घर के पूजा स्थल पर अगर मौजूद हों ये पांच चीजें तो मिलता है हर कष्ट से छुटकारा

दुनिया में भला कौन ऐसा इंसान होगा जो अपने चाहने वालों और अपने परिवार वालों की सलामती नहीं चाहता होगा। खास कर के ऐसे समय में जब हमारे देश में कोरोना महामारी अपने चरम पर है तो जातकों के अंदर अपने शुभचिंतकों के लिए चिंता बढ़ना स्वाभाविक है। लोग तरह-तरह के सुरक्षा उपाय अपना रहे हैं। ऐसे में आज हम आपको इस लेख में उन पांच चीजों के बारे में बताने वाले हैं जिन्हें अगर आप अपने घर की पूजा स्थल पर रखते हैं तो सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है। यह सकारात्मक ऊर्जा आपके घर के सदस्यों को सभी कष्टों और समस्याओं से दूर रखने में बेहद कारगर होती है। इससे न सिर्फ घर में सुख शांति आती है बल्कि सौभाग्य में भी वृद्धि होती है।

जीवन से जुड़ी हर छोटी बड़ी समस्या का समाधान जानने के लिए विद्वान ज्योतिषियों से करें फोन पर बात और चैट 

पूजा स्थल पर रखी जाने वाली 5 शुभ चीजें

गंगाजल : माँ गंगा को सनातन धर्म में बेहद पवित्र माना जाता है। वो मनुष्य के समस्त पापों को धोने के लिए ही धरती पर अवतरित हुई हैं। यही वजह है कि सनातन धर्म में गंगाजल को भी बेहद पवित्र माना जाता है। ऐसे में गंगाजल को पूजा स्थल पर जरूर रखना चाहिए। गंगाजल न सिर्फ मांगलिक कार्यों में उपयोग किया जाता है बल्कि घर में इसकी मौजूदगी भर से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। आप रोज सुबह गंगाजल अपने पूजा स्थल के साथ साथ घर में भी छींटें, इससे घर में सुख शांति आएगी।

गोमूत्र :  गाय को सनातन धर्म में दिव्य पशु की संज्ञा प्राप्त है। सनातन धर्म में मान्यता है कि गाय के शरीर में 36 करोड़ देवी-देवताओं का वास है। ऐसे तो गाय के द्वारा प्राप्त होने वाली हर वस्तु बेहद पवित्र मानी गयी है लेकिन गोमूत्र का इन सब में विशेष स्थान है। गोमूत्र को अगर सही ढंग से रखा जाये तो इसमें खराबी नहीं आती। इसके आयुर्वेदिक लाभ तो हैं ही, इसके साथ-साथ घर के पूजा स्थल पर इसे रखने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। ऐसे में अपने घर के पूजा स्थल पर थोड़ा सा भी गोमूत्र जरूर रखें।

शंख : शंख को बेहद पवित्र माना जाता है। इसकी ध्वनि से न सिर्फ स्वयं के घरों में बल्कि जहां तक इसकी आवाज़ जाती है, वहाँ तक सकारात्मक ऊर्जा का संचार है। ऐसे में शंख की ध्वनि जनकल्याण करती है। सनातन धर्म की मान्यताओं के अनुसार हर दिन पूजा करने के बाद शंखनाद जरूर करना चाहिए। इससे आपका चित्त सौम्य होता है और घर में सौभाग्य आता है। 

मयूर पंख : कहा जाता है कि पुराने जमाने में लोग मयूर पंख को अपने घर में जरूर रखते थे क्योंकि मयूर पंख का कई बीमारियों में इलाज के लिए उपयोग होता था। हालांकि सनातन धर्म में मयूर पंख का विशेष महत्व है क्योंकि इसे भगवान विष्णु के अवतार श्री कृष्ण अपने माथे पर लगाते थे। इसके अलावा विद्या की देवी सरस्वती का वाहन भी मोर है। ऐसे में इसके पंख का महत्व और भी बढ़ जाता है। अपने घर में पूजा स्थल पर मयूर पंख जरूर रखना चाहिए। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा तो आती ही आती है। साथ ही में इससे घर के सदस्य रोग से मुक्त भी रहते हैं। इसके अलावा जिस घर में मयूर पंख रहता है उस घर में शिक्षा का स्तर बेहद अच्छा होने की संभावना बढ़ जाती है।

ये भी पढ़ें : हल्दी के इन बेहद आसान पांच उपायों से दूर होगी जीवन की हर समस्या, जरूर पढ़ें

शालिग्राम : ऐसे तो शालिग्राम महज एक पत्थर जैसा होता है लेकिन इस पत्थर में सनातन धर्म की मान्यता अनुसार भगवान विष्णु का वास होता है। भगवान विष्णु जगत के पालंकर्ता माने जाते हैं। उनकी अर्धांगिनी माता लक्ष्मी मानी जाती हैं। ऐसे में जिस जगह शालिग्राम देवता होते हैं वहाँ माता लक्ष्मी का भी वास होता है। यही वजह है कि जिन घरों में पूजा स्थल पर शालिग्राम देवता प्राण प्रतिष्ठा के साथ स्थापित किए जाते हैं। उस घर में सौभाग्य और धन की कोई कमी नहीं रहती है।

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख जरूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ जरूर साझा करें। धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.