इस मार्गशीर्ष पूर्णिमा 2025 पर बनेगा दुर्लभ शुभ योग, ये उपाय बदल देंगे किस्मत!
मार्गशीर्ष पूर्णिमा 2025: यह कोई साधारण तिथि नहीं है, बल्कि वह पवित्र दिन है, जब चंद्रमा अपनी पूर्ण शक्ति के साथ शुभता और समृद्धि का आशीर्वाद देता है। हर वर्ष यह पूर्णिमा अगहन/मार्गशीर्ष मास की शुक्ल पक्ष की अंतिम तिथि पर पड़ती है, जो सामान्यतः नवंबर–दिसंबर के बीच आती है।
शास्त्रों के अनुसार, इस दिन किए गए व्रत, पूजन और दान का फल कई गुना बढ़ जाता है और विशेष रूप से उस वर्ष के ग्रह-नक्षत्र यदि शुभ बना दें तो इच्छापूर्ति की संभावना और भी प्रबल हो जाती है। इस बारमार्गशीर्ष पूर्णिमा शुभ योग में पड़ रही है, जिसके कारण यह दिन आध्यात्मिक साधना, धन समृद्धि, मनोकामना पूर्ति और परिवार की उन्नति के लिए अत्यंत फलदायी माना जा रहा है।
माना जाता है कि इस तिथि पर विधिपूर्वक व्रत रखने, भगवान विष्णु-लक्ष्मी की आराधना करने और निश्चित उपाय करने से रुके काम पूरे होते हैं और जीवन में सौभाग्य का प्रवाह बढ़ता है। इस प्रकार, हर वर्ष आने वाली यह मार्गशीर्ष पूर्णिमा शुभता, साधना और इच्छापूर्ति का एक अद्भुत अवसर लेकर आती है और इस बार इसका प्रभाव और भी विशेष रहने वाला है।
मार्गशीर्ष पूर्णिमा 2025: तिथि और शुभ मुहूर्त
पूर्णिमा तिथि प्रारंभ: 04 दिसंबर 2025 की शाम 08 बजकर 39 मिनट पर
उदया तिथि के अनुसार, साल 2025 में मार्गशीर्ष पूर्णिमा 04 दिसंबर को मनाई जाएगी।
मार्गशीर्ष पूर्णिमा 2025 पर बन रहा है शुभ योग
4 दिसंबर को पड़ने वाली मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर विशेष ‘रवि योग’ बन रहा है। यह शुभ योग सुबह 6 बजकर 59 मिनट से दोपहर 2 बजकर 54 मिनट तक रहने वाला है। ज्योतिष के अनुसार रवि योग में किए गए सारे कार्य सफल होते हैं और समस्त प्रकार के दोष दूर हो जाते हैं। ऐसे में इस पावन अवधि में मार्गशीर्ष पूर्णिमा का स्नान, दान और पूजा करने से अत्यंत कल्याणकारी फल और अपार पुण्य की प्राप्ति होती है।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
मार्गशीर्ष पूर्णिमा का महत्व
मार्गशीर्ष पूर्णिमा हिंदू पंचांग की अत्यंत पवित्र और फलदायी तिथि मानी जाती है। यह दिन भगवान विष्णु की विशेष उपासना के लिए सर्वोत्तम माना गया है, क्योंकि मार्गशीर्ष मास स्वयं श्रीकृष्ण द्वारा प्रिय बताया गया है। इस पूर्णिमा पर चंद्रमा अपनी पूर्ण चमक के साथ शुभ ऊर्जा प्रदान करता है, जिससे साधना, दान और व्रत का फल कई गुना बढ़ जाता है।
मान्यता है कि इस तिथि पर किया गया स्नान, जप, ध्यान और दान न केवल पापों का नाश करता है बल्कि जीवन में सौभाग्य, धन-समृद्धि और मानसिक शांति भी लाता है। मार्गशीर्ष पूर्णिमा को घर की नकारात्मकता दूर करने, रुके हुए कार्यों को गति देने और मनोकामना पूर्ति के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। इसलिए यह तिथि हर वर्ष आध्यात्मिक साधना का विशिष्ट अवसर लेकर आती है।
4 दिसंबर मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर जानें रवि योग का प्रभाव, जो लाता है धन-समृद्धि।
मार्गशीर्ष पूर्णिमा 2025 की पूजा विधि
मार्गशीर्ष पूर्णिमा की पूजा अत्यंत सरल, पवित्र और अत्यधिक फलदायी मानी जाती है। परंपराओं में बताया गया है कि इस दिन की गई पूजा, व्रत और दान का प्रभाव कई गुना बढ़ जाता है। आइए जानते हैं इस दिन की पूजा विधि के बारे में:
सूर्योदय से पहले या सूर्य के उदय के समय पवित्र नदी, तालाब या घर में गंगाजल मिलाकर स्नान करें। इसके बाद भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी के नाम से संकल्प लें मैं मार्गशीर्ष पूर्णिमा का व्रत और पूजा विधिपूर्वक कर रहा/रही हूं।
पीले आसन पर बैठकर भगवान विष्णु की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें। उन्हें रोली, चावल, पीले फूल, तुलसी की पत्तियां और पीला वस्त्र अर्पित करें। तुलसी पत्र अर्पित करना इस दिन अत्यंत शुभ माना जाता है।
‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का जप करें या विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें। इसके बाद घी या तिल के तेल का दीपक जलाकर भगवान को अर्पित करें।
इस दिन दूध से बनी खीर, गुड़ या चावल का भोग चढ़ाना बहुत शुभ रहता है। भोग लगाने के बाद परिवार के सदस्यों में प्रसाद बांटें।
मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर तुलसी पूजा विशेष रूप से उत्तम मानी जाती है। तुलसी पर जल, रोली, दीप और फूल अर्पित करें।
स्नान और पूजा के बाद दान अवश्य करें। तिल, चावल, गुड़, कंबल, कपड़े या भोजन का दान पुण्य बढ़ाता है और मनोकामनाएं पूरी करता है।
दिनभर सात्विक आचरण रखते हुए व्रत करें और रात को चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत सम्पन्न करें।
पौराणिक कथा के अनुसार, प्राचीन काल में एक निर्धन ब्राह्मण था, जो अत्यंत धर्मपरायण था लेकिन गरीबी के कारण हमेशा चिंतित रहता था। एक दिन वह अपने भाग्य से निराश होकर जंगल की ओर चल पड़ा। रास्ते में उसे एक दिव्य ऋषि मिले, जिन्होंने उसकी व्याकुलता का कारण पूछा। ब्राह्मण ने अपनी दरिद्रता और कष्टों की बात बताई। ऋषि मुस्कुराए और बोले, “मार्गशीर्ष मास की पूर्णिमा को भगवान नारायण का विशेष आविर्भाव होता है। इस दिन स्नान, दान, दीपदान और उपवास करने से सभी प्रकार के पाप नष्ट होते हैं और धन-धान्य की वृद्धि होती है।
यदि तुम श्रद्धा से इस व्रत को करो, तो तुम्हारे जीवन के सभी अभाव दूर हो जाएंगे। ब्राह्मण ने ऋषि के निर्देश का पालन किया। पूर्णिमा के दिन उसने पवित्र नदी में स्नान किया, दीपदान किया, ब्राह्मणों को अन्न और वस्त्र दान किए और रात्रि जागरण किया। उसकी सच्ची भक्ति और निष्ठा देखकर भगवान विष्णु प्रसन्न हुए और उसे वरदान दिया, ‘अब तुम्हारे जीवन में कभी धन की कमी नहीं होगी। सद्गुण और समृद्धि सदा तुम्हारे घर में निवास करेगी।’ कुछ ही दिनों में उसका जीवन बदल गया और वह अत्यंत समृद्ध हो गया। तब से मार्गशीर्ष पूर्णिमा का व्रत मनोकामना-पूर्ति और समृद्धि प्रदान करने वाला माना जाता है।
मार्गशीर्ष पूर्णिमा 2025 में इन चीज़ों का करें दान
काले तिल का दान करना चाहिए, इससे पितृ दोष में राहत और स्वास्थ्य में सुधार होता है।
चावल और गेहूं का दान करना चाहिए, इससे घर में समृद्धि और धन का प्रवाह बढ़ता है।
कंबल या गरम वस्त्र का दान करना चाहिए, इससे ग्रहजनित कष्ट कम होते हैं और शांति प्राप्त होती है।
घी या तेल का दीप दान करना चाहिए, इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और मन शांत रहता है।
हल्द, चना दाल या पीली वस्तुओं का दान करना चाहिए, इससे भाग्य मजबूत होता है और गुरु की कृपा बढ़ती है।
गुड़ और खीर का दान करना चाहिए, इससे लक्ष्मी कृपा मिलती है और परिवार में खुशियां बढ़ती है।
सफेद तिल या चावल का दान करना चाहिए, इससे चंद्र दोष शांत होता है और मानसिक शांति मिलती है।
यदि लंबे समय से स्वास्थ्य बिगड़ा रहता है तो सुबह स्नान के बाद भगवान शिव को सफेद फूल चढ़ाएं। इसके बाद तांबे के लोटे से जल व थोड़ा शहद मिलाकर शिवलिंग पर अभिषेक करें। इस दौरान ॐ त्र्यम्बकं यजामहे मंत्र का 21 बार जाप करें। यह उपाय शरीर की नकारात्मक ऊर्जा दूर करता है और धीरे-धीरे स्वास्थ्य में सुधार लाता है।
नजर और नकारात्मक ऊर्जा हटाने के लिए
शाम के समय एक छोटी कटोरी में कपूर, लौंग और गुग्गल जलाएं। इस धूप को पूरे घर में दक्षिणावर्त घुमाएं। अंत में धूप को मुख्य द्वार के पास थोड़ा समय रख दें। इससे घर की नकारात्मक शक्ति शांत होती है और वातावरण में तुरंत सकारात्मकता आती है।
आर्थिक तंगी और धन की कमी दूर करने के उपाय
लक्ष्मी नारायण की तस्वीर के सामने गाय के घी का दीपक जलाएं। कमल गट्टों से ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं महालक्ष्म्यै नमः मंत्र का 108 बार जाप करें। पूजा के बाद 5 कमलगट्टे अपनी तिजोरी या पर्स में रखें। यह उपाय धन वृद्धि, नए आय स्रोत और आर्थिक स्थिरता प्रदान करता है।
विवाह में रुकावटें समाप्त करने के उपाय
मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर शिव-पार्वती का संयुक्त पूजन करें। शिवलिंग पर हल्दी, केसर और गुलाबजल मिश्रित जल अर्पित करें। इसके बाद ॐ शिवायै नमः और ॐ पार्वत्यै नमः मंत्र का 51 बार जाप करें। यह उपाय विवाह योग को मजबूत करता है और शादी में आ रही सभी बाधाएं धीरे-धीरे दूर होने लगती हैं।
पीतल के लोटे में जल भरकर उसमें हल्दी के दाने डालें। इसे घर के ईशान कोण (उत्तर पूर्व दिशा) में रखें। पास में देसी घी का दीपक जलाएं। यह उपाय की सकारात्मक ऊर्जा सक्रिय करता है और परिवार में शांति व सौहार्द बढ़ाता है।
मानसिक अशांति और तनाव दूर करने के उपाय
सुबह सूर्योदय से पहले स्नान करें और पीले कपड़े पहनें। शांत स्थान पर बैठकर ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का 108 बार जाप करें। जाप के बाद कुछ मिनटों तक गहरी सांस लेकर ध्यान करें। इससे मन शांत होता है, निर्णय क्षमता बढ़ती है और चिंता कम होती है।
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
1. मार्गशीर्ष पूर्णिमा 2025 कब मनाई जाएगी?
मार्गशीर्ष पूर्णिमा 2025 4 दिसंबर को मनाई जाएगी, क्योंकि उदया तिथि इसी दिन पड़ती है।
2. इस पूर्णिमा पर कौन-सा विशेष योग बन रहा है?
इस वर्ष मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर रवि योग बन रहा है।
3. मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर किसकी पूजा सबसे शुभ मानी जाती है?
भगवान विष्णु-लक्ष्मी की पूजा, तुलसी पूजा, दीपदान, जप और दान सबसे शुभ माने जाते हैं।
गुरु का मिथुन राशि में गोचर: स्टॉक मार्केट में आ सकता है भूचाल, जानें राशियों का क्या होगा हाल!
गुरु का मिथुन राशि में गोचर: एस्ट्रोसेज एआई की हमेशा से यही पहल रही है कि किसी भी महत्वपूर्ण ज्योतिषीय घटना की नवीनतम अपडेट हम अपने रीडर्स को समय से पहले दे पाएं और इसी कड़ी में हम आपके लिए लेकर आए हैं गुरु का मिथुन राशि में गोचर से संबंधित यह खास ब्लॉग।
बता दें कि 04 दिसंबर, 2025 को बृहस्पति मिथुन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं और इसका सभी राशियों समेत देश-दुनिया पर भी गहरा प्रभाव देखने को मिलेगा। इस ब्लॉग में आगे विस्तार से यही बताया गया है कि गुरु के मिथुन राशि में वक्री होने पर किन राशियों के लोगों को लाभ होगा और देश-दुनिया पर इसका किस तरह का प्रभाव देखने को मिलेगा।
वैदिक ज्योतिष के अनुसार बृहस्पति विस्तार, बुद्धि और समृद्धि का कारक हैं। अक्सर शुभ ग्रह कहे जाने वाले बृहस्पति को विकास, आशावाद, विश्वास और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है।
गुरु ग्रह उच्च शिक्षा, फिलॉस्फी, अध्यात्म और सत्य की खोज को दर्शाता है। इसके साथ ही यह ज्ञान और अनुभव के ज़रिए लोगों को विकास एवं विस्तार करने के लिए भी प्रोत्साहित करता है। बृहस्पति हमारी आस्था और आदर्शों का प्रतिनिधित्व करता है। शुभ स्थान में होने पर गुरु ग्रह भाग्य, दयालुता और सफलता लेकर आता है।
वहीं अगर यह अशुभ स्थान में बैठा हो, तो इसकी वजह से यह अति आत्मविश्वास या अवास्तविक अपेक्षाओं की ओर लेकर जा सकता है। कुल मिलाकर, बृहस्पति विकास के सिद्धांत को दर्शाता है। यह हमें जीवन की संभावनाओं पर भरोसा करने के लिए प्रेरित करता है। यह ग्रह हमें ज्ञान को प्राप्त करने, रोमांच को अपनाने एवं गहरी समझ को विकसित करने के लिए उत्साहित करता है।
04 दिसंबर, 2025 को रात 08 बजकर 39 मिनट पर बृहस्पति ग्रह मिथुन राशि में गोचर कर जाएंगे। गुर एक शुभ ग्रह हैं जबकि इस ग्रह के लिए मिथुन तटस्थ राशि है और इस बार गुरु का वक्री होकर मिथुन राशि में प्रवेश करना ज्यादा सकारात्मक स्थिति नहीं है। आगे जानिए कि बृहस्पति के मिथुन राशि में होने की क्या विशेषताएं होती हैं।
गुरु का मिथुन राशि में गोचर: विशेषताएं
बृहस्पति ग्रह के मिथुन राशि में होने का मतलब है मिथुन राशि की जिज्ञासा, बुद्धिमत्ता और संचार कौशल का गुरु ग्रह की शानदार और उत्साह से भरपूर ऊर्जा के साथ मिलना। इस स्थिति में व्यक्ति के अंदर पढ़ने, दूसरों को शिक्षित करने, लिखने और अपने विचारों को साझा करने का जुनून देखा जा सकता है।
जिन लोगों की कुंडली में गुरु ग्रह मिथुन राशि में होता है, वे जातक अक्सर चतुर, स्पष्ट बोलने वाले और बदलाव को आसानी से स्वीकार करने वाले होते हैं। इनके अंदर चीज़ों या परस्थिति को अलग-अलग नज़रिए से देखने की क्षमता होती है।
जिनकी कुंडली में मिथुन राशि में बृहस्पति होता है, वे नई-नई चीज़ें सीखने, बातचीत करने और आतमनिरीक्षण से अपना विकास करते हैं। इन्हें नेटवर्किंग और लचीलेपन की वजह से अवसर प्राप्त होते हैं।
इनकी सबसे बड़ी चुनौती ध्यान बनाए रखना होता है। ये लोग अक्सर बहुत से कामों या रुचियों को एकसाथ कोशिश करते हैं जिससे उनकी ऊर्जा बंट जाती है या ये खुद को बहुत जगहों पर बांट देते हैं।
बृहस्पति का मिथुन राशि में होना संचार के लिए किसी वरदान से कम नहीं है क्योंकि यह व्यक्ति को संवाद कौशल में उत्कृष्ट, जीवन को लेकर खुले और जीवंत विचार रखने एवं दुनिया को जानने की असीम जिज्ञासा प्रदान करता है।
बृहत् कुंडलीमें छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरालेखा-जोखा
गुरु का मिथुन राशि में गोचर: इन राशियों पर पड़ेगा अशुभ प्रभाव
मेष राशि
मेष राशि के नौवें और बारहवें भाव के स्वामी बृहस्पति ग्रह हैं और अब वह आपके तीसरे भाव में गोचर करने जा रहे हैं। बृहस्पति के इस गोचर के कारण आप अधिक आलसी हो सकते हैं जिसकी वजह से आप अपने कामों को टाल सकते हैं। इसके कारण आपको अपने कार्यक्षेत्र और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए आपको आलसी करने से बचनें और कड़ी मेहनत करने पर ध्यान देने की सलाह दी जाती है।
आप आध्यात्मिक मामलों में अधिक रुचि ले सकते हैं। आपको कई धार्मिक यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। आपके दोस्त आपका सहयाग करेंगे और आपको शानदार जगहों पर लेकर जा सकते हैं लेकिन आपको ये सभी चीज़ें करने में समस्याएं या अड़चनें आ सकती हैं। भाई-बहनों के साथ आपका रिश्ता मजबूत और गहरा होगा। इससे आपको भी खुशी मिलेगी। आप बिज़नेस में बार-बार प्रयास करने से प्रगति हासिल कर सकते हैं। बृहस्पति की सातवें, नौवें और ग्यारहवें भाव पर दृष्टि रखने की वजह से आपके वैवाहिक जीवन, व्यापार के क्षेत्र में प्रगति और समस्याओं का समाधान करने पर नकारात्मक असर पड़ेगा। आमदनी में भी कोई बड़ी बढ़ोतरी नहीं होगी।
वृषभ राशि के आठवें एवं ग्यारहवें भाव के स्वामी बृहस्पति हैं जो कि अब इस राशि के दूसरे भाव में गोचर करने जा रहे हैं। बृहस्पति के प्रभाव से आपकी बातों में उत्साह और जोश बढ़ेगा। लोग आपकी बातों को ध्यान से सुनेंगे। लोग आपके पास मार्गदर्शन के लिए भी आ सकते हैं। पारिवारिक जीवन खुशहाल और संतोषजनक नहीं रहेगा लेकिन पैसों की बचत करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है।
हालांकि, आप थोड़ा-बहुत मुनाफा कमा सकते हैं। इसके बाद बृहस्पति की दृष्टि आपके छठे, आठवें और दसवें भाव पर पड़ेगी जिससे आपको अपने पैतृक व्यवसाय में प्रगति मिलने की संभावना है। अगर आप अपने परिवार के साथ कंपनी चलाते हैं, तो आपको उसका विस्तार करने का अवसर मिल सकता है लेकिन गुरु के वक्री होने पर आपको उन्नति प्राप्त करने में संघर्ष करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा जातकों को बड़ी मात्रा में धन कमाने अच्छे अवसर नहीं मिल पाएंगे। ससुराल वालों के साथ आपके संबंध खराब हो सकते हैं। आप धार्मिक कार्यों में शामिल हो सकते हैं और इससे आपको काफी सहयोग मिलने की संभावना है।
अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!
कर्क राशि
कर्क राशि के छठे और नौवें भाव के स्वामी बृहस्पति ग्रह हैं। अब बृहस्पति आपके ग्यारहवें भाव में प्रवेश करने जा रहे हैं। आप एनजीओ को दान दे सकते हैं। इसके अलावा आप पूजा-पाठ, धार्मिक और आध्यात्मिक यात्राओं के अलावा अन्य सामाजिक कार्यों पर धन खर्च करेंगे। आप कई अच्छे काम कर सकते हैं लेकिन गुरु के वक्री होने से आपको अपनी आध्यात्मिक इच्छाओं को पूरा करने के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है। हालांकि, बहुत ज्यादा प्रयास करने के बाद आपको सफलता मिलने की संभावना है।
आपके लिए लंबी दूरी और धार्मिक यात्राओं के योग बन रहे हैं लेकिन इसमें बहुत अड़चनें आ सकती हैं। अगर आप विदेश जाना या वहां पर बसना चाहते हैं, तो अपने सपनों को पूरा करने के लिए बार-बार प्रयास करने की वजह से आप चिड़चिड़े हो सकते हैं। इस समयावधि में आपको अपनी सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। आपको फैट से संबंधित समस्याओं की वजह से पेट से जुड़े विकार होने की आशंका है। बृहस्पति की चौथे, छठे और आठवें भाव पर दृष्टि पड़ रही है जिससे आपके कुछ खर्चे बढ़ सकते हैं।
कन्या राशि के चौथे और सातवें भाव का स्वामी बृहस्पति है जो कि अब इस राशि के ग्यारहवें भाव में प्रवेश करने जा रहे हैं। इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियां देखनी पड़ सकती हैं। इसके अलावा आप अति आत्मविश्वासी हो सकते हैं जिससे आपके काम रुक सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको सावधानी और समझदारी से काम लेना चाहिए।
जो काम आपको नहीं आता है, उसकी जिम्मेदारी लें और उसे सीखने के बाद आगे बढ़ें। यह परिवार की जिम्मेदारियां उठाने का समय है। बृहस्पति की आपके दूसरे, चौथे और छठे भाव पर दृष्टि है जिसकी वजह से आप पैसों की बचत करने के लए अत्यधिक प्रयास करेंगे लेकिन धन कमाने के बजाय आपको अधिक पैसों का नुकसान हो सकता है।
तुला राशि के तीसरे और छठे भाव पर बृहस्स्पति ग्रह का आधिपत्य है। गुरु का मिथुन राशि में गोचर के दौरान बृहस्पति आपके नौवें भाव में प्रवेश करेंगे। इस भाव में गुरु की उपस्थिति आपकी धार्मिक मान्यताओं को और ज्यादा मजबूत कर सकती है। आप आध्यात्मिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे लेकिन यहां पर भी आपको शांति नहीं मिल पाएगी। आप यात्राएं करेंगे और आध्यात्मिक उद्देश्यों से तीर्थयात्रा पर भी जा सकते हैं लेकिन गुरु के वक्री होने की वजह से आपको यात्रा के दौरान अड़चनें देखनी पड़ सकती हैं। जब तक आप कड़ी मेहनत और अधिक प्रयास नहीं करेंगे, तब तक आपका काम पूरा नहीं हो पाएगा।
अगर आप अधिक प्रयास करते हैं, तो आपको बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। भाई-बहनों के सहयोग से आपके काम काफी जल्दी पूरे हो सकते हैं। नौवें भाव में बैठा बृहस्पति आपके पहले, तीसरे और पांचवे भाव को देख रहा है जिससे आपको स्कूल और शिक्षा के मामले में सकारात्मक परिणाम नहीं मिल पाएंगे और आपको अड़चनें देखनी पड़ सकती हैं। आप संतान सुख का अनुभव कर सकते हैं। यह समय संतान प्राप्ति की संभावना या संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार लाने वाला हो सकता है लेकिन नकारात्मक परिणामों या अड़चनों का सामना करने के बाद ही आपको संतान की प्राप्ति होने के संकेत हैं।
इस राशि के दूसरे और पांचवे भाव के स्वामी बृहस्पति ग्रह हैं। आपके नौवें भाव में बृहस्पति का गोचर होने जा रहा है। यह गोचर आपके लिए लाभकारी नहीं रहने वाला है इसलिए आपको थोड़ा सावधान रहना चाहिए। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ अड़चनें देखनी पड़ सकती हैं। आपके काम अटक सकते हैं। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि रखने और अच्छे आध्यात्मिक अनुभव होने के बावजूद आपको आर्थिक तंगी से गुज़रना पड़ सकता है।
इस समय आपको वित्तीय नुकसान होने का भी डर है। स्वास्थ्य में गिरावट आने की वजह से समस्याएं आ सकती हैं। बृहस्पति की आपके दूसरे, चौथे और बारहवें भाव पर पूर्ण दृष्टि पड़ रही है। ऐसे में आपको ससुराल वालों की ओर से अशुभ समाचार मिल सकता है। आपके खर्चों में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
आप बृहस्पतिवार के दिन व्रत रखें और प्रसाद में गुड़-चना बांटें।
सकारात्मक परिणाम पाने के लिए गायों की सेवा करें।
अच्छे परिणाम और सकारात्मकता पाने के लिए हर गुरुवार को हवन करें।
‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नम:’ मंत्र का जाप करें।
गुरु का मिथुन राशि में गोचर: विश्व पर प्रभाव
आध्यात्मिक और धार्मिक कार्यों में रुचि
गुरु के मिथुन राशि में वक्री होने के दौरान भारत में आध्यात्मिक कार्यों में लीन लोगों की संख्या बढ़ सकती हैं। इससे अपने आप ही लोगों की अध्यात्म और शांति की ओर रुझान बढ़ेगा।
इस समयावधि में लोगों के अंदर आत्मज्ञान प्राप्त करने की प्रवृत्ति बढ़ सकती है।
इससे वे धार्मिक ग्रंथों के बारे में जानने और गूढ़ विज्ञान से संबंधित कोर्स में दाखिला ले सकते हैं।
इसके साथ ही तेल, घी और सुगंधित तेलों की कीमत में कमी देखने को मिल सकती है।
इससे आम जनता राहत की सांस लेगी।
इसके अलावा धार्मिक या आध्यात्मिक कार्यों में उपयोग होने वाले सुगंधित उत्पादों जैसे कि इत्र या परफ्यूम आदि और फूलों पर आधारित ऑर्गेनिक उत्पादों के निर्यात की मांग बढ़ सकती है।
सरकारी अधिकारी और न्यायपालिका
मंत्री और सरकार में ऊंचे पदों पर बैठे लोग देश की वर्तमान की जरूरतों के हिसाब से नए नियम या नीतियां बना सकते हैं।
न्यायपालिका अधिक प्रभावी तरीके से काम कर सकती है एवं जनता और राष्ट्र के हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं।
वैश्विक स्तर पर जिन देशों के बीच युद्ध की स्थिति चल रही है, वहां पर शांति और न्याय की स्थापना की दिशा में सकारात्मक कदम उठाए जा सकते हैं। इस दौरान कई युद्ध भी समाप्त हो सकते हैं।
साथ ही मंत्री और सरकारी अधिकारी सावधानी और समझदारी भरे बयान देते हुए नज़र आएंगे क्योंकि मिथुन राशि में बृहस्पति का गोचर व्यक्ति के विचारों और व्यवहार में परिपक्वता लेकर आता है।
शिक्षा और अन्य संबंधित क्षेत्र
शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोग जैसे कि काउंसलर, शिक्षक, प्रशिक्षक और प्रोफेसर आदि को इस गोचर से लाभ होगा लेकिन उन्हें अपने कार्यक्षेत्र में अनिश्चित या प्रतिकूल समस्याएं भी देखनी पड़ सकती हैं।
लेखक और फिलॉस्फर अपने शोध, थीसिस या रचनात्मक कार्यों को पुनर्गठित करते हुए उन्हें और गहराई एवं स्पष्टता देने की कोशिश करेंगे।
इस गोचर से शोधकर्ता, सलाहकार और वैज्ञानिकों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है क्योंकि इस गोचर के प्रभाव से उनकी सोचने की क्षमता और नए विचारों को लेकर दृष्टिकोण बेहतर होगा। इससे वे मुश्किल समस्याओं को सुलझाने के लिए नए और प्रभावी समाधान खोज पाएंगे।
इस समय चिकित्सा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रगति और सुधार देखने को मिल सकते हैं।
गुरु का मिथुन राशि में गोचर: स्टॉक मार्केट रिपोर्ट
बृहस्पति का गोचर सबसे महत्वपूर्ण गोचरों में से एक होता है और इसका असर स्टॉक मार्केट पर भी देखने को मिलेगा। शेयर मार्केट भविष्यवाणी से जानते हैं कि गुरु का मिथुन राशि में गोचर होने का स्टॉक मार्केट पर क्या असर देखने को मिलेगा।
सार्वजनिक क्षेत्र, सीमेंट उद्योग, ऊनी मिलों, लोहा, इस्पात और आवास के क्षेत्र में वृद्धि देखने को मिल सकती है।
दवा उद्योग, ऑटोमोबाइल, ट्रैक्टर उद्योग, उर्वरक और बीमा के साथ-साथ सौंदर्य प्रसाधन, परिवहन कंपनियों, कपास की मिलों, फिल्म उद्योग और प्रिंटिंग आदि क्षेत्रों में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
1. बृहस्पति किन दो राशियों के स्वामी हैं?
धनु और मीन राशि।
2. बृहस्पति की किन ग्रहों के साथ मित्रता है?
सूर्य और मंगल ग्रह।
3.क्या बुध और बृहस्पति के बीच मित्रता है?
नहीं, ये दोनों ग्रह एक-दूसरे के साथ तटस्थ हैं।
टैरो मासिक राशिफल दिसंबर 2025: इन राशियों की चमकेगी किस्मत!
टैरो मासिक राशिफल दिसंबर 2025: दुनियाभर के कई लोकप्रिय टैरो रीडर्स और ज्योतिषयों का मानना है कि टैरो व्यक्ति की जिंदगी में भविष्यवाणी करने का ही काम नहीं करता बल्कि यह मनुष्य का मार्गदर्शन भी करता है। कहते हैं कि टैरो कार्ड अपनी देखभाल करने और खुद के बारे में जानने का एक ज़रिया है।
टैरो इस बात पर ध्यान देता है कि आप कहां थे, अभी आप कहां हैं या किस स्थिति में हैं और आने वाले कल में आपके साथ क्या हो सकता है। यह आपको ऊर्जा से भरपूर माहौल में प्रवेश करने का मौका देता है और अपने भविष्य के लिए सही विकल्प चुनने में मदद करता है। जिस तरह एक भरोसेमंद काउंसलर आपको अपने अंदर झांकना सिखाता है, उसी तरह टैरो आपको अपनी आत्मा से बात करने का मौका देता है।
आपको लग रहा है कि जैसे जिंदगी के मार्ग पर आप भटक गए हैं और आपको दिशा या सहायता की ज़रूरत है। पहले आप टैरो का मज़ाक उड़ाते थे लेकिन अब आप इसकी सटीकता से प्रभावित हो गए हैं या फिर आप एक ज्योतिषी हैं जिसे मार्गदर्शन या दिशा की ज़रूरत है। या फिर आप अपना समय बिताने के लिए कोई नया शौक ढूंढ रहे हैं। इन कारणों से या अन्य किसी वजह से टैरो में लोगों की दिलचस्पी काफी बढ़ गई है। टैरो डेक में 78 कार्ड्स की मदद से भविष्य के बारे में जाना जा सकता है। इन कार्ड्स की मदद से आपको अपने जीवन में मार्गदर्शन मिल सकता है।
टैरो की उत्पति 15वीं शताब्दी में इटली में हुई थी। शुरुआत में टैरो को सिर्फ मनोरंजन के रूप में देखा जाता था और इससे आध्यात्मिक मार्गदर्शन लेने का महत्व कम था। हालांकि, टैरो कार्ड का वास्तविक उपयोग 16वीं सदी में यूरोप के कुछ लोगों द्वारा किया गया जब उन्होंने जाना और समझा कि कैसे 78 कार्ड्स की मदद से भविष्य के बारे में जाना जा सकता है, उसी समय से इसका महत्व कई गुना बढ़ गया।
टैरो एक ऐसा ज़रिया है जिसकी मदद से मानसिक और आध्यात्मिक प्रगति को प्राप्त किया जा सकता है। आप कुछ स्तर पर अध्यात्म से, थोड़ा अपनी अंतरात्मा से और थोड़ा अपने अंर्तज्ञान और आत्म-सुधार लाने से एवं बाहरी दुनिया से जुड़ें।
तो आइए अब इस मासिक राशिफल की शुरुआत करते हैं और जानते हैं कि दिसंबर, 2025 सभी 12 राशियों के लिए कैसे परिणाम लेकर आएगा?
प्रेम जीवन में मेष राशि के लोगों को फोर ऑफ कप्स कार्ड मिला है जो कि भावनात्मक स्तर पर अलगाव, रिश्ते को लेकर असंतोष या पुराने रिश्ते की समस्याओं के बारे में सोचने की प्रवृत्ति दिखा रहा है। यह कार्ड खुद के या पार्टनर के भावनात्मक अलगाव या भावनात्मक रूप से मौजूद न होने के संकेत दे रहा है।
धन के मामले में आपको क्वीन ऑफ वैंड्स कार्ड मिला है जो कि पैसों को संभालने को लेकर आत्मविश्वास, चतुराई और उत्साहित एवं सक्रिय दृष्टिकोण की ओर इशारा कर रहा है। इस समय आपको सोच समझकर वित्तीय निर्णय लेने होंगे जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में स्थिरता आएगी और आपका विकास होगा। अच्छी तैयारी और अपने मन पर भरोसा कर के आप समझदारी भरे निर्णय लेने में सक्षम होंगे।
द हीरोफेंट कार्ड मार्गदर्शन, परंपरा और पहले से ही स्थापित प्रणाली के जरिए करियर में उपलब्धि हासिल करने की ओर संकेत कर रहा है। यह एक दूसरे का सहयोग करने और टीम के साथ मिलकर काम करने, कुछ दिशा निर्देश निर्धारित करने और जानकार लोगों से सलाह लेने का समय है। यह कार्ड ट्रेनिंग लेने, शिक्षा लेने या पारंपरिक संस्थान में नौकरी मिलने के संकेत भी दे रहा है।
सेहत की बात करें तो किंग ऑफ कप्स कार्ड भावनात्मक स्तर पर स्थिरता और रिकवरी को लेकर सकारात्मक संकेत दे रहा है। इस कार्ड का कहना है कि आपको खुद को प्राथमिकता देनी चाहिए, भावनात्मक स्तर पर संतुलित रहना चाहिए और पारंपरिक उपचार जैसे कि हर्बल दवाओं का उपयोग करना चाहिए।
राशि अनुसार गिफ्ट: ट्रैवल कूपन और कार्ड।
वृषभ राशि
प्रेम जीवन: फोर ऑफ पेंटाकल्स
आर्थिक जीवन: टू ऑफ कप्स
करियर: द एम्परर
स्वास्थ्य: फाइव ऑफ पेंटाकल्स
वृषभ राशि के लोगों को फोर ऑफ पेंटाकल्स कार्ड मिला है जो कि रिश्ते में सुरक्षा और नियंत्रण की जरूरत को दर्शाता है। यह पोजेसिव होने या डर के रूप में दिख सकता है। यह कार्ड इस बात के भी संकेत दे सकता है कि आपके अंदर रिश्ते को पकड़ कर रखने की प्रवृत्ति हो सकती है जो भावनात्मक विकास में रुकावट पैदा कर सकती है या रिश्ते में घुटन पैदा कर सकती है।
टैरो कार्ड रीडिंग में आपको टू ऑफ कप्स कार्ड मिला है जो कि वित्तीय स्तर पर पर्याप्त धन के बजाय संतुलन और स्थिरता के संकेत दे रहा है। इस कार्ड का कहना है कि आपकी आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी और आप अपने बिलों का भुगतान करने एवं पैसों की बचत करने के लिए पर्याप्त धन कमाने में सक्षम होंगे। यह कार्ड आर्थिक जीवन में संतुलन और सामंजस्य को दर्शाता है जिसका मतलब है कि आपकी आर्थिक स्थिति स्थिर होगी।
द एंपरर कार्ड करियर में संरचना, अधिकार और लीडरशिप का प्रतिनिधित्व करता है। यह कार्ड कहता है कि यह समय अनुशासन, स्थिरता और उद्देश्यपूर्ण कार्य करने का है और इस दौरान कड़ी मेहनत और सोच समझकर किए गए कार्यों से सफलता प्राप्त हो सकती है। इसके अलावा यह कार्ड जवाबदेही, निर्णय लेने और पहले से स्थापित प्रक्रियाओं की मदद से उन्नति करने की संभावना के महत्व पर भी जोर देता है।
फाइव ऑफ पेंटाकल्स कार्ड मुश्किलों, बीमारी या अकेलेपन और अभाव को दर्शाता है। यह कार्ड मानसिक या शारीरिक बीमारी का प्रतीक हो सकता है। आर्थिक स्थिति को लेकर आपको तनाव हो सकता है जिसका असर आपकी सेहत पर भी पड़ सकता है। आपको हेल्थकेयर सिस्टम की ओर से अनदेखी या सहायता की कमी महसूस हो सकती है। वहीं दूसरी ओर, फाइव ऑफ पेंटाकल्स कार्ड रिवर्स आने पर प्रगति, हीलिंग या स्वास्थ्य के प्रति फोकस में बदलाव के संकेत देता है।
राशि अनुसार गिफ्ट: सेंटिड कैंडल्स
मिथुन राशि
प्रेम जीवन: द हर्मिट
आर्थिक जीवन: व्हील ऑफ फॉर्च्यून
करियर: द हैंग्ड मैन
स्वास्थ्य: सिक्स ऑफ स्वॉर्ड्स
टैरो कार्ड रीडिंग में मिथुन राशि के जातकों को द हर्मिट कार्ड मिला है जो कि नए रिश्ते की शुरुआत करने या अपने मौजूदा रिश्ते को मजबूत करने से पहले आत्म निरीक्षण और सोच–विचार करने के समय को दर्शाता है। इस कार्ड का कहना है कि आपको कुछ समय अकेले में बिताना चाहिए, आपको अपनी खुद की जरूरतों और चाहतों के बारे में सोचना चाहिए और यह स्पष्ट रूप से समझना चाहिए कि आप अपने पार्टनर से क्या चाहते हैं।
टैरो रीडिंग में व्हील ऑफ फॉर्च्यून कार्ड वित्तीय स्थिति में नकारात्मक और सकारात्मक दोनों तरह के बदलावों की संभावना का प्रतिनिधित्व करता है। इस कार्ड का कहना है कि आपको अवसरों और अप्रत्याशित खर्चों दोनों के लिए तैयार रहना चाहिए क्योंकि आपकी आर्थिक स्थिति में बदलाव आने के संकेत हैं। आपकी वित्तीय स्थिति चाहे कैसी भी हो, यह कार्ड आपको थोड़ा लचीला बनने और नए अवसरों को अपनाने की सलाह दे रहा है।
द हैंग्ड मैन कार्ड दर्शाता है कि करियर में जल्दबाज़ी में किए गए कार्य या फैसले फलदायी साबित नहीं होते हैं। रूक कर सोचने या काम से ब्रेक लेने से आपको गहन एवं स्पष्ट जानकारी प्राप्त हो सकती है। फ्लिप आने पर यह कार्ड अपने करियर की बागडोर संभालने, विशिष्ट उद्देश्य निर्धारित करने और पेशेवर विकास में सक्रिय होकर योगदान देना चाहिए।
स्वास्थ्य की बात करें, तो सिक्स ऑफ स्वॉर्ड्स कार्ड सकारात्मक बदलाव और रिकवरी को दर्शाता है जिसका मतलब है कि मौजूदा स्वास्थ्य समस्याएं ठीक हो जाएंगी या लक्षणों में कमी देखने को मिल सकती है। हालांकि, आप अभी भी पिछली मुश्किलों के कारण थका हुआ महसूस कर सकते हैं। यह कार्ड स्वास्थ्य के मामले में शांत और स्थिर स्थिति की ओर बदलाव के संकेत दे रहा है।
राशि अनुसार गिफ्ट: जरनल
AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।
कर्क राशि
प्रेम जीवन: डेथ
आर्थिक जीवन: नाइट ऑफ वैंड्स
करियर: थ्री ऑफ पेंटाकल्स
स्वास्थ्य: द लवर्स
कर्क राशिके लोगों को द डेथ कार्ड मिला है जो कि आमतौर पर बदलाव, किसी चीज़ के अंत और एक नई शुरुआत का प्रतिनिधित्व करता है। यह कार्ड संकेत देता है कि रिश्ता खत्म होने की कगार पर है और ऐसा पुरानी आदतों या पार्टनर का साथ छोड़ने की वजह से हो सकता है लेकिन यह एक नए रिश्ते या नए अध्याय की शुरुआत की संभावना को भी दर्शाता है।
टैरो मासिक राशिफल दिसंबर 2025 के अनुसार नाइट ऑफ वैंड्स कार्ड शक्ति, आकांक्षा और वित्तीय मामलों में नए अवसरों को दर्शाता है लेकिन यह अधीरता और लापरवाही दिखाने को लेकर भी चेतावनी देता है। इस कार्ड का कहना है कि कार्य और पहल करने एवं वित्तीय लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए यह सही समय है। प्रतिकूल परिणामों से बचने के लिए इस ऊर्जा का सोच-समझकर प्रयोग करें एवं इस पर अच्छे से विचार करने की जरूरत है।
करियर रीडिंग में थ्री ऑफ पेंटाकल्स कार्ड आपसी सहयोग, टीम के साथ मिलकर काम करने और अपने कौशल में सुधार लाने को दर्शाता है। इस कार्ड का कहना है कि आपकी सफलता इस बात पर निर्भर करती है कि आप दूसरों के साथ कितनी अच्छी तरह से सहयोग कर पाते हैं और विभिन्न कौशल और दृष्टिकोणों का उपयोग कर के किसी एक लक्ष्य को पूरा करते हैं। यह र्काड शिक्षा और अपने कौशल का विकास करने के प्रति समर्पित रहने के संकेत भी दे रहा है। यह ट्रेनिंग या मार्गदर्शन के माध्यम से हो सकता है।
हेल्थ रीडिंग में द लवर्स कार्ड रिश्तों पर ध्यान देने, संतुलन बनाने और स्वास्थ्य के लिए सोच-समझकर निर्णय लेने को दर्शाता है। इस कार्ड का कहना है कि अपने प्रियजनों या एक्सपर्ट से मदद लेना सहायक साबित हो सकता है और मानसिक एवं भावनात्मक रूप से संतुलित रहने का शारीरिक स्वास्थ्य पर अनुकूल प्रभाव पड़ सकता है। इसके अलावा यह कार्ड मन, शरीर और आत्मा के बीच के संबंध की ओर भी ध्यान आकर्षित करता है और बताता है कि तनाव या भावनात्मक समस्याएं सेहत को खराब कर सकती हैं।
टैरो मासिक राशिफल दिसंबर 2025 का कहना है कि लव टैरो रीडिंग में सिंह राशि के लोगों को द हर्मिट कार्ड मिला है। इस कार्ड का कहना है कि आपको रोमांटिक संबंध की शुरुआत करने से पहले आत्मनिरीक्षण और आत्म-विश्लेषण कर लेना चाहिए। यह कार्ड कहता है कि आप अपने रिश्ते में अपने निर्णय खुद ले सकते हैं और स्वतंत्र रूप से काम कर सकते हैं या फिर इस समय आप अकेले रह सकते हैं। यह कार्ड आपको सलाह देता है कि आपको किसी से भी बात शुरू करने से पहले अपनी इच्छाओं और आकांक्षाओं को समझने के लिए समय निकालना चाहिए।
फाइनेंशियल टैरो कार्ड रीडिंग में द सन कार्ड सफलता, समृद्धि और संपन्नता को दर्शाता है। यह कार्ड कहता है कि आपकी कड़ी मेहनत और उत्साह आपके लिए आर्थिक रूप से फलदायी साबित होगा। इससे आपको प्रगति, वित्तीय स्थिरता और संतुष्टि प्राप्त होगी। इसके अलावा द सन कार्ड छिपे हुए आर्थिक मामलों को सामने लाने के अवसर पैदा कर सकता है।
करियर रीडिंग में थ्री ऑफ वैंड्स कार्ड का आना एक अच्छा संकेत है। इस कार्ड के अनुसार आपको प्रगति और विकास करने के अवसर प्राप्त होंगे और आप अपने कार्य में पहल करेंगे। इस कार्ड का कहना है कि आप अपने उद्देश्यों के नज़दीक जा रहे हैं और आपको प्रगति करने के नए अवसर मिल सकते हैं।
टू ऑफ स्वॉर्ड्स कार्ड स्वास्थ्य स्थिति में संतुलन लाने, सोच-विचार करने और सावधानीपूर्वक निर्णय लेने की जरूरत को दर्शाता है। इसका संबंध भावनात्मक या मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओं से हो सकता है। यह स्वास्थ्य को ठीक करने के लिए भावनात्मक बोझ को कम करने के महत्व को दर्शाता है। इस कार्ड के अनुसार इस समय दबी या अवरूद्ध भावनाएं शारीरिक लक्षणों या बीमारी के रूप में सामने आ सकती हैं।
राशि अनुसार गिफ्ट: एडवेंचर ट्रिप
कन्या राशि
प्रेम जीवन: फोर ऑफ वैंड्स
आर्थिक जीवन: फोर ऑफ स्वॉर्ड्स
करियर: टू ऑफ पेंटाकल्स
स्वास्थ्य: थ्री ऑफ स्वॉर्ड्स
कन्या राशि के जातकों को लव रीडिंग में फोर ऑफ वैंड्स मिला है जो कि खुशियों, उत्सव और रिश्ते में स्थिरता का प्रतीक है। इस कार्ड का कहना है कि सहयोग और भरोसे के आधार पर आपका रिश्ता मजबूत होगा और आप अपने रिश्ते को शादी के बंधन में भी बांध सकते हैं या फिर सगाई कर सकते हैं। यह कार्ड सिंगल जातकों के लिए एक नए और संतोषजनक रिश्ते की संभावना को दर्शा रहा है।
धन की बात करें, तो टैरो टैरो मासिक राशिफल दिसंबर 2025 के अनुसार आपको फोर ऑफ स्वॉर्ड्स कार्ड मिला है। यह कार्ड चिंता, तनाव या भारीपन को दर्शाता है। इस कार्ड का कहना है कि किसी समस्या का निष्पक्ष होकर मूल्यांकन करने और सहायता प्राप्त करने के लिए आपको आराम करने एवं सोचने के लिए कुछ समय निकालने की जरूरत है। यह कार्ड वित्तीय स्थिति में ठहराव या आर्थिक दबाव के संकेत दे रहा है लेकिन धीरे-धीरे सुधार की संभावना भी नज़र आ रही है।
करियर रीडिंग में टू ऑफ पेंटाकल्स कार्ड कार्यस्थल में पूरे कार्यभार को संभालने, बदलाव के साथ तालमेल बिठाने और कई जिम्मेदारियों के बीच संतुलन बिठाने को दर्शाता है। यह कार्ड एक ऐसे समय का संकेत हो सकता है जब आपको बहुत ज्यादा काम करना पड़ रहा हो और इस दौरान परिस्थितियों से निपटने के लिए आपको समझदारी और तेजी से सोच-विचार करने की क्षमता की आवश्यकता हो सकती है। यह कार्ड आपको अपने काम को लेकर बहुत ज्यादा प्रतिबद्ध होने से बचने और काम एवं निजी जीवन के बीच संतुलन बनाने की सलाह दे रहा है।
हेल्थ रीडिंग में थ्री ऑफ स्वॉर्ड्स कार्ड आमतौर पर बीमारी, सर्जरी या अन्य मेडिकल समस्याओं को दर्शाता है। इसके अलावा यह भावनात्मक या मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओं जैसे कि सदमे, चिंता या फिर मायूसी का संकेतक भी हो सकता है। यह कार्ड मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के कारण कार्डियक संबंधित समस्याओं या शारीरिक कष्ट के संकेत भी दे रहा है।
राशि अनुसार गिफ्ट: टाइमलेस एंटीक फर्नीचर पीस।
तुला राशि
प्रेम जीवन: थ्री ऑफ पेंटाकल्स
आर्थिक जीवन: सिक्स ऑफ कप्स
करियर: द फूल
स्वास्थ्य: द चैरियट
टैरो लव रीडिंग मेंतुला राशिवालों के लिए थ्री ऑफ पेंटाकल्स कार्ड एक ऐसे रिश्ते को दर्शाता है कि जो कि आपसी सहयोग, एक साथ मिलकर काम करने और पारस्परिक संबंध पर आधारित हो। यह एक ऐसे दीर्घकालिक और मजबूत रिश्ते का प्रतीक है जिसमें दोनों पार्टनर अपनी खास प्रतिभाओं का उपयोग करते हैं और अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए एक-दूसरे का सहयोग करते हैं। इसके अलावा यह कार्ड एक नए रिश्ते की शुरुआत के संकेत भी दे सकता है जिसमें आपको यह तय करना होगा कि आप उस रिश्ते में आगे बढ़ना चाहते हैं या नहीं।
टैरो मासिक राशिफल दिसंबर 2025 के अनुसार सिक्स ऑफ कप्स कार्ड देने, शेयर करने और पिछली वित्तीय स्थिति या संबंधों की वापसी को दर्शाता है। आपको किसी रिश्ते या पुराने संबंध से तोहफा, पैतृक संपत्ति या आर्थिेक सहयोग मिलने की संभावना है। वहीं दूसरी ओर, यह कार्ड अपनी पुरानी वित्तीय रणनीतियों की समीक्षा करने या अपनी पूर्व की वित्तीय उपलब्धियों के साथ फिर से संबंध स्थापित करने का अवसर भी दर्शा सकता है।
द फूल टैरो कार्ड नई शुरुआत या करियर में जोखिम उठाने को दर्शाता है। यह कार्ड बदलाव को स्वीकार करने, सोच-समझकर जोखिम उठाने और करियर के मामले में अपने मन की सुनने को बढ़ावा देता है। द फूल कार्ड जांच-पड़ताल करने, नए अवसरों के बारे में सोचने या खुद का बिज़नेस शुरू करने के समय की ओर इशारा कर रहा है।
टैरो रीडिंग में द चैरियट कार्ड स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओं को लेकर नई ऊर्जा, दृढ़ संकल्प और साहस को दर्शाता है। इस कार्ड का कहना है कि चुनौतियों को पार करने और शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर करने के लिए आपके अंदर प्रबल इच्छा उत्पन्न हो सकती है। इसे आप अनुशासन और प्रयासों के ज़रिए पूरा कर सकते हैं। टैरो कार्ड रीडिंग के अनुसार यह एक सकारात्मक संकेत है जो बताता है कि आप अपने स्वास्थ्य की जिम्मेदारी लेकर रचनात्मक और लाभकारी बदलाव करने में सक्षम हैं।
राशि अनुसार गिफ्ट: ब्यूटीफुल पीस ऑफ ज्वेलरी।
वृश्चिक राशि
प्रेम जीवन: पेज ऑफ वैंड्स
आर्थिक जीवन: फाइव ऑफ वैंड्स
करियर: नाइन ऑफ स्वॉर्ड्स
स्वास्थ्य: सेवेन ऑफ स्वॉर्ड्स
लव टैरो रीडिंग में पेज ऑफ वैंड्स कार्ड खासतौर पर पैशन, उत्साह और नई शुरुआत को दर्शाता है। यह कार्ड रोमांस, मौजूदा रिश्ते में आनंदित ऊर्जा के संचार या तेजी से नए रिश्ते के विकसित होने का संकेतक हो सकता है। हालांकि, पेज ऑफ वैंड्स कार्ड इस बात के भी संकेत दे सकता है कि आपको जल्दबाज़ी या रिश्तों को अचानक से खत्म करने की अपनी आदत को लेकर सावधानी बरतनी चाहिए।
टैरो मासिक राशिफल दिसंबर 2025 के अनुसार फाइव ऑफ वैंड्स कार्ड खासतौर पर वित्तीय मामलों में शत्रुता, कलह और अस्थिरता के संकेत दे रहा है। यह कार्ड मुश्किलों, बाधाओं और वित्तीय समस्याओं को दर्शा रहा है जिससे टकराव या संघर्ष उत्पन्न हो सकता है। अपने सवालों का जवाब जानने और आर्थिक स्थिरता पाने के लिए आपको आर्थिक कठिनाइयों को दूर करने के लिए कुछ कदम उठाने की जरूरत है।
नाइन ऑफ स्वॉर्ड्स कार्ड आमतौर पर करियर में चिंता, बेचैनी और बोझ को दर्शाता है। इस कार्ड का कहना है कि आप बहुत ज्यादा तनाव और चिंता में हो सकते हैं और अगर आप इस पर ध्यान नहीं देते हैं, तो आप मानसिक रूप से थकावट महसूस कर सकते हैं। यह कार्ड इस बात के भी संकेत दे सकता है कि आपको अपनी समस्या का निष्पक्ष होकर मूल्यांकन करने की जरूरत है क्योंकि आपकी चिंताएं और डर आपकी मुश्किलों को बढ़ाने का काम कर रहे हैं।
हेल्थ रीडिंग में सेवेन ऑफ स्वॉर्ड्स कार्ड मिला है जो कि सावधानी से सोच-विचार करने और कभी-कभी दूसरों से सलाह लेने के संकेत दे रहा है। इस कार्ड का कहना है कि सेहत के मामले में आप खुद से पूरा सच नही कह रहे हैं या फिर आप अपनी सेहत के महत्वपूर्ण पहलुओं को अनदेखा कर रहे हैं। यह कार्ड संकेत देता है कि आपको अपने लक्षणों पर गहराई से ध्यान देने की जरूरत है या आपको अपनी अंननिर्हित समस्याओं का अधिक स्पष्टता के साथ समाधान करना चाहिए।
धनु राशि के जातकों को थ्री ऑफ स्वॉर्ड्स कार्ड मिला है जो कि दिल टूटने, दुख और प्रेम संबंध में संघर्ष या टकराव की संभावना को दर्शाता है। इस कार्ड का कहना है कि इस समय आप और आपका पार्टनर अलग हो सकते हैं, आपका ब्रेकअप हो सकता है या फिर यह समय आपके लिए भावनात्मक रूप से उतार-चढ़ाव से भरा रह सकता है। यह कार्ड विश्वासघात, बेईमानी या किसी तीसरे शख्स द्वारा आपके रिश्ते में समस्याएं उत्पन्न करने के संकेत भी दे रहा है। हालांकि, यह कार्ड इस बात की भी याद दिलाता है पुराने घावों को भरने और दर्दनाक घटनाओं से सबक सीखने की जरूरत है।
टैरो मासिक राशिफल दिसंबर 2025 कहता है कि थ्री ऑफ पेंटाकल्स कार्ड वित्तीय जीवन में आपसी सहयोग, टीम के साथ मिलकर काम करने और भविष्य में सफलता पाने के लिए एक मजबूत आधार को दर्शाता है। इस कार्ड के अनुसार आपको अपनी कड़ी मेहनत और लगन के लिए वित्तीय लाभ मिल सकता है। इस कार्ड का यह भी कहना है कि आपको किसी फाइनेंशियल एक्सपर्ट से सलाह लेने या अपने पैसे को और अच्छे से संभालने के तरीके सीखने की जरूरत है।
द सन कार्ड अपराइट या इनवर्टिड आने पर सफलता, संपन्नता और अनुकूल परिणामों को दर्शाता है। इस कार्ड के अनुसार आप संपन्न एवं धनी होंगे और अपनी वित्तीय स्थिति को लेकर संतुष्ट और सुरक्षित महसूस करेंगे। वहीं दूसरी ओर, यह कार्ड कहता है कि आपको अपने खर्च करने के तरीकों के बारे में सोचने की जरूरत है या फिर वित्तीय मामलों को लेकर आपके अंदर अति आत्मविश्वास हो सकता है।
नाइट ऑफ पेंटाकल्स कार्ड कड़ी मेहनत और लगन के ज़रिए स्वस्थ जीवनशैली को बनाने और उसे बनाए रखने पर जोर देता है। इस कार्ड का कहना है कि आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर व्यावहारिक दृष्टिकोण रखना चाहिए, अच्छी आदतें अपनानी चाहिए और शारीरिक स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए। यह कार्ड स्वास्थ्य के स्तर पर अल्पकालिक समाधान करने के बजाय लंबे समय तक स्वस्थ रहने के लिए धैर्य और प्रतिबद्ध रहने को बढ़ावा देता है।
राशि अनुसार गिफ्ट: स्किन केयर प्रोडक्ट्स
मकर राशि
प्रेम जीवन: नाइट ऑफ स्वॉर्ड्स
आर्थिक जीवन: क्वीन ऑफ स्वॉर्ड्स
करियर: व्हील ऑफ फॉर्च्यून
स्वास्थ्य: सिक्स ऑफ स्वॉर्ड्स
मकर राशि के लोगों को लव टैरो रीडिंग में नाइट ऑफ स्वॉर्ड्स कार्ड मिला है जो कि एक शुभ संकेत नहीं है। इस कार्ड का कहना है कि आप या आपका पार्टनर गुस्सैल स्वभाव का है और इस सप्ताह हिंसक व्यवहार कर सकता है। हिंसक आदतों और जल्दी गुस्सा आने की वजह से इनके आसपास रहना मुश्किल हो सकता है। इसके अलावा नाइट ऑफ स्वॉर्ड्स कार्ड को एक ऐसे व्यक्ति के रूप में देखा जा सकता है जो आपके प्रति द्वेष या शत्रुता की भावना रखता है।
क्वीन ऑफ स्वॉर्ड्स कार्ड आमतौर पर सोच-समझकर निर्णय लेकर काम करने, वित्त के मामले में स्पष्टता एवं तर्क की आवश्यकता को दर्शाता है। यह कार्ड एक ऐसे व्यक्ति का प्रतिनिधित्व करता है जो कि बुद्धिमान, चौकस और भ्रम की स्थिति में वास्तविकता को समझने में सक्षम है। धन के मामले में यह कार्ड बताता है कि आपको अपनी आर्थिक समस्याओं को आवेग में आकर या भावुक होकर संभालने की बजाय तर्कसंगत और सोच-समझकर संभालना चाहिए।
बिज़नेस और करियर रीडिंग के लिए व्हील ऑफ फॉर्च्यून कार्ड काफी सरल है। टैरो टैरो मासिक राशिफल दिसंबर 2025 के अनुसार यह कार्ड दिखाता है कि चीज़ें बेहतर हो रही हैं और आपकी किस्मत बदलने वाली है। आपकी इंडस्ट्री में तेजी आ सकती है या फिर अर्थव्यवस्था बेहतर हो सकती है। किसी भी स्थिति में, आपका भविष्य शानदार होगा।
सिक्स ऑफ स्वॉर्ड्स कार्ड आमतौर पर स्वास्थ्य स्थिति में एक सफल बदलाव और स्वास्थ्य लाभ को दर्शाता है। इस कार्ड का कहना है कि यह बीमारी से ठीक होने या स्वास्थ्य के मामले में मुश्किल दौर से निकलने का समय है। आप अपनी सेहत की जिम्मेदारी ले सकते हैं और आपको अपने लक्षणों से राहत मिल सकती है।
द टॉवर कार्ड बताता है कि आपके रिश्ते में कोई बड़ा और परेशान करने वाला बदलाव आ सकता है। इसके साथ ही आपकी लव लाइफ में उथल-पुथल आने का भी डर है। इस कार्ड के अनुसार आप और आपका पार्टनर एक-दूसरे से अलग हो सकते हैं, रिश्ते में बड़ा बदलाव आ सकता है या रिश्ते के मूल सिद्धांतों को लेकर अचानक आपकी समझ गहरी हो सकती है। द टॉवर कार्ड कुछ नया और बेहतर करने के लिए पुरानी चीज़ों को हटाने की आवश्यकता को भी दर्शा सकता है। हालांकि, इसे अक्सर नकारात्मक रूप से देखा जाता है।
करियर रीडिंग में पेज ऑफ कप्स कार्ड के आने का मतलब है कि इस महीने आपको निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने के आसार हैं। टैरो मासिक राशिफल दिसंबर 2025 कहता है कि अगर आप किसी नए स्रोत से आमदनी करने के बारे में सोच रहे हैं, तो यह जरूर पूरा होगा। इस महीने आपके वेतन में वृद्धि हो सकती है या आपको बोनस भी मिल सकता है। आपकी वित्तीय स्थिति में बढ़ोतरी होगी।
द एम्परर कार्ड करियर रीडिंग में संरचना, नेतृत्व और अधिकार का प्रतिनिधित्व करता है। इस कार्ड का कहना है कि अपने करियर की कमान संभालने, सोच-समझकर निर्णय लेने और अपने काम को व्यवस्थित करने के लिए यह सही समय है। इस कार्ड के अनुसार आपको अपने करियर में प्रगति और लीडरशिप में सफलता मिलेगी। इसके अलावा आप अपने संगठन और अनुशासन के ज़रिए अपनी बाधाओं को दूर करने में सक्षम होंगे।
द हर्मिट कार्ड कहता है कि आपको खुद की देखभाल करने, मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए और आराम एवं रिकवर करने के लिए समय निकालना चाहिए। इस कार्ड के अनुसार सोच-विचार करना और आत्मनिरीक्षण करना स्वास्थ्य के लिए अच्छे होते हैं लेकिन ज्यादा काम करना हानिकारक हो सकता है। रिवर्स आने पर द हर्मिट कार्ड अकेलेपन, तनहाई या सामाजिक परिस्थितियों के डर को भी दिखा सकता है।
राशि अनुसार गिफ्ट: रिलैक्सिंग मसाज थेरेपी
मीन राशि
प्रेम जीवन: स्ट्रेंथ
आर्थिक जीवन: क्वीन ऑफ वैंड्स
करियर: फोर ऑफ कप्स
स्वास्थ्य: नाइट ऑफ वैंड्स
मीन राशि के जातकों को लव लाइफ में द स्ट्रेंथ कार्ड मिला है जो कि आंतरिक शक्ति, साहस और समझदारी एवं करुणा के साथ मुश्किलों को पार करने की क्षमता को दर्शाता है। इस कार्ड का कहना है कि आपका रिश्ता सम्मान, आपसी समझ और धैर्य के साथ संघर्ष को सुलझाने के लिए तैयार रहने पर आधारित होगा।
टैरो मासिक राशिफल दिसंबर 2025 के अनुसार फाइनेंशियल रीडिंग में मीन राशि के लोगों को क्वीन ऑफ वैंड्स कार्ड मिला है। यह कार्ड समृद्धि, आत्मविश्वास और अपनी इच्छाओं को पूरा करने की क्षमता को दर्शाता है। इस कार्ड के अनुसार इस समय ऊर्जा, आर्थिक और पेशेवर उत्पादकता अपने चरम पर होंगी और इससे निर्णय लेने में आत्मविश्वास से भरपूर दृष्टिकोण को बढ़ावा मिलेगा। आपके अंदर अधिक खर्च करने की प्रवृत्ति हो सकती है लेकिन आप अपनी वित्तीय कठिनाईयों से उबरने में भी सक्षम हो सकते हैं।
टैरो रीडिंग में फोर ऑफ कप्स कार्ड के आने का मतलब है कि आप अपनी वित्तीय या पेशेवर परिस्थितियों से बोर, असंतुष्ट या ठहराव महसूस कर सकते हैं। सहानुभूति की कमी और वर्तमान में उपलब्ध चीज़ों के प्रति कृतज्ञता न दिखाने की वजह से आप हर समय दूसरों से अपनी तुलना कर सकते हैं और निराश महसूस कर सकते हैं।
स्वास्थ्य के मामले में आपको नाइट ऑफ वैंड्स कार्ड मिला है जो कि ताकत, जोश और उत्कृष्ट स्वास्थ्य का प्रतिनिधित्व करता है। यह एक रोमांचक समय और स्वास्थ्य को लेकर प्रतिबद्ध रहने के संकेत दे रहा है। यह कार्ड इस बात की भी चेतावनी दे रहा है कि किसी काम को जरूरत से ज्यादा करने या जल्दबाज़ी में करने से दुर्घटना या असफलता मिलने की आशंका रहती है।
राशि अनुसार गिफ्ट: क्रिएटिविटी दिखाने के लिए पेंट/कलर्स
इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
प्रश्न 1. टैरो डेक में कितने सूट कार्ड्स होते हैं?
उत्तर. 14 कार्ड्स
प्रश्न 2. टैरो डेक में कितने माइनर आर्काना कार्ड्स होते हैं?
उत्तर. 56 कार्ड्स
प्रश्न 3. क्या यूरोपीय लोग टैरो कार्ड्स पर विश्वास करते हैं?
उत्तर. हां, टैरो का आविष्कार यूरोप में ही हुआ था इसलिए वहां के लोग इस पर बहुत भरोसा करते हैं।
मोक्षदा एकादशी 2025 पर इन नियमों का जरूर करें पालन, मोक्ष की होगी प्राप्ति!
मोक्षदा एकादशी 2025: हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत ज्यादा महत्व है। साल में कुल 24 एकादशियां पड़ती हैं और इस तरह हर महीने में दो एकादशी आती हैं। सभी एकादशियों में मोक्षदा एकादशी का विशेष महत्व है क्योंकि इस दिन भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना एवं व्रत करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है।
हर साल मार्गशीर्ष माह में पड़ने वाली एकादशी को मोक्षदा एकादशी के रूप में जाना जाता है। मान्यता है कि इसी दिन भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था। ऐसे में, मोक्षदा एकादशी के दिन व्रत करने और विधि-विधान से पूजा करने का अपना विशेष महत्व है।
तो आइए बिना देर किए अब आगे बढ़ते हैं और जानते हैं मोक्षदा एकादशी 2025 की तिथि, पूजा मुहूर्त, महत्व, प्रचलित पौराणिक कथा और आसान ज्योतिषीय उपाय के बारे में।
इस बार मोक्षदा एकादशी 01 दिसंबर, 2025 को सोमवार के दिन पड़ रही है। एकादशी तिथि की शुरुआत 30 नवंबर, 2025 को रात्रि 09 बजकर 30 मिनट पर होगी और इसका समापन 01 दिसंबर, 2025 को शाम को 07 बजकर 02 मिनट पर होगा। उदया तिथि के अनुसार एकादशी का व्रत 01 दिसंबर, 2025 को किया जाएगा।
मोक्षदा एकादशी पारणा मुहूर्त: 02 दिसंबर, 2025 को सुबह 06 बजकर 56 मिनट से 09 बजकर 02 मिनट तक।
कुल अवधि: 2 घंटे 5 मिनट।
मोक्षदा एकादशी 2025 की पूजा विधि
मोक्षदा एकादशी 2025 पर आप निम्न विधि से भगवान विष्णु का पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।
यदि आप व्रत रख रहे हैं, तो एकादशी के दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठें और फिर स्नान करके शुद्ध वस्त्र धारण करें।
इसके बाद घर के मंदिर या पूजा स्थल को साफ करें और वहां पर भगवान विष्णु की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें।
अब भगवान विष्णु के सामने व्रत का संकल्प लें और व्रत व पूजा के नियमों का पालन करने की प्रतिज्ञा करें। हाथ में जल, अक्षत और फूल लेकर भगवान विष्णु से प्रार्थना करें कि आपका व्रत सफल हो।
फिर विष्णु जी की प्रतिमा को गंगाजल या शुद्ध जल से स्नान कराएं और उन्हें पीले वस्त्र अर्पित करें। आप स्वयं भी इस दिन पीले रंग के वस्त्र धारण कर सकते हैं। पीला रंग विष्णु जी को अत्यंत प्रिय है।
भगवान विष्णु को चंदन, फूल, धूप, दीप, फल, और मिठाई अर्पित करने के बाद विष्णु भगवान की आरती करें और “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का 108 बार जाप करें।
भगवान विष्णु की पूजा के बाद तुलसी माता की पूजा करें। तुलसी के पत्ते भगवान विष्णु को अर्पित करें।
एकादशी पर तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाएं और तुलसी माता की आरती करें।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
मोक्षदा एकादशी 2025 के नियम
अगर आप पूर्ण उपवास या निर्जल व्रत नहीं रख सकते, तो फलाहार कर सकते हैं।
मोक्षदा एकादशी पर रात्रि के समय जागरण करने का विशेष महत्व है। इस दौरान भगवान विष्णु की कथा सुनें या श्रीमद् भगवद गीता का पाठ करें।
अगले दिन द्वादशी को व्रत का पारण करने से पहले जरूरतमंदों और ब्राह्मणों को भोजन कराएं। तभी व्रत पूर्ण माना जाता है।
अन्न, वस्त्र और दक्षिणा का दान करें। इससे व्रत का पुण्य फल और अधिक बढ़ता है।
इस व्रत का पारण अगले दिन द्वादश तिथि पर होता है। उस दिन मुहूर्त देखकर व्रत पारण करें।
AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।
सूर्योदय के बाद करें पारण
एकादशी के व्रत के समापन को पारण कहा जाता है। एकादशी के अगले दिन यानी द्वादश तिथि पर सूर्योदय के पश्चात् व्रत का पारण करने का विधान है।
द्वादश तिथि के खत्म होने से पहले ही व्रत का पारण कर लेना चाहिए लेकिन अगर द्वादश तिथि सूर्योदय से पहले खत्म हो गई है, तो इस स्थिति में व्रत का पारण सूर्योदय के बाद होता है।
एकादशी व्रत का पारण हरि वासर के दौरान नहीं करना चाहिए। यह द्वादश तिथि की पहली एक चौथाई वाली अवधि होती है। व्रत के पारण के लिए प्रात: काल का समय सबसे अधिक उपयुक्त रहता है। यदि कोई व्यक्ति इस समय व्रत का पारण नहीं कर सकता है, तो फिर मध्याह्न के बाद ही पारण करना चाहिए।
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, प्राचीन काल में गोकुल नाम का एक नगर था, जहां वैखानस नामक एक धर्मनिष्ठ राजा रहते थे। राजा वैखानस अपनी प्रजा का अत्यंत ध्यान रखते थे और न्यायप्रिय, धर्मपरायण एवं परोपकारी थे। उन्हें अपनी प्रजा से अत्यंत प्रेम था और उनके राज्य में लोग सुखी और संतुष्ट थे। राजा स्वयं भी धार्मिक कार्यों में लिप्त रहते थे और वेदों में गहरी आस्था रखते थे।
एक दिन राजा वैखानस ने एक बुरा सपना देखा। सपने में उन्होंने अपने पिता को नरक में अत्यधिक कष्ट सहते हुए देखा। यह दृश्य देखकर राजा बहुत दुखी और व्याकुल हो उठे। राजा ने अपने दरबार के सभी विद्वान पंडितों और ज्योतिषियों को बुलाया और स्वप्न के बारे में बताया एवं इस विषय पर उनसे राय मांगी।
राजा ने सभी से पूछा कि उनके पिता नरक में क्यों कष्ट भोग रहे हैं और इस समस्या का समाधान क्या है। लेकिन उस समय किसी भी विद्वान के पास इस प्रश्न का सटीक उत्तर नहीं था। तब मंत्रियों ने राजा को सुझाव देते हुए बताया कि वे पर्वत मुनि के आश्रम जाकर उनसे सहायता मांगे। वहां पर उन्हें अपने प्रश्नों का उत्तर जरूर मिल जाएगा।
मंत्रियों की सलाह पर राजा पर्वत मुनि के आश्रम पहुंचे और उनसे अपने सपने के बारे में कहा। पर्वत मुनि ने राजा को बताया कि ‘राजन! आपके पिता पूर्व जन्म के पापों के कारण नरक में कष्ट भोग रहे हैं। लेकिन उनके उद्धार और मोक्ष के लिए आप एक उपाय कर सकते हैं।
पर्वत मुनि ने कहा, “तुम मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी, जिसे मोक्षदा एकादशी कहा जाता है, उस दिन विधिपूर्वक व्रत एवं पूजन करो। इस व्रत से तुम्हारे पिता को नरक से मुक्ति मिल जाएगी और उन्हें मोक्ष की प्राप्ति होगी।” राजा वैखानस ने पर्वत मुनि के निर्देशानुसार मोक्षदा एकादशी का व्रत रखा। व्रत के प्रभाव से उनके पिता को नरक से मुक्ति मिली और उन्हें मोक्ष की प्राप्ति हुई।
मोक्षदा एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित है इसलिए इस दिन विष्णु जी और पवित्र ग्रंथ ‘भगवद् गीता’ की पूजा होती है। हिंदू धर्म में माना जाता है कि इस व्रत को रखने से भगवान विष्णु अपने भक्तों को जीवन और मृत्यु के चक्र से मुक्त कर देते हैं।
मोक्षदा एकादशी 2025 एकता और अपने पूर्वजों के से क्षमा मांगने का प्रतीक है ताकि परलोक में उन्हें शांति मिल सके। इस दिन लोग उपवार रखते हैं और पवित्र ग्रंथ पढ़ते हैं।
मोक्षदा एकादशी 2025 के दिन करें ये खास उपाय
एकादशी तिथि पर भगवान विष्णु के मंत्रों का तुलसी की माला से जाप करें। केसर युक्त दूध से भगवान विष्णु का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से जीवन में आने वाली सभी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।
एकादशी के दिन केले के पेड़ की पूजा करें। इस दिन केले के वृक्ष की पूजा का विशेष महत्व है। शास्त्रों के अनुसार केले के पेड़ में भगवान विष्णु का वास होता है इसलिए इस दिन केले के पेड़ का पूजन महत्वपूर्ण माना गया है। यदि किसी भी जातक की कुंडली में गुरु की स्थिति कमजोर है, तो उसे एकादशी के दिन केले के पेड़ का पूजन करना चाहिए। इससे गुरु देव की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
इस दिन पीली वस्तुओं का दान जरूर करें। ब्राह्मण को पीले रंग के वस्त्र और पीले रंग के फल व मिठाई दान करें। ऐसा करने से जातक की हर मनोकामना पूरी होती है और उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है।
एकादशी के दिन गाय को हरा चारा खिलाने से व्यक्ति को अपने व्यापार और नौकरी में मुनाफा होता है।
नदी या तालाब में आटे की गोलियां बनाकर मछलियों और पानी में रहने वाले जीवों को खिलाएं। इससे भी करियर में तरक्की मिलती है।
मोक्षदा एकादशी 2025 पर पान का एक साफ पत्ता लें और उसमें केसर से ‘श्रीं’ लिखें और इस पान के पत्तों को श्रद्धा के साथ भगवान विष्णु के चरणों में चढ़ा दें। अगले दिन इसे धन वाले स्थान यानी तिजोरी या अलमारी में रख दें। ऐसा करने से पैसों की तंगी दूर होती है और यदि आप किसी कर्ज व लोन से परेशान हैं तो आपको उससे भी छुटकारा मिलेगा।
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
1. मोक्षदा एकादशी 2025 कब है?
उदया तिथि के अनुसार एकादशी का व्रत 01 दिसंबर, 2025 को किया जाएगा।
2. मोक्षदा एकादशी पर किसका पूजन किया जाता है?
भगवान विष्णु का पूजन करने का विधान है।
3. मोक्षदा एकादशी पर व्रत रखने से क्या होता है?
मोक्ष की प्राप्ति होती है।
मोक्षदा एकादशी के शुभ दिन से शुरू होगा दिसंबर का ये सप्ताह, जानें कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए?
साप्ताहिक राशिफल 01 से 07 दिसंबर 2025: एस्ट्रोसेज एआई “साप्ताहिक राशिफल” का यह विशेष ब्लॉग आपके लिए लेकर आया है जिसके माध्यम से आपको दिसंबर 2025 के पहले सप्ताह अर्थात 01 से 07 दिसंबर 2025 से जुड़ी समस्त जानकारी विस्तारपूर्वक प्राप्त होगी। जैसे ही हम दिसंबर के महीने में प्रवेश करेंगे, वैसे ही हम साल 2025 के अंत की तरफ बढ़ जाएंगे क्योंकि यह वर्ष का आख़िरी महीना होता है इसलिए दिसंबर माह बेहद ख़ास होता है।
ऐसे में, दिसंबर 2025 के पहले सप्ताह यानी 01 से 07 दिसंबर को लेकर हम सबके मन में उत्सुकता होगी कि आने वाला यह हफ़्ता जीवन के विभिन्न आयामों जैसे प्रेम, परिवार, करियर, व्यापार और वैवाहिक जीवन आदि के लिए किस तरह के परिणाम लेकर आएगा।
साथ ही, इस सप्ताह में होने वाला ग्रहों की स्थिति और राशि में परिवर्तन किन राशियों के लिए शुभ और किनके लिए अशुभ रहेगा? पापी ग्रहों के दुष्प्रभावों से बचने के लिए आप कौन से उपाय कर सकते हैं ? इसके बारे में भी हम चर्चा करेंगे।
सिर्फ़ इतना ही नहीं, हमारे इस लेख को अनुभवी और विद्वान ज्योतिषियों द्वारा ग्रह-नक्षत्रों की चाल, दशा और स्थिति के आधार पर तैयार किया है जिसमें आपको इस सप्ताह (01 से 07 दिसंबर 2025) में पड़ने वाले व्रत-त्योहारों, ग्रहण और गोचर की सही तिथियां प्राप्त होगी। साथ ही, इस हफ़्ते किन मशहूर हस्तियों का जन्मदिन मनाया जाएगा, इस बारे में भी हम आपको अवगत करवाएंगे। चलिए अब हम आगे बढ़ते हैं और शुरू करते हैं यह ब्लॉग।
इस सप्ताह के ज्योतिषीय तथ्य और हिंदू कैलेंडर की गणना
दिसंबर का महीना बहुत ख़ास होता है जो हमें नए वर्ष के आगाज़ और वर्तमान वर्ष के अंत को दर्शाता है। अगर हम बात करें इस सप्ताह के हिंदू पंचांग की, तो दिसंबर 2025 के इस पहले सप्ताह का आगाज़ उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के तहत शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि यानी कि 01 दिसंबर 2025 को होगा। वहीं, इस हफ्ते का समापन पुनर्वसु नक्षत्र के अंतर्गत कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर होगा। बता दें कि धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से दिसंबर का यह पहला सप्ताह विशेष रहने वाला है क्योंकि इस सप्ताह कई व्रत-त्योहार भी मनाए जाएंगे और ग्रहों की दशा में बदलाव भी होंगे। अब हम आगे बढ़ते हैं और जान लेते हैं कि 01 से 07 दिसंबर 2025 के बीच पड़ने वाले व्रत-पर्वों के बारे में।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
इस सप्ताह में पड़ने वाले व्रत और त्योहार
वर्तमान समय में प्रत्येक व्यक्ति अपनी भागदौड़ भरी ज़िन्दगी में इतना व्यस्त हो गया है कि वह अक्सर अपने खानपान का भी ध्यान नहीं रख पाता है। ऐसे में, आपके लिए व्रत और त्योहारों की तिथियों को याद रखना एक चुनौतीपूर्ण काम कहा जा सकता है और अक्सर वह इन्हें याद रखने में नाकाम रहता है। आपको ऐसी किसी भी परिस्थिति का सामना न करना पड़ें, इसलिए साप्ताहिक राशिफल के इस ब्लॉग में हम आपको 01 से 07 दिसंबर 2025 के बीच पड़ने वाले तीज-त्योहारों की सही तिथियां प्रदान कर रहे हैं, ताकि आप हर त्योहार को ख़ुशी-ख़ुशी मना सकें।
मोक्षदा एकादशी (01 दिसंबर 2025, सोमवार): वर्ष भर में आने वाली चौबीस एकादशी तिथियों में से एक है मोक्षदा एकादशी, जिसे मोह का नाश करने वाली माना गया है। पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को मोक्षदा एकादशी के नाम से जाना जाता है और इसे गीता जयंती के रूप में भी मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मोक्षदा एकादशी के दिन भगवान कृष्ण ने युद्ध भूमि में अर्जुन को गीता का ज्ञान दिया था।
प्रदोष व्रत (शुक्ल) (02 दिसंबर 2025, मंगलवार): प्रदोष व्रत को हिन्दू धर्म मेंमहत्वपूर्ण माना जाता है जो भगवान शिव को समर्पित होता है। पंचांग के अनुसार, हर माह की त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष व्रत रखने का विधान है। इस दिन भक्तजन महादेव की कृपा पाने के लिए व्रत करते हैं। मान्यता है कि जो भक्त प्रदोष व्रत करता है, उसे भगवान शंकर का आशीर्वाद प्राप्त होता है और जातक का जीवन सुख-समृद्धि से पूर्ण रहता है।
मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत (4 दिसंबर 2025, गुरुवार): सनातन धर्म में मार्गशीर्ष माह को अत्यंत पवित्र माना जाता है और यह माह दान-धर्म और भक्ति के लिए शुभ होता है। इसी प्रकार, मार्गशीर्ष माह में आने वाली पूर्णिमा को मार्गशीर्ष पूर्णिमा कहा जाता है। धार्मिक दृष्टि से इस पूर्णिमा को कल्याणकारी कहा गया है। इस तिथि पर स्नान, तप और दान का विशेष महत्व है। मार्गशीर्ष पूर्णिमा के अवसर पर हरिद्वार, मथुरा, प्रयागराज आदि स्थानों पर भक्तजन पवित्र नदियों में स्नान करते हैं।
संकष्टी चतुर्थी (7 दिसंबर 2025, रविवार): संकष्टी चतुर्थी का व्रत प्रथम पूज्य भगवान गणेश को समर्पित होता है और इस दिन भक्तजन गणेश जी की कृपा पाने के लिए सच्चे मन से व्रत एवं पूजा-अर्चना करते हैं। संकष्टी चतुर्थी का अर्थ संकट को हरने वाली चतुर्थी से होता है या फिर सरल शब्दों में कहें, तो कठिन समय से मुक्ति पाना’। हिंदू पंचांग के अनुसार, संकष्टी चतुर्थी का व्रत हर माह कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की चतुर्थी पर रखा जाता है।
आइए अब हम आगे बढ़ते हैं और आपको रूबरू करवाते हैं इस सप्ताह में होने वाले ग्रह-गोचरों के बारे में।
हर इंसान के लिए जैसे व्रत-त्योहार की जानकारी होना आवश्यक होता है, ठीक उसे वैसे ही ग्रहण और गोचर की तिथियों के बारे में पता होना चाहिए। बता दें कि वैदिक ज्योतिष में हर ग्रह की चाल, दशा और राशि में होने वाले बदलाव का सीधा असर मनुष्य जीवन पर पड़ता है। यहाँ हम आपको दिसंबर 2025 के पहले सप्ताह यानी कि 01 से 07 दिसंबर 2025 के दौरान होने वाले ग्रहों के गोचर और ग्रहण के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए अब नज़र डाल लेते हैं इस हफ़्ते होने वाले ग्रहों के गोचर आपके जीवन को किस तरह से प्रभावित करेंगे। इन गोचरों का अपने जीवन पर प्रभाव जानने के लिए आप एस्ट्रोसेज एआई के विद्वान ज्योतिषियों से परामर्श ले सकते हैं।
वक्री गुरु का मिथुन राशि में गोचर (04 दिसंबर 2025): ज्ञान और प्रगति के कारक ग्रह गुरु देव 04 दिसंबर 2025 की रात 08 बजकर 39 मिनट पर अपनी वक्री अवस्था में मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में, इस गोचर का अशुभ प्रभाव संसार पर नज़र आ सकता है।
बुध का वृश्चिक राशि में गोचर (06 दिसंबर 2025): वैदिक ज्योतिष में बुध देव को ग्रहों के राजकुमार कहा जाता है और अब यह 06 दिसंबर 2025 की रात 08 बजकर 34 मिनट पर वृश्चिक राशि में प्रवेश कर जाएंगे।
मंगल का धनु राशि में गोचर (07 दिसंबर 2025): मंगल महाराज को नवग्रहों के सेनापति का पद प्राप्त है जो युद्ध और साहस के कारक ग्रह माने गए हैं। अब मंगल महाराज 07 दिसंबर 2025 की शाम 07 बजकर 26 मिनट पर धनु राशि में गोचर करने जा रहे हैं।
नोट: वर्ष 2025 के इस सप्ताह (01 से 07 दिसंबर 2025) में कोई ग्रहण नहीं लगने जा रहा है।
साप्ताहिक राशिफल के इस विशेष ब्लॉग में व्रत-त्योहारों और ग्रहण गोचर से आपको अवगत करवाने के बाद हमारा यह सेक्शन आपको दिसंबर 2025 के इस सप्ताह (01 से 07 दिसंबर, 2025) में पड़ने वाले बैंक अवकाशों के बारे में जानकारी प्रदान करेगा। यदि आपका काम बैंक में हर दूसरे दिन पड़ता रहता है, तो बैंक हॉलिडे के बारे में जानना आपके लिए आवश्यक हो जाता है जिससे कोई काम न अटक सके।
तिथि
दिन
पर्व
राज्य
5 दिसंबर 2025
शुक्रवार
शेख मोहम्मद अब्दुल्ला जयंती
जम्मू-कश्मीर
आइए जान लेते हैं दिसंबर 2025 के पहले सप्ताह अर्थात 01 से 07 दिसंबर 2025 के शुभ मुहूर्तों के बारे में।
हिंदू धर्म में हर शुभ कार्य या नए कार्य को शुभ मुहूर्त में किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि शुभ मुहूर्त में किए गए कार्य में सफलता मिलने की प्रबल संभावना होती है इसलिए इस ब्लॉग में हम आपको 01 से 07 दिसंबर 2025 के बीच में पड़ने वाले विवाह, अन्नप्राशन, नामकरण के मुहूर्त बताने जा रहे हैं।
01 से 07 दिसंबर, 2025 के नामकरण मुहूर्त
अगर आप अपने शिशु के नामकरण संस्कार के लिए शुभ मुहूर्त की तलाश में हैं, तो यहां हम आपको 01 से 07 दिसंबर -2025 के बीच उपलब्ध मुहूर्त प्रदान कर रहे हैं।
दिनांक
मुहूर्त का समय
01 दिसंबर 2025, सोमवार
06:55:59 से 30:55:58
04 दिसंबर 2025, गुरुवार
14:54:55 से 30:58:15
05 दिसंबर 2025, शुक्रवार
06:59:01 से 30:59:00
01 से 07 दिसंबर, 2025 के अन्नप्राशन मुहूर्त
अन्नप्राशन संस्कार, सोलह संस्कार में से एक माना जाता है और यह हिन्दुओं के लिए महत्वपूर्ण संस्कार होता है, क्योंकि इसके अंतर्गत संतान को छह माह का होने पर पहली बार ठोस आहार का सेवन करवाया जाता है। आइए जान लेते हैं इस सप्ताह के अन्नप्राशन संस्कार 2025 के शुभ मुहूर्तों के बारे में।
दिनांक
मुहूर्त का समय
4 दिसंबर 2025
20:51 से 23:12
इस एपिसोड में जानिए — एकादशी व्रत के पीछे की गहरी वजह, शुभ मुहूरत और कैसे मनाएं — Mokshada Ekadashi से जुड़ी हर जरूरी जानकारी।
01 से 07 दिसंबर, 2025 के कर्णवेध मुहूर्त
कर्णवेध संस्कार को हिंदू धर्म में बहुत शुभ संस्कार माना गया है इसलिए इसे सदैव शुभ मुहूर्त में करने की सलाह दी जाती है। जो माता-पिता कर्णवेध संस्कार के लिए मुहूर्त देख रहे हैं, उन्हें हम नीचे 01 से 07 दिसंबर, 2025 के बीच मुहूर्त प्रदान करने जा रहे हैं।
दिनांक
मुहूर्त का समय
01 दिसंबर 2025
07:28-08:39
05 दिसंबर 2025
13:37-18:33
06 दिसंबर 2025
08:19-10:23
07 दिसंबर 2025
08:15-10:19
01 से 07 दिसंबर, 2025 के विवाह मुहूर्त
विवाह को सोलह संस्कार में सबसे पवित्र माना जाता है और इसे सदैव शुभ मुहूर्त में किया जाता है। दिसंबर के इस सप्ताह में कब-कब है विवाह मुहूर्त? चलिए जानते हैं।
दिनांक एवं दिन
नक्षत्र
तिथि
मुहूर्त का समय
04 दिसंबर 2025, बृहस्पतिवार
रोहिणी
पूर्णिमा, प्रतिपदा
शाम 06 बजकर 40 मिनट से अगली सुबह 07 बजकर 03 मिनट तक
05 दिसंबर 2025, शुक्रवार
रोहिणी, मृगशिरा
प्रतिपदा, द्वितीया
सुबह 07 बजकर 03 मिनट से अगली सुबह 07 बजकर 04 मिनट तक
06 दिसंबर 2025, शनिवार
मृगशिरा
द्वितीया
सुबह 07 बजकर 04 मिनट से अगली सुबह 08 बजकर 48 मिनट तक
एस्ट्रोसेज इन सभी सितारों को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं देता है। यदि आप अपने पसंदीदा सितारे की जन्म कुंडली देखना चाहते हैं तो आप यहां पर क्लिक कर सकते हैं।
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
मोक्षदा एकादशी 2025 में कब है?
इस साल मोक्षदा एकादशी01 दिसंबर 2025, सोमवारको मनाई जाएगी।
बुध का वृश्चिक राशि में गोचर कब होगा?
इस वर्ष बुध का वृश्चिक राशि में गोचर 06 दिसंबर 2025 को होगा।
दिसंबर में विवाह के कितने मुहूर्त हैं?
दिसंबर 2025 में विवाह के तीन मुहूर्त हैं।
2025 दिसंबर में है सफला एकादशी और पौष अमावस्या, देखें और भी बड़े व्रत-त्योहारों की लिस्ट!
2025 दिसंबर: साल का आखिरी और बारहवां महीना दिसंबर बहुत खास होता है। इस महीने के साथ न सिर्फ साल खत्म होता है बल्कि नव वर्ष के आने की खुशी भी रहती है।
ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार दिसंबर साल का बारहवां महीना है और इसमें कुल 31 दिन होते हैं। धार्मिक और आाध्यात्मिक दृष्टि से दिसंबर 2025 विशेष महत्व रखता है। इस दौरान मार्गशीर्ष पूर्णिमा, सफला एकादशी, पौत्र पुत्रदा एकादशी, गुरु गोबिंद सिंह जयंती आती हैं। इसके अलावा दिसंबर का महीना क्रिसमस के लिए भी बहुत प्रसिद्ध है। मौसम की दृष्टि से देखें तो इस दौरान भारत में कड़ाके की ठंड पड़ती है।
महीने की शुरुआत से ही हर दिन हमारा मन अपने भविष्य को लेकर कई तरह के सवालों और उम्मीदों से घिर जाता है। बात चाहे करियर की हो या प्रेम जीवन की, जिंदगी के हर पहलू को लेकर लोगों के मन में सवाल उठना स्वाभाविक है। दिसंबर के महीने के शुरू होने पर भी आपके मन में अपने भविष्य को लेकर प्रश्न उठ रहे होंगे इसलिए आपके मन को शांत करने और आपके इन सवालों का जवाब देने के लिए हम लेकर आए हें यह 2025 दिसंबर से संबंधित खास ब्लॉग।
एस्ट्रोसेज एआई के इस खास ब्लॉग में दिसंबर के व्रत एवं त्योहारों के साथ-साथ बैंक अवकाश और मुंडन मुहूर्त आदि के बारे में भी बताया गया है। तो चलिए अब बिना देर किए आगे बढ़ते हैं और जानते हैं कि 2025 दिसंबर में आपके लिए क्या खास है।
2025 दिसंबर का ज्योतिषीय तथ्य और हिंदू पंचांग की गणना
01 दिसंबर, 2025 को उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को दिसंबर 2025 की शुरुआत होगी और 31 दिसंबर को कृतिका नक्षत्र में शुक्ल पक्ष की द्वादश तिथि पर दिसंबर मास का समापन होगा।
आगे जानिए दिसंबर माह के प्रमुख त्योहारों और व्रतों के बारे में।
2025 दिसंबर में आने वाले बड़े व्रत-त्योहारों का महत्व
मोक्षदा एकादशी: इसे गीता जयंती के नाम से भी जाना जाता है। मान्यता है कि इसी दिन भगवान कृष्ण ने अर्जुन को गीता का ज्ञान दिया था। यह एकादशी 01 दिसंबर को है।
प्रदोष व्रत: इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने का विधान है। 17 दिसंबर, 2025 को प्रदोष व्रत है। यह शुभ दिन भगवान शिव की उपासना के लिए विशेष महत्व रखता है। इस दिन शिव जी को प्रसन्न करने के लिए व्रत एवं उपाय किए जाते हैं।
दत्तात्रेय जयंती: इस शुभ अवसर पर भगवान दत्तात्रेय की पूजा होती है। भक्त इस जयंती पर दत्तात्रेय भगवान का आशीर्वाद और कृपा मांगते हैं। इस दिन पूर्णिमा व्रत भी है। यह 04 दिसंबर को है।
मासिक शिवरात्रि: भोलेनाथ को प्रसन्न करने और उनकी कृपा पाने के लिए मासिक शिवरात्रि खास महत्व रखती है। 18 दिसंबर, 2025 को मासिक शिवरात्रि है।
स्कंद षष्ठी: 25 दिसंबर को गुरुवार के दिन स्कंद षष्ठी पड़ रही है। यह व्रत भगवान कार्तिकेय को समर्पित है।
वैकुण्ठ एकादशी: 30 दिसंबर, 2025 को गुरुवार के दिन वैकुण्ठ एकादशी है जिसे पौष पुत्रदा एकादशी भी कहा जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की उपासना करने का बहुत महत्व है।
एकादशी व्रत के पीछे की गहरी वजह, शुभ मुहूरत और कैसे मनाएं — Mokshada Ekadashi से जुड़ी हर जरूरी जानकारी।
कैसे होते हैं दिसंबर में जन्मे लोग
आइए जानते हैं कि जिन लोगों का जन्म दिसंबर के महीने में होता है, वे स्वभाव से कैसे होते हैं।
जिन लोगों का जन्म दिसंबर के महीने में होता है, वे आध्यात्मिक प्रवृत्ति के हो सकते हैं। ये जीवन में कुछ बड़ा करने की सोचते हैं।
इस महीने में जन्म लेने वाले लोग खुशमिजाज होते हैं। ये लोगों के साथ आसानी से घुल-मिल जाते हैं। ये अच्छे साथी साबित होते हैं।
इन लोगों को अपने विचार साझा और व्यक्त करना पसंद होता है। ये अपनी योजना के अनुसार काम करते हैं और दूसरों के बजाय अपने विचारों पर चलते हैं।
इन्हें अपने ऊपर दूसरों का विचार थोपना बिलकुल भी अच्छा नहीं लगता है।
दिसंबर में जन्मे लोगों के बारे में ऐसा कहा जा सकता है कि इनकी कल्पनाशक्ति बहुत शानदार और अतुलनीय होती है। ये अपने काम को करने के नए तरीके खोजने में माहिर होते हैं।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
दिसंबर में जन्मे लोगों का शुभ अंक और रंग
दिसंबर में पैदा हुए लोगों का भाग्य रत्न फिरोज़ा और जरकन होता है। इनका शुभ रंग नीला है। दिसंबर की दो राशियां हैं मकर और धनु राशि।
जिनका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ है, उनकी राशि धनु होती है। वहीं 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच पैदा हुए लोगों की मकर राशि होती है।
धनु राशि वाले दयालु होते हैं और इनका सेंस ऑफ ह्यूमर बहुत अच्छा होता है। वहीं मकर राशि वाले व्यावहारिक और अनुशासित होते हैं।
दिसंबर में पड़ने वाले ग्रहण और गोचर
आगे जानते हैं कि दिसंबर, 2025 में कौन से ग्रह गोचर करने जा रहे हैं।
04 दिसंबर 2025 की रात 08 बजकर 39 मिनट पर बृहस्पतिका मिथुन राशि में गोचर होने जा रहा है। मिथुन राशि के स्वामी बुध ग्रह हैं।
06 दिसंबर, 2025 को रात्रि के समय 08 बजकर 34 मिनट पर बुध का वृश्चिक राशि में गोचर होने जा रहा है।
07 दिसंबर 2025 की शाम 07 बजकर 26 मिनट पर मंगल का धनु राशि में गोचर होगा।
सूर्य महाराज 17 दिसंबर 2025 की सुबह 04 बजकर 06 मिनट पर धनु राशि में गोचर करने जा रहे हैं।
शुक्र20 दिसंबर 2025 की सुबह 07 बजकर 31 मिनट पर धनु राशि में गोचर करेंगे। शुक्र विलासिता और कला के कारक ग्रह हैं।
29 दिसंबर 2025 की सुबह 07 बजकर 14 मिनट पर बुध का धनु राशि में गोचर होने जा रहा है।
17 दिसंबर को सूर्य धनु राशि में प्रवेश करेंगे। यह समय आध्यात्मिकता, उच्च शिक्षा और धार्मिक कार्यों के साथ-साथ विदेश से संबंधित मामलों में सक्रियता लेकर आएगा।
चंद्रमा हर ढ़ाई दिन में राशि परिवर्तन करता है। 04 दिसंबर को मार्गशीर्ष पूर्णिमा है और 19 दिसंबर को पौष अमावस्या पड़ रही है। पूर्णिमा आध्यात्मिक शक्ति और ध्यान एवं दान के लिए शुभ मानी जाती है। वहीं अमावस्या की तिथि पितरों के तर्पण, साधना और मन की शांति के लिए उपयुक्त होती है।
20 दिसंबर, 2025 को शुक्र का धनु राशि में गोचर उस समय को दर्शाता है, जब वह बृहस्पति की राशि धनु में प्रवेश करेंगे। चूंकि शुक्र प्रेम और विवाह से जुड़ा है इसलिए इस गोचर का विशेष महत्व माना जाता है।
दिसंबर मासिक भविष्यवाणी: राशि अनुसार 12 राशियों का भविष्यफल
मेष राशि
दिसंबर मासिक राशिफल 2025 के अनुसार, यह महीना आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। करियर की बात करें, तो……(विस्तार से पढ़ें)
वृषभ राशि
दिसंबर मासिक राशिफल 2025 के अनुसार, यह महीना वृषभ राशि के जातकों के लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आपकी राशि के स्वामी……(विस्तार से पढ़ें)
मिथुन राशि
दिसंबर मासिक राशिफल 2025 के अनुसार, यह महीना मिथुन राशि के जातकों के लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। महीने की शुरुआत में सूर्य ……(विस्तार से पढ़ें)
कर्क राशि
दिसंबर मासिक राशिफल 2025 के अनुसार, यह महीना कर्क राशि के जातकों के लिए महीने की शुरुआत में बहुत अच्छा रहने वाला है। उसके बाद ……(विस्तार से पढ़ें)
सिंह राशि
दिसंबर मासिक राशिफल 2025 के अनुसार, यह महीना आपके लिए कई मायनों में अच्छा रहेगा, लेकिन कुछ क्षेत्रों में आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता पड़ेगी। आपकी राशि……(विस्तार से पढ़ें)
कन्या राशि
दिसंबर मासिक राशिफल 2025 के अनुसार, कन्या राशि में जन्मे जातकों के लिए यह महीना औसत रूप से फलदायी रहने की संभावना है। आपकी आर्थिक स्थिति……(विस्तार से पढ़ें)
दिसंबर मासिक राशिफल 2025 के अनुसार, तुला राशि में जन्मे जातकों के लिए यह महीना कई मामलों में अनुकूल रहने की संभावना दिखाई दे रही है। महीने की……(विस्तार से पढ़ें)
वृश्चिक राशि
यह महीना वृश्चिक राशि के जातकों के लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने की संभावना है। महीने की शुरुआत में मंगल, सूर्य और……(विस्तार से पढ़ें)
धनु राशि
यह महीना धनु राशि के जातकों के लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने की संभावना है। महीने की शुरुआत में ही मंगल, सूर्य और शुक्र द्वादश भाव में ……(विस्तार से पढ़ें)
मकर राशि
दिसंबर मासिक राशिफल 2025 के अनुसार, यह महीना मकर राशि में जन्म लेने वाले जातकों के लिए कई मामलों में अच्छा रहने की संभावना है। इस महीने……(विस्तार से पढ़ें)
कुंभ राशि
महीने की शुरुआत में सूर्य, मंगल और शुक्र आपके दशम भाव में विराजमान रहेंगे जबकि राहु प्रथम भाव, केतु सप्तम भाव और……(विस्तार से पढ़ें)
मीन राशि
दिसंबर मासिक राशिफल 2025 के अनुसार, यह महीना मीन राशि के जातकों के लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। महीने में बृहस्पति महाराज पंचम भाव में……(विस्तार से पढ़ें)
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
1. दिसंबर में कौन सी एकादशी है?
इस महीने सफला एकादशी है।
2. 25 दिसंबर को क्या है?
इस दिन क्रिसमस डे मनाया जाता है।
3. संकष्टी चतुर्थी कब है?
इस बार यह 07 दिसंबर को पड़ रही है।
टैरो साप्ताहिक राशिफल 30 नवंबर से 06 दिसंबर, 2025: क्या होगा भविष्यफल?
टैरो साप्ताहिक राशिफल 30 नवंबर से 06 दिसंबर, 2025: दुनियाभर के कई लोकप्रिय टैरो रीडर्स और ज्योतिषयों का मानना है कि टैरो व्यक्ति की जिंदगी में भविष्यवाणी करने का ही काम नहीं करता बल्कि यह मनुष्य का मार्गदर्शन भी करता है। कहते हैं कि टैरो कार्ड अपनी देखभाल करने और खुद के बारे में जानने का एक ज़रिया है।
टैरो इस बात पर ध्यान देता है कि आप कहां थे, अभी आप कहां हैं या किस स्थिति में हैं और आने वाले कल में आपके साथ क्या हो सकता है। यह आपको ऊर्जा से भरपूर माहौल में प्रवेश करने का मौका देता है और अपने भविष्य के लिए सही विकल्प चुनने में मदद करता है। जिस तरह एक भरोसेमंद काउंसलर आपको अपने अंदर झांकना सिखाता है, उसी तरह टैरो आपको अपनी आत्मा से बात करने का मौका देता है।
आपको लग रहा है कि जैसे जिंदगी के मार्ग पर आप भटक गए हैं और आपको दिशा या सहायता की ज़रूरत है। पहले आप टैरो का मज़ाक उड़ाते थे लेकिन अब आप इसकी सटीकता से प्रभावित हो गए हैं या फिर आप एक ज्योतिषी हैं जिसे मार्गदर्शन या दिशा की ज़रूरत है या फिर आप अपना समय बिताने के लिए कोई नया शौक ढूंढ रहे हैं।
इन कारणों से या अन्य किसी वजह से टैरो में लोगों की दिलचस्पी काफी बढ़ गई है। टैरो डेक में 78 कार्ड्स की मदद से भविष्य के बारे में जाना जा सकता है। इन कार्ड्स की मदद से आपको अपने जीवन में मार्गदर्शन मिल सकता है।
टैरो की उत्पति 15वीं शताब्दी में इटली में हुई थी। शुरुआत में टैरो को सिर्फ मनोरंजन के रूप में देखा जाता था और इससे आध्यात्मिक मार्गदर्शन लेने का महत्व कम था। हालांकि, टैरो कार्ड का वास्तविक उपयोग 16वीं सदी में यूरोप के कुछ लोगों द्वारा किया गया जब उन्होंने जाना और समझा कि कैसे 78 कार्ड्स की मदद से भविष्य के बारे में जाना जा सकता है, उसी समय से इसका महत्व कई गुना बढ़ गया।
टैरो एक ऐसा ज़रिया है जिसकी मदद से मानसिक और आध्यात्मिक प्रगति को प्राप्त किया जा सकता है। आप कुछ स्तर पर अध्यात्म से, थोड़ा अपनी अंतरात्मा से और थोड़ा अपने अंर्तज्ञान और आत्म-सुधार लाने से एवं बाहरी दुनिया से जुड़ें।
तो आइए अब इस साप्ताहिक राशिफल की शुरुआत करते हैं और जानते हैं कि 30 नवंबर से 06 दिसंबर, 2025 तक का समय सभी 12 राशियों के लिए कैसे परिणाम लेकर आएगा?
टैरो साप्ताहिक राशिफल 30 नवंबर से 06 दिसंबर, 2025: राशि अनुसार राशिफल
मेष राशि
प्रेम जीवन: टेम्पेरेंस
आर्थिक जीवन: क्वीन ऑफ पेंटाकल्स
करियर: थ्री ऑफ स्वॉर्ड्स
स्वास्थ्य: फाइव ऑफ वैंड्स
मेष राशि के लोगों को द टेम्पेरेंस कार्ड मिला है जिसके अनुसार आपके रिश्ते में सम्मान, संतुलन और सुख-शांति देखने को मिलेगी। यह कार्ड एक ऐसे रिश्ते का प्रतीक है जहां मतभेदों को सौहार्दपूर्ण तरीके और धैर्य से हल किया जाता है। सिंगल जातकों को लंबे समय तक चलने वाले रिश्ते के लिए आत्म-संतुलन लाने, अपनी जरूरतों को समझने और धैर्य रखने की जरूरत है। वहीं रिवर्स्ड टेम्पेरेंस कार्ड संतुलन की कमी और मतभेद के संकेत देता है जबकि अपराइट टेम्पेरेंस कार्ड बहुत ज्यादा अति करने से बचने और रिश्तों में बीच का रास्ता निकालने की सलाह देता है।
टैरो साप्ताहिक राशिफल में क्वीन ऑफ पेंटाकल्स कार्ड का कहना है कि अगर आप समझदारी से अपने संसाधनों का उपयोग करते हैं, तो आप वित्तीय समृद्धि, स्थिरता और आर्थिक सफलता प्राप्त कर सकते हैं। इस कार्ड का कहना है कि इस समय आप वित्तीय स्तर पर स्थिरता प्राप्त कर सकते हैं या आपको किसी समझदार महिला का मार्गदर्शन मिल सकता है। यह कार्ड सिखाता है कि सुख-सुविधाओं का आनंद लेते हुए भी समझदारी से पैसों की बचत की जा सकती है। आपको सोच-समझकर फैसले लेने की सलाह दी जाती है।
आमतौर पर थ्री ऑफ स्वॉर्ड्स कार्ड करियर रीडिंग में दिल टूटने, नुकसान और निराशा को दर्शाता है। उदाहरण के तौर पर अचानक आपकी नौकरी जा सकती है, कोई बड़ा प्रोजेक्ट फेल हो सकता है या ऑफिस में झगड़े या धोखे की वजह से तनाव हो सकता है। यह कार्ड बताता है कि आपको अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है जैसे कि ऑफिस में राजनीति चल सकती है और आप अपने काम के प्रति पहले जैसा उत्साह महसूस नहीं कर पाएंगे। हालांकि, यह कार्ड अक्सर चुनौतीपूर्ण होता है और यह आपको ईमानदारी, स्पष्टता एवं अपने करियर की दिशा पर फिर से विचार करने के लिए कह रहा है।
स्वास्थ्य के मामले में आपको अपराइट फाइव ऑफ वैंड्स कार्ड मिला है जो कि फिर से स्वस्थ होने और बीमारी या लंबे समय से चली आ रही स्वास्थ्य समस्या पर विजय पाने की इच्छाशक्ति को दर्शाता है। अत्यधिक तनाव और थकान से बचने के लिए संतुलन बनाए रखना आवश्यक है। यह कार्ड अत्यधिक तनाव या थकान से बचने की सलाह देता है क्योंकि ये स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है।
भाग्यशाली अक्षर: ए और एल
वृषभ राशि
प्रेम जीवन: टेन ऑफ पेंटाकल्स
आर्थिक जीवन: सेवेन ऑफ पेंटाकल्स
करियर: सेवेन ऑफ वैंड्स
स्वास्थ्य: सिक्स ऑफ पेंटाकल्स
वृषभ राशि के जातकों को अपनी लव लाइफ में अपराइट टेन ऑफ पेंटाकल्स कार्ड मिला है। इस कार्ड के अनुसार आपके परिवार की नींव मजबूत रहेगी, आप अपने रिश्ते के प्रति समर्पित रहेंगे और परिवार में पारिवारिक मूल्य को महत्व देंगे। यह अक्सर विवाह, साथ रहने या परिवार शुरू करने के संकेत देता है। यह बताता है कि आपके और आपके पार्टनर के मूल्य एक जैसे होंगे। साथ ही यह कार्ड वित्तीय सुरक्षा के भी संकेत देता है एवं एक स्थिर, समृद्ध और सुरक्षित भविष्य की संभावना को दिखाता है। सिंगल जातकों के लिए इस कार्ड का कहना है कि उनकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है जो प्रतिबद्ध हो, परिवार पर ध्यान देता हो और उनके जैसे ही विचार रखता हो।
टैरो साप्ताहिक राशिफल में सेवेन ऑफ पेंटाकल्स कार्ड दर्शाता है कि अब आपकी मेहनत रंग लाने वाली है और आपको किसी इनाम, बोनस या फिर पुराने निवेश से लाभ मिलने के आसार हैं। यह कर्ड उपलब्धियों के लिए धैर्य और आभार रखने के लिए कह रहा है। इसके साथ ही आपको अपने भविष्य के लिए रणनीति बनानी चाहिए। यह कार्ड जल्दी पैसा कमाने वाली स्कीमों से बचने की भी सलाह दे रहा है।
करियर रीडिंग में आपको सेवेन ऑफ वैंड्स कार्ड मिला है जिसका मतलब है कि आपको करियर में अपनी उपलब्धियों, पद और ज्ञान को प्रतिद्वंदियों से बचाना होगा क्योंकि वे आपको नीचा दिखाने की कोशिश कर सकते हैं। यह कार्ड आपको आत्मविश्वास रखने, दृढ़ता और अपने विचारों एवं मूल्यों की रक्षा करने के लिए प्रेरित करता है। यह कार्ड चुनौतियों या विरोध से डरकर पीछे हटने के बजाय डटकर उनका सामना करने के लिए कह रहा है।
हेल्थ रीडिंग में आपको अपराइट सिक्स ऑफ पेंटाकल्स कार्ड मिला है जो कि सकारात्मक बदलाव की ओर संकेत कर रहा है। इसका अर्थ है कि आप शारीरिक या मानसिक समस्या के लिए किसी विशेषज्ञ की मदद ले सकते हैं या आपकी ऊर्जा और सेहत बेहतर हो सकती है। इस कार्ड का कहना है कि आप दूसरों के लिए जितना करेंगे, वे भी बदले में आपके लिए कुछ कर सकते हैं। यह कार्ड कहता है कि आपको दूसरों की मदद लेनी चाहिए और स्वस्थ होने के लिए अपनी देखभाल करने पर ध्यान देना चाहिए।
भाग्यशाली अक्षर: यू और वी
इस एपिसोड में जानिए — एकादशी व्रत के पीछे की गहरी वजह, शुभ मुहूरत और कैसे मनाएं — Mokshada Ekadashi से जुड़ी हर जरूरी जानकारी।
मिथुन राशि
प्रेम जीवन: टू ऑफ पेंटाकल्स
आर्थिक जीवन: द मून
करियर: नाइन ऑफ स्वॉर्ड्स
स्वास्थ्य: नाइन ऑफ पेंटाकल्स
टैरो साप्ताहिक राशिफल में टू ऑफ पेंटाकल्स कार्ड यह दिखाता है कि आप इस समय कई जिम्मेदारियों, पैसों या फिर दो रिश्तों के बीच संतुलन बनाने की कोशिश कर रहे हैं। आपको रिश्तों के मामले में थोड़ा लचीला बनने और सोच-समझकर फैसले लेने की जरूरत है ताकि आप अपने रिश्ते में संतुलन बना सकें और आगे का रास्ता तय कर सकें।इस कार्ड का कहना है कि आपको यह तय करना चाहिए कि असल में आपके लिए क्या जरूरी है। ऐसा कर के आप अपने जीवन और रिश्ते में आ रहे बदलावों को समझदारी से संभाल सकते हैं। यह कार्ड थोड़ा लचीलापन लाने, समझौता करने और ईमानदारी से खुद पर विचार करने की सलाह दे रहा है।
द मून टैरो कार्ड वित्तीय मसलों में गलतफहमियों, छिपी हुई समस्याओं और धोखे से सावधान रहने के संकेत दे रहा है। इस कार्ड का कहना है कि महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें, अपने मन की सुनें और कोई भी कदम उठाने से पहले पूरी जानकारी हासिल कर लें। निवेश या धन से जुड़ी चीज़ों में छिपी हुई समस्याओं या धोखाधड़ी से सावधान रहें। जो चीज़ बहुत ज्यादा सही या आकर्षक लगती है, हो सकता है कि वो असल में ठीक न हो।
करियर में मिथुन राशि को नाइन ऑफ स्वॉर्ड्स कार्ड मिला है जो कि अत्यधिक तनाव, चिंता और डर को दर्शाता है। यह कार्ड आपके ऑफिस के माहौल को हकीकत से ज्यादा बुरा दिखा सकता है और मानसिक थकान का कारण बन सकता है। करियर टैरो रीडिंग में नाइन ऑफ स्वॉर्ड्स कार्ड का कहना है कि आप अपनी नौकरी से असंतुष्ट रह सकते हैं। आप अपनी जिम्मेदारियों से बोझ और तनाव महसूस कर रहे हैं। अब आपको लग सकता है कि आपकी सहने की क्षमता खत्म हो चुकी है और अब आप कुछ और संभालने की स्थिति में नहीं हैं। आपके डर और चिंता का असर आपकी सोच पर भी पड़ सकता है और आपको लग सकता है कि आपकी पेशेवर स्थितियां आपकी सोच से ज्यादा मुश्किल हैं।
यहां तक पहुंचने के लिए आपने बहुत मेहनत की है इसलिए अब थोड़ा आराम करें और अपनी मौजूदा स्थिति का आनंद लें। मिथुन राशि वाले बुजुर्ग लोगों के लिए यह कार्ड रिटायरमेंट के संकेत दे रहा है। इसका मतलब है कि अब समय आ गया है जब अपको काम से ब्रेक लेकर अपनी मेहनत के फल का आनंद लेना चाहिए। सेहत के मामले में नाइन ऑफ पेंटाकल्स कार्ड एक शुभ संकेत है जो कि उत्तम स्वास्थ्य के संकेत देता है। यह कार्ड सफलता का संकेतक भी है इसलिए अगर आप सेहत, फिटनेस या जीवनशैली में सुधार के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं या किसी बीमारी या चोट से उबर रहे हैं, तो इसके लिए यह अनुकूल समय है।
भाग्यशाली अक्षर: के और पी
कर्क राशि
प्रेम जीवन: थ्री ऑफ वैंड्स
आर्थिक जीवन: फाइव ऑफ कप्स
करियर: द हिरोफैंट
स्वास्थ्य: थ्री ऑफ पेंटाकल्स
टैरो साप्ताहिक राशिफल में कर्क राशि को थ्री ऑफ वैंड्स कार्ड मिला है जो कि एक नए चरण की शुरुआत के संकेत दे रहा है। आप और आपका पार्टनर दोनों साथ मिलकर भविष्य की योजनाएं बना सकते हैं या किसी नए सफर पर जा सकते हैं जैसे कि एक साथ रहना या घूमने जाना। इस कार्ड का कहना है कि रिश्ते में संतुष्टि पाने और उसे लंबे समय तक बनाए रखने के लिए आपको अपने पार्टनर से खुलकर और आत्मविश्वास के साथ बात करनी चाहिए और साझा उद्देश्यों पर काम करना चाहिए।
वित्त के मामले में फाइव ऑफ कप्स कार्ड धन की हानि, निराशा या किसी अवसर के छूट जाने के संकेत दे रहा है। ऐसा अक्सर पुरानी गलतियों या फिजूल खर्च की वजह से हो सकता है। इस कार्ड का कहना है कि आपको नुकसान पर ज्यादा ध्यान नहीं देना चाहिए और जो कुछ भी आपके पास है, उस पर फोकस करें, अपने अनुभव से सीखें और नए अवसरों की तलाश करें। अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए यह कार्ड अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने, अपने संसाधनों का सही तरह से आंकलन करने और सकारात्मक सोच बनाए रखने की सलाह देता है।
द हिरोफैंट कार्ड पारंपरिक तरीकों से करियर में सफलता पाने, टीम के साथ मिलकर काम करने, सीखने और सिखाने को दर्शाता है। इस कार्ड का कहना है कि आपको संगठित सिस्टम या संस्थान में काम कर के प्रगति मिल सकती है। यह बताता है कि नियमों का पालन करें, अनुभवी लोगों से मार्गदर्शन लें और टीम के साथ मिलकर लक्ष्यों को पूरा करें। यह कार्ड आपको प्रेरित करता है कि आप अपने चुने हुए करियर पर टिके रहें और अपरांपरागत तरीकों की तुलना में सुरक्षा एवं स्थिरता को तरजीह दें।
स्वास्थ्य के मामले में आपको थ्री ऑफ पेंटाकल्स कार्ड मिला है जो कि मेहनत और आपसी सहयोग के ज़रिए प्रगति की ओर इशारा कर रहा है। इस कार्ड का कहना है कि आपके अपने शरीर और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर करने के प्रयास सफल होंगे। साथ ही किसी एक्सपर्ट की सलाह लेना या दूसरों के साथ मिलकर काम करना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। उल्टा आने पर यह कार्ड कहता है कि आपको ज्यादा सक्रिय रहना चाहिए, ज्यादा मेहनत करनी चाहिए और सेहत एवं सुरक्षा को लेकर लापरवाही नहीं करनी चाहिए क्योंकि आपकी वर्तमान की सोच या तरीका आपको कम प्रेरित या कम मेहनती बना सकता है।
भाग्यशाली अक्षर: एच और आई
सिंह राशि
प्रेम जीवन: द सन
आर्थिक जीवन: द फूल
करियर: थ्री ऑफ स्वॉर्ड्स (रिवर्स्ड)
स्वास्थ्य: जजमेंट
टैरो साप्ताहिक राशिफल का कहना है कि सिंह राशिके लोगों को द सन कार्ड मिला है जो कि रिश्ते में असीम खुशी, गर्मजोशी, ईमानदारी और सकारात्मकता एवं जोश से भरपूर संबंध का प्रतीक है। सिंगल जातकों की किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है और वे प्यार में पड़ सकते हैं। इस कार्ड का कहना है कि आपके रिश्ते में कुछ छिपे हुए मुद्दे सामने आ सकते हैं जिससे आपका रिश्ता मजबूत होगा या फिर बेहतर भविष्य के लिए आप तलाक का रास्ता चुन सकते हैं। वहीं जो लोग पहले से संबंध में हैं, उनके लिए यह कार्ड खुशियों से भरे मजबूत रिश्ते का संकेत देता है।
टैरो साप्ताहिक राशिफल के अनुसार द फूल कार्ड वित्तीय क्षेत्र में नए अवसरों, धन में वृद्धि या आय के नए तरीकों के संकेत दे रहा है। यह कार्ड आर्थिक मामलों को लेकर सकारात्मक सोच रखने के लिए कह रहा है। लेकिन आपको इन अवसरों का पूरी तरह से लाभ उठाने के लिए सावधानी, बुद्धिमानी और सोच-समझकर जोखिम उठाने की आवश्यकता है। हालांकि, इनवर्टिड आने पर द फूल कार्ड आपको जल्दबाज़ी में फैसले लेने, लापरवाही या बेवजह खर्चा करने से बचने की चेतावनी दे रहा है। इस कार्ड का कहना है कि कोई भी बड़ा वित्तीय निर्णय लेने से पहले अपनी आर्थिक स्थिति को अच्छे से समझ लें।
करियर रीडिंग में सिंह राशि के लोगों को थ्री ऑफ स्वॉर्ड्स रिवर्स्ड कार्ड कार्यक्षेत्र में मतभेद और तनाव के सुलझने को दर्शाता है। इससे आपके ऑफिस का माहौल शांत और lसकारात्मक हो सकता है और आपका काम के प्रति उत्साह बढ़ सकता है। यह कार्ड दिखाता है कि आप अब भी पुराने दुखों या अनुभवों को पकड़े हुए हैं, लेकिन आगे बढ़ने और सफलता पाने के लिए आपको इन नकारात्मक भावनाओं को छोड़ना होगा। ऐसा कर के आप मानिसक शांति, नई सोच और बेहतर अवसर पा सकते हैं।
स्वास्थ्य के मामले में आपको द अपराइट जजमेंट कार्ड मिला है जो कि बदलाव, स्वस्थ होने और जीवनशैली में कुछ जरूरी बदलाव करने के संकेत दे रहा है। इस कार्ड का कहना है कि आपको अपनी पुरानी स्वास्थ्य समस्याओं या गलतियों से सीखना चाहिए और आप जैसे हैं, खुद को वैसे ही स्वीकार करें और अपने आध्यात्मिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार लाने के लिए अपने मन की आवाज़ सुनें।
भाग्यशाली अक्षर: एम और जे
कन्या राशि
प्रेम जीवन: सेवेन ऑफ कप्स
आर्थिक जीवन: फोर ऑफ कप्स
करियर: क्वीन ऑफ वैंड्स
स्वास्थ्य: नाइन ऑफ स्वॉर्ड्स (रिवर्स्ड)
कन्या राशि के लोगों को लव लाइफ में सेवेन ऑफ कप्स कार्ड मिला है जो कि कई विकल्पों या कल्पनाओं को दर्शाता है। सिंगल जातकों को कई आकर्षण विकल्प या प्रेम के नए अवसर मिल सकते हैं। यह कार्ड आपको हकीकत और कल्पना में फर्क समझने के लिए कह रहा है एवं आपको लालच या भ्रम में आए बिना सोच-समझकर फैसला लेना है। जो जातक पहले से रिश्ते में हैं, उनके लिए यह कार्ड कहता है कि आपकी जिंदगी में पुराना प्यार वापस लौट सकता है या आप बेकार की इच्छाओं में उलझ सकते हैं।
फाइनेंशियल टैरो रीडिंग में आपको फोर ऑफ कप्स कार्ड मिला है जो कि दिखाता है कि आप अपनी मौजूदा वित्तीय स्थिति से असंतुष्ट, उदासीन या ऊब महसूस कर रहे हैं। आपको ऐसा लग सकता है कि दूसरों से तुलना या ध्यान भटकने की वजह से आपके हाथ से नए अवसर छूट रहे हैं। यह कार्ड आपको याद दिलाता है कि आपके पास जो भी है, उसके लिए आभारी रहें और नए अवसरों को खुलकर अपनाएं और दूसरों के पास क्या है, इसके बजाय अपनी तरक्की और लख्यों पर ध्यान दें।
करियर में कन्या राशि के जातकों को द क्वीन ऑफ वैंड्स कार्ड मिला है सफलता को दर्शाता है। इस कार्ड का कहना है कि आप आगे बढ़कर जिम्मेदारी ले सकते हैं, अपने विचारों को व्यक्त कर सकते हैं और उन्हें सच कर सकते हैं। आपके अंदर उत्साह, आत्मविश्वास, नेतृत्व करने की क्षमता और रचनातमक सोच मौजूद होगी। यह कार्ड संकेत देता है कि आपको नेतृत्व करने का काम मिल सकता है। आप अपनी ऊर्जा और उत्साह से दूसरों को प्रेरित करें एवं दृढ़ संकल्प के साथ नए और महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट शुरू करें।
टैरो हेल्थ रीडिंग में आपको नाइन ऑफ स्वॉर्ड्स रिवर्स कार्ड मिला है जिसके अनुसार सेहत के मामले में अब सुधार का समय है। आप स्वस्थ हो सकते हैं एवं आप आशा से भर सकते हैं और स्वस्थ होने की ओर आगे बढ़ सकते हैं। इस कार्ड का कहना है कि अब आपकी चिंता, तनाव और बुरे सपने खत्म हो सकते हैं। हालांकि, यह कार्ड मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं क और बदतर होने या आवश्यक सहायता न मिलने के संकेत भी दे रहा है। यह कार्ड कहता है कि आप अपने डर और चिंता का सामना करने से बच रहे हैं।
भाग्यशाली अक्षर: पी और के
तुला राशि
प्रेम जीवन: द हिरोफैंट
आर्थिक जीवन: ऐस ऑफ कप्स
करियर: थ्री ऑफ पेंटाकल्स
स्वास्थ्य: द हर्मिट
टैरो साप्ताहिक राशिफल में तुला राशि के जातकों को द हिरोफैंट कार्ड मिला है जो कि शादी, पांरपरिक मूल्यों और प्रेम संबंध में गहरी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। यह कार्ड दर्शाता है कि आपके और आपके पार्टनर का रिश्ता मजबूत होगा और जो जातक सिंगल हैं, उन्हें एक ऐसा साथी मिलने वाला है जो उनके विचारों और मूल्यों को समझेगा एवं लंबे समय तक रिश्ते को कायम रखने की इच्छा रखेगा। यह कार्ड आपको सलाह देता है कि आप अपने नैतिक मूल्ल्यों को बनाए रखें और अपने रिश्ते को साझा उद्देश्यों से मजबूत करें। अगर आप तैयार हैं, तो विवाह के बंधन में बंध सकते हैं।
अपराइट ऐस ऑफ कप्स कार्ड वित्तीय जीवन में नए अवसरों, बाहर से वित्तीय सहायता मिलने और आर्थिक स्थिरता से भावनात्मक संतुष्टि मिलने को दर्शाता है। यह सब चीज़ें आपको नए और रचनात्मक तरीके से धन कमाने के लिए प्रेरित करेंगे। यह कार्ड संकेत देता है कि आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर भावनात्मक रूप से संतुष्ट महसूस करेंगे। इस समय आपको मानसिक शांति और समृद्धि दोनों मिलेगी। यह कार्ड दर्शाता है कि आपको किसी विश्वसनीय व्यक्ति या स्रोत से आर्थिक सहायता या सही सलाह मिल सकती है।
थ्री ऑफ पेंटाकल्स कार्ड आपसी सहयोग, टीम के साथ मिलकर काम करने और अभ्यास एवं कड़ी मेहनत के ज़रिए नए स्किल सीखने को दर्शाता है। यह कार्ड बताता है कि जब अलग-अलग विचार और क्षमताएं मिलती हैं, तब वे मिलकर कुछ ऐसा बड़ा और शानदार परिणाम प्रदान करती हैं, जो व्यक्ति अकेले नहीं कर सकता है।
सेहत में तुला राशि वालों को अपराइट हर्मिट कार्ड मिला है जो कि आराम करने, खुद की देखभाल करने को बढ़ावा देता है और थकान एवं तनाव से बचने के लिए मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य पर जोर देता है। इस कार्ड का कहना है कि आपको आंतरिक मार्गदर्शन पर ध्यान देना चाहिए। अपनी सेहत को अच्छे से समझने और सही दिशा पाने के लिए आप शांत होकर सोचें, प्रकृति के नज़दीक समय बिताएं या तनावभरी स्थितियों से थोड़ी दूरी बनाकर रखें।
लव टैरो रीडिंग में वृश्चिक राशि के जातकों को ऐस ऑफ कप्स कार्ड मिला है जो कि प्यार में एक नई शुरुआत के संकेत दे रहा है। आप किसी से सच्चा प्यार कर सकते हैं और इस नए रिश्ते के काफी मजबूत होने की संभावना है। अगर आप पहले से किसी रिश्ते में हैं, तो आप अपने संबंध को अगले स्तर तक लेकर जा सकते हैं जैसे कि शादी कर सकते हैं।
टैरो साप्ताहिक राशिफल में फाइनेंस में आपको फोर ऑफ पेंटाकल्स कार्ड मिला है जो कि कंजूसी, नुकसान होने के डर या भौतिक चीज़ों से जरूरत से ज्यादा लगाव रखने को दर्शाता है। यह कार्ड स्थिरता, सुरक्षा और अपनी आर्थिक संपन्नता को सुरक्षित रखने का भी प्रतीक है। यह कार्ड आपको सलाह देता है कि आपको भविष्य के लक्ष्यों जैसे कि घर खरीदने या रिटायरमेंट के लिए पैसों की बचत करनी चाहिए। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि सिर्फ भौतिक रूप से संपन्न नहीं होना है बल्कि उदारता और बड़ी सोच एवं जीवन में सकारात्मकता को लेकर भी संतुलन बनाए रखना है।
करियर रीडिंग में आपको किंग ऑफ कप्स कार्ड मिला हे जो कि करियर में कूटनीति और भावनात्मक बुद्धिमत्ता का प्रतीक है। यह कार्ड बताता है कि आपको किसी उम्रदराज समझदार व्यक्ति के मार्गदर्शन से करियर में सफलता मिलने के योग हैं। इस कार्ड का कहना है कि आपको अपने काम और निजी जीवन में संतुलन बनाए रखना चाहिए और वित्तीय मामलों में समझदारी से निर्णय लेना चाहिए। आपको रचनात्मक या दूसरों की मदद करने वाले क्षेत्रों जैसे कि थेरेपी या हेल्थकेयर में अधिक सफलता मिलने की संभावना है।
स्वास्थ्य के मामले में ऐस ऑफ वैंड्स कार्ड एक शुभ संकेत है। जिन लोगों की संतान पाने की इच्छा है, उनके लिए यह समय प्रजनन क्षमता के बढ़ने या स्वस्थ गर्भधारण का हो सकता है। आप मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे और आपकी ऊर्जा एवं उत्साह में भी वृद्धि होगी। यह कार्ड स्वास्थ्य को लेकर नई शुरुआत को दर्शाता है और सेहत को लेकर कोई कदम उठाने जैसे कि नई डाइट या एक्सरसाइज अपनाने के लिए कह रहा है।
भाग्यशाली अक्षर: एन और टी
धनु राशि
प्रेम जीवन: सेवेन ऑफ वैंड्स
आर्थिक जीवन: सिक्स ऑफ पेंटाकल्स
करियर: द एम्प्रेस
स्वास्थ्य: जस्टिस
धनु राशि को सेवेन ऑफ वैंड्स कार्ड मिला है। अगर आप रिश्ते में हैं, तो इस कार्ड के अनुसार आपको भविष्य में अड़चनें देखनी पड़ सकती हैं और अपने रिश्ते को बनाए रखने के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है। यह परेशानी रिश्ते के अंदर से भी आ सकती है जब आप या आपका पार्टनर किसी समस्या के लिए एक-दूसरे को दोष देने की कोशिश कर सकते हैं। माइनर अर्काना कार्ड यह भी बताता है कि आपको अपने रिश्ते में किसी और को दखल नहीं देना चाहिए और उसे नकारात्मक चीज़ों से बचाना और सुरक्षित रखना चाहिए।
सिक्स ऑफ पेंटाकल्स कार्ड दर्शाता है कि यह समय वित्तीय स्थिरता का है। इस समय आप दूसरों की मदद करने में सक्षम हो सकते हैं क्योंकि आपने खुद के लिए पर्याप्त धन कमा लिया है। इस कार्ड का यह भी कहना है कि आपको अपने नेटवर्क की मदद से वेतन में वृद्धि या अच्छी सैलरी वाली नौकरी भी मिल सकती है जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
करियर टैरो रीडिंग में आपको द एम्प्रेस कार्ड मिला है जो कि संपन्नता, नए विचारों और विकास को दर्शाता है। इस समय आपको नए कार्यों में सफलता और वित्तीय लाभ प्राप्त होगा। यह कार्ड आपको अपने विचारों को बेहतर करने के लिए प्रेरित कर रहा है। इसके साथ ही आपको अपने अनूठे दृष्टिकोण को स्वीकार करना चाहिए और करियर के क्षेत्र में अपने लक्ष्यों को पाने के लिए साहसिक कदम उठाने चाहिए। आपकी उपलब्धियां बढ़ेंगी, आपको अपने सहकर्मियों से सहारात्मक प्रतिक्रिया मिलेगी और आपके ऑफिस का माहौल सकारात्मक रह सकता है।
द जस्टिस टैरो कार्ड आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर ईमानदार रहने और किसी भी चीज़ की अति करने से बचने की सलाह दे रहा है। यह कार्ड आपको संतुलन रखने, अपनी देखभाल करने और संयम रखने के लिए कह रहा है ताकि स्वास्थ्य समस्याओं से बचा या उनका इलाज किया जा सके। द जस्टिस इनवर्टिड कार्ड असंतुलन, अनुचित तरीके से देखभाल करने या जिम्मेदारी से बचने को दर्शता है।
भाग्यशाली अक्षर: डी और ध
मकर राशि
प्रेम जीवन: थ्री ऑफ वैंड्स
आर्थिक जीवन: ऐट ऑफ पेंटाकल्स
करियर: फाइव ऑफ स्वॉर्ड्स
स्वास्थ्य: ऐट ऑफ वैंड्स
मकर राशि के लोगों को थ्री ऑफ वैंड्स कार्ड मिला है जो कि प्यार में विकास, प्रगति और रिश्ते के उज्जवल भविष्य का प्रतीक है। इस कार्ड का कहना है कि आप आपसी तैयारी, बातचीत और समर्पण के ज़रिए रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए तैयार हैं। यह कार्ड आपको सलाह देता है कि आप दीर्घकालिक लक्ष्यों को साथ मिलकर तय करें जैसे कि साथ रहना, शादी करना या विदेश जाना और फिर इन सपनों को साकार करने के लिए निर्णायक कदम उठाएं।
फाइनेंस में आपको ऐट ऑफ पेंटाकल्स कार्ड मिला है जो कि वित्तीय स्थिरता और मेहनत का फल मिलने को दर्शाता है। आप अपनी कड़ी मेहनत और विशेषज्ञता से अपनी नौकरी में उन्नति या प्रमोशन प्राप्त कर सकते हैं। यह कार्ड कहता है कि समझदारी से निर्णय लेने और लगातार प्रयास करने से आपकी स्थिति मजबूत हो सकती है। अब आपको अपने पहले के वित्तीय प्रयासों और सावधानी से मेहनत करने के लिए इनाम मिल सकता है।
फाइव ऑफ स्वॉर्ड्स कार्ड कार्यक्षेत्र में शत्रुता, असहमति और बातचीत में कमी को दर्शाता है। इससे अक्सर बहस, किसी का परेशान करना या कमजोर नेतृत्व जैसे परिणाम मिलते हैं। यह कार्ड संकेत देता है कि आपके ऑफिस का माहौल नकारात्मक हो सकता है जहां आपको मुश्किल निर्णय लेने पड़ सकते हैं। साथ ही यह कार्ड खुद को नुकसान होने, अनैतिक व्यवहार और अर्थहीन सफलता में फंसने से सावधान रहने के लिए कह रहा है।
स्वास्थ्य के मामले में आपको ऐट ऑफ वैंड्स कार्ड मिला है जो कि तेजी से स्वस्थ होने और सकारात्मक बदलाव के संकेत देता है। इस कार्ड का कहना है कि आप जल्दी से स्वास्थ्य समस्याओं को पार कर पाएंगे और अधिक ऊर्जावान एवं जीवंत महसूस करेंगे। यह कार्ड बताता है कि व्यायाम करने और सक्रिय जीवनशैली अपनाना आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद रह सकता है। इसके अलावा आपको अपनी दिनचर्या में बदलाव लाने या उससे ब्रेक लेने की जरूरत है।
भाग्यशाली अक्षर: ख और घ
कुंभ राशि
प्रेम जीवन: नाइट ऑफ वैंड्स
आर्थिक जीवन: द लवर्स
करियर: व्हील ऑफ फॉर्च्यून
स्वास्थ्य: द एम्पेरर
कुंभ राशि वालों को नाइट ऑफ वैंड्स कार्ड प्यार में रोमांचक और अनेपक्षित अनुभव को दर्शाता है। इस कार्ड का कहना है कि आपकी जिंदगी में कोई आकर्षण लेकिन साहसी व्यक्ति आ सकता है। यह कार्ड बताता है कि आप जोश और ऊर्जा से भरपूर एवं साहसिक प्रयाय कर सकते हैं। यह कार्ड आपको चेतावनी देता है कि आपको प्रतिबद्धता से डरना नहीं चाहिए और रिश्ते को मजबूत एंव लंबे समय तक बनाए रखने के लिए जोश के साथ संयम और धैर्य जरूरी है।
आर्थिक जीवन में आपको द लवर्स टैरो कार्ड मिला है जो कि महत्वपूर्ण वित्तीय निर्णयों का प्रतीक है। आपको दो अलग-अलग वित्तीय विकल्पों के बीच में किसी एक को चुनना पड़ सकता है। यह कार्ड कहता है कि आपको मूल सिद्धांतों के अनुसार फैसले लेने चाहिए ताकि दीर्घकालिक समृद्धि बनी रहे। साथ ही यह कार्ड सफल और मजबूत साझेदारी का संकेत देता है जिसें लोग मिलकर किसी एक वित्तीय लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। इस कार्ड के आने का मतलब है कि आपको सोच-समझकर निर्णय लेना चाहिए।
करियर रीडिंग में व्हील ऑफ फॉर्च्यून कार्ड कार्यक्षेत्र में बदलाव के संकेत दे रहा है। यह कार्ड अक्सर बड़े बदलाव, नए अवसरों या करियर में एक नई शुरुआत को दर्शाता है। अपराइट कार्ड कहता है कि आप इन बदलावों को पूरे मन से स्वीकार करें, जीवन के चक्र को समझें और सही समय पर अवसरों का लाभ उठाने के लिए सोच-समझकर निर्णय लें।
हेल्थ रीडिंग में आपको द एम्पेरर कार्ड मिला है जो कि व्यवस्था, खुद पर नियंत्रण रखने और संतुलन को दर्शाता है। इस कार्ड का कहना है कि नियमित व्यायाम, आहार और नींद के ज़रिए अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य की जिम्मेदारी लें। अपने शरीर से मिल रहे संकेतों को समझें, जरूरत पड़ने पर मेडिकल उपचार लें और अत्यधिक काम कर के अपनी सेहत को खतरे में न डालें।
मीन राशि के लोगों को लव लाइफ में द वर्ल्ड कार्ड मिला है जिसके अनुसार आप रिश्ते में पूर्ण, संतुष्ट और आनंद महसूस करेंगे जैसे कि शादी या परिवार की शुरुआत कर सकते हैं। इस कार्ड का कहना है कि अब आप खुश रहने और एक अच्छे रिश्ते के लिए तैयार हैं। सिंगल जातकों के लिए इस कार्ड का कहना है कि वे अपने साथ संतुष्ट रहेंगे और उन्हें कोई शानदार साथी मिल सकता है। शायद उनकी किसी यात्रा के दौरान या किसी नई जगह पर किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो जाए।
किंग ऑफ पेंटाकल्स कार्ड कड़ी मेहनत और समझदारी से किए गए निवेश से आर्थिक सुरक्षा और स्थिरता पाने के संकेत दे रहा है। इससे आप समृद्ध बनेंगे और इसे अपने प्रियजनों के साथ पूरी उदारता के साथ साझा करेंगे। यह कार्ड बताता है कि इस समय आप एक सफल व्यवसाय, संसाधनों का अच्छे से प्रबंधन करने और रणनीतिक योजना बनाने से आर्थिक रूप से अच्छी प्रगति कर रहे हैं।
टैरो साप्ताहिक राशिफल के अनुसार फोर ऑफ वैंड्स कार्ड करियर में सफलता, स्थिरता, कार्यक्षेत्र में लोगों के साथ अच्छे संबंध और कोई बड़ी उपलब्धि जैसे कि प्रमोशन या प्रोजेक्ट के पूरे होने के संकेत दे रहा है। जब कोई करियर में बड़ी उपलब्धि हासिल करता है, तब यह कार्ड अक्सर दिखाई देता है जो कि खुशी और संतुष्टि लेकर आता है। यह कार्ड कहता है कि आपके सहकर्मी आपका सहयोग और प्रोत्साहित करेंगे एवं आपकी एक अच्छी टीम बनेगी और आपके ऑफिस का माहौल भी सकारात्मक रहने वाला है।
टैरो कार्ड रीडिंग के अनुसार नाइन ऑफ वैंड्स कार्ड हेल्थ में थकान और सुस्ती के संकेत दे रहा है जो कि अक्सर बहुत ज्यादा काम करने की वजह से होती है। साथ ही किसी पुरानी बीमारी या बार-बार किसी बीमारी के होने के कारण भी ऐसा हो सकता है। समस्या को सुलझाने के लिए आपको अपनी बची हुई ऊर्जा को समझदारी से इस्तेमाल करना चाहिए क्योंकि अब राहत पाने और आराम करने का समय आने ही वाला है। अगर आप लगातार मिल रही चुनौतियों या परेशानियों से थक गए हैं, तो आपको मदद लेनी चाहिए। यह कार्ड कहता है कि आप अपनी सीमाएं तय करें और उनके महत्व को समझें।
इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
प्रश्न 1. कौन सा टैरो डेक समझने में बहुत आसान है?
उत्तर. राइडर वेट टैरो डेक
प्रश्न 2. कौन सा टैरो कार्ड बदलाव को दर्शाता है?
उत्तर. डेथ कार्ड
प्रश्न 3. 5 नंबर कार्ड से कौन सा ग्रह संबंधित है?
उत्तर. बुध ग्रह
अंक ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल: 30 नवंबर से 06 दिसंबर, 2025
कैसे जानें अपना मुख्य अंक (मूलांक)?
अंक ज्योतिष साप्ताहिक भविष्यफल जानने के लिए अंक ज्योतिष मूलांक का बड़ा महत्व है। मूलांक जातक के जीवन का महत्वपूर्ण अंक माना गया है। आपका जन्म महीने की किसी भी तारीख़ को होता है, उसको इकाई के अंक में बदलने के बाद जो अंक प्राप्त होता है, वह आपका मूलांक कहलाता है। मूलांक 1 से 9 अंक के बीच कोई भी हो सकता है, उदाहरणस्वरूप- आपका जन्म किसी महीने की 10 तारीख़ को हुआ है तो आपका मूलांक 1+0 यानी 1 होगा।
इसी प्रकार किसी भी महीने की 1 तारीख़ से लेकर 31 तारीख़ तक जन्मे लोगों के लिए 1 से 9 तक के मूलांकों की गणना की जाती है। इस प्रकार सभी जातक अपना मूलांक जानकर उसके आधार पर साप्ताहिक राशिफल जान सकते हैं।
अपनी जन्मतिथि से जानें साप्ताहिक अंक राशिफल (30 नवंबर से 06 दिसंबर, 2025)
अंक ज्योतिष का हमारे जीवन पर सीधा प्रभाव पड़ता है क्योंकि सभी अंकों का हमारे जन्म की तारीख़ से संबंध होता है। नीचे दिए गए लेख में हमने बताया है कि हर व्यक्ति की जन्म तिथि के हिसाब से उसका एक मूलांक निर्धारित होता है और ये सभी अंक अलग-अलग ग्रहों द्वारा शासित होते हैं।
जैसे कि मूलांक 1 पर सूर्य देव का आधिपत्य है। चंद्रमा मूलांक 2 का स्वामी है। अंक 3 को देव गुरु बृहस्पति का स्वामित्व प्राप्त है, राहु अंक 4 का राजा है। अंक 5 बुध ग्रह के अधीन है। 6 अंक के राजा शुक्र देव हैं और 7 का अंक केतु ग्रह का है। शनिदेव को अंक 8 का स्वामी माना गया है। अंक 9 मंगल देव का अंक है और इन्हीं ग्रहों के परिवर्तन से जातक के जीवन में अनेक तरह के परिवर्तन होते हैं।
बृहत् कुंडलीमें छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरालेखा-जोखा
मूलांक 1
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख़ को हुआ है)
आमतौर पर इस मूलांक वाले जातक अधिक सख्त होते हैं और अपने सिद्धांतों पर ही चलना पसंद करते हैं। इसके अलावा ये जातक कुछ सिद्धांतों को अपनी पूरी समझ के साथ अपनाते हैं और उनके प्रति प्रतिबद्ध रहते हैं। ये अधिक यात्रा कर सकते हैं।
प्रेम जीवन: इस समय आप अपने जीवनसाथी के साथ अधिक वफादार हो सकते हैं। आप दोनों के मन में एक-दूसरे के लिए अच्छी भावनाएं होंगी और आप दोनों अपने रिश्ते में खुश रहेंगे। इससे आप दोनों का रिश्ता भी मजबूत होगा।
शिक्षा: इस सप्ताह आप उच्च शिक्षा जैसे कि मैनेजमेंट डिसिप्लिन, बिज़नेस स्टैस्टिक्स की पढ़ाई कर सकते हैं जिससे आपको अपनी योग्यता को पहचानने में मदद मिल सकती है। आप व्यापार करने के लिए एडवांस स्टडीज़ भी कर सकते हैं।
पेशेवर जीवन: नौकरीपेशा जातक इस सप्ताह अपने जीवन में उच्च लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल हो सकते हैं और मान्यता प्राप्त कर सकते हैं। आप अपने सहकर्मियों के साथ प्रतिस्पर्धा करने में सक्षम होंगे और आप कुछ बेहतरीन काम कर सकते हैं। यदि आप बिज़नेस करते हैं, तो आप सट्टा और ट्रेडिंग जैसे कामों में शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं।
सेहत: इस सप्ताह आपका जीवन स्तर बहुत अच्छा रहने वाला है जिससे आप अपने स्वास्थ्य को भी दुरुस्त रख पाएंगे।
उपाय: आप नियमित रूप से 19 बार ‘ॐ भास्कराय नम:’ मंत्र का जाप करें।
इस एपिसोड में जानिए — एकादशी व्रत के पीछे की गहरी वजह, शुभ मुहूरत और कैसे मनाएं — Mokshada Ekadashi से जुड़ी हर जरूरी जानकारी।
मूलांक 2
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख़ को हुआ है)
इस मूलांक वाले जातक अधिक यात्रा कर सकते हैं। इन लोगों की जिंदगी में बदलाव और स्थान परिवर्तन होते रहते हैं। ये मूडी स्वभाव के भी हो सकते हैं।
प्रेम जीवन: इस सप्ताह आप अपने जीवनसाथी के साथ खुश रहेंगे। ऐसा आपकी ओर से अपने पार्टनर के साथ अच्छा तालमेल बनाए रखने की वजह से हो सकता है।
शिक्षा: इस समय छात्र पढ़ाई के मामले में अपने कौशल को दिखाने के लिए अपनी एक खास जगह बना सकते हैं। आप खासतौर पर केमिस्ट्री, फिजिक्स और ग्राफिक्स डिज़ाइनिंग आदि जैसे विषयों में उत्कृष्टता प्राप्त करेंगे।
पेशेवर जीवन: नौकरीपेशा जातकों को इस सप्ताह बड़ी सफलता मिलने के योग हैं। आपको विदेश में भी कोई काम मिल सकता है। वहीं व्यापारियों को इस समय अपनी उम्मीद से ज्यादा मुनाफा होने के आसार हैं।
सेहत: इस सप्ताह जोश और उत्साह से भरे रहने के कारण आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है।
उपाय: आप नियमित रूप से 20 बार ‘ॐ चंद्राय नम:’ मंत्र का जाप करें।
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख़ को हुआ है)
मूलांक 3 वाले जातक अधिक दृढ़ निश्चयी हो सकते हैं और इस वजह से ये मुश्किल चुनौतियों का सामना करने में सक्षम होते हैं। ये जातक आध्यात्मिक प्रवृत्ति के हो सकते हैं और ईश्वर से डरने वाले होते हैं।
प्रेम जीवन: जीवनसाथी के साथ रिश्ते में खुशियां बनी रहेंगी। आप दोनों का रिश्ता मजबूत होगा और आप अपने पार्टनर के साथ रिश्ते में सुख-शांति बनाए रखने का एक बेहतरीन उदाहरण पेश करेंगे।
शिक्षा: इस समय बिज़नेस मैनेजमेंट स्टडीज़ और अन्य विषय आपके लिए आसान साबित होंगे और आप अच्छा प्रदर्शन करने में सक्षम होंगे।
पेशेवर जीवन: इस सप्ताह के दौरान नौकरीपेशा जातक अपने काम में विशेषज्ञता हासिल कर सकते हैं। इस समय आप अधिक यात्राएं कर सकते हैं और ये यात्राएं आपके उत्साह को बढ़ाने का काम करेंगी। बिज़नेस के मामले में व्यापारिक डील आपकी उम्मीद से ज्यादा बेहतर हो सकती हैं।
सेहत: इस सप्ताह आप उच्च स्तर की ऊर्जा से भरपूर रहने वाले हैं। आप सकारात्मक महसूस करेंगे जिससे आपके उत्साह में भी वृद्धि देखने को मिलेगी।
उपाय: आप बृहस्पतिवार के दिन बृहस्पति ग्रह के लिए यज्ञ-हवन करें।
मूलांक 4
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22, 31 तारीख़ को हुआ है)
मूलांक 4 वाले जातक हंसमुख व्यवहार के होते हैं। आमतौर पर ये जातक अधिक पैसा कमाने को लेकर जुनून रखते हैं और इसमें खुद को सुरक्षित महसूस करते हैं।
प्रेम जीवन: पार्टनर के साथ रिश्ते को लेकर यह सप्ताह ज्यादा अनुकूल नहीं रहने वाला है। आपको अपने रिश्ते को बनाए रखने के लिए जीवनसाथी के साथ तालमेल बिठाने की जरूरत है।
शिक्षा: इस सप्ताह आपको पढ़ाई के मामले में कोई बड़ा निर्णय लेने से बचना चाहिए क्योंकि हो सकता है कि उसका परिणाम आपके पक्ष में न आए। अधिक अंक प्राप्त करने के लिए आपको अपनी एकाग्रता बढ़ाने की जरूरत है।
पेशेवर जीवन: यह सप्ताह नौकरीपेशा जातकों के लिए ज्यादा अच्छा नहीं रहने वाला है। आपके ऊपर काम का दबाव बढ़ सकता है जिससे आप अपने कार्यक्षेत्र में असंतुष्ट महसूस कर सकते हैं। वहीं व्यापारियों को अधिक मुनाफा कमाने के लिए अपने बिज़नेस को व्यवस्थित करने की आवश्यकता है।
सेहत: आपको इस सप्ताह सही समय पर खाना न खाने की वजह से पाचन से संबंधित समस्याएं होने की आशंका है इसलिए आपको समय पर खाना खाने की सलाह दी जाती है।
उपाय: आप नियमित रूप से 22 बार ‘ॐ महाकाली नम:’ मंत्र का जाप करें।
मूलांक 5
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 5, 14, 23 तारीख़ को हुआ है)
मूलांक 5 वाले जातक तर्कशील और हंसमुख स्वभाव वाले होते हैं। इसके अलावा इन जातकों की व्यवसाय करने में अधिक रुचि होती है और ये उससे लाभ कमा सकते हैं।
प्रेम जीवन: इस समय आपके और आपके पार्टनर के बीच बातचीत कम होने के कारण आपके रिश्ते में प्यार की कमी हो सकती है। अपने रिश्ते में खुशियों को बनाए रखने के लिए आपको अपने जीवनसाथी के साथ तालमेल बिठाने की जरूरत है।
शिक्षा: इस सप्ताह छात्र पढ़ाई में अच्छे परिणाम और उच्च अंक प्राप्त करने में असमर्थ रह सकते हैं। आपको उच्च अंक प्राप्त करने के लिए अधिक सचेत रहने और व्यवस्थित तरीके से पढ़ाई करने की आवश्यकता है।
पेशेवर जीवन: इस समय नौकरीपेशा जातक अपनी मौजूदा नौकरी में काम के संबंध में अधिक लाभ प्राप्त करने में पीछे रह सकते हैं। आप उच्च प्रगति के लिए मौजूदा नौकरी को बदलने के बारे में भी सोच सकते हैं। यदि आप बिज़नेस करते हैं, तो आपको अधिक मुनाफा कमाने के लिए व्यवसाय में नए विचारों या पद्धतियों को अपनाने की जरूरत हो सकती है।
सेहत: इस सप्ताह आपको त्वचा से संबंधित समस्याएं होने का डर है जो कि एलर्जी और इम्युनिटी के कमजोर होने के कारण हो सकता है।
उपाय: आप नियमित रूप से 41 बार ‘ॐ बुधाय नम:’ मंत्र का जाप करें।
मूलांक 6
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 6, 15, 24 तारीख़ को हुआ है)
इस मूलांक वाले जातक मौज-मस्ती करने वाले होते हैं और जिंदगी को ज्यादा गंभीरता से नहीं लेते हैं। इसके अलावा इन लोगों को मिठाईयां और कन्फेक्शनरी आदि पर अधिक पैसा खर्च करना पसंद होता है।
प्रेम जीवन: आपके और आपके जीवनसाथी के बीच विचारों को लेकर मतभेद हो सकते हैं जिससे आपके रिश्ते से खुशियां नदारद रह सकती हैं।
शिक्षा: इस सप्ताह छात्र अपने साथियों के साथ प्रतिस्पर्धा करने में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाएंगे या फिर वे उच्च अंक प्राप्त करने में भी पीछे रह सकते हैं। आपको पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।
पेशेवर जीवन: नौकरीपेशा जातक करियर के क्षेत्र में ॐचाईयां छूने और पहचान पाने में असफल हो सकते हैं। आपको किसी चीज़ की कमी लग सकती है। यदि आप व्यवसाय करते हैं, तो इस सप्ताह आप अधिक मुनाफा कमाने की स्थिति में नहीं होंगे।
सेहत: आपको इस सप्ताह शुगर से संबंधित समस्याएं होने की आशंका है। ऐसा गलत समय पर खाने या खाने पर कंट्रोल न रखने की वजह से हो सकता है।
उपाय: आप नियमित रूप से 33 बार ‘ॐ शुक्राय नम:’ मंत्र का जाप करें।
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 7, 16, 25 तारीख़ को हुआ है)
इस मूलांक वाले जातक अपने विचारों को स्पष्ट रूप से व्यक्त नहीं कर पाते हैं और ये इनकी बातों में भी दिख सकता है। इसके अलावा ये जातक हमेशा भौतिक चीज़ों से दूर रहते हैं।
प्रेम जीवन: इस सप्ताह हो सकता है कि आप अपने जीवनसाथी से अपने विचारों को स्पष्ट रूप से व्यक्त न कर पाएं। आप अपने पार्टनर से पारिवारिक समस्याओं के बारे में कोई सच छिपा सकते हैं और इसकी वजह से आप दोनों के बीच बहस होने की आशंका है।
शिक्षा: पढ़ाई के मामले में इस समय छात्रों की याद रखने की क्षमता औसत रहेगी जिस वजह से आप उच्च अंक प्राप्त करने में पीछे रह सकते हैं। आपको अपनी एकाग्रता को बढ़ाने की जरूरत है।
पेशेवर जीवन: नौकरीपेशा जातकों के लिए यह समय अनुकूल नहीं है और उनके ऊपर काम का दबाव बहुत ज्यादा बढ़ सकता है जिसे संभाल पाना उनके लिए मुश्किल हो सकता है। यदि आप बिज़नेस करते हैं, तो आपके प्रतिद्वंदी छिपकर आपका विरोध कर सकते हैं। इसकी वजह से आपके हाथ से अधिक मुनाफे के छूटने का डर है।
सेहत: इस सप्ताह इम्युनिटी के कमज़ोर होने और एलर्जी के कारण आपको त्वचा पर दाने हो सकते हैं। अपने स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए अच्छा उपचार लेने की आवश्यकता है।
उपाय: नियमित रूप से 41 बार ‘ॐ गं गणपतये नम: का जाप करें’।
ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्तजन्म कुंडली प्राप्त करें।
मूलांक 8
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 8, 17, 26 तारीख़ को हुआ है)
इस मूलांक वाले जातकों के लिए शीर्ष पर टिके रहने के लिए सोच-विचार कर के कार्य करना और व्यवस्थित योजना अपनाना आवश्यक है। इसके अलावा आपको कोई बड़े निर्णय लेने जैसे कि नया निवेश करने से भी बचना चाहिए वरना आपको हानि हो सकती है।
प्रेम जीवन: आपको अपने जीवनसाथी या प्रेमी से अच्छे संबंध बनाए रखने में अपने दोस्तों की ओर से परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अपने पार्टनर के साथ अच्छे संबंध बनाए रखने के लिए आपको तालमेल बिठाने की आवश्यकता है।
शिक्षा: इस समय छात्रों को धैर्य रखने और अधिक दृढ़ निश्चयी रहने की सलाह दी जाती है। इससे आपको उच्च अंक प्राप्त करने में मार्गदर्शन मिल सकता है। पढ़ाई के मामले में शीर्ष पर पहुंचने के लिए आपको अधिक धैर्य रखने की जरूरत है।
पेशेवर जीवन: यदि आप नौकरीपेशा जातक हैं, तो हो सकता है कि आप जो काम कर रहे हैं, उसके लिए आपको मान्यता न मिल पाए और यह बात आपको परेशान कर सकती है। वहीं अगर आप बिज़नेस करते हैं, तो आपको पुरानी तकनीकों पर ही बने रहने की वजह से नुकसान उठाना पड़ सकता है।
सेहत: आपको तनाव की वजह से टांगों और जोड़ों में दर्द की शिकायत हो सकती है जो कि आपके लिए हानिकारक साबित हो सकती है। आपको पीठ में गंभीर दर्द भी हो सकता है जिससे आपके स्वास्थ्य में गिरावट आने की आशंका है।
उपाय: आप रोज़ 11 बार ‘ॐ हनुमते नम:’ मंत्र का जाप करें।
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 9, 18, 27 तारीख़ को हुआ है)
मूलांक 9 वाले जातक जन्म से ही सिद्धांतवादी होते हैं। इन लोगों के अंदर अधिक प्रशासनिक कौशल हो सकते हैं।
प्रेम जीवन: इस सप्ताह आप अपने जीवनसाथी के साथ अधिक ईमानदार नज़र आएंगे जिससे आप दोनों का रिश्ता मजबूत हो सकता है। आप अपने रिश्ते को लेकर प्रतिबद्ध रह सकते हैं और आपके इस व्यवहार से आपका पार्टनर प्रसन्न महसूस कर सकता है।
शिक्षा: पढ़ाई की बात करें, तो इस सप्ताह छात्र एडवांस स्टडीज़ जैसे कि इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और पढ़ाई में रुचि और फोकस बनाए रखने के कारण आपके अंदर ऐसे गुण आ सकते हैं।
पेशेवर जीवन: आप काम के प्रति अपने अनूठे दृष्टिकोण की वजह से शीर्ष स्थान पर बने रह सकते हैं और आप अपने साथियों से मान्यता प्राप्त करने में सक्षम हो सकते हैं। यदि आप बिज़नेस करते हैं, तो आप उभरते हुए व्यापारियों के लिए मार्गदर्शक के रूप में कार्य कर सकते हैं। व्यापार के क्षेत्र में ऐसा करने से आपको शानदार परिणाम मिलने की उम्मीद है।
सेहत: इस सप्ताह आपको कोई स्वास्थ्य समस्याएं परेशान नहीं करेंगी। आपको कभी-कभी चक्कर आ सकते हैं और आपको सिरदर्द के अलावा और कोई समस्या नहीं होगी।
उपाय: आप नियमित रूप से 27 बार ‘ॐ भूमि पुत्राय नम:’ का जाप करें।
इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
प्रश्न 1. मूलांक 1 के स्वामी ग्रह का नाम क्या है?
उत्तर. इस मूलांक पर सूर्य देव का आधिपत्य है।
प्रश्न 2. मूलांक 3 पर किस ग्रह का आधिपत्य है?
उत्तर. इस अंक पर बृहस्पति का प्रभुत्व है।
प्रश्न 3. 9 नंबर के भगवान कौन हैं?
उत्तर. इस अंक के भगवान हनुमान जी हैं।
कब है गीता जयंती? जानें तिथि, मुहूर्त, महत्व और सही पूजा विधि!
गीता जयंती 2025: सनातन धर्म में हर व्रत एवं त्योहार को विशेष स्थान दिया गया है और इन्हीं में से एक है गीता जयंती। हिंदू धर्म के लिए गीता एक अत्यंत पवित्र और धार्मिक ग्रंथ है जो मनुष्य को जीवन के अंधकार के बीच रोशनी का मार्ग दिखाती है और अधर्म से धर्म के पथ पर लेकर जाती है इसलिए गीता जयंती को महत्वपूर्ण माना जाता है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गीता जयंती के दिन भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता का ज्ञान दिया था। एस्ट्रोसेज एआई के इस ब्लॉग में हम आपको “गीता जयंती 2025” से जुड़ी समस्त जानकारी विस्तारपूर्वक प्रदान करेंगे जैसे तिथि और समय आदि। साथ ही, गीता जयंती की पूजा विधि और इस दिन किए जाने वाले कार्यों के बारे में भी आपको बताएंगे। तो आइए बिना देर किए आगे बढ़ते हैं और शुरुआत करते हैं “गीता जयंती 2025” स्पेशल इस ब्लॉग की।
गीता जयंती 2025: तिथि एवं पूजा मुहूर्त
हिंदू पंचांग के अनुसार, गीता जयंती का पर्व हर वर्ष मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मनाया जाता है। मान्यता है कि मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की एकादशी पर भगवान कृष्ण ने युद्ध भूमि में अर्जुन को गीता का ज्ञान दिया था इसलिए इस तिथि को गीता जयंती कहा जाता है। इस दिन गीता जयंती के साथ-साथ मोक्षदा एकादशी भी होती है। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार, गीता जयंती प्रत्येक वर्ष नवंबर या दिसंबर में आती है। इस दिन भक्तजन श्रीकृष्ण की पूजा और व्रत करते हैं। आइए अब हम जानते हैं गीता जयंती 2025 की तिथि और मुहूर्त।
गीता जयंती की तिथि: 01 दिसंबर 2025, सोमवार एकादशी तिथि का आरंभ: 30 नवंबर 2025 की रात 09 बजकर 29 मिनट पर
एकादशी तिथि समाप्त: 01 दिसंबर 2025 की शाम 07 बजकर 01 मिनट तक
नोट: इस साल गीता जयंती की 5162वीं वर्षगांठ मनाई जाएगी।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
गीता जयंती 2025 का धार्मिक महत्व
हिंदू धर्म में मार्गशीर्ष शुक्ल एकादशी को मोक्षदा एकादशी और गीता जयंती के रूप में मनाया जाता है। धर्मग्रंथों के अनुसार, द्वापर युग में भगवान विष्णु के अवतार श्रीकृष्ण ने कुरुक्षेत्र के मैदान में अपने परम शिष्य अर्जुन को गीता का ज्ञान दिया था। गीता को अत्यंत पवित्र ग्रंथ माना जाता है जिसमें जीवन के दर्शन, भक्ति योग, ज्ञान योग और कर्मयोग का विस्तृत सार मिलता है। यह ग्रंथ आपको धार्मिक दृष्टिकोण के साथ-साथ जीवन के हर पहलू में मार्गदर्शन प्रदान करता है।
AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहाँ आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।
इस शुभ दिन को दुनियाभर में भक्तों द्वारा धूमधाम से मनाया जाता है। गीता जयंती के अवसर पर लक्ष्मी नारायण और भगवान श्रीकृष्ण की पूजा विधि-विधानपूर्वक करने से भक्त को मोक्ष की प्राप्ति होती हैं। साथ ही, श्रीकृष्ण व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। गीता जयंती पर एकादशी व्रत किया जाता है और भक्ति गीत गाए जाते हैं। साथ ही, धार्मिक समारोह और गीता का पाठ किया जाता है। इस दिन व्यक्ति गीता में दिए गए सार को अपने दैनिक जीवन में पालन करने की शपथ लेता है।
आइए अब हम आपको अवगत करवाने जा रहे हैं गीता जयंती पर किन मंत्रों का जाप करना चाहिए।
धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, गीता जयंती के दिन भगवान कृष्ण की पूजा विधि-विधान से की जाती है जिससे आपको श्रीकृष्ण का आशीर्वाद मिल सके, इसलिए गीता जयंती पर पूजा इस विधि से करें:
गीता जयंती 2025 पर प्रातः काल ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करने के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
इसके पश्चात, श्रीकृष्ण का ध्यान करें और उन्हें फल, फूल, चंदन, धूप दिखाएं। साथ ही, श्रीकृष्ण के सामने दीपक जलाएं।
भगवान की प्रतिमा के निकट गीता रखें और इस पवित्र ग्रंथ को चंदन का तिलक लगाकर उसकी पूजा करें।
गीता जयंती के अवसर पर भक्तों को गीता द्वारा दिखाए गए मार्ग का अनुसरण करना चाहिए।
धार्मिक ग्रंथ गीता के श्लोकों के द्वारा आप अपनी बुद्धि को इस प्रकार मज़बूत बना सकते हैं कि आप जीवन की समस्याओं पर आसानी से विजय पा सकते हैं।
गीता जयंती पर मोक्षदा एकादशी भी होती है इसलिए इस दिन शंख पूजा करना लाभदायक होता है। शंख पूजन से आपके आसपास की नकारात्मकता दूर होती है और मां लक्ष्मी की कृपा मिलती है।
श्रीकृष्ण के विराट स्वरूप की पूजा गीता जयंती पर करना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से आपको शांति प्राप्त होती है और अधूरे कार्य भी निर्विघ्न पूर्ण होते हैं।
आइए अब जान लेते हैं गीता जयंती पर कौन से काम नहीं करने चाहिए।
इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
गीता जयंती पर क्या करें?
गीता जयंती 2025 पर धार्मिक ग्रंथ गीता का पाठ करें।
मोक्षदा एकादशी कब है?
इस साल मोक्षदा एकादशी 01 दिसंबर 2025, सोमवार को मनाई जाएगी।
गीता जयंती 2025 पर किसकी पूजा करें?
गीता जयंती पर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा की जाती है।
बुध वृश्चिक राशि में मार्गी: ये राशियां होंगी मालामाल और इनके लिए बजेगा अलर्ट!
बुध वृश्चिक राशि में मार्गी: वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह को बुद्धि, वाणी, तर्क, व्यापार और संचार का कारक माना गया है। जब बुध मार्गी होता है, तो यह हमारे सोचने, समझने और बात करने के तरीके में बड़ा बदलाव लाता है। इस दौरान व्यक्ति की निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होती है और भ्रम या उलझनें धीरे-धीरे खत्म होने लगती हैं। वृश्चिक राशि में बुध का मार्गी होना एक ऐसा समय है, जब भावनाओं की गहराई के साथ बुद्धि का संतुलन बनता है।
यह गोचर कुछ राशियों के लिए सोच में स्पष्टता, करियर में प्रगति और रिश्तों में खुलापन लेकर आएगा, तो कुछ के लिए आत्मचिंतन और भावनात्मक संतुलन की परीक्षा का समय भी साबित हो सकता है।
जानिए, बुध वृश्चिक राशि में मार्गीहोने से आपकी राशि पर क्या असर पड़ेगा, कौन सी राशि पाएगी नई दिशा और किसे संभलकर कदम बढ़ाने की ज़रूरत होगी। तो चलिए अब हम आगे बढ़ते हैं और सबसे पहले जानते हैं शुक्र के गोचर की तिथि और समय पर।
बुध वृश्चिक राशि में मार्गी : तिथि और समय
ज्योतिष में बुद्धि, वाणी, तर्क, संवाद, व्यापार और अकाउंट के कारक ग्रह बुध 29 नवंबर 2025 की रात 10 बजकर 33 पर वृश्चिक राशि में मार्गी हो जाएंगे। आइए अब जानते हैं ग्रहों के मार्गी का अर्थ क्या है।
बुध वृश्चिक राशि में मार्गी: ज्योतिष में मार्गी ग्रह का अर्थ
ज्योतिष में जब किसी ग्रह को मार्गी कहा जाता है, तो इसका अर्थ होता है कि वह ग्रह अब अपनी सामान्य, सीधी चाल से आगे बढ़ रहा है। यानी वह अब पीछे नहीं जा रहा है, बल्कि अपने असली रास्ते में लौट आया है। जब कोई ग्रह वक्री होता है, तो वह पृथ्वी से देखने पर उल्टी दिशा में चलता हुआ प्रतीत होता है, जिससे उसके प्रभाव कुछ अस्थिर या उलझन भरे हो सकते हैं। लेकिन जैसी ही वह ग्रह मार्गी होता है, तो उसके प्रभाव दोबारा संतुलित हो जाते हैं और जीवन में स्थिरता आने लगती है।
उदाहरण के लिए, बुध के वक्री होने पर संवाद में गलतफहमियां, तकनीकी समस्याएं या सोच में भ्रम बढ़ सकता है, जबकि उसके मार्गी होते ही चीजें, धीरे-धीरे साफ और व्यवस्थित होने लगती हैं। इसलिए ग्रहों का मार्गी होना ज्योतिष के अनुसार सकारात्मक संकेत माना जाता है। यह वह समय होता है जब रुके हुए काम आगे बढ़ते हैं और मन की उलझनें दूर होने लगती हैं।
इस एपिसोड में जानिए — एकादशी व्रत के पीछे की गहरी वजह, शुभ मुहूरत और कैसे मनाएं — Mokshada Ekadashi से जुड़ी हर जरूरी जानकारी।
ज्योतिष में बुध ग्रह का महत्व
ज्योतिष में बुध ग्रह को बुद्धि, वाणी, तर्क, संचार, व्यापार, शिक्षा और विश्लेषण क्षमता के कारण माना गया है। यह व्यक्ति के सोचने-समझने के तरीके, बोलचाल के अंदाज और निर्णय लेने की क्षमता को प्रभावित करता है। बुध ग्रह जितना मजबूत होता है, व्यक्ति उतनी ही बुद्धिमान, चतुर, समझदार और तार्किक दृष्टिकोण वाला होता है। यह ग्रह लोगों को अपनी बात प्रभावशाली ढंग से रखने की कला देता है, जिससे वे दूसरों को आसानी से प्रभावित कर पाते हैं।
बुध ग्रह का संबंध लेखन, मीडिया, शिक्षण, विज्ञापन, तकनीक, बैंकिंग और व्यवसाय से भी होता है। जिन लोगों की कुंडली में बुध शुभ स्थिति में होता है, वे संवाद, लेखन या व्यापार के क्षेत्र में खास पहचान बना सकते हैं। वहीं, अगर बुध अशुभ या कमजोर हो, तो व्यक्ति को निर्णय़ में भ्रम, गलतफहमियां, बोलचाल में परेशानी या काम में अस्थिरता का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए वैदिक ज्योतिष में बुध को बुद्धि और वाणी के स्वामी कहा गया है, जो जीवन में स्पष्ट सोच, सही निर्णय और सफल संवाद का आधार बनता है।
बृहत् कुंडलीमें छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरालेखा-जोखा
मार्गी बुध का प्रभाव
जब बुध ग्रह मार्गी होते हैं, तो जीवन में स्थिरता और स्पष्टता लौट आती है। वक्री अवस्था में जो उलझनें, गलतफहमियां या रुकावटें बनी रहती हैं, वे अब धीरे-धीरे दूर होने लगती हैं। बुध मार्गी होने पर सोच और निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होती है और संवाद में सुधार आता है। यह समय छात्रों, व्यापारियों और संचार से जुड़े लोगों के लिए खासतौर पर शुभ माना जाता है। कुल मिलाकर मार्गी बुध सकारात्मक ऊर्जा लाता है और जीवन को फिर से सही दिशा में आगे बढ़ाता है।
बुध वृश्चिक राशि में मार्गी: बुध के शुभ होने पर संकेत
व्यक्ति की बुद्धि तेज और सोचने-समझने की क्षमता मजबूत होती है।
वाणी मधुर और प्रभावशाली होती है, बातों से लोग प्रभावित होते हैं।
निर्णय लेने की क्षमता अच्छी होती है और कामों में स्पष्टता रहती है।
व्यक्ति व्यवसाय, लेखन, शिक्षा, मीडिया या तकनीकी क्षेत्र में सफल होता है।
स्मरण शक्ति तेज होती है और नई चीज़ें जल्दी सीख लेता है।
तर्कशक्ति और विश्लेषण की क्षमता बेहतरीन होती है।
स्वभाव से मिलनसार, खुशमिजाज और हाजिरजवाब होता है।
जीवन में सम्मान, सफलता और आर्थिक स्थिरता प्राप्त होती है।
ऐसे लोग हर परिस्थिति में समझदारी से काम लेते हैं जल्द घबराते नहीं।
संचार और बातचीत की कला इनकी सबसे बड़ी ताकत होती है।
अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!
बुध वृश्चिक राशि में मार्गी: बुध के कमजोर होने पर संकेत
सोचने-समझने में भ्रम या बार-बार निर्णय बदलने की प्रवृत्ति होती है।
व्यक्ति की बातों में स्पष्टता की कमी रहती है, गलतफहमियां जल्दी होती हैं।
भाषण या संचार कौशल कमजोर होता है, अपनी बात सही तरह से नहीं रख पाता।
भूलने की आदत या ध्यान की कमी देखी जाती है।
पढ़ाई या व्यापार में रुकावटें और अस्थिरता बनी रहती हैं।
व्यक्ति जल्द घबरा जाता है या छोटी-छोटी बातों पर उलझ जाता है।
तर्कशक्ति और निर्णय क्षमता कमजोर हो जाती है।
कामों में ग़लत सलाह या जल्दबाज़ी में फैसले लेने की प्रवृत्ति रहती है।
कभी-कभी वाणी कठोर या व्यंग्यात्मक हो जाती है।
तकनीकी या मानसिक तनाव से जुड़ी परेशानियां बढ़ सकती हैं।