अमीषा यादव

Amisha Yadavदिल्ली यूनिवर्सिटी से साइंस ग्रेजुएट अमीषा एक सफल लेखिका बनना चाहती हैं। अमीषा को लिखना बेहद ही पसंद है और वह अपने लिखे शब्दों से अपने रीडर्स के दिल-ओ-दिमाग पर हमेशा एक गहरी छाप छोड़ने की उम्मीद करती हैं। लोगों से हटकर लिखना अमीषा के लेख की एक अलग पहचान होते हैं जिसकी झलक आप उनके लिखे आर्टिकल में बेहद ही आसानी से देख सकते हैं। अमीषा हमेशा से मानव जीवन और व्यवहार के बारे में जानने की प्रबल इच्छा रखती हैं जिसे वह ज्योतिष, दर्शन और मनोविज्ञान के माध्यम से खोजने की कोशिश करती हैं।

एस्ट्रोसेज से जुड़कर अमीषा लोगों को विभिन्न विषयों और मुद्दों पर जागरूक करना चाहती हैं। अमीषा के ढेरों लेख अबतक सोशल मीडिया पर पब्लिश किये जा चुके हैं जिन्हें लोगों ने काफी पसंद किया और सराहा है।

लेखिका अमीषा के दिलचस्प और ज्ञानवर्धक लेख/आर्टिकल्स पढ़ने के लिए आप एस्ट्रोसेज से जुड़े रहें।