होने वाला है चंद्र ग्रहण, जब दिखेगा ये दुर्लभ नज़ारा! भारतियों को डरने की नहीं है ज़रूरत

जुलाई के महीने का आगाज 2 जुलाई को पूर्ण सूर्य ग्रहण के साथ हुआ, हालांकि जो भारत में नहीं दिखाई दिया। जिसके बाद इस पूर्ण सूर्य ग्रहण जैसी अद्भुत खगोलीय घटना का गवान न बनने से भारतीयों को निराश होना पड़ा था। लेकिन अब इसी महीने चंद्र पर ग्रहण लगने वाला है, जिसका नज़ारा भारत में भी देखने को मिलेगा।

सूर्य के बाद अब भारत में दिखेगा चंद्र ग्रहण का नज़ारा

जी हां, सूर्य ग्रहण के बाद अब इसी महीने की 17 जुलाई को आंशिक चंद्र ग्रहण लगेगा और इस बार भारत के लोग इस खगोलीय घटना के अदभुत नज़ारे को अपनी आंखों से देख पाएंगे। हालांकि यदि आप राजधानी दिल्ली में या उसके आस-पास रहते हैं तो यहां आपको चंद्र ग्रहण के नज़ारे को देखने के लिए देर रात तक जागना पड़ सकता है क्योंकि भारतीय समय के अनुसार 16-17 जुलाई की रात 25:32:35 से 28:29:50 बजे तक देखा जाएगा। इसलिए आप लोग दिनभर के अपने सभी काम निपटाने के बाद रात को सोने से पहले खगोलीय घटना को देख पाएंगे। इसके बाद चाँद पर से धरती की धुंधली छाया भी खत्म हो जाएगी।

विश्व भर में इन जगहों पर दिखेगा चंद्र ग्रहण का नज़ारा

विशेषज्ञों के अनुसार इस आंशिक चंद्र ग्रहण को भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, दक्षिण अमेरिका, यूरोप और एशिया के ज्यादातर देशों से देखा जा सकेगा। जबकि उत्तरी अमेरिका के ज्यादातर हिस्सों से इस चंद्र ग्रहण को नहीं देखा जा सकेगा। हालांकि, महाद्वीप के दक्षिणी और पूर्वी हिस्सों से भी इस चंद्र ग्रहण को कुछ हद तक देखा जा सकेगा।

क्यों होता है चंद्र ग्रहण

बता दें कि चंद्र ग्रहण उस खगोलीय घटना को कहते हैं, जब आकाश में चंद्रमा सूर्य की सीध में पृथ्वी के बिलकुल पीछे चला जाता है। इस स्थिति में सूर्य से आने वाली किरणें चंद्रमा तक नहीं पहुंच पाती और पृथ्वी की छाया चाँद के जिस भी हिस्से पर पड़ती है वह हिस्सा धरती से हमे दिखाई नहीं देता है। इस स्थिति को विज्ञान में आंशिक चंद्र ग्रहण कहते हैं। इसके अलावा जब इस स्थिति में धरती की छाया पूरे चंद्रमा को ढक लेती है तो इसे पूर्ण चंद्र ग्रहण कहते हैं। हालांकि, इस माह 16-17 जुलाई की रात आपको आंशिक चंद्र ग्रहण ही देखने को मिलेगा। यह भी तथ्य है कि पूर्णिमा के दिन ही चंद्र ग्रहण होता है।

इस साल कितने पूर्ण चंद्र ग्रहण हो चुके हैं

अगर साल 2019 के चंद्र ग्रहणों को देखें तो इस साल की शुरुआत में ही 21 जनवरी को पूर्ण चंद्र ग्रहण की अनोखी खगोलीय घटना को देखा गया था। इस दौरान दो दिन भारत में सुपर ब्लड मून के दर्शन हुए थे। उस दिन चांद धरती से देखने पर कुछ और बड़ा दिखा, आकाश से चांद ने सामान्य से ज्यादा चांदनी बिखेरी जिससे दुधिया रोशनी से सबकुछ रोशनमय हो गया था। इस दौरान हमे चांद के तीन रूप देखने को मिले थे। ये चंद्र ग्रहण इस साल का पहला और आखिरी पूर्ण चंद्र ग्रहण था। सुपर ब्लड मून के दर्शन के साथ ही वुल्फ मून भी इन दो दिनों में दिखा। इसलिए इसे सुपर ब्लड वुल्फ मून भी कहा गया था। हालांकि, इस पूर्ण चंद्र ग्रहण का विलक्षण नज़ारा भारत में नहीं देखा गया था।

अब कब देखा जाएगा पूर्ण चंद्र ग्रहण

बता दें कि जनवरी में घटित हुए पूर्ण चंद्र ग्रहण की खास बात यह भी रही कि इसके बाद मई 2021 तक इस तरह का कोई भी पूर्ण चंद्र ग्रहण नहीं देखने को मिलेगा। ऐसे में अगर अगले पूर्ण चंद्र ग्रहण को बात करें तो उसके नज़ारे के लिए आपको 26 मई 2021 तक का लम्बा इंतज़ार करना पड़ सकता है। जबकि इससे पहले पिछले साल 27 जुलाई 2018 को पूर्ण चंद्र ग्रहण दिखा था। हालांकि, 16-17 जुलाई को आंशिक चंद्र ग्रहण दिखेगा और आप सब इस अनोखी खगोलीय घटना के गवाह बन सकते हैं।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.