07 May 2021 – जन्मदिन के अनुसार भविष्य

जन्मदिन के अनुसार भविष्य – ज्योतिष के क्षेत्र में अंक ज्योतिष हमारी जन्म तारीख के अनुसार हमारे जीवन के बारे में बहुत कुछ बताता है, क्योंकि हर व्यक्ति किसी न किसी अंक से जुड़ा होता है और यही अंक विभिन्न ग्रहों से संबंधित होते हैं। 

जिस व्यक्ति का जो मुख्य अंक होता है, उसी अंक के स्वामी ग्रह के आधार पर जीवन में कई प्रकार की अच्छी और बुरी घटनाओं का पता चल सकता है। वास्तव में यही अंक आपके जीवन पर विभिन्न रूपों में प्रभाव डाल सकते हैं। इसी बात को ध्यान में रखकर हमने आपके लिए तैयार किया है जन्मदिन के अनुसार भविष्य, जिसमें आप अपने जन्मदिन के आधार पर (astrology by date of birth) अपना भाग्य जान सकते हैं। हमारी अंक ज्योतिषाचार्य विन्नी अरोड़ा की कलम से आज जन्म लेने वाले लोगों का भविष्य:-

आज जन्म लेने वाले लोगों का भविष्य 

वे सभी लोग जो किसी भी वर्ष अथवा महीने की 7 तारीख को जन्मे हैं, उनका मूलांक 7 है। यह अंक महाराज केतु देव जी के अधीन माना गया है। केतु देव जी के प्रभाव के चलते, इस अंक से जुड़े लोग एक नरम दिल वाले व्यक्ति होने के साथ-साथ, अपने आसपास के लोगों के प्रति करुणा का भाव रखते हैं। आइए अब जानते हैं आज की तारीख (horoscope by date of birth) को जन्मे लोगों का जन्मदिन के अनुसार भविष्य:

मई महीने में जन्म लेने का भविष्यफल

मई के महीने में जन्म लेने वाले जातकों के अंदर किसी भी माहौल में खुद को ढाल लेने की खूबी होती है। यही वजह है कि आप अपने आसपास के लोगों से जल्दी ही घुल-मिल जाते हैं और लोग अक्सर आपसे अपनी बातें साझा करना पसंद करते हैं। आपका प्रत्येक काम के प्रति सकारात्मक रवैया रहता है और किसी भी काम में आप आसानी से अपना धैर्य नहीं खोते। हंसमुख रहना आपकी मूल प्रवृत्ति है और इस प्रवृत्ति की वजह से आप कठिन परिस्थितियों में भी ऐसे ही बने रहने की कोशिश करते हैं। हालांकि आप कभी-कभार छोटी-छोटी बातों पर झुँझला उठते हैं और गुस्सा भी हो जाते हैं लेकिन आपका यह व्यवहार बताता है कि आप एक बेहद साफ दिल के इंसान हैं जो अपने दिल में किसी के लिए भी कोई भी बुरी बात नहीं रखता है और परिस्थिति व लोगों के अनुसार बिना किसी लाग-लपेट के तुरंत ही किसी भी बात को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दे देता है।

आप जिद्दी स्वभाव के हैं और आप वही करते हैं जिसका आप फैसला ले चुके हैं। आपको इस बात का फर्क नहीं पड़ता कि आपके उस फैसले का नतीजा क्या आएगा। आप हमेशा इस कोशिश में रहते हैं कि लोगों का ध्यान आप अपनी तरफ खींच सकें। यही वजह है कि आप लोगों के बीच ऐसी चीजें करते नजर आते हैं जिससे वो खुश हों और उनका ध्यान आपकी तरफ जाए। आपके सपने बहुत बड़े होते हैं और कभी-कभी आप खुद के लिए उम्मीद से ज्यादा इच्छाएं भी पाल लेते हैं। आप एक ईमानदार और भरोसेमंद इंसान हैं। आप अपने काम में किसी की मदद लेना पसंद नहीं करते लेकिन अगर किसी भी कारणवश आपको मदद लेनी पड़ती है तो आप कोशिश करते हैं कि आप उनका यह एहसान जल्द से जल्द चुका दें। आप काफी व्यावहारिक हैं और आप कोई भी पहल आधुनिक दृष्टिकोण से करते हैं। कोई भी फैसला लेते वक़्त आप अपने दिल की बजाय दिमाग की सुनना ज्यादा पसंद करते हैं।

क्या आपको चाहिए एक सफल एवं सुखद जीवन? राजयोग रिपोर्ट से मिलेंगे सभी उत्तर!

जानें आपके लिए क्या शुभ होगा 

आइये अब जानते हैं आज के दिन जन्म लेने वाले जातकों से जुड़ी वो खास चीजें जो उनके लिए काफी भाग्यशाली हैं।

शुभ दिन – मंगलवार, शुक्रवार और शनिवार 

शुभ अंक – 4,6 और 7

शुभ रंग – हल्का पीला और हल्का भूरा

आपका व्यक्तित्व 

7 मई को जन्म लेने के कारण ज्योतिष के अनुसार, आपका राशिफल (horoscope by date of birth) इस बात की ओर संकेत करता है कि, आप गहरे विचारक होने के साथ-साथ, वास्तव में जैसे होते हैं वैसे ही रहना पसंद करते हैं। आपको दूसरों के सामने अभिमानी व बनावटी दिखना पसंद नहीं आता। इसके अलावा आपका रुझान धार्मिकता की ओर अधिक होता है, जिसके परिणामस्वरूप आप आध्यात्मिकता और अस्तित्व के बारे में संपूर्ण ज्ञान प्राप्त करने के लिए जुझारू नज़र आते हैं। आप एक बंद किताब की तरह होते हैं, जो दूसरों के सामने आसानी से नहीं खुलते। इस कारण अक्सर लोगों को आपके बारे में जानने या समझने में खासा मुश्किल होती है। इसके साथ ही आप लोग कुछ आरक्षित भी प्रतीत होते हैं और अपने हर प्रश्न के लिए अपने भीतर ही देखना पसंद करते हैं। ये भी देखा गया है कि आप लोग उदार होने के साथ-साथ, हमेशा आपके आसपास के लोगों का सहयोग और मदद के लिए तत्पर रहते हैं।  

आपकी शक्ति 

आज जन्म लेने वाले लोगों का जन्मदिन राशिफल के अनुसार पता चलता है कि, आपकी स्मरण शक्ति कमाल की होती है, जिसके कारण आप वो हर चीज़ याद रख पाते हैं जो आपको बताया या सिखाया जाता है। आप कई समस्याओं को किसी के साथ साझा न करते हुए, गुप्त तरीके से उसे हल करने की क्षमता भी रखते हैं। चूँकि आप दृढ़निश्‍चयी भी होते हैं, इसलिए आप स्वयं किसी भी परेशानी या चुनौतियों से निकल पाने में सक्षम होते हैं। इसके अलावा आप हर चीज को अपने पक्ष में करते हुए ही, जीवन व्यतीत करने में विश्वास रखते हैं। इसके कारण आप में अक्सर लोगों को अपने अनुसार मनाने का भी कमाल का गुण देखने को मिलता है।    

देखें आज का राशिफल, और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे-

यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है। इसके अलावा व्यक्तिगत भविष्यवाणी जानने के लिए ज्योतिषियों के साथ फ़ोन पर या चैट पर जुड़

आपकी कमज़ोरी 

7 मई को जन्मे लोगों का जन्मदिन के अनुसार भविष्यफल यह बताता है कि, आप रहस्यमयी होने के साथ-साथ, उन लोगों को बिलकुल भी नहीं बख्शते जो आपको आहत करते हैं। क्योंकि आपके अंदर बदला लेने की प्रवत्ति होती है। इसके अलावा किसी बात को लेकर आपकी अत्यधिक सोचने की आदत, अक्सर जल्दबाज़ी के निर्णय लेने में परेशानी उत्पन्न करती है। वहीं ये भी देखा गया है कि आप अधिक महत्वाकांक्षी होते हैं, और जब भी आप अपनी इच्छाओं को पूरा करने में सक्षम नहीं होते हैं तो, आपके अंदर असंतोष की भावना उत्पन्न हो जाती है। कई बार आप लोग अपनी जिम्मेदारियों से भी, दूर भागने की कोशिश करते दिखाई देते हैं।    

बृहत् कुंडली : जानें ग्रहों का आपके जीवन पर प्रभाव और उपाय!

आपकी लव लाइफ और विवाह

आज जन्मे लोगों का लव लाइफ के दृष्टिकोण से जन्मदिन के अनुसार राशिफल जानने की कोशिश की जाए तो, यह पता लगता है कि आपको अक्सर अपनी लव लाइफ में कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। क्योंकि आप ज्यादातर समय अपनी ही दुनिया में खोए हुए रहते हैं, और अपने पार्टनर को ज़रूरत के अनुसार समय नहीं देते। जिससे आपके रिश्ते में अक्सर मतभेद की स्थिति देखी जाती है। साथ ही ये भी देखा गया है कि आप रिश्ते को बेहतर बनाने के लिए, किसी की सलाह लेना पसंद नहीं करते। कई बार आपको रिश्ते में रहने में परेशानी भी होती है, क्योंकि इस सुंदर रिश्ते में आप खुद को बंधा हुआ व घुटा हुआ महसूस करते हैं। आपको खुलकर व उत्साह के साथ जीवन जीना पसंद होता है, इसलिए भी आपकी लव लाइफ लम्बे समय तक नहीं चल पाती।

जन्मदिन के अनुसार भविष्य जानते हुए यदि आज जन्मे विवाहित लोगों की बात करें तो, आपका दांपत्य जीवन आपकी लव लाइफ से बेहतर रहता है। क्योंकि आप अपने पार्टनर के प्रति सक्रिय रहते हुए, अपनी सभी भावनाओं को खुद तक ही सीमित रखने का प्रयास करते हैं। इसके साथ ही आप अपने पार्टनर की सभी इच्छाओं को पूरा करने की कोशिश करते हुए, उन्हें हर संभव सहयोग देने से भी पीछे नहीं हटते। इसके अलावा ये भी देखा गया है कि अगर आपका जीवनसाथी धार्मिक विचार वाला होता हैं तो, आप उनके साथ अच्छी व बेहतर समझ विकसित करने में पूरी तरह सक्षम रहते हैं। हालांकि विवाहित जीवन के सुचारू रूप से चलने के बाद भी, कई बार आप खुद को अकेला महसूस करते हैं। 

 प्रेम संबंधों से जुड़ी हर छोटी बड़ी समस्या का समाधान जानने के लिए विद्वान ज्योतिषियों से करें फोन पर बात और चैट

आपका स्वास्थ्य 

आज का जन्मदिन राशिफल सेहत के दृष्टिकोण से ये इंगित करता है कि आपके ऊपर छायाग्रह केतु का प्रभाव होने के कारण, आपको अक्सर आंतों, पेट की समस्या, चोट और फोड़े से संबंधित बीमारियों का खतरा रहता है। इसके अलावा आपको मानसिक तनाव व चिंता से भी दो-चार होना पड़ता है। वहीं कुछ जातकों को जीवनभर कई ऐसी गंभीर समस्या होने की आशंका रहती है, जिनका निदान नहीं किया जा सकता। इसलिए आपको इन रोगों का सही उपचार खोजने का हर संभव प्रयास करने की सलाह दी जाती है।   

आपका करियर   

आज जन्मे लोगों का भविष्य जानने से हमें यह पता चलता है कि चूँकि आप पर केतु देव का प्रभाव रहता है, इसलिए आपके लिए सूचना प्रौद्योगिकी से जुड़ा पेशा अच्छा सिद्ध होता है। इसके साथ ही आप रिसर्च, मार्केटिंग और दवाइयों में भी अच्छा करियर बनाते हैं। वहीं कुछ जातक एक कुशल मनोवैज्ञानिक, वकील और भाषा अनुवादक भी बन सकते हैं। इसके अलावा आप एक अच्छे ज्योतिषी और जीवविज्ञानी भी हो सकते हैं। 

शिक्षा और करियर से जुड़ी परेशानियों के लिए इस्तेमाल करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट!

आज जन्मे खास सेलिब्रिटी

आज जन्मे लोगों के लिए उपाय   

  • मंगलवार के दिन, छोटे बच्चों में गुड़ और चने का दान करें।  
  • बुधवार के दिन, भगवान गणेश को दूर्वा चढ़ाएं और उनका आशीर्वाद लें। 
  • भगवान राम के परम भक्त हनुमान जी की, नियमित रूप से पूजा करना भी आपके लिए अनुकूल रहेगा।   

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *