साप्ताहिक राशिफल: 01 से 07 जून, 2026: एस्ट्रोसेज एआई हर बार की तरह इस बार भी आपके लिए लेकर आया है साप्ताहिक राशिफल का यह ख़ास और विस्तृत ब्लॉग, जिसमें आपको 01 जून से 07 जून 2026 तक के पूरे सप्ताह की सटीक भविष्यवाणियां प्राप्त होंगी। यह हफ्ता आपके जीवन में क्या बदलाव लेकर आएगा? क्या प्रेम जीवन में खुशियां दस्तक देंगी या रिश्तों में थोड़ी तकरार बनी रहेगी? करियर और व्यापार में तरक्की मिलेगी या चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा? वैवाहिक जीवन में मिठास घुलेगी या तनाव बढ़ेगा? आपके मन में उठ रहे इन सभी सवालों के जवाब आपको यहां सरल और स्पष्ट रूप में मिलेंगे।

सिर्फ इतना ही नहीं, इस राशिफल में हम आपको यह भी बताएंगे कि ग्रह-नक्षत्रों की बदलती चाल का आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा और किन आसान उपायों को अपनाकर आप नकारात्मक प्रभावों को कम कर सकते हैं।
यह ब्लॉग पूरी तरह से वैदिक ज्योतिष पर आधारित है, जिसे हमारे अनुभवी ज्योतिषियों ने ग्रहों की स्थिति, दशा और गोचर का गहराई से विश्लेषण करके तैयार किया है। इसके साथ ही, आपको इस सप्ताह पड़ने वाले व्रत-त्योहारों की सही तिथियों की जानकारी भी मिलेगी, जिससे आप अपने धार्मिक और सामाजिक कार्यों की योजना बेहतर तरीके से बना सकें। तो आइए, बिना देर किए जानते हैं कि 01 से 07 जून, 2026 का यह सप्ताह आपके लिए क्या खास लेकर आया है।
इस सप्ताह के ज्योतिषीय तथ्य और हिंदू पंचांग की गणना
बात करें जून 2026 इस सप्ताह के हिंदू पंचांग की, तो 01 से 07 जून 2026 का यह सप्ताह जून का पहला सप्ताह होगा, जिसका आगाज़ ज्येष्ठा नक्षत्र के अंतर्गत कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि यानी कि 01 जून 2026 को होगा जबकि इसका समापन शतभिषा नक्षत्र के तहत कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि अर्थात 07 जून 2026 को हो जाएगा। बता दें कि जून का यह सप्ताह धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से विशेष रहने वाला है क्योंकि इस दौरान व्रत, पर्व, ग्रहण और गोचर होते हुए नज़र आ सकते हैं जिनके बारे में आगे विस्तार से चर्चा करेंगे।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
इस सप्ताह में पड़ने वाले व्रत और त्योहारों की संपूर्ण जानकारी
सनातन धर्म में हर व्रत और त्योहार का अपना विशेष महत्व होता है, जो न केवल हमारी आस्था से जुड़ा है, बल्कि जीवन में सकारात्मकता और ऊर्जा भी भरता है। हालांकि, आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में कई बार महत्वपूर्ण तिथियों को याद रखना आसान नहीं रह गया है। आपकी इसी परेशानी को ध्यान में रखते हुए साप्ताहिक राशिफल का यह विशेष सेक्शन तैयार किया गया है, जिसमें आपको पूरे सप्ताह के व्रत और त्योहारों की सटीक जानकारी सरल रूप में प्रदान की जाती है।
यदि बात करें 01 जून से 07 जून 2026 के सप्ताह की, तो इस अवधि एक प्रमुख व्रत पड़ रहा है। ऐसे में आप इस सप्ताह को अपने व्यक्तिगत कार्यों, योजनाओं और आत्मविकास के लिए बेहतर तरीके से उपयोग कर सकते हैं।
| तिथि | दिन | व्रत व त्योहार |
| 03 जून, 2026 | बुधवार | संकष्टी चतुर्थी |
इस सप्ताह (01 जून से 07 जून, 2026) पड़ने वाले ग्रहण और गोचर
वैदिक ज्योतिष में हर ग्रह का एक निश्चित समय के बाद राशि परिवर्तन करता है। सरल शब्दों में कहें तो प्रत्येक ग्रह निर्धारित अवधि के बाद एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में प्रवेश करता है। ज्योतिष की दुनिया में इस घटना को गोचर कहा जाता है, जिसे महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि यह मनुष्य जीवन को सीधे प्रभावित करने का सामर्थ्य रखती है।
अगर बात करें इस सप्ताह के गोचर की, तो जून 2026 के इस हफ्ते यानी 01 जून से 07 जून 2026 के दौरान केवल एक ही ग्रह का गोचर हो रहा है। इस अवधि में कोई भी ग्रहण नहीं लग रहा है, जो इसे अपेक्षाकृत शांत और स्थिर सप्ताह बनाता है।
गुरु का कर्क राशि में गोचर (02 जून 2026) : ज्ञान और विस्तार के ग्रह गुरु देव 02 जून 2026 की सुबह 06 बजकर 30 मिनट पर कर्क राशि में गोचर करने जा रहे हैं।
नोट: जून का यह सप्ताह अर्थात 01 से 07 जून 2026 के दौरान कोई ग्रहण नहीं लगने जा रहा है।
इस सप्ताह के बैंक अवकाशों की सूची
इस साप्ताहिक राशिफल ब्लॉग में व्रत और पर्वों की तिथियों की जानकारी देने के साथ-साथ हम आपको जून 2026 के पहले सप्ताह में आने वाले बैंक अवकाशों के बारे में भी अवगत कराएंगे, ताकि आप बैंक से जुड़े अपने जरूरी कार्य समय पर पूरा कर सकें। हालांकि, आपके बता दें कि 01 जून से 07 जून 2026 के इस सप्ताह में कोई भी बैंक अवकाश नहीं पड़ रहा है।
ऐसे में इस सप्ताह के सातों दिन बैंक खुले रहेंगे और आप बिना किसी परेशानी के अपने सभी काम आसानी से निपटा सकते हैं। अब चलिए, आपको बताते हैं कि इस सप्ताह किन-किन दिनोंं में शुभ मुहूर्त उपलब्ध होंगे।
चलिए अब हम आपको अवगत करवाते हैं इस सप्ताह में कब-कब मुहूर्त उपलब्ध होंगे।
रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप
इस सप्ताह (01 से 07 जून, 2026) के शुभ मुहूर्त
हिंदू धर्म में शुभ मुहूर्त का विशेष महत्व माना गया है। यह वह समय होता है जब ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति अनुकूल होती है, जिससे इस दौरान किए गए मांगलिक कार्य शुभ और फलदायी माने जाते हैं। यही कारण है कि विवाह, मुंडन, अन्नप्राशन, कर्णवेध और नामकरण जैसे संस्कार हमेशा शुभ मुहूर्त में ही किए जाते हैं। यदि बाद करें जून 2026 के पहले सप्ताह की, तो 01 जून से 07 जून 2026 के दौरान विवाह, नामकरण, मुंडन और अन्नप्राशन जैसे मांगलिक कार्यों के लिए कोई भी शुभ मुहूर्त उपलब्ध नहीं है।
फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा
इस सप्ताह (01 जून से 07 जून 2026) के विद्यारंभ मुहूर्त
यदि आप अपनी संतान की शिक्षा का आरंभ करने के लिए विद्यारंभ के शुभ मुहूर्त देख रहे हैं, तो यहाँ हम आपको 01 से 07 जून 2026 के बीच उपलब्ध विद्यारंभ संस्कार शुभ मुहूर्त की सूची आपको प्रदान कर रहे हैं।
| तिथि | दिन | शुभ मुहूर्त |
| 01 जून, 2026 | सोमवार | सुबह 05:49 से 08:35, दोपहर 10:09 से शाम 03:43 |
| 03 जून, 2026 | बुधवार | सुबह 05:47 से 08:33, दोपहर 10:07 से शाम 03:41 |
| 05 जून 2026 | शुक्रवार | सुबह 05:45 से 08:31, दोपहर 10:05 से शाम 03:39 |
AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।
इस सप्ताह में जन्मे मशहूर सितारे
01 जून: राजेश्वरी गायकवाड, मोहम्मद रिजवान, रजत पाटीदार, नरगिस,
02 जून: हरिशंकर रेड्डी, स्टीव स्मिथ, मणिरत्नम
03 जून: रणदीप सुरजेवाला, सैम करन, एंडरसन कूपर
04 जून: अशोक सराफ, जेस एबॉट, बेन स्टोक्स, एंजेलीना जोली
05 जून: रंभा, लव सिन्हा, अमित साध, आदित्यनाथ योगी
06 जून: नेहा कक्कर, भावना मेनन, डेविड स्कॉट, अकेन यामागुची
07 जून: सुधीर चौधरी, एकता कपूर, इग्गी अजेलिया
एस्ट्रोसेज इन सभी सितारों को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं देता है। यदि आप अपने पसंदीदा सितारे की जन्म कुंडली देखना चाहते हैं तो आप यहां पर क्लिक कर सकते हैं।
करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट
साप्ताहिक राशिफल 01 जून से 07 जून, 2026
यह भविष्यफल चंद्र राशि पर आधारित है। अपनी चंद्र राशि जानने के लिए क्लिक करें:
चंद्र राशि कैलकुलेटर
मेष साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह आपको हिदायत दी जाती है कि, ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्च करने और किसी भी प्रकार की चालाकी-भरी आर्थिक ….. (विस्तार से पढ़ें)
मेष प्रेम राशिफल
इस सप्ताह आपके द्वारा किए गए किसी कार्य के कारण, आपका जीवनसाथी आपसे नाराज़….(विस्तार से पढ़ें)
वृषभ साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह अटके हुए आर्थिक मामले बढ़ सकते हैं, साथ ही इस दौरान कई प्रकार के ख़र्चे आपके दिमाग़ पर छा ….(विस्तार से पढ़ें)
वृषभ प्रेम राशिफल
इस दौरान आपको, अपने दिमाग़ का उपयोग भी करने की हिदायत दी जाती है। इस सप्ताह आपको अपने वैवाहिक जीवन में.….(विस्तार से पढ़ें)
मिथुन साप्ताहिक राशिफल
इस हफ़्ते राहु के नौवें भाव में होने की वजह से आपका, इस सप्ताह आपके द्वारा किया गया निवेश, आपकी समृद्धि और आर्थिक सुरक्षा में….(विस्तार से पढ़ें)
मिथुन प्रेम राशिफल
इस सप्ताह अपने दांपत्य जीवन में शांति बनाए रखने के लिए आपको, न चाहते हुए भी खुद को हर स्थिति में शांत रखने की….(विस्तार से पढ़ें)
कर्क साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह किसी रिश्तेदार के द्वारा कोई मांगलिक आयोजन, आपके परिवार के ध्यान का मुख्य केन्द्र…. (विस्तार से पढ़ें)
कर्क प्रेम राशिफल
यदि इस सप्ताह आप अपने जीवनसाथी को कोई सरप्राइज़ नहीं देते हैं, तो संभवतः आप….(विस्तार से पढ़ें)
ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें।
सिंह साप्ताहिक राशिफल
आप किसी कारणवश आपका धन चोरी होने की, संभावना है। इसलिए अपने धन को सोच-समझकर किसी सुरक्षित स्थान पर रखें ….(विस्तार से पढ़ें)
सिंह प्रेम राशिफल
आपके द्वारा किये गए इन प्रयासों से आपका प्रेमी प्रभावित होगा और उनका रुझान आपकी ओर और अधिक……(विस्तार से पढ़ें)
कन्या साप्ताहिक राशिफल
घर के सदस्यों पर बेकार का शक करने और उनके इरादों के बारे में जल्दबाज़ी में फ़ैसला लेने से, इस सप्ताह आपको बचना होगा। क्योंकि….(विस्तार से पढ़ें)
कन्या प्रेम राशिफल
यह सप्ताह शादीशुदा ज़िन्दगी के सबसे ख़ास दिनों में से एक रहेंगे। आपको जीवनसाथी के साथ अपने….(विस्तार से पढ़ें)
तुला साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह दूसरों से बात-बात पर विवाद करने, मतभेद करने या दूसरों के कामों में से कमियाँ निकालने की …..(विस्तार से पढ़ें)
तुला प्रेम राशिफल
आपका जीवनसाथी आप से परिवार और उनके बीच किसी एक को चुनने को कह सकता है। जिसके कारण….. (विस्तार से पढ़ें)
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह घर के कई मसलों को संभालने में, आपको ख़ासा दिक़्क़त होगी। ऐसे में आप महसूस करेंगे…..(विस्तार से पढ़ें)
वृश्चिक प्रेम राशिफल
इस सप्ताह आपको अपने साथी से बहुत सी आलोचना सुननी पड़ सकती है, जिसके बाद आपके मन में अपनी …..(विस्तार से पढ़ें)
धनु साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह आपका अपने परिवार से किसी बात को लेकर, कोई बड़ा विवाद हो सकता है। इस दौरान आपको…..(विस्तार से पढ़ें)
धनु प्रेम राशिफल
इस सप्ताह आप उस व्यक्ति को अपने दिल की बात ज़ाहिर करने में सफल हो सकेंगे। इससे आपको …..(विस्तार से पढ़ें)
विद्वान ज्योतिषियों से प्रश्न पूछें और पाएं हर समस्या का समाधान
मकर साप्ताहिक राशिफल
घर-परिवार में इस सप्ताह आपको इस बात का विशेष ध्यान रखना होगा कि, आपका कोई करीबी या घर का सदस्य….(विस्तार से पढ़ें)
मकर प्रेम राशिफल
इस सप्ताह शादीशुदा जीवन में चल रही विपरीत परिस्थितियों के कारण, आप भावनात्मक और….(विस्तार से पढ़ें)
कुंभ साप्ताहिक राशिफल
इस दौरान आप अपनी आँखों की सही और उचित देखभाल करने में सफल तो होंगे ही, साथ ही उसमें सुधार लाने के लिए …. (विस्तार से पढ़ें)
कुंभ प्रेम राशिफल
इस सप्ताह अपने दांपत्य जीवन में शांति बनाए रखने के लिए आपको, न चाहते हुए भी खुद को हर स्थिति में शांत ….(विस्तार से पढ़ें)
मीन साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह अचानक, बिना बताए किसी मेहमान का आपके घर पर आना, आपकी आर्थिक स्थिति को कुछ डामाडोल…(विस्तार से पढ़ें)
मीन प्रेम राशिफल
आप अपने लवमेट के साथ मानसिक और आत्मिक एकरूपता महसूस करेंगे जो आपके प्रेम जीवन के लिए बहुत….(विस्तार से पढ़ें)
सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
यह साप्ताहिक राशिफल वैदिक ज्योतिष पर आधारित है, जिसमें ग्रहों की स्थिति, गोचर, नक्षत्र और दशा का गहराई से विश्लेषण किया गया है।
इस सप्ताह केवल एक ग्रह का गोचर हो रहा है, जो आपके जीवन के विभिन्न पहलुओं पर प्रभाव डाल सकता है।
नहीं, 01 जून से 07 जून 2026 के बीच कोई भी ग्रहण नहीं लग रहा है।