टैरो साप्ताहिक राशिफल : 29 जून से 05 जुलाई, 2025

टैरो साप्ताहिक राशिफल : 29 जून से 05 जुलाई, 2025

टैरो साप्ताहिक राशिफल 29 जून से 05 जुलाई, 2025: दुनियाभर के कई लोकप्रिय टैरो रीडर्स और ज्‍योतिषयों का मानना है कि टैरो व्‍यक्‍ति की जिंदगी में भविष्‍यवाणी करने का ही काम नहीं करता बल्कि यह मनुष्‍य का मार्गदर्शन भी करता है। कहते हैं कि टैरो कार्ड अपनी देखभाल करने और खुद के बारे में जानने का एक ज़रिया है।

टैरो इस बात पर ध्‍यान देता है कि आप कहां थे, अभी आप कहां हैं या किस स्थिति में हैं और आने वाले कल में आपके साथ क्‍या हो सकता है। यह आपको ऊर्जा से भरपूर माहौल में प्रवेश करने का मौका देता है और अपने भविष्‍य के लिए सही विकल्‍प चुनने में मदद करता है। जिस तरह एक भरोसेमंद काउंसलर आपको अपने अंदर झांकना सिखाता है, उसी तरह टैरो आपको अपनी आत्‍मा से बात करने का मौका देता है।

आपको लग रहा है कि जैसे जिंदगी के मार्ग पर आप भटक गए हैं और आपको दिशा या सहायता की ज़रूरत है। पहले आप टैरो का मज़ाक उड़ाते थे लेकिन अब आप इसकी सटीकता से प्रभावित हो गए हैं या फिर आप एक ज्‍योतिषी हैं जिसे मार्गदर्शन या दिशा की ज़रूरत है या फिर आप अपना समय बिताने के लिए कोई नया शौक ढूंढ रहे हैं। इन कारणों से या अन्‍य किसी वजह से टैरो में लोगों की दिलचस्‍पी काफी बढ़ गई है। टैरो डेक में 78 कार्ड्स की मदद से भविष्य के बारे में जाना जा सकता है। इन कार्ड्स की मदद से आपको अपने जीवन में मार्गदर्शन मिल सकता है।

टैरो की उत्पति 15वीं शताब्‍दी में इटली में हुई थी। शुरुआत में टैरो को सिर्फ मनोरंजन के रूप में देखा जाता था और इससे आध्‍यात्मिक मार्गदर्शन लेने का महत्‍व कम था। हालांकि, टैरो कार्ड का वास्तविक उपयोग 16वीं सदी में यूरोप के कुछ लोगों द्वारा किया गया जब उन्होंने जाना और समझा कि कैसे 78 कार्ड्स की मदद से भविष्य के बारे में जाना जा सकता है, उसी समय से इसका महत्व कई गुना बढ़ गया।

टैरो एक ऐसा ज़रिया है जिसकी मदद से मानसिक और आध्‍यात्मिक प्रगति को प्राप्‍त किया जा सकता है। आप कुछ स्‍तर पर अध्‍यात्‍म से, थोड़ा अपनी अंतरात्‍मा से और थोड़ा अपने अंर्तज्ञान और आत्‍म-सुधार लाने से एवं बाहरी दुनिया से जुड़ें।

तो आइए अब इस साप्ताहिक राशिफल की शुरुआत करते हैं और जानते हैं कि 29 जून से 05 जुलाई, 2025 तक का समय सभी 12 राशियों के लिए कैसे परिणाम लेकर आएगा?

दुनियाभर के विद्वान टैरो रीडर्स से करें कॉल/चैट पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

टैरो साप्ताहिक राशिफल 29 जून से 05 जुलाई, 2025: राशि अनुसार राशिफल

मेष राशि

प्रेम जीवन: नाइट ऑफ पेंटाकल्‍स

आर्थिक जीवन: द चैरियट

करियर: एट ऑफ स्‍वॉर्ड्स

स्वास्थ्य: फाइव ऑफ पेंटाकल्‍स

मेष राशि के जातकों को नाइट ऑफ पेंटाकल्‍स कार्ड मिला है जो कि रिश्‍ते में वास्‍तविकता और व्‍यावहारिक दृष्टिकोण को अपनाने को दर्शाता है। यह कार्ड संतुलित, स्थिर और समर्पित रिश्‍ते को दर्शाता है जो कि एक-दूसरे के प्रति सम्‍मान और जवाबदेही पर आधारित है।

वित्तीय जीवन में चैरियट कार्ड कहता है कि बाधाओं को पार करने और अपने आर्थिक लक्ष्‍यों को प्राप्‍त करने के लिए सोच-समझकर निर्णय लेने एवं दृढ़ इच्‍छाशक्‍ति रखनी चाहिए। इस कार्ड का कहना है कि आपको अपने वित्त को संभालने और निवेश करने के लिए फोकस रखने, दृढ़ निश्‍चयी रहने एवं खुद को अनुशासन में रखने की जरूरत है। इस कार्ड का कहना है कि आपको अपने धन को संभालने और उसे निवेश करने को लेकर खुद पर नियंत्रण रखने, दृढ़ निश्चयी रहने और फोकस रखने की आवश्‍यकता को दर्शाता है।

एट ऑफ स्‍वॉर्ड्स कार्ड अक्‍सर पेशेवर जीवन में बंधा हुआ या विवश महसूस करने को दर्शाता है। आप अपने ही द्वारा लगाई गई या कथित सीमाओं की वजह से ऐसा महसूस कर सकते हैं। इस कार्ड का कहना है कि आप खुद को किसी परिस्थिति में फंसा हुआ पा सकते हैं या किसी दी गई पद या स्थिति से बचने में असमर्थ हो सकते हैं।

स्‍वास्‍थ्‍य की बात करें, तो फाइव ऑफ पेंटाकल्‍स कार्ड कठिन समय और विपत्ति को दर्शाता है। यह कार्ड अपराइट आने पर बता सकता है कि आपको कोई स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍या जैसे कि कोई बीमारी, चोट या फिर दीर्घकालिक बीमारी होने की आशंका है। इससे आपका स्‍वास्‍थ्‍य प्रभावित हो सकता है।

लकी चार्म: रेड कोरल ब्रेसलेट

वृषभ राशि

प्रेम जीवन: द सन

आर्थिक जीवन: हीरोफैंट

करियर: टेम्‍परेंस

स्वास्थ्य: टेन ऑफ स्‍वॉर्ड्स

वृषभ राशि के जातकों को द सन कार्ड मिला है जिसका कहना है कि आपकी जल्‍द ही अपने पार्टनर से सुंदर और रोमांटिक मुलाकात होने वाली है। यदि आप प्रेम संबंध में हैं, तो आपका रिश्‍ता विवाह और परिवार की ओर आगे बढ़ सकता है।

इस सप्‍ताह आप पैसों की बचत करने के मामले में नए तरीके आज़माने के लिए तैयार नहीं हैं और पारंपरिक तरीकों से ही खुश हैं। करियर में आपकी धीमी लेकिन एक स्थिर गति से प्रगति होगी। स्‍वास्‍थ्‍य के मामले में अब आप अति कर चुके हैं और अब आपको अपनी सेहत को ठीक करने के लिए काम से ब्रेक लेने की जरूरत है।

टेम्‍परेंस कार्ड करियर में संतुलन बनाए रखने की आवश्‍यकता को दर्शाता है। करियर के मामले में आप अपनी भावनाओं पर बहुत ज्‍यादा निर्भर न रहें और अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें ता‍कि ये आपके करियर की प्रगति को बाधित न करें। आप अपनी कमजोरियों को ताकत में बदलना सीखें।

टेन ऑफ स्‍वॉर्ड्स कार्ड कहता है कि इस सप्‍ताह आपको ऐसी स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍याओं से जूझना पड़ सकता है जिसके कारण आपकी ऊर्जा में कमी आ सकती है या फिर आप थका हुआ महसूस कर सकते हैं। पूरी तरह से ठीक होने के लिए आपको अपने शरीर को थोड़ा आराम देना चाहिए।

लकी चार्म: ओपल रिंग या पेंडेंट

मिथुन राशि

प्रेम जीवन: सेवन ऑफ पेंटाकल्‍स

आर्थिक जीवन: थ्री ऑफ पेंटाकल्‍स

करियर: टेन ऑफ कप्‍स

स्वास्थ्य: टेन ऑफ वैंड्स

अगर आप अपने मौजूदा पार्टनर के साथ ही रहना चाहते हैं, तो आप यह जान लें कि य‍ह रिश्‍ता आपके लिए बहुत मुश्किल रहने वाला है। लेकिन अगर आप इंतज़ार करना चाहते हैं और अपने रिश्‍ते पर काम करना चाहते हैं, तो इस बात में कोई शक नहीं है कि आपका य‍ह रिश्‍ता फिर लंबे समय तक चलेगा। जो जातक सिंगल हैं, उनकी जिंदगी में कोई ऐसा व्‍यक्‍ति आने वाला है जिस पर वे भरोसा कर सकते हैं।

आप अपने धन को अच्‍छी तरह से और पूरे अनुभव के साथ संभाल रहे हैं एवं प्रसन्‍न हैं। थ्री ऑफ पेंटाकल्‍स एक शानदार कार्ड है जो कि संपन्‍नता को दर्शाता है। इस कार्ड का कहना है कि आप अपने परिवार और दोस्‍तों के साथ अपनी वित्तीय सफलता का जश्‍न मनाएंगे। सोच-समझकर धन निवेश करने के लिए यह सही समय है।

करियर में टेन ऑफ कप्‍स कार्ड पेशेवर जीवन में संतुष्टि और संतुलन को दर्शाता है। इस कार्ड का कहना है कि इस सप्‍ताह आपको अपने करियर में ऐसे अवसर मिलेंगे जो आपको लगातार उन्‍नति करने और नई चीज़ें सीखने का मौका देंगे। आपको अपनी मौजूदा नौकरी या व्‍यवसाय से वह संतुष्टि और शांति मिल सकती है जिसकी आप तलाश कर रहे हैं।

अपनी सेहत को नज़रअंदाज़ करने से आपको गंभीर समस्‍याएं होने की आशंका है। आपको सावधानी बरतने और जरूरत पड़ने पर डॉक्‍टर से परामर्श करने की आवश्‍यकता है।

लकी चार्म: आप हरे रंग के वस्‍त्र पहनें।

कर्क राशि

प्रेम जीवन: फोर ऑफ पेंटाकल्‍स

आर्थिक जीवन: जस्टिस

करियर: द एम्‍प्रेस

स्वास्थ्य: टू ऑफ स्‍वॉर्ड्स

कर्क राशि के जातकों को फोर ऑफ पेंटाकल्‍स कार्ड मिला है जिसके अनुसार इस सप्‍ताह आपके प्रेम संबंध में सुख-शांति बनी रहेगी। आपको अपने पार्टनर के साथ अच्‍छा समय बिताने का मौका मिलेगा। हालांकि, आपमें से कुछ लोगों के पार्टनर के मन में ईर्ष्‍या या पोज़ेसिव होने जैसी भावना आ सकती है। अपने पार्टनर से खुलकर बात कर के आपको समझ आ सकता है कि भविष्‍य में आपके लिए परिस्थिति कैसी होगी।

वित्तीय जीवन में जस्टिस कार्ड कहता है कि इस सप्‍ताह अधिक खर्चा करना आपको भारी पड़ सकता है इसलिए आपको वित्त के मामले में संतुलन बनाकर चलना चाहिए। बिना सोचे-समझे पैसे खर्च न करें और ऐसे अलग-अलग तरीकों की तलाश करें, जो आपके पैसे को अच्‍छी तरह से प्रबंधित कर सकें।

इस सप्‍ताह आप करियर के क्षेत्र में सहज महसूस करेंगे और सब कुछ आपके हिसाब से चल रहा होगा। आपके पास अधिकार और शक्‍ति होगी। दिन-ब-दिन आप अपने करियर में प्रगति करेंगे और जल्‍द ही आपको प्रशंसा एवं सराहना मिल सकती है। नौकरीपेशा और व्‍यापारियों दोनों को ही अपने करियर में स्थिरता और मजबूती लाने के लिए सही प्रोत्‍साहन मिलेगा।

आप इस समय स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍याओं या भावनाओं को दबाने की स्थिति से जूझ सकते हैं। आप आराम करें और पुरानी बातों को भूल जाएं। बहुत ज्‍यादा सोचने और अधिक तनाव लेने से बचें क्‍योंकि यह आगे भी आपकी सेहत को प्रभावित कर सकते हैं। खानपान पर ध्‍यान दें।

लकी चार्म: पर्ल नेकलेस

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

सिंह राशि

प्रेम जीवन: क्‍वीन ऑफ कप्‍स

आर्थिक जीवन: जजमेंट

करियर: किंग ऑफ पेंटाकल्‍स

स्वास्थ्य: सेवन ऑफ स्‍वॉर्ड्स

सिंह राशि वालों के प्रेम जीवन की बात करें, तो क्वीन ऑफ कप्स कहता है कि यदि आप सिंगल हैं, तो इस सप्ताह आपको अपना पार्टनर मिल जाएगा। वहीं, जो जातक पहले से रिश्ते में हैं, उनके लिए यह अवधि प्यार से भरी रहेगी और ऐसे में, आप प्रेम के सागर में गोते लगाते हुए दिखाई देंगे। 

जब धन की बात आती है, तो इस राशि के जातक विश्लेषणात्मक हो सकते हैं और आप अपनी आर्थिक स्थिति पर पैनी नज़र बनाए रखेंगे। संभव है कि इस दौरान आप अपनी नौकरी या व्यवसाय का विश्लेषण इस दृष्टि से भी कर सकते हैं कि आप भविष्य के लिए कितना धन जोड़ने में सक्षम होंगे। कुल मिलाकर, यह अवधि आपके लिए सोच-विचार करने वाली रहेगी। 

करियर के लिहाज़ से, किंग ऑफ पेंटाकल्स संकेत कर रहा है कि सिंह राशि के जातकों का अपने करियर पर पूरी तरह नियंत्रण होगा। साथ ही, इस हफ़्ते आपको कुछ सुनहरे अवसरों की प्राप्ति होगी और आप अपनी मेहनत एवं प्रयासों के बल पर पेशेवर जीवन में बुलंदियां हासिल करेंगे।

स्वास्थ्य के क्षेत्र में आपको सेवेन ऑफ स्वॉर्ड्स मिला है जो दर्शाता है कि इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य ज्यादा अच्छा नहीं रहने वाला है। इस अवधि में कोई पुराना रोग आपको दोबारा घेर सकता है या फिर आपकी दिनचर्या प्रभावित हो सकती है। 

लकी चार्म: रूबी की रिंग या पेंडेंट

कन्या राशि

प्रेम जीवन: नाइट ऑफ स्वॉर्ड्स

आर्थिक जीवन: द एम्पेरर

करियर: द सन 

स्वास्थ्य: व्हील ऑफ फॉर्च्यून

कन्‍या राशि के प्रेम जीवन के लिए नाइट ऑफ स्वॉर्ड्स अच्छा कार्ड माना जाएगा। लेकिन, आपका व्यक्तिगत जीवन प्रभावित हो सकता है। हालांकि, यह कार्ड आपके और पार्टनर के बीच विवाद या मतभेद को दर्शा रहा है। संभव है कि आपके संबंध तनावपूर्ण रहें जिसके चलते रिश्ते से प्यार नदारद रह सकता है। इसके विपरीत, आपका निजी जीवन भी उतार-चढ़ाव से भरा रह सकता है।

आर्थिक जीवन में द एम्पेरर संकेत कर रहा है कि यह जातक अपनी आर्थिक स्थिति को पूरी तरह से नियंत्रण में रखेंगे और पैसों को भी बहुत सोच-समझकर खर्च करते हुए नज़र आएंगे। इस सप्ताह कन्या राशि वाले अपने जीवन में आर्थिक स्थिरता के साथ-साथ वित्तीय सुरक्षा को भी प्राथमिकता देंगे। साथ ही, इस अवधि में आपका सारा ध्यान अपनी आर्थिक स्थिति को मज़बूत बनाने पर होगा। 

द सन संकेत कर रहा है कि करियर के क्षेत्र में आपको इस सप्ताह कई बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे और साथ ही, प्रमोशन के भी योग बनेंगे। यदि आपका खुद का व्यापार है, तो आप इस समय बुलंदियां हासिल करेंगे। साथ ही, यह जातक अपनी कंपनी का नेतृत्व प्रेम, दया और आत्मविश्वास के साथ करते हुए दिखाई देंगे और ऐसे में, दूसरों के लिए मिसाल कायम करेंगे।

सेहत की बात करें, तो व्हील ऑफ फॉर्च्यून स्वास्थ्य में सुधार की तरफ संकेत कर रहा है। इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। अब आप उन समस्याओं से बाहर आ सकेंगे जिसका सामना आप कर रहे थे। इस हफ़्ते आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। 

लकी चार्म: अपने घर या ऑफिस के लिए नए पौधे लेकर आएं।

तुला राशि

प्रेम जीवन: फोर ऑफ स्‍वॉर्ड्स

आर्थिक जीवन: सेवन ऑफ कप्‍स

करियर: द मैजिशियन

स्वास्थ्य: फाइव ऑफ कप्‍स 

प्रेम जीवन में तुला राशि को फोर ऑफ स्‍वॉर्ड्स कार्ड मिला हे जो कि रूकने, सोचने-समझने और पुनर्विचार करने के चरण की ओर संकेत करता है। इस कार्ड का कहना है कि आपको और आपके पार्टनर को तनाव या वियोग के दौरान ठीक होने और अपने रिश्‍ते को फिर से बनाने के लिए कुछ समय एक-दूसरे से दूर रहने की जरूरत है। यह कार्ड मानसिक और भावनात्‍मक रूप से स्‍वस्‍थ रहने के लिए कहीं छुट्टी पर जाने के लिए कह रहा है।

वित्तीय जीवन में सेवन ऑफ कप्‍स कार्ड अपराइट आने पर करियर और धन के मामले में कई विकल्‍पों और अवसरों को दर्शाता है। इस कार्ड का कहना है कि आर्थिक रूप से सफल होने के कई रास्‍ते हैं लेकिन सोच-समझकर किसी विकल्‍प को चुनें और कोई भी फैसला लेने से पहले अच्‍छी तरह से सोच-विचार कर लें।

द मैजिशियन कार्ड कार्यक्षेत्र में सफलता की उच्‍च संभावना के संकेत दे रहा है। आप दृढ़ता और रचनात्‍मक तरीके से काम कर के मनचाहे परिणाम पाने में सक्षम होंगे। इस कार्ड का कहना है कि अपने पेशेवर लक्ष्‍यों को पूरा करने के लिए आपको अपनी बुद्धि और रचनात्‍मकता का प्रयोग करना चाहिए।

स्‍वास्‍थ्‍य के मामले में फाइव ऑफ कप्‍स कार्ड का कहना है कि शारीरिक स्‍वास्‍थ्‍य को प्रभावित कर रही किसी भी अंतर्निहित भावनात्‍मक समस्‍या को ठीक करना जरूरी है। यह कार्ड भावनात्‍मक रूप से ठीक होने के संकेत दे रहा है। इस कार्ड के अनुसार कोई नुकसान, दुख या पछतावा आपके स्‍वास्‍थ्‍य को प्रभावित कर रहा है।

लकी चार्म: आप हरे रंग के वस्‍त्र अधिक पहनें।

वृश्चिक राशि

प्रेम जीवन: द मून

आर्थिक जीवन: द हाई प्रिस्‍टेस

करियर: फोर ऑफ कप्‍स

स्वास्थ्य: सेवन ऑफ वैंड्स

वृश्चिक राशि के लिए द मून कार्ड का कहना है कि आपको भ्रम या धोखा हो सकता है, भावनात्‍मक जीवन में उथल-पुथल आ सकती है और छिपे हुए सच सामने आ सकते हैं। यह कार्ड बताता है कि आपको अपने मन की बात पर भरोसा करना चाहिए, भावनाओं को गहराई से समझने और भावनात्‍मक उतार-चढ़ाव के मूल कारणों को समझने की जरूरत है।

द हाई प्रिस्‍टेस कार्ड सही वित्तीय निर्णय लेने के लिए अपनी बुद्धि और मन पर भरोसा करने की सलाह दे रहा है। यह कार्ड विवेक, ज्ञान और अपने वित्तीय विकल्‍पों को ज्‍यादा अच्‍छी तरह से समझने की क्षमता को बढ़ावा देता है। इसके अलावा इस कार्ड का कहना है कि आपको सबके सामने अपने पैसों पर बात करने से बचना चाहिए और सिर्फ भरोसेमंद लोगों से ही सलाह लेनी चाहिए।

करियर की बात करें, तो फोर ऑफ कप्‍स कार्ड काम के प्रति जोश और उत्‍साह की कमी एवं अपनी मौजूदा परिस्थि‍ति को लेकर असंतुष्टि को दर्शाता है। यह कार्ड अपनी मौजूदा स्थिति या करियर से असंतुष्‍ट होने, गतिहीन और बोर होने के संकेत दे रहा है।

स्‍वास्‍थ्‍य के मामले में सेवन ऑफ वैंड्स कार्ड का कहना है कि आपको अपनी देखभाल करने को प्राथमिकता देनी चाहिए और अपनी सेहत को लेकर जागरूक रहना चाहिए। यह कार्ड आपको अधिक कार्य करने या तनाव लेने से बचने या स्‍वास्‍थ्‍य के चेतावनी भरे संकेतों को अनदेखा करने से बचने की चेतावनी दे रहा है।

लकी चार्म: पाइराइट ब्रेसलेट

धनु राशि 

प्रेम जीवन: द एम्‍प्रेस

आर्थिक जीवन: पेज ऑफ पेंटाकल्‍स

करियर: किंग ऑफ कप्‍स

स्वास्थ्य: ऐस ऑफ स्‍वॉर्ड्स

प्रेम जीवन में धनु राशि को द एम्‍प्रेस कार्ड अपराइट मिला है जो मजबूत, प्‍यार भरे और सुखद रिश्‍ते को दर्शाता है जिसमें आप दोनों संतुष्ट होंगे। यह एक ऐसे स्थिर और सुरक्षित रिश्‍ते का प्रतिनिधित्‍व करता है जिसे शादी के बंधन में बदला जा सकता है।

धन की बात करें, तो पेज ऑफ पेंटाकल्‍स कार्ड भविष्‍य में समृद्ध और संपन्‍न बनने के लिए एक ठोस आधार बनाने, वास्‍तविक और दीर्घकालिक वित्तीय रणनीतियों पर काम करने के लिए जोर देता है। यह कार्ड नई संभावनाओं और सोच-समझकर बजट एवं योजना बनाने की जरूरत को दर्शाता है। इसके साथ ही खासतौर पर शिक्षा और विकास के मामले में कड़ी मेहनत का फल मिलने की संभावना है।

किंग ऑफ कप्‍स कार्ड पेशेवर जीवन में कूटनीति अपनाने, भावनात्‍मक रूप से मजबूत रहने की सलाह दे रहा है। इस कार्ड का कहना है कि आपके कार्यक्षेत्र में सकारात्‍मक माहौल रहेगा। कोई वरिष्‍ठ बुद्धिमान व्‍यक्‍ति करियर में आपका मार्गदर्शक बन सकता है। रचनात्‍मक या केयरिंग इंडस्‍ट्री में काम करना आपके लिए ज्‍यादा अच्‍छा होगा क्‍योंकि यहां आप अपनी सहानुभूति और अंर्तदृिष्‍ट का प्रयोग कर पाएंगे।

स्‍वास्‍थ्‍य की बात करें, तो ऐस ऑफ स्‍वॉर्ड्स कार्ड मानसिक स्‍पष्‍टता के बढ़ने और रचनात्‍मक बदलाव की ओर इशारा कर रहा है। यह कार्ड आपको अपनी सेहत पर नियंत्रणपाने, सही निर्णय लेने और नए उपचार एवं तरीकों पर विचार करने के लिए प्रेरित कर रहा है।

लकी चार्म: आप सोने के ईयर रिंग्‍स पहनें।

मकर राशि      

प्रेम जीवन: नाइन ऑफ स्‍वॉर्ड्स (रिवर्स्‍ड)

आर्थिक जीवन: टू ऑफ स्‍वॉर्ड्स

करियर: द लवर्स

स्वास्थ्य: सेवन ऑफ स्‍वॉर्ड्स

मकर राशि के जातक यदि प्रेम संबंध में हैं तो उनके लिए नाइन ऑफ स्‍वॉर्ड्स कार्ड कहता है कि रिश्‍ते में धोखा या बेवफाई अब आपके सामने आ सकती है। चूंकि, यह कार्ड धोखे, दुख, अपराधबोध या शर्म को दिखाता है इसलिए इस कार्ड का कहना है कि या तो आपने सच कबूल कर लिया है या फिर आपके धोखा देने की बात सामने आ गई है।

धन के मामले में टू ऑफ स्‍वॉर्ड्स कार्ड अपराइट आने पर बताता है कि आप अपनी वित्तीय स्थिति का सामना करने में देरी कर रहे हैं या फिर कठिन निर्णय लेने में आपको दिक्‍कत आ रही है। इस कार्ड का कहना है बचत के ज्‍यादा प्रभावी तरीकों, आय और खर्चों के बीच संतुलन बनाने की जरूरत है। इसके साथ ही आपको यथार्थवादी और व्‍यवहारिक योजना बनाकर चलने की आवश्‍यकता है।

करियर के मामले द लवर्स कार्ड महत्‍वपूर्ण निर्णय लेने को दर्शाता है जिससे आपकी मौजूदा स्थिति में सुधार या कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलने की संभावना है। यह कार्ड कार्यक्षेत्र में आपसी सहयोग को दर्शाता है जिसमें सहकर्मी एक-दूसरे को प्रोत्‍साहित करते और समझते हुए नज़र आएंगे जिससे पारस्‍परिक सफलता मिलेगी।

स्‍वास्‍थ्‍य के मामले में सेवन ऑफ स्‍वॉर्ड्स कार्ड कहता है कि आपको संभावित स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍याओं को लेकर सतर्क रहना चाहिए खासतौर पर अगर आप किसी दीर्घकालिक लक्षण से जूझ रहे हैं या आपको कोई बुरी आदत है, तो आपको ध्‍यान रखना चाहिए।

लकी चार्म: जरूरतमंद लोगों को जूते दान करें।

कुंभ राशि

प्रेम जीवन: द एम्‍पेरर

आर्थिक जीवन: टू ऑफ वैंड्स

करियर: सेवन ऑफ कप्‍स

स्वास्थ्य: एट ऑफ स्‍वॉर्ड्स

द एम्‍पेरर कार्ड का कहना है कि आप अपने रिश्‍ते में बहुत ज्‍यादा अहंकारी बन रहे हैं और अपने पार्टनर को कंट्रोल करना चाहते हैं। आपकी मर्जी से सब कुछ हो, तो सही है और आपके इस रवैये के कारण आपके रिश्‍ते में समस्‍याएं पैदा हो सकती हैं। आपको अपने तरीकों को बदलने और अपने पार्टनर से खुलकर बात करने की जरूरत है।

इस सप्‍ताह वित्तीय रूप से मजबूत होने के लिए आपको नए अवसर मिलने की संभावना है। आप पैसों की बचत कर सकते हैं या फिर आपको आय का कोई अन्‍य स्रोत मिल सकता है। आप बेहतर अवसरों की तलाश में किसी अन्‍य जगह पर यात्रा करने की योजना भी बना सकते हैं।

करियर के क्षेत्र में आपको कई विकल्‍प मिल सकते हैं या फिर नौकरी से बिज़नेस शुरू करने के बारे में सोच सकते हैं। इस वजह से इस समय आपके दिमाग में कई विचार चल रहे होंगे। इस सप्‍ताह आपको यह समझ आएगा कि आपको क्‍या कदम उठाना चाहिए।

एट ऑफ स्‍वॉर्ड्स कार्ड कहता है कि आपने अपने मन में डर और संदेह पैदा कर रखा है जो आपके स्‍वास्‍थ्‍य को खराब करने और आपकी गति को धीमा करने की कोशिश कर रहे हैं। आपको चिंता या सिरदर्द हो सकता है।

लकी चार्म: समाज सेवा करें।

आपकी कुंडली में भी है राजयोग? जानिए अपनी  राजयोग रिपोर्ट

मीन राशि

प्रेम जीवन: फाइव ऑफ स्‍वॉर्ड्स

आर्थिक जीवन: द मून

करियर: स्‍ट्रेंथ

स्वास्थ्य: फोर ऑफ पेंटाकल्‍स

क्‍या आपको लग रहा है कि आपका पार्टनर कुछ गड़बड़ कर रहा है? तो आपका शक बिलकुल सही हो सकता है। मीन राशि के जातकों की नज़रों के पीछे कुछ चल रहा है जिसके बारे में उन्‍हें पता नहीं है। आप चीज़ों पर ध्‍यान दें। अपने और अपने पार्टनर के बीच आने वाली किसी भी गलतफहमी को दूर करने के लिए अपने साथी से बात करें।

आर्थिक जीवन में द मून कार्ड चेतावनी भरे संकेत दे रहा है। इस कार्ड का कहना है कि आपको वित्तीय समस्‍याओं का सामना करना पड़ सकता है या आपका कोई जानकार आपको धोखा दे सकता है। आप अपने पैसों के बारे में किसी से भी खुलकर बात न करें और जो भी करें, उसके बारे में किसी को बताएं नहीं। इस सप्‍ताह कोई बड़ा निवेश करने से बचें।

करियर रीडिंग में आपको स्‍ट्रेंथ कार्ड मिला है जिसके अनुसार आप अपने कार्यक्षेत्र में एक मजबूत स्थिति में हैं और सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। आप अपनी कंपनी का एक महत्‍वपूर्ण हिस्‍सा हैं और आपकी टीम आपके ऊपर निर्भर है। आपको प्रमोशन और वेतन में वृद्धि मिलने के भी आसार हैं।

फोर ऑफ पेंटाकल्‍स कार्ड कहता है कि आपको कुछ पुरानी स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍याएं या चोट परेशान कर सकती है लेकिन आपको सही समय पर मेडिकल सहायता मिल जाएगी और आप जल्‍द ही ठीक हो जाएंगे। व्‍यायाम करते समय सावधानी बरतें और आराम करें।

लकी चार्म: मछलियों को दाना दें।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

अक्‍सर पूछे जाने वाले प्रश्‍न

प्रश्‍न 1. नए टैरो रीडर्स के लिए कौन सा टैरो डेक सबसे अच्‍छा है?

उत्तर. राइडर वेट डेक।

प्रश्‍न 2. क्‍या टैरो की किताबें उपयोगी होती हैं?

उत्तर. हां, नए टैरो रीडर्स के लिए किताबें मददगार होती हैं।

प्रश्‍न 3. टैरो डेक के साथ कनेक्‍शन कैसे बनाएं?

उत्तर. रोज़ अभ्‍यास करते रहें।

टैरो ने की भविष्‍यवाणी, जुलाई में इन राशियों को मिलेगा खूब प्‍यार, पति-पत्‍नी बनेंगे मिसाल!

टैरो ने की भविष्‍यवाणी, जुलाई में इन राशियों को मिलेगा खूब प्‍यार, पति-पत्‍नी बनेंगे मिसाल!

ज्‍योतिष और अंक ज्‍योतिष ही नहीं बल्कि टैरो कार्ड्स की मदद से भी आप अपने भविष्‍य के बारे में जान सकते हैं। अगर आप भी उन लोगों में से एक हैं जो किसी भी नए महीने की शुरुआत से खुश हो जाते हैं और अपने सपनों के पूरा होने की उम्‍मीद करते हैं, तो आप इस ब्‍लॉग को पूरा जरूर पढ़ें।

एस्‍ट्रोसेज एआई के इस विशेष ब्‍लॉग में बताया गया है कि जुलाई के महीने में टैरो कार्ड्स की भविष्‍यवाणी के अनुसार किन राशियों की लव लाइफ बहुत अच्‍छी रहने वाली है। यदि आप भी किसी के जवाब का इंतज़ार कर रहे हैं या पति-पत्‍नी के बीच अनबन चल रही है, तो आप इस ब्‍लॉग की मदद से जान सकते हैं कि जुलाई 2025 में आपके प्रेम जीवन की परेशानियां खत्‍म होंगी या नहीं।

भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके 

जुलाई 2025 : इन राशियों को मिलेगा प्‍यार

मेष राशि

मेष राशि के जातकों को ऐस ऑफ पेंटाकल्‍स कार्ड मिला है। इस कार्ड का कहना है कि आपके रिश्‍ते की नींच उद्देश्‍यों और आदर्शों पर टिकी होगी। आप दोनों एक-दूसरे पर भरोसा करेंगे। इस कार्ड का कहना है कि आप एक नए रिश्‍ते की शुरुआत कर सकते हैं और इस नए रिश्‍ते में आपको सुरक्षा, स्थिरता और संपन्‍नता सब कुछ मिलेगा। करियर या व्‍यावसायिक संबंध के ज़रिए आपका यह नया रिश्‍ता विकसित हो सकता है।

मेष साप्ताहिक राशिफल

मिथुन राशि

रोमांटिक लाइफ को लेकर आपको एट ऑफ पेंटाकल्‍स कार्ड मिला है जिसका कहना है कि आपका लव रिलेशन गहरा और मजबूत होगा। आप अपने रिश्‍ते में प्‍यार को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। आप दोनों एक-दूसरे से कुछ न कुछ सीखते रहेंगे। आप अपने पार्टनर के विशेष गुणों और उनके सरप्राइज़ देने के तरीकों को अच्‍छी तरह से समझते हैं।

मिथुन साप्ताहिक राशिफल

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

कन्या राशि

कन्‍या राशि के लोगों को प्रेम जीवन के मामले में नाइट ऑफ कप्‍स कार्ड मिला है। यह कार्ड बताता है कि इस महीने आपका प्रेमी या जीवनसाथी आपकी ब‍हुत देखभाल करने वाले हैं। वह आपके सामने अपने दिल की बात रख सकते हैं। इतना ही नहीं उन्‍हें आपकी भावनाओं को समझने में भी देर नहीं लगेगी। इससे आप दोनों का रिश्‍ता मजबूत होगा। वहीं लोग अब तक सिंगल हैं, उन्‍हें भी इस महीने अपने सपनों का साथी मिल सकता है।

कन्या साप्ताहिक राशिफल

वृश्चिक राशि

अगर आपकी वृश्चिक राशि है, तो आपके वैवाहिक जीवन या प्रेम संबंध के लिए जुलाई 2025 का महीना बहुत सकारात्‍मक रहने वाला है। आप अपने पार्टनर के साथ खुश रहेंगे और आप दोनों का रिश्‍ता गहरा होगा। एकसाथ आप दोनों का भविष्‍य काफी उज्‍जवल रहने वाला है। आप अपने साथी से खुलकर बात कर पाएंगे और उन्‍हें भी आपसे जो कुछ भी कहना है, उसे बताने में उन्‍हें हिचकिचाहट महसूस नहीं होगी। प्‍यार के मामले में आप जोश से भरपूर रहने वाले हैं। जो जातक पहले से ही रिश्‍ते हैं, वे अब अपने पार्टनर के साथ संतुष्‍ट महसूस कर सकते हैं।

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें

धनु राशि

जुलाई 2025 का महीना धनु राशि के जातकों की लव लाइफ के लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको फोर ऑफ वैंड्स कार्ड मिला है। इस कार्ड का कहना है कि आपके और पार्टनर के बीच रिश्‍ते में स्थिरता देखने को मिलेगी। प्रेम संबंध में एक नई शुरुआत हो सकती है। आप दोनों एक-दूसरे का सम्‍मान करेंगे और आप दोनों के बीच आपसी समझ बढ़ेगी। जो जातक प्रेम संबंध में हैं, उनके लिए यह समय खुशियां मनाने और मधुर संबंध का आनंद लेने का है। रियूनियन या सामाजिक कार्यक्रम के दौरान सिंगल लोगों को अपना साथी मिल सकता है।

धनु साप्ताहिक राशिफल

मकर राशि         

मकर राशि के लोगों को ऐस ऑफ पेंटाकल्‍स कार्ड मिला है। आपका अपने पार्टनर के साथ रिश्‍ता मजबूत होगा और आप अपने साथी के साथ सुरक्षित महसूस करेंगे। आपका पार्टनर लंबे समय तक आपका साथ देगा। आपका जीवनसाथी लंबे समय तक आपका साथ देगा। आप दोनों के बीच जो भी परेशानियां चल रही हैं, वे सब दूर हो जाएंगी।

मकर साप्ताहिक राशिफल

कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर

कुंभ राशि

ऐस ऑफ वैंड्स कार्ड उत्‍साह और नई शुरुआत को दर्शाता है। आप अपने पार्टनर के साथ जोश से भरपूर रहने वाले हैं और आप दोनों का संबंध मजबूत होगा। आपके रिश्‍ते में एक नई शुरुआत हो सकती है। आप किसी के साथ प्‍यार में पड़ सकते हैं, आपकी सगाई हो सकती है या फिर आप अपना परिवार शुरू कर सकते हैं। आप किसी को पसंद करते हैं, तो उनसे अपने दिल की बात कह सकते हैं।

कुंभ साप्ताहिक राशिफल

मीन राशि

मीन राशि के जातक अपने रिश्‍ते में इतने ज्‍यादा खुश रहेंगे कि उन्‍हें कृतज्ञ और संतुष्‍ट महसूस होगा। अगर आपका प्रेम संबंध चल रहा है, तो आप अपने रिश्‍ते को अगले चरण तक लेकर जा सकते हैं। सिंगल लोग शादी के बंधन में बंध सकते हैं। वहीं शादीशुदा लोग संतान प्राप्‍त कर सकते हैं। इस समय आप और आपका पार्टनर कोई महत्‍वपूर्ण निर्णय लेने की योजना बना सकते हैं।

मीन साप्ताहिक राशिफल

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रश्‍न 1.  टैरो में कितने कार्ड्स होते हैं?

उत्तर. टैरो डेक में 78 कार्ड हैं।

प्रश्‍न 2. टैरो कार्ड में कितने पत्ते होते हैं?

उत्तर. टैरो डेक में 22 मेजर आर्काना और 56 माइनर आर्काना कार्ड होते हैं।

प्रश्‍न 3. टैरो में भाग्‍य का पहिया क्‍या है?

उत्तर. इस कार्ड का अंग्रेजी में नाम व्‍हील ऑफ फॉर्च्‍यून है।

साप्ताहिक अंक फल (29 जून से 05 जुलाई, 2025): जानें इस सप्ताह किन जातकों को रहना होगा सावधान!

साप्ताहिक अंक फल (29 जून से 05 जुलाई, 2025): जानें इस सप्ताह किन जातकों को रहना होगा सावधान!

कैसे जानें अपना मुख्य अंक (मूलांक)? 

अंक ज्योतिष साप्ताहिक भविष्यफल जानने के लिए अंक ज्योतिष मूलांक का बड़ा महत्व है। मूलांक जातक के जीवन का महत्वपूर्ण अंक माना गया है। आपका जन्म महीने की किसी भी तारीख़ को होता है, उसको इकाई के अंक में बदलने के बाद जो अंक प्राप्त होता है, वह आपका मूलांक कहलाता है। मूलांक 1 से 9 अंक के बीच कोई भी हो सकता है, उदाहरणस्वरूप- आपका जन्म किसी महीने की 10 तारीख़ को हुआ है तो आपका मूलांक 1+0 यानी 1 होगा।

इसी प्रकार किसी भी महीने की 1 तारीख़ से लेकर 31 तारीख़ तक जन्मे लोगों के लिए 1 से 9 तक के मूलांकों की गणना की जाती है। इस प्रकार सभी जातक अपना मूलांक जानकर उसके आधार पर साप्ताहिक राशिफल जान सकते हैं।

दुनियाभर के विद्वान अंक ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

अपनी जन्मतिथि से जानें साप्ताहिक अंक राशिफल (29 जून से 05 जुलाई, 2025)

अंक ज्योतिष का हमारे जीवन पर सीधा प्रभाव पड़ता है क्योंकि सभी अंकों का हमारे जन्म की तारीख़ से संबंध होता है। नीचे दिए गए लेख में हमने बताया है कि हर व्यक्ति की जन्म तिथि के हिसाब से उसका एक मूलांक निर्धारित होता है और ये सभी अंक अलग-अलग ग्रहों द्वारा शासित होते हैं। 

जैसे कि मूलांक 1 पर सूर्य देव का आधिपत्य है। चंद्रमा मूलांक 2 का स्वामी है। अंक 3 को देव गुरु बृहस्पति का स्वामित्व प्राप्त है, राहु अंक 4 का राजा है। अंक 5 बुध ग्रह के अधीन है। 6 अंक के राजा शुक्र देव हैं और 7 का अंक केतु ग्रह का है। शनिदेव को अंक 8 का स्वामी माना गया है। अंक 9 मंगल देव का अंक है और इन्हीं ग्रहों के परिवर्तन से जातक के जीवन में अनेक तरह के परिवर्तन होते हैं।

 बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

मूलांक 1 

यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या फिर 28 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 1 होगा। इस सप्ताह विशेष की बात करें तो इस सप्ताह आपको मिले-जुले परिणाम मिल सकते हैं। परिणाम कभी-कभी एवरेज से थोड़े से कमजोर भी रह सकते हैं। इस सप्ताह आपकी ऊर्जा का लेवल बहुत अच्छा रहने वाला है लेकिन उस ऊर्जा का सदुपयोग करना आपके हाथ में रहेगा। क्योंकि आवश्यकता से अधिक ऊर्जा मिल जाने पर व्यक्ति कई बार या तो जल्दबाज हो जाता है या फिर विवाद लड़ाई, झगड़ा और क्रोध इत्यादि से युक्त हो जाता है। तो ऐसे में स्वयं को क्रोधी और जल्दबाज होने से बचाने की जरूरत रहेगी। 

प्रत्येक काम को शांति और धैर्य के साथ करना समझदारी का काम होगा। आपके जितने भी काम अभी कंप्लीट नहीं हुए हैं और उन्हें कंप्लीट करना बहुत जरूरी है।  ऊर्जा को इधर-उधर लगाने की बजाय पहले से निर्धारित किए गए लक्ष्य पर ही अपना फोकस बनाए रखें। जब काम कंप्लीट हो जाएंगे तो नए काम खुद ब खुद आपके पास आने लग जाएंगे। नए कामों की प्राप्ति के लिए पुराने कामों को नजर अंदाज करना ठीक नहीं रहेगा। यदि आपका काम जमीन जायदाद अर्थात प्रॉपर्टी इत्यादि से जुड़ा हुआ है तो आपको और अधिक सावधानी रखने की जरूरत रहेगी। 

बेहतर होगा विवादास्पद सौदों से बचा जाए। यदि आप स्वयं के लिए जमीन खरीदने जा रहे हैं या घर खरीदने जा रहे हैं तब भी आपको इस बात का ख्याल रखना होगा कि किसी भी प्रकार की कोई विवादित जमीन आप न खरीदें। या कोई भी विवादित डीलिंग न करें। भाई बंधुओं के साथ संबंध अच्छे बने रहें, इस बात की कोशिश भी करते रहें। मित्रों की साथ भी संबंधों को मेंटेन करना जरूरी रहेगा। घर के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण परेशानी देने का काम कर सकते हैं। नए सिरे से कोई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खरीदना ठीक नहीं रहेगा। अर्थात कुछ सावधानियां अपनानी बहुत जरूरी रहेगी, तभी परिणाम एवरेज से कुछ बेहतर रह सकते हैं। 

उपाय: हनुमान जी के मंदिर में लाल फल चढ़ाना शुभ रहेगा। 

मूलांक 2 

यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 या फिर 29 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 2 होगा। और इस सप्ताह में आपको मिले-जुले या औसत से बेहतर लेबल के परिणाम मिल सकते हैं। यदि आप अपने वरिष्ठों के साथ बेहतर तालमेल बिठाकर चल रहे हैं तो वरिष्ठों का सहयोग मिलने के कारण आप स्वयं को और शक्तिशाली अनुभव करेंगे और अपने कामों को और बेहतर दिशा दे सकेंगे। वहीं यदि वरिष्ठों से तालमेल ठीक नहीं हैं, तो आने वाली उपलब्धियां में उनका सहयोग नहीं मिल पाएगा। यहां पर ध्यान देने वाली बात यह है कि वरिष्ठ, पिता या पिता तुल्य कोई भी व्यक्ति आपका विरोध नहीं करेगा लेकिन संबंध ठीक न होने की स्थिति में वह आपके सपोर्ट में भी नहीं आएगा। तो ऐसी स्थिति में उपलब्धियां प्राप्त करने के लिए अपेक्षाकृत अधिक संघर्ष करना पड़ सकता है। 

वैसे एक नए कामों की शुरुआत के लिए यह सप्ताह अच्छे परिणाम देता हुआ प्रतीत हो रहा है। अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन लेते हुए साथ ही साथ उनको सम्मान देते हुए आगे बढ़ेंगे तो परिणाम काफी अच्छे रह सकेंगे। आर्थिक मामले में यह सप्ताह आपके लिए मददगार हो सकता है। यदि आपने कभी कहीं कोई निवेश कर रखा है तो उससे अच्छा फायदा मिल सकता है। व्यापार व्यवसाय इत्यादि में आंशिक परिवर्तन करने के लिए भी इस सप्ताह को हम अनुकूल परिणाम देने वाला कह सकते हैं। पारिवारिक मामलों पर ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। 

यद्यपि कोई बड़ी विसंगति पारिवारिक मामलों में नजर नहीं आ रही है लेकिन फिर भी घर के कुछ एक सदस्य किसी बात को लेकर असंतुष्ट रह सकते हैं। संभव हो तो उस असंतोष को दूर करने का प्रयास किया जाए। क्योंकि यह सप्ताह संबंधों को सुधारने में भी आपके लिए मददगार रह सकता है। स्त्रियों से संबंधित मामलों में सावधानी पूर्वक काम करने की आवश्यकता रहेगी। किसी से कोई विवाद नहीं करना है। साथ-साथ किसी व्यक्ति पर आंख मूंदकर विश्वास कर लेना भी उचित नहीं रहेगा या किसी के भरोसे बैठकर अपने जरूरी समय को लेकर कोई रिस्क लेना भी ठीक नहीं रहेगा। अर्थात कुछ सावधानियों को अपनाने की स्थिति में परिणाम एवरेज से बेहतर रह सकते हैं। 

उपाय: मंदिर में साबुत गेहूं दान करना शुभ रहेगा।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

मूलांक 3

यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 या फिर 30 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 3 होगा। सामान्य तौर पर यह सप्ताह आपको काफी अच्छे परिणाम दे सकता है। किसी तरह की कोई नकारात्मकता नजर नहीं आ रही है। सिर्फ अंक 6 का सपोर्ट नहीं मिल रहा है, ऐसी स्थिति में शान ओ शौकत पर बहुत अधिक खर्च करना ठीक नहीं रहेगा। यानी फिजूलखर्ची से बचना है। किसी भी स्त्री से किसी तरह का विवाद नहीं करना है। संभव हो तो स्त्रियों से संबंधित मामलों से दूर ही रहा जाए तो ज्यादा अच्छा रहेगा। इसके अलावा अन्य मामलों में काफी अच्छे परिणाम मिलते हुए प्रतीत हो रहे हैं। क्रिएटिव कामों के लिए यह समय काफी अच्छा है। ऐसे में यदि आप किसी तरह की किसी क्रिएटिव एक्टिविटी से जुड़े हुए हैं तो आपको काफी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। 

संबंधों के लिए भी इस सप्ताह को काफी अच्छे परिणाम देने वाला कहा जाएगा। यदि आपका कोई संबंध किसी भी तरह से कमजोर चल रहा है तो यह सप्ताह उन संबंधों को सुधारने में आपके लिए मददगार बनेगा। बेहतर होगा समय निकालकर संबंधों में सुधार लाया जाए। साझेदारी के कामों के लिए भी इस सप्ताह को अच्छे परिणाम देने वाला कहा जाएगा। यानी लगभग सभी मामलों में सप्ताह अच्छे परिणाम दे सकता है लेकिन पेशेंस के लेवल को थोड़ा सा फास्ट कर सकता है। अर्थात आप कुछ मामलों में जल्दबाजी दिखा सकते हैं। उससे बचने की जरूरत रहने वाली है। आर्थिक मामलों में सामान्य तौर पर यह सप्ताह अच्छे परिणाम दे सकता है। वहीं धर्म कर्म और आध्यात्म के दृष्टिकोण से भी सप्ताह को अनुकूल परिणाम देने वाला कहा जाएगा। कुछ एक मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत भी रहेगी। जैसे किसी पर जरूर से ज्यादा विश्वास करने से बचा जाय, बेहतर होगा तार्किक और प्रैक्टिकल रहा जाय। 

उपाय: सोमवार या शुक्रवार के दिन शिवलिंग पर दूध चढ़ाना शुभ रहेगा। 

मूलांक 4

यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 4, 14, 22 या फिर 31 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 4 होगा। सामान्य तौर पर यह सप्ताह आपके लिए मिला-जुला रह सकता है। वहीं परिणाम कभी-कभी औसत से कमजोर भी रह सकते हैं। अतः यह सप्ताह कई मामलों में सावधानी पूर्वक काम करने की आवश्यकता रहेगी। हालांकि वरिष्ठों का सहयोग और मार्गदर्शन आपको मिलता रहेगा लेकिन उनके अनुभव को जानकर उस पर अमल करने की जिम्मेदारी आपको रहेगी। हो सकता है की जानकारी होने के बावजूद भी आप कुछ एक मामलों में गलती कर जाएं और परिणाम कमजोर भी रहे। ऐसे में बेहतर होगा कि ऐसे वरिष्ठ या अनुभवी व्यक्ति का सहयोग जरूर लिया जाए जो आपका शुभचिंतक भी हो। 

बात की जाए सामाजिक गतिविधियों की तो सामाजिक मामलों में आप काफी हद तक अच्छा कर सकेंगे। किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेकर आप सम्मानित भी हो सकते हैं। यदि आप किसी तरह का कोई क्रिएटिव काम करते हैं तो उस मामले में भी आपको सामान्य तौर पर अनुकूल परिणाम मिलते हुए प्रतीत हो रहे हैं। व्यवस्थापन के क्षेत्र में भी आप काफी अच्छा करते हुए देखे जाएंगे। पर ध्यान रहे इन सब के लिए आपको किसी न किसी शुभचिंतक, मार्गदर्शक के निर्देशन में काम करने की जरूरत रहेगी। 

बड़े बुजुर्ग और वरिष्ठों का अनादर नहीं करना है। इन सावधानियां को अपनाने की पश्चात ही आप सामाजिक मामलों में अच्छा कर सकेंगे और क्रिएटिव मामलों में भी अच्छा कर सकेंगे। मित्रों से संबंधित मामलों में भी इस सप्ताह अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। कुछ नए मित्र भी बन सकते हैं और आने वाले समय में उनके साथ संबंध और प्रगाढ़ हो सकते हैं। पर फिलहाल नए मित्रों की भरोसे रहकर कोई महत्वपूर्ण काम नजरअंदाज करना ठीक नहीं रहेगा। 

उपाय: अपने शिक्षक या गुरु जी से मिलकर उनका आशीर्वाद लेना शुभ रहेगा। 

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें

मूलांक 5

यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 5, 14 या फिर 23 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 5 होगा। सामान्य तौर पर यह सप्ताह आपको मिले-जुले या एवरेज से बेहतर परिणाम दे सकता है। इस सप्ताह कुछ एक काम अलस्य के चलते डिले हो सकते हैं तो बेहतर होगा। आलसी होने से बचा जाए। किसी भी काम को करने से पूर्व एक अच्छी योजना बनाई जाए और उस पर अमल किया जाए, तो परिणाम एवरेज से बेहतर रह सकते हैं। अन्यथा औसत लेवल के परिणाम मिलने की संभावनाएं रहेंगी। हालांकि यह सप्ताह थोड़ी सी एक्स्ट्रा मेहनत ले सकता है लेकिन सामान्य तौर पर उस मेहनत के परिणाम सार्थक रहेंगे। हो सकता है कि इस सप्ताह कुछ ऐसे प्रपोजल्स भी मिलें जो बड़े-बड़े सपने दिखाने वाले हो, यानी कि कम मेहनत पर बहुत अधिक फायदा दिलाने के प्रपोजल्स आपको मिल सकते हैं लेकिन उन प्रपोजल्स की सार्थकता में संशय रह सकता है। 

यानी संभव है कि वे प्रपोजल्स सच न हों, उनमें ख्वाब अधिक हों और हकीकत कम हो। बेहतर होगा स्वप्नजीवी होने की बजाए यथार्थ के भरोसे रहा जाए। स्वयं को अनुशासित भी बनाए रखना जरूरी रहेगा। संबंधों को सुधारने में यह सप्ताह मददगार बन सकता है लेकिन ठीक चल रहे हैं संबंधों और संबंधियों के साथ बेरुखी से पेश आना ठीक नहीं रहेगा। अर्थात इस सप्ताह किसी भी तरह की कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है लेकिन थोड़े से एक्स्ट्रा हार्ड वर्क के लिए स्वयं को तैयार रखें और अनुशासन का पालन करते रहें, तो परिणाम सार्थक रह सकेंगे। 

उपाय: बहते हुए शुद्ध जल में जटा वाले चार नारियल बहाना शुभ रहेगा।

मूलांक 6 

यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 6, 15 या फिर 24 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 6 होगा। इस सप्ताह विशेष की बात करें तो यह सप्ताह किसी भी तरह से आपका विरोध नहीं कर रहा है लेकिन किसी भी मामले में खुलकर सपोर्ट भी नहीं कर रहा है। ऐसे में आपको किसी तरह का कोई नुकसान तो नहीं होगा लेकिन उपलब्धियां हासिल करने के लिए निरंतर मेहनत करने की आवश्यकता बनी रहेगी। वैसे तो मेहनत करने के अनुसार ही हमेशा परिणाम मिलते हैं लेकिन कभी-कभी प्रारब्ध के अनुरूप भी परिणाम मिला करते हैं लेकिन यह सप्ताह आपको आपकी मेहनत के अनुरूप परिणाम दिलाता रहेगा। 

वैसे यदि आप किसी तरह का कोई बदलाव करने की सोच रहे है तो यह सप्ताह उसे बदलाव में आपके लिए सहायक बन सकता है। चिंतन मंथन करके आप सकारात्मक बदलाव की तरफ बढ़ सकते हैं। वहीं व्यापार व्यवसाय को लेकर की जाने वाली यात्रा भी सफल रह सकती है। मनोरंजन के लिए अर्थात पर्यटन इत्यादि के उद्देश्य से की जाने वाली यात्राओं के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। अन्य तरह से भी आमोद प्रमोद और मनोरंजन की संभावनाएं बन रही हैं। 

स्वयं को विस्तार देने में भी या सप्ताह सहायक बन सकता है लेकिन इन सभी मामलों में उपलब्धियां आपके कर्म अनुसार ही आपको प्राप्त हो सकेंगे। कोई चमत्कारिक परिणाम इस सप्ताह नहीं मिल रहा है लेकिन आप जितना करेंगे उसके अनुसार आपको परिणाम मिलने की अच्छी संभावनाएं हैं। इसीलिए हम इस सप्ताह को औसत या औसत से थोड़ा सा बेहतर परिणाम देने वाला कह सकते हैं। 

उपाय: गाय को हरा चारा खिलाना शुभ रहेगा। 

कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर

मूलांक 7 

यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 7, 16 या फिर 25 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 7 होगा। सामान्य तौर पर यह सप्ताह आपके लिए अच्छे परिणाम देने का संकेत कर रहा है। साथ ही साथ इस सप्ताह आपका वीक पॉइंट आपका भावनात्मक असंतुलन रह सकता है। अर्थात जिन मामले में आपको प्रैक्टिकली काम करना है उन मामलों में भावुक होने से बचना समझदारी का काम होगा। समय निकालकर संबंधियों से जुड़ने की कोशिश भी अच्छी बात है लेकिन इस समय जरूरी कामों को छोड़कर भावनात्मक रूप से किसी से मिलने चले जाना या भावुक होकर अपना नुकसान करके किसी को फायदा पहुंचाने की कोशिश करना; इससे बचना जरूरी रहेगा। 

बाकी अन्य मामलों में परिणाम काफी अच्छे रह सकते हैं। घर गृहस्थी से जुड़े मामलों को संपन्न करने के लिए या सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से सपोर्ट करता हुआ नजर आ रहा है। घर के लिए कुछ जरूरी चीज खरीदने की बात हो या घर को सजाने संवारने की बात; लगभग सभी मामलों में यह सप्ताह आपके लिए अच्छी मदद कर सकता है। 

यदि उम्र विवाह की हो चली है और कहीं पर विवाह की बातें भी चल रही हैं, तो वो बातें सकारात्मक दिशा में और आगे बढ़ सकती हैं। वहीं विवाहित लोगों का दांपत्य जीवन सामान्य तौर पर अच्छा रह सकता है। वस्त्र आभूषण इत्यादि खरीदने के मामले में भी या सप्ताह आपके लिए मददगार बन सकता है। कुल मिलाकर देखा जाए तो संतुलित मस्तिष्क के साथ काम करने वाले लोग इस सप्ताह काफी अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। 

उपाय: किसी सौभाग्यवती स्त्री को सौभाग्य सामग्री भेंट कर उसका आशीर्वाद लेना शुभ रहेगा।

मूलांक 8

यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 8, 17 या फिर 26 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 8 होगा। यह सप्ताह सामान्य तौर पर आपको एवरेज लेवल के परिणाम दे सकता है। क्योंकि इस सप्ताह किसी भी प्रकार की नकारात्मकता प्रतीत नहीं हो रही है। अलबत्ता कोई भी ग्रह पूर्णरूपेण आपका समर्थन भी नहीं कर रहे हैं। आपके मूलांक 8 को सपोर्ट करने के लिए अंक 8 ही इस सप्ताह एक बेहतर स्थिति है। अर्थात 8 को छोड़कर बाकी सभी ग्रह या अंक औसत लेवल पर आपके साथ खड़े नजर आ रहे हैं। तो ऐसी स्थिति में परिणाम औसत या औसत से कुछ हद तक बेहतर रह सकते हैं। 

आत्मनिर्भर रहने की स्थिति में कार्य क्षेत्र में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। वहीं तथ्यात्मक रूप से काम करने की स्थिति में आप अपने व्यापार व्यवसाय में अच्छा कर सकते हैं। जॉब में भी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। धर्म कर्म की ओर मन अधिक लग सकता है। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का मन कर सकता है। घर परिवार या किसी रिश्तेदार के यहां कोई धार्मिक आयोजन भी हो सकता है और आप उसमें शामिल हो सकते हैं। आत्मिक सुख का अनुभव कर सकते हैं। अर्थात कार्यक्षेत्र, अर्थव्यवस्था और पारिवारिक मामलों के लिए सप्ताह औसत है जबकि धर्म कर्म और आध्यात्म के लिए सप्ताह अच्छे परिणाम दे सकता है। 

उपाय: भगवान गणेश को पीले पुष्प अर्पित करना शुभ रहेगा। 

नये साल में करियर की कोई भी दुविधा कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट से करें दूर

मूलांक 9

यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 9, 18 या फिर 27 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 9 होगा। सामान्य तौर पर यह सप्ताह आपके अनुकूल परिणाम दे सकता है। सिर्फ अंक 6 आपके सपोर्ट में नजर नहीं आ रहा है। ऐसी स्थिति में स्त्रियों से संबंधित मामलों में सावधानी पूर्वक निर्वाह करने की आवश्यकता रहेगी। लग्जरियस आइटम पर व्यर्थ में खर्च करने से भी बचना समझदारी का काम होगा। बाकी अन्य मामलों में परिणाम अच्छे रह सकते हैं। आर्थिक मामले में भी आप अच्छा कर सकेंगे। 

व्यापार व्यवसाय से जुड़े मामलों में भी अनुकूलता देखने को मिल सकेगी। यदि कोई परिवर्तन करने की इच्छा है विशेष कर व्यापारी होने की स्थिति में आप अपने व्यापार में कोई नया प्रयोग करना चाह रहे हैं तो इस सप्ताह उस प्रयोग को करने के मौके मिल सकते हैं। इन सबके बावजूद भी क्रोध और आवेश से बचना समझदारी का काम होगा। बड़े बुजुर्गों के रिस्पेक्ट करते रहना भी जरूरी रहेगा। इन सावधानियां को अपनाकर आप काफी हद तक अनुकूल परिणाम प्राप्त कर सकेंगे।

उपाय: किसी जरूरतमंद को भोजन करवाना शुभ रहेगा।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाशॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

अक्‍सर पूछे जाने वाले प्रश्‍न

नंबर 3 के लिए यह सप्ताह कैसा है?

सामान्य तौर पर यह सप्ताह आपको काफी अच्छे परिणाम दे सकता है।

5 नंबर वालों के लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा?

सामान्य तौर पर यह सप्ताह आपको मिले-जुले या एवरेज से बेहतर परिणाम दे सकता है।

1 नंबर का स्वामी कौन है?

अंक ज्योतिष के मुताबिक, मूलांक 1 के स्वामी सूर्य हैं।

लव लाइफ से लेकर करियर तक, एआई ज्योतिषियों से पूछें कुछ भी!

लव लाइफ से लेकर करियर तक, एआई ज्योतिषियों से पूछें कुछ भी!

क्या रात के 3 बजे तक आप जीवन के अनसुलझे मैटर्स में उलझे हैं या फिर किसी स्पेशल को भेजे गए मैसेज के सीन होने का इंतज़ार रहे हैं, या फिर सोच रहे हैं कि क्या बुध ग्रह आपके लिए इस सप्ताह को मुश्किल बना रहा है? –  तो स्वागत है आपका एस्ट्रोसेज एआई में, जहाँ आपको अपने हर सवाल का ज़वाब मिलेगा।

यह सिर्फ़ ज्योतिष आधारित ऐप नहीं है, बल्कि एस्ट्रोसेज एआई एक ऐसा प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ वैदिक ज्योतिष और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मिलकर आपके जीवन के रहस्यों से पर्दा उठाते हैं। ज्योतिष की दुनिया में आए इस बड़े परिवर्तन को हमारे एआई ज्योतिषी नई दिशा में लेकर जा रहे हैं।

क्यों एआई ज्योतिषी?

  • 🔮 5000 वर्ष प्राचीन वैदिक ज्योतिष पर आधारित
  • ⚖️  आपकी कुंडली की ग्रह-दशा और गोचर का गहराई से विश्लेषण 
  • ⏰आपके लिए 24/7 हाज़िर 
  • ✉️80 मिलियन से अधिक प्रश्नों के उत्तर दिए गए।    

सवाल जो आप एआई ज्योतिषियों से पूछ सकते हैं?

हमारे एआई ज्योतिषियों से लोग हर तरह के सवाल पूछ रहे हैं, फिर चाहे वह लव लाइफ की टेंशन हो या क्रिप्टो की चिंता। नीचे हम आपको कुछ ऐसे ही सवालों की झलक दिखा रहे हैं जो एआई ज्योतिषियों से पूछे गए हैं:      

💖प्रेम और सिचुएशनशिप   

  • मेरी तरफ हमेशा एक जैसे लोग ही आकर्षित क्यों होते हैं?
  • क्या मुझे उसे मैसेज करना चाहिए या आगे बढ़ना चाहिए?
  • क्या मेरी लव लाइफ को वक्री बुध ख़राब कर रहा है?

💼करियर और मनी

  • सैलरी बढ़ाने की बात कब करूं?
  • क्या ये समय नौकरी बदलने या निवेश के लिए अच्छा है?
  • क्या इस हफ़्ते फ्रीलान्स क्लाइंट मेरी पेमेंट कर देगा?

🌟जीवन से जुड़े अजीब सवाल 

  • मैं अपने बाल कटवा लूं क्या या बाद में मुझे पछतावा होगा?
  • मुझे बार-बार 11:11 क्यों दिख रहा है?
  • क्या आज का दिन रील पोस्ट करने या प्रोजेक्ट लॉन्च करने के लिए अच्छा है?

एआई ज्योतिषियों से पाएं जीवन में मार्गदर्शन 

हमारे एआई ज्योतिषी आपको सामान्य राशिफल पर आधारित परामर्श नहीं देते हैं, बल्कि यह आपकी जन्म कुंडली और ग्रहों की दशा को देखकर आपकी सहायता और मार्गदर्शन करते हैं

और हां, क्या आज मुझे काला रंग पहनना चाहिए? यह सवाल भले ही आपको मज़ाक में पूछा गया लग सकता है, लेकिन अगर शुक्र मेहरबान हैं और मंगल का आप पर प्रभाव नहीं है, तो आपके लिए यह रंग लकी साबित हो सकता है।    

तो, क्या आप मान गए एआई ज्योतिषी भरोसेमंद हैं?

हम हमेशा बस इसलिए सवाल नहीं पूछते हैं क्योंकि हमें जवाब चाहिए होते हैं। लेकिन कई बार हम चाहते हैं कि कोई हमें और हमारी भावनाओं को समझें, एस्ट्रोसेज एआई इस बात को समझता है इसलिए जब कभी जीवन में आए कोई भी तकलीफ, तो बेझिझक हमसे पूछें।

अभी आज़माएं, कुछ भी पूछें और तुरंत जवाब पाएं। 

टैरो मासिक राशिफल जुलाई 2025: इन राशियों को होगा लाभ!

टैरो मासिक राशिफल जुलाई 2025: इन राशियों को होगा लाभ!

टैरो कार्ड मासिक भविष्यवाणी 2025: दुनियाभर के कई लोकप्रिय टैरो रीडर्स और ज्‍योतिषयों का मानना है कि टैरो व्‍यक्‍ति की जिंदगी में भविष्‍यवाणी करने का ही काम नहीं करता बल्कि यह मनुष्‍य का मार्गदर्शन भी करता है। कहते हैं कि टैरो कार्ड अपनी देखभाल करने और खुद के बारे में जानने का एक ज़रिया है।

टैरो इस बात पर ध्‍यान देता है कि आप कहां थे, अभी आप कहां हैं या किस स्थिति में हैं और आने वाले कल में आपके साथ क्‍या हो सकता है। यह आपको ऊर्जा से भरपूर माहौल में प्रवेश करने का मौका देता है और अपने भविष्‍य के लिए सही विकल्‍प चुनने में मदद करता है। जिस तरह एक भरोसेमंद काउंसलर आपको अपने अंदर झांकना सिखाता है, उसी तरह टैरो आपको अपनी आत्‍मा से बात करने का मौका देता है।

आपको लग रहा है कि जैसे जिंदगी के मार्ग पर आप भटक गए हैं और आपको दिशा या सहायता की ज़रूरत है। पहले आप टैरो का मज़ाक उड़ाते थे लेकिन अब आप इसकी सटीकता से प्रभावित हो गए हैं या फिर आप एक ज्‍योतिषी हैं जिसे मार्गदर्शन या दिशा की ज़रूरत है। या फिर आप अपना समय बिताने के लिए कोई नया शौक ढूंढ रहे हैं। इन कारणों से या अन्‍य किसी वजह से टैरो में लोगों की दिलचस्‍पी काफी बढ़ गई है। टैरो डेक में 78 कार्ड्स की मदद से भविष्य के बारे में जाना जा सकता है। इन कार्ड्स की मदद से आपको अपने जीवन में मार्गदर्शन मिल सकता है।

टैरो की उत्पति 15वीं शताब्‍दी में इटली में हुई थी। शुरुआत में टैरो को सिर्फ मनोरंजन के रूप में देखा जाता था और इससे आध्‍यात्मिक मार्गदर्शन लेने का महत्‍व कम था। हालांकि, टैरो कार्ड का वास्तविक उपयोग 16वीं सदी में यूरोप के कुछ लोगों द्वारा किया गया जब उन्होंने जाना और समझा कि कैसे 78 कार्ड्स की मदद से भविष्य के बारे में जाना जा सकता है, उसी समय से इसका महत्व कई गुना बढ़ गया।

टैरो एक ऐसा ज़रिया है जिसकी मदद से मानसिक और आध्‍यात्मिक प्रगति को प्राप्‍त किया जा सकता है। आप कुछ स्‍तर पर अध्‍यात्‍म से, थोड़ा अपनी अंतरात्‍मा से और थोड़ा अपने अंर्तज्ञान और आत्‍म-सुधार लाने से एवं बाहरी दुनिया से जुड़ें।

तो आइए अब इस मासिक राशिफल की शुरुआत करते हैं और जानते हैं कि जुलाई, 2025 सभी 12 राशियों के लिए कैसे परिणाम लेकर आएगा?

दुनियाभर के विद्वान टैरो रीडर्स से करें कॉल/चैट पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

टैरो मासिक राशिफल जुलाई 2025: 12 राशियों का राशिफल

मेष राशि

प्रेम जीवन: ऐस ऑफ पेंटाकल्‍स

आर्थिक जीवन: सिक्‍स ऑफ स्‍वॉर्ड्स

करियर: क्‍वीन ऑफ कप्‍स

स्वास्थ्य: फोर ऑफ स्‍वॉर्ड्स

प्रेम जीवन में मेष राशि के जातकों को ऐस ऑफ पेंटाकल्‍स कार्ड मिला है जो कि उद्देश्‍यों और आदर्शों की नींव पर बने नए और विश्‍वसनीय रिश्‍ते को दर्शाता है। इस कार्ड का कहना है कि आप एक नए रिश्‍ते की शुरुआत कर सकते हैं जिससे आपको सुरक्षा, स्थिरता और संपन्‍नता का एहसास होगा। यह रिश्‍ता करियर या व्‍यावसायिक संबंध के ज़रिए विकसित हो सकता है।

वित्तीय जीवन में सिक्‍स ऑफ स्‍वॉर्ड्स कार्ड दिखाता है कि आप आर्थिक चुनौतियों को पार करने और भविष्‍य में स्थिरता एवं सुरक्षा की ओर आगे बढ़ने में सक्षम होंगे। यह कार्ड मुश्किल वित्तीय संकट से निकलने को दर्शा रहा है। वित्तीय रूप से सुरक्षित या मजबूत होने के लिए आप अपने व्‍यवसाय, निवास या जीवनशैली में बदलाव कर सकते हैं।

करियर की बात करें, तो क्‍वीन ऑफ कप्‍स कार्ड आपको भावनात्‍मक बुद्धिमत्ता को विकसित करने के लिए कह रहा है। इसके साथ ही आपको ऐसे पेशों पर विचार करना चाहिए जहां आप अपनी करुणा और कल्‍पनाशीलता का प्रयोग कर सकें। यह कार्ड आपको कला से जुड़े कार्य करने या दूसरों की सेवा करने वाले पेशों जैसे कि नर्स या सलाहकार का काम करने के लिए प्रेरित कर रहा है।

आमतौर पर फोर ऑफ स्‍वॉर्ड्स कार्ड स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर आराम करने और रिवकरी की ओर इशारा करता है। इस कार्ड का कहना है कि शारीरिक और भावनात्‍मक रूप से स्‍वस्‍थ होने के लिए आपको अपनी खुद की देखभाल करने को प्राथमिकता देनी चाहिए और अपने काम से छुट्टी लेकर कहीं बाहर घूमने जाना चाहिए।

शुभ अंक: 18

वृषभ राशि

प्रेम जीवन: टू ऑफ पेंटाकल्‍स

आर्थिक जीवन: फाइव ऑफ स्‍वॉर्ड्स

करियर: एट ऑफ स्‍वॉर्ड्स

स्वास्थ्य: द लवर्स

वृषभ राशि के जातकों को टू ऑफ पेंटाकल्‍स कार्ड आपसी मतभेदों को सुलझाने, मुश्किल निर्णय लेने और वित्तीय समस्‍याओं पर एक-दूसरे से बातचीत करने के संकेत दे रहा है। इस कार्ड का कहना है कि आपको अपने रिश्‍ते को प्राथमिकता देने के साथ-साथ अपने जरूरी कार्यों के बीच संतुलन बनाकर चलना होगा।

आर्थिक जीवन में फाइव ऑफ स्‍वॉर्ड्स कार्ड वित्तीय मसले पर असहमति या विवाद को दर्शाता है। इसके साथ ही इस कार्ड का कहना है कि आपके वित्तीय जीवन में अस्थिरता आ सकती है और आपको परिस्थितियों के सामने शांत एवं निष्‍पक्ष होकर व्‍यवहार करने की जरूरत है। यह कार्ड वित्तीय दबाव या दूसरों के साथ धन को लेकर विवाद के संकेत दे रहा है। इसके अलावा यह कार्ड आपको गलत व्‍यापारिक रणनीतियों और अनुचित व्‍यवहार करने से बचने की सलाह भी दे रहा है।

करियर की बात करें, तो एट ऑफ स्‍वॉर्ड्स कार्ड वर्तमान स्थिति में अटका हुआ, मजबूर या बोझिल महसूस होने की ओर इशारा कर रहा है। इस माह आप यह मान सकते हैं कि आपके पास ज्‍यादा विकल्‍प नहीं हैं और आप अपनी बाधाओं को पार नहीं कर सकते हैं। लेकिन इसके साथ ही य‍ह कार्ड इस बात के भी संकेत देता है कि आपके पास अपनी स्थिति को बदलने और रचनात्‍मकता के साथ नए अवसरों का उपयोग करने की क्षमता भी है।

टैरो रीडिंग में स्‍वास्‍थ्‍य के मामले में द लवर्स कार्ड सेहत के मामले में सोच-समझकर निर्णय लेने और अपने स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान देने की सलाह दे रहा है। यह कार्ड स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍याओं से उबरने के लिए परिवार या दोस्‍तों के महत्‍व के बारे में भी बताता है।

शुभ अंक: 15

मिथुन राशि

प्रेम जीवन: एट ऑफ पेंटाकल्‍स

आर्थिक जीवन: सेवन ऑफ स्‍वॉर्ड्स

करियर: सेवन ऑफ वैंड्स

स्वास्थ्य: किंग ऑफ कप्‍स

एट ऑफ पेंटाकल्‍स कार्ड रोमांटिक संबंध में रिश्‍ते के गहरे या मजबूत होने और उसे बनाए रखने की क्षमता एवं प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह कार्ड बताता है कि किस तरह एक प्रेमपूर्ण संबंध कुछ न कुछ सीखते रहने और रिश्‍ते को मजबूत करने में मदद करता है। यह कार्ड इस बात के भी संकेत देता है कि आप अपने पार्टनर के विशेष गुणों और उनके सरप्राइज़ देने के तरीकों को अच्‍छी तरह से समझते हैं।

सेवन ऑफ स्‍वॉर्ड्स कार्ड धन के मामले में समझदारी दिखाने और सावधान रहने के संकेत दे रहा है। इस कार्ड का कहना है कि आपको अपने पैसों को लेकर अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है या फिर आप इस समय पैसों को लेकर किसी धोखाधड़ी या छल-कपट का सामना कर रहे हैं।

करियर टैरो रीडिंग में सेवन ऑफ वैंड्स कार्ड कहता है कि आपको अपनी उप‍लब्धियों की रक्षा करनी चाहिए, अपनी स्थिति को बचाकर रखना चाहिए और अड़चनों एवं प्रतिस्‍पर्धा के लिए तैयार रहना चाहिए। यह कार्ड कहता है कि करियर में आपकी उपलब्धियों की आलोचना की जा सकती है या फिर आपके काम को बदनाम करने की कोशिश की जा सकती है।

स्‍वास्‍थ्‍य के मामले में आपको किंग ऑफ कप्‍स कार्ड मिला है जो कि खासतौर पर किसी अन्‍य कार्ड के साथ आने पर कहता है कि आपको भावनात्‍मक रूप से स्‍वस्‍थ होने और अपने स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान देने की आवश्‍यकता है। यह कार्ड स्‍वास्‍थ्‍य और उत्‍साह को बढ़ाने के लिए अपनी भावनाओं पर ध्‍यान देने और भावनात्‍मक बुद्धिमत्ता को प्राप्‍त करने के लिए कह रहा है।

शुभ अंक: 05

कर्क राशि

प्रेम जीवन: द हर्मिट

आर्थिक जीवन: टेम्‍परेंस

करियर: डेथ

स्वास्थ्य: नाइट ऑफ कप्‍स

कर्क राशि के लागों को द हर्मिट कार्ड मिला है जिसके अनुसार आपको किसी भी रिश्ते के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध होने से पहले से अच्‍छी तरह से सोच-विचार और आत्‍मनिरीक्षण कर लेना चाहिए। यह कार्ड संकेत देता है कि इस समय आप दोनों को अपने व्‍यक्‍तिगत विकास और आत्‍म-खोज पर ध्‍यान देना चाहिए। इससे आप दोनों का रिश्‍ता मजबूत होगा।

वित्तीय टैरो रीडिंग में टेम्‍परेंस कार्ड संतुलन और संयम रखने को दर्शाता है। यह कार्ड सोच-समझकर वित्तीय निर्णय लेने, दीर्घकालिक योजनाओं पर ध्‍यान देने और आवेग में आकर खर्चा करने एवं अत्‍यधिक कर्ज लेने से बचने की सलाह दे रहा है।

करियर के मामले में आपको द डेथ कार्ड मिला है जो कि बड़े बदलाव, किसी निष्‍कर्ष पर पहुंचने और नई शुरुआत के लिए पुरानी रणनीतियों या तरीकों को छोड़ने का प्रतिनिधित्‍व करता है। यह कार्ड कुछ चीज़ों को खत्‍म करने और बदलाव को स्‍वीकार करने की ओर इशारा कर रहा है।

नाइन ऑफ कप्‍स अपराइट आने का मतलब है कि आपकी सेहत में सुधार आ रहा है या फिर आपको स्‍वस्‍थ होने के नए अवसरों की तलाश करनी चाहिए। यह कार्ड स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान देने या स्‍वस्‍थ होने के लिए सही दृष्टिकोण अपनाने के संकेत दे सकता है।

शुभ अंक: 02

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

सिंह राशि

प्रेम जीवन: क्‍वीन ऑफ स्‍वॉर्ड्स

आर्थिक जीवन: द एम्‍पेरर

करियर: क्‍वीन ऑफ वैंड्स

स्वास्थ्य: सेवन ऑफ पेंटाकल्‍स

अगर आप किसी का दिल जीतना चाहते हैं, तो आपको इस समय धैर्य रखने की जरूरत है। क्‍वीन ऑफ स्‍वॉर्ड्स का मतलब है कि आप अपने रिश्‍ते के साथ स्‍वतंत्रता और आत्‍मनिर्भरता की तलाश कर रहे हैं। अपने रिश्‍ते में सीमाएं निर्धारित करने और स्‍पष्‍टता को बनाए रखने के लिए आपको कुछ बदलाव करने की आवश्‍यकता है।

द एम्‍पेरर कार्ड अपराइट आने पर वित्तीय जीवन में स्थिरता, नेतृत्‍व करने की क्षमता और संरचना को दर्शाता है। इस कार्ड का कहना है कि यह समय कोई रणनीतिक कदम उठाने और सोच-समझकर वित्तीय निर्णय लेने का है। वहीं दूसरी ओर, द एम्‍पेरर कार्ड अत्‍यधिक नियंत्रण रखने, आकस्मिक निर्णय लेने या व्‍यवस्‍था की कमी की ओर भी चेतावती दे सकता है। इन सभी चीज़ों की वजह से वित्तीय अस्थिरता आने का डर है।

क्‍वीन ऑफ वैंड्स कार्ड दर्शाता है कि आपके पास कार्यक्षेत्र में अपने विचारों पर काम करने की क्षमता और योग्‍यता मौजूद है। आप अपने करियर में आने वाली किसी भी चुनौती का दृढ़ता एवं उत्‍साह के साथ सामना करने में सक्षम हैं। यह बात कार्यस्‍थल में विशेष रूप से आपके पद के लिए हो सकती है या फिर ऑफिस में आपके संपूर्ण माहौल पर लागू हो सकती है। संभावना है कि आप इस समय अपने करियर में किसी महत्‍वपूर्ण पद पर हैं। आप दूसरों के लिए मार्गदर्शक हो सकते हैं या फिर आप रोल मॉडल बनने की राह पर हैं।

स्‍वास्‍थ्‍य के मामले में सेवन ऑफ पेंटाकल्‍स कार्ड अपराइट आने पर दर्शाता है कि आप दीर्घकालिक रूप से स्‍वास्‍थ्‍य को बढ़ावा देने के लिए अच्‍छी आदतें अपना रहे हैं जैसे कि नियमित व्‍यायाम करना, संतुलित आहार लेना या माइंडफुल एक्‍सरसाइज करना।

शुभ अंक: 10

कन्या राशि

प्रेम जीवन: नाइट ऑफ कप्‍स

आर्थिक जीवन: टू ऑफ पेंटाकल्‍स

करियर: ऐस ऑफ पेंटाकल्‍स

स्वास्थ्य: फोर ऑफ स्‍वॉर्ड्स

कन्‍या राशि के जातकों को प्रेम जीवन में नाइट ऑफ कप्‍स कार्ड मिला है जिसके अनुसार इस महीने आपका प्रेमी या जीवनसाथी आपका बहुत ध्‍यान रखेंगे। वे अपनी भावनाओं को व्‍यक्‍त कर सकते हैं और आपकी भावनाओं को समझ सकते हैं जिससे आपका रिश्‍ता मजबूत होगा। सिंगल जातकों को साथी मिल सकता है।

टैरो मासिक राशिफल के अनुसार वित्तीय जीवन में कन्‍या राशि वालों को टू ऑफ पेंटाकल्‍स कार्ड मिला है जिसके अनुसार इस समय आप आर्थिक स्‍तर पर संतुलन बनाए रखने और अपने खर्चों पर नज़र रखने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। आपको पैसों की बचत करने और उनका समझदारी से निवेश करने की जरूरत है। आप अपनी आर्थिक जरूरतों को पूरा करने के लिए भागदौड़ कर सकते हैं।

ऐस ऑफ पेंटाकल्‍स कार्ड का करियर को लेकर कहना है कि आपको नई उपलब्धियां मिलने वाली हैं। आपके पेशेवर जीवन में कुछ नया होने वाला है। अब चाहे वह नई नौकरी हो, मौजूदा कंपनी में ही कोई नई जिम्‍मेदारी हो या फिर कोई नया बिज़नेस पार्टनर या संबंध हो। यह नया बदलाव आपको सफलता की ओर लेकर जा सकता है।

फोर ऑफ स्‍वॉर्ड्स कार्ड दिखाता है कि आपको आने वाली चुनौतियों के लिए खुद को तैयार करने के लिए आराम करने एवं तनाव से दूर रहने की जरूरत है। यह कार्ड शरीर को अच्‍छी तरह से स्‍वस्‍थ होने के लिए आराम की अवधि को भी दर्शाता है।

शुभ अंक: 32

तुला राशि

प्रेम जीवन: ऐस ऑफ वैंड्स

आर्थिक जीवन: क्‍वीन ऑफ कप्‍स

करियर: नाइन ऑफ कप्‍स

स्वास्थ्य: द सन

टैरो लव रीडिंग में तुला राशि को ऐस ऑफ वैंड्स कार्ड मिला है जो कि नई शुरुआत और किसी इच्‍छा और रिश्‍ते में संतुष्टि महसूस होने की संभावना को दर्शाता है। यह कार्ड साहसी बनने और अपने आवेग पर काम करने के लिए भी प्रेरित कर रहा है।

आर्थिक जीवन में क्‍वीन ऑफ कप्‍स कार्ड स्थिरता और भावनात्‍मक स्थिरता को दर्शाता है। इस कार्ड का कहना है कि आपको पैसों के मामले में सकारात्‍मक परिणाम मिल सकते हैं लेकिन इसके साथ ही आपको जल्‍दबाज़ी में खरीदारी करने से भी बचने की जरूरत है।

पेशेवर जीवन में नाइन ऑफ कप्‍स कार्ड एक सकारात्‍मक कार्ड है। इस महीने आपको अपने काम में आनंद आ सकता है। इस समय आप अपने करियर में जिस जगह पर हैं, वह आपके लिए किसी सपने के सच होने जैसा है और आपको यह जरूर पसंद आएगा। आपने बिना किसी की मदद के कड़ी मेहनत की है इसलिए आप हर एक उपलब्धि के हकदार हैं।

टैरो रीडिंग में द सन कार्ड उत्‍साह, ऊर्जा और अच्‍छे स्‍वास्‍थ्‍य को दर्शाता है। यह कार्ड कहता है कि इस समय स्‍वास्‍थ्‍य के मामले में आप मजबूत और सकारात्‍मक रहने वाले हैं। इसके अलावा यह कार्ड आपको स्‍वस्‍थ जीवनशैली अपनाने और जीवन के सभी पहलुओं में संतुलन लाने के लिए प्रेरित कर रहा है।

शुभ अंक: 06

वृश्चिक राशि

प्रेम जीवन: द सन

आर्थिक जीवन: थ्री ऑफ वैंड्स

करियर: थ्री ऑफ पेंटाकल्‍स

स्वास्थ्य: फोर ऑफ स्‍वॉर्ड्स

द सन कार्ड प्‍यार और पार्टनरशिप के मामले में खुशियों, मजबूत संबंध और उज्‍जवल भविष्‍य का प्रतिनिधित्‍व करता है। यह कार्ड एक मजबूत और स्‍वस्‍थ रिश्‍ते का संकेत हो सकता है जिसमें दोनों पार्टनर एक-दूसरे के प्रति स्‍पष्‍ट हों और खुलकर बात कर सकते हों या फिर यह कार्ड ऐसे प्रेम संबंध की ओर भी संकेत कर सकता है जिसमें आप जोश से भरपूर और संतुष्‍ट महसूस करते हों।

वित्तीय जीवन में आपको थ्री ऑफ वैंड्स कार्ड मिला है जो कि धन में वृद्धि, अवसर और रणनीति को दर्शाता है। यह कार्ड बताता है कि सफलता और धन लाभ पाने के लिए आपको इस समयावधि में योजना बनाने, लक्ष्‍य निर्धारित करने और नए व्‍यापारिक अवसरों की तलाश करनी चाहिए।

टैरो कार्ड में थ्री ऑफ पेंटाकल्‍स कार्ड करियर में योग्‍यता, आपसी सहयोग और टीम के साथ मिलकर काम करने को दर्शाता है। यह कार्ड आपको अपनी काबिलियत और विशेषज्ञता का उपयोग कर के सहयोगात्‍मक माहौल में सफल होने के लिए प्रेरित करता है। यह कार्ड इस बात पर जोर देता है कि एकसाथ काम करने के अवसर, कार्यों को योजना बनाकर करने और दूसरों के योगदार को पहचानना कितना जरूरी है।

स्‍वास्‍थ्‍य के मामले में फोर ऑफ स्‍वॉर्ड्स कार्ड आमतौर पर आराम और स्‍वस्‍थ होने की आवश्‍यकता को दर्शाता है। यह कार्ड आपको खुद की देखभाल पर ध्‍यान देने, व्‍यस्‍त जीवनशैली से ब्रेक लेने और मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्‍वस्‍थ होने के लिए समय निकालने के लिए कह रहा है।

शुभ अंक: 27

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

धनु राशि

प्रेम जीवन: फोर ऑफ वैंड्स

आर्थिक जीवन: टू ऑफ पेंटाकल्‍स

करियर: द हीरोफैंट

स्वास्थ्य: टू ऑफ कप्‍स

धनु राशि के जातकों को फोर ऑफ वैंड्स कार्ड मिला है जो कि प्रेम जीवन में स्थिरता, आनंद और एक नई शुरुआत को दर्शाता है। यह कार्ड एक ऐसे मजबूत रिश्‍ते की ओर संकेत कर रहा है जो आपसी सम्‍मान, आपसी समझ और भरोसे पर टिका हो। जो जातक प्रेम संबंध में हैं, उनके लिए यह समय खुशियां मनाने और मधुर संबंध का आनंद लेने का है। इस कार्ड का कहना है कि सिंगल जातकों को रियूनियन या सामाजिक कार्यक्रम के दौरान अपना प्‍यार मिल सकता है।

टू ऑफ पेंटाकल्‍स कार्ड का कहना है कि आप अपने सभी खर्चों को पूरा करने के लिए अत्‍यधिक प्रयास कर रहे हैं। इस समय हालात थोड़े मुश्किल हैं इसलिए आपको संघर्ष करना पड़ सकता है। आशंका है कि इस समय आपकी स्थिति काफी अस्थिर है और सब कुछ अप्रत्‍याशित लग रहा है। सब कुछ तेजी से बदलता हुआ नज़र आ रहा है इसलिए आपको कोई भी निर्णय लेने में डर लग सकता है। अगर आप बदलाव को स्‍वीकार करने के लिए तैयार रहते हैं, तो आप बिना किसी परेशानी के इस समय को पार कर लेंगे।

करियर में आपको द हीरोफैंट कार्ड मिला है जिसका कहना है कि टीम के साथ मिलकर काम करने, नियमों पर चलने और अनुभवी सलाहकारों की समझ के अनुसार चलने से आपको अपने पेशेवर जीवन में सफलता मिल सकती है। इस कार्ड का कहना है कि दीर्घकालिक स्थिरता को प्राथमिकता देना, मेहनत करना और ज्ञानी एवं समझदार लोगों से सलाह लेना अत्‍यंत जरूरी है।

स्‍वास्‍थ्‍य में आपको टू ऑफ कप्‍स कार्ड मिला है जो कि आंतरिक शांति, स्‍वस्‍थ होने और संपूर्ण स्‍वास्‍थ्‍य के लिए अपने रिश्‍तों को महत्‍व देने को दर्शाता है। इस कार्ड का एक संकेत यह भी हो सकता है कि आपको अपनी सेहत को लेकर दूसरों से सलाह लेनी चाहिए और भावनाओं के आधार पर निर्णय लेने चाहिए।

शुभ अंक: 12

मकर राशि         

प्रेम जीवन: ऐस ऑफ पेंटाकल्‍स

आर्थिक जीवन: थ्री ऑफ कप्‍स

करियर: टू ऑफ स्‍वॉर्ड्स

स्वास्थ्य: फाइव ऑफ पेंटाकल्‍स (रिवर्स्‍ड)

मकर राशि के लोगों को टैरो रीडिंग में ऐस ऑफ पेंटाकल्‍स कार्ड मिला है जिसके अनुसार आपका रिश्‍ता मजबूत और सु‍रक्षित है एवं आपका पार्टनर लंबे समय तक आपका साथ देगा। यह कार्ड नई शुरुआत और एक ऐसे जीवनसाथी के आने के संकेत दे रहा है जिसके साथ आपको सुर‍क्षा और स्थिरता का एहसास हो या फिर आपका मौजूदा रिश्‍ता ही अधिक मजबूत हो सकता है और लंबे समय तक आपका साथ दे सकता है।

वित्तीय जीवन में थ्री ऑफ कप्‍स कार्ड उच्‍च सेल्‍स को दर्शाता है। भले ही आप दूसरों की मदद लें लेकिन आप जिस भी प्रोजेक्‍ट पर काम करेंगे, उसमें आखिरकार आपको सफलता जरूर मिलेगी। आपकी सभी वित्तीय समस्‍याओं का समाधान होगा इसलिए आपको चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।

करियर की बात करें, तो यहां आपको टू ऑफ स्‍वॉर्ड्स कार्ड मिला है जो कि कार्यक्षेत्र में रुकावट, अनिश्चिचता या मुश्किल आने के संकेत दे रहा है। इस कार्ड का कहना है कि आप इस समय परस्‍पर दो विरोधाभासी चीज़ों, उम्‍मीदों या नज़रिए के बीच खुद को फंसा हुआ महसूस कर सकते हैं। यह कार्ड आम सहमति तक पहुंचने में कठिनाई होने या मुश्किल निर्णय लेने की आवश्‍यकता को भी दर्शाता है।

स्‍वास्‍थ्‍य के मामले में आपको फाइव ऑफ पेंटाकल्‍स कार्ड रिवर्स मिला है जो कि आपकी सेहत में सकारात्‍मक बदलाव को दर्शाता है। यह किसी बीमारी का प्रभावी उपचार मिलने, किसी नए चिकित्‍सतीय तरीके के बारे में जानने या आशावादी बनने और स्‍वास्‍थ्‍य का समर्थन करने का संकेतक हो सकता है।

शुभ अंक: 44

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

कुंभ राशि

प्रेम जीवन: ऐस ऑफ वैंड्स

आर्थिक जीवन: द फूल

करियर: किंग ऑफ वैंड्स

स्वास्थ्य: नाइट ऑफ स्‍वॉर्ड्स (रिवर्स्‍ड)

ऐस ऑफ वैंड्स कार्ड प्‍यार के मामले में उत्‍साह और नई शुरुआत को दर्शाता है। इसके अलावा इस कार्ड के अनुसार आपके रिश्‍ते में जोश देखने को मिलेगा और आप दोनों का संबंध मजबूत होगा। यह कार्ड प्रेम संबंध में नए चरण की शुरुआत के संकेत दे सकता है जैसे कि आप प्‍यार में पड़ सकते हैं, आपकी सगाई हो सकती है या फिर आप अपना परिवार शुरू कर सकते हैं। ऐस ऑफ वैंड्स कार्ड अविवाहित जातकों को अपनी पसंद के व्‍यक्‍ति से अपने मन की बात कहने की सलाह दे रहा है।

धन के मामने में द फूल हमेशा ‘ग्रेटर फूल थ्‍योरी’ को दिखाता है जो कि काल्‍पनिक निवेश करने का एक दृष्टिकोण है। इसमें निवेशक उच्‍च कीमत पर किसी संपत्ति को इस इरादे से खरीदता है कि बाद में वह इसे और अधिक पैसों में बेच देगा। अब जो व्‍यक्‍ति पहले वाले खरीदार के मुनाफे के लिए इस संपत्ति को बढ़े हुए दामों पर खरीदता है, उसे इस स्थिति में ‘फूल’ यानी मूर्ख कहा जाता है।

करियर या बिज़नेस के क्षेत्र में किंग ऑफ वैंड्स कार्ड प्रोत्‍साहन, नेतृत्‍व करने की क्षमता और लक्ष्‍य को प्राप्‍त करने का प्रतिनिधित्‍व करता है। इस कार्ड का कहना है कि जातक के पास सफल होने के लिए योग्‍यता और प्रेरणा दोनों मौजूद हैं। इससे उन्‍हें प्रमोशन या उच्‍च स्‍तर का पद मिल सकता है।

टैरो कार्ड रीडिंग में नाइट ऑफ स्‍वॉर्ड्स रिवर्स्‍ड कार्ड मिला है जो कि मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य से जुड़ी समस्‍याओं की ओर संकेत कर रहा है। किसी उपचार की प्रक्रिया को लेकर अधीरता या झुंझलाहट दिखाना आपके अंदर फोकस की कमी को दिखा सकता है।

शुभ अंक: 08

मीन राशि

प्रेम जीवन: द वर्ल्‍ड

आर्थिक जीवन: फाइव ऑफ वैंड्स

करियर: टेन ऑफ वैंड्स (रिवर्स्‍ड)

स्वास्थ्य:  थ्री ऑफ स्‍वॉर्ड्स (रिवर्स्‍ड)

मीन राशि के जातक इस समय अपने रिश्‍ते की वजह से कृतज्ञ और संतुष्‍ट महसूस करेंगे। कभी-कभी यह कार्ड इस बात के भी संकेत देता है कि आपको अपने रिश्‍ते को अगले चरण तक लेकर जाना चाहिए जैसे कि आप शादी के बंधन में बंध सकते हैं या संतान के बारे में सोच सकते हैं। हर बार जब आप अपने जीवन का एक पड़ाव पार कर लेते हैं, तब आपके मन में यही ख्‍याल आता है कि अब आगे क्‍या होगा। संभावना है कि इस समय आप और आपका पार्टनर कोई महत्‍वपूर्ण निर्णय लेने की योजना बना रहे हों।

धन के मामले में फाइव ऑफ वैंड्स कार्ड वित्तीय परिस्थितियों में विवाद या अस्थिरता के संकेत दे रहा है। इस समय आपके ऊपर आर्थिक तनाव बढ़ सकता है, धन को लेकर विवाद हो सकते हैं या फिर कार्यक्षेत्र में शत्रुता हो सकती है। हालांकि, जल्‍द ही परिस्थिति में सुधार देखने को मिलेगा।

पेशेवर जीवन में टेन ऑफ वैंड्स कार्ड इनवर्टिड आने पर दर्शाता है कि आप जिम्‍मेदारियों के बोझ से दबा हुआ महसूस कर सकते हैं। संभव है कि आपके पास बहुत ज्‍यादा काम हो और आप अपने स्‍वास्‍थ्‍य को सबसे आखिर में रख रहे हों। आपको मानसिक और शारीरिक रूप से थकान होने से बचने के लिए अपनी प्राथमिकताओं, लक्ष्‍यों और सीमाओं को निर्धारित कर लेना चाहिए।

थ्री ऑफ स्‍वॉर्ड्स कार्ड रिवर्स्‍ड में माफ कर देने, आशावादी बनने, दुख को दूर करने और दर्द एवं तकलीफ से पीछा छुड़ाने की बात कह रहा है। यह स्‍वास्‍थ्‍य की दृष्टि से ठीक होने के मामले में एक नए पड़ाव को दर्शाता है। इस कार्ड का कहना है कि आप अतीत में मिले घाव से उबरना शुरू कर रहे हैं और आशावादी दृष्टिकोण की ओर आगे बढ़ रहे हैं।

शुभ अंक: 03

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

अक्‍सर पूछे जाने वाले प्रश्‍न

प्रश्‍न 1.  टैरो डेक में कितने कार्ड होते हैं?

उत्तर. 78 कार्ड्स।

प्रश्‍न 2. नए टैरो रीडर्स के लिए कौन-सा डेक अच्‍छा रहता है?

उत्तर. राइडर वेट डेक।

प्रश्‍न 3. द फूल कार्ड क्‍या कहता है?

उत्तर. यह कार्ड नई शुरुआत, रोमांच और भोलेपन को दर्शाता है।

जुलाई का महीना इन 3 राशियों की लव लाइफ पर पड़ेगा भारी, खूब होगी बहस और लड़ाई-झगड़ा!

जुलाई का महीना इन 3 राशियों की लव लाइफ पर पड़ेगा भारी, खूब होगी बहस और लड़ाई-झगड़ा!

टैरो कार्ड्स एक ऐसा तरीका है जिसकी मदद से आप अपने भविष्‍य के बारे में काफी कुछ जान सकते हैं। आने वाले समय में क्‍या हो सकता है या आपके लिए क्‍या खास आने वाला है, ये सभी बातें आपको टैरो कार्ड भविष्‍यवाणी के ज़रिए पता चल सकती हैं।

अगर आप अपनी लव लाइफ को लेकर परेशान हैं या पति-पत्‍नी के बीच लंबे समय से झगड़े चल रहे हैं और आप अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर परेशान हैं, तो इस ब्‍लॉग में आप जान सकते हैं कि जुलाई 2025 में भी आपके प्रेम जीवन की परेशानियां खत्‍म होंगी या नहीं।

एस्‍ट्रोसेज एआई द्वारा इस ब्‍लॉग में हम आपको बताने जा रहे हैं कि जुलाई का महीना किन राशियों के लोगों के वैवाहिक और प्रेम जीवन के लिए मुश्किल रहने वाला है।

भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके 

जुलाई 2025 : इन राशियों की लव लाइफ होगी खराब

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोगों की लव लाइफ की बात करें, तो इन्‍हें जुलाई 2025 में टू ऑफ पेंटाकल्‍स कार्ड मिला है। इस समय पति-पत्‍नी के बीच के आपसी मतभेद सुलझ सकते हैं। आपको अपने रिश्‍ते को लेकर कुछ मुश्किल निर्णय लेने पड़ सकते हैं। इसके अलावा आप अपने पार्टनर से वित्तीय समस्‍याओं पर बातचीत कर सकते हैं। इस कार्ड का कहना है कि आपको न सिर्फ अपने रिश्‍ते को प्राथमिकता देनी चाहिए बल्कि अपने काम पर भी ध्‍यान देना चाहिए। कुल मिलाकर यह कार्ड आपको वर्क लाइफ बैलेंस बनाने की सलाह दे रहा है।

वृषभ साप्ताहिक राशिफल

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

कर्क राशि

कर्क राशि के लागों को लव लाइफ में द हर्मिट कार्ड मिला है। इस कार्ड का कहना है कि आपको अपने प्रेम जीवन में किसी भी रिश्‍ते के लिए पूरी तरह से समर्पित होने से पहले उसे लेकर अच्‍छी तरह से सोच-विचार कर लेना चाहिए। इसके अलावा आपको आत्‍मनिरीक्षण करने की भी जरूरत है। इस समय आपको और आपके पार्टनर को अपने खुद के विकास पर ध्‍यान देना चाहिए और आप दोनों ही अपने रिश्‍ते से क्‍या चाहते हैं, इस बारे में सोचना चाहिए। ऐसा करने से आप दोनों का ही रिश्‍ता मजबूत होगा।

 कर्क साप्ताहिक राशिफल

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें

सिंह राशि

सिंह राशि वालों को प्‍यार के मामले में इस समय धैर्य रखने की जरूरत है। अगर आप किसी से अपने दिल की बात कहना चाहते हैं, तो आपको अभी कुछ समय के लिए रूक जाना चाहिए। सिंह राशि वालों को क्‍वीन ऑफ स्‍वॉर्ड्स कार्ड मिला है जिसके अनुसार आप इस महीने अपने रिश्‍ते में स्‍वतंत्रता और आत्‍मनिर्भरता की खोज कर सकते हैं। आपको अपने रिश्‍ते में कुछ सीमा बनाने और पार्टनर के साथ बातचीत में स्‍पष्‍टता रखने पर गौर रखना चाहिए।

सिंह साप्ताहिक राशिफल

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रश्‍न 1.  टैरो के अंदर कितने कार्ड्स होते हैं?

उत्तर. एक टैरो डेक में 78 कार्ड होते हैं।

प्रश्‍न 2. टैरो कार्ड में कितने पत्ते होते हैं?

उत्तर. टैरो डेक में 22 मेजर आर्काना और 56 माइनर आर्काना कार्ड होते हैं।

प्रश्‍न 3. टैरो क्‍या है?

उत्तर. टैरो भाग्‍य या भविष्‍य बताने का एक ज़रिया है।

जुलाई लगते ही इन मूलांक वालों को रहना होगा सावधान, हर कदम पर आएगी मुसीबत!

जुलाई लगते ही इन मूलांक वालों को रहना होगा सावधान, हर कदम पर आएगी मुसीबत!

ज्‍योतिष शास्‍त्र में जुलाई के महीने का बहुत महत्‍व है क्‍योंकि इस महीने से सावन मास की शुरुआत होती है। यह साल का सातवां महीना होता है। इस महीने पर अंक 7 का प्रभाव होता है जो कि केतु ग्रह का है। वहीं साल 2025 का जोड़ करने पर 9 अंक आता है जिससे इस साल का अंक 9 बन जाता है। इस तरह जुलाई के महीने पर केतु और मंगल दोनों का प्रभाव देखने को मिलेगा।

जुलाई का महीना धर्म, अध्‍यात्‍म और स्‍त्री संबंधित मामलों और कंप्‍यूटर से जुड़े मामलों के लिए जाना जाएगा। इस महीने किसी कथा वाचक या मोटिवेशनल स्पीकर पर गंभीर आरोप भी देखने को मिल सकते हैं। यह महीना कुछ मूलांक वाले लोगों पर भारी पड़ सकता है और इस ब्‍लॉग के ज़रिए हम आपको यही बताने जा रहे हैं कि जुलाई 2025 किन मूलांक वाले जातकों के लिए मुश्किल रहने वाला है।

भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके 

मूलांक 1

यदि आप किसी महीने की 1, 10, 19 या फिर 28 तारीख को पैदा हुए हैं, तो आपका मूलांक 1 होगा। मूलांक 1 के लिए जुलाई का महीना 8,9,7,7,2 और 1 अंकों का प्रभाव लिए हुए है। अंक 8 से आपको अनुकूल परिणाम नहीं मिल पाएंगे। कार्य पूरे होने में कुछ अड़चनें आ सकती हैं। उपलब्धियों को लेकर धैर्य बनाए रखना है। काम करते समय जल्दबाजी न दिखाएं। धैर्य के साथ काम करें। आपके मूलांक 1 का शत्रु अंक होने के कारण आपको धन से संबंधित मामलों में संघर्ष देखना पड़ सकता है। व्यापार में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। आपको बिज़नेस में अनावश्‍यक बदलाव करने से बचना चाहिए। आप लोगों को छाता दान करना शुभ रहेगा।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

मूलांक 2

जिन लोगों का जन्‍म महीने की 2, 11, 20 या फिर 29 तारीख को हुआ है, तो उनका मूलांक 2 होगा। मूलांक 2 के लिए जुलाई का महीना 9,9,7,7,2 और 1 अंकों का प्रभाव लिए हुए है। मूलांक 2 का स्‍वामी चंद्रमा और साल 2025 के अंक 9 का स्‍वामी मंगल है। वैसे तो मंगल और चंद्रमा के बीच मित्रता मानी गई है लेकिन अंक ज्‍योतिष में इनके बीच सामंजस्‍य की कमी देखी गई है। ऐसे में कुछ काम आपके मन के मुताबिक नहीं हो पाएंगे। आप इस समय हताश या निराश महसूस कर सकते हैं। आपको भावनाओं में बहने से बचना चाहिए वरना आपका किसी से विवाद हो सकता है। भूमि भवन या वाहन आदि से संबंधित विवाद में बिल्कुल नहीं पड़ें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। मौसम के अनुरूप निर्वाह करना है। इस महीने किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास न करें। आपको बहुत सावधानी से चलने की जरूरत है। आप गुलाब जल मिलाकर जल से शिवजी का अभिषेक करें।

कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर

मूलांक 6

जिन लोगों का जन्‍म महीने की 6, 15 या फिर 24 तारीख को हुआ है, तो उनका मूलांक 6 होगा और मूलांक 6 के लिए जुलाई का महीना 4,9,7,7,2 और 1 अंकों का प्रभाव लिए हुए है। अंक 9 से आपको इस महीने अनुकूल परिणाम नहीं मिल पा रहे हैं। आपको कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। कामों को पूरा करने के लिए आपको थोड़ी सी अधिक कोशिश और अधिक मेहनत करना ज़रूरी रहेगा। आपको शासन प्रशासन से संबंधित नियमों का पालन करना चाहिए और अनुशासन में रहने की कोशिश करें। किसी के बहकावे में न आकर तथ्यात्मक पहलुओं पर ध्यान दें। आप माथे पर केसर का तिलक लगाएं।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रश्‍न 1. शुक्र का किस अंक पर आधिपत्‍य है?

उत्तर. 6 मूलांक पर शुक्र का शासन है।

प्रश्‍न 2. राहु का नंबर क्‍या है?

उत्तर. राहु का नंबर 4 है।

प्रश्‍न 3. केतु का नंबर क्‍या है?

उत्तर. केतु का नंबर 7 है।

जुलाई में शनि की वक्री चाल बिगाड़ सकती है इन राशि वालों की किस्‍मत!

जुलाई में शनि की वक्री चाल बिगाड़ सकती है इन राशि वालों की किस्‍मत!

वैदिक ज्‍योतिष की दृष्टि से जुलाई का महीना बहुत ज्यादा महत्‍वपूर्ण रहने वाला है। इस महीने ही सावन मास की शुरुआत होगी और कई ग्रहों के गोचर भी होने जा रहे हैं। ग्रहों के गोचर की दृष्टि से जुलाई का महीना इसलिए भी अधिक महत्‍वपूर्ण है क्‍योंकि इस दौरान शनि देव भी वक्री होने जा रहे हैं जो कि एक बड़ी घटना है।

इतना ही नहीं जुलाई में  मंगल, सूर्य, शुक्र, बुध और बृहस्‍पति की स्थिति में भी बदलाव देखने को मिलगा। अब ज़ाहिर सी बात है कि जब इतने सारे ग्रहों की चाल में परिवर्तन आएगा, तो इसका लोगों के जीवन पर भी गहरा असर देखने को मिलेगा। किसी को इस दौरान सकारात्‍मक परिणाम मिलेंगे, तो वहीं कुछ राशि वाले जातकों को नकारात्‍मक प्रभाव देखने को मिल सकते हैं। इस ब्‍लॉग में हम आपको विस्‍तार से बताने जा रहे हैं कि जुलाई के महीने में किन राशि वालों को संभलकर चलने की जरूरत है।

भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके 

कब किस ग्रह का होगा गोचर

बृहस्‍पति मिथुन राशि में उदित होंगे, शनि मीन राशि में वक्री होंगे, सूर्य देव कर्क राशि में गोचर करेंगे, बुध कर्क राशि में वक्री होंगे और फिर बुध कर्क राशि में ही अस्त भी हो जाएंगे। शुक्र  मिथुन राशि में गोचर करेंगे। मंगल ग्रह कन्या राशि में प्रवेश करेंगे।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

इन राशियों के लिए जुलाई रहेगा खतरनाक

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोगों को अपनी लव लाइफ में किसी भी तरह का जोखिम उठाने की जरूरत नहीं है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। खानपान ठीक रहेगा तो सेहत भी अच्‍छी रह सकती है। हालांकि, पारिवारिक समस्‍याएं दूर हो सकती हैं। कार्यों में विलंब आ सकता है। आर्थिक मामलों में सावधानी पूर्वक निर्णय लेने की स्थिति में नुकसान होने से बचा जा सकेगा। आपकी बातचीत का तौर-तरीका भी कुछ हद तक बाधित रह सकता है। हालांकि, शुक्र के गोचर से आपको अच्‍छे परिणाम मिल सकते हैं। आपको कई स्रोतों से लाभ होने की उम्‍मीद है। शुक्र की कृपा से आपके काम बन सकते हैं।

वृषभ साप्ताहिक राशिफल

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों को घर-गृहस्थी से संबंधित मामलों में बहुत ही सावधानी बरतने की जरूरत है। आपको अपने स्वजनों से विवाद हो सकता है। आपकी आय औसत रहने वाली है जिससे आपको पैसों की तंगी होने का डर है। बिज़नेस में व्‍यवधान आने से आपको निराशा हो सकती है। हृदय से संबंधित परेशानियां बढ़ सकती हैं। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतनी होगी। वस्त्र या आभूषण खरीदने की सोच रहे हैं, तो इस योजना को कुछ समय के लिए टाल देना ही बेहतर होगा। अपनी प्रकृति के विरुद्ध न खाएं वरना सेहत खराब हो सकती है। घूमने-फिरने में अधिक खर्चा हो सकता है लेकिन शुक्र आप पर मेहरबान रहेंगे।

मिथुन साप्ताहिक राशिफल

कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर

कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों को मंगल के गोचर से लाभ मिलेगा लेकिन फिर भी इन्‍हें इस महीने सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। आपके खर्चों में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। वहीं आपके विरोधी भी आप पर भारी पड़ सकते हैं। शनि के वक्री होने से धार्मिक कार्यों में कठिनाईयां आ सकती हैं। भाग्य के भरोसे बैठे रहने की गलती न करें। गलतफहमी होने से भी कुछ नुकसान हो सकता है। बेहतर होगा कि कोई अप्रिय या ऐसा समाचार जो आपके लिए न हितकर हो, यदि कहीं से मिलता है, तो इसकी पुष्टि बहुत जरूरी कर लें। लोग आपके बारे में चुगली कर सकते हैं। इस समय रिस्‍क लेने से नुकसान ही होगा। शुक्र का मिथुन राशि में गोचर आपको फायदा तो देगा लेकिन विरोधियों या प्रतिस्पर्धियों से सजग रहना समझदारी का काम होगा।

 कर्क साप्ताहिक राशिफल

फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा

मीन राशि

मीन राशि के लोगों को जुलाई के महीने में अपनी पर्सनल लाइफ में सावधान रहने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ विवाद होने की आशंका है। यदि मुख से संबंधित कोई परेशानी पहले से रही है तो वह इस समय अवधि में पुनः देखने को मिल सकती है। अपनी खानपान की आदतों पर विशेष ध्‍यान दें। व्यापार में किसी भी तरीके का जोखिम नहीं उठाएं। हालांकि, बृहस्‍पति के मिथुन राशि में उदित होने से आपकी प्रतिष्‍ठा में वृद्धि हो सकती है। पेचीदे मामलों में न उलझें और बिना मांगे किसी को अपनी राय भी न दें। आलसी होने से बचें और सेहत के मामले में कोई रिस्‍क न लें। जरूरत से ज्यादा जल्दबाज भी नहीं करनी है। बुध के कर्क राशि में वक्री होने के दौरान आपको अपनी संतान से संबंधित मामलों में अधिक समझदारी दिखाने की आवश्यकता है। योजनाओं पर काम करने के लिए सही समय नहीं है। वहीं शुक्र के मिथुन राशि में प्रवेश करने से आपका मनोबल बढ़ेगा जो कि एक अच्‍छा संकेत है।

मीन साप्ताहिक राशिफल

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रश्‍न 1. गुरु ग्रह कब उदित होंगे?

उत्तर. बृहस्‍पति 09 जुलाई 2025 की रात 10 बजकर 50 मिनट पर मिथुन राशि में उदित हो रहे हैं।

प्रश्‍न 2. बुध किस राशि में वक्री और अस्‍त दोनों हो रहे हैं?

उत्तर. कर्क राशि में।

प्रश्‍न 3. मंगल किस राशि में गोचर करेंगे?

उत्तर. मंगल कन्‍या राशि में प्रवेश करेंगे।

ज्योतिष, टैरो और अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी क्या बदल सकती है आपका भाग्य? जानें

ज्योतिष, टैरो और अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी क्या बदल सकती है आपका भाग्य? जानें

संयुक्त विश्लेषण: प्राचीन काल से वैदिक ज्योतिष, अंक शास्त्र और टैरो का उपयोग भविष्य जानने के लिए माध्यम के रूप में किया जाता रहा है। लेकिन, क्या आपने कभी सोचा है कि किसी भविष्यवाणी को जानने और समझने के लिए एक साथ इन त्रिकालदर्शी तरीकों का उपयोग संयुक्त रूप से किया जा सकता है। यदि हाँ, तो किसी व्यक्ति के जीवन के लिए तीनों विद्याओं द्वारा की गई भविष्यवाणी कितनी सटीक होगी? इन सभी सवालों के जवाब एस्ट्रोसेज एआई के अनुभवी ज्योतिषी आचार्य हिमांशु सैनी द्वारा इस लेख में दिए गए हैं इसलिए इस ब्लॉग को अंत तक पढ़ना जारी रखें। 

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी

आज हम तीन प्रमुख विद्याओं वैदिक ज्योतिष, अंक शास्त्र और टैरो कार्ड रीडिंग का संयुक्त विश्लेषण करके किसी व्यक्ति के मन, ग्रह और भाग्य को एक साथ समझने का प्रयास करेंगे। 

कैसे काम करता है संयुक्त विश्लेषण?

मान लीजिए एक व्यक्ति की कुंडली में सूर्य की महादशा चल रही है, उसका मूलांक 1 है जो सूर्य का अंक है, और टैरो कार्ड में “द सन” कार्ड आया है। ऐसे में, यह तीनों विद्याएं इस तरफ इशारा कर रही हैं कि “जातक के जीवन में अच्छा समय आने वाला है। साथ ही, सूर्य के प्रभाव से व्यक्ति के भीतर घमंड भी जन्म ले सकता है, क्योंकि हर एक योग और दशा व्यक्ति पर अपना सकारात्मक और नकारात्मक दोनों प्रभाव डालती हैं। अब सवाल उठता है कि नकारात्मक प्रभावों को कैसे कम किया जा सकता है? आइए जानते हैं।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

उदाहरण के रूप में, अगर आपकी जन्म तिथि 10 जुलाई 2001 है और आपका  मूलांक 1 है।  वैदिक ज्योतिष में सूर्य का लग्न में होना और टैरो में “ द सन” कार्ड का आना दर्शाता है कि आप घमंडी हो सकते हैं, लेकिन आपकी प्रशासनिक क्षमताएं अच्छी होंगी और आपको निश्चित रूप से सफलता प्राप्त होगी। इसके परिणामस्वरूप, आपके लिए सूर्य नमस्कार करना, अनुशासन में रहना और नियमित रूप से ध्यान करना फलदायी रहेगा। 

कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर

संयुक्त विश्लेषण के लाभ

  • ज्योतिष, अंक ज्योतिष और टैरो विद्या के माध्यम से सटीक भविष्यवाणी प्राप्त होती है। 
  • जातक मानसिक, आध्यात्मिक और भौतिक रूप से मज़बूत बनता है। 
  • आपको तीनों विद्याओं के माध्यम से एक ही समाधान मिल जाता है।
  • जातक को जीवन के प्रति स्पष्टता और सही मार्गदर्शन मिलता है। 

एस्ट्रोसेज एआई के अनुभवी एवं विद्वान आचार्य हिमांशु सैनी का संयुक्त विश्लेषण को लेकर कहना है कि जब कोई व्यक्ति असमंजस में हो या फिर जीवन के तीन पहलुओं – मन, ग्रह और कर्म के बीच संतुलन नहीं बैठा पा रहा होता है, तो संयुक्त विश्लेषण आपका मार्गदर्शक बन सकता है।

निष्कर्ष: आज के समय में लोग सिर्फ़ यह नहीं जानना चाहते हैं कि “भविष्य में क्या होगा”, बल्कि वह इस सवाल का जवाब भी जानना चाहते हैं कि भविष्य में आने वाली परिस्थतियों को कैसे संभाल सकते हैं। जब वैदिक ज्योतिष, अंक शास्त्र और टैरो एक साथ मिलकर भविष्यवाणी करते हैं तो वह भविष्यवाणी सटीक और स्पष्ट होने के साथ-साथ जीवन में परिवर्तन लेकर आने का भी काम करती है। 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि में पालकी पर सवार होकर आएंगी देवी दुर्गा, जानें तिथि, महत्व और घटस्थापना का मुहूर्त!

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि में पालकी पर सवार होकर आएंगी देवी दुर्गा, जानें तिथि, महत्व और घटस्थापना का मुहूर्त!

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 2025: नवरात्रि को सनातन धर्म में महत्वपूर्ण माना जाता है जो लगातार नौ दिनों तक चलते हैं। हालांकि, एक वर्ष में कुल चार बार नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है और इनमें से दो नवरात्रि यानी कि चैत्र और शारदीय नवरात्रि सार्वजनिक होते हैं। वहीं, आषाढ़ और माघ नवरात्रि को गुप्त नवरात्रि माना गया है। यह देवी दुर्गा को समर्पित शक्ति और साधना का शक्तिशाली पर्व होता है और इस दौरान माँ के नौ स्वरूपों की पूजा गुप्त रूप से की जाती है। बता दें कि गुप्त नवरात्रि तंत्र साधना में लीन रहने वालों के लिए विशेष होती है। अब जल्द ही आषाढ़ नवरात्रि का आरंभ होने जा रहा है और इन नौ दिनों में माता दुर्गा के नौ शक्तिशाली स्वरूपों की पूजा विधि विधान से की जाएगी। 

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी

एस्ट्रोसेज एआई का यह ब्लॉग आपको “आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 2025” के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करेगा। साथ ही, इस वर्ष कब से शुरू होंगे आषाढ़ नवरात्रि और कौन सा मुहूर्त होगा घटस्थापना के लिए शुभ? किस पर सवार होकर पधारेंगी मां आपके द्वार? आषाढ़ नवरात्री में किन नियमों का पालन करने से मिलेगी देवी की कृपा? इन सभी सवालों के जवाब आपको इस लेख में मिलेंगे। तो आइए शुरुआत करते हैं इस ब्लॉग की और सबसे पहले जानते हैं आषाढ़ नवरात्रि की तिथि। 

कब से शुरू है आषाढ़ नवरात्रि 2025 में?

बात करें आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की, तो इस वर्ष आषाढ़ गुप्त नवरात्रि का शुभारंभ 26 जून 2025, गुरुवार से होगा और इसका समापन 04 जुलाई 2025, शुक्रवार के दिन होगा। इस बार आषाढ़ नवरात्रि पूरे 9 दिन मनाए जाएंगे और इस दौरान दस महाविधाओं की पूजा-अर्चना विधिपूर्वक की जाएगी। 

आषाढ़ नवरात्रि 2025 का आरंभ: 26 जून 2025, गुरुवार

आषाढ़ शुक्ल प्रतिपदा तिथि का आरंभ: 25 जून 2025 की शाम 04 बजकर 04 मिनट पर। 

आषाढ़ शुक्ल प्रतिपदा तिथि की समाप्ति: 26 जून 2025 की दोपहर 01 बजकर 27 मिनट पर। 

नोट: आषाढ़ प्रतिपदा तिथि 25 जून 2025 की शाम 04 बजे शुरू होगी इसलिए उदया तिथि के अनुसार, आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की शुरुआत 26 जून 2025 से होगी। 

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 2025: घटस्थापना पूजा मुहूर्त

कलश स्थापना का मुहूर्त: सुबह 04 बजकर 33 मिनट से 06 बजकर 05 मिनट तक। 

अवधि: 01 घंटा 32 मिनट 

घटस्थापना का अभिजीत मुहूर्त: सुबह 10 बजकर 58 मिनट से लेकर 11 बजकर 53 मिनट तक। 

 अवधि: 55 मिनट 

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा 

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि में माँ के किन स्वरूपों की होती है पूजा?

शक्ति साधना का पर्व आषाढ़ गुप्त नवरात्रि निरंतर 9 दिनों तक मनाया जाएगा। जैसे चैत्र और शारदीय नवरात्रि में देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है, वैसे ही गुप्त नवरात्रि में दस महाविद्याओं की पूजा की जाती है। बता दें कि गुप्त नवरात्रि विशेष रूप से शक्ति साधना और तंत्र-मंत्र से जुड़े लोगों के लिए महत्वपूर्ण होती है। मान्यता है कि देवी भगवती की साधना करने वाले दस महाविद्याओं को प्रसन्न करने के लिए आषाढ़ नवरात्रि के नौ दिनों में कठोर नियमों का पालन करते हैं और व्रत करते हैं। 

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि में मां काली, त्रिपुर सुंदरी, तारा देवी, भुवनेश्वरी, माता छिन्नमस्ता, मां धूम्रवती, त्रिपुर भैरवी, मातंगी, कमला देवी और माता बगलामुखी की आराधना की जाती है। गुप्त नवरात्रि को मुख्य रूप से पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और हरियाणा में भक्तिभाव से मनाया जाता है। 

 करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 2025 तिथियां

तारीख़दिनतिथि
26 जून 2025गुरुवारनवरात्रि प्रतिपदा,घटस्थापना
27 जून 2025शुक्रवारद्वितीया
28 जून 2025शनिवारतृतीया
29 जून 2025रविवारचतुर्थी
30 जून 2025सोमवारपंचमी
01 जुलाई 2025मंगलवारषष्ठी
02 जुलाई 2025बुधवारसप्तमी
03 जुलाई 2025गुरुवारअष्टमी
04 जुलाई 2025शुक्रवारनवमी

आषाढ़ नवरात्रि 2025 में पालकी होगी देवी दुर्गा की सवारी 

जब-जब नवरात्रि शुरू होते हैं, तो माता का वाहन विशेष रूप से देखा जाता है। इसी क्रम में, आषाढ़ गुप्त नवरात्रि गुरूवार के दिन से शुरू होंगे इसलिए माँ दुर्गा की सवारी पालकी (डोली) होगी। हालांकि, माँ का पालकी पर सवार होकर आना अशुभ माना जाता है। ऐसे में, इस गुप्त नवरात्रि के दौरान तेज़ बारिश होने की आशंका है। 

फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा

धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, माँ का पालकी पर सवार होकर आना इस बात की तरफ संकेत करता है कि देश को आने वाले समय में महामारी, अर्थव्यवस्था को नुकसान और मंदी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही, प्राकृतिक आपदा और हिंसा जैसी घटनाएं भी देखने को मिल सकती हैं। 

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 2025 पूजा विधि 

  • सर्वप्रथम जातक सुबह जल्दी उठकर स्नान करके पूजन सामग्री को एक स्थान पर रखें। 
  • पूजा स्थान या चौकी पर देवी दुर्गा की प्रतिमा या चित्र को स्थापित करें और उन्हें लाल चुनरी अर्पित करें।
  • अब मिट्टी के बर्तन में जौ के बीज बोएं और नवमी तिथि तक रोज़ाना उस पर पानी का छिड़काव करें। ध्यान रखें कि कलश स्थापना शुभ मुहूर्त में ही करें। 
  • इसके बाद, कलश में गंगाजल भरें और उसके मुख पर आम की पत्तियां रखें, फिर इस पर नारियल रख दें। इसके पश्चात, कलश पर लाल कपड़ा लपेटकर उसके मुख पर कलावा बांध दें। 
  • जौ के पास कलश को रख दें और इसकी पूजा फल, फूल, कपूर, दीपक और अगरबत्ती से करें। 
  • आषाढ़ गुप्त नवरात्रि के नौ दिनों तक देवी दुर्गा से जुड़े मंत्रों का जाप करें। साथ ही, देवी का स्वागत करते हुए उनसे सुख-शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना करें। 
  • अष्टमी या नवमी तिथि पर मां दुर्गा के पूजन के बाद नौ कन्याओं की पूजा करें और उन्हें हलवा और चने का प्रसाद ले रूप में भोग लगाएं। 
  • नवरात्रि के अंतिम दिन देवी दुर्गा की पूजा के बाद घाट विसर्जन करें और माँ की आरती करें। इसके बाद, माँ को फूल और चावल अर्पित करें तथा बेदी से कलश को उठाकर नवरात्रि को विदा करें। 

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि में जरूर करें इन नियमों का पालन

  • आषाढ़ गुप्त नवरात्रि में अगर आपने देवी दुर्गा की मूर्ति और कलश स्थापना की है, तो अगले 9 दिन पूजा स्थल की साफ-सफाई नियमित रूप से करें। 
  • माँ दुर्गा को बासी फूल, फल और झूठा भोजन अर्पित करने से बचें ।
  • देवी की मूर्ति या प्रतिमा को बिना स्नान किए स्पर्श न करें और न ही मंदिर में प्रवेश करें।
  • घर में कलश स्थापना करने वाले जातक अपना घर कभी भी खाली न छोड़ें इसलिए घर में हर समय कोई न कोई अवश्य होना चाहिए। 
  • आषाढ़ गुप्त नवरात्रि के नौ दिनों में दक्षिण दिशा में यात्रा करने से बचें। 
  • नवरात्रि के नौ दिनों में लहसुन, प्याज, मांस और मदिरा से दूरी बनाकर रखें। 
  • जातक को गुप्त नवरात्रि के दौरान झूठ, क्रोध, मोह और लालच करने से बचना चाहिए। 

कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 2025 के दौरान करें ये उपाय

  1. रात के समय किसी सुनसान स्थान या पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं। ऐसा करने से मनोकामना पूरी होती है।
  2. देवी लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए एक पीले रंग के कपड़े में गोमती चक्र, काली हल्दी और एक सिक्का लपेटकर तिजोरी या पर्स में रखें। 
  3. आषाढ़ गुप्त नवरात्रि के दौरान किसी भी रात्रि में कुबेर यंत्र स्थापित करके उसका पूजन करें। ऐसा करने से आपकी धन-समृद्धि में वृद्धि होती है।
  4. एक पान के पत्ते पर सिंदूर में लिपटा हुआ चांदी का सिक्का रखकर माँ को अर्पित करें और फिर अपने पर्स में रखें। 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 2025 में कब से है?

वर्ष 2025 में आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 26 जून 2025 से शुरू होंगे। 

एक वर्ष में कितनी बार नवरात्रि आती है?

सनातन धर्म में एक साल में 4 बार नवरात्रि आते हैं।

आषाढ़ नवरात्रि में किसकी पूजा होती है?

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि में दस महाविद्याओं की पूजा की जाती है।