कि, आप चिंतनशील और शर्मीले व्यक्तित्व वाले होते हैं। जिन्हें ज्यादातर समय अकेले बिताते हुए, गहन चिंतन करना पसंद आता है। आप से अन्याय सहन नहीं होता, जिसके कारण आप कुछ भी अनुचित होता देख उसके खिलाफ अपनी आवाज उठाते हैं। आप अधिकतर समय स्वयं में ही व्यस्त रहते देखे जाते हैं, इसलिए आपके मन में किसी के प्रति प्रबल भावनाएं नहीं उत्पन्न होती। आप समझदार व्यक्ति होने के साथ-साथ बेहद गंभीर और ईमानदार होते हैं। इसके अलावा ये भी देखा गया है कि यूँ तो आप ज्यादा दोस्त बनाना पसंद नहीं करते, लेकिन जिन लोगों के साथ आप सहजता महसूस करते हैं, वे आपके सच्चे शुभचिंतक होते हैं और आप उनके लिए भी बेहद ईमानदार रहते हैं। वहीं आप लोगों में अत्यधिक अनुशासन देखा जाता है, जिसके कारण आप अपने आसपास सब कुछ बेहद संगठित रखना पसंद करते हैं।   

आपकी शक्ति 

आज जन्म लेने वाले लोगों का जन्मदिन राशिफल के अनुसार पता चलता है कि, आपके अंदर बेहद मजबूत प्रतियोगी भावना देखने को मिलती है, जिसके कारण आप किसी भी कार्यों को करने से नहीं थकते, फिर चाहते उसे पूरा करने में आपको कितना ही संघर्ष या चुनौतियों का सामना क्यों न करना पड़े। यही मुख्य वजह है कि आप जीवन की सबसे विपरीत परिस्थितियों में भी दृढ़ता के साथ खड़े रहते हुए, हमेशा खुद को उसे हल करने का आश्वासन देते रहते हैं। इसके अलावा आप एक उदार और विनम्र स्वभाव के होते है, जो हमेशा जरूरत के समय में अपनों के लिए मदद का हाथ बढ़ाने के लिए तत्पर रहते हैं। ये भी देखा गया है कि आप केवल और केवल कर्म में ही विश्वास रखते हैं, इसलिए आप सदैव सचेत जीवन जीते हैं। 

देखें आज का राशिफल, और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे-

यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है। इसके अलावा व्यक्तिगत भविष्यवाणी जानने के लिए ज्योतिषियों के साथ फ़ोन पर या चैट पर जुड़

आपकी कमज़ोरी 

8 मई को जन्मे लोगों का जन्मदिन के अनुसार भविष्यफल यह बताता है कि, आप बेहद मजबूत व्यक्ति होते हैं, जिसके कारण आपको किसी भी बात के लिए मनाना दूसरों के लिए मुश्किल हो जाता है और आपकी इस प्रकृति के कारण सबसे अधिक आपके प्रियजनों और करीबियों को अक्सर चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। आप कई बार ज़रूरत से ज्यादा अनुशासित होते हुए, खुद पर कई नियम और कानून थोपते हैं और खुद के लिए ही परेशानी खड़ी कर देते हैं। आपका अपने विचारों को सुझावों को लेकर बेहद स्पष्ट और बेबाक स्वभाव भी, हमेशा दूसरों के समक्ष आपकी छवि को कठोर और असभ्य दर्शाता है।       

बृहत् कुंडली : जानें ग्रहों का आपके जीवन पर प्रभाव और उपाय!

आपकी लव लाइफ और विवाह

आज जन्मे लोगों का लव लाइफ के दृष्टिकोण से जन्मदिन के अनुसार राशिफल जानने की कोशिश की जाए तो, यह पता लगता है कि आप प्रेम संबंधों से दूर ही रहना पसंद करते हैं। क्योंकि आपका आरक्षित और शर्मीला स्वभाव, आपको अपने प्रेमी के समक्ष अपने मन की भावनाओं को व्यक्त करने में असफल बनाता है। इसके कारण अक्सर आपके पार्टनर के लिए आपको समझना ख़ासा मुश्किल हो जाता है, जिससे आपके रिश्ते में कम्युनिकेशन गैप और दूरी उत्पन्न होने की आशंका बढ़ जाती है। हालांकि इसके बावजूद जब भी आप किसी रिश्ते में आते हैं तो, अपनी लव लाइफ के प्रति आपका अत्यधिक जिम्मेदार और देखभाल भरा स्वभाव देखने को मिलता है। साथ ही आप रिश्ते के प्रति अत्यधिक प्रतिबद्ध होते हैं, और किसी भी कीमत पर रिश्ते को निभाने के लिए हर संभव प्रयास करने से भी पीछे नहीं हटते। परंतु आप अपनी चिंताओं और समस्याओं को प्रेमी के समक्ष व्यक्त करने में असहज महसूस करते हैं, जिससे हमेशा आपके रिश्ते में विवाद की स्थिति देखी जाती है।    

जन्मदिन के अनुसार भविष्य जानते हुए यदि आज जन्मे विवाहित लोगों की बात करें तो, आपका दांपत्य जीवन उतार-चढ़ावों से परिपूर्ण रहता है। क्योंकि आपका अपने जीवनसाथी से ज़रूरत से ज्यादा अनुशासन की उम्मीद करना, अक्सर आपके विवाहित जीवन में विवाद का कारण बनता है। जिसके परिणामस्वरूप आपके जीवनसाथी की रूचि भी शादी के इस बंधन से, कुछ कम होती प्रतीत हो सकती है। हालांकि आपका जीवनसाथी की लंबे समय तक देखभाल और चिंता करना, आपको सही तालमेल बैठाते हुए, एक बेहतर विवाहित जीवन व्यतीत करने में सक्षम बनाता है। साथ ही कई बार आप जीवनसाथी को और वो आपको समझने में असक्षम रहते हैं, जिससे आपको अपने वैवाहिक जीवन में कुछ समस्याओं का सामना भी करना पड़ता है।  

 प्रेम संबंधों से जुड़ी हर छोटी बड़ी समस्या का समाधान जानने के लिए विद्वान ज्योतिषियों से करें फोन पर बात और चैट

आपका स्वास्थ्य 

आज का जन्मदिन राशिफल सेहत के दृष्टिकोण से ये इंगित करता है कि आप अक्सर बाल झड़ने, जोड़ों में दर्द, शरीर में दर्द, अपच, पैरों में दर्द, श्वसन व तंत्रिका से संबंधी समस्याएं और किसी प्रकार की शारीरिक चोट से पीड़ित रहते हैं। इसके अलावा ये भी देखा गया हैं कि आप पर शनि देव का प्रभाव होने से, आपको कई गंभीर बीमारियों और पुराने रोगों का भी, लम्बे समय तक सामना करना पड़ सकता है।    

आपका करियर   

आज जन्मे लोगों का भविष्य जानने से हमें यह पता चलता है कि चूँकि आप पर शनि देव का प्रभाव रहता है, इसलिए आपके लिए लोकतंत्र और कानून का क्षेत्र सबसे अधिक अनुकूल रहता है। साथ ही आप तेल और गैस, प्रिंटिंग, पेट्रोलियम, लोहा उद्योग, आदि के क्षेत्र में भी अपना अच्छा करियर बना सकते हैं। वहीं इस अंक से जुड़े कई जातक सिविल सेवाओं में भी काम करते हुए, अत्यधिक सफलता अर्जित करने में समक्ष रहते हैं। 

शिक्षा और करियर से जुड़ी परेशानियों के लिए इस्तेमाल करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट!

आज जन्मे खास सेलिब्रिटी

आज जन्मे लोगों के लिए उपाय   

  • प्रत्येक शनिवार के दिन शाम के समय, पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का एक दीपक जलाएं और फिर सात बार वृक्ष की परिक्रमा करें।
  • भगवान हनुमान के सामने एक दीपक जलाकर, हनुमान चालीसा का पाठ करना भी आपके लिए उत्तम रहेगा। 
  • जरूरतमंद या गरीबों में काले चने या तिल का दान करें।  

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

आशा है कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.