टैरो साप्ताहिक राशिफल 25 से 31 अक्टूबर, 2026: दुनियाभर के कई लोकप्रिय टैरो रीडर्स और ज्योतिषियों का मानना है कि टैरो व्यक्ति की जिंदगी में भविष्यवाणी करने का ही काम नहीं करता बल्कि यह मनुष्य का मार्गदर्शन भी करता है। कहते हैं कि टैरो कार्ड अपनी देखभाल करने और खुद के बारे में जानने का एक ज़रिया है।

टैरो इस बात पर ध्यान देता है कि आप कहां थे, अभी आप कहां हैं या किस स्थिति में हैं और आने वाले कल में आपके साथ क्या हो सकता है। यह आपको ऊर्जा से भरपूर माहौल में प्रवेश करने का मौका देता है और अपने भविष्य के लिए सही विकल्प चुनने में मदद करता है। जिस तरह एक भरोसेमंद काउंसलर आपको अपने अंदर झांकना सिखाता है, उसी तरह टैरो आपको अपनी आत्मा से बात करने का मौका देता है।
आपको लग रहा है कि जैसे जिंदगी के मार्ग पर आप भटक गए हैं और आपको दिशा या सहायता की ज़रूरत है। पहले आप टैरो का मजाक उड़ाते थे लेकिन अब आप इसकी सटीकता से प्रभावित हो गए हैं या फिर आप एक ज्योतिषी हैं जिसे मार्गदर्शन या दिशा की ज़रूरत है। या फिर आप अपना समय बिताने के लिए कोई नया शौक ढूंढ रहे हैं। इन कारणों से या अन्य किसी वजह से टैरो में लोगों की दिलचस्पी काफी बढ़ गई है। टैरो डेक में 78 कार्ड्स की मदद से भविष्य के बारे में जाना जा सकता है। इन कार्ड्स की मदद से आपको अपने जीवन में मार्गदर्शन मिल सकता है।
टैरो की उत्पति 15वीं शताब्दी में इटली में हुई थी। शुरुआत में टैरो को सिर्फ मनोरंजन के रूप में देखा जाता था और इससे आध्यात्मिक मार्गदर्शन लेने का महत्व कम था। हालांकि, टैरो कार्ड का वास्तविक उपयोग 16वीं सदी में यूरोप के कुछ लोगों द्वारा किया गया जब उन्होंने जाना और समझा कि कैसे 78 कार्ड्स की मदद से भविष्य के बारे में जाना जा सकता है, उसी समय से इसका महत्व कई गुना बढ़ गया।
टैरो एक ऐसा ज़रिया है जिसकी मदद से मानसिक और आध्यात्मिक प्रगति को प्राप्त किया जा सकता है। आप कुछ स्तर पर अध्यात्म से, थोड़ा अपनी अंतरात्मा से और थोड़ा अपने अंतर्ज्ञान और आत्म-सुधार लाने से एवं बाहरी दुनिया से जुड़ें।
तो आइए अब इस साप्ताहिक राशिफल की शुरुआत करते हैं और जानते हैं कि 18 से 24 अक्टूबर, 2026 तक का यह सप्ताह राशि चक्र की सभी 12 राशियों के लिए किस तरह के परिणाम लेकर आएगा?
दुनियाभर के विद्वान टैरो रीडर्स से करें कॉल/चैट पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी
टैरो साप्ताहिक राशिफल 25 से 31 अक्टूबर, 2026: राशि अनुसार राशिफल
मेष राशि
प्रेम जीवन: नाइट ऑफ पेंटाकल्स
आर्थिक जीवन: एट ऑफ स्वॉर्ड्स
करियर: थ्री ऑफ पेंटाकल्स
स्वास्थ्य: जजमेंट
मेष राशि वालों को नाइट ऑफ पेंटाकल्स प्राप्त हुआ है जो बताता है कि इस सप्ताह आपको किसी व्यक्ति से कोई मैसेज या प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। अगर आप पहले से किसी रिश्ते में हैं और परेशानियों का सामना कर रहे हैं, तो आप अपने रवैये में बदलाव लाने और कुछ नया करने की कोशिश करें।
आर्थिक जीवन में एट ऑफ स्वॉर्ड्स का आना इस सप्ताह धन संबंधित मामलों में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान जोखिम भरे निवेश से बचें, अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। साथ ही, आप सावधान रहें कि कोई आपका आर्थिक रूप से फायदा न उठाए।
करियर में थ्री ऑफ पेंटाकल्स का आना इस सप्ताह मीटिंग और दूसरों के साथ मिलकर काम करने के अवसरों को दर्शाता है। यह समय काउंसलिंग के क्षेत्र में काम करने वाले फ्रीलांसरों के लिए अनुकूल रहेगा। जो जातक नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें बेहतरीन अवसर मिलेंगे।
स्वास्थ्य में जजमेंट प्राप्त हुआ है जो कहता है कि इस सप्ताह आप मन से नकारात्मक भावनाओं और गुस्से को निकालने की कोशिश करें, क्योंकि यह आपकी सेहत पर बुरा असर डाल रही होंगी।
अफर्मेशन: मैं साहसी और निडर हूँ।
AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।
वृषभ राशि
प्रेम जीवन: टेन ऑफ पेंटाकल्स
आर्थिक जीवन: फोर ऑफ पेंटाकल्स
करियर: द हैरोफ़न्ट
स्वास्थ्य: द डेविल
वृषभ राशि वालों के प्रेम जीवन में टेन ऑफ पेंटाकल्स रिश्ते में समझदारी और सुख की तरफ संकेत करता है। इस सप्ताह आपका रिश्ता अगले पड़ाव पर जा सकता है, जैसे सगाई, शादी या आदि। आप पार्टनर को गिफ्ट देते या लेते हुए दिखाई दे सकते हैं।
आर्थिक जीवन के लिए फोर ऑफ पेंटाकल्स को शुभ माना जाएगा। यह दर्शा रहा है कि इस सप्ताह आपको अलग-अलग स्रोतों से धन प्राप्त हो सकता है। लेकिन धन को लेकर जरूरत से ज्यादा चिंता करना या उन्हें खोने का डर आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है। ऐसे में, धन की बचत पर भी ध्यान दें।
करियर में द हैरोफ़न्ट आया है जो कहता है कि इस सप्ताह कार्यक्षेत्र पर जें आपके पक्ष में रह सकती हैं। किसी अनुभवी व्यक्ति से मार्गदर्शन मिल सकता है इसलिए उनकी सलाह ध्यान से सुनें। ऐसा करना आपके लिए फलदायी रहेगा।
स्वास्थ्य के संबंध में द डेविल आपको सेहत के प्रति सावधान कर रहा है। इस सप्ताह आपकागलत न-पान, अस्वस्थ नचर्या और सेहत को नजरअंदाज करना आपको परेशानी में डाल सकता है। ऐसे में, आप अपनी सेहत का ध्यान रखें और आदतों को सुधारने की कोशिश करें।
अफर्मेशन: मुझे अपनी जिंदगी के सही समय पर भरोसा है।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
मिथुन राशि
प्रेम जीवन: एट ऑफ कप्स
आर्थिक जीवन: सेवेन ऑफ कप्स
करियर: फोर ऑफ कप्स
स्वास्थ्य: द सन
मिथुन राशि वालों के प्रेम जीवन में एट ऑफ कप्स दर्शाता है कि इस सप्ताह आपके रिश्ते में भावनात्मक या मानसिक उलझन रह सकती है। इस समय पार्टनर से अत्यधिक उम्मीदें रखना, आपसी मतभेद या विचारों में अंतर होना रिश्ते में परेशानी पैदा कर सकता है। ऐसे में, आप एक-दूसरे को समझने की कोशिश करें।
आर्थिक जीवन में सेवेन ऑफ कप्स को शुभ कहा जाएगा। इस सप्ताह आप लालच या जानकारी के अभाव के चलते आप छलकपट का शिकार हो सकते हैं, जिससे आपको काफ़ी नुकसान हो सकता है। कोई भी बड़ा आर्थिक फैसला लेने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करें।
करियर में फोर ऑफ कप्स प्राप्त हुआ है जो बताता है कि आपको मौजूद अवसरों का लाभ उठाने के लिए मशक्क्त करनी पड़ सकती है। हालांकि, आप थोड़े निराश भी नज़र आ सकते हैं, लेकिन हिम्मत न हारें।
स्वास्थ्य में द सन का मिलना दर्शाता है कि इस सप्ताह आपकी सेहत अच्छी और रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत रहेगी। आप स्वस्थ महसूस करेंगे और जीवन में ख़ुश दिखाई देंगे।
अफर्मेशन: मेरे आसपास शांति और सकारात्मकता है।
कर्क राशि
प्रेम जीवन: किंग ऑफ पेंटाकल्स
आर्थिक जीवन: नाइट ऑफ पेंटाकल्स
करियर: पेज ऑफ स्वॉर्ड्स
स्वास्थ्य: द हैंग्ड मैन
कर्क राशि वालों को प्रेम जीवन में किंग ऑफ पेंटाकल्स मिला है जो दर्शाता है कि आपके पार्टनर आप पर भरोसा करते हैं। ये खूबियाँ आपके रिश्ते को मजबूत बनाती हैं। हालांकि, इस सप्ताह जरूरत से ज्यादा प्रयास करना या हर चीज को नियंत्रित करने की कोशिश न करें, अन्यथा यह तनाव का कारण बन सकता है।
आर्थिक जीवन में नाइट ऑफ पेंटाकल्स सफलता, मज़बूत स्थिति और लाभ की तरफ संकेत करता है। हालांकि, ईमानदार बने रहें और लालच में आकर कोई गलत आर्थिक फैसला न लें।
करियर को लेकर पेज ऑफ स्वॉर्ड्स बताता है कि इस सप्ताह सही योजना बनाकर काम करेंगे, तो आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। आप अपनी क्षमता एवं योग्यता दिखा सकेंगे और साथ ही, दबाव में भी अच्छा काम करेंगे जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।
स्वास्थ्य के संबंध में द हैंग्ड मैन दर्शा रहा है कि फिटनेस गोल्स को पूरे करने के लिए आपको इस सप्ताह काफी प्रयास करने पड़ सकते हैं। आपको बेहतर सेहत के लिए कुछ असहज परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।
अफर्मेशन: मुझ में समस्याओं का सामना करने की शक्ति है।
सिंह राशि
प्रेम जीवन: सिक्स ऑफ कप्स
आर्थिक जीवन: नाइट ऑफ स्वॉर्ड्स
करियर: द फूल
स्वास्थ्य: क्वीन ऑफ वैंड्स
सिंह राशि वालों के प्रेम जीवन सिक्स ऑफ कप्स कहता है कि इस सप्ताह आपको पार्टनर के साथ बिताए पुराने लम्हों की याद आ सकती है। साथ ही, आप अपने वर्तमान रिश्ते का भी आनंद लेते हुए दिखाई देंगे। बीते समय में किए गए प्रयासों से प्रेम जीवन में अच्छे परिणाम मिलेंगे।
आर्थिक जीवन को लेकर नाइट ऑफ स्वॉर्ड्स कहता है कि यह सप्ताह थोड़ा व्यस्त रह सकता है। आपको अपने निवेश और आर्थिक योजनाओं का विश्लेषण करने या बातचीत करते समय ध्यान देना पड़ सकता है। चीजों को ध्यान से समझने की आपकी क्षमता भविष्य में आपको फायदा दिला सकती है।
द फूल कहता है कि इस सप्ताह आपको अपने प्रयासों के माध्यम से अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। अचानक सफलता मिलने की संभावना है। साथ ही, आप किसी नए प्रोजेक्ट या करियर से जुड़े नए लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में आगे बढ़ेंगे।
स्वास्थ्य में क्वीन ऑफ वैंड्स अच्छी सेहत को दर्शाता है। इस सप्ताह आपको अपनी अच्छी दिनचर्या और सही आदतों को बनाए रखना होगा। इससे आप बेहतर महसूस करेंगे और जीवन का आनंद ले सकेंगे।
अफर्मेशन: मैं अपने मन की आवाज़ सुनने का साहस रखता/रखती हूँ।
कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर
कन्या राशि
प्रेम जीवन: द टॉवर
आर्थिक जीवन: फाइव ऑफ स्वॉर्ड्स
करियर: किंग ऑफ स्वॉर्ड्स
स्वास्थ्य: स्ट्रेथ
कन्या राशि वालों के प्रेम जीवन में द टॉवर को अनुकूल नहीं माना जाएगा। इस सप्ताह आपकी लव लाइफ में समस्याएं रह सकती हैं। ऐसे में, आपको मानसिक उलझन, कंफ्यूजन या अचानक किसी बात का एहसास हो सकता है। इसका असर पार्टनर पर पड़ सकता है जो विवाद की वजह बन सकता है इसलिए अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें।
आर्थिक जीवन में फाइव ऑफ स्वॉर्ड्स सावधानी बरतने के लिए कह रहा है। अतीत में लिए गए किसी फैसले की वजह से नुकसान या मानसिक तनाव हो सकता है। किसी चीज को खोने का डर भी परेशान कर सकता है। आप किसी भय की वजह से जल्दबाजी में आर्थिक फैसला लेने से बचें।
आर्थिक जीवन में किंग ऑफ स्वॉर्ड्स कार्यक्षेत्र पर मतभेद और छोटी-मोटी बहस की तरफ संकेत करता है। कार्यस्थल पर तनाव और प्रतिस्पर्धा में बढ़ोतरी हो सकती है, इसलिए आप अपने काम पर ध्यान दें और जरूरत पड़ने पर अपनी बात रखें।
स्वास्थ्य में द स्ट्रेंथ का मिलना आंतरिक शक्ति और साहस का प्रतीक माना जाता है। आप फिटनेस बनाए रखने के लिए शांत और संतुलित दिनचर्या बनाए रखें। साथ ही, आप धीरे-धीरे अपनी ताकत बढ़ाने पर ध्यान दें।
अफर्मेशन: मैं ख़ुशियों का हकदार हूँ और इसे स्वीकार करता/करती हूँ।
करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट
तुला राशि
प्रेम जीवन: टू ऑफ कप्स
आर्थिक जीवन: द स्टार
करियर: जस्टिस
स्वास्थ्य: टेम्परेंस
तुला राशि वालों के प्रेम जीवन में टू ऑफ कप्स सच्चे रिश्ते को दर्शाता है। इस सप्ताह आपके रिश्ते में प्रेम और आपसी समझ बढ़ेगी। अगर आप सिंगल हैं, तो आपकी मुलाकात किसी खास व्यक्ति से हो सकती है। जो पहले से रिश्ते में हैं, तो आपके और पार्टनर के बीच तालमेल बेहतर होगा।
आर्थिक जीवन के लिए द स्टार को अच्छा कहा जाएगा। लंबे समय से चली आ रही आर्थिक समस्याएं धीरे-धीरे कम हो सकती हैं, इसलिए आप धैर्य रखें और सही योजना बनाकर आगे बढ़ें। जल्द ही परिस्थितियाँ धीरे-धीरे आपके पक्ष में होने लगेंगी।
करियर में जस्टिस आपको इस सप्ताह सकारात्मक परिणाम ददेने का काम करेगा। आपकी मेहनत को सराहना मिल सकती है और काम से जुड़ा कोई रुका हुआ फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। ऐसे में, आप ईमानदारी और संतुलन बनाकर चलें।
स्वास्थ्य में टेम्परेंस इस सप्ताह संतुलन बनाए रखने के लिए कहता है। खान-पान, नींद और तनाव के संबंध में अति करने से बचें। ऐसे में, आप अपनी दिनचर्या संतुलित रखें, तब ही आप शारीरिक रूप से बेहतर महसूस कर सकेंगे।
अफर्मेशन: मेरे अंदर आत्मविश्वास, आत्मसम्मान और आंतरिक शांति है।
नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से
वृश्चिक राशि
प्रेम जीवन: द लवर्स
आर्थिक जीवन: ऐस ऑफ पेंटाकल्स
करियर: नाइन ऑफ पेंटाकल्स
स्वास्थ्य: स्ट्रेंथ
वृश्चिक राशि वालों को प्रेम जीवन द लवर्स गहरे जुड़ाव और मन से किए गए चुनाव को दर्शाता है। जो लोग पहले से रिश्ते में हैं, उनके पार्टनर के साथ खुलकर बात करने से नजदीकियां बढ़ेंगी। अगर आप सिंगल हैं, तो आपको यह फैसला लेना पड़ सकता है कि किस व्यक्ति को अपनी जिंदगी में जगह देनी है।
आर्थिक जीवन में ऐस ऑफ पेंटाकल्स धन प्राप्ति के नए अवसरों को दर्शा रहा है। इस सप्ताह आपको आय में वृद्धि के अवसर मिलने, निवेश के बारे में मन बनाना या वेतन में बढ़ोतरी के योग बनेंगे ,
करियर में नाइन ऑफ पेंटाकल्स इस सप्ताह मेहनत का फल मिलने को दर्शाता है। इस अवधि में आप अपने काम से संतुष्ट महसूस कर सकते हैं। आपको अपनी मेहनत और अनुशासन से मिली सफलता की प्राप्ति होगी।
स्ट्रेंथ कार्ड का आना बताता है कि इस सप्ताह आपके लिए खुद पर दबाव डालने के बजाय धीरे-धीरे प्रयास करना बेहतर रहेगा। साथ ही, आप अपना ध्यान रखें। अगर आप शांत रहकर आगे बढ़ेंगे, तो समस्याओं का सामना कर सकेंगे।
अफर्मेशन: मेरी ख़ुशियों की जिम्मेदारी मेरे हाथ में है।
धनु राशि
प्रेम जीवन: थ्री ऑफ वैंड्स
आर्थिक जीवन: सिक्स ऑफ पेंटाकल्स
करियर: एट ऑफ वैंड्स
स्वास्थ्य: पेज ऑफ वैंड्स
धनु राशि वालों के प्रेम जीवन में थ्री ऑफ वैंड्स का आना दर्शाता है कि यह सप्ताह प्यार से भरा रहेगा। लंबी दूरी के रिश्तों में नजदीकियाँ बढ़ेंगी। अगर आप पार्टनर के किसी फैसले का इंतजार कर रहे हैं, तो आपको अच्छी खबर मिलने की संभावना है।
आर्थिक जीवन में सिक्स ऑफ पेंटाकल्स पैसों के लेन-देन में संतुलन बनाए रखने की तरफ संकेत करता है। इस सप्ताह आपको किसी से आर्थिक सहायता मिल सकती है या आप किसी की मदद कर सकते हैं। दूसरों की सहायता करते समय अपनी जरूरतों का भी ध्यान रखें।
एट ऑफ वैंड्स कहता है कि इस सप्ताह आपके काम तेजी से आगे बढ़ सकते हैं। इस समय मैसेज, मीटिंग और फैसलों में तेजी देखने को मिल सकती है। स्वयं को मिलने वाले नए अवसरों के लिए तैयार रहें और सही समय पर सही कदम उठाएं।
पेज ऑफ वैंड्स बताता है कि इस सप्ताह आपके भीतर नई ऊर्जा का संचार होगा। आपका मन नई-नई एक्सरसाइज करने, खान-पान में बदलाव लेकर आने या कहीं बाहर समय बिताने का कर सकता है। ऐसे में, आप अच्छी आदतों को अपनाने की इच्छा को आगे बढ़ाएं।
अफर्मेशन: मैं हर चुनौती को आगे बढ़ने के अवसर के रूप में देखता/देखती हूँ।
रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप
मकर राशि
प्रेम जीवन: फोर ऑफ वैंड्स
आर्थिक जीवन: टेन ऑफ पेंटाकल्स
करियर: द वर्ल्ड
स्वास्थ्य: द चेरियट
मकर राशि वालों के प्रेम जीवन में फोर ऑफ वैंड्स का आना रिश्ते में खुशी और स्थिरता को दर्शाता है। इस सप्ताह आप अपने पार्टनर के साथ जन्मदिन या सालगिरह मनाते हुए नज़र आ सकते हैं। ऐसे में आप दोनों ख़ुश दिखाई दनेगे।
टेन ऑफ पेंटाकल्स लंबे समय तक आर्थिक सुरक्षा मिलने की तरफ संकेत करता है। आपकी समझदारी से बनाई गई योजनाएं आपको आर्थिक लाभ दिला सकती है। आपका ध्यान पारिवारिक संपत्ति या भविष्य की आर्थिक योजनाओं पर भी जा सकता है।
द वर्ल्ड का आना कार्य में सफलता और किसी लक्ष्य के पूरा होने को दर्शाता है। जिस प्रोजेक्ट पर आप काफी समय से काम कर रहे हैं, वह इस सप्ताह पूरा हो सकता है। ऐसे में, आप अपने द्वारा की गई मेहनत पर गर्व महसूस करेंगे।
द चेरियट को स्वास्थ्य के संबंध में अनुशासन और आत्मनियंत्रण बनाए रखने का प्रतीक माना जाता है। अगर आपका कोई फिटनेस गोल है, तो आप सभी समस्याओं को पार करते हुए लक्ष्य पाने के लिए प्रोत्साहित महसूस करेंगे।
अफर्मेशन: मैं अपने प्रति दयालु हूँ।
ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें।
कुंभ राशि
प्रेम जीवन: टू ऑफ वैंड्स
आर्थिक जीवन: व्हील ऑफ फॉर्च्यून
करियर: द स्टार
स्वास्थ्य: फाइव ऑफ पेंटाकल्स
कुंभ राशि वालों के प्रेम जीवन में टू ऑफ वैंड्स दर्शाता है कि इस सप्ताह आप अपने रिश्ते के भविष्य के बारे में सोच-विचार कर सकते हैं। आपकी साथी के साथ भविष्य की योजनाओं या रिश्ते को लेकर बातचीत हो सकती है। हालांकि, आप खुद पर भरोसा बनाए रखें।
व्हील ऑफ फॉर्च्यून आर्थिक स्थिति में बदलाव को दर्शाता है। इस सप्ताह परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। अचानक धन लाभ या कोई सुनहरा अवसर मिल सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।
द स्टार का आना करियर में आशा और नई मोटिवेशन की तरफ संकेत करता है। अगर हाल-फिलहाल में आपके काम की गति धीमी पड़ गई थी, तो अब तरक्की का कोई नया रास्ता मिल सकता है। साथ ही, यह रास्ता आपको विस्वास दिलाएगा कि आप सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।
फाइव ऑफ पेंटाकल्स का मिलना इस सप्ताह आपको स्वास्थ्य के मामले में सावधानी बरतने के लिए कह रहा है। आप थकान या अकेलापन महसूस कर सकते हैं। कोई स्वास्थ्य समस्या होने पर उसे नजरअंदाज न करें और तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।
अफर्मेशन: मैं मजबूत हूँ और चुनौतियों से उबरने में सक्षम हूँ।
मीन राशि
प्रेम जीवन: द मून
आर्थिक जीवन: सेवेन ऑफ पेंटाकल्स
करियर: क्वीन ऑफ कप्स
स्वास्थ्य: टेन ऑफ कप्स
मीन राशि वालों के प्रेम जीवन में द मून गहरी भावनाओं को दर्शाता है। इस सप्ताह आप बाहरी बातों पर भरोसा करने के बजाय अपने मन की आवाज को सुनने की सलाह दी जाती है। अगर आपके मन में कोई डर या संदेह है, तो पार्टनर से खुलकर बात करें।
आर्थिक जीवन में सेवेन ऑफ पेंटाकल्स धन के मामले में धैर्य रखने को कह रहा है। आपने अभी तक जितनी भी मेहनत की है, उसके परिणाम पाने के लिए आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। आप अपने द्वारा किए गए निवेश और आर्थिक योजनाओं को समय दें, ताकि वे आपको बेहतर परिणाम दे सकें।
क्वीन ऑफ कप्स मिला है जो बताता है कि इस सप्ताह कार्यक्षेत्र पर आपकी दूसरों की भावनाओं को समझने और सहानुभूति से भरे व्यवहार की सराहना हो सकती है। सहकर्मियों और ग्राहकों के साथ आपका अच्छा व्यवहार और समस्याओं को समझदारी से सुलझाने को पसंद किया जा सकता है।
टेन ऑफ कप्स का आना स्वास्थ्य के संबंध में ख़ुशियों और संतुलन को दर्शाता है। घर में मिलने वाली भावनात्मक शांति का असर आपकी सेहत पर भी दिखाई दे सकता है। आप अपने प्रियजनों के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस कर सकते हैं।
अफर्मेशन: मैं जीवन में मौजूद सकारात्मकता के लिए आभारी हूँ।
सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर
इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
टैरो राशिफल आपको प्रेम, आर्थिक जीवन, करियर और स्वास्थ्य से जुड़ी साप्ताहिक भविष्यवाणी प्रदान करेगा।
ऐस ऑफ पेंटाकल्स को आय में वृद्धि के अवसरों और लाभ का प्रतीक माना जाता है।
टैरो कार्ड जीवन के बड़े फैसलों, रिश्तों और व्यक्तिगत प्रगति के लिए मार्गदर्शन प्रदान करते हैं।