सौभाग्य पंचमी व्रत: जीवन में सफलता पाने के लिए इस विधि से रखें यह व्रत

सौभाग्य पंचमी व्रत 1 नवंबर 2019, शुक्रवार के दिन पड़ रहा है। हिन्दू धर्म में इस व्रत की विशेष मान्यता है। कहते हैं विभिन्न क्षेत्रों में सफलता पाने और मनोकामना की पूर्ति के लिए यह व्रत महत्वपूर्ण है। सौभाग्य पंचमी व्रत के दिन भगवान गणेश जी और शिव पूजन का विधान है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, कार्तिक शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को सौभाग्य पंचमी के नाम से जाना है। 

सौभाग्य पंचमी व्रत की तिथि को दिवाली पर्व का ही एक हिस्सा माना जाता है। हालाँकि कुछ स्थानों पर दीपावली के दिन से नववर्ष की शुरुआत के साथ ही सौभाग्य पंचमी को व्यापार व कारोबार में तरक्की और विस्तार के लिए भी बहुत ही शुभ माना जाता है। 

ज़रूर पढ़ें: छठ पूजा से जुड़ी ये प्रचलित पौराणिक कथाएं

सौभाग्य पंचमी व्रत का महत्व

सौभाग्य पंचमी व्रत भगवान गणेश जी को समर्पित है। इस दिन गणपति महाराज का मंत्रो का आवाह्न किया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, जो भक्त सौभाग्य पंचमी व्रत को पूर्ण विधि-विधान के साथ रखते हैं उन्हें व्यापार, नौकरी अथवा अन्य प्रकार के कार्य क्षेत्र में सफलता मिलती है। गणपति महाराज के साथ भगवान शिव का स्मरण शुभफलदायी माना जाता है। मनोकामना पूर्ति के लिए यह व्रत बेहद ही कारगर है। इस व्रत को सच्चे मन से करने से जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

सौभाग्य पंचमी व्रत एवं पूजा विधि

  • सौभाग्य पंचमी व्रत के दिन जल्दी उठकर स्नान करें।
  • प्रातः सूर्योदय के समय सूर्य को जलाभिषेक करें।
  • अब शुभ मुहूर्त में विग्रह में भगवान शिव व गणेश जी की प्रतिमाओं को स्थापित करें। 
  • गणेश जी को सुपारी पर मौली लपेटकर चावल के अष्टदल अर्पित करें। 
  • भगवान गणेश जी की चंदन, सिंदूर, अक्षत, फूल, दूर्वा से पूजा करें। 
  • भगवान आशुतोष को भस्म, बिल्वपत्र, धतुरा, सफेद वस्त्र अर्पित करें।
  • इसके बाद गणेश जी को मोदक व शिव को दूध के सफेद पकवानों का भोग लगाएँ।
  • गणेश अवाह्न मंत्र – लम्बोदरं महाकायं गजवक्त्रं चतुर्भुजम्। आवाहयाम्यहं देवं गणेशं सिद्धिदायकम्।।
  • शिव आवाह्न मंत्र – त्रिनेत्राय नमस्तुभ्यं उमादेहार्धधारिणे। त्रिशूलधारिणे तुभ्यं भूतानां पतये नम:।। 
  • इसके पश्चात  मंत्र स्मरण के बाद भगवान गणेश व शिव की धूप, दीप व आरती करनी चाहिए।
  • द्वार के दोनों ओर स्वस्तिक का निर्माण करें तथा भगवान को अर्पित प्रसाद समस्त लोगों में वितरित करें व स्वयं भी ग्रहण करें।

ये भी पढें: 

काशी में 12 नवंबर को इस प्रकार से मनायी जाएगी देव दिवाली

Dharma

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.