रणवीर-दीपिका की शादी! जानें क्या कहते हैं सितारे?

इन दिनों हर कोई दीपिका और रणवीर की शादी की खबरों पर नज़र जमाए हुए है। दोनों कलाकारों ने सभी अटकलों को दूर करते हुए साथ में 7 फ़ेरे ले लिए हैं। ऐसे में हर कोई ये जानने के लिए ख़ासा उत्सुक है कि शादी के बाद दीपिका और रणवीर सिंह के बीच प्यार की केमेस्ट्री कैसी होगी? लम्बे समय से दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी को लेकर बॉलीवुड के गलियारों से लेकर देशभर में काफी चर्चा थी। ऐसे में हाल ही में इनकी शादी की तारीख का ऐलान होते ही सभी तरह की अटकलों पर विराम लग गया। बॉलीवुड के इस रोमांटिक कपल ने इसी साल 14 नवंबर को शादी की हैं।

बॉलीवुड के ‘बाजीराव-मस्तानी’ यानी कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने यह शादी कोंकणी रीति-रिवाज से बुधवार को इटली के लोम्बार्डी में लेक कोमो पर बने विला डेल बालबियानेलो में की। इस विवाह समारोह में देश -विदेश की चुनिंदा हस्ती और दोनों परिवार के मुख्य लोगों ने शिरकत की। शादी की तस्वीरें या वीडियो लीक न हो, इसका स्टार्स ने भी खासा ख्याल रखा। इसके बावजूद लेक के पास बोट के जरिए शादी की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।

रणवीर और दीपिका की शादी को लेकर क्या कहते हैं नक्षत्र?

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी से जुड़ी यह भविष्यवाणी वैदिक ज्योतिष पर आधारित है। हमारे कुशल और अनुभवी ज्योतिषी ने इन दोनों स्टार्स की नाम राशि के आधार पर यह कुंडली मिलान तैयार किया है। रणवीर सिंह का नाम शतभिषा नक्षत्र में आता है, जिसका स्वामी राहु है। वहीं दीपिका का नाम स्वाति नक्षत्र में आता है, जिसका स्वामी भी राहु है।

शादी के बाद कैसा रहेगा दीपिका-रणवीर का रिश्ता

रणवीर सिंह की राशि कुंभ है और दीपिका की राशि तुला है, जो कि वैदिक ज्योतिष के अनुसार एक अच्छे तालमेल को दर्शाती है। कुंभ राशि का स्वामी शनि है और तुला राशि का स्वामी शुक्र है, जो रणवीर और दीपिका के बीच अंतरंग संबंध को दर्शाते हैं। राशि और राशि स्वामी के प्रभाव से रणवीर और दीपिका के बीच रिश्तों को लेकर एक अच्छी और मजबूत समझ होगी लेकिन सितारों की मानें तो आगे चलकर इन्हें एक-दूसरे के साथ एडजस्ट करने में कुछ परेशानियां भी हो सकती हैं, इसलिए दीपिका और रणवीर को सुखद वैवाहिक जीवन के लिए सामंजस्य बनाकर चलना होगा।

क्या शादी के बाद आएगी खुशहाली!

अगर बात करें रणवीर और दीपिका के बीच अष्टकूट गुण मिलान की तो, इन दोनों के 36 में से 20 गुण मिलते हैं, जो कि एक सफल दाम्पत्य जीवन के लिए अच्छे माने जाते हैं। हालांकि रिश्ते में मधुरता बनाये रखने के लिए दोनों को एक-दूसरे की भावनाओं का हमेशा ख्याल रखना होगा।

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का वैवाहिक कुंडली मिलान

             रणवीर सिंह

            दीपिका पादुकोण

     नक्षत्र      चरण        राशि     नक्षत्र      चरण      राशि
शतभिषा 1 कुंभ स्वाति 1 तुला

गुण मिलान विवरण

       गुण

लड़का

लड़की

अधिकतम प्राप्तांक

प्राप्तांक संख्या

जीवन का क्षेत्र

वर्ण शूद्र शूद्र 1 1 कार्य
वश्य मानव मानव 2 2 प्रभुत्व
तारा संपत संपत 3 3 भाग्य
योनि अश्व महिस 4 0 मानसिकता
मैत्री शनि शुक्र 5 5 अनुकूलता
गण राक्षस देवता 6 1 गुण स्तर
भकूट कुंभ तुला 7 0 प्यार
नाड़ी आदि अंत्य 8 8 स्वास्थ्य

        रणवीर और दीपिका के बीच अष्टकूट मिलान परिणाम: 20/36

निष्कर्ष: कुंडली मिलान में दोनों की कुंडलियों में मंगल दोष के स्तर में थोड़ी भिन्नता है। हालांकि इसके अलावा सब कुछ अच्छा है, इसलिए इनका वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा।

गुण मिलान की व्याख्या

वर्ण

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण दोनों ही शूद्र वर्ण से संबंध रखते हैं। जहां तक वर्ण का सवाल है यह दोनों के बीच एक अच्छे तालमेल को दर्शाता है। इसके प्रभाव से रणवीर और दीपिका दोनों एक-दूसरे के प्रति आकर्षित होंगे एवं एक-दूसरे की तरक्की और पारिवारिक मामलों में सहायक होंगे। वर्ण मिलान में कोई दोष नज़र नहीं आ रहा है इसलिए दोनों के बीच अच्छी केमेस्ट्री देखने को मिलेगी। जहां तक शारीरिक और मानसिक शक्ति का सवाल है, वहां दीपिका भी रणवीर की तरह उत्साहित और ऊर्जावान होगी। दोनों ही कड़ा परिश्रम करेंगे और एक-दूसरे के कार्य की प्रशंसा करेंगे। रणवीर सिंह का व्यवहार काफी सहयोगात्मक रहेगा और वे घरेलू मामलों में सामंजस्य बनाकर चलेंगे। वहीं दीपिका का भी पूरी तरह से अपने पारिवारिक जीवन पर ध्यान देंगी।

वश्य

लड़का और लड़की दोनों मानव वैश्य से संबंध रखते हैं इसलिये ये दोनों अपने स्वभाव से कलात्मक कार्यों के लिए एक-दूसरे को प्रोत्साहित करेंगे। ये दोनों एक-दूसरे की मन की बातों को भी अच्छे समझेंगे और उनका बराबर जवाब देंगे। इस कुंडली मिलान के अनुसार रणवीर और दीपिका दोनों ही एक सेहतमंद जीवन व्यतीत करेंगे और एक-दूसरे का सहारा बनेंगे। यह एक अच्छा मिलान है। इसके प्रभाव से दोनों अपनी जिम्मेदारियों को समझेंगे और ईमानदारी से उनका निर्वाहन करेंगे। पारिवारिक जीवन को बढ़ावा देने के लिए भी यह मिलान शुभ है।

 तारा

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण दोनों संपत तारा से संबंध रखते हैं। जहां तक इसकी अनुकूलता का प्रश्न है, तो यह एक अच्छा योग है। इसके प्रभाव से लड़का-लड़की दोनों अपने रिश्ते को मजबूती देने के लिए तैयार रहेंगे। रिश्ते में ईमानदारी और उत्साहवर्धन की भावना रहने से रणवीर और दीपिका दोनों ही अपने करियर में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। रणीवर और दीपिका दोनों ही अपनी इच्छाएं और जरूरतें हमेशा एक-दूसरे के साथ शेयर करेंगे। इसके अलावा ये दोनों सेहतमंद रहकर अपने वैवाहिक जीवन का आनंद लेंगे।

योनि

लड़का अश्व योनि से संबंध रखता है, वहीं लड़की महिस योनि के अंतर्गत आती है। हालांकि यह मिलान थोड़ा कमजोर प्रतीत होता है। इसके परिणाम यह होगा कि रणवीर और दीपिका के बीच ऊर्जा का स्तर आपसे में मेल नहीं खाएगा। लड़की को लगेगा कि लड़का स्वार्थी और भौतिकतावादी है। वहीं लड़के को लगेगा कि लड़की में कॉमन सेंस की कमी है और ज्यादा यथार्थवादी नहीं है, साथ ही लक्ष्य को लेकर ज्यादा महत्वाकांक्षी नहीं है। इसके अलावा व्यवहार, मानसिक और भावनात्मक मुद्दों पर भी भिन्नता देखने को मिलेगी। इसकी वजह से लड़का और लड़की एक-दूसरे से थोड़ी घृणा करने लगेंगे। हालांकि अन्य गुणों के मिलन से इसका रिश्ते पर ज्यादा प्रभाव देखने को नहीं मिलेगा।

राशि स्वामी

रणवीर सिंह की राशि के स्वामी शनि देव हैं और दीपिका की राशि के स्वामी शुक्र हैं। ये दोनों ग्रह आपस में मित्रता का भाव रखते हैं। इसके प्रभाव से लड़का कुछ मामलों में रुढ़िवादी और यथार्थवादी सोच रखेगा। वहीं लड़की जीवन को लेकर प्रगतिशील और आदर्शवादी विचार रखेगी। दीपिका सामाजिक, राजनीतिक और कूटनीतिक कार्यों के अलावा वे सभी कार्य जो उन्हें पसंद है उसमें रूचि दिखाएंगी। वहीं रणवीर सिंह अपने रिश्ते को लेकर ईमानदार, वफादार और गंभीर रहेगा। राशि स्वामी के प्रभाव से दोनों के बीच अच्छे संबंध रहेंगे और दोनों ही यथार्थवादी सोच रखेंगे।

गण

लड़के का गण राक्षस है जबकि लड़की देव गण की है। यह गण मिलान ज्योतिषी द्वारा सही नहीं माना गया है। विपरीत गण होने की वजह से रिश्तों में तल्खी और समझ की कमी देखने को मिलती है। सामान्यतः ऐसे रिश्तों में गंभीरता और विश्वास की कमी होती है और आत्म विश्वास की आवश्यकता होती है। सोच और विचारों में विरोधाभास होता है। लड़के को लगेगा कि लड़की घमंडी और डिमांडिंग है। वहीं लड़की सोचेगी कि लड़का आलसी और रोजमर्रा के कामों को लेकर उसकी समझ कम है। दोनों के बीच समझ की कमी होने से घर में विवाद होंगे। कुंडली मिलान में राक्षस और देव गण होने की वजह से परिवार और आर्थिक मामलों को लेकर विवाद होते हैं।

भकूट

रणवीर सिंह की राशि कुंभ है और दीपिका तुला राशि की जातक है। यह मिलान भावनात्मक विचार, विशेषकर प्रेम और वैवाहिक मामलों में परेशानी उत्पन्न करता है। परिवार में सद्भाव की कमी और कई बार गलतफहमियाँ पैदा हो सकती हैं। लड़की को लगेगा कि लड़का अशिष्ट, अतिउत्साही, अधीर और सामाजिक व पारिवारिक मामलों को लेकर ज्यादा परिपक्व नहीं है।

नाड़ी

लड़के की नाड़ी आदि है और लड़की की अंत्य है, यह एक अच्छा मेल है। इसके प्रभाव से दोनों ही एक-दूसरे के प्रति अच्छी समझ विकसीत कर लेंगे। वे आपस में अच्छे संबंध रखेंगे और एक-दूसरे से अपने विचार साझा करेंगे। इसके अलावा रणवीर और दीपिका दोनों अपने प्रोफेशन में एक-दूसरे को बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। लड़का और लड़की बेहतर समझ रखने वाले और एक-दूसरे को अपनी सफलता का श्रेय देने वाले होंगे। इन दोनों के सामाजिक और आध्यात्मिक जीवन पर भी इसका अच्छा प्रभाव देखने को मिलेगा।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.