बुध का कर्क राशि में गोचर: मिथुन सहित इन 5 राशि के जातकों को मिलेगा तोहफा!
एस्ट्रोसेज एआई के इस विशेष ब्लॉग में हम आपको बुध का कर्क राशि में गोचर के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान करेंगे। साथ ही, इसका प्रभाव आपकी राशि पर कैसा पड़ेगा इस बारे में भी बताएंगे। बता दें कि बुध के गोचर का प्रभाव कुछ राशियों के लिए सकारात्मक साबित होगा, तो वहीं कुछ राशि के जातकों को नकारात्मक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। जानकारी हो कि बुध 22 जून 2025 को कर्क राशि में गोचर कर रहे हैं।
तो आइए आगे बढ़ते हैं और जानते हैं किन जातकों के लिए यह शुभ परिणाम लेकर आया है और किन जातकों के लिए अशुभ। लेकिन इससे पहले जान लेते हैं कर्क राशि में बुध किस प्रकार के परिणाम देते हैं।
कर्क राशि एक भावुक राशि मानी जाती है और यह चंद्रमा द्वारा शासित होता है। कर्क जल तत्व की राशि है। जब बुध जैसे तर्क और दिमाग से जुड़ा ग्रह भावुक राशि यानी कर्क राशि में आता है, तो दिमाग और दिल के बीच खींचतान शुरू हो जाती है। इस दौरान व्यक्ति थोड़ा ज्यादा भावुक हो सकता है। सोचने-समझने में दिल की बातें ज्यादा हावी हो सकती है। आप खुद के अंदर झांकने और आत्ममंथन करने में अच्छा कर सकते हैं यानी ये समय खुद को समझने के लिए अच्छा है।
लेकिन यदि आप आपने भावनाओं के बहाव में आकर कोई जल्दबाज़ी या बदले जैसी भावना से कदम उठाया, तो नुकसान भी हो सकता है। इसलिए ये समय सोच-समझकर चलने का है। इस गोचर का प्रभाव आपकी कुंडली में चंद्रमा की स्थिति पर भी निर्भर करेगा कि ये सामय आपके लिए कितना शुभ और चुनौतीपूर्ण रहेगा।
बुध का कर्क राशि में गोचर: समय
22 जून 2025 की रात 9 बजकर 17 मिनट पर बुध अपनी राशि मिथुन से कर्क राशि में गोचर करेगा, जहां वह लंबे समय तक रहेगा। जुलाई के आसपास यह लगभग 25 दिनों तक इस राशि में वक्री रहेंगे और फिर उदित होकर 30 अगस्त 2025 तक कर्क राशि में विराजमान रहेंगे।
बुध का कर्क राशि में गोचर: इन जातकों को मिलेंगे सकारात्मक परिणाम
मेष राशि
बुध आपके तीसरे और छठे भाव के स्वामी हैं और यह आपके चौथे भाव में गोचर करेंगे। वैसे तो चौथे भाव में बुध का गोचर लाभकारी माना जाता है, लेकिन कुल मिलाकर लाभ में थोड़ी कमी आ सकती है क्योंकि यह अपनी शत्रु राशि में विराजमान होगा। इसका अर्थ है कि आपको फायदों की संभावना तो होगी लेकिन उनकी ताकत थोड़ी कम हो सकती है।
इस समय आपकी माता की सेहत में सुधार हो सकता है और उनके साथ आपके रिश्ते और बेहतर बन सकते हैं। जिन लोगों को अपनी माता से संबंध थोड़े तनावपूर्ण थे, उनके लिए यह समय रिश्ते ठीक करने का अच्छा मौका हो सकता है। रियल एस्टेट या प्रॉपर्टी से जुड़ी कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। घर- परिवार के मामलों में ही चीज़ें आसानी से चलेंगी। इसके अलावा, इस समय आप किसी प्रभावशाली व्यक्ति से अच्छे संबंध बना सकते हैं, जो आगे चलकर आपके लिए मददगार साबित हो सकता है।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए बुध चौथे भाव के स्वामी हैं और यह आपके दूसरे भाव में गोचर करेंगे। दूसरे भाव में बुध का गोचर लाभकारी माना जाता है। इसके अलावा, आपके स्वामी ग्रह का धन भाव में जाने से आर्थिक जीवन में अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। चौथे भाव के स्वामी का दूसरे भाव में अनुकूल स्थिति घर और परिवार से संबंधित क्षेत्रों में सफलता देगा।
आपको नए कपड़े या गहनों की खरीदारी करने का मौका मिल सकता है, चाहे खुद से खरीदें या कोई तोहफे में दे। इसके अलावा, बोलचाल, बातचीत और पढ़ाई से जुड़ी चीजों में भी सुधार होगा। आपकी बातचीत में मिठास आएगी और आप दूसरों को अपनी बातों से प्रभावित कर पाएंगे। इस समय आप स्वादिष्ट खाना भी खूब एंजॉय करेंगे।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए बुध दसवें भाव यानी करियर के भाव के स्वामी हैं और यह लग्न भाव के स्वामी भी हैं। कर्क राशि में गोचर के दौरान बुध आपके ग्यारहवें भाव में रहेंगे, जिसे बहुत लाभकारी माना जा रहा है। इस गोचर के दौरान आपकी कमाई में बढ़ोतरी होगी। यदि आप व्यापार करते हैं, तो मुनाफा होने की पूरी संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को भी अपने काम में तरक्की और मान-सम्मान प्राप्त होगा।
समाज में आपकी पहचान और इज्जत बढ़ेगी। साथ ही, रियल एस्टेट या प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में भी अच्छी खबर मिल सकती है। भाई-बहनों से आपके रिश्ते मधुर होंगे। इस समय आप किसी महत्वपूर्ण कार्य या लक्ष्य को पूरा करने में भी सफल होंगे। यदि संतान से जुड़ी कोई चिंता थी, तो उसमें भी राहत मिलेगी। कुल मिलाकर यह गोचर आपके लिए कई तरह से फलदायी साबित होगा।
तुला राशि के जातकों के लिए बुध आपके बारहवें और नौवें भाव के स्वामी है। बुध का गोचर आपके करियर भाव में होगा। आमतौर पर ऐसा योग बहुत शुभ माना जाता है, क्योंकि भाग्य का स्वामी जब करियर भाव में आता है, तो भाग्य से जुड़ी मदद करियर में मिलती है। इस समय आपको प्रमोशन, नई जिम्मेदारी या कोई नई भूमिका मिल सकती है। यदि आप नौकरी कर रहे हैं, तो प्रतिस्पर्धा में आप दूसरों से आगे निकल सकते हैं।
बिज़नेस कर रहे लोगों के लिए यह समय फायदे का रहेगा। अच्छी कमाई के योग बनेंगे। इसके साथ ही, आपकी सोशल इमेज यानी समाज में पहचान और प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी।
धनु राशि
बुध आपके सातवें और दसवें दोनों भावों के स्वामी हैं और यह आपके आठवें भाव में गोचर करेंगे। आमतौर पर आठवें भाव को थोड़ा चुनौतीपूर्ण माना जाता है, लेकिन बुध का यहां गोचर कुछ अच्छा फल भी देगा। इस दौरान आपको कामकाज में थोड़ी मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है, लेकिन मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। आपकी प्रतिष्ठा और छवि समाज में सुधरेगी। रुकावटों पर विजय पाने के योग बनेंगे और कार्यस्थल पर आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा।
हालांकि, अपने जीवनसाथी की सेहत को लेकर थोड़ी सावधानी रखें क्योंकि सातवें भाव के स्वामी आठवें भाव में होने से हल्की-फुल्की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती है लेकिन चिंता की बात नहीं है क्योंकि सुधार जल्द ही होगा। कुल मिलाकर. बुध का यह गोचर धनु राशि वालों के लिए सकारात्मक प्रगति, करियर में स्थिरता और सफलता देने वाला साबित हो सकता है, बस थोड़ी सतर्कता से आगे बढ़ने की आवश्यकता होगी।
बुध का कर्क राशि में गोचर: इन राशियों पर पड़ेगा नकारात्मक प्रभाव
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए बुध दूसरे और पांचवें भाव के स्वामी हैं और बुध का गोचर आपके तीसरे भाव यानी भाई-बहन, साहस और प्रयास के भाव में होगा। इस दौरान छोटे-भाई-बहनों से अनबन या मतभेद हो सकते हैं, इसलिए रिश्तों में संतुलन बनाए रखने की जरूरत होगी। योग या ध्यान करना मानसिक शांति बनाए रखने में मददगार रहेगा। करियर के मामले में भी यह समय कुछ चुनौतीपूर्ण हो सकता है। आपको अपने कार्यस्थल पर मान-सम्मान बनाए रखने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। सहकर्मी आपके खिलाफ साजिश रच सकते हैं या आपकी छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए सावधान रहें और सोच-समझकर लोगों पर भरोसा करें।
कर्क राशि के जातकों के लिए बुध तीसरे और बारहवें भाव के स्वामी हैं। बुध आपके पहले भाव में गोचर करेंगे। बुध शत्रु राशि में होगा इसलिए इस अवधि आपको सोच-समझकर आगे बढ़ने की आवश्यकता होगी। पहले भाव में बुध की स्थिति अक्सर अनुकूल नहीं मानी जाती है। ऐसे में, बोलते समय खास ध्यान रखें। आपकी बातों से किसी की भावनाएं न हों इस बात का ध्यान दें। गॉसिप, अफवाहों या दूसरों की बुराई में शामिल होने से बचें। इस समय आपकी वाणी से ही आपको परेशानी हो सकती है।
पारिवारिक संबंधों में भी सामंजस्य बनाए रखना जरूरी होगा। छोटी-छोटी बातें बड़ी बन सकती है, इसलिए धैर्य रखें और दूसरों की बातों को भी समझने का प्रयास करें। वित्तीय मामलों में जोखिम लेने से बचें । किसी को पैसे उधार न दें और नया निवेश फिलहाल के लिए टाल दें। अनावश्यक खर्चों पर काबू रखें। कुल मिलाकर बुध का गोचर आपके लिए ज्यादा लाभदायक नहीं रहेगा लेकिन यदि आप समझदारी से चलें, वाणी पर नियंत्रण रखें और सावधानी बरतें, तो बड़ी समस्याओं से बच सकते हैं।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बुध आठवें और ग्यारहवें भाव के स्वामी है। बुध का गोचर आपके नौवें भाव में होगा। आठवें भाव के स्वामी का नौवें भाव में अनुकूल नहीं माना जाता है क्योंकि इसमें आपकी सफलता में बाधा आ सकती है और हो सकता है कि भाग्य का साथ भी न मिले। यदि आप किसी प्रमोशन या बोनस की उम्मीद कर रहे हैं, तो उसमें देरी या निराशा हो सकती है, जिससे उत्साह में कमी और निराशा महसूस हो सकती है।
आर्थिक रूप से थोड़ी तंगी का अनुभव हो सकता है, जैसे कि ईएमआई भरने में मुश्किलें आ सकती हैं या अचानक पैसों की जरूरत पड़ सकती है। इस समय बॉस या वरिष्ठ अधिकारियों से गलतफहमी भी हो सकती है इसलिए दफ्तर में सोच-समझकर बोलें और राजनीति से दूर रहें। इस समय भाग्य पर निर्भर रहने की बजाय अपने कार्यों पर ध्यान दें। आपकी सामाजिक छवि भी प्रभावित हो सकती इसलिए उसे बनाए रखने के लिए सतर्क रहें।
मीन राशि
बुध आपके चौथे और सातवें भाव के स्वामी हैं और बुध का गोचर आपके पांचवें भाव में होगा। हालांकि पांचवें भाव में बुध की स्थिति बहुत अधिक अनुकूल प्रतीत नहीं हो रही है क्योंकि यह चंद्रमा की राशि में होगा, जो इसकी शत्रु राशि। इस दौरान मानसिक बेचैनी या चिंता बढ़ सकती है, खासकर यदि आप माता-पिता हैं, तो संतान को लेकर तनाव हो सकता है। उनकी पढ़ाई, स्वास्थ्य या व्यवहार को लेकर मन चिंतित रह सकता है। यदि आप कोई योजना बना रहे हैं, तो उसमें बिलंब या अड़चनें आ सकती है।
ऐसे में जरूर है कि कोई भी कदम ठोस सोच-समझकर विचार करने के बाद ही उठाएं। वित्तीय मामलों में भी सावधानी बरतें। जल्दबाजी में निवेश न करें और अनावश्यक खर्चों से बचें। कोई भी योजना यदि पूरी तरह स्पष्ठ नहीं है, तो उसे टालना बेहतर रहेगा। कुल मिलाकर यह समय भावनाओं में बहने की बजाय संतुलन बनाकर चलने का है। सोच-समझकर किए गए फैसले ही आपको आगे नुकसान से बचा सकते हैं।
बुध का कर्क राशि में गोचर: उपाय
बुध को प्रसन्न करने के लिए हर बुधवार को हवन करें।
भगवान गणेश की पूजा करें और हर सुबह पूजा के दौरान उन्हें दूर्वा घास अर्पित करें।
युवाओं का सम्मान करें और उनकी शिक्षा का समर्थन करने के लिए गरीब और जरूरतमंद को यूनिफॉर्म या स्टेशनरी दान करें।
रुद्राभिषेक करें क्योंकि बुध वर्तमान में चंद्रमा की राशि में है और भगवान शिव की पूजा करना चंद्रमा को प्रसन्न करने का सबसे आसान तरीका है।
अपनी भावनाओं को संतुलित रखने और शांति प्राप्त करने के लिए ध्यान और नाड़ी शोधन अभ्यास में शामिल हों।
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
1. क्या कर्क राशि बुध के लिए अनुकूल राशि है?
नहीं
2. कर्क राशि का स्वामी कौन है?
चंद्रमा
3. बुध और चंद्रमा एक दूसरे से कैसे संबंधित हैं?
चंद्रमा-बुध पिता और पुत्र हैं।
जुलाई में हरियाली तीज और सावन से आएगी बहार, देखें विवाह का कोई मुहूर्त है या नहीं!
ग्रेगोरियन कैलेंडर में सातवां महीना जुलाई का होता है और इस महीने में कुल 31 दिन होते हैं। 44 ईसा पूर्व में रोमन सीनेट ने रोमन जनरल जूलियस सीज़र के सम्मान में इस महीने का नाम जुलाई रखा गया था। यह उनके जन्म का महीना है।
जुलाई के महीने की सबसे खास बात यह है कि इससे सावन मास की भी शुरुआत होती है जो हिंदू धर्म एवं वैदिक ज्योतिष में अत्यंत महत्व रखता है। आमतौर पर ज्योतिष में जुलाई के महीने को परिवर्तनकारी माना जाता है। इस दौरान खासतौर पर संचार, संबंधों और पेशेवर जीवन में बदलाव देखने को मिलते हैं। जुलाई के महीने के दूसरे हिस्से में सूर्य ग्रह के सिंह राशि में प्रवेश करने पर लोग अधिक प्रेरित महसूस करते हैं। उत्तरी गोलार्ध में जुलाई के मास में तेज गर्मी पड़ती है जबकि दक्षिणी गोलार्ध में इस महीने में मानसून का आगमन होता है एवं भारी बारिश देखने को मिलती है।
जब भी किसी नए महीने की शुरुआत होती है, तब हर किसी के मन में अपने भविष्य और आकांक्षाओं एवं सपनों को लेकर कई सवाल उठते हैं जैसे कि इस महीने में मेरा करियर कैसा रहेगा, सेहत अच्छी रहेगी या नहीं, परिवार में खुशी रहेगी या तनाव आएगा आदि। जुलाई 2025 को लेकर भी आपके मन में कई सवाल उठ रहे होंगे जो कि लाजिमी भी हैं।
एस्ट्रोसेज एआई द्वारा जुलाई 2025 के इस विशेष ब्लॉग में आपको अपने इन सभी सवालों का जवाब मिल जाएगा। साथ ही इस ब्लॉग में यह भी जानकारी दी गई है कि जुलाई में कौन से ग्रह किस तिथि पर गोचर करने वाले हैं और जुलाई में किन तिथियों पर बैंक का अवकाश रहेगा एवं विवाह मुहूर्त कब है।
तो चलिए अब आगे बढ़ते हैं और जानते हैं कि इस बार जुलाई के महीने में क्या खास है।
जुलाई 2025 का ज्योतिषीय तथ्य और हिंदू पंचांग की गणना
जुलाई 2025 की शुरुआत पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्रके अंतर्गत शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को होगी। वहीं, जुलाई 2025 का समापन चित्रा नक्षत्र में शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि पर होगा।
जुलाई में पैदा होने वाले लोगों में क्या गुण होते हैं
जिन जातकों का जन्म जुलाई के महीने में होता है, उनके अंदर कुछ विशेष गुण पाए जाते हैं जैसे कि:
आशावादी होते हैं: जुलाई में पैदा होने वाले जातक आशावादी होते हैं। ये हमेशा सकारात्मक चीजों की ओर ध्यान देते हैं जिससे इन्हें मुश्किल समय में समाधान ढूंढने में मदद मिलती है। इससे इनके ही नहीं बल्कि इनके आसपास रहने वाले लोगों के लिए भी चीज़ें आसान हो जाती हैं।
दयालु होते हैं: इस महीने में जन्मे जातक दयालु स्वभाव के होते हैं। ये दूसरों की परवाह करते हैं और दूसरों की मदद करने में भी हिचकिचाते नहीं हैं। कई लोग इनके पास मदद मांगने आते हैं।
फोकस से काम करते हैं: ये जातक पूरे फोकस के साथ काम करते हैं। इन्हें अपना समय बर्बाद करना बिलकुल भी पसंद नहीं होता है और इनका सारा ध्यान हमेशा अपने लक्ष्य पर ही रहता है।
परिवार को महत्व देते हैं: ये लोग अपने परिवार और रिश्तों को भी अधिक महत्व देते हैं। इन्हें आजादी पसंद होती है और इनका अपने परिवार के लिए प्यार हमेशा बढ़ता रहता है।
हिंदू धर्म में सावन के महीने में आने वाली हरियाली तीज को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दौरान भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा करने का विधान है। हिंदू पंचांग के अनुसार शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरियाली तीज 2025 का पर्व मनाया जाता है। इस दिन सुहागिन स्त्रियां अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। वहीं विवाह योग्य कन्याएं मनचाहे वर की कामना से भी यह व्रत करती हैं। इस बार 27 जुलाई को हरियाली तीज का पर्व मनाया जाएगा। हरियाली तीज की तिथि हर साल चंद्रमा के चक्र के आधार पर निर्धारित की जाती है। ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार हर साल जुलाई या अगस्त के महीने में हरियाली जीत का त्योहार आता है।
जुलाई 2025 में सावन मास की शुरुआत
जुलाई का महीना इसलिए भी बहुत खास और सुहावना होता है क्योंकि इसमें सावन मास की भी शुरुआत होती है। सावन शुरू होने से चिलचिलाती गर्मी से छुटकारा मिलता है और बारिश की ठंडक मन को शांत करती है। इस बार 11 जुलाई, 2025 से सावन का महीना शुरू होगा और इसका समापन 09 अगस्त, 2025 को होगा। सावन मास भगवान शिव की पूजा-अर्चना के लिए विशेष महत्व रखता है।
हिंदू धर्म में सावन के महीने को बहुत शुभ माना गया है। इस दौरान समर्पण और अटूट आस्था के साथ भगवान शिव का पूजन करने से सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है और आध्यात्मिक प्रगति मिलती है।
जुलाई 2025 में पड़ने वाले अन्य महत्वपूर्ण व्रत एवं त्योहार
जुलाई के महीने में आने वाले कुछ अन्य महत्वपूर्ण व्रत एवं त्योहार निम्न प्रकार से हैं:
देवशयनी एकादशी: इसे पद्मनाभा के नाम से भी जाता है। सूर्य के मिथुन राशि में गोचर करने पर यह एकादशी पड़ती है और यहीं से चातुर्मास की भी शुरुआत हो जाती है। मान्यता है कि देवशयनी एकादशी 2025 से भगवान विष्णु पूरे चार मास के लिए श्रीरसागर में निद्रा में चले जाते हैं।
गुरु पूर्णिमा: ऐसा माना जाता है कि आषाढ़ मास की पूर्णिमा तिथि को वेदों के रचयिता महर्षि वेदव्यास जी का जन्म हुआ था इसलिए उनकी जयंती के रूप में हर साल गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है।
कर्क संक्रांति: हर माह होने वाले सूर्य के गोचर को संक्रांति के नाम से जाना जाता है। सूर्य के मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करने के अवसर को कर्क संक्रांति के रूप में मनाया जाता है।
कामिका एकादशी: श्रावण मास यानी सावन के महीने में पड़ने वाली एकादशी का अत्यंत महत्व है। इस दिन भगवान विष्णु का पूजन एवं व्रत किया जाता है। इस व्रत को अश्वमेध यज्ञ जितना फलदायी माना गया है।
श्रावणी अमावस्या: श्रावण या सावन के महीने में आने वाली अमावस्या को श्रावणी अमावस्या कहते हैं। इस बार यह 24 जुलाई को पड़ रही है।
नाग पंचमी: हर वर्ष सावन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नांग पचंमी मनाई जाती है। इस दिन नाग देवता और भगवान शिव की पूजा करने का बहुत महत्व है।
जुलाई 2025 में आने वाले बैंक अवकाशों की सूची
तिथि
अवकाश
राज्य
03 जुलाई
खर्ची पूजा
त्रिपुरा
06 जुलाई
एमएचआईपी दिवस
मिजोरम
06 जुलाई
मुहर्रम
चंडीगढ़, दमन और दीव, दादरा और नगर हवेली, सिक्किम, गोवा, हरियाणा, केरल, मणिपुर, मेघालय, नागालैंड, पांडिचेरी, पंजाब, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल आदि राज्यों को छोड़कर राष्ट्रीय अवकाश
13 जुलाई
शहीद दिवस
जम्मू-कश्मीर
13 जुलाई
भानु जयंती
सिक्किम
17 जुलाई
यू तिरोत सिंग दिवस
मेघालय
19 जुलाई
केर पूजा
त्रिपुरा
21 जुलाई
बोनालु
तेलंगाना
27 जुलाई
हरतालिका तीज
हरियाणा
31 जुलाई
शहीद उधम सिंह शहीदी दिवस
हरियाणा
जुलाई 2025 में सार्वजनिक अवकाश
तारीख
अवकाश
राज्य
3 जुलाई 2025, गुरुवार
खर्ची पूजा
त्रिपुरा
6 जुलाई 2025, रविवार
एमएचआईपी दिवस
मिजोरम
6 जुलाई 2025, रविवार
मुहर्रम
राष्ट्रीय दिवस (इन राज्यों को छोड़कर- अरुणाचल प्रदेश, असम, चंडीगढ़, दमन और दीव, दादर और नगर हवेली, गोवा, हरियाणा, केरल, मणिपुर, मेघालय, नागालैंड, पांडिचेरी, पंजाब, सिक्किम, और उत्तराखंड)
13 जुलाई 2025, रविवार
शहीद दिवस
जम्मू-कश्मीर
13 जुलाई 2025, रविवार
भानु जयंती
सिक्किम
17 जुलाई 2025, गुरुवार
यू तिरोत सिंग दिवस
मेघालय
19 जुलाई 2025, शनिवार
केर पूजा
त्रिपुरा
21 जुलाई 2025, सोमवार
बोनालु
तेलंगाना
27 जुलाई 2025, रविवार
हरियाली तीज
हरियाणा
31 जुलाई 2025, गुरुवार
शहीद उधम सिंह शहीदी दिवस
हरियाणा
जुलाई 2025 विवाह मुहूर्त
विवाह मुहूर्त 2025 के अनुसार, जुलाई में विवाह बंधन में बंधने के लिए कोई शुभ मुहूर्त उपलब्ध नहीं है।
जुलाई 2025 के लिए अन्नप्राशन मुहूर्त
तिथि
दिन
मुहूर्त
02 जुलाई 2025
बुधवार
07:05-13:59
04 जुलाई 2025
शुक्रवार
18:29-22:15
17 जुलाई 2025
गुरुवार
10:43-17:38
31 जुलाई 2025
गुरुवार
07:31-14:24 16:43-21:56
जुलाई में पड़ने वाले ग्रहण और गोचर
बृहस्पति का मिथुन राशि में उदय: बृहस्पति 09 जून 2025 को मिथुन राशि में अस्त हो गए थे जो अब 09 जुलाई 2025 की रात 10 बजकर 50 मिनट पर मिथुन राशि में उदित हो रहे हैं।
शनि मीन राशि में वक्री: न्याय के देवता शनि 13 जुलाई 2025 की सुबह 07 बजकर 24 मिनट पर मीन राशि में वक्री होने जा रहे हैं।
सूर्य का कर्क राशि में गोचर: ग्रहों के राजा सूर्य देव 16 जुलाई 2025 की शाम 05 बजकर 17 मिनट पर कर्क राशि में गोचर करने जा रहे हैं।
बुध कर्क राशि में वक्री: तर्क-वितर्क और बुद्धि के कारक बुध ग्रह 18 जुलाई 2025 की सुबह 09 बजकर 45 मिनट पर कर्क राशि में वक्री हो रहे हैं।
बुध कर्क राशि में अस्त: बुध ग्रह 24 जुलाई 2025 को रात 07 बजकर 42 मिनट पर अस्त हो रहा है। इस समय अवधि में बुध ग्रह की स्थिति कमज़ोर रहने वाली है।
शुक्र का मिथुन राशि में गोचर: शुक्र ग्रह 26 जुलाई 2025 को सुबह 08 बजकर 45 मिनट पर अपनी स्वयं की राशि, वृषभ को छोड़कर अपने मित्र ग्रह बुध की पहली राशि अर्थात मिथुन राशि में जा रहे हैं।
मंगल का कन्या राशि में गोचर: ग्रहों की सभा में सेनापति के पद को सुशोभित करने वाले मंगल ग्रह, 28 जुलाई 2025 को शाम 07 बजकर 02 मिनट पर कन्या राशि में प्रवेश कर रहे हैं।
मेष राशि के जातकों को इस महीने औसत से कुछ बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। आपके कुछ मामलों में अड़चनें आ सकती हैं।
करियर: विदेश में काम करने वाले लोगों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। व्यापारियों को बातों से ज्यादा काम पर ध्यान देने की जरूरत है। क्योंकि ऐसा करने की स्थिति में ही अनुकूल परिणाम मिल सकेंगे।
शिक्षा: आपका किसी सहपाठी से विवाद हो सकता है। इसके साथ ही आपकी पढ़ाई में भी रुचि कम हो सकती है। छात्रों को इस समय लापरवाही से बचने की भी आवश्यकता है।
पारिवारिक जीवन: आपके घर-परिवार में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। आपके परिजन आपकी बात सुनेंगे। भाई-बंधुओं के प्रेम के बीच में अहंकार को आने से रोकें।
प्रेम और वैवाहिक जीवन: इस समय आपके और आपके पार्टनर के बीच में बहस या लड़ाईयां भी हो सकती हैं। घरेलू समस्याओं का असर आपकी लव लाइफ पर देखने को मिल सकता है।
आर्थिक जीवन: आपके खर्चों में कमी आने के संकेत हैं। इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है।
स्वास्थ्य: आपके स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। आपको खान-पान पर संतुलन रखने की जरूरत है। आपको पेट में दर्द, एसिडिटी होने की आशंका है।
जुलाई मासिक राशिफल 2025 के अनुसार, वृषभ राशि के लोगों के लिए यह महीना अनुकूल रहने वाला है। छोटे-मोटे व्यवधानों के बाद भी आपको अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं।
करियर: इस महीने आपको कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिणाम मिल सकेंगे। इस महीने व्यापार से संबंधित निर्णयों में सावधानी बरतने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र के मामले में जुलाई का महीना काफी हद तक अनुकूल रह सकता है।
शिक्षा: प्राथमिक शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्र अपने परिणामों से असंतुष्ट रह सकते हैं। इस महीने इनका मन पढ़ाई से ज्यादा बातचीत करने में रहने वाला है।
पारिवारिक जीवन: इस महीले परिवार के सदस्यों के बीच सामंजस्य बनाए रखने में कामयाब होंगे। गृहस्थ मामलों को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही उचित नहीं रहेगी।
प्रेम और वैवाहिक जीवन: आप भावनाओं में बह सकते हैं और कुछ ऐसा कह सकते हैं, जिससे आपके पार्टनर के दिल को ठेस पहुंच सकती है।
आर्थिक जीवन: आपको कुछ अड़चनों के बाद लाभ मिलने के योग हैं। आपको व्यापार के माध्यम से लाभ मिल सकता है।
स्वास्थ्य: इस महीने किसी न किसी वजह से आप तनाव में रह सकते हैं। इसका प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर भी देखने को मिल सकता है। आपको वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।
उपाय: आप उपाय के तौर पर मंदिर में सूखा हुआ जटा वाला नारियल दान करें।
मिथुन राशि के जातकों को जुलाई में औसत परिणाम मिलने के संकेत हैं। आपको जीवन के कुछ क्षेत्रों में परेशानियां देखने को मिलती हैं। बृहस्पति आपको मिले-जुले या औसत परिणाम दे सकते हैं।
करियर: काम के मामले में आपको कुछ अप्रत्याशित परिणाम देखने को मिल सकते हैं। आपको काम के सिलसिले में यात्राओं पर जाने के योग बन रहे हैं। आप अपने टारगेट को आसानी से प्राप्त कर पाएंगे।
शिक्षा: पढ़ाई के मामले में छात्रों को अनुकूल परिणाम देखने को मिलेंगे। आपको मनोरंजन की बजाय पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है। 18 जुलाई के बाद आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।
पारिवारिक जीवन: आप अपने परिवार के सदस्यों से बातें छिपा सकते हैं। हालांकि, इस वजह से आपको कोई बड़ी पारिवारिक समस्या नहीं होगी लेकिन फिर भी परिजन एक दूसरे से थोड़ी दूरी बनाकर रखें।
प्रेम और वैवाहिक जीवन: आपको इस महीने अपने प्रेमी से मिलने के कम मौके मिलेंगे। काम में व्यस्त रहने की वजह से आप दोनों के बीच दूरी बनी रह सकती है।
आर्थिक जीवन: आपको धन लाभ होने के आसार हैं। व्यापारियों को अच्छी कमाई हो सकती है। वहीं नौकरी करने वाले लोगों को इंसेंटिव मिल सकता है।
स्वास्थ्य: आपको कोई बड़ी स्वास्थ्य समस्या होने के योग नहीं हैं लेकिन छोटी-मोटी परेशानियां भी रह सकती हैं। आपको अपने खान-पान पर ध्यान देने की जरूरत है।
उपाय: आप माता व माता तुल्य स्त्रियों की सेवा सत्कार करते रहें।
कर्क राशि के जातकों के लिए यह महीना ज्यादा अनुकूल नहीं रहने वाला है। इस महीने अधिकांश ग्रह आपके पक्ष में परिणाम देने में असमर्थ हो सकते हैं। हालांकि, आप अपने कर्मों से भाग्य बदल सकते हैं।
करियर: कार्यक्षेत्र में कुछ असंतुलन देखने को मिल सकता है। व्यापारी कोई बड़े व्यापारिक निर्णय लेने से बचें। नौकरीपेशा जातकों को बहुत ही सूझबूझ के साथ काम करने की आवश्यकता है।
शिक्षा: उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्रों को अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। सहपाठियों के साथ विवाद हो सकता है।
पारिवारिक जीवन: परिवार के सदस्यों के बीच में छोटे-मोटे विवाद पैदा होने की आशंका है। पारिवारिक सदस्यों के बीच मतभेद, लड़ाईयां या मनमुटाव हो सकता है। गृहस्थ जीवन में अच्छे परिणाम मिलने की उम्मीद है।
प्रेम एवं वैवाहिक जीवन: आप अपने पार्टनर से कठोरता से बात कर सकते हैं। इसके कारण आपका पार्टनर व्यथित हो सकता है। आपको अपनी बातों में मधुरता लाने की जरूरत है।
आर्थिक जीवन: इस महीने आप जितना भी काम करेंगे उसके परिणाम बहुत अच्छे मिल सकेंगे। अच्छी आमदनी होने के बावजूद भी आप उन पैसों को बचाने में असमर्थ रह सकते हैं।
स्वास्थ्य: आपको सिर दर्द, बुखार की शिकायत हो सकती है। इसके अलावा मुंह में छाले होना या मुंह के स्वाद का बिगड़ जाना जैसी परेशानियां भी देखने को मिल सकती हैं। आपका खान-पान भी असंयमित रह सकता है।
जुलाई मासिक राशिफल 2025 के अनुसार, आपको इस महीने कमजोर परिणाम मिल सकते हैं। बृहस्पति और शुक्र के अलावा अधिकांश ग्रह इस महीने बहुत मजबूत स्थिति में नहीं हैं। अतः अनुकूल परिणामों का ग्राफ थोड़ा सा कम रह सकता है।
करियर: कुछ रुकावटों के बाद आपके काम बनते रहेंगे। व्यापारियों को इस महीने कोई नया प्रयोग करने से बचना चाहिए। आपके बॉस आपकी कार्यशैली से प्रसन्न रह सकते हैं।
शिक्षा: इस समय आपका ध्यान पढ़ाई पर से भटक सकता है। आपके लिए अपने सब्जेक्ट पर फोकस करना थोड़ा सा कठिन रहेगा लेकिन लगातार कोशिश करके आप इसे संभव कर सकेंगे।
पारिवारिक जीवन: परिवार के किसी सदस्य से बोलचाल बंद रह सकती है। आपकी पसंद की चीज समय पर घर में नहीं आ पाएगी जिसके कारण मन विचलित रह सकता है।
प्रेम और वैवाहिक जीवन: प्रेम संबंधों में नीरसता आ सकती है। आपके लिए प्रेम में मर्यादा रखना बहुत जरूरी रहेगा। शादीशुदा लोगों में किसी एक का स्वास्थ्य खराब रह सकता है।
आर्थिक जीवन: आपको जो लाभ हुआ है, वह खर्च हो सकता है। पैसों की बचत कर पाना थोड़ा मुश्लिक रह सकता है।
स्वास्थ्य: इस महीने को स्वास्थ्य के लिए अनुकूल नहीं कहा जा सकता है। महीने के दूसरे हिस्से में स्वास्थ्य को लेकर पूरी तरह से जागरूक रहना समझदारी का काम होगा।
कन्या राशि के जातकों को शनि, मंगल और केतु कुछ हद तक नकारात्मक परिणाम दे सकते हैं। आपको छोटी-मोटी विसंगतियां देखने को मिल सकती हैं।
करियर: व्यापारियों को मुनाफा कमाने के अवसर मिल सकते हैं। कामों में छोटी-मोटी अड़चनें आ सकती हैं। नौकरीपेशा जातकों को इस महीने कुछ कठिनाई होने की आशंका है।
शिक्षा: प्राथमिक शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्रों को कुछ कठिनाईयां हो सकती हैं। इन्हें आलस महसूस हो सकता है। व्यावसायिक शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थी काफी अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे।
पारिवारिक जीवन: परिवार में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। गृहस्थ जीवन को लेकर बहुत ज्यादा असंतुष्ट रहेंगे। संभव है कि आपको अपनी मनपसंद की कोई चीज़ न मिल पाए।
प्रेम और वैवाहिक जीवन: प्रेम को विवाह में बदलने के लिए अनुकूल समय है। दांपत्य जीवन में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। आप दोनों के बीच अधिक बहस हो सकती है।
आर्थिक जीवन: आप धन दान, पुण्य, परोपकार या अच्छे कामों में पैसा खर्च कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को इंक्रीमेंट मिल सकता है। आपको व्यर्थ में खर्चा भी हो सकता है।
स्वास्थ्य: आपको कोई बड़ी स्वास्थ्य समस्या होने की आशंका है। आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता काफी मज़बूत रहेगी। स्वास्थ्य में छोटी-मोटी विसंगतियां आ सकती हैं लेकिन ये जल्दी दूर भी हो जाएंगी।
जुलाई 2025 राशिफल के अनुसार इस महीने आपको काफी हद तक अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। केतु का गोचर लाभ भाव में रहकर आपको लाभ दिलाने का काम कर सकता है।
करियर: आपको अपने कार्यक्षेत्र में अच्छी उन्नति मिलने की उम्मीद है। आपको काम में छोटे-मोटे व्यवधान देखने को मिल सकते हैं। व्यापारियों को इस महीने कुछ अच्छे अवसर मिल सकते हैं।
शिक्षा: जो छात्र प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षा में भाग लेना चाहते हैं, उन्हें काफी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आपका किसी सहपाठी से विवाद हो सकता है। छात्रों को शनि से अच्छा सपोर्ट मिल सकता है।
पारिवारिक जीवन: परिवार के सदस्यों के बीच कभी-कभार छोटे-मोटे विवाद हो सकते हैं। भाई-बहन और करीबी दोस्त एक दूसरे के प्रति वफादार और हितैषी बने रहेंगे। गृहस्थ जीवन में भी अनुकूलता बनी रहेगी।
प्रेम और वैवाहिक जीवन: आपके और आपके पार्टनर के बीव कुछ गलतफहमियां देखने को मिल सकती हैं। आप दोनों के बीच बहस भी हो सकती है। विवाहित जातक वैवाहिक जीवन का आनंद लेंगे।
आर्थिक जीवन: व्यापारियों को कई माध्यमों से पैसे मिल सकते हैं। आपको इस महीने अटका हुआ धन भी वापस मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को इंक्रीमेंट मिलने से धन लाभ होने की संभावना है।
स्वास्थ्य: यदि आपको कोई स्वास्थ्य समस्या होती है, तो बृहस्पति की कृपा से वह जल्द ही ठीक हो जाएगी। कभी कभार छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याएं देखने को मिल सकती हैं लेकिन चिंता करने की कोई बात नहीं है।
उपाय: आप भगवान सूर्य को कुमकुम मिला हुआ जल चढ़ाएं।
वृश्चिक राशि के लोगों को इस महीने मिले-जुले परिणाम मिलने की उम्मीद है। शनि और राहु से आपको अनुकूल परिणाम नहीं मिल पाएंगे।
करियर: आपको अपने कार्यक्षेत्र में संघर्ष करना पड़ सकता है। दूर की यात्राओं से कुछ काम बन सकते हैं। व्यापारियों के लिए भी यह ज्यादा अच्छा समय नहीं है। उन्हें कोई नया व्यापारिक निर्णय लेने से बचना चाहिए।
शिक्षा: छात्रों की उन्नति की गति धीमी हो सकती है। उपलब्धियां कम होने के कारण विद्यार्थियों का मन विचलित रह सकता है। वहीं उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का मन बेचैन रह सकता है।
पारिवारिक जीवन: आपके परिवार में अशांति का माहौल रह सकता है। गृहस्थ जीवन में इस महीने परेशानियां रह सकती हैं लेकिन आप समझदारी से इन समस्याओं को दूर करने में समर्थ होंगे।
प्रेम और वैवाहिक जीवन: लव लाइफ के लिए यह महीना बहुत अच्छा रहने वाला है। इस महीने प्रेम संबंध में मर्यादित बने रहना जरूरी रहेगा। वैवाहिक जीवन में छोटे-मोटे व्यवधान या विसंगतियां रह सकती हैं।
आर्थिक जीवन: इस महीने आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल या लाभ नहीं मिल पाएगा। हालांकि, आपको अप्रत्याशित रूप से फायदा होने की संभावना है।
स्वास्थ्य: इस महीने हो सकता है कि स्वास्थ्य कमजोर हो लेकिन रिकवरी जल्दी ही हो जाएगी। यदि आपको हृदय या सीने से संबंधित कोई परेशानी पहले से है, तो आपको इस महीने विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
उपाय: आप सूर्य देव को जल में कुमकुम मिलाकर रोज़ अर्घ्य दें।
धनु राशि के जातक इस महीने औसत या औसत से कुछ हद तक बेहतर परिणामों की उम्मीद कर सकते हैं। शनि देव से अनुकूलता की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए जबकि राहु आपको काफी अच्छे परिणाम दे सकता है।
करियर: आपको कार्यक्षेत्र में कुछ कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है। आपके लिए काम में संघर्ष की स्थिति बनी हुई है। व्यापारियों को अचानक से कोई बहुत बड़ा निवेश करने से बचना चाहिए।
शिक्षा: परिवार में अशांति का माहौल रहने की वजह से छात्रों का मन विचलित रह सकता है। उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्रों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। हालांकि, प्राथमिक शिक्षा ले रहे छात्रों को संघर्ष करना पड़ सकता है।
पारिवारिक जीवन: आपके परिवार में विवाद होने की आशंका है। आपको पारिवारिक मामलों में सावधान रहने की सलाह दी जाती है। लापरवाही की स्थिति में बहस और मनमुटाव होने के संकेत हैं।
प्रेम और वैवाहिक जीवन: आपके और आपके पार्टनर के बीच गलतफहमियां होने का डर है। वहीं किसी यात्रा या व्यस्तता के चलते आप अपने लव पार्टनर के लिए समय निकालने में पीछे रह सकते हैं।
आर्थिक जीवन: बैंक से लोन लेने की कोशिश कर रहे हैं, तो अब आपको इस काम में सफलता मिल सकती है। आपकी आमदनी ठीक रहेगी लेकिन फिर भी आप पैसों की बचत नहीं कर पाएंगे।
स्वास्थ्य: यदि पहले से कोई स्वास्थ्य समस्या रही है तो वह भी ठीक हो सकती है। हालांकि, आपको सेहत को लेकर एकदम लापरवाह नहीं होना है। संतुलित आहार लें।
उपाय: इस महीने आप मंदिर में दूध, चावल और गुड़ का दान करें।
इस महीने सूर्य का गोचर आपके छठे तथा सातवें भाव में होगा। महीने के पहले हिस्से में आपको सूर्य से अनुकूल परिणाम मिलेंगे लेकिन दूसरे हिस्से में परिणाम कमजोर रह सकते हैं।
करियर: आपके करियर पर शुक्र ग्रह की कृपा रहने वाली है। वरिष्ठों के साथ आपसी तालमेल काफी अच्छा रह सकता है। आपके बॉस आपकी कार्यशैली से प्रसन्न रह सकते हैं।
शिक्षा: प्राथमिक शिक्षा ले रहे छात्रों को अच्छे परिणाम मिलने की उम्मीद है। प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेने के लिए अच्छा समय है।
पारिवारिक जीवन: परिवार के सदस्यों के बीच गलतफहमी या अनबन होने की आशंका है। गृहस्थ जीवन में कुछ अप्रत्याशित परेशानियां देखने को मिल सकती हैं।
प्रेम और वैवाहिक जीवन: आप अपने प्रेम जीवन का आनंद लेते हुए नज़र आएंगे। आपको अपने रिश्ते को लेकर ईमानदार रहने की सलाह दी जाती है।
आर्थिक जीवन: निर्वाह के लिए आपको समय-समय पर धन लाभ होता रहेगा। पैसों की बचत करना आपके लिए मुश्किल हो सकता है। लेकिन पहले से बचाए हुए धन को सुरक्षित रखने में आप कामयाब रह सकते हैं।
स्वास्थ्य: आप अपनी शारीरिक प्रकृति के विरुद्ध खान-पान अपना सकते हैं। इसका आपकी सेहत पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। इस समय वाहन आदि सावधानी पूर्वक चलाएं।
उपाय: इस राशि वाले नियमित रूप से गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।
कुंभ राशि के जातकों के लिए जुलाई का महीना काफी हद तक अनुकूल रहने वाला है। बुध के गोचर से सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। राहु कभी-कभार कुछ अच्छे परिणाम दे सकते हैं।
करियर: आपको अपनी मेहनत का तुंरत फल न मिल पाए लेकिन योजना बद्ध तरीके से काम करने से अच्छे परिणाम देरी से ही सही मिलेंगे जरूर। व्यापारियों को कोई बड़ा रिस्क नहीं लेना चाहिए।
शिक्षा: घर के वरिष्ठ और गुणी शिक्षक, छात्रों का मार्गदर्शन कर सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए यह महीना काफी अनुकूल रहने वाला है।
पारिवारिक जीवन: आपके परिवार में कोई बड़ी समस्या नहीं आएगी लेकिन छोटी-मोटी परेशानियां आ सकती हैं। परिवार में अचानक से छोटी-सी बात बड़े विवाद का रूप ले सकती है।
प्रेम और वैवाहिक जीवन: इस महीने प्रेम संबंध में कोई बड़ी परेशानी नहीं आएगी। प्रेम में मर्यादा का पालन करना बहुत जरूरी रहेगा। वैवाहिक जीवन की बात करें, तो जीवनसाथी के साथ अनबन या मनमुटाव हो सकता है।
आर्थिक जीवन: नौकरीपेशा लोगों को इंक्रीमेंट मिल सकता है। इस समय आपकी आमदनी अच्छी रहने वाली है। हालांकि, बचत फिर भी ज्यादा नहीं हो पाएगी।
स्वास्थ्य: इस समय आपको मुख से संबंधित कुछ परेशानियां हो सकती हैं। आप अपने खान-पान पर संयम रखें। आपके लिए स्वास्थ्य का ख्याल रखना बहुत जरूरी रहेगा।
मीन राशि वालों के लिए जुलाई 2025 का महीना औसत रहने वाला है। कुछ एक मामलों में थोड़े बहुत अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।
करियर: आप प्रैक्टिकल कोशिश करके करियर से संबंधित परिणामों को और बेहतर रख सकते हैं। काम को लेकर आप ऊर्जावान रहेंगे। व्यापारिक निर्णय सही समय पर न लेने के कारण नुकसान हो सकता है।
शिक्षा: इस समय छात्रों का पढ़ाई में मन कम लग सकता है। गणित की पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों से कुछ चूक हो सकती है। उच्च शिक्षा के मामले में यह महीना औसत साबित होगा।
पारिवारिक जीवन: परिवार में कई दिनों से चला आ रहा मनमुटाव दूर हो सकता है। परिवार के सदस्य एक दूसरे का पूरा सहयोग करेंगे। आप विषम परिस्थितियों के बारे में गहराई से सोच कर उनका समाधान करने में सक्षम होंगे।
प्रेम और वैवाहिक जीवन: आप दोनों एक-दूसरे की भावनाओं को ठेस पहुंच सकते हैं और एक-दूसरे से गलत तरीके से बात कर सकते हैं। विवाहित जातकों को सावधानी से काम लेने की जरूरत है।
आर्थिक जीवन: आपको किसी बड़े आर्थिक संकट का सामना करना नहीं पड़ेगा। पहले से बचाए हुए धन को आप संभालकर रख पाएंगे।
स्वास्थ्य: ध्यान, योग, मेडिटेशन की मदद से आप स्वस्थ रह सकते हैं। शारीरिक प्रकृति के अनुसार आहार-विहार अपनाएं।
उपाय: इस राशि वाले बरगद की जड़ों पर मीठा दूध चढ़ाएं।
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
प्रश्न 1. जुलाई के महीने में सावन कब से शुरू हो रहे हैं?
उत्तर. 11 जुलाई से श्रावण मास की शुरुआत होगी।
प्रश्न 2. जुलाई में हरियाली तीज कब है?
उत्तर. 27 जुलाई को हरियाली जीत का पर्व है।
प्रश्न 3. ग्रेगोरियन कैलेंडर में जुलाई कौन सा महीना है?
उत्तर. जुलाई सातवां महीना है।
बुध का कर्क राशि में गोचर: देश-दुनिया पर पड़ेगा प्रभाव!
एस्ट्रोसेज एआई का प्रयास रहता है कि हर नए ब्लॉग के जरिए आपको ज्योतिष की दुनिया से जुड़ी सबसे ताजा और महत्वपूर्ण घटनाओं की जानकारी समय-समय पर दी जाए। इसी कड़ी में हम आपको बता रहे हैं कि बुध का कर्क राशि में गोचर का विश्व स्तर पर और शेयर बाज़ार पर क्या असर पड़ सकता है। ये सभी गणनाएं लग्न आधारित हैं।
बता दें कि बुध 22 जून 2025 को कर्क राशि में गोचर करेंगे। ज्योतिष के अनुसार, बुध एक बहुत ही महत्वपूर्ण ग्रह माना जाता है, जो हमारी बातचीत, सोचने की शक्ति और बुद्धिमत्ता पर असर डालता है। यह ग्रह खासतौर पर मिथुन और कन्या राशि के स्वामी हैं। बुध हमारे बोलने, लिखने और किसी भी रूप में अपनी बात कहने के तरीके को प्रभावित करता है। यह ग्रह यह तय करता है कि हम अपने विचारों को कैसे व्यक्त करते हैं और जानकारी को कैसे समझते हैं। बुध को बुद्धि, तर्कशक्ति और तेज दिमाग से जोड़ा होता है। जन्म कुंडली में इसकी स्थिति यह बताती है कि व्यक्ति की सीखने की शैली कैसी होगी और वह समस्याओं को कैसे हल करेगा। कुल मिलाकर बुध हमारे मानसिक विकास और समझने की क्षमता से जुड़ा ग्रह है।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
बुध का कर्क राशि में गोचर: समय
बुध ग्रह वाणी, बुद्धि, तर्कशक्ति, संचार, व्यापार, गणित और त्वचा के कारक माने जाते हैं और अब यह 22 जनवरी 2025 की रात 09 बजकर 17 मिनट पर चंद्रमा द्वारा शासित राशि कर्क में गोचर करेंगे। बुध 30 अगस्त 2025 को सिंह राशि में गोचर करने से पहले लगभग दो महीने तक कर्क राशि में रहेंगे।
बुध का कर्क राशि में गोचर: विश्वव्यापी प्रभाव
सरकार और राजनीति
सरकार देश के पिछड़े क्षेत्रों को मजबूत करने के लिए कई नई योजनाएं और सुधार लागू कर सकती है।
प्रमुख राजनेता और उच्च पदों पर बैठे लोग जिम्मेदार बयान देते हुए लोगों से सीधे जुड़ने की कोशिश करते हुए नज़र आ सकते हैं।
सरकार आम जनता की भावनाओं से जुड़ने का प्रयास करेगी। कुछ नेता या मंत्री भावनात्मक भाषणों या चतुर बातों के जरिए लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने की कोशिश कर सकते हैं।
बुध का कर्क राशि में गोचर : शेयर बाजार की भविष्यवाणी
जैसा कि ज्योतिष में बुध को व्यापार का कारक ग्रह माना जाता है इसलिए इसका गोचर शेयर बाजार पर जरूर असर डालता है। बुध जब भी राशि बदलता है, तो शेयर बाजार की गतिविधियों में बदलाव देखने को मिलता है। आइए आगे बढ़ते हैं और देखते है कि बुध का कर्क राशि में गोचर का शेयर बाजार पर क्या असर देखने को मिलेगा।
जून के दूसरे हिस्से में शेयर बाजार थोड़ा कमजोर हो सकता है।
चूंकि कर्क राशि में बुध का गोचर शेयर बाजार में थोड़ी अस्थिरता लाता है, फिर भी यस बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ महाराष्ट्र और रत्नाकर बैंक सभी बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। इसलिए इन शेयरों को खरीदने के लिए यह एक बेहतरीन अवधि है।
जुलाई के पहले सप्ताह में जे.के. सीमेंट, ब्लू डार्ट, आरती ड्रग्स आदि जैसी कंपनियों के शेयरों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
जुलाई के दूसरे सप्ताह में शुक्र के नकारात्मक प्रभाव के कारण शेयर बाजार फिर से आगे बढ़ेगा, लेकिन जब सूर्य आदि जैसे अन्य ग्रह अपनी स्थिति बदलेंगे तो फिर से कुछ स्थिरता देखने को मिलेगी। हालांकि औद्योगिक फर्म के शेयरों में निवेश से अधिक रिटर्न मिल सकता है।
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
क्या बुध चंद्रमा के साथ मित्रवत है?
नहीं, बुध और चंद्रमा मित्र नहीं हैं।
कर्क राशि में कौन सा ग्रह उच्च होता है?
बृहस्पति
कर्क राशि में कौन सा ग्रह नीच का हो जाता है?
मंगल
योगिनी एकादशी से सजा यह सप्ताह इन राशियों के लिए रहेगा बेहद शुभ, भगवान विष्णु का मिलेगा आशीर्वाद!
सप्ताह का हर दिन, हर पल और हर सुबह अपने साथ आशा की नई किरण लेकर आता है। इस क्रम में, अब हम जल्द ही जून के नए सप्ताह (16 जून से 22 जून, 2025) में प्रवेश करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। ऐसे में, आपके मन में भी इस बात को लेकर जिज्ञासा होगी कि आने वाला यह हफ़्ता आपको प्रेम, वैवाहिक जीवन, आर्थिक जीवन और करियर में किस तरह के परिणाम देगा। साथ ही, क्या करियर में मिलेगी सफलता? पारिवारिक जीवन रहेगा सुख-शांति से पूर्ण? प्रेम और वैवाहिक जीवन में बनी रहेगी मिठास? इन सभी सवालों का जवाब जानने के लिए आपको “साप्ताहिक राशिफल” का यह हमारा ब्लॉग अंत तक पढ़ना होगा।
साप्ताहिक राशिफल का यह ब्लॉग वैदिक ज्योतिष पर आधारित है जिसे हमारे अनुभवी एवं विशेषज्ञ ज्योतिषियों द्वारा ग्रहों-नक्षत्रों की स्थिति, दशा और चाल को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इस ब्लॉग में आपको न सिर्फ़ इस सप्ताह में आने वाले व्रत-त्योहार, ग्रहण एवं गोचर की जानकारी प्राप्त होगी। साथ ही, इस दौरान किन मशहूर हस्तियों का जन्मदिन आएगा, इससे भी हम आपको रूबरू करवाएंगे। आइए अब बिना देरी किए आगे बढ़ते हैं और जानते हैं साप्ताहिक राशिफल ब्लॉग के माध्यम से अगले 7 दिनों का पूरा हाल। लेकिन सबसे पहले नज़र डालते हैं इस सप्ताह के ज्योतिषीय पंचांग पर।
इस सप्ताह का ज्योतिषीय तथ्य और हिंदू कैलेंडर की गणना
व्रत-त्योहारों से पहले हम बात कर लेते हैं इस हफ़्ते के ज्योतिषीय पंचांग की, तो बता दें कि जून 2025 के तीसरे सप्ताह का आरंभ श्रवण नक्षत्र के अंतर्गत कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि अर्थात 16 जून 2025 को होगा। वहीं, इस हफ़्ते का अंत कृतिका नक्षत्र के तहत कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि यानी कि 22 जून 2025 पर हो जाएगा। इस सप्ताह का पंचांग जानने के बाद अब हम आगे बढ़ेंगे और जानेंगे इस अवधि में कब और कौन से व्रतों-त्योहारों को मनाया जाएगा।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
इस सप्ताह में पड़ने वाले व्रत और त्योहार
आधुनिक समय में इंसान अपनी ज़िंदगी में इतना व्यस्त हो गया है कि अक्सर रोज़मर्रा के कामों में उलझने की वजह से जीवन की महत्वपूर्ण तिथियों को भूल जाता है। लेकिन, ऐसी कोई घटना आपके साथ न हो इसलिए हमारा यह सेक्शन आपके लिए ही है जिसमें आपको हम अगले सप्ताह यानी कि 7 दिनों में मनाए जाने वाले प्रमुख व्रत एवं त्योहारों की सही तिथियां नीचे प्रदान कर रहे हैं ताकि आपसे कोई भी जरूरी दिन छूट न जाएं।
योगिनी एकादशी (21 जून 2025, शनिवार): जैसे किहम सभी इस बात को भली-भाँति जानते हैं कि एकादशी का दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है इसलिए इस तिथि पर इनकी पूजा-अर्चना और व्रत भक्तों द्वारा श्रद्धाभाव से किया जाता है। शायद आप नहीं जानते होंगे कि योगिनी एकादशी का नाम विष्णु जी के ही एक नाम पर रखा गया है। योगिनी एकादशी से जुड़ी मान्यता है कि इस दिन जो भक्त व्रत करता है, उसके सारे पाप नष्ट हो जाते हैं। साथ ही, योगिनी एकादशी से जातक को 88000 ब्राह्मणों को भोजन कराने के तुल्य पुण्य प्राप्त होता है।
हम आशा करते हैं कि यह व्रत-त्योहार आपके जीवन में खुशियाँ और आशा की नई किरण लेकर आयेंगे।
इस सप्ताह में पड़ने वाले ग्रहण और गोचर
ग्रहण और गोचर सिर्फ़ ज्योतिष शास्त्र में ही महत्व नहीं रखते हैं, बल्कि यह मनुष्य जीवन के लिए भी महत्वपूर्ण होते हैं क्योंकि ग्रहों की चाल, दशा या स्थिति में होने वाले बदलाव का सीधा असर आपके जीवन पर पड़ता है। ऐसे में, सभी 12 राशि के जातकों को ग्रहण और गोचर की जानकारी होना आवश्यक हो जाता है इसलिए यहां हम आपको जून 2025 के इस हफ्ते के ग्रहण-गोचर की जानकारी प्रदान करेंगे। हालांकि, इस सप्ताह केवल एक ग्रह का गोचर हो रहा है। चलिए जानते हैं कौन सा है वह ग्रह।
बुध का कर्क राशि में गोचर (22 जून 2025): बुध को नवग्रहों में प्रमुख स्थान प्राप्त है जो मनुष्य जीवन को गहराई से प्रभावित करने की क्षमता रखते हैं। अब बुध देव 22 जून 2025 की रात 09 बजकर 17 मिनट पर चंद्र देव की राशि कर्क में गोचर करने जा रहे हैं।
नोट: जून 2025 के इस तीसरे सप्ताह (16 जून से 22 जून, 2025) के दौरान कोई ग्रहण नहीं लगने जा रहा है।
आइए अब हम आपको अवगत करवाते हैं इस सप्ताह के शुभ मुहूर्तों से।
16 जून से 22 जून, 2025 के शुभ मुहूर्त
इस सप्ताह (16 जून से 22 जून) के नामकरण मुहूर्त
नामकरण संस्कार के लिए शुभ मुहूर्त नहीं मिल रहा है? तो चिंता न करें क्योंकि नीचे हम आपको जून के इस सप्ताह के नामकरण संस्कार के शुभ मुहूर्त प्रदान कर रहे हैं।
तिथि
मुहूर्त
16 जून 2025, सोमवार
25:14:40 से 29:22:50
18 जून 2025, बुधवार
24:23:52 से 29:23:06
19 जून 2025, गुरुवार
05:23:14 से 11:58:23
20 जून 2025, शुक्रवार
09:52:15 से 29:23:25
इस सप्ताह (16 जून से 22 जून) के विवाह मुहूर्त
जून 2025 के इस तीसरे सप्ताह में विवाह का कोई मुहूर्त उपलब्ध नहीं है।
इस सप्ताह (16 जून से 22 जून) के अन्नप्राशन मुहूर्त
जो माता-पिता अपने शिशु का अन्नप्राशन संस्कार करने के लिए शुभ मुहूर्त देख रहे हैं, उनके लिए यहाँ हम इस सप्ताह के अन्नप्राशन संस्कार की सूची लेकर आये हैं।
तिथि
मुहूर्त
16 जून 2025
08:08 से 17:21
20 जून 2025
12:29 से 19:24
इस सप्ताह (16 जून से 22 जून) के मुंडन मुहूर्त
जून 2025 के इस तीसरे सप्ताह में जो माता-पिता अपने शिशु का मुंडन संस्कार संपन्न करना चाहते हैं, तो वह इस तिथि पर मुंडन संस्कार कर सकते हैं।
तिथि
मुहूर्त
19 मई 2025, सोमवार
06:14:48 से 29:28:25
इस सप्ताह (16 जून से 22 जून) के कर्णवेध मुहूर्त
जून के इस हफ़्ते में कर्णवेध के लिए अनेक मुहूर्त उपलब्ध हैं और ऐसे में, आप तिथि का चुनाव अपनी सुविधा के अनुसार कर सकते हैं जो कि इस प्रकार है:
16 जून 2025: दीपा सन्निधि, च्लोए सोफिया ट्रम्प, एरियाना ग्रांडे
17 जून 2025: मयंक यादव, केंड्रिक लैमर, सिंधु मेनन
18 जून 2025: मेघना सिंह, अरविंद स्वामी, ईशान किशन
19 जून 2025: बोरिस जॉनसन, ओक्राम इबोबी सिंह, जिमी वाकर
20 जून 2025: राजीव त्यागी, सकिना खातून, फ़्रैंक लैंपार्ड
21 जून 2025: रिले मेरेडिथ, रीमा लागू, विवेक शौक़
22 जून 2025: देवयानी, करण ग्रोवर, विजय अभिनेता
एस्ट्रोसेज इन सभी सितारों को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं देता है। यदि आप अपने पसंदीदा सितारे की जन्म कुंडली देखना चाहते हैं तो आप यहां पर क्लिक कर सकते हैं।
साप्ताहिक राशिफल 16 जून से 22 जून, 2025
यह भविष्यफल चंद्र राशि पर आधारित है। अपनी चंद्र राशि जानने के लिए क्लिक करें: चंद्र राशि कैलकुलेटर
मेष साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह भर आपकी सेहत ठीक-ठाक रहेगी, लेकिन इस दौरान किसी भी तरह की यात्रा…..(विस्तार से पढ़ें)
मेष प्रेम राशिफल
प्रेम जीवन खुशनुमा रहेगा, आप इस सप्ताह अपने लवमेट के साथ मिलकर भविष्य….(विस्तार से पढ़ें)
वृषभ साप्ताहिक राशिफल
आपके स्वास्थ्य जीवन को देखें तो, इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। इस दौरान….(विस्तार से पढ़ें)
वृषभ प्रेम राशिफल
प्रेम राशिफल के अनुसार यह सप्ताह, आपके प्रेम जीवन को मजबूत बनाने वा….(विस्तार से पढ़ें)
मिथुन साप्ताहिक राशिफल
आपकी राशि के लोगों के स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से, ये सप्ताह बेहद उत्तम रहेगा। क्योंकि….(विस्तार से पढ़ें)
मिथुन प्रेम राशिफल
इस सप्ताह योग बन रहे हैं कि किन्ही निजी कार्यों के कारण, आपके प्रेमी….(विस्तार से पढ़ें)
कर्क साप्ताहिक राशिफल
इस बात को आप भी भली-भाँति जानते हैं कि, जितना आप छुपाते हैं उतने ही आप….(विस्तार से पढ़ें)
कर्क प्रेम राशिफल
यदि आप किसी से सच्चा प्रेम करते हैं तो, इस सप्ताह संभव है कि आपको कुछ ….(विस्तार से पढ़ें)
ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्तजन्म कुंडली प्राप्त करें।
सिंह साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह आपको अपनी व्यस्त ज़िंदगी में से, कुछ पल निकालते हुए आराम करने और….(विस्तार से पढ़ें)
सिंह प्रेम राशिफल
प्रेम जीवन में आ रही परेशानियां दूर होंगी, क्योंकि इस सप्ताह आप अपने लवमेट……(विस्तार से पढ़ें)
कन्या साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह अगर आवश्यक न हो तो, वाहन चलाने से परहेज करें। ख़ास तौर से रात ….(विस्तार से पढ़ें)
कन्या प्रेम राशिफल
प्यार के मामले में यह सप्ताह, आपकी राशि वालों के लिए सामान्य से अच्छा रहने….(विस्तार से पढ़ें)
तुला साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह आपको ख़ास तौर से हिदायत दी जाती है कि अपना अतिरिक्त समय घर …..(विस्तार से पढ़ें)
तुला प्रेम राशिफल
इस सप्ताह अपने प्रेमी प्रेमिका को रिझाने के लिए आप कई स्वांग रच सकते हैं। आपका…..(विस्तार से पढ़ें)
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल
शारीरिक और मानसिक लाभ के लिए, आपके द्वारा नियमित रूप से इस सप्ताह …..(विस्तार से पढ़ें)
वृश्चिक प्रेम राशिफल
इस सप्ताह आपके घरवाले आपके प्रेम संबंधों के बीच आकर, आपके प्रेमी…..(विस्तार से पढ़ें)
धनु साप्ताहिक राशिफल
स्वास्थ्य राशिफल के अनुसार, ये सप्ताह भी स्वास्थ्य के नज़रिये से थोड़ा बेहतर ही …..(विस्तार से पढ़ें)
धनु प्रेम राशिफल
इस सप्ताह आपको प्रेम जीवन में अप्रत्याशित ख़ुशियाँ प्रदान होंगी। आप अपने …..(विस्तार से पढ़ें)
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
जून 2025 के इस सप्ताह में मुंडन संस्कार के कितने मुहूर्त हैं?
इस सप्ताह (16 से 22 जून, 2025) के दौरान मुंडन संस्कार के लिए सिर्फ़ एक मुहूर्त उपलब्ध है।
बुध का कर्क राशि में गोचर कब होगा?
बुध महाराज 22 जून 2025 को कर्क राशि में गोचर करेंगे।
साल 2025 में योगिनी एकादशी कब है?
वर्ष 2025 में योगिनी एकादशी 21 जून 2025 को पड़ेगी।
मिथुन संक्रांति 2025 पर करें ये शुभ काम, मिलेगा पद-प्रतिष्ठा और धन लाभ!
मिथुन संक्रांति 2025: सूर्य देव अपनी ऊर्जा और रोशनी से पूरे संसार को जीवनदान देते हैं। इनके बिना संपूर्ण सृष्टि की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। इसी तरह सूर्य के गोचर का भी बहुत अधिक महत्व है। सूर्य का गोचर का मतलब होता है सूर्य देव का एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करना। ज्योतिष शास्त्र में जब सूर्य एक राशि में लगभग 30 दिन बिताकर अगली राशि में प्रवेश करते हैं, तो इसे सूर्य का संक्रांति या गोचर कहा जाता है।
जैसे कि जब सूर्य वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करता है तो इसे मिथुन संक्रांति कहते हैं। सूर्य हर साल कुल 12 बार राशि परिवर्तन करते हैं और हर बार इनका यह गोचर व्यक्ति के जीवन में कुछ न कुछ नया परिवर्तन लेकर आता है। ऐसी मान्यता है कि मिथुन संक्रांति पर किए गए धार्मिक कार्यों और उपायों से वर्ष भर सूर्य देव की कृपा बनी रहती है, जिससे व्यक्ति के जीवन में मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा और समृद्धि में वृद्धि होती है।
एस्ट्रोसेज एआई के इस विशेष ब्लॉग में आपको मिथुन संक्रांति 2025 के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त होगी। सिर्फ इतना ही नहीं, हम आपको बताएंगे कि मिथुन संक्रांति के दिन कौन से आसान एवं प्रभावी उपायों को करने से सूर्यदेव की कृपा प्राप्त होती है। तो चलिए बिना देर किये आगे बढ़ते हैं और सबसे पहले जानते हैं मिथुन संक्रांति के बारे में।
मिथुन संक्रांति 2025:तिथि एवं शुभ मुहूर्त
बता दें कि आत्मा, पिता, सम्मान, उच्च पद, शक्ति, और नेतृत्व क्षमता का कारक ग्रह सूर्य 15 जून 2025 से लेकर 16 जुलाई 2025 तक मिथुन राशि में गोचर करेंगे। जब सूर्य का प्रवेश मिथुन राशि में होगा, उस दिन को मिथुन संक्रांति के रूप में मनाया जाएगा। ग्रहों के राजा सूर्य देव 15 जून 2025 की सुबह 06 बजकर 25 मिनट पर वृषभ राशि को छोड़कर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे।
मिथुन संक्रांति 2025 की तिथि: रविवार, जून 15, 2025 को
मिथुन संक्रांति पुण्य काल – 15 जून की सुबह 06 बजकर 53 मिनट से दोपहर 02 बजकर 19 मिनट तक।
अवधि – 07 घंटे 27 मिनट
मिथुन संक्रान्ति महा पुण्य काल – 15 जून की सुबह 06 बजकर 53 मिनट से सुबह 09 बजकर 12 मिनट तक।
अवधि – 02 घंटे 20 मिनट
बृहत् कुंडलीमें छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरालेखा-जोखा
मिथुन संक्रांति का अर्थ
ज्योतिष शास्त्र में सूर्य के गोचर यानी राशि परिवर्तन को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। जब सूर्य देव वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करते हैं, तो इस घटना को मिथुन संक्रांति कहा जाता है। यह हर साल जून के महीने में पड़ती है और सूर्य के इस संक्रांति का विशेष धार्मिक और ज्योतिषीय महत्व होता है।
मिथुन संक्रांति से सूर्य देव मिथुन राशि में लगभग एक महीने तक रहते हैं। मिथुन राशि को बुद्धि, वाणी, व्यापार और संचार का प्रतीक माना जाता है, इसलिए सूर्य के मिथुन राशि में प्रवेश से इन क्षेत्रों में विशेष प्रभाव पड़ता है। यह समय खासतौर पर व्यापारियों, लेखकों, विद्यार्थियों और संचार माध्यमों से जुड़े लोगों के लिए शुभ फलदायक माना जाता है।
मिथुन संक्रांति का महत्व
ज्योतिष में, मिथुन संक्रांति का विशेष महत्व है। मिथुन संक्रांति से वर्षा ऋतु की भी शुरुआत मानी जाती है। इस समय से प्रकृति में बदलाव आने लगता है और मानसून के संकेत मिलने लगते हैं। ज्योतिष के अनुसार सूर्य का यह गोचर सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्रों में भी कई बदलाव लाता है और देश-दुनिया के व्यापार व आर्थिक स्थिति पर भी असर डालता है। मान्यता है कि मिथुन संक्रांति पर सूर्य देव को प्रसन्न करने से जीवन में स्वास्थ्य, सफलता और समृद्धि बनी रहती है। यही कारण है कि इस दिन लोग नदियों में स्नान करते हैं, व्रत रखते हैं और जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र और धन का दान करते हैं। इस तरह, मिथुन संक्रांति सिर्फ एक खगोलीय घटना नहीं है, बल्कि यह धर्म, ज्योतिष और सामाजिक जीवन में शुभता और उन्नति का संदेश लेकर आती है।
मिथुन संक्रांति: देश के भिन्न-भिन्न हिस्सों में अलग-अलग रिवाज़
देश के भिन्न-भिन्न हिस्सों में मिथुन संक्रांति को अलग-अलग तरीके से मनाया जाता है। आइए जानते हैं।
बिहार में दान का पर्व
मिथुन संक्रांति को स्नान और दान का पर्व माना जाता है। इस दिन लोग गंगा, यमुना और अन्य पवित्र नदियों में स्नान करते हैं और जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र, जल भरे घड़े, छाता और जूते दान करते हैं। सूर्य देव को जल चढ़ाया जाता है और व्रत रखा जाता है।
ओडिशा में “राजा पर्व”
ओडिशा में मिथुन संक्रांति का सबसे बड़ा उत्सव है, जिसे “राजा पर्व” के रूप में मनाया जाता है। यह खासकर महिलाओं का त्योहार होता है, लेकिन इस त्योहार में बड़े-बुजुर्ग, बच्चे हर कोई बढ़ चढ़कर हिस्सा लेता है। इस दौरान झूले झुलाए जाते हैं, खेल-तमाशे होते हैं और पारंपरिक पकवान बनाए जाते हैं।
बंगाल में नई फसल की शुरुआत
यहां मिथुन संक्रांति के दिन सूर्य पूजा के साथ-साथ लोक नृत्य और गीतों का आयोजन होता है। किसान इस दिन खेतों में नई फसल की तैयारी की शुरुआत करते हैं।
दक्षिण भारत में रखते हैं उपवास
दक्षिण भारत जैसे- आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक जैसे जगहों पर मिथुन संक्रांति धार्मिक रूप में मनाया जाता है। सूर्य भगवान के मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना होती है। लोग गरीबों को जल और भोजन दान करते हैं और उपवास रखते हैं।
राजस्थान और गुजरात में लोकगीतों का आयोजन
राजस्थान और गुजरात में भी इस दिन दान-पुण्य पर जोर दिया जाता है। सूर्य देव की आराधना कर लोग सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। ग्रामीण इलाकों में छोटे मेलों और लोकगीतों का आयोजन होता है।
मिथुन संक्रांति पर इन चीज़ों का करें दान
सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए मिथुन संक्रांति में कई ऐसी चीज़ें हैं, जिनका दान करना अति शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं उन चीज़ों के बारे में:
तांबे का बर्तन जरूर दान करें क्योंकि यह सूर्य देव का प्रिय धातु है।
सूर्य देव को लाल रंग अति प्रिय है इसलिए इस दिन लाल वस्त्र का दान करें।
इसके अलावा, गुड़, घी, शक्कर और गेहूं का दान करना भी शुभ माना जाता है।
इस दिन जल से भरे घड़े (मटके) दान करें।
सात प्रकार के अनाज दान करें।
छाता, चप्पल और कपड़े, गर्मी से राहत दिलाने वाले चीजें दान करेंष
पंखा या हाथ का पंखा
फल, विशेषकर आम और खरबूज व तरबूज
काले तिल और सफेद चावल का दान करें।
सोना, तांबा या पीतल का सिक्का
इस दिन प्याऊ लगाना या प्यासों को ठंडा जल पिलाना बड़ा पुण्यकारी होता है।
इस दिन ब्रह्म मुहूर्त में स्नान कर साफ वस्त्र पहनें। स्नान में थोड़ा गंगाजल मिलाना शुभ माना जाता है।
तांबे के लोटे में जल भरें, उसमें लाल फूल, अक्षत , रोली या कुमकुम और थोड़ा गुड़ डालें। पूर्व दिशा की ओर मुख कर के सूर्य देव को जल अर्पित करें।
जल देते समय इस मंत्र का उच्चारण करें- “ॐ घृणि सूर्याय नमः”। साथ ही सूर्य मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करें- “ॐ आदित्याय नमः”।
सूर्य देव को लाल फूल और लाल वस्त्र अर्पित करें, क्योंकि लाल रंग इन्हें प्रिय है।
इसके बाद गुड़, गेहूं, तांबे के बर्तन, फल और जल का दान गरीबों या जरूरतमंदों को दें।
इस दिन सात्विक भोजन करें और मांस, मदिरा या तामसिक चीजों से दूर रहें।
मिथुन संक्रांति पर इन उपायों से करें सूर्य देव को प्रसन्न
प्रातःकाल स्नान के बाद तांबे के लोटे में जल भरें, उसमें लाल फूल, रोली, चावल और थोड़ा सा गुड़ डालें और सूर्य को अर्घ्य दें। ऐसा करने से तेज दिमाग की प्राप्ति होती है।
इस दिन आदित्य ह्रदय स्तोत्र का पाठ करें। यह स्तोत्र सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए सबसे प्रभावशाली माना जाता है। रोजाना इसका पाठ करने से आत्मबल और सफलता में वृद्धि होती है।
सूर्य देव को लाल रंग प्रिय है। लाल वस्त्र पहनें, लाल चंदन का तिलक लगाएं और पूजा में लाल फूल चढ़ाएं। ऐसा करने से हर कार्य में सफलता प्राप्त होगी।
रविवार के दिन तांबे के बर्तन, गुड़, गेहूं, लाल कपड़े और छाता का दान करें। ऐसा करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
रविवार को पीपल के पेड़ में जल चढ़ाएं और उसकी परिक्रमा करें। तुलसी माता की सेवा भी सूर्य को प्रिय है। ऐसा करने से बेहतर स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है।
रविवार के दिन उपवास करें और सूर्य देव की विशेष पूजा करें। ऐसा करने से कमजोर सूर्य की स्थिति कुंडली में मजबूत होती है।
ज्योतिषीय सलाह के बाद सूर्य का रत्न माणिक्य (रूबी) धारण करें। यह सूर्य की ऊर्जा को बढ़ाता है।
मिथुन संक्रांति पर सभी 12 राशियों पर प्रभाव
मेष राशि
सूर्य का मिथुन राशि में गोचर विद्यार्थियों के लिए अच्छे परिणाम देगा। इस दौरान आपको हर परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी। प्रेम जीवन के लिए भी यह समय बेहतर है। दिल की बात कहने का उत्तम समय है। सच्चा और गहरा प्यार पाने के संकेत हैं। रिश्ता शादी तक पहुंच सकता है। इस दौरान आपका आत्मविश्वास सामान्य तौर पर अनुकूल रहेगा। आपके करीबी आपका सहयोग करेंगे, आप अच्छी योजनाएं बनाकर सफलता की ओर बढ़ सकते हैं।
वृषभ राशि
यह गोचर आपको मिले-जुले परिणाम दे सकता है। इसके अलावा, आंखों से संबंधित कुछ परेशानियां भी देखने को मिल सकती हैं लेकिन घबराने की बात नहीं है समस्या से जल्द ही निपटारा भी पा सकेंगे । हालांकि आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आय के कई साधन आपको मिलेंगे। लेकिन जिस तेजी से कमाई होगी उसी तेजी से खर्चे भी बढ़ेंगे इसलिए सोच समझकर खर्च करने की सलाह दी जाती है। घर गृहस्थी से संबंधित विवादों को टालना भी समझदारी का काम होगा।
सूर्य के गोचर को सामान्य तौर पर अनुकूल परिणाम देने वाला नहीं माना जा रहा है। हालांकि सूर्य का यह गोचर कुछ मामलों में अच्छा कॉन्फिडेंस दे सकता है।कभी कभार आप ओवर कॉन्फिडेंस भी हो सकते हैं। ऐसा करने से स्वयं को बचाना समझदारी का काम होगा। अहंकारी होने से भी बचना है। साथ-साथ क्रोध नहीं करना है। शासन प्रशासन से जुड़े लोगों के साथ बेहतर ढंग से पेश आने की जरूरत रहेगी। खान-पान को भी संयमित रखना है।
कर्क राशि
सूर्य का गोचर कर्क राशि के जातकों को आर्थिक और पारिवारिक मामले में सावधानी पूर्वक निर्वाह करने का संदेश दे रहे हैं। इस दौरान शासन प्रशासन से जुड़े मामलों में संयम पूर्वक काम करने की आवश्यकता रहेगी। खान-पान भी संयमित रहे तो और भी अच्छा रहेगा। कहने का तात्पर्य है कि सामान्य तौर पर इस गोचर को अच्छे परिणाम देने वाला नहीं माना जाता लेकिन फिर भी यदि आप अनुशासित तरीके से काम करेंगे तो संतोषप्रद परिणाम प्राप्त कर सकेंगे।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को सूर्य का गोचर से शानदार फायदे होंगे। खासकर खुद का व्यापार करने और सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले जातकों के लिए यह गोचर अच्छा साबित होगा। प्रेम संबंध में भी अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे और लोगों के प्रति आपका आचरण अच्छा रहेगा । यात्राएं सामान्य तौर पर फायदेमंद रह सकती हैं। आर्थिक मामले में इस गोचर को काफी अच्छे परिणाम देने वाला माना जाएगा। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति मिल सकती है अथवा इस समय अवधि में आपका इंक्रीमेंट भी हो सकता है।
कन्या राशि
विदेश आदि से संबंधित काम करने वाले लोगों को काफी अच्छे परिणाम मिलेंगे। शासन प्रशासन से मदद दिलाने में भी यह गोचर आपके लिए अनुकूल रहेगा। आपने अपने काम में जो मेहनत की है उसके अच्छे परिणाम आपको इस अवधि में मिलेगा। व्यापार की शुरुआत करने या आगे बढ़ाने के मामले में पिता का सहयोग मिलेगा।
तुला राशि
इस समय भाग्य आपका साथ देगा। रुके हुए काम पूरे होने लगेंगे और किस्मत आपका साथ देगी। धार्मिक यात्राओं का योग बनेगा। मंदिर दर्शन, पूजा-पाठ या कोई धार्मिक कार्य करने का मन बनेगा। विद्यार्थियों के लिए यह गोचर शुभ है। पढ़ाई में ध्यान लगेगा और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। पिता या गुरु से सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। यदि आप विदेश जाने की सोच रहे हैं तो प्रयास करें, सफलता मिलने की संभावना है।
इस दौरान पैसों के लेन-देन में सावधानी रखें। अचानक खर्चे बढ़ सकते हैं या कोई पुराना कर्ज याद दिला सकता है। कुछ निजी मामलों को लेकर मन थोड़ा व्याकुल रह सकता है। क्रोध और तनाव पर नियंत्रण रखें। इस समय में गुप्त स्रोतों से लाभ भी संभव है, जैसे बीमा, टैक्स रिफंड, या कोई पुराना पैसा वापस मिलना। अगर आप रिसर्च, ज्योतिष या गुप्त विद्याओं से जुड़े हैं तो यह गोचर सफलता दिला सकता है।
धनु राशि
पति-पत्नी के बीच मतभेद की संभावना है। छोटी बातों को बड़ा न बनने दें, संयम और समझदारी रखें। यदि आप बिजनेस पार्टनरशिप में हैं तो विशेष सतर्कता बरतें। किसी भी दस्तावेज या एग्रीमेंट को पढ़े बिना साइन न करें। प्रतियोगिता बढ़ेगी, चाहे नौकरी में हो या व्यापार में। आपको थोड़ा ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी अपनी जगह बनाने के लिए।
मकर राशि
यह गोचर पेट, त्वचा या आंखों से जुड़ी दिक्कतें दे सकता है। मानसिक तनाव भी बढ़ सकता है, इसलिए योग और ध्यान करें। नौकरीपेशा लोगों के लिए काम का दबाव बढ़ेगा। बॉस या सीनियर्स के साथ तालमेल बैठाकर चलें। जो लोग आपकी प्रगति में बाधा डाल रहे थे, उन पर अब आप भारी पड़ेंगे। साहस और संयम दोनों बनाए रखें।
कुंभ राशि
इस दौरान पार्टनर के साथ छोटी-छोटी बातों पर तनाव हो सकता है। गलतफहमी से बचें और संवाद को मजबूत करें। बच्चों की पढ़ाई या सेहत को लेकर चिंता रह सकती है। धैर्य से काम लें और उनका मार्गदर्शन करें। विद्यार्थियों के लिए यह समय मेहनत करने का है। आलस्य छोड़ें और ध्यान केंद्रित करें।
मीन राशि
यह गोचर आपके कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव ला सकता है। हो सकता है कि आपको नए अवसर मिलें, लेकिन इन अवसरों को प्राप्त करने के लिए आपको थोड़ी मेहनत और सही निर्णय की जरूरत पड़ेगी।
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
मिथुन संक्रांति कब मनाई जाएगी?
मिथुन संक्रांति 15 जून को मनाई जाएगी।
मिथुन संक्रांति क्या है?
सूर्य जब मिथुन राशि में प्रवेश करते हैं तो इस घटना को मिथुन संक्रांति कहा जाता है।
मिथुन लग्न का रत्न कौन सा है?
मिथुन राशि के लिए पन्ना रत्न लाभकारी है।
एक साल बाद ग्रहों के राजा मिथुन राशि में करेंगे प्रवेश, इन राशियों के होंगे अच्छे दिन शुरू!
एस्ट्रोसेज एआई आपके लिए “सूर्य का मिथुन राशि में गोचर” का यह विशेष लेख लेकर आया है जिसके माध्यम से आपको सूर्य गोचर से जुड़ी समस्त जानकारी विस्तारपूर्वक प्राप्त होगी। जैसे कि हम जानते हैं कि नवग्रहों में सूर्य को “ग्रहों का जनक” कहा जाता है क्योंकि सभी ग्रह सूर्य महाराज की परिक्रमा करते हैं। साथ ही, यह एक मात्र ऐसा ग्रह है जो कभी भी अस्त, वक्री, मार्गी और अस्त नहीं होता है इसलिए सूर्य सबसे ख़ास हो जाते हैं। इसी क्रम में, जब-जब सूर्य ग्रह अपनी राशि में परिवर्तन करते हैं, तो इसे महत्वपूर्ण माना जाता है। अब जून माह में सूर्य एक बार फिर से अपनी राशि में बदलाव करते हुए मिथुन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। सूर्य का मिथुन राशि में गोचर होने से इसका सीधा प्रभाव राशि चक्र की सभी राशियों पर अच्छे-बुरे रूप में दिखाई देगा।
हमारे इस लेख में आपको न सिर्फ़ सूर्य गोचर के बारे में जानकारी प्राप्त होगी, बल्कि यह गोचर किन राशियों के लिए सकारात्मक और नकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है, इससे भी हम आपको रूबरू करवाएंगे। सूर्य के मिथुन राशि में प्रवेश से बनने वाली योगों और होने वाली युतियों के विषय में भी आपको बताएंगे। हम इस ब्लॉग में आपको सूर्य गोचर को मज़बूत करने और अनुभवी एवं विशेषज्ञ ज्योतिषियों द्वारा सूर्य और अन्य ग्रहो की स्थिति को ध्यान में रखकर कुछ उपाय भी प्रदान करेंगे।
सूर्य का मिथुन राशि में गोचर: तिथि एवं समय
ज्योतिष के अनुसार, सूर्य महाराज 30 दिनों तक यानी कि एक माह तक एक राशि में रहते हैं और इसके बाद, वह एक राशि से दूसरी राशि में गोचर कर जाते हैं। ऐसे में, इन्हें अपना राशि चक्र पूरा करने में एक साल का समय लगता है। अब सूर्य देव 15 जून 2025 की सुबह 06 बजकर 25 मिनट पर मिथुन राशि में गोचर कर जाएंगे। बता दें कि मिथुन राशि के स्वामी ग्रह बुध हैं और इन दोनों ग्रहों को ही महत्वपूर्ण माना जाता है। हालांकि, जून 2025 का महीना ज्योतिष की दृष्टि से विशेष रहने वाला है क्योंकि इस दौरान एक नहीं कई ग्रहों के गोचर और चाल एवं दशा में परिवर्तन होंगे। आइए अब हम आगे बढ़ते हैं और नज़र डालते हैं सूर्य गोचर से बनने वाली युति और योगों पर।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
सूर्य गोचर के दौरान होने वाली ग्रहों की युति
यह हम आपको पहले ही बता चुके हैं कि ज्योतिषीय दृष्टि से, जून का महीना बेहद ख़ास रहेगा क्योंकि इस दौरान कई बड़े ग्रह गोचर करेंगे। साथ ही, मिथुन राशि इस महीने ग्रहों के गोचर, युति और राजयोगों का केंद्र रहेगी।जब सूर्य का मिथुन राशि में गोचर होगा, उस समय वहां गुरु ग्रह और बुध देव पहले से मौजूद होंगे। ऐसे में, मिथुन राशि में हमें आत्मा के कारक सूर्य, ज्ञान के ग्रह गुरु और बुद्धि के प्रमुख बुध की युति देखने को मिलेगी। हालांकि, सूर्य गोचर के कुछ दिन बाद ही बुध दूसरी राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इन तीनों ग्रहों के मिथुन राशि में होने से कौन से योग बनेंगे? चलिए जानते हैं।
सूर्य के मिथुन राशि में गोचर से बनेंगे ये शुभ-अशुभ योग
बुध देव की राशि मिथुन में सूर्य का गोचर होने से अनेक शुभ योग बनेंगे जिनके बारे में आगे बात करेंगे। 15 जून 2025 को जब सूर्य मिथुन राशि में आएंगे, तो वहाँ पहले से मौजूद बुध के साथ युति करेंगे। ऐसे में, सूर्य और बुध की युति से बेहद शुभ माने जाने वाले बुधादित्य योग का निर्माण होगा। सिर्फ़ इतना ही नहीं, मिथुन राशि में सूर्य, बुध और गुरु ग्रह के एक साथ बैठे होने से त्रिग्रही योग भी बनेगा।
लेकिन अगर हम नकारात्मक पक्ष की बात करें तो, मिथुन राशि में बुध और गुरु दोनों ग्रह एक साथ होंगे और ऐसे में, एक अशुभ योग केंद्राधिपति दोष का भी निर्माण होगा। इस दोष के प्रभाव से गुरु और बुध जातकों को अपनी पूरी क्षमता के साथ परिणाम नहीं दे पाएंगे। शादी-विवाह में जातकों को देरी का सामना करना पड़ सकता है।
ज्योतिष के साथ-साथ मनुष्य जीवन को भी सूर्य ग्रह अत्यधिक प्रभावित करता है और ऐसे में, हम आपको मानव जीवन में सूर्य का महत्व नीचे बताने जा रहे हैं।
व्यक्तित्व
कुंडली में सूर्य महाराज की किसी विशेष राशि और भाव में स्थिति जातक के व्यक्तित्व के गुणों को प्रभावित करती है। साथ ही, व्यक्ति को स्वयं के बारे में जानने-समझने में भी योगदान देती है।
करियर
यदि कुंडली में सूर्य की स्थिति मज़बूत होती है, तो वह जातक को करियर के क्षेत्र में ऐसे रास्ते पर लेकर जा सकती है जो आपके जीवन में सफलता लेकर आता है, विशेष रूप से नेतृत्व या सरकार से जुड़े क्षेत्रों में।
सामाजिक स्थिति और मान-सम्मान
सूर्य देव को मान-सम्मान का कारक माना जाता है और ऐसे में, सूर्य देव के बलवान होने पर जातक को समाज में प्रसिद्धि और मान-सम्मान की प्राप्ति होती है। साथ ही, सामाजिक छवि को भी सूर्य ग्रह मज़बूत बनाते हैं।
स्वास्थ्य
ज्योतिष की मानें तो, सूर्य महाराज जीवन शक्ति और स्वास्थ्य को भी नियंत्रित करते हैं। कुंडली में सूर्य शुभ होने पर जातक को अच्छे स्वास्थ्य का आशीर्वाद मिलता है और आपकी ऊर्जा का स्तर भी उच्च रहता है।
पिता से संबंध
अगर कुंडली में सूर्य ग्रह शुभ या मज़बूत स्थिति में होते हैं, तो यह आपके पिता या पिता समान लोगों जैसे कि गुरुओं आदि के साथ आपके रिश्ते को मज़बूत बनाते हैं। साथ ही, आपको जीवन के हर क्षेत्र में उनका साथ मिलता है।
आध्यात्मिक प्रगति
हम सभी इस बात को भली-भांति जानते हैं कि सूर्य देव आत्मा के कारक ग्रह हैं इसलिए कुंडली में इनकी मज़बूत स्थिति आपको अध्यात्म के मार्ग पर लेकर जाने में भी सक्षम होती है।
सरकारी प्रभाव
सूर्य महाराज सरकार और सत्ता को भी नियंत्रित करते हैं। जिन जातकों की कुंडली में सूर्य बलवान होते हैं, वह राजनीति या सरकारी क्षेत्रों से संबंधित हो सकते हैं।
कुंडली में सूर्य के मज़बूत और कमज़ोर होने के संकेत
ज्योतिष शास्त्र में 12 भावों की स्थिति के आधार पर जातकों के प्रश्नों के जवाब दिए जाते हैं। इन बारह भावों में से सूर्य ग्रह लग्न भाव के कारक हैं। लग्न भाव से किसी व्यक्ति के व्यक्तित्व, मानसिकता, ऊर्जा, सम्मान, आशा आदि के बारे में जाना जाता है। अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में सूर्य महाराज की स्थिति इन भावों में से किसी भाव में मज़बूत होती है, तो उस भाव से मिलने वाले परिणामों में वृद्धि होगी। इसके अलावा, प्रशासन, अधिकारी, मंत्री आदि पदों पर आसीन लोगों से भी आपको अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।
ऐसे जातक जिनकी कुंडली में सूर्य देव अशुभ या दुर्बल अवस्था में होते हैं, तो वह उस भाव से मिलने वाले परिणामों को कमज़ोर कर देंगे जिसके वह स्वामी हैं। सामान्य रूप से, सूर्य महाराज के कमज़ोर होने पर जातक अधिकतर उदास रहता है और उसमें आत्मविश्वास की कमी रहती है। वह क्रोधी, अहंकारी, महत्वाकांक्षी, ईर्ष्यालु और आत्म केंद्रित स्वभाव का हो सकता है। सूर्य आत्मा और स्वयं का कारक ग्रह होने के कारण आपके आत्मविश्वास को कमज़ोर कर देता है।
इन उपायों को करने से मिलेगा सूर्य देव का आशीर्वाद
सूर्य को जल अर्पित करें
कुंडली में सूर्य महाराज को बलवान करने के लिए सूर्य देव को जल चढ़ाना सबसे प्रभावी उपाय है। रोज़ाना सुबह सूर्योदय के समय तांबे के लोटे में जल भरें और उसमें लाल फूल, अक्षत और रोली डालकर सूर्य को अर्घ्य दें। इस दौरान भगवान सूर्य के मंत्र “ऊं सूर्याय नमः” का जाप करें।
आदित्य हृदय स्तोत्र
आदित्य हृदय स्तोत्र को अत्यंत शक्तिशाली माना जाता है और इस स्तोत्र की प्राप्ति भगवान राम को ऋषि अगस्त्य से हुई थी। नियमित रूप से आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करने से सूर्य देव की कृपा आप पर बनी रहती है। साथ ही, जीवन में आने वाली समस्याओं का निवारण होता है।
रविवार का व्रत और दान करें
भगवान सूर्य को रविवार का दिन समर्पित होता है। ऐसा माना जाता है कि जो जातक रविवार का व्रत करता है और सूर्य पूजा करता है, उससे सूर्य देव का आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही, रविवार को तांबा, गेहूं, माणिक्य, लाल वस्त्र और गुड़ जैसी वस्तुओं का दान करना शुभ माना जाता है।
इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
सूर्य का मिथुन राशि में गोचर कब होगा?
सूर्य महाराज 15 जून 2025 को वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे।
सूर्य का गोचर कितने दिनों में होता है?
सूर्य ग्रह का राशि परिवर्तन हर 30 दिनों यानी कि एक महीने में होता है।
मिथुन राशि किसकी है?
बुध ग्रह मिथुन राशि के अधिपति देव है।
टैरो साप्ताहिक राशिफल (15 जून से 21 जून, 2025): इस राशि के जातकों को मिलेगा भाग्य का साथ!
टैरो साप्ताहिक राशिफल 15 जून से 21 जून 2025: दुनियाभर के कई लोकप्रिय टैरो रीडर्स और ज्योतिषियों का मानना है कि टैरो व्यक्ति की जिंदगी में भविष्यवाणी करने का ही काम नहीं करता बल्कि यह मनुष्य का मार्गदर्शन भी करता है। कहते हैं कि टैरो कार्ड अपनी देखभाल करने और खुद के बारे में जानने का एक ज़रिया है।
टैरो इस बात पर ध्यान देता है कि आप कहां थे, अभी आप कहां हैं या किस स्थिति में हैं और आने वाले कल में आपके साथ क्या हो सकता है। यह आपको ऊर्जा से भरपूर माहौल में प्रवेश करने का मौका देता है और अपने भविष्य के लिए सही विकल्प चुनने में मदद करता है। जिस तरह एक भरोसेमंद काउंसलर आपको अपने अंदर झांकना सिखाता है, उसी तरह टैरो आपको अपनी आत्मा से बात करने का मौका देता है।
आपको लग रहा है कि जैसे जिंदगी के मार्ग पर आप भटक गए हैं और आपको दिशा या सहायता की ज़रूरत है। पहले आप टैरो का मजाक उड़ाते थे लेकिन अब आप इसकी सटीकता से प्रभावित हो गए हैं या फिर आप एक ज्योतिषी हैं जिसे मार्गदर्शन या दिशा की ज़रूरत है। या फिर आप अपना समय बिताने के लिए कोई नया शौक ढूंढ रहे हैं। इन कारणों से या अन्य किसी वजह से टैरो में लोगों की दिलचस्पी काफी बढ़ गई है। टैरो डेक में 78 कार्ड्स की मदद से भविष्य के बारे में जाना जा सकता है। इन कार्ड्स की मदद से आपको अपने जीवन में मार्गदर्शन मिल सकता है।
टैरो की उत्पति 15वीं शताब्दी में इटली में हुई थी। शुरुआत में टैरो को सिर्फ मनोरंजन के रूप में देखा जाता था और इससे आध्यात्मिक मार्गदर्शन लेने का महत्व कम था। हालांकि, टैरो कार्ड का वास्तविक उपयोग 16वीं सदी में यूरोप के कुछ लोगों द्वारा किया गया जब उन्होंने जाना और समझा कि कैसे 78 कार्ड्स की मदद से भविष्य के बारे में जाना जा सकता है, उसी समय से इसका महत्व कई गुना बढ़ गया।
टैरो एक ऐसा ज़रिया है जिसकी मदद से मानसिक और आध्यात्मिक प्रगति को प्राप्त किया जा सकता है। आप कुछ स्तर पर अध्यात्म से, थोड़ा अपनी अंतरात्मा से और थोड़ा अपने अंतर्ज्ञान और आत्म-सुधार लाने से एवं बाहरी दुनिया से जुड़ें।
तो आइए अब इस साप्ताहिक राशिफल की शुरुआत करते हैं और जानते हैं कि 15 जून से 21 जून, 2025 तक का यह सप्ताह राशि चक्र की सभी 12 राशियों के लिए किस तरह के परिणाम लेकर आएगा?
टैरो साप्ताहिक राशिफल 15 से 21 जून, 2025: राशि अनुसार राशिफल
मेष राशि
प्रेम जीवन: ऐस ऑफ स्वॉर्ड्स
आर्थिक जीवन: एट ऑफ वैंड्स
करियर: सिक्स ऑफ स्वॉर्ड्स
स्वास्थ्य: फोर ऑफ पेंटाकल्स
मेष राशि के जातकों के प्रेम जीवन की बात करें तो ऐस ऑफ स्वॉर्ड्स भविष्यवाणी कर रहा है कि यदि आप किसी रिश्ते में हैं तो आपको अपने रिश्ते में समस्या का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन जल्द ही आपको सच पता चलेगा और आपकी सोच साफ होगी, जिससे आप सही फैसला ले पाएंगे कि इस रिश्ते की मुश्किलें कैसे सुलझाई जाएं।
आर्थिक जीवन के मामले में आपको एट ऑफ वैंड्स टैरो मिला है, जो भविष्यवाणी कर रहा है इस सप्ताह पैसों का आना-जाना तेजी से होगा। आपके पास कमाने के कई रास्ते होंगे। लेकिन ध्यान रहे, यह कार्ड चेतावनी भी देता है कि जल्दबाजी में कोई बड़ा रिस्क न लें, जैसे कि गलत इन्वेस्टमेंट या फिजूल खर्चा। भले ही ऐसा लगे कि जेब में पैसा टिक नहीं रहा, फिर भी धैर्य रखें।
करियर में सिक्स ऑफ स्वॉर्ड्स का मतलब है कि अगर आपको नौकरी मिलने में परेशानी आ रही थी तो अब रास्ता खुलने वाला है। यह समय नई कंपनी जॉइन करने या प्रोफाइल बदलने के लिए भी अच्छा है ताकि करियर में आगे बढ़ सकें। जो लोग बिजनेस में हैं उनके लिए भी अब मंदी के बाद मुनाफा बढ़ेगा।
सेहत की बात करें तो फोर ऑफ पेंटाकल्स बताता है कि आप पुरानी आदतों को छोड़ना नहीं चाह रहे, जो आपकी सेहत पर बुरा असर डाल रही हैं। जैसे कि स्ट्रेस या चिंता को दिल में दबाए रखना, जो आगे चलकर मानसिक और शारीरिक बीमारियों का कारण बन सकता है।
उपयुक्त खाद्य पदार्थ: मछली, बादाम
वृषभ राशि
प्रेम जीवन: द मैजिशियन
आर्थिक जीवन: एस ऑफ पेंटाकल्स
करियर: द हैंग्ड मैन
स्वास्थ्य: किंग ऑफ वैंड्स
वृषभ राशि के जातकों को प्रेम जीवन में द मैजिशियन कार्ड प्राप्त हुआ है, जो दर्शा रहा है कि आपके अंदर अपनी मोहब्बत की ख्वाहिशें पूरी करने की ताकत है। यह कार्ड बताता है कि आप अपनी भावनाओं पर भरोसा रखते हैं और अगर आपको किसी से लगाव है, तो उसे पाने के लिए कदम उठाएंगे।
आर्थिक जीवन के मामले में ऐस ऑफ़ पेंटाकल्स कार्ड बताता है कि आपके लिए अच्छे मौके आने वाले हैं। नई तरक्की और कामयाबी का रास्ता खुल सकता है। खासकर अगर आप कोई नया या रचनात्मक काम शुरू कर रहे हैं, तो आर्थिक तौर पर यह समय आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
हैंग्ड मैन टैरो कार्ड कहता है कि अभी आपको थोड़ा सब्र रखना पड़ेगा। करियर में जो लक्ष्य आपने सोचे हैं, वो थोड़े समय के लिए रुके रह सकते हैं। यह समय अपने नजरिए को बदलने का, चीजों को दोबारा सोचने का, और प्रक्रिया पर भरोसा रखने का है।
सेहत की बात करें तो किंग ऑफ वैंड्स कार्ड बताता है कि आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी और आपके अंदर फिट रहने का जोश रहेगा। लेकिन यह भी सलाह देता है कि सेहत के साथ-साथ बाकी चीजों में भी संतुलन रखें और किसी भी चीज को हद से ज्यादा न करें।
उपयुक्त खाद्य पदार्थ: अंडे, आलूबुखारा
बृहत् कुंडलीमें छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरालेखा-जोखा
मिथुन राशि
प्रेम जीवन: थ्री ऑफ कप्स
आर्थिक जीवन: नाइट ऑफ वैंड्स
करियर: क्वीन ऑफ कप्स
स्वास्थ्य: द मून
मिथुन राशि के जातकों के प्रेम जीवन में थ्री ऑफ कप्स कार्ड बता रहा है कि आप फिलहाल पूरी तरह सिंगल हैं और इस हफ्ते दोस्तों के साथ मस्ती और सामाजिक जिंदगी का पूरा आनंद लेंगे। अभी आपका ध्यान प्यार या रिश्तों पर नहीं है, बल्कि बस जिंदगी को खुलकर जीना चाहते हैं।
आर्थिक जीवन के मामले में नाइट ऑफ वैंड्स कार्ड चेतावनी देता है कि आप अपने पैसों को थोड़ा लापरवाही से खर्च कर रहे हैं। ध्यान रखें कि बचत खत्म न हो जाए, नहीं तो आगे चलकर आर्थिक परेशानी हो सकती है। अभी से बचत शुरू करें और पैसों को संभलकर खर्च करें।
करियर में क्वीन ऑफ कप्स कार्ड बताता है कि आप अपने काम में संतुष्ट और खुश हैं और फिलहाल इसी जगह पर काम जारी रखना चाहते हैं। जहां आप काम कर रहे हैं, वहां सीखने और आगे बढ़ने के कई मौके हैं, जो आपको व्यक्तिगत विकास में मदद करेंगे।
सेहत के मामले में द मून कार्ड कहता है कि कुछ अनकही बातें या परेशानियां आपके मन को बेचैन कर रही हैं, जिससे आपकी सेहत पर असर पड़ रहा है। सलाह दी जाती है कि आप अपने आसपास के माहौल पर ध्यान दें और जरूरत के हिसाब से बदलाव करें ताकि आप अंदर से ठीक महसूस कर सकें।
उपयुक्त खाद्य पदार्थ: खुबानी, बेर
कर्क राशि
प्रेम जीवन: एट ऑफ पेंटाकल्स
आर्थिक जीवन: द हीरोफेंट
करियर: नाइट ऑफकप्स
स्वास्थ्य: स्ट्रेंथ
कर्क राशि के प्रेम जीवन में एट ऑफ पेंटाकल्स कार्ड बता रहा है कि इस हफ्ते आपका ध्यान ज्यादा अपने काम पर रहेगा और घर या निजी जिंदगी पर ध्यान कम रहेगा। आप पाएंगे कि आप घर या परिवार के मामलों में कम वक्त दे पा रहे हैं और करियर में ज्यादा समय बिता रहे हैं।
आर्थिक जीवन में द हीरोफेंट कार्ड इशारा करता है कि इस हफ्ते आप खर्च करने से ज्यादा बचत करने पर ध्यान देंगे। आप अपनी कमाई को संभालकर रखेंगे और तभी खर्च करेंगे जब वाकई बहुत जरूरी हो।
करियर में नाइट ऑफ कप्स कार्ड कहता है कि आपके पास नए करियर के मौके आएंगे। नई जिम्मेदारियां और नए रोल मिल सकते हैं। अगर आप प्रमोशन का इंतजार कर रहे थे, तो यह हफ्ता आपकी ख्वाहिश पूरी कर सकता है।
सेहत के लिहाज़ से स्ट्रेंथ कार्ड बताता है कि आप इस हफ्ते अच्छी सेहत और जबरदस्त ऊर्जा के साथ रहेंगे। यह हफ्ता सेहत के लिहाज से शानदार बीतेगा।
सिंह राशि के जातकों के प्रेम जीवन की बात करें तो एट ऑफ वैंड्स कार्ड बताता है कि इस हफ्ते आपके और आपके पार्टनर के बीच खुलकर बातचीत होगी। आप दोनों के बीच समझदारी और गहराई बढ़ेगी। यह हफ्ता आपको एक-दूसरे की ताकतें पहचानने में मदद करेगा और रिश्ता पहले से ज्यादा मजबूत बनेगा।
आर्थिक जीवन के मामले में द सन कार्ड बता रहा है कि इस हफ्ते धन की कोई कमी नहीं होगी। अगर आप बिजनेस करते हैं तो अच्छा मुनाफा होगा। यदि आप नौकरी करते हैं तो वेतन में बढ़ोतरी के अच्छे मौके हैं।
द एम्परर कार्ड साफ-साफ इशारा करता है कि करियर में जबरदस्त तरक्की होगी। प्रमोशन या नया बिजनेस वेंचर सफल होगा। कुल मिलाकर करियर का यह हफ्ता एकदम शानदार और आसान रहेगा।
सेहत के मामले में थ्री ऑफ वैंड्स कार्ड बताता है कि सेहत में सुधार होगा। अगर पहले से कोई बीमारी थी तो अब राहत मिलेगी। हो सकता है इलाज के लिए आप किसी दूर जगह की यात्रा भी करें।
प्रेम जीवन में जजमेंट कार्ड कह रहा है कि इस हफ्ते आपको दिल और दिमाग में संतुलन बनाकर चलना है। किसी रिश्ते में बिना सोचे-समझे कूदना ठीक नहीं होगा। थोड़ा रुकें, सोचें और फिर कोई फैसला लें।
आर्थिक जीवन के मामले में फाइव ऑफ स्वॉर्ड्स कार्ड चेतावनी दे रहा है कि इस हफ्ते पैसे को लेकर चिंता बनी रहेगी और सही भी है, क्योंकि कोई आपके साथ धोखा कर सकता है। लोग आपको फंसा सकते हैं और आपका पैसा हड़प सकते हैं, इसलिए सावधान रहें।
करियर में सेवन ऑफ पेंटाकल्स कार्ड बता रहा है कि आपने करियर में बहुत मेहनत की है और अब उसके छोटे-छोटे नतीजे दिखने लगे हैं। इस हफ्ते आप अपने करियर पर पूरा फोकस करेंगे, खासतौर पर क्योंकि कोई बड़ा प्रोजेक्ट सामने आ रहा है।
सेहत के मामले में टू ऑफ स्वॉर्ड्स कार्ड कहता है कि सेहत में गिरावट आ सकती है और नेगेटिव सोच मन को घेर सकती है। आपको अपनी बिगड़ती सेहत पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। लापरवाही मत करें।
टू ऑफ कप्स कार्ड बता रहा है कि आपके जीवन में नई मोहब्बत की शुरुआत होने वाली है। यह हफ्ता रोमांटिक और प्यार भरा रहेगा, और आप इस नए रिश्ते में खूब खुश रहेंगे। निजी जिंदगी में अच्छे दिन आने वाले हैं। मनचाहे व्यक्ति से आपको प्रस्ताव भी मिल सकता है।
आर्थिक जीवन के मामले में एस ऑफ पेंटाकल्स कार्ड सलाह देता है कि इस हफ्ते पैसों के मामले में दिमाग से काम लें। दिल और दिमाग में टकराव हो सकता है, लेकिन आपको जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं लेना चाहिए। सोच-समझकर रणनीति के साथ आगे बढ़ें। फाइनेंशियल सिक्योरिटी आपके लिए आ रही है।
करियर में जस्टिस कार्ड बता रहा है कि इस हफ्ते आपके बॉस या सीनियर आपकी परफॉर्मेंस का अच्छे से मूल्यांकन कर रहे हैं। अगर आपको लग रहा है कि कोई ध्यान नहीं दे रहा, तो जरा गौर से देखिए आपकी हर चीज़ नोटिस की जा रही है। लेकिन घबराइए मत, आप इस टेस्ट में पास होंगे और मेहनत का फल जरूर मिलेगा।
सेहत के मामले में द मून कार्ड कहता है कि इस हफ्ते सेहत थोड़ी कमजोर रह सकती है। आपको अपनी डाइट और फिटनेस रूटीन पर खास ध्यान देना होगा। हो सकता है कि किसी बीमारी या चोट के लिए डॉक्टर की सलाह लेनी पड़े और परिवार का सहारा भी जरूरी होगा। कोई छोटी-मोटी बीमारी परेशान कर सकती है।
उपयुक्त खाद्य पदार्थ: ब्राउन राइस, बेरीज
वृश्चिक राशि
प्रेम जीवन: फोर ऑफ स्वॉर्ड्स
आर्थिक जीवन: सिक्स ऑफ कप्स
करियर: सेवन ऑफ कप्स
स्वास्थ्य: थ्री ऑफ स्वॉर्ड्स
वृश्चिक राशि के जातकों के प्रेम जीवन में फोर ऑफ स्वॉर्ड्स कार्ड बता रहा है कि इस हफ्ते आपको रिश्ते में थोड़ा आराम और अकेले में सोचने का समय चाहिए। अगर आप रिश्ते में हैं, तो थोड़ा ब्रेक लेकर अपनी जरूरतों को समझें और फिर से ऊर्जा के साथ रिश्ते में लौटें। यह समय खुद पर ध्यान देने का है।
आर्थिक जीवन के मामले में सिक्स ऑफ कप्स कार्ड संकेत देता है कि इस हफ्ते आपको किसी से आर्थिक मदद मिल सकती है या कोई गिफ्ट मिल सकता है। साथ ही, यह भी संभव है कि आप अपने पुराने घर लौटें, जिससे आपकी बचत बढ़े और पैसों की स्थिति मजबूत हो।
करियर में सेवन ऑफ कप्स कार्ड बता रहा है कि आपके पास करियर में कई विकल्प होंगे, लेकिन इस वजह से थोड़ी उलझन भी हो सकती है। कार्ड सलाह देता है कि सोच-समझकर फैसला लें और अपनी उम्मीदों और हकीकत के बीच सही संतुलन बनाए रखें।
थ्री ऑफ स्वॉर्ड्स कार्ड सेहत के लिहाज से भविष्यवाणी कर रहा है कि यह हफ्ता थोड़ा भारी पड़ सकता है। दिल से जुड़ी तकलीफ, मानसिक तनाव, डिप्रेशन या कोई पुराना दर्द आपको परेशान कर सकता है। जरूरत पड़े तो मेडिकल सलाह जरूर लें और अपने मन और तन दोनों का ख्याल रखें।
धनु राशि के जातकों के प्रेम जीवन में क्वीन ऑफ वैंड्स कार्ड बता रहा है कि आपके और आपके पार्टनर के बीच इस हफ्ते पॉजिटिव एनर्जी और आत्मविश्वास बढ़ेगा। आप दोनों को प्यार और खुशी का अहसास होगा और रिश्ता बहुत अच्छे मोड़ पर जाएगा। सब कुछ शानदार चलेगा और आप दोनों अपने रिश्ते को लेकर उत्साहित महसूस करेंगे।
आर्थिक जीवन के मामले में किंग ऑफ पेंटाकल्स कार्ड संकेत देता है कि अगर आपने पैसों की सही प्लानिंग और बचत की है, तो यह हफ्ता आपके लिए समृद्धि और स्थिरता लेकर आएगा। लेकिन कार्ड यह भी चेतावनी देता है कि अगर आप लापरवाही बरतते हैं तो नुकसान भी हो सकता है। इसलिए खर्च और निवेश में करते समय समझदारी से काम लें।
करियर में स्ट्रेंथ कार्ड बताता है कि आत्मविश्वास और आपकी अंदरूनी ताकत इस हफ्ते आपको कामयाबी दिलाएगी। चुनौतियों का डटकर सामना करें और अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें। यह कार्ड संकेत देता है कि आपकी मेहनत रंग लाएगी और तरक्की के अच्छे मौके मिलेंगे।
सेहत के मामले में नाइन ऑफ वैंड्स कार्ड कहता है कि इस हफ्ते सेहत थोड़ा चिंता का कारण बन सकती है। कोई पुरानी बीमारी या थकावट महसूस हो सकती है। शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से थोड़ा थकान भरा समय रह सकता है, इसलिए खुद को आराम दें और सेहत का ध्यान रखें।
उपयुक्त खाद्य पदार्थ: आम, तरबूज
अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!
मकर राशि
प्रेम जीवन: एट ऑफ वैंड्स
आर्थिक जीवन: द डेविल
करियर: एस ऑफ कप्स
स्वास्थ्य: फोर ऑफ कप्स
मकर राशि वालों के प्रेम जीवन में एट ऑफ वैंड्स कार्य बता रहा है कि आपके लिए यह हफ्ता खास रह सकता है। इस हफ्ते आपके रिश्ते में जोश और तेजी आएगी। अगर आप रिलेशनशिप में हैं, तो प्यार में नई ऊर्जा और रोमांच महसूस करेंगे। यदि आप सिंगल हैं, तो कोई नया प्यार आपकी जिंदगी में दस्तक दे सकता है, जिससे गहरा जुड़ाव बन सकता है।
आर्थिक जीवन के मामले में द डेविल कार्ड थोड़ा सतर्क रहने को कहता है। यह संकेत देता है कि फिजूलखर्ची या गलत आर्थिक फैसले आपके जीवन में परेशानी ला सकते हैं। आपको खर्च करते वक्त समझदारी दिखानी होगी और जुए या अनावश्यक शौक से बचना होगा ताकि आर्थिक स्थिरता बनी रहे।
करियर में एस ऑफ कप्स इशारा कर रहा है कि आपके लिए नए मौके आ रहे हैं, खासकर वो काम जहां क्रिएटिविटी और टीम वर्क की जरूरत हो। हो सकता है कि आपको नई जॉब या करियर में बड़ा बदलाव देखने को मिले, जहां दिल और सहज ज्ञान की भूमिका अहम होगी।
सेहत के लिहाज से फोर ऑफ कप्स बता रहा है कि आप अपने स्वास्थ्य को लेकर थोड़े चिड़चिड़े या परेशान महसूस कर सकते हैं। किसी बीमारी की वजह से मन भारी रह सकता है, इसलिए जरूरी है कि खुद को पॉजिटिव रखें और फालतू तनाव से बचें।
उपयुक्त खाद्य पदार्थ: नींबू, अजवाइन
ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्तजन्म कुंडली प्राप्त करें।
कुंभ राशि
प्रेम जीवन: जजमेंट
आर्थिक जीवन: डेथ
करियर: द टॉवर
स्वास्थ्य: द मैजिशियन
प्यार और रिश्तों में जजमेंट कार्ड बता रहा है कि अब वक्त आ गया है रिश्तों को गहराई से समझने का। चाहे रिश्ता नया हो या पुराना, आपको ईमानदारी से सोचना होगा कि कहां सुधार की जरूरत है। खुलकर बात करें, अपने और सामने वाले के दिल की बातें साफ-साफ रखें। तभी रिश्ता और मजबूत बनेगा।
आर्थिक जीवन के मामले में डेथ कार्ड संकेत देता है कि बड़ा बदलाव आने वाला है। पुराने तरीके जो अब फायदेमंद नहीं रहे, उन्हें छोड़ना पड़ेगा। आपको अपनी फाइनेंशियल प्लानिंग में नए तरीके अपनाने होंगे और बदलते हालात के हिसाब से खुद को ढालना होगा। यह बदलाव आपको लंबे समय में फायदा देगा।
करियर में टॉवर कार्ड थोड़ा चुनौतीपूर्ण दिख रहा है। यह बताता है कि अचानक कोई बड़ा बदलाव आ सकता है, जैसे नौकरी में बदलाव या ऑफिस में रीस्ट्रक्चरिंग। यह समय आपको मुश्किल लग सकता है, लेकिन याद रखें कि इससे आपको अपनी सोच को नया मोड़ देने का मौका मिलेगा।
सेहत के मामले में द मैजिशियन कार्ड अच्छी खबर दे रहा है। यह बताता है कि आपके अंदर खुद को ठीक करने की ताकत है। अगर आप सही संसाधनों और तरीकों का इस्तेमाल करेंगे तो आप अपनी सेहत में बड़ा सुधार ला सकते हैं। बस आत्मविश्वास बनाए रखें और एक्टिव कदम उठाएं।
उपयुक्त खाद्य पदार्थ: आड़ू, अंगूर
मीन राशि
प्रेम जीवन: क्वीन ऑफ पेंटाकल्स
आर्थिक जीवन: एट ऑफ पेंटाकल्स
करियर: एस ऑफ स्वॉर्ड्स
स्वास्थ्य: थ्री ऑफ पेंटाकल्स
प्रेम जीवन में क्वीन ऑफ पेंटाकल्स कार्ड बता रहा है कि आपका नजरिया बहुत व्यावहारिक और भावनात्मक रूप से संतुलित रहेगा। अगर आप रिश्ते में हैं, तो यह वक्त आपके पार्टनर के साथ खुशहाल और मजबूत रिश्ते का है। अगर आप सिंगल हैं, तो अब आप ऐसे इंसान की तलाश में हैं जो आपको सुरक्षा और अपनापन दे सके, यानी अब आपका फोकस गंभीर रिश्ते पर रहेगा।
आर्थिक जीवन के मामले में एट ऑफ पेंटाकल्स कार्ड कहता है कि आपकी लगातार की गई मेहनत अब रंग लाएगी। आप अपने हुनर और काम में जितनी मेहनत कर रहे हैं, उसका फल आपको नई जिम्मेदारियों, नए काम या आर्थिक आज़ादी के रूप में मिलेगा। बस लगे रहें और अपने स्किल्स को और बेहतर बनाते रहें।
करियर में एस ऑफ स्वॉर्ड्स कार्ड नई शुरुआत का संकेत दे रहा है। कोई नई नौकरी, प्रमोशन या कोई नया प्रोजेक्ट आपके लिए खुल सकता है, जो आपकी क्रिएटिव सोच और आइडियाज को सामने लाएगा। साफ सोच और फोकस से आप इस मौके का पूरा फायदा उठा सकते हैं।
सेहत में थ्री ऑफ पेंटाकल्स कार्ड बता रहा है कि अगर आप अपनी सेहत या फिटनेस को लेकर मेहनत कर रहे हैं, तो अब आपको अच्छे रिजल्ट मिलने शुरू होंगे। यह कार्ड टीमवर्क का भी संकेत देता है, यानी किसी हेल्थ एक्सपर्ट या फिटनेस ट्रेनर की मदद से आपकी सेहत में और तेजी से सुधार होगा।
इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
1. टैरो डेक का सबसे संसाधन पूर्ण कार्ड?
द मैजिशियन
2. टैरो डेक का सबसे धनी कार्ड?
टेन ऑफ़ पेंटाकल्स
3. टैरो डेक का सबसे साहसिक कार्ड?
द फ़ूल
साप्ताहिक अंक फल (15 जून से 21 जून, 2025): जानें इस सप्ताह किन जातकों को रहना होगा सावधान!
कैसे जानें अपना मुख्य अंक (मूलांक)?
अंक ज्योतिष साप्ताहिक भविष्यफल जानने के लिए अंक ज्योतिष मूलांक का बड़ा महत्व है। मूलांक जातक के जीवन का महत्वपूर्ण अंक माना गया है। आपका जन्म महीने की किसी भी तारीख़ को होता है, उसको इकाई के अंक में बदलने के बाद जो अंक प्राप्त होता है, वह आपका मूलांक कहलाता है। मूलांक 1 से 9 अंक के बीच कोई भी हो सकता है, उदाहरणस्वरूप- आपका जन्म किसी महीने की 10 तारीख़ को हुआ है तो आपका मूलांक 1+0 यानी 1 होगा।
इसी प्रकार किसी भी महीने की 1 तारीख़ से लेकर 31 तारीख़ तक जन्मे लोगों के लिए 1 से 9 तक के मूलांकों की गणना की जाती है। इस प्रकार सभी जातक अपना मूलांक जानकर उसके आधार पर साप्ताहिक राशिफल जान सकते हैं।
अपनी जन्मतिथि से जानें साप्ताहिक अंक राशिफल (15 जून से 21 जून, 2025)
अंक ज्योतिष का हमारे जीवन पर सीधा प्रभाव पड़ता है क्योंकि सभी अंकों का हमारे जन्म की तारीख़ से संबंध होता है। नीचे दिए गए लेख में हमने बताया है कि हर व्यक्ति की जन्म तिथि के हिसाब से उसका एक मूलांक निर्धारित होता है और ये सभी अंक अलग-अलग ग्रहों द्वारा शासित होते हैं।
जैसे कि मूलांक 1 पर सूर्य देव का आधिपत्य है। चंद्रमा मूलांक 2 का स्वामी है। अंक 3 को देव गुरु बृहस्पति का स्वामित्व प्राप्त है, राहु अंक 4 का राजा है। अंक 5 बुध ग्रह के अधीन है। 6 अंक के राजा शुक्र देव हैं और 7 का अंक केतु ग्रह का है। शनिदेव को अंक 8 का स्वामी माना गया है। अंक 9 मंगल देव का अंक है और इन्हीं ग्रहों के परिवर्तन से जातक के जीवन में अनेक तरह के परिवर्तन होते हैं।
बृहत् कुंडलीमें छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरालेखा-जोखा
मूलांक 1
यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या फिर 28 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 1 होगा। और इस सप्ताह विशेष की बात की जाय तो इस सप्ताह आपको औसत लेवल के परिणाम मिलते हुए प्रतीत हो रहे हैं। यद्यपि आप ज्यादातर कामों को योजनाबद्ध तरीके से करने की कोशिश करते हैं, आपके चाहने वाले लोगों का सपोर्ट भी आपको सामान्य तौर पर मिल ही जाता है लेकिन इस सप्ताह शायद ऐसा देखने को न मिले। इस सप्ताह आपको अपने प्रयत्न से ही सफलता मिलती हुई प्रतीत हो रही है। क्योंकि समय न तो आपके विरुद्ध है और न ही पूरी तरह से आपके सपोर्ट में है। ऐसे में आप जैसा करेंगे वैसे परिणाम मिलते जाएंगे।
अलबत्ता ऐसा देखने को मिल सकता है कि किसी काम को कंप्लीट करने के लिए आपको तुलनात्मक रूप से अधिक मेहनत करनी पड़े। इसके अलावा स्वयं को अनुशासित रखने की भी आवश्यकता रहेगी। किसी के बहकावे या झांसे में आकर कोई भी रिस्क नहीं लेना है। खासकर वर्तमान में फैल रहे साइबर फ्रॉड जैसी किसी गतिविधि का शिकार नहीं होना है। बेहतर होगा इस सप्ताह ऑनलाइन खरीदारी वगैरह न की जाए लेकिन यदि करना बहुत जरूरी हो तो किसी ऐसी विश्वसनीय वेबसाइट या एप्लीकेशन से ही खरीदारी करें, जहां की रिटर्न पॉलिसी इत्यादि अच्छी हो। हालांकि जिन लोगों का काम इंटरनेट इत्यादि से जुड़ा हुआ है उन्हें कोई विशेष खतरा नजर नहीं आ रहा है। वो लोग भी अपनी मेहनत की अनुरूप सफलता प्राप्त करते रहेंगे। स्त्रियों से संबंधित मामलों में किसी भी प्रकार का रिस्क नहीं लेना है। स्त्रियों के साथ आदर सम्मान से पेश आना है।
उपाय: शिवलिंग पर नीले पुष्प अर्पित करना शुभ रहेगा।
मूलांक 2
यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 या फिर 29 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 2 होगा। इस सप्ताह विशेष की बात करें तो यह सप्ताह सामान्य तौर पर आपको काफी अच्छे परिणाम दे सकता है। आप हर एक मामले में बड़ी ही सूझबूझ के साथ निर्णय लेंगे। फलस्वरुप आप काफ़ी अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। विशेषकर व्यापार व्यवसाय से जुड़े हुए लोग काफी अच्छा मुनाफा कमा सकेंगे। चीजों को खरीदने बेचने वाले लोगों को भी अच्छा फायदा मिल सकता है। मध्यस्थता का काम करने वाले लोग भी काफी अच्छा कर सकेंगे।
पब्लिकेशन, लिखा पढ़ी या मीडिया जगत से जुड़े लोगों को भी काफी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। यदि आप किसी तरह का कोई बदलाव करना चाह रहे हैं तो उस मामले में भी यह सप्ताह आपको अच्छी परिणाम दे सकता है। यदि कहीं घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह सप्ताह घूमने फिरने के मौके भी दे सकता है। आमोद प्रमोद और मनोरंजन के लिए तो सप्ताह अच्छा रहेगा ही साथ ही साथ स्वयं को और अधिक विस्तार देने के लिए भी सप्ताह अच्छा रह सकता है। इन सबके बावजूद भी क्रोध और विवाद से बचना है। यदि वाहन स्वयं चलते हैं तो सावधानी पूर्वक चलाना जरूरी रहेगा। अर्थात कुछ एक सावधानियों की आवश्यकता तो रहेगी लेकिन सप्ताह सामान्य तौर पर उपलब्धि दायक रह सकता है।
उपाय: तुलसी के पौधे पर जल चढ़ाना शुभ रहेगा।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
मूलांक 3
यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 या फिर 30 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 3 होगा। सामान्य तौर पर यह सप्ताह आपको मिले-जुले परिणाम दे सकता है लेकिन कुछ एक मामलों में सप्ताह कमजोर परिणाम भी दे सकता है। हालांकि आप हर एक काम को विधिवत सोच विचार करके करते हैं, पूरी तरह से योजना बनाकर करते हैं; ऐसे में कोई बड़ा नुकसान नहीं होगा लेकिन विरोधी अंकों का हस्तक्षेप इस बात का संकेत कर रहा है कि आसपास की स्थितियां परिस्थितियां प्रतिकूल भी रह सकती हैं। विशेषकर स्त्रियों से जुड़े मामलों में इस सप्ताह बहुत ही सावधानी पूर्वक काम करने की आवश्यकता रहेगी।
घर गृहस्थी से जुड़े मामलों को लेकर भी आप कुछ चिंतित या परेशान रह सकते हैं। वहीं दांपत्य संबंधी मामलों में भी छोटी-मोटी परेशानियां देखने को मिल सकती हैं। यदि कहीं विवाह की कोई बात चल रही थी तो उस मामले में कुछ धीमापन भी रह सकता है लेकिन सूझबूझ से काम लेने में इन सभी मामलों में सकारात्मक परिणाम भी मिल सकेंगे। भले ही मेहनत के अनुरूप परिणाम कमजोर रहे लेकिन अनुकूलता देखने को मिलेगी। साथ ही साथ आपके भीतर की ऊर्जा आपको थमने नहीं देगी। यह कुछ ऐसे गुण हैं या अंकों के प्रभाव हैं जो परेशानियों के बाद आपको सफलता के दरवाजे तक ले जाएंगे।
उपाय: सफेद गाय को चारा खिलाना शुभ रहेगा।
मूलांक 4
यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 4, 14, 22 या फिर 31 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 4 होगा। सामान्य तौर पर यह सप्ताह आपको एवरेज से बेहतर परिणाम देता हुआ प्रतीत हो रहा है। यद्यपि कुछ कठिनाइयां देखने को मिलेगी लेकिन उन कठिनाइयों को पार करके आप अपने लक्ष्य तक पहुंच सकेंगे। साथ ही साथ कठिनाइयां और परेशानियां क्यों आई हैं, इस कारण को भी आप जान सकेंगे और भविष्य में अपने इस अनुभव का लाभ भी उठा सकेंगे। बेहतर होगा इस सप्ताह आत्मनिर्भर रहा जाए। क्योंकि बड़े-बड़े वादे करने वाले लोग इस सप्ताह अपना वादा निभाने में पीछे रह सकते हैं। हालांकि इन सबसे आपको फायदा यह होगा कि आप यह जान सकेंगे की कौन सा व्यक्ति आपका मित्र है और कौन सा व्यक्ति सिर्फ मित्र होने का दिखावा मात्र कर रहा है।
धर्म और आध्यात्म के दृष्टिकोण से सप्ताह काफी अच्छा रहेगा। आप अपनी मानसिक शांति खोजने में कामयाब हो सकेंगे। धार्मिक यात्राओं पर जाना भी संभव हो सकेगा। वहीं समझदारी अनुभव के साथ-साथ सामने वाले व्यक्ति के वास्तविक चरित्र का अनुमान लगाते हुए आगे बढ़ाने की स्थिति में आप फायदे भी कमा सकेंगे। प्रेम प्रसंग इत्यादि में आवश्यकता से अधिक मेलजोल ठीक नहीं रहेगा।
यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 5, 14 या फिर 23 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 5 होगा। इस सप्ताह विशेष की बात की जाय तो यह सप्ताह आपको मिले-जुले परिणाम दे सकता है। कभी-कभी कुछ मामलों में परिणाम कमजोर भी रह सकते हैं। अतः इस सप्ताह आपको बहुत ही सावधानी पूर्वक निर्वाह करने की आवश्यकता रहने वाली है। हालांकि आप हर काम को पूरे धैर्य के साथ करते हैं, सामंजस्य से बिठाकर चलने की कोशिश करते हैं। अतः कोई बड़ा नुकसान नहीं होगा लेकिन फिर भी कामों में कुछ धीमापन देखने को मिल सकता है।
कई बार गुप्त शत्रु भी आपके कामों में रुकावटें डालने का काम कर सकते हैं। बेहतर होगा इस सप्ताह स्वयं को आलसी होने से बचाया जाय। इस सप्ताह किसी भी प्रकार का आर्थिक रिस्क लेना ठीक नहीं रहेगा। यदि आप रिस्क नहीं लेंगे तो निर्वाह के लायक धन प्राप्ति हो सकेगी। संतुलन के साथ काम करने की स्थिति में और अपनी क्षमता के अनुरूप निर्णय लेने की स्थिति में आप कामों को संपन्न कर सकेंगे और स्वयं को ताकतवर होने का अनुभव भी कर सकेंगे लेकिन ओवर कॉन्फिडेंट होना ठीक नहीं रहेगा।
हालांकि बदलाव की दृष्टिकोण से सप्ताह को अच्छा कहा जाएगा लेकिन बदलाव करना आसान नहीं रहेगा। अर्थात कुछ कठिनाइयों के बाद आप बदलाव भी कर सकेंगे। वैसे बेहतर तो यही रहेगा कि इस सप्ताह किसी भी मामले में किसी भी प्रकार का रिस्क न लिया जाय। जो जैसा चल रहा है उसे वैसा चलने दिया जाय लेकिन यदि बदलाव करना या रिस्क लेना बहुत जरूरी हो तो धीरे-धीरे या छोटी-छोटी तादाद में रिस्क लिया जा सकता है।
उपाय: शिवलिंग पर काले तिल चढ़ाना शुभ रहेगा।
मूलांक 6
यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 6, 15 या फिर 24 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 6 होगा। और इस सप्ताह विशेष की बात की जाए तो यह सप्ताह आपको मिले-जुले परिणाम देता हुआ प्रतीत हो रहा है। यद्यपि क्रोध, आवेश और जल्दबाजी से बचने की स्थिति में परिणाम और अच्छे भी रह सकते हैं। क्योंकि इस सप्ताह सिर्फ अंक 9 की नकारात्मक ऊर्जा ही ताकत के साथ आपका विरोध कर रही है। ऐसे में शांति और धैर्य के साथ काम करना फायदेमंद रह सकता है। यदि आप धैर्य के साथ काम करेंगे तो बहुत सारे पेंडिंग पड़े हुए कामों को आप कंप्लीट कर सकेंगे। क्योंकि ऊर्जा तो आपके पास पर्याप्त मात्रा में है ही, बस उसका सदुपयोग करना जरूरी रहेगा।
भाई बंधुओं के साथ संबंधों को मेंटेन करने की कोशिश भी जरूरी रहेगी। यदि आपका काम जमीन जायदाद इत्यादि से संबंधित है तो विवादित जमीनों की खरीद फरोख्त से बचना जरूरी रहेगा। वहीं जो लोग व्यक्तिगत तौर पर अपने लिए जमीन खरीदना चाह रहे हैं, उन्हें किसी न किसी स्रोत के माध्यम से यह पता करना जरूरी रहेगा कि संबंधित जमीन विवादित तो नहीं है। आग या बिजली से काम करने वाले लोगों को भी सावधानी पूर्वक काम करने की सलाह हम देना चाहेंगे।
इलेक्ट्रॉनिक ऊपर उपकरणों को खरीदने के लिए भी इस सप्ताह विशेष को बहुत अच्छा नहीं कहा जाएगा। इस तरह की कुछ सावधानियां को अपनाने की स्थिति में परिणाम एवरेज से बेहतर भी रह सकते हैं। वहीं लापरवाही की स्थिति में इन्हीं क्षेत्रों से संबंधित मामलों में कुछ कठिनाइयां या परेशानियां भी देखने को मिल सकती हैं। अब गेंद आपके पाले में है कि आप काम करके कैसे परिणाम पाना चाहेंगे?
उपाय: मंगलवार के दिन हनुमान जी के मंदिर में सिंदूर चढ़ाना शुभ रहेगा।
यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 7, 16 या फिर 25 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 7 होगा। इस सप्ताह विशेष की बात की जाय तो यह सप्ताह आपको मिले-जुले परिणाम दे सकता है। ये परिणाम एवरेज से बेहतर रह सकते हैं। इस सप्ताह आपके वरिष्ठ आपको कई मामलों में सपोर्ट करना चाहेंगे। स्वाभाविक है कि आप अक्सर लोगों से उम्मीदें लगाते रहते हैं और लोग आपकी उम्मीदों पर खरे नहीं उतरते। इसलिए आपका दिल दुखी हो जाया करता है लेकिन इस सप्ताह आप जिनसे उम्मीदें लगा रहे हैं वो आपकी कुछ एक उम्मीद पर खरे उतरेंगे।
विशेष कर आपके वरिष्ठ आपको अच्छा सपोर्ट देंगे। अतः आपका प्रदर्शन और भी निखर कर सामने आएगा। नए कामों की शुरुआत के लिए भी यह सप्ताह अच्छे परिणाम देता हुआ प्रतीत हो रहा है। अनुभवी लोगों का साथ भी आपको मिल सकता है। यह भी एक अनुकूल बात रहेगी। आर्थिक मामले में भी इस सप्ताह आप अच्छी अनुकूलता का अनुभव कर सकेंगे। पारिवारिक मामलों में भी सामान्य तौर पर अनुकूल परिणाम मिलने की संभावनाएं हैं। यदि आपका काम स्त्रियों से संबंधित है अर्थात स्त्रियों के कपड़े, स्त्रियों के गहने और सौंदर्य सामग्री इत्यादि बनाते हैं, बेचते हैं या इन मामलों में मध्यस्थ का काम करते हैं तो आपको अच्छा लाभ मिल सकता है।
इस सप्ताह धैर्य पूर्वक काम करने की स्थिति में सामान्य तौर पर आप संतोषप्रद परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। वहीं क्रोध और आवेश में आकर काम करने की स्थिति में परिणाम कमजोर भी रह सकते हैं। कुल मिलाकर देखा जाए तो सामान्य तौर पर यह सप्ताह आपको आपके कर्मों के अनुसार काफी हद तक संतुष्ट रखने का प्रयास करेगा।
उपाय: मंदिर में गुड़ और चने की दाल का दान करना शुभरहेगा।
मूलांक 8
यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 8, 17 या फिर 26 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 8 होगा। इस सप्ताह विशेष की बात करें तो यह सप्ताह सामान्यतः पर आपको मिले-जुले परिणाम देता हुआ प्रतीत हो रहा है। किसी भी तरह की कोई नकारात्मकता नजर नहीं आ रही है। यही कारण है कि आप परिणाम को एवरेज से बेहतर, यहां तक कि काफी हद तक बेहतर कर सकेंगे। यद्यपि आप प्रेक्टिकल माइंड व्यक्ति हो सकते हैं लेकिन इस सप्ताह या तो आप भावुक रह सकते हैं या फिर आपके सामने ऐसी स्थितियां बन हो सकती हैं जहां आपका भावनात्मक लगाव भी जरूरी रहेगा। हालांकि कार्यक्षेत्र के दृष्टिकोण से सप्ताह सामान्य तौर पर अनुकूल है। आप अपने कामों को आगे बढ़ा सकेंगे।
रिश्तो को निभाते हुए आप आत्मिक सुख का भी अनुभव कर सकेंगे। साझेदारी के कामों में भी आपको अच्छा लाभ मिलता हुआ प्रतीत हो रहा है लेकिन किसी भी मामले में जल्दबाजी दिखाने से बचना जरूरी रहेगा। वैसे भी आप सामान्य तौर पर धैर्य के साथ काम करते हैं लेकिन हो सकता है कि इस सप्ताह कुछ एक मामलों में आपका मन जल्दबाजी करने का हो जाए उससे बचना समझदारी का काम होगा। अर्थात किसी काम को न तो बहुत जल्दी-जल्दी करना है और न ही आलसी होना है। संतुलन के साथ आगे बढ़ना फायदेमंद रहेगा। अनुभवी लोगों का साथ व संबंधों का सपोर्ट, ये सब कुछ आपको न केवल कार्यक्षेत्र में सहायक बनेगा बल्कि सामाजिक और पारिवारिक मामलों में भी सुखद अनुभूति दिलाएगा।
उपाय: कच्चे चावल और दूध का दान शिवमंदिर के पुजारी या किसी बुजुर्ग स्त्री को देना शुभ रहेगा।
यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 9, 18 या फिर 27 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 9 होगा। और इस सप्ताह की बात की जाय तो यह सप्ताह आपको मिले-जुले परिणाम देता हुआ प्रतीत हो रहा है। कभी-कभी परिणाम औसत से थोड़े से कमजोर भी रह सकते हैं। यद्यपि आपके भीतर की ऊर्जा आपको थकने नहीं देती है और आप जीतने का दमखम भी रखते हैं लेकिन हो सकता है कि वो लोग जिन्हें आप अनुभवी मानकर काम करते हैं, उनका अनुभव इस सप्ताह आपके काम न आ सके अथवा वो लोग उस फील्ड में उतना अधिक अनुभव नहीं रखते होंगे जितने अनुभव की जरूरत आपको रहेगी। ऐसे में किसी और के कहने पर कोई रिस्क लेना ठीक नहीं रहेगा।
फिर भी उन लोगों का साथ आपके साथ बना रहे ऐसी कोशिश भी जरूरी रहेगी। अर्थात अपने पुराने साथियों और पुराने अनुभवी व्यक्तियों का साथ नहीं छोड़ता है बल्कि आवश्यकता पड़ने पर नए विशेषज्ञों से आप सलाह लेकर आगे बढ़ सकते हैं। स्त्रियों से संबंधित मामलों में इस सप्ताह किसी भी प्रकार का रिस्क नहीं लेना है। किसी स्त्री से विवाद भी नहीं करना है। यदि ऐसा कोई विवाद होता हुआ नजर आए तो यथासंभव उस विवाद को टालने की कोशिश भी जरूरी रहेगी। फिर भी विवाद को यदि टाला न जा सके तो कानून की अच्छे जानकार से सलाह लेकर उसके अनुसार आचरण करना ही उचित रहेगा। उम्मीद है अनुभव की प्राप्ति के बाद आपका जोश, आपकी ऊर्जा आपको बेहतर परिणाम दिलाने में सफल हो सकेगी।
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
1. नंबर 9 के लिए यह सप्ताह कैसा है?
इस सप्ताह की बात की जाय तो यह सप्ताह आपको मिले-जुले परिणाम देता हुआ प्रतीत हो रहा है।
2. 2 नंबर वालों के लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा?
इस सप्ताह विशेष की बात करें तो यह सप्ताह सामान्य तौर पर आपको काफी अच्छे परिणाम दे सकता है।
3. 1 नंबर का स्वामी कौन है?
अंक ज्योतिष के मुताबिक, मूलांक 1 के स्वामी सूर्य हैं।
इन ग्रहों के प्रकोप से अहमदाबाद में क्रैश हुआ प्लेन, ज्योतिष ने बताया सच!
अहमदाबाद विमान दुर्घटना: 12 जून 2025 का दिन एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 में यात्रा कर रहे लोगों के लिए बहुत अशुभ साबित हुआ है। अहमदाबाद एयरपोर्ट से टेक ऑफ करते हुए एयर इंडिया का प्लेन अहमदाबाद के मेघानी नगर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस प्लेन में देश-विदेश के 242 नागरिक सवार थे और यह फ्लाइट अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन के लिए रवाना हो रही थी। एस्ट्रोसेज परिवार दुर्घटनाग्रस्त सभी नागरिकों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करता है और ईश्वर से प्रार्थना करता है कि ऐसी दुर्घटना फिर कभी न हो। यहाँ हम आपको ज्योतिष की दृष्टि से उन कारकों के बारे में बताएंगे जो इस विमान हादसे के लिए जिम्मेदार हो सकते हैं।
हालांकि, ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब कोई विमान दुर्घटना का शिकार हुआ है। इससे पहले भी अनेक विमान दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। ज्योतिषीय ग्रंथों में दुर्घटनाओं के पीछे ख़ासकर बड़ी दुर्घटनाओं के पीछे शनि, मंगल और राहु-केतु जैसे ग्रहों का प्रभाव माना जाता है। यदि हम विमान दुर्घटना की बात करें, तो इस मामले में वायु तत्व के ग्रह और वायु तत्व की राशियां अक्सर शामिल या पीड़ित होती हैं। आइए जानते हैं वायु तत्व की राशियां कौन-कौन सी हैं।
वायु तत्व की राशियाँ और ग्रह
ज्योतिष में मिथुन, तुला और कुंभ राशि को वायु तत्व की राशि माना जाता है। वहीं, शनि और राहु को वायु तत्व का ग्रह माना गया है जबकि बृहस्पति को आकाश तत्व का ग्रह माना गया है। वायु तत्व की राशियों के अलावा यदि आसमान में आग लगने की घटना होती है, तो उसमें अग्नि तत्व की राशियां और अग्नि तत्व के ग्रह भी शामिल होते हैं। अग्नि तत्व की राशियों की बात करें, तो मेष, सिंह और धनु राशि अग्नि तत्व की राशियां हैं जबकि सूर्य, मंगल और केतु को अग्नि तत्व का ग्रह माना गया है।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
ऐसे में, जब अग्नि तत्व के ग्रह और राशियों तथा वायु तत्व के ग्रह और राशियों के बीच असंतुलन पैदा होता है। विरोधी ग्रह या विरोधी राशियां एक-दूसरे को पीड़ित करती हैं, तो उस समय इस तरह की विमान दुर्घटनाएं होने का भय अधिक रहता है। 12 जून 2025 को अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घटना के पीछे किन ग्रहों का हाथ था? इस बारे में भी हम विस्तार से चर्चा करेंगे। साथ ही, भारत में हुई दो अन्य विमान दुर्घटनाओं की बात करेंगे और यह जानने का प्रयास करेंगे कि इन तीनों दुर्घटनाओं में अग्नि और वायु तत्वों के बीच किस तरह का असंतुलन उत्पन्न हुआ था। चलिए सबसे पहले नज़र डालते हैं 12 जून 2025 को अहमदाबाद की दोपहर 01 बजकर 42 मिनट पर ग्रहों की स्थिति पर।
अहमदाबाद विमान दुर्घटना का ज्योतिषीय विश्लेषण
12 जून 2025 की दोपहर लगभग 01 बजकर 42 मिनट के आसपास अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घटना के समय चंद्रमा धनु राशि में स्थित था। राहु कुंभ राशि अर्थात वायु तत्व की राशि में स्थित था। शनि जल तत्व की राशि मीन में स्थित होकर दशम दृष्टि से चंद्रमा और अग्नि तत्व की धनु राशि को देख रहा था। मंगल और केतु अग्नि तत्व के ग्रह होकर अग्नि तत्व की राशि में ही स्थित थे।
ऐसे में, राहु-केतु और मंगल ग्रह वायु तथा अग्नि तत्व दोनों राशियों को पीड़ित कर रहे हैं। मंगल पर राहु-केतु के प्रभाव को वैदिक ज्योतिष में अंगारक योग माना गया है जो आग
लगने की घटनाओं का कारण बनता है। विशेषकर जब इनमें से कोई दो या दो से अधिक ग्रह एक साथ अग्नि या वायु तत्व की राशि में हों अथवा अग्नि तत्व के ग्रहों के साथ हों, तो आगजनी की घटनाएं अधिक होती हैं। इस प्रकार, कल दुर्घटना के समय यह योग बने हुए थे।
शनि की दशम दृष्टि धनु राशि में बैठे हुए चंद्रमा पर थी। यहां चंद्रमा अग्नि तत्व की राशि में उपस्थित था और शनि की दृष्टि चंद्रमा को पीड़ित कर रही थी। अतः आग से संबंधित दुर्घटनाओं के योग बने हुए थे। लेकिन यह विमान दुर्घटना थी इसलिए हमें शुक्र और सूर्य पर पाप ग्रहों और वायु या अग्नि तत्व के प्रभाव को भी देखना होगा।
जैसे कि हम जानते हैं कि सूर्य ग्रहों का राजा है और सामान्य तौर पर, यह धनवान या अपने क्षेत्र का मुखिया माना गया है। विमान से यात्रा करने वाले लोग ज्यादातर संपन्न और अपने क्षेत्र के बड़े लोग होते हैं। इस प्रकार, समाज के समृद्ध लोग ही विमान में यात्रा कर सकते हैं। सूर्य और शुक्र की स्थिति देखें तो, सूर्य ग्रह शुक्र की राशि में बैठा हुआ है और शुक्र मंगल की अग्नि तत्व की राशि में बैठा हुआ है। इस प्रकार, इन दोनों के बीच भी आपसी कनेक्शन बना हुआ था और इसके परिणामस्वरूप, अहमदाबाद में विमान दुर्घटना का शिकार हुआ।
यहां हमें एक विशेष सूत्र मिला है और इस सूत्र को हम बाद में दो अन्य दुर्घटनाओं पर भी लागू करके देखेंगे कि वह उन पर लागू होता है या नहीं। आइए जान लेते हैं इसके बारे में।
सूर्य ग्रह का शुक्र के साथ संबंध यानी कि सूर्य ग्रह शुक्र के साथ हो अथवा शुक्र की राशि में हो या फिर शुक्र के नक्षत्र में हो।
इसी तरह शुक्र का संबंध भी अग्नि या वायु तत्व के ग्रह, अग्नि या वायु तत्व ग्रह की राशि से या नक्षत्र से होना चाहिए।
चंद्रमा की स्थिति भी अग्नि तत्व वाले ग्रह के साथ अथवा अग्नि तत्व वाले ग्रह की राशि में होनी चाहिए या फिर अग्नि तत्व की राशि में होनी चाहिए।
इसके साथ ही चंद्रमा, शनि, मंगल, राहु और केतु के प्रभाव में होना चाहिए। सरल शब्दों में, इनमें से एक या एक से अधिक ग्रह का प्रभाव चंद्रमा पर होना चाहिए। चंद्रमा या तो इन ग्रहों के साथ युति कर रहा हो या फिर इन ग्रहों के द्वारा देखा जा रहा हो। इसमें भी यदि चंद्रमा वायु तत्व की राशि या वायु तत्व वाले ग्रह के साथ हो, तो उस पर अग्नि तत्व वाले ग्रह का प्रभाव होना चाहिए। वहीं, यदि चंद्रमा अग्नि तत्व की राशि में हो, तो वायु तत्व वाले ग्रह का प्रभाव होना चाहिए।
आइए अब इस दृष्टि से नज़र डालते हैं अन्य दो विमान घटनाओं पर।
सबसे पहले हम बात करेंगे एलायंस एयर फ्लाइट 7412 की दुर्घटना की, तो बता दें कि यह फ्लाइट 17 जुलाई 2000 के दिन लगभग 07 बजकर 34 मिनट पर पटना में दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इसकी कुंडली में सूर्य की स्थिति देखें, तो सूर्य शुक्र के साथ युति कर रहा था क्योंकि सूर्य जीरो डिग्री का है। इसका मतलब है कि इससे ठीक पहले सूर्य वायु तत्व की राशि में उपस्थित था और मंगल के साथ युति कर रहा था। इस तरह से वायु तत्व की राशि, अग्नि तत्व के ग्रह मंगल, अग्नि तत्व के ग्रह सूर्य और शुक्र का आपस में कुछ न कुछ संबंध था।
चंद्रमा पर राहु-केतु और सूर्य का प्रभाव था यानी चंद्रमा पर तीन पाप ग्रहों का प्रभाव था। साथ ही, अग्नि तत्व वाले ग्रह मंगल की दृष्टि भी थी। इस प्रकार, दो अग्नि तत्व के ग्रह चंद्रमा को पीड़ित कर रहे थे। यदि केतु को भी अग्नि तत्व का ग्रह मान लें, तो तीन अग्नि तत्व के ग्रह और राहु जैसे वायु तत्व का ग्रह चंद्रमा को पीड़ित कर रहा था। इतना ही नहीं, सूर्य, शुक्र और राहु पर शनि की तीसरी दृष्टि भी थी, इसलिए यहां पर भी किसी बड़ी दुर्घटना के योग बने थे। अब क्योंकि चंद्रमा कुछ देर पहले अग्नि तत्व की राशि में था और इसके बाद पृथ्वी तत्व की राशि में पहुंच गया था। ऐसे में, यह दुर्घटना आसमान के साथ-साथ जमीन पर हुई।
दूसरी बड़ी विमान दुर्घटना 22 मई 2010 को बेंगलुरु एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट IX 812 के साथ हुई थी जो रनवे से आगे बढ़ गई थी जिसकी वजह से वह दुर्घटनाग्रस्त हो गई। आइए अब इस दिन की ग्रह स्थिति पर नज़र डालते हैं।
इस दिन यानी 22 मई 2010 को सूर्य ग्रह शुक्र की राशि में स्थित थे और शुक्र वायु तत्व की राशि में स्थित थे। शुक्र पर राहु-केतु का प्रभाव था। चंद्रमा अग्नि तत्व की राशि में था और वह मंगल और शनि के मध्य में था। इस प्रकार, ऊपर बताया गया सूत्र यहां भी लागू हो रहा है। सरल शब्दों में कहें तो, जब क्रूर और पाप ग्रह संयुक्त रूप से किसी वायु तत्व की राशि पर प्रभाव डालते हैं या अग्नि इस तत्व वाली राशि पर प्रभाव डालती है, तो इस तरह की दुर्घटनाएं होने की आशंका बढ़ जाती हैं।
चंद्रमा राहु, केतु और शनि मंगल के साथ हो, इनके द्वारा देखा जा रहा हो या इनके मध्य में हो, तब भी ऐसा होता है। इन योगों की प्रबलता दुर्घटना की आशंका को बढ़ाती है। 12 जून 2025 को इस तरह के अशुभ योग बने हुए थे जहां सूर्य और चंद्रमा दोनों पर शनि की दृष्टि थी। शुक्र, मंगल, केतु और चंद्रमा अग्नि तत्व की राशियों में थे। ऐसे में, महंगा और लक्ज़री से पूर्ण माने जाने वाले विमान पर इस तरह का नकारात्मकता प्रभाव पड़ा। ऐसा कहा जा सकता है कि इस वजह से शायद यह विमान दुर्घटना घटित हुई।
इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।
सूर्य का मिथुन राशि में गोचर: राशियों व देश-दुनिया में क्या होगा बदलाव!
एस्ट्रोसेज एआई के इस विशेष ब्लॉग में हम आपको सूर्य का मिथुन राशि में गोचर के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान करेंगे। साथ ही, इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर किस प्रकार पड़ेगा इस बारे में भी बताएंगे। बता दें कुछ राशियों को सूर्य के गोचर से बहुत अधिक लाभ होगा, तो वहीं कुछ राशि वालों को इस अवधि बहुत ही सावधानी से आगे बढ़ने की आवश्यकता होगी क्योंकि उन्हें कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा, इस ब्लॉग में सूर्य ग्रह को मजबूत करने के आसान व शानदार उपायों के बारे में भी चर्चा करें और देश-दुनिया व शेयर मार्केट पर भी इसके प्रभाव के बारे में चर्चा करेंगे।
सूर्य 15 जून 2025 को मिथुन राशि में गोचर करेंगे। तो आइए आगे बढ़ते हैं और जानते हैं इस गोचर के बारे में सब विस्तार से।
आत्मा, पिता और मान-सम्मान का कारक ग्रह सूर्य 15 जून को मिथुन राशि में गोचर करेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य और बुध को मित्र ग्रह माना जाता है। ऐसे में सूर्य का मिथुन राशि में गोचर अनुकूल साबित होगा। आइए अब आगे देखते हैं कि सूर्य के इस गोचर का प्रभाव दुनिया के हालात, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री और निवेश के बाजार पर किस प्रकार से पड़ेगा।
मिथुन राशि में सूर्य: विशेषताएं
जिस जातक की कुंडली में मिथुन राशि में सूर्य होता है तो इसकी सोचने-समझने की क्षमता तेज हो जाती है और वह बहुत जिज्ञासु बनता है। मिथुन राशि के स्वामी बुध होते हैं, जो बुद्धिमत्ता, संवाद और तर्क का ग्रह है। इसलिए इस समय व्यक्ति की बातचीत की शैली प्रभावशाली हो जाती है। ऐसे लोग एक जगह टिककर काम करने की बाजय नई-नई चीज़ें जानने और करने में रुचि रखते हैं। इनका मन बहुत चंचल होता और हर समय कुछ नया सोचते रहते हैं। ये लोग सामाजिक होते हैं और बातों से दूसरों को आसानी से प्रभावित कर लेते हैं। इनका सेंस ऑफ ह्यूमर अच्छा होता है और ये माहौल को हल्का-फुल्का बनाए रखने में माहिर होते हैं।
सूर्य का मिथुन राशि में होना यह भी दर्शाता है कि व्यक्ति बहुत जल्दी हालात के अनुसार खुद को ढाल सकता है। कुल मिलाकर इस योग के प्रभाव से व्यक्ति बुद्धिमान, मिलनसार, तेज दिमाग वाला और बहुत प्रतिभाशाली बनता है।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
मिथुन राशि में सूर्य, बुध और बृहस्पति की युति
जब सूर्य, बुध और बृहस्पति एक साथ मिथुन राशि में युति करते हैं, तो इसे बहुत ही शुभ योग माना जाता है। ये तीनों ग्रह मिलकर व्यक्ति को बुद्धिमान, समझदार, भाग्यशाली और प्रभावशाली बनाते हैं। बुध बुद्धि और संवाद के कारक हैं। बृहस्पति ज्ञान, विस्तार और शुभ अवसरों का प्रतिनिधित्व करता है, जबकि सूर्य नेतृत्व, आत्मविश्वास और प्रतिष्ठा का प्रतीक होता है।
इस युति के प्रभाव से व्यक्ति की सोचने-समझने की क्षमता बहुत तेज़ होती है और वह अपनी बात को बड़े प्रभावशाली तरीके से दूसरों तक पहुंचा सकता है। इस योग वाले लोग अक्सर शिक्षा, लेखन, पत्रकारिता, कला, वाणी से जुड़े कार्यों या नेतृत्व की भूमिकाओं में सफलता प्राप्त करते हैं। साथ ही, उनका सामाजिक और आर्थिक जीवन भी आरामदायक और प्रतिष्ठापूर्ण रहता है।
यदि यह युति जन्म कुंडली में अच्छे भाव और शुभ दृष्टियों में हो तो, व्यक्ति को समाज में मान-सम्मान, प्रसिद्धि और आर्थिक समृद्धि मिलती है। कुल मिलाकर सूर्य, बुध और बृहस्पति की यह युति जीवन में सफलता, बुद्धिमत्ता और भाग्य के द्वार खोलने वाली होती है।
सूर्य का मिथुन राशि में गोचर: विश्वव्यापी प्रभाव
राजनीति और सरकार
भारतीय सरकार के प्रवक्ता और अन्य बड़े नेता बहुत चतुराई से बोलते हुए नजर आएंगे।
राजनीति में कई नए चेहरे आगे आएंगे और अपनी जिम्मेदारियां सक्रिय रूप से निभाना शुरू करेंगे।
सरकार कई जटिल मुद्दों को समझदारी और बुद्धिमानी से संभालने में सफल रहेगी।
मीडिया और पत्रकारिता
मीडिया, पत्रकारिता, शिक्षण, वित्त, स्वास्थ्य सेवा और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में भारत समेत दुनियाभर में तेजी देखी जाएगी।
भारत और अन्य देशों में ट्रैवल और टूरिज्म इंडस्ट्री में अचानक उछाल आएगा और पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी होगी।
ट्रांसलेटर, पब्लिक स्पीकर्स और मोटिवेशनल स्पीकर्स को इस गोचर से विशेष लाभ मिलेगा।
मार्केटिंग जैसे संचार और बौद्धिक अभिव्यक्ति पर आधारित क्षेत्रों में भी अच्छी प्रगति देखने को मिलेगी।
सूर्य का मिथुन राशि में गोचर: शेयर बाजार रिपोर्ट
सूर्य के मिथुन राशि में गोचर के बाद शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव वाली स्थिति बन सकती है यानी बाजार थोड़े समय के लिए अस्थिर या मंदी वाला रह सकता है।
इस गोचर के बाद तंबाकू, गैस और रबर इंडस्ट्रीज़ में उछाल देखा जा सकता है।
वनस्पति तेल से जुड़ी खाद्य इंडस्ट्री में भी तेजी आ सकती है।
लंबे समय के बाद बैंकिंग सेक्टर और फाइनेंस कंपनियों में गति और विकास की स्थिति बन सकती है।
सूर्य का मिथुन राशि में गोचर: नई फिल्में कैसा करेगी प्रदर्शन
फिल्म का नाम
स्टार कास्ट
रिलीज़ की तारीख
सितारे ज़मीन पर
राहुल कोहली, आमिर खान
20 जून, 2025
फर्स्ट कॉपी
मियांग चांग, मुन्नवर फारुकी
जून 2025
मां
काजोल, खीरिन शर्मा
27 जून 2025
जून 2025 में ग्रहों की चाल और जिन सितारों की कुंडली में इन फिल्मों से जुड़ी है, उसके अनुसार ‘सितारे जमीन पर’ और ‘मां’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर सकती है और दर्शकों के दिलों को छू सकती हैं। वहीं दूसरी ओर फिल्म ‘फर्स्ट कॉपी’ की कुंडली थोड़ी कमजोर दिख रही है, जिससे यह दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकती और बॉक्स ऑफिस पर फीकी पड़ सकती है।
मिथुन राशि में सूर्य का गोचर: इन राशियों को होगा लाभ
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए सूर्य पांचवें भाव के स्वामी हैं और यह आपके तीसरे भाव में गोचर करेंगे। इस दौरान आपको छोटी दूरी की यात्राएं अधिक करनी पड़ सकती है। आपके अंदर साहस और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सरकारी नौकरी या प्रशासनिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिए यह समय बहुत शुभ साबित होगा। आपकी नेतृत्व क्षमता और निर्णय लेने की योग्यता में सुधार आएगा। आर्थिक दृष्टिकोण से यह समय लाभदायक रहेगा और आप शेयर बाज़ार, म्यूचुअल फंड जैसी जगहों पर निवेश करके लाभ कमा सकते हैं। हालांकि, भाई-बहनों से टकराव की संभावना है, इसलिए रिश्तों में संतुलन बनाए रखें।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए सूर्य आपके पहले भाव के स्वामी हैं और सूर्य का गोचर आपके ग्यारहवें भाव में होगा। सूर्य का ग्यारहवें भाव में गोचर बहुत शुभ माना जाएगा और यह आपके लिए कई अच्छे परिणाम लेकर आएगा। इस दौरान आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और प्रमोशन के योग भी बनेंगे। ग्यारहवां भाव सामाजिक संपर्कों और लाभ का भाव है। इस समय आप प्रभावशाली और उच्च पदस्थ लोगों से मिलेंगे, जिससे आपको लाभ होगा।
विदेश यात्रा के योग भी बन सकते हैं और आपकी मनोकामनाएं पूर्ण होगी। पारिवारिक और प्रेम संबंधों में बदलाव संभव है, लेकिन यह बदलाव सकारात्मक होगा और आपसी समझ भी बढ़ेगी। पिता या दादा से पैतृक संपत्ति या कोई आर्थिक लाभ मिलने के भी योग बनेंगे।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए सूर्य बारहवें भाव के स्वामी हैं और सूर्य का गोचर दसवें भाव में होगा। यह गोचर आपके लिए करियर और विदेश से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। इस दौरान आपको विदेश में नौकरी करने का अवसर प्राप्त होगा। यदि आपकी कुंडली में महादशा भी अनुकूल हो, तो विदेश जाकर बसने या काम करने के योग बन सकते हैं। जो लोग विदेशी संपर्कों या इंटरनेशनल बिज़नेस से जुड़े हैं, उन्हें इस समय अच्छा लाभ मिल सकता है।
कार्यस्थल पर आपको नई जिम्मेदारियां और भूमिकाएं मिल सकती हैं, जो आपके लीडरशिप स्किल्स को उजागर करेंगी और करियर में उन्नति का मार्ग खोलेगी। आर्थिक रूप से स्थिति संतुलन रहेगी। भले ही खर्च बढ़े लेकिन आमदनी भी बनी रहेगी, जिससे कोई बड़ी आर्थिक परेशानी नहीं होगी।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए सूर्य सातवें भाव के स्वामी हैं और सूर्य का गोचर आपके पांचवें भाव में होगा। सूर्य का यह गोचर आपके लिए रचनात्मकता, आत्मविश्वास और वित्तीय वृद्धि के लिहाज़ से काफी अनुकूल सिद्ध हो रहा है। यह समय उन लोगों के लिए विशेष रूप से लाभकारी है जो क्रिएटिव फील्ड जैसे डिज़ाइनिंग, लेखन, कला, अभिनय या मार्केटिंग में काम करते हैं।
आपके अंदर नई और चतुर आइडियाडज की कोई कमी नहीं रहेगी और आप अपने प्रोजेक्ट्स या बिजनेस में उन्हें सफलतापूर्वक लागू भी कर पाएंगे। आर्थिक रूप से भी यह समय विकास के संकेत दे रहा है। आप अपने विचारों को बहुत ही प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करें पाएंगे, जिससे लोग आपसे प्रेरित होंगे और आपकी बात सुनना चाहेंगे। यह गोचर आपके अंदर की निर्भीकता को बढ़ाएगा, जिससे आप आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे।
सूर्य का मिथुन राशि में गोचर: इन राशियों पर रहेगा नकारात्मक प्रभाव
कर्क राशि
कर्क राशि वालों, आपके धन के भाव पर सूर्य का शासन है, जो आपके बारहवें भाव में गोचर करेंगे। बारहवें भाव में सूर्य का गोचर अनुकूल प्रतीत नहीं हो रहा है क्योंकि यह आर्थिक परेशानियां और पारिवारिक तनाव ला सकता है। इस दौरान पारिवारिक रिश्तों में तनाव की संभावना बन सकती है, क्योंकि मंगल और केतु की युति दूसरे भाव में हो रही है। इससे वाणी में कटुता आ सकती है और घर का माहौल खराब हो सकती है।
धन से जुड़ी सावधानियां इस समय बेहद जरूरी हैं। कोई भी बड़ा निवेश करने से पहले अच्छी तरह सोचें और सरकारी या कानूनी मामलों में विशेष धैर्य से काम लें। आपकी खानपान की आदतों में भी अनुशासन लाना इस समय जरूरी रहेगा क्योंकि अनियमित दिनचर्या स्वास्थ्य पर असर डाल सकती है। हालांकि यह गोचर चुनौतियां ला सकता है, लेकिन यदि आप अनुशासित, धैर्यवान और सतर्क रहेंगे तो स्थितियों को संभाल सकते हैं और सकारात्मक परिणाम भी प्राप्त कर सकते हैं।