चैत्र नवरात्रि 2021: वो पांच उपाय जिसे अपना कर पूरी हो सकती है वाहन की इच्छा

नवरात्रि का पर्व शुरू होते ही माता के भक्त पूरी श्रद्धा के साथ माता की सेवा में जुट जाते हैं। इस दौरान कई भक्त माता से उनकी मन की मुराद पूरी कर देने की कामना करते हैं। यह कामना कई तरह की हो सकती है जैसे कि वाहन, धन, विद्या, जमीन आदि। माता से मांगने में संकोच कैसा इसलिए ही तो माता रानी जब भक्तों पर प्रसन्न होती हैं तो भक्तों की हर मनोकामना पूर्ण करती हैं। ऐसे में आज हम आपको इस लेख में वो तमाम उपाय बताने जा रहे हैं जिन्हें अगर आपने नवरात्रि के दौरान अपनाया तो आपके वाहन पाने की मनोकामना माता अवश्य पूरा करेंगी।

जीवन की दुविधा दूर करने के लिए विद्वान ज्योतिषियों से करें फोन पर बात और चैट

पहला उपाय

जिन भी भक्तों को वाहन की इच्छा हो वे अनार के पेड़ की लकड़ी से एक कलम बना लें और फिर नवरात्रि के दौरान एक भोज के पत्ते यानी के भोजपत्र पर लाल चंदन और केसर से अपने मनपसंद वाहन की आकृति बनाएँ। फिर यह भोजपत्र माता के चरणों में अर्पित कर उनसे प्रार्थना करें। माता आपकी इस मनोकामना को जल्द पूरा करेंगी।

दूसरा उपाय

नवरात्रि के पांचवे दिन माता स्कंदमाता की पूजा की जाती है। माँ स्कंदमाता के गोद में स्कन्द यानी कि भगवान कार्तिकेय/मुरुगन विराजमान हैं, यही वजह है कि माता के इस स्वरूप को स्कंदमाता कहा जाता है। जिन जातकों को वाहन प्राप्ति की इच्छा हो उन्हें माँ के इस रूप की अवश्य पूजा करनी चाहिए। माँ स्कंदमाता को सभी मनोकामना को पूर्ण करने वाली देवी माना गया है।

आप इस दौरान माता स्कंदमाता को प्रसन्न करने के लिए एक मंत्र का जाप भी कर सकते हैं। मंत्र है:

सिंहासनगता नित्यं पद्माञ्चित करद्वया।

शुभदास्तु सदा देवी स्कन्दमाता यशस्विनी॥

नवरात्रि के नौ दिनों तक हर रोज इस मंत्र का एक या दो माला से जाप करें। यह माँ स्कंदमाता का प्रार्थना मंत्र है। इससे देवी अति शीघ्र प्रसन्न होती हैं।

तीसरा उपाय

वे जातक जो माता रानी से वाहन पाने की इच्छा रखते हैं, वे माता की पूजा के साथ-साथ माता की सवारी यानी कि शेर की भी पूजा करें। इससे माता बेहद प्रसन्न होती हैं और वो आपकी इस विशेष मनोकामना को जल्द ही पूरा करेंगी।

चौथा उपाय

नवरात्रि के नौ दिनों तक नौ कुंवारी कन्या को मीठे का भोग लगाएँ। अगर किसी कारणवश कुंवारी कन्याओं का प्रबंध न हो पाये तो आप नवरात्रि के नौ दिनों तक गाय को भी मीठे का भोगा लगा सकते हैं। इस कर्म से माता अति प्रसन्न होती हैं और आपकी मनोकामना शीघ्र-अति शीघ्र पूरी होगी।

यह भी पढ़ें: भाग्य को करना है प्रबल तो आजमाएं मोर पंख के ये दस सरल उपाय

पांचवा उपाय

नवरात्रि के दौरान लगातार नौ दिनों तक आसपास किसी बहते पानी के स्रोत में नारियल प्रवाहित करें। साथ ही पूजा की जगह पर दक्षिणवर्ती शंख में जल भर कर माता की पूजा करें। इससे भी आपके वाहन पाने की मनोकामना जल्द पूरी होगी।

हमें उम्मीद है कि आपको हमारा यह लेख जरूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ जरूर साझा करें। धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.