स्पेशल 2026 कवरेज: त्योहारों का मौसम अब खत्म हो चुका और अब हम साल 2025 को भी अलविदा कहने वाले हैं। हर गुज़रते हुए दिन के साथ हम नए साल के करीब जा रहे हैं और जल्द ही नववर्ष 2026 की शुरुआत होने वाली है।
नए साल को लेकर हर किसी के मन में उत्साह और उत्सुकता दोनों होती हैं। उन्हें नए साल से काफी उम्मीद रहती है और वे आशा करते हैं कि उनके जो काम साल 2025 में नहीं हो पाए, वे सभी नववर्ष में जरूर पूरे होंगे। कुछ लोगों के मन में नववर्ष 2026 को लेकर कई तरह के सवाल होते हैं और आज इस ब्लॉग के ज़रिए हम आपको नए साल को लेकर आपके कई सवालों का जवाब देने जा रहे हैं।
अगर नया साल शुरू होने से पहले आपके मन में भी ये सवाल उठ रहे हैं कि आपका स्वास्थ्य कैसा रहेगा, आपको करियर में तरक्की मिलेगी या नहीं, पैसों की तंगी तो नहीं होगी, तो आपको इस ब्लॉग को पूरा जरूर पढ़ना चाहिए।आपको अपने इन सभी सवालों के जवाब इस ब्लॉग में मिल जाएंगे।
एस्ट्रोसेज एआई द्वारा इस स्पेशल 2026 कवरेज के ब्लॉग को विशेष रूप से तैयार किया गया है। इसमें आपको आने वाले वर्ष के बारे में अपने हर सवाल, शंका और चिंता का जवाब मिल जाएगा। तो चलिए अब बिना देर किए आगे बढ़ते हैं और जानते हैं कि स्पेशल 2026 कवरेज में क्या बताया गया है।
स्पेशल 2026 कवरेज में क्या है खास
इस ब्लॉग में आपको राशिफल 2026, चीनी राशिफल 2026, अंक ज्योतिष राशिफल 2026, लाल किताब 2026, शिक्षा राशिफल 2026, आर्थिक राशिफल 2026, प्रेम राशिफल 2026, करियर राशिफल 2026, स्वास्थ्य राशिफल 2026, मैरिज कंपैटिबिलिटी 2026, लव कंपैटिबिलिटी 2026, लग्न राशिफल 2026, नक्षत्र राशिफल 2026, टैरो राशिफल 2026, ग्रहण 2026, गोचर 2026, अमावस्या 2026 और पूर्णिमा 2026 के बारे में बताया गया है।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
2026 में शादी होगी या नहीं? पूरा भविष्य जानने के लिए यह Spotify एपिसोड ज़रूर सुनें!
राशिफल 2026
नए साल में आपके लिए क्या खास है? अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आपकी राशि के अनुसार 2026 में आपको किस तरह के परिणाम मिलने वाले हैं, तो आप राशिफल 2026 में विस्तार से अपने सवालों का जवाब प्राप्त कर सकते हैं।
अंक ज्योतिष राशिफल 2026
यदि आप अंक ज्योतिष पर विश्वास रखते हैं और अंकों के प्रभाव को समझना चाहते हैं, तो आपको अंक ज्योतिष राशि फल 2026 में अपने सवालों के जवाब मिल सकते हैं। इसमें आपको विस्तार से जानने को मिलेगा कि नए साल में आपके लिए क्या खास है।
चीनी राशिफल 2026
अगर आप चीनी ज्योतिष को मानते हैं और यह जानना चाहते हैं कि नए साल 2026 में चीनी राशि के अनुसार आपको किस तरह के परिणाम मिलने वाले हैं, तो आपको चीनी राशिफल 2026 जरूर पढ़ना चाहिए। इसमें आपको चीनी ज्योतिषी की प्राचीन प्रणाली के आधार पर भविष्यवाणी और मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
लाल किताब 2026
एस्ट्रोसेज एआई द्वारा लाल किताब राशिफल 2026 में बताया गया है कि आने वाले साल में आपके जीवन में क्या बदलाव आने की संभावना है। इसमें लाल किताब के सिद्धांतों के आधार पर जीवन के कई पहलुओं जैसे कि प्रेम जीवन, विवाह और करियर आदि को लेकर भविष्यवाणी की गई है। अपना भविष्य जानने के लिए लाल किताब 2026 पढ़ें।
अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!
प्रेम, शिक्षा और आर्थिक राशिफल 2026
प्यार, शिक्षा और धन, इन चीज़ों के बिना किसी भी व्यक्ति का जीवन अधूरा है। हमारे जीवन में ये तीन चीज़ें बहुत आवश्यक होती हैं। कई लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि साल 2026 में उनकी लव लाइफ, शैक्षिक जीवन और आर्थिक स्थिति कैसी रहेगी? क्या इस साल उन्हें कड़ी मेहनत से सफलता मिल पाएगी? क्या लव लाइफ में खुशियां आएंगी? उनकी वित्तीय स्थिति कैसी रहेगी?
इन सभी सवालों का जवाब पाने के लिए आप एस्ट्रोसेज एआई के अनुभवी ज्योतिषियों द्वारा तैयार किए गए प्रेम जीवन राशिफल 2026, शैक्षिक जीवन राशिफल 2026 और आर्थिक जीवन राशिफल 2026 पढ़ सकते हैं।
स्वास्थ्य और करियर राशिफल 2026
किसी भी व्यक्ति के जीवन में करियर एक महत्वपूर्ण पहलू है। नए साल के आने पर करियर को लेकर कई तरह के सवाल मन में उठने लगते हैं जैसे कि नववर्ष में हमारे करियर या बिज़नेस के लिए क्या खास है?
इस साल प्रमोशन मिलेगी या नहीं या नौकरी बदलने की जरूरत है या नहीं?
वहीं कुछ लोग अपनी सेहत को लेकर चिंता में रहते हैं कि नए साल में उनकी स्वास्थ्य स्थिति में कोई सुधार आएगा या नहीं या उन्हें कोई स्वास्थ्य समस्या परेशान कर सकती है?
स्पेशल 2026 कवरेज में आपको करियर और स्वास्थ्य से जुड़े इन सभी सवालों का जवाब मिल जाएगा। इसके लिए आप करियर राशिफल 2026 और स्वास्थ्य राशिफल 2026 पढ़ सकते हैं।
हर व्यक्ति के जीवन में शादी और प्यार दोनों ही बहुत महत्वपूर्ण पहलू होते हैं। जब हम नए साल में कदम रखते हैं, तो उस साल को लेकर हमारी उम्मीदें काफी बढ़ जाती हैं। अब जल्द ही हम साल 2026 में कदम रखने वाले हैं और ऐसे में आपके मन में नए साल में अपने प्यार और शादी को लेकर कई तरह के प्रश्न उठ रहे होंगे जैसे कि आपकी लव लाइफ कैसी रहेगी? किन राशि वालों की शादी हो सकती है?
बता दें कि लव राशिफल 2026 और विवाह मुहूर्त 2026 में आपको अपने इन प्रश्नों का उत्तर मिल सकता है।
नक्षत्र राशिफल 2026
ज्योतिष में ग्रह और नक्षत्र विशेष स्थान रखते हैं और सिर्फ ग्रह ही नहीं बल्कि नक्षत्र भी जीवन को प्रभावित करते हैं। अगर आप जानना चाहते हैं कि साल 2026 में नक्षत्रों की स्थिति, गोचर और चरण आपको किस तरह से प्रभावित करेंगे, तो इसके लिए आप नक्षत्र राशिफल 2026 पढ़ सकते हैं।
लग्न राशिफल 2026
जो जातक अपनी लग्न राशि के आधार पर वर्ष 2026 में अपना भविष्यफल जानना चाहते हैं या नए साल में अपने जीवन में आने वाले उतार-चढ़ावों के बारे में जानना चाहते हैं, तो वह लग्न राशिफल 2026 पढ़ सकते हैं।
अगर आप टैरो कार्ड्स पर भरोसा करते हैं और टैरो रीडिंग के ज़रिए अपने भविष्य के बारे में जानना चाहते हैं, तो हमारे पास आपके लिए कुछ खास है। एस्ट्रोसेज एआई के टैरो राशिफल 2026 में आप जान सकते हैं कि आने वाले साल में आपको खुशियां मिलेंगी या फिर आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। तो बिना देरी किए पढ़ें टैरो राशिफल 2026 और नववर्ष को लेकर अपने सभी प्रश्नों का उत्तर पाएं।
ग्रहण और गोचर
वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के गोचर और ग्रहण को बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण माना गया है क्योंकि इनका मानच जीवन पर प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष प्रभाव पड़ता है। साल 2026 में कौन से ग्रह कब गोचर करेंगे? नए साल में ग्रहण कब लेगा? हमारे ग्रहण 2026 और गोचर 2026 में आपको इस बारे में विस्तृत जानकारी मिल जाएगी।
पूर्णिमा 2026 और अमावस्या 2026
हिंदू धर्म में अमावस्या और पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व है और इन तिथियों पर कई व्रत एवं त्योहार पड़ते हैं। अमावस्या 2026 और पूर्णिमा 2026 में आप जान सकते हैं कि आने वाले साल में पूर्णिमा और अमावस्या तिथियां कब-कब हैं?
स्पेशल 2026 कवरेज की विशेषताएं
अगर आपको लग रहा है कि स्पेशल 2026 कवरेज में आपको वर्ष 2026 के बारे में ज्यादा संक्षेप में जानकारी नहीं मिल पाएगी तो ऐसा नहीं है। हमारे पास आपके लिए राशिफल, नक्षत्रों, लग्न और टैरो रीडिंग के अलावा और भी बहुत कुछ है।
एस्ट्रोसेज एआई वर्ष 2026 के लिए एक्सक्लूसिव वीडियोज़ की सीरीज़ रिलीज़ कर रहा है जिसमें आपको अपने भविष्य या वर्ष 2026 के बारे में विस्तार से काफी कुछ जानने का मौका मिलेगा। इन वीडियो को हमारे पाठकों के सवालों, उनकी आशाओं और उम्मीदों को ध्यान में रखकर बनाया गया है।
तो बिना कोई देरी किए आप तुरंत हमारे यूट्यूब चैनल, एस्ट्रोसेज टीवी को सब्सक्राइब कर लें और हमारी ज्योतिष पर आधारित वीडियोज़ से अपने सभी सवालों का जवाब पाएं।
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
1. स्पेशल 2026 कवरेज में क्या बताया गया है?
इसमें नववर्ष 2026 से जुड़ी समस्त जानकारी प्रदान की गई है।
2. चीनी राशिफल 2026 में क्या होगा?
चीनी ज्योतिषी की प्राचीन प्रणाली के आधार पर भविष्यवाणी और मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
3. स्पेशल 2026 कवरेज में क्या है खास है?
इसमें राशिफल 2026, चीनी राशिफल 2026, अंक ज्योतिष राशिफल 2026, लाल किताब 2026 आदि के बारे में बताया गया है।
टैरो साप्ताहिक राशिफल (07 से 13 दिसंबर 2025): इस सप्ताह इन 3 राशियों पर होगी धन-दौलत की बरसात!
टैरो साप्ताहिक राशिफल 07 से 13 दिसंबर 2025: दुनियाभर के कई लोकप्रिय टैरो रीडर्स और ज्योतिषियों का मानना है कि टैरो व्यक्ति की जिंदगी में भविष्यवाणी करने का ही काम नहीं करता बल्कि यह मनुष्य का मार्गदर्शन भी करता है। कहते हैं कि टैरो कार्ड अपनी देखभाल करने और खुद के बारे में जानने का एक ज़रिया है।
टैरो इस बात पर ध्यान देता है कि आप कहां थे, अभी आप कहां हैं या किस स्थिति में हैं और आने वाले कल में आपके साथ क्या हो सकता है। यह आपको ऊर्जा से भरपूर माहौल में प्रवेश करने का मौका देता है और अपने भविष्य के लिए सही विकल्प चुनने में मदद करता है। जिस तरह एक भरोसेमंद काउंसलर आपको अपने अंदर झांकना सिखाता है, उसी तरह टैरो आपको अपनी आत्मा से बात करने का मौका देता है।
आपको लग रहा है कि जैसे जिंदगी के मार्ग पर आप भटक गए हैं और आपको दिशा या सहायता की ज़रूरत है। पहले आप टैरो का मजाक उड़ाते थे लेकिन अब आप इसकी सटीकता से प्रभावित हो गए हैं या फिर आप एक ज्योतिषी हैं जिसे मार्गदर्शन या दिशा की ज़रूरत है। या फिर आप अपना समय बिताने के लिए कोई नया शौक ढूंढ रहे हैं। इन कारणों से या अन्य किसी वजह से टैरो में लोगों की दिलचस्पी काफी बढ़ गई है। टैरो डेक में 78 कार्ड्स की मदद से भविष्य के बारे में जाना जा सकता है। इन कार्ड्स की मदद से आपको अपने जीवन में मार्गदर्शन मिल सकता है।
टैरो की उत्पति 15वीं शताब्दी में इटली में हुई थी। शुरुआत में टैरो को सिर्फ मनोरंजन के रूप में देखा जाता था और इससे आध्यात्मिक मार्गदर्शन लेने का महत्व कम था। हालांकि, टैरो कार्ड का वास्तविक उपयोग 16वीं सदी में यूरोप के कुछ लोगों द्वारा किया गया जब उन्होंने जाना और समझा कि कैसे 78 कार्ड्स की मदद से भविष्य के बारे में जाना जा सकता है, उसी समय से इसका महत्व कई गुना बढ़ गया।
टैरो एक ऐसा ज़रिया है जिसकी मदद से मानसिक और आध्यात्मिक प्रगति को प्राप्त किया जा सकता है। आप कुछ स्तर पर अध्यात्म से, थोड़ा अपनी अंतरात्मा से और थोड़ा अपने अंतर्ज्ञान और आत्म-सुधार लाने से एवं बाहरी दुनिया से जुड़ें।
तो आइए अब इस साप्ताहिक राशिफल की शुरुआत करते हैं और जानते हैं कि 07 से 13 दिसंबर, 2025 तक का यह सप्ताह राशि चक्र की सभी 12 राशियों के लिए किस तरह के परिणाम लेकर आएगा?
टैरो साप्ताहिक राशिफल 07 से 13 दिसंबर, 2025: राशि अनुसार राशिफल
मेष राशि
प्रेम जीवन: ऐस ऑफ कप्स
आर्थिक जीवन: एट ऑफ वैंड्स
करियर: सिक्स ऑफ पेंटाकल्स
स्वास्थ्य: जजमेंट
जब बात आती है मेष राशि वालों के प्रेम जीवन की, तो ऐस ऑफ कप्स का आना एक नए प्रेमपूर्ण या भावनात्मक रिश्ते की शुरुआत, एक किसी रिश्ते के आगे बढ़ने और मन में किसी के प्रति भावनाएं पनपने की तरफ इशारा कर रहा है। यह सप्ताह आपके लिए खुशियां और संतुष्टि लेकर आएगा और ऐसे में, आप एक प्रेम से भरे रिश्ते में आ सकते हैं या किसी ख़ास के साथ आपकी दोस्ती बहुत मज़बूत होगी। यह समय आपके लिए प्रेमपूर्ण, आनंदायक और भावनात्मक रूप से मज़बूती प्रदान करने वाला होगा।
एट ऑफ वैंड्स का आना आर्थिक जीवन में प्रगति, तेज़ी से मिलने वाली सफलता और अचानक से आने वाले बदलाव जैसे कि प्रमोशन, अप्रत्याशित आय या फिर तेज़ रफ़्तार से आगे बढ़ने वाले किसी प्रोजेक्ट का प्रतिनिधित्व करता है। इस अवधि में आप मन लगाकर काम करेंगे और जल्द ही आपको आपकी मेहनत का फल भी प्राप्त होगा। हालांकि, जब यह कार्ड उल्टा आता है, तो हाथ से अवसर निकलना, देरी और जल्दबाज़ी में लिए गए आर्थिक फैसलों को दर्शाता है, जिन्हें बहुत सावधानी और सोच-समझकर लेने की आवश्यकता होगी।
करियर के क्षेत्र में सिक्स ऑफ पेंटाकल्स का आना समानता और सहयोग की अवधि को दर्शा रहा है जो कहता है कि इस सप्ताह के दौरान आपको आर्थिक सहायता प्राप्त होगी और आप अपनी एक अलग पहचान बनाने के साथ–साथ सही मार्गदर्शन प्राप्त करेंगे। संभव है कि कोई व्यक्ति आपको करियर में आगे बढ़ने में सहायता करेंगे या फिर आप ऐसे इंसान के प्रति आभार व्यक्त कर सकते हैं जिसने आपकी सफलता पाने में मार्गदर्शन किया होगा।
स्वास्थ्य के संबंध में आपको जजमेंट कार्ड प्राप्त हुआ है और यह रोगों से छुटकारा, आध्यात्मिक ज्ञान की प्राप्ति और खुद को जानने-समझने के लिए कह रहा है। ऐसे में, आपको स्वास्थ्य के क्षेत्र में कोई बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। इस सप्ताह गलत आदतों को त्यागकर, सोच-समझकर फैसले लेकर आपको अच्छा स्वास्थ्य प्राप्त हो सकता है। ऐसे में, आप पुरानी स्वास्थ्य समस्याओं से बाहर निकलकर और एक नई सही दिनचर्या अपनाएंगे।
लकी हॉलिडे डेस्टिनेशन: एंटवर्प
वृषभ राशि
प्रेम जीवन: ऐस ऑफ स्वॉर्ड्स
आर्थिक जीवन: द स्टार
करियर: द एम्प्रेस
स्वास्थ्य: द हाई प्रीस्टेस
वृषभ राशि वालों को प्रेम जीवन में ऐस ऑफ स्वॉर्ड्स प्राप्त हुआ है और यह एक नई शुरुआत की तरफ संकेत कर रहा है। ऐसा रिश्ता जहाँ आप साथी के साथ खुलकर बात कर सकेंगे जो विचारों की स्पष्टता पर आधारित होगा। ऐसे में, आपका रिश्ता सफल बन सकेगा। बता दें कि आप दोनों के बीच आपसी तालमेल बेहतरीन होगा। साथ ही, यह कार्ड सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास के साथ लिए गए निर्णयों को दर्शाता है।
आर्थिक जीवन में द स्टार मिला है और यह कार्ड भविष्यवाणी कर रहा है कि अगर यह जातक आत्मविश्वास से पूर्ण और सकारात्मक रहेंगे, तो अपने आर्थिक जीवन के लक्ष्यों को हासिल करने में सफल हो सकेंगे। साथ ही, आपको अपनी भागदौड़ भरी ज़िन्दगी से समय निकालकर उन सब चीज़ों के प्रति आभार व्यक्त करना होगा जो आपके पास हैं, क्योंकि ऐसा करना सही दिशा में आगे बढ़ने में मददगार साबित हो सकता है।
जब बात आती है करियर की, तो आपको द एम्प्रेस प्राप्त हुआ है और यह कार्ड धन-समृद्धि, प्रगति और नए-नए आविष्कार का प्रतिनिधित्व करता है। यह एक ऐसी अवधि की तरफ संकेत कर रहा है जो आपके लिए सफलता लेकर आएगी और आपके लिए लाभदायक साबित होगी। जिन जातकों का अपना व्यापार है, उन्हें बिज़नेस में संतुलन बनाकर चलना होगा और कारोबार को लेकर अत्यंत सावधान रवैया अपनाना होगा। इसके अलावा, यह कार्ड रचनात्मकता और नेत्तृव क्षमता का भी प्रतीक माना जाता है। वहीं, इस कार्ड के उल्टा आने पर व्यक्ति पर थकान हावी हो सकती है या फिर आपके द्वारा किए जा रहे प्रयासों या आपके कार्यों में बाधाओं को दर्शाता है।
स्वास्थ्य के मामले में द हाई प्रीस्टेस आया है और यह कार्ड कह रहा है कि इन जातकों को शारीरिक और भावनात्मक संकेतों को समझते हुए अपनी क्षमताओं पर विश्वास रखना होगा। यह आपको खुद को जानने-समझने के साथ-साथ अपने शरीर द्वारा दिए जा रहे संकेतों को सुनने के लिए प्रेरित करेगा। साथ ही, आपको मानसिक स्वास्थ्य को भी उतना ही महत्व देना होगा जितना आप शाररिक फिटनेस को देते हैं। इस अवधि में आपको रोगों के इलाज, अपनी सेहत का ध्यान रखने और तन-मन के स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा।
लकी हॉलिडे डेस्टिनेशन: उदयपुर
मिथुन राशि
प्रेम जीवन: पेज ऑफ वैंड्स
आर्थिक जीवन: व्हील ऑफ फ़ॉर्च्यून
करियर: नाइन ऑफ कप्स
स्वास्थ्य: द डेविल
बात करें मिथुन राशि वालों के प्रेम जीवन की, तो पेज ऑफ वैंड्स एक ऐसे रिश्ते का प्रतिनिधित्व करता है जिसमें आपके भीतर आज़ादी और रोमांच करने की इच्छा प्रबल होगी। यह कार्ड नई शुरुआत, जुनून और प्रेम से भरे रिश्ते की संभावना को दर्शाता है। इन जातकों का साथी ऐसा व्यक्ति हो सकता है जो अपने रिश्ते की जिम्मेदारी को लेने के लिए तैयार नहीं होंगे, लेकिन आप जलन की भावना महसूस कर सकते हैं।
आर्थिक जीवन में आपको व्हील ऑफ फ़ॉर्च्यून प्राप्त हुआ है और यह शेयर बाजार में उतार-चढ़ावों और आर्थिक जीवन में आने वाले अचानक से बदलावों की तरफ इशारा करता है। यह अवधि आपको एक बात पर टिके रहने के बजाय परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालने के लिए कह रही है। बता दें कि यह कार्ड सौभाग्य और दुर्भाग्य दोनों का भी प्रतीक माना जाता है। बात करें धन प्रबंधन की, तो आपको आर्थिक योजना सोच-समझकर बनानी होगी और खर्चों पर भी नज़र बनाए रखनी होगी। साथ ही, आपको सही अवसर और निवेश के लिए थोड़ा इंतज़ार करना होगा।
करियर की बात करें तो, आपको नाइन ऑफ कप्स मिला है और यह कहता है कि अब आपको अपनी मेहनत का फल प्राप्त होगा। साथ ही, यह समय आपके लिए सफलता लेकर आएगा। बीते दिनों में आपने जो भी मेहनत की होगी, अब आपको उनके माध्यम से धन समृद्धि, संतुष्टि और अपनी एक अलग पहचान की प्राप्ति होगी। नाइन ऑफ कप्स को आपके लिए शुभ माना जाएगा और इस दौरान आपको अपनी उपलब्धियों का श्रेय मिलेगा। साथ ही, आप सकारात्मक परिणामों का आनंद लेते हुए दिखाई देंगे।
स्वास्थ्य के मामले में आपको द डेविल कार्ड प्राप्त हुआ है जो बुरी आदतों में फंसने, बुरी लत या नकारात्मक विचारों का प्रतिनिधित्व करता है। साथ ही, यह कार्ड आपके लिए एक चेतावनी की तरह काम करेगा और यह कहता है कि आपको अपनी सेहत की बागडोर अपने हाथों में लेनी होगी। इस कार्ड का उल्टा आना जीवन में आने वाले बड़े बदलावों का प्रतीक माना जाता है जो बुरी आदतों को छोड़ने और स्वस्थ होने के मार्ग से जुड़ा हो सकता है।
लकी हॉलिडे डेस्टिनेशन: दुबई
कर्क राशि
प्रेम जीवन: फोर ऑफ कप्स
आर्थिक जीवन: ऐस ऑफ वैंड्स
करियर: सिक्स ऑफ वैंड्स
स्वास्थ्य: नाइन ऑफ पेंटाकल्स
बात करें कर्क राशि वालों के प्रेम जीवन की, तोफोर ऑफ कप्स का आना उस अवधि की तरफ संकेत करता है जब आपका रिश्ता साथी के साथ स्थिर लेकिन उदासीन होगा। यह कार्ड बता रहा है कि आपका पार्टनर रिश्ते में भावनात्मक रूप से जुड़ा न हो या फिर स्वयं को मिलने वाले प्रस्तावों को नजरअंदाज कर रहा होगा क्योंकि उनके पास आप हैं जिससे वह संतुष्ट होंगे। सामान्य शब्दों में कहें तो, उनके पास आप हैं इसलिए भी वह आभार प्रकट करते हैं।
जब बात आती है आर्थिक जीवन की, तो आपको ऐस ऑफ वैंड्स मिला है जो एक नई शुरुआत, प्रेरणा और इच्छाओं के पूरे किए जाने का प्रतीक माना जाता है। इन जातकों में आर्थिक स्थिति को मज़बूत करने की पर्याप्त क्षमता मौजूद होगी। इस दौरान आपको अप्रत्याशित स्रोतों के माध्यम से धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही, यह आपको साहसिक कदम उठाने के लिए भी प्रेरित करेगा जैसे कि नया व्यापार शुरू करना या किसी आइडिया को लागू करना।
करियर में सिक्स ऑफ वैंड्स आया है और यह परिस्थितियों को स्वीकार करने, सफलता और जीत का प्रतिनिधित्व करता है। साथ ही, यह दर्शाता है कि आपके द्वारा किए जा रहे प्रयास और कड़ी मेहनत का फल आपको वेतन में वृद्धि, प्रमोशन या नए पद के रूप में प्राप्त होगा। लोगों की नज़रें आपकी उपलब्धियों पर होगी और ऐसे में, आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही, आप अपनी एक अलग पहचान बनाने में सक्षम होंगे। इस सप्ताह आपको अपने व्यवहार को विनम्र बनाए रखना होगा और आपको उन लोगों के प्रति भी आभार प्रकट करना चाहिए जिन्होंने जरूरत के समय आपका साथ दिया होगा।
स्वास्थ्य के मामले में आपको नाइन ऑफ पेंटाकल्स मिला है और यह कार्ड बता रहा है कि इस समय आपकी सेहत मज़बूत और स्थिर रहेगी। आपको अपना ध्यान रखना होगा। इस दौरान आपको अपनी सेहत को प्राथमिकता देनी होगी और ऐसे में, आपका स्वास्थ्य अच्छा होने से आपको सफलता का एहसास होगा। बता दें कि आपको नियमित दिनचर्या अपनाने के साथ-साथ सेहत के प्रति जागरूक रहना होगा।
बात करें सिंह राशि वालों के प्रेम जीवन की, तो द मैजिशियन कहता है कि आपका रिश्ता अपने साथी के साथ एक नए स्तर पर पहुँच सकेगा जहाँ आप दोनों ख़ुश और एक-दूसरे के प्रति समर्पित दिखाई देंगे। यह कार्ड भविष्यवाणी कर रहा है कि इस राशि के जो जातक सिंगल हैं, इस सप्ताह उनके जीवन में ख़ास इंसान दस्तक दे सकता है। हालांकि, इस दौरान आपके साथी का व्यवहार आपके प्रति अच्छा रहेगा और आपको लेकर बेहद सकारात्मक रहेगा। साथ ही, वह आपको गंभीरता से लेते होंगे।
आर्थिक जीवन में आपको क्वीन ऑफ पेंटाकल्स प्राप्त हुआ है और यह सप्ताह आपके लिए आर्थिक स्थिरता और समृद्धि लेकर आएगा। इस कार्ड का आना संकेत करता है कि इस हफ़्ते आपकी क्षमताएं मज़बूत रहेंगी जिसके चलते आप धन लाभ प्राप्त करने, निवेश करने और स्वयं को मिलने वाले अवसरों का लाभ उठाने में सक्षम होंगे। साथ ही, आपको क्षमताओं का उपयोग और कड़ी मेहनत करनी होगी जिससे आपको आर्थिक जीवन में सफलता और सुरक्षा की भी प्राप्ति होगी।
करियर के क्षेत्र में सेवेन ऑफ पेंटकॉल्स मिला है और यह कार्ड कहता है कि इस सप्ताह आपके द्वारा किए जा रहे प्रयास फलदायी साबित होंगे। लेकिन, इसके लिए आपको धैर्य रखना होगा और लगातार प्रयास करने होंगे। सरल शब्दों में कहें, तो यह जातक शॉर्टकट लेने के बजाय लगातार प्रयासों द्वारा मिलने वाली सफलता, संतुष्टि और अपनी एक अलग पहचान बनाने के साथ-साथ सकारात्मक परिणाम प्राप्त करने में विश्वास करेंगे। इस सप्ताह आपको अपने लक्ष्यों को पहचानने के साथ यह भी सुनिश्चित्व करना होगा कि आप सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं या नहीं।
स्वास्थ्य की बात करें, तो किंग ऑफ स्वोर्ड्स का आना मानसिक स्पष्टता और अच्छा स्वास्थ्य पाने के लिए तार्किक दृष्टिकोण एवं बुद्धि के सही उपयोग करने को दर्शा रहा है। यह सप्ताह आपके लिए अच्छा स्वास्थ्य लेकर आएगा या फिर आपको भावनात्मक समस्याओं का समाधान ढूंढ़ने के लिए तार्किक सोच को अपनाना होगा। इस दौरान आपके विचार स्पष्ट और सकारात्मक होंगे।
कन्या राशि वालों के प्रेम जीवन में द लवर्स आया है जो एक प्रेमपूर्ण, बेहतरीन आपसी तालमेल और मज़बूत नींव पर आधारित रिश्ते को दर्शा रहा है। संभव है कि आप दोनों रिश्ते में एक-दूसरे का सम्मान, विश्वास और जीवन मूल्यों को लेकर आगे बढ़ेंगे। इस दौरान आप प्रेम जीवन से जुड़ा कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं जो आप अपने दिल की आवाज़ सुनते हुए लेंगे। दूसरी तरफ, इस कार्ड का उल्टा होना प्रेम जीवन में समस्याओं, आपसी असहमति, विश्वास की कमी या रिश्ते में लिए गए गलत फैसलों को दर्शाता है।
आर्थिक जीवन में आपको एट ऑफ कप्स प्राप्त हुआ है और यह कार्ड भविष्यवाणी कर रहा है कि इन जातकों को आर्थिक सुरक्षा को पीछे छोड़ते हुए आगे बढ़ना होगा, ताकि आप जीवन में कुछ बड़ा हासिल कर सकें, फिर चाहे इसके लिए आपको असंतुष्ट करियर या मज़बूत आर्थिक स्थिति को त्यागना पड़ें। अगर आप जीवन में कुछ बड़ा पाना चाहते हैं, तो नौकरी छोड़ना आपके लिए मुश्किल हो सकता है। इस अवधि में आपको धन का प्रबंधन बहुत सोच-समझकर करना होगा। साथ ही, आपको अपनी प्राथमिकताओं को भी तय करना होगा।
बात करें करियर की, तो क्वीन ऑफ वैंड्स का आना एक ऐसी अवधि की तरफ इशारा करता है जो आपके लिए नौकरी के सुनहरे अवसर और तरक्की लेकर आएगी। इन जातकों को नई नौकरी या प्रमोशन मिलने के योग बनेंगे और यह आपको सफलता के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करेगी। साथ ही, क्षमताओं पर आपके विश्वास को बढ़ाने का काम करेगी। इस दौरान आपके पेशेवर और सामाजिक जीवन में सुधार आएगा। साथ ही, आप अपनी कंपनी के लिए महत्वपूर्ण व्यक्ति बनेंगे और आपकी अपनी क्षमताओं पर पकड़ मज़बूत बनेंगी।
स्वास्थ्य के मामले में आपको क्वीन ऑफ स्वॉर्डस प्राप्त हुआ और यह आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहकर अपने विचारों की स्पष्ट बनाने और अपने दृष्टिकोण को सकारत्मक रखने के लिए सलाह दे रहा है। इन जातकों को अपने डॉक्टर से खुलकर बात करनी होगी, ताकि आप जल्द से जल्द स्वस्थ हो सकें।
तुला राशि वालों के प्रेम जीवन में सिक्स ऑफ स्वॉर्ड्स का आना बता रहा है कि यह जातक इस सप्ताह एक मुश्किल या कठिन दौर से बाहर निकलते हुए सुखद और खुशहाल वातावरण में जीवन जीते हुए दिखाई देंगे। इस कार्ड का मिलना अतीत के आपके सामने आने, नकारात्मक परिस्थितियों पर जीत हासिल करने, रिश्तों को बेहतर बनाने और उसे अगले पड़ाव पर लेकर जाने का प्रतिनिधित्व करता है। साथ ही, यह कार्ड एक लंबी दूरी के रिश्ते या एक नई शुरुआत की तरफ भी इशारा कर रहा है। हालांकि, इस रिश्ते की शुरुआत आपके लिए थोड़ी कठिन हो सकती है।
आर्थिक जीवन में आपको पेज ऑफ कप्स मिला है और यह कार्ड कहता है कि तुला राशि के जातक इस सप्ताह अपनी कल्पनाओं में खोए होंगे, जिसके चलते आप धन से जुड़े मामलों में ऐसी चीज़ों की चाहत रखते होंगे जो काल्पनिक होंगी। ऐसे में, आपको अपने सपनों को पूरा करने के लिए भाग्य के भरोसे बैठने या फिर जोखिम वाले निवेशों पर निर्भर रहने के बजाय अपने लक्ष्यों को पाने की दिशा में ध्यान केंद्रित करना होगा। इन सपनों को पूरा करना आपकी आर्थिक स्थिति के लिए फलदायी कहा जाएगा।
करियर में द सन का आना जीत, उपलब्धियों का मिलना और सकारात्मक दृष्टिकोण का प्रतिनिधित्व करता है। इस सप्ताह आपको कार्यों में की गई मेहनत का फल मिलेगा और ऐसे में, आपको पदोन्नति, सराहना या कोई सुनहरा अवसर मिलने का रास्ता प्रशस्त होगा। यह अवधि आपके लिए समृद्धि, जोश और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आएगी जो आपको सफलता प्रदान करने में सहायता करेगी।
स्वास्थ्य में सेवेन ऑफ कप्स का मिलना बता रहा है कि इन जातकों को अपनी उन सीमाओं को पार करना होगा जो आपने शारीरिक और मानसिक रूप से बनाई होगी क्योंकि आप किसी रोग या चोट का शिकार हो सकते हैं। इन जातकों को मानसिक समस्याएं जैसे कि दिन में सपने देखना, नकारात्मक विचारों में डूबे रहना आदि घेर सकती हैं जो कि आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। साथ ही, इन जातकों को अपनी कल्पनों से बाहर आते हुए सेहत का ध्यान रखना होगा और स्वास्थ्य के संबंध में अपनी कल्पनाओं पर भरोसे करने से बचना होगा। आपको खुद के सामने मौजूद विकल्पों पर ध्यान केंद्रित करने और अपने लक्ष्यों को पाने के लिए समर्पण के साथ आगे बढ़ना होगा जो आपके सिद्धांतों के अनुसार हों।
लकी हॉलिडे डेस्टिनेशन:इटली
वृश्चिक राशि
प्रेम जीवन: फोर ऑफ स्वॉर्ड्स
आर्थिक जीवन: टू ऑफ पेंटाकल्स
करियर: टू ऑफ कप्स
स्वास्थ्य: द टॉवर
बात करें वृश्चिक राशि वालों के प्रेम जीवन की, तो फोर ऑफ स्वॉर्ड्स कहता है कि आपके साथी को रिश्ता बनाए रखने के लिए थोड़े समय और स्पेस की जरूरत होगी या फिर वह आपके प्रति अपनी भावनाओं को समझने के लिए एक ब्रेक ले सकते हैं। यह कार्ड एक ऐसी इंतज़ार की अवधि को दर्शा रहा है जब आप कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं या फिर किसी घटना के नकारात्मक असर से उबरने की कोशिश कर रहे होंगे। सरल शब्दों में कहें तो, इस दौरान आप मानसिक स्पष्टता के साथ-साथ भविष्य की तैयारी कर सकते हैं। यह कार्ड आपको कोई भी नया संपर्क बनाने में जल्दबाज़ी करने के बजाय धैर्य रखने की सलाह दे रहा है।
आर्थिक जीवन में आपको टू ऑफ पेंटाकल्स मिला है और यह धन का सही प्रबंधन, आर्थिक जीवन की जिम्मेदारियों के बीच संतुलन बनाकर चलने और कोई बड़ा फैसला लेने को दर्शाता है। इस दौरान आपको धन से जुड़ी समस्याओं से निपटने के लिए बुद्धि का इस्तेमाल करना होगा और साथ ही, समय को सही तरीके से मैनेज करना होगा। आपको अपनी आर्थिक जिम्मेदारियों जैसे बिल का भुगतान करने या कोई बड़ी खरीदारी करना आदि के बीच संतुलन बनाकर चलने की सलाह दी जाती है।
करियर के क्षेत्र में आपको टू ऑफ कप्स प्राप्त हुआ है जो पेशेवर जीवन में संतुलन, प्रेम-सौहार्द से भरे रिश्ते, क्लाइंट या सहकर्मी के साथ मज़बूत व्यापारिक रिश्ते का प्रतिनिधित्व करता है। इस दौरान आप एक नए व्यापार की शुरुआत कर सकते हैं या फिर व्यापार में नई पार्टनरशिप में आ सकते हैं। साथ ही, टीमवर्क भी बेहतरीन रहेगा और आपके कार्यक्षेत्र का माहौल सकारात्मक रहेगा। साथ ही, आपको कोई ऐसा पद मिल सकता है जिसमें आपको लोगों को एक साथ लेकर चलना होगा।
स्वास्थ्य की बात करें तो, आपको द टॉवर मिला है जो अचानक से आने वाले बदलावों को दर्शाता है और इनका समाधान आपको तुरंत ढूंढ़ने की आवश्यकता होगी। हालांकि, इन बदलावों से निपटना या सेहत में गिरावट आदि का अनुभव हो सकता है। इन सभी समस्याओं को आपके लिए एक चेतावनी कहा जा सकता है। साथ ही, आपको अपनी जीवनशैली और स्वास्थ्य का पुनर्मूल्यांकन करने के लिए मज़बूर करेगा, जिससे इस सप्ताह आप शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ हो सकें।
धनु राशि वालों के प्रेम जीवन में नाइन ऑफ स्वॉर्ड्स आया है और यह रिश्ते में तनाव, डर और भावनात्मक रूप से समस्याओं को दर्शा रहा है जिसकी वजह अतीत के अनसुलझे मामले या नकारात्मक विचार हो सकते हैं। यह आप एक ऐसे रिश्ते में होंगे या फिर एक ऐसे रिश्ते के बारे में सोच-विचार कर रहे होंगे जो तनावपूर्ण और परेशान करने वाला हो सकता है जिसके चलते साथी के साथ अनसुलझे विवादों की झलक मानसिक समस्याओं के माध्यम से दिखाई दे सकती है। यह कार्ड आपको इन समस्याओ का सामना करने के लिए कहता है।
आर्थिक जीवन में आपको सेवेन ऑफ स्वॉर्ड्स प्राप्त हुआ है और यह कार्ड आपको बुद्धिमानी से योजना बनाने की जरूरत को दर्शा रहा है। साथ ही, इन जातकों को धोखाधड़ी और चोरी को लेकर सावधान रहना होगा। इस अवधि में आपके भीतर ज्यादा से ज्यादा धन कमाने के लिए गलत रास्ते पर जाने की इच्छा प्रबल हो सकती है या फिर आप धोखाधड़ी का शिकार हो सकते हैं। इस सप्ताह आपको अकाउंट वेरीफाई करने जैसे महत्वपूर्ण कार्य को लेकर सजग रहना होगा। अगर आप कोई शॉर्टकट लेने की सोच रहे हैं, तो आपको अपने सिद्धांतों पर चलने की सलाह दी जाती है।
जब बात आती है करियर की, तो नाइट ऑफ कप्स सामान्य रूप से जोश, जुनून, रचनात्मकता या पेशेवर जीवन में भावनात्मक जुड़ाव को दर्शाता है या फिर इन गुणों को अपने व्यक्तित्व में शामिल करने का प्रयास कर सकते हैं। इस दौरान आपको रचनात्मक, उपलब्धियों या भावनात्मक रूप से जुड़ाव की मांग करने वाला कोई सुनहरा अवसर मिल सकता है। वहीं, जब यह कार्ड उल्टा आता है, तो विपरीत परिस्थितियों, भावनात्मक समस्याओं, मौजूदा नौकरी में उत्साह की कमी व करियर में उतार-चढ़ाव लेकर आता है।
स्वास्थ्य को लेकर एट ऑफ स्वॉर्ड्स कह रहा है कि इस राशि के जातक मानसिक रूप से परेशान या तनाव में नज़र आ सकते हैं। हालांकि, इन समस्याओं की वजह नकारात्मक विचार या कोई भय हो सकता है। इसके विपरीत, एट ऑफ स्वॉर्ड्स अपराइट होने पर मानसिक समस्याओं, तनाव या कमज़ोरी को दर्शाता है।
लकी हॉलिडे डेस्टिनेशन: माचू पिच्चू
मकर राशि
प्रेम जीवन: सिक्स ऑफ स्वॉर्ड्स
आर्थिक जीवन: द स्टार
करियर: ऐस ऑफ स्वॉर्ड्स
स्वास्थ्य: क्वीन ऑफ स्वॉर्ड्स
मकर राशि के जातकों को प्रेम जीवन में सिक्स ऑफ स्वॉर्ड्स प्राप्त हुआ है जो भविष्यवाणी कर रहा है कि इस अवधि में आप जीवन की कठिनाइयों या उतार-चढ़ाव से भरी परिस्थितियों से बाहर निकलकर एक खुशहाल वातावरण में जीवन व्यतीत करते हुए नज़र आ सकते हैं। हालांकि, इस कार्ड का आना आपके सामने अतीत खड़ा होना, मुश्किल हालातों पर जीत पाना, रिश्तों को मज़बूत बनाने और उसे आगे ले जाने को भी दर्शाता है। साथ ही, इस दौरान आप एक लंबी दूरी के रिश्ते में आ सकते हैं या एक नई शुरुआत कर सकते हैं, परंतु ऐसा करना आपके लिए थोड़ी मुश्किल हो सकता है।
जब बात आती है आर्थिक जीवन की, तो आपको द स्टार मिला है और यह मोटिवेशन, आशा और जीवन में आने वाली समस्याओं का सामना करते हुए भविष्य में मज़बूत आर्थिक स्थिति का प्रतिनिधित्व करता है। यह समय आपके लिए आर्थिक सुरक्षा, अचानक से मिलने वाले लाभ और आर्थिक जीवन के लक्ष्यों को पूरा करने की प्रेरणा प्रदान करेगा। इन जातकों को अपने मन की आवाज़ सुनने और धन से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले लेने के बीच संतुलन बनाकर चलने की सलाह दे रहा है।
करियर की बात करें तो, आपको ऐस ऑफ स्वॉर्ड्स प्राप्त हुआ है और यह एक नई शुरुआत, बुद्धि के बल पर की जाने वाली कोई खोज या फिर पेशेवर जीवन में मिलने वाले अवसरों की तरफ संकेत करता है। ऐसे में, आपको कार्यों को एकाग्रता से करने के साथ-साथ विचारों को स्पष्ट बनाना होगा। साथ ही, इस अवधि में आपको कोई ऐसे प्रोजेक्ट, अवसर या प्रमोशन मिलने की तरफ इशारा कर रहा है जो संचार, बुद्धि और सकारात्मक दृष्टिकोण पर निर्भर करता होगा। दूसरी तरफ, आपको अशांत और शत्रुता से पूर्ण कार्यक्षेत्र, असहमति, संचार की कमी या बुद्धि का इस्तेमाल न कर पाने की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है।
स्वास्थ्य के संबंध में क्वीन ऑफ स्वॉर्ड्स का आना दर्शाता है कि इन जातकों को सेहत उत्तम बनाए रखने के लिए अपनी सोच को स्पष्ट और सकारात्मक रखना होगा। इस कार्ड का अपराइट आना कहता है कि आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा। वहीं, जब यह कार्ड उल्टा आता है, तो जातक को अत्यधिक आलोचना, भावनात्मक रूप से उतार-चढ़ाव या मानसिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है जिसका बुरा प्रभाव सेहत पर नज़र आ सकता है।
लकी हॉलिडे डेस्टिनेशन:मैसूर
ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्तजन्म कुंडली प्राप्त करें।
कुंभ राशि
प्रेम जीवन: एट ऑफ पेंटाकल्स
आर्थिक जीवन: फोर ऑफ वैंड्स
करियर: सेवेन ऑफ वैंड्स
स्वास्थ्य: द हैंग्ड मैन
कुंभ राशि वालों को प्रेम जीवन में एट ऑफ पेंटाकल्स प्राप्त हुआ है जो कहता है कि इन जातकों को अपने रिश्ते के प्रति समर्पित रहना होगा और उसे मज़बूत बनाना होगा। आपको अपना रिलेशनशिप स्थिर बनाने की दिशा में प्रयास करना होगा। इस कार्ड का आना दर्शाता है कि आप और आपका साथी रिश्ते को प्रेमपूर्ण बनाने के लिए अनेक प्रयास कर रहे होंगे। आप धैर्य और सावधानी बरतते हुए रिश्ते को कामयाब बनाने में सक्षम होंगे।
आर्थिक जीवन में आपको फोर ऑफ वैंड्स मिला है और यह कार्ड भविष्यवाणी कर रहा है कि आपकी आर्थिक स्थिति इस सप्ताह स्थिर रहेगी जो आपके समर्पण और लगातार किए जा रहे प्रयासों का नतीजा होगी। जब यह कार्ड आता है, तो इस बात की प्रबल संभावना होती है कि आप धन-समृद्धि का उपयोग अपने प्रियजनों को डिनर पर ले जाने या उनके साथ घूमने-फिरने के लिए करेंगे।
करियर के क्षेत्र में सेवेन ऑफ स्वॉर्ड्स का आना दर्शाता है कि इन लोगों को कार्यक्षेत्र में समस्याओं या प्रतिद्वंदियों से मिलने वाली टक्कर का सामना करते हुए अपने पद और उपलब्धियों की रक्षा करनी होगी। ऐसे में, आपको अपनी मेहनत, दृढ़ता और क्षमताओं पर विश्वास रखना होगा। साथ ही, आपको बेकार के खर्चों से बचना होगा। इस दौरान आपको दबाव में भी अपने विचारों पर टिके रहना होगा। साथ ही, यह आपको रणनीति बनाकर और हार न मानते हुए आगे बढ़ना होगा।
स्वास्थ्य की बात करें, तो द हैंग्ड मैन का आना बता रहा है कि आपको मुश्किल परिस्थितियों में धैर्य रखना सीखना होगा। साथ ही, आपको अपनी भागदौड़ भरी ज़िन्दगी से ब्रेक लेते हुए परिस्थितियों का पुनर्मूल्यांकन करना होगा। ऐसे में, आपको स्वास्थ्य को उत्तम बनाने के लिए त्याग करना या स्वस्थ होने के लिए आराम करना होगा। इस कार्ड का विपरीत आना खुद को आराम देने और बुरी आदतों को छोड़ने का प्रतिनिधित्व करता है जिसके चलते ब्रेक, निर्णय न ले पाने की स्थिति आदि पैदा हो सकती है।
मीन राशि वालों के प्रेम जीवन में पेज ऑफ पेंटाकल्स का आना एक नई शुरुआत, वफ़ादारी और रिश्ते के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण की तरफ संकेत करता है। यह कार्ड एक ऐसे रिश्ते को दर्शा रहा है जो आकर्षण और आपसी तालमेल पर आधारित होगा या फिर आपका रिश्ता लॉन्ग-डिस्टेंस रिलेशनशिप हो सकता है। हालांकि, इस कार्ड का मिलना बताता है कि इन लोगों को आपस में खुलकर बात करने, साथ चलने और आपसी तालमेल को बढ़ावा देना होगा।
आर्थिक जीवन में आपकोटू ऑफ वैंड्स प्राप्त हुआ है और यह आर्थिक स्थिरता, सावधानीपूर्वक बनाई गई योजना और आपको मिलने वाले नए अवसरों की तरफ इशारा कर रहा है। यह आपको सोच-विचार कर योजनाएं बनाने, सही फैसला लेने और विचार-विमर्श करने के बाद ही धन निवेश करने की सलाह दे रहा है। धन के संबंध में आपको अपनी योजनाओं को लागू करना और अपने लक्ष्यों को पूरा करने के लिए प्रयास करना होगा, ताकि आप भविष्य में आर्थिक सुरक्षा प्राप्त कर सकें।
करियर की बात करें, तो आपको “द लवर्स” मिला है जो बड़े फैसले लेने, जोख़िम उठाने और नए संपर्क बनाने की अवधि को दर्शा रहा है। जब यह कार्ड उल्टा आता है, तो आपको करियर में तनाव, गलत फैसले या असंतुष्ट महसूस करवा सकता है। यह आपको पेशेवर जीवन और सिद्धांतों के बीच संतुलन बनाकर चलने की सलाह दे रहा है।
स्वास्थ्य के मामले में आपको सेवेन ऑफ पेंटाकल्स प्राप्त हुआ है और यह धीमी रफ़्तार से स्वस्थ होने का प्रतिनिधित्व करता है। अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे हैं, तो अब आपके स्वास्थ्य में अब सुधार होने लगेगा इसलिए आप ईमानदारी से मेहनत करेंगे। साथ ही, आपको बेहतर सेहत पाने के लिए योग और ध्यान करने की सलाह दी जाती है।
इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
टैरो किस तरह से हमारा मार्गदर्शन करता है?
टैरो ऊर्जाओं और अंतर्ज्ञान पर आधारित होता है जिसके माध्यम से यह लोगों को मार्गदर्शन प्रदान करता है।
कौन सा कार्ड चंचल स्वभाव को दर्शाता है?
टैरो में द फूल चंचलता का प्रतिनिधित्व करता है।
कौन सा कार्ड रिश्ते या करियर में समस्याओं को दर्शाता है?
टैरो में द टॉवर करियर और रिश्ते में समस्याओं को दर्शाता है।
इस सप्ताह मंगल करेंगे धनु राशि में प्रवेश, इन राशियों की बदल देंगे तकदीर!
साप्ताहिक राशिफल 08 से 14 दिसंबर 2025: एस्ट्रोसेज एआई हमेशा से अपने पाठकों के लिए “साप्ताहिक राशिफल” का यह ब्लॉग लेकर आता रहा है जिसके माध्यम से आपको दिसंबर 2025 के दूसरे सप्ताह यानी 08 से 14 दिसंबर, 2025 से जुड़ी समस्त जानकारी प्राप्त होगी। जैसे कि हम जानते हैं कि दिसंबर साल का अंतिम महीना होता है इसलिए इस माह का हर दिन और हर सप्ताह बेहद ख़ास होता है।
ऐसे में, आप दिसंबर के इस सप्ताह (08 से 14 दिसंबर 2025) को लेकर उत्सुक होंगे कि यह हफ़्ता आपके लिए कैसा रहेगा? करियर में मिलेगी कामयाबी या करना पड़ेगा इंतज़ार? व्यापार में होगा मुनाफा या उठाना होगा नुकसान? प्रेम और वैवाहिक जीवन रहेगा मधुर या होंगे मतभेद? इन सभी सवालों के जवाब आपको साप्ताहिक राशिफल के इस विशेष ब्लॉग में मिलेंगे।
बता दें कि साप्ताहिक राशिफल के ब्लॉग को हमारे अनुभवी एवं विद्वान ज्योतिषियों द्वारा ग्रह-नक्षत्रों की चाल, दशा और स्थिति के आधार पर तैयार किया गया है। साप्ताहिक राशिफल के इस लेख में आपको न सिर्फ़ 08 से 14 दिसंबर 2025 के बीच पड़ने वाले व्रत-त्योहारों की जानकारी प्राप्त होगी, बल्कि इस दौरान होने वाले ग्रहों के गोचर और ग्रहण, बैंक अवकाश एवं शुभ मुहूर्तों के बारे में विस्तार से बात करेंगे।
साथ ही, दिसंबर 2025 के दूसरे सप्ताह में किन मशहूर हस्तियों का जन्मदिन आएगा? इससे भी आपको रूबरू करवाएंगे। तो चलिए अब हम आगे बढ़ते हैं और जान लेते हैं सबसे पहले दिसंबर 2025 के इस सप्ताह के पंचांग के बारे में।
इस सप्ताह के ज्योतिषीय तथ्य और हिंदू कैलेंडर की गणना
हिंदू पंचांग के अनुसार, दिसंबर का महीना साल का अंतिम एवं बारहवां महीना होता है। ऐसे में, यह महीना और इस महीने का हर दिन बेहद ख़ास है। अब हम जल्द ही दिसंबर 2025 के दूसरे सप्ताह में प्रवेश कर जाएंगे। अगर हम बात करें इस हफ़्ते के पंचांग की, तो दिसंबर के इस सप्ताह का आगाज़ पुनर्वसु नक्षत्र के अंतर्गत कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि यानी कि 08 दिसंबर 2025 को होगा जबकि इस सप्ताह का अंत चित्रा नक्षत्र के तहत कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि पर होगा।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
इस सप्ताह में पड़ने वाले व्रत और त्योहार
वर्तमान समय में व्रत और त्यौहार हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा बन गए हैं जिनके बिना हमारा जीवन अधूरा माना जाता है। लेकिन, इंसान अपनी ज़िन्दगी में इतना व्यस्त हो गया है कि वह महत्वपूर्ण पर्वों एवं त्योहारों की तिथियां भी भूल जाता है इसलिए हमारा यह सेक्शन आपको इस हफ्ते के व्रत-त्योहार की सूची प्रदान करेगा। अगर बात करें इस सप्ताह की, तो दिसंबर 2025 के दूसरे सप्ताह (08 दिसंबर से 14 दिसंबर 2025) में कोई भी व्रत नहीं किया जाएगा और न ही कोई पर्व मनाया जाएगा। आइए बिना देरी किए अब हम नज़र डालते हैं इस सप्ताह के ग्रहण और गोचर पर।
व्रत-त्योहारों के बाद साप्ताहिक राशिफल के इस सेक्शन में हम आपको ग्रहण और गोचर के बारे में बताएंगे। वैदिक ज्योतिष में प्रत्येक ग्रह को महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है जो एक निश्चित समय में अपनी चाल, दशा और राशि में परिवर्तन करते हैं। इसी तरह, ग्रहण को भी विशेष स्थान दिया गया है और ऐसे में, ग्रहण एवं गोचर सीधे रूप से सभी राशियों को प्रभावित करते हैं। इस सप्ताह के ग्रहण एवं गोचर को देखें, तो 08 से 14 दिसंबर 2025 के इस सप्ताह में कोई ग्रहण और गोचर नहीं होगा।
अगर आपको भी काम के सिलसिले में हर दूसरे दिन बैंक में आना-जाना पड़ता है, या फिर अक्सर बैंक से काम रहता है, तो नीचे हम आपको 08 से 14 दिसंबर 2025 के दौरान पड़ने वाले बैंक अवकाशों की संपूर्ण सूची प्रदान कर रहे हैं जिससे आपका कोई काम रुक न जाएं।
तिथि
दिन
पर्व
राज्य
12 दिसंबर 2025
शुक्रवार
पा-टोगन नेंगमिंजा संगमा
मेघालय
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
चलिए अब हम आगे बढ़ते हैं और नज़र डालते हैं इस सप्ताह के शुभ मुहूर्तों की।
इस सप्ताह (08 से 14 दिसंबर) के शुभ मुहूर्त
हर सप्ताह में कुछ ऐसे दिन होते हैं जो शुभ और मांगलिक कार्यों के लिए बेहद शुभ होते हैं। इन तिथियों पर अन्नप्राशन, नामकरण, मुंडन संस्कार जैसे शुभ कार्य किए जा सकते हैं इसलिए यहाँ हम आपको 08 से 14 दिसंबर 2025 के शुभ मुहूर्त प्रदान कर रहे हैं।
अगर आप अपने शिशु का नामकरण संस्कार के लिए शुभ मुहूर्त देख रहे हैं, तो इस सेक्शन में आपको हम सप्ताह के नामकरण मुहूर्त देने जा रहे हैं।
तिथि
मुहूर्त
सोमवार, 08 दिसंबर 2025
16:05:33 से 26:53:23
शुक्रवार, 12 दिसंबर 2025
07:03:58 से 14:59:31
रविवार, 14 दिसंबर 2025
07:05:17 से 31:05:17
08 से 14 दिसंबर 2025 के अन्नप्राशन मुहूर्त
यदि आप अपनी संतान का अन्नप्राशन संस्कार दिसंबर 2025 के इस सप्ताह में करना चाहते हैं, तो हम आपको नीचे 08 से 14 दिसंबर के बीच पड़ने वाले मुहूर्त प्रदान कर रहे हैं जो कि इस प्रकार हैं:
तिथि
मुहूर्त
8 दिसंबर 2025
18:21 से 22:56
08 से 14 दिसंबर 2025 में वाहन खरीदने का मुहूर्त
यदि आप लंबे अर्से से वाहन खरीदने का सोच रहे हैं, लेकिन आपको कोई मुहूर्त नहीं मिल रहा है, तो यहाँ हम आपको 08 दिसंबर से 14 दिसंबर 2025 के बीच उपलब्ध वाहन खरीद मुहूर्त बताने जा रहे हैं।
तिथि
मुहूर्त
सोमवार, 08 दिसंबर 2025
16:05:33 से 26:53:23
रविवार, 14 दिसंबर 2025
07:05:17 से 31:05:17
लव रिलेशनशिप की चुनौतियाँ, ग्रहों की चाल और आपके दिल की कहानी — सब कुछ इस एक एपिसोड में। सुनना मत भूलिए!
14 दिसंबर 2025: कुलदीप यादव, रोहित सरदाना, श्वेता सिंह
एस्ट्रोसेज इन सभी सितारों को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं देता है। यदि आप अपने पसंदीदा सितारे की जन्म कुंडली देखना चाहते हैं तो आप यहां पर क्लिक कर सकते हैं।
साप्ताहिक राशिफल 08 से 14 दिसंबर, 2025
यह भविष्यफल चंद्र राशि पर आधारित है। अपनी चंद्र राशि जानने के लिए क्लिक करें: चंद्र राशि कैलकुलेटर
मेष साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह आपकी सेहत में सुधार देखा जाएगा, जिसके कारण खेलों …..(विस्तार से पढ़ें)
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
दिसंबर 2025 में सूर्य का गोचर कब होगा?
सूर्य देव 17 दिसंबर 2025 को धनु राशि में गोचर करेंगे।
दिसंबर 2025 में मासिक शिवरात्रि कब है?
मासिक शिवरात्रि 18 दिसंबर 2025, गुरुवार के दिन पड़ेगी।
मेष राशि का स्वामी कौन है?
राशि चक्र की पहली राशि मेष के स्वामी मंगल देव हैं।
अंक ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल: 07 दिसंबर से 13 दिसंबर, 2025
कैसे जानें अपना मुख्य अंक (मूलांक)?
अंक ज्योतिष साप्ताहिक भविष्यफल जानने के लिए अंक ज्योतिष मूलांक का बड़ा महत्व है। मूलांक जातक के जीवन का महत्वपूर्ण अंक माना गया है। आपका जन्म महीने की किसी भी तारीख़ को होता है, उसको इकाई के अंक में बदलने के बाद जो अंक प्राप्त होता है, वह आपका मूलांक कहलाता है। मूलांक 1 से 9 अंक के बीच कोई भी हो सकता है, उदाहरणस्वरूप- आपका जन्म किसी महीने की 10 तारीख़ को हुआ है तो आपका मूलांक 1+0 यानी 1 होगा।
इसी प्रकार किसी भी महीने की 1 तारीख़ से लेकर 31 तारीख़ तक जन्मे लोगों के लिए 1 से 9 तक के मूलांकों की गणना की जाती है। इस प्रकार सभी जातक अपना मूलांक जानकर उसके आधार पर साप्ताहिक राशिफल जान सकते हैं।
अपनी जन्मतिथि से जानें साप्ताहिक अंक राशिफल (07 दिसंबर से 13 दिसंबर, 2025)
अंक ज्योतिष का हमारे जीवन पर सीधा प्रभाव पड़ता है क्योंकि सभी अंकों का हमारे जन्म की तारीख़ से संबंध होता है। नीचे दिए गए लेख में हमने बताया है कि हर व्यक्ति की जन्म तिथि के हिसाब से उसका एक मूलांक निर्धारित होता है और ये सभी अंक अलग-अलग ग्रहों द्वारा शासित होते हैं।
जैसे कि मूलांक 1 पर सूर्य देव का आधिपत्य है। चंद्रमा मूलांक 2 का स्वामी है। अंक 3 को देव गुरु बृहस्पति का स्वामित्व प्राप्त है, राहु अंक 4 का राजा है। अंक 5 बुध ग्रह के अधीन है। 6 अंक के राजा शुक्र देव हैं और 7 का अंक केतु ग्रह का है। शनिदेव को अंक 8 का स्वामी माना गया है। अंक 9 मंगल देव का अंक है और इन्हीं ग्रहों के परिवर्तन से जातक के जीवन में अनेक तरह के परिवर्तन होते हैं।
बृहत् कुंडलीमें छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरालेखा-जोखा
मूलांक 1
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख़ को हुआ है)
इस मूलांक वाले जातकों में उच्च कौशल होता है और ये अच्छे परिणाम पाने के लिए अपने प्रशासनिक कौशल का उपयोग कर सकते हैं। इसके अलावा ये जातक सिद्धांतों पर चलना पसंद करते हैं।
प्रेम जीवन: इस समय आप अपने पार्टनर के साथ खुश नहीं रह पाएंगे। ऐसा आप दोनों के बीच आपसी तालमेल की कमी के कारण हो सकता है।
शिक्षा: इस सप्ताह छात्रों की पढ़ाई में रुचि कम हो सकती है। इससे आप उच्च अंक प्राप्त करने में पीछे रह सकते हैं।
पेशेवर जीवन: यदि आप नौकरी करते हैं, तो आप काम का दबाव झेल नहीं पाएंगे। वहीं व्यापारियों को नुकसान हो सकता है और उन्हें अधिक प्रतिस्पर्धा देखने को मिल सकती है।
सेहत: आपको एलर्जी जैसे कि सनबर्न और दाने आदि हो सकते हैं। ऐसे में आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है।
उपाय: आप रोज़ 19 बार ‘ॐ आदित्याय नम:’ का जाप करें।
मूलांक 2
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख़ को हुआ है)
मूलांक 2 वाले जातकों की डेयरी उत्पाद से संबंधित व्यवसाय करने और उससे मुनाफा कमाने में रुचि हो सकती है। ये अपनी मानसिक क्षमता को बढ़ाने में दिलचस्पी रख सकते हैं।
प्रेम जीवन: इस सप्ताह आपका अपने जीवनसाथी के साथ रिश्ता कमजोर हो सकता है। इससे आपके रिश्ते से खुशियां गायब हो सकती है।
शिक्षा: इस समय छात्रों में पेशेवर तरीके से पढ़ाई करने की कमी हो सकती है। इसके बजाय वे सुस्त हो सकते हैं जिससे उनके विकास पर बुरा असर पड़ेगा और वे शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाएंगे।
पेशेवर जीवन: नौकरीपेशा जातकों से इस समय काम में गलतियां होने की आशंका है जिससे वे अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाएंगे। यदि आप व्यवसाय करते हैं, तो आपके हाथ से अधिक मुनाफा कमाने के अच्छे अवसर छूट सकते हैं।
सेहत: इस सप्ताह आपकी ऊर्जा में कमी देखने को मिल सकती है। इससे आपकी फिटनेस में भी गिरावट आने का डर है।
उपाय: आप सोमवार के दिन चंद्रमा का पुष्प पूजन करें।
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख़ को हुआ है)
इस मूलांक वाले लोग अहंकारी हो सकते हैं और इनका यह व्यवहार इनके लिए ही नकारात्मक बाधा का काम कर सकता है। इसके अलावा ये जातक अधिक सिद्धांतवादी हो सकते हैं।
प्रेम जीवन: आप अपने पार्टनर के साथ मधुर व्यवहार करते हुए नज़र आएंगे। इससे आपको अपने रिश्ते में उच्च मूल्य बनाए रखने में मदद मिलेगी।
शिक्षा: इस सप्ताह छात्र बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन, इकोनोमेट्रिक्स जैसे विषयों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आप अपने साथी छात्रों को पीछे छोड़ सकते हैं।
पेशेवर जीवन: नौकरीपेशा जातक अपनी उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन करने में सक्षम होंगे। वहीं व्यापारी अपने लिए लक्ष्य तय कर के उसे प्राप्त कर सकते हैं।
सेहत: इस सप्ताह आपको कोई बड़ी स्वास्थ्य समस्या परेशान नहीं करेगी। आप एनर्जी से भरपूर और स्वस्थ महसूस करेंगे।
उपाय: आप नियमित रूप से 21 बार ‘ॐ बृहस्पताये नम:’ मंत्र का जाप करें।
मूलांक 4
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22, 31 तारीख़ को हुआ है)
इस समय मूलांक 4 वाले जातकों को तनाव होने की आशंका है इसलिए उन्हें अधिक योजना बनाकर चलने की सलाह दी जाती है।
प्रेम जीवन: जीवनसाथी के साथ अच्छे संबंध बनाए रखने के लिए यह सप्ताह अनुकूल नहीं है। आप दोनों के बीच बहस होने की आशंका है।
शिक्षा: इस सप्ताह छात्रों की एकाग्रता में कमी आ सकती है इसलिए यह समय पढ़ाई के मामले में अनुकूल नहीं रहने वाला है। इससे आप अधिक अंक प्राप्त करने में पीछे रह सकते हैं।
पेशेवर जीवन: इस समय आपको अपने काम में कई अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। इससे आपके ऊपर काम का दबाव बहुत ज्यादा बढ़ सकता है। यदि आप व्यवसाय करते हैं, तो आप अपनी रणनीतियों में बदलाव करने के बावजूद अपने प्रतिद्वंदियों से हार सकते हैं।
सेहत: इस सप्ताह इम्युनिटी में कमी आने की वजह से आपकी सेहत अच्छी नहीं रह पाएगी।
उपाय: आप नियमित रूप से 22 बार ‘ॐ दुर्गाय नम:’ मंत्र का जाप करें।
मूलांक 5
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 5, 14, 23 तारीख़ को हुआ है)
इस मूलांक वाले जातक अर्धिक तर्कशील निर्णय ले सकते हैं। इनका व्यवसाय की ओर अधिक झुकाव हो सकता है।
प्रेम जीवन: इस सप्ताह आपके और आपके जीवनसाथी के रिश्ते में खुशियां रहेंगी। आप दोनों अच्छे मूल्य बनाए रखेंगे। आप अपने पार्टनर के साथ हर एक पल का आनंद लेंगे।
शिक्षा: आप इस समय अपने साथी छात्रों को पीछे छोड़ने और पढ़ाई के क्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल करने में सक्षम होंगे। इस समय छात्र पेशेवर तरीके से पढ़ाई करेंगे।
पेशेवर जीवन: इस सप्ताह नौकरीपेशा जातक अपने कार्यक्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करते हुए नज़र आएंगे और खूब नाम कमाएंगे। अगर आप बिज़नेस करते हैं, तो आप अपने प्रतिद्वंदियों से प्रतिस्पर्धा करने में सक्षम होंगे और अधिक मुनाफा कमाएंगे।
सेहत: जीवन के प्रति आपके नज़रिए और सेंस ऑफ ह्यूमर की वtह से आपका स्वास्थ्य अच्छा और दुरुस्त रहने वाला है।
उपाय: आप नियमित रूप से 41 बार ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का जाप करें।
मूलांक 6
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 6, 15, 24 तारीख़ को हुआ है)
मूलांक 6 वाले लोग खुशमिज़ाज स्वभाव के होते हैं और इनकी अधिक घूमने-फिरने, ज्यादा पैसा कमाने और अपनी सुख-सुविधाओं को बढ़ाने में रुचि होती है। ये जातक सकारात्मक मूल्यों के अनुकूल बनने के लिए तैयार रह सकते हैं।
प्रेम जीवन: इस समय आपके और आपके पार्टनर के रिश्ते में मिठास बनी रहेगी। इसके अलावा उनके सामने आपकी छवि मजबूत होगी।
शिक्षा: इस सप्ताह छात्र पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और अधिक अंक प्राप्त कर के उत्कृष्ट आ सकते हैं। आप अपने साथी छात्रों या सहपाठियों से प्रतिस्पर्धा करने में सक्षम होंगे। इस दौरान आप अपना अनूठा कौशल दिखा सकते हैं जिससे आप अधिक अंक प्राप्त करने में सक्षम होंगे।
पेशेवर जीवन: नौकरीपेशा जातक अपने कौशल का लाभ उठा सकते हैं और अपने काम में इन स्किल्स का पेशेवर तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप व्यवसाय करते हैं, तो यह सप्ताह आपके लिए शानदार साबित होगा और आपको अपने बिज़नेस में अच्छी उन्नति देखने को मिलेगी।
सेहत: इस सप्ताह के दौरान मूलांक 6 वाले लोगों का स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है और ऐसा आपके अंदर मौजूद असीम ऊर्जा और जोश एवं उत्साह के कारण होगा। आप अधिक साहसी हो सकते हैं।
उपाय: आप नियमित रूप से 33 बार ‘ॐ शुक्राय नम:’ मंत्र का जाप करें।
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 7, 16, 25 तारीख़ को हुआ है)
मूलांक 7 वाले जातक अधिक धार्मिक और दार्शनिक स्वभाव वाले हो सकते हैं। ये ईश्वर में आस्था रखने वाले होते हैं और धार्मिक कार्य करते हुण् नज़र आते हैं।
प्रेम जीवन: इस सप्ताह आपके और आपके पार्टनर के बीच अलगाव हो सकता है। इस वजह से आप दोनों का रिश्ता कमजोर पड़ सकता है।
शिक्षा: छात्रों की एकाग्रता में कमी आने के कारण वे अधिक अंक प्राप्त करने के अपने मार्ग से भटक सकते हैं। इस वजह से वे चिंता में आ सकते हैं।
पेशेवर जीवन: काम के मामले में यह सप्ताह अच्छा नहीं रहने वाला है। आपके ऊपर काम का अधिक बोझ बढ़ सकता है। यदि आप व्यवसाय करते हैं, तो आपको पुरानी रणनीतियों पर ही टिके रहने की वजह से नुकसान होने की आशंका है।
सेहत: इस सप्ताह आपकी इम्युनिटी कमजोर हो सकती है और इसका आपके स्वास्थ्य पर सकारात्मक असर नहीं पड़ेगा।
उपाय: आप नियमित रूप से 41 बार ‘ॐ गणेशाय नम:’ मंत्र का जाप करें।
ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्तजन्म कुंडली प्राप्त करें।
मूलांक 8
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 8, 17, 26 तारीख़ को हुआ है)
इस मूलांक वाले लोग अपने काम को लेकर अधिक लक्ष्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध हो सकते हैं और इसी पर ध्यान केंद्रित रखते हैं। इन लोगों के पास अपने परिवार और मौज-मस्ती के लिए अधिक समय नहीं होता है।
प्रेम जीवन: इस सप्ताह आप तनाव में रह सकते हैं और इसकी वजह से आपके और आपके पार्टनर के बीच खुशियों में कमी आ सकती है। आपके रिश्ते में सकारात्मकता की कमी देखने को मिल सकती है।
शिक्षा: अगर आप प्रोफेशनल स्टडीज़ जैसे कि मरीन इंजीनियरिंग, केमिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हैं, तो आप अधिक अंक प्राप्त कर सकते हैं और सफलता पा सकते हैं।
पेशेवर जीवन: इस समय कार्यक्षेत्र में आपके और आपके वरिष्ठ अधिकारियों के बीच सामंजस्य खराब हो सकता है और आपके ऑफिस का माहौल अशांत रह सकता है। अगर आप बिज़नेस करते हैं, तो आपके पुरानी रणनीतियों पर ही बने रहने की वजह से आपको अधिक मुनाफा कमाने में दिक्कत आ सकती है।
सेहत: आपको इस सप्ताह पैरों और जोड़ों में गंभीर दर्द की शिकायत हो सकती है इसलिए आपको अपनी डाइट और खानपान की आदतों को लेकर सावधान रहना चाहिए वरना आपको तनाव हो सकता है।
उपाय: आप रोज़ 11 बार ‘ॐ हनुमते नम:’ मंत्र का जाप करें।
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 9, 18, 27 तारीख़ को हुआ है)
इन लोगों को अपने जीवन में सिद्धांतों पर चलना पसंद हो सकता है। जीवन में असीम सफलता पाने के लिए ये जातक अधिक महत्वाकांक्षी हो सकते हैं।
प्रेम जीवन: इस समय आप अपने पार्टनर के साथ मूडी नज़र आ सकते हैं। इसके अलावा आपके मन में अहंकार के आने की वजह से आपके रिश्ते की सुख-शांति के भंग होने के भी संकेत हैं।
शिक्षा: संभव है कि इस सप्ताह छात्र पढ़ाई में ज्यादा अच्छा प्रदर्शन न कर पाएं और अधिक अंक प्राप्त करने में भी पीछे रह जाएं। शिक्षा के मामले में उच्च मानक हासिल न कर पाने की वजह से इन्हें दुख हो सकता है।
पेशेवर जीवन: इस सप्ताह नौकरीपेशा जातकों के लिए अपने काम में उच्च परिणाम पाना मुश्किल हो सकता है। आपके ऊपर काम का दबाव अधिक पड़ सकता है। वहीं व्यापारियों पर उनके प्रतिद्वंदी भारी पड़ सकते हैं।
सेहत: इस समय तेज सिरदर्द होने के कारण आप अपनी शारीरिक फिटनेस को लेकर चिंता में आ सकते हैं।
उपाय: आप नियमित रूप से 27 बार ‘ॐ भौमाय नम:’ मंत्र का जाप करें।
इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
प्रश्न 1. सबसे शक्तिशाली भाग्यांक कौन सा है?
उत्तर. सबसे शक्तिशाली अंक 8 को माना जाता है।
प्रश्न 2. न्यूमरोलॉजी का हिंदी में क्या अर्थ है?
उत्तर. इसे हिंदी में अंक ज्योतिष कहते हैं।
प्रश्न 3. हनुमान जी का लकी नंबर क्या है?
उत्तर. 9 अंक हनुमान जी का लकी नंबर है।
मंगल का धनु राशि में गोचर: जानें, किसे मिलेगा प्रेम का वरदान और किसे देनी होगी परीक्षा?
मंगल का धनु राशि में गोचर वैदिक ज्योतिष में एक प्रभावशाली और ऊर्जा-प्रधान खगोलीय परिवर्तन माना जाता है। साहस, उत्साह, निर्णय-क्षमता, जोश, संबंधों में आकर्षण और संघर्ष, इन सबका कारक मंगल ग्रह जब राशि बदलते हैं, तो इसका प्रभाव सीधे मन, विचारों और कर्मों पर दिखाई देता है।
यह गोचर कई जातकों के लिए नई शुरुआत, दृढ़ इच्छाशक्ति, प्रेम-सौभाग्य और करियर में तेजी सा सकता है, वहीं कुछ लोगों के लिए यह धैर्य, संयम और व्यवहार में संतुलन की आवश्यकता भी उत्पन्न कर देता है।
इस बार मंगल का धनु राशि में प्रवेश 12 राशियों के जीवन में खास हलचल लेकर आएगा। कहीं रिश्तों में निकटता और जुनून बढ़ेगा, तो कहीं गलतफहमी, उतावलापन और तकरार की स्थिति से सचेत रहना होगा। कुछ राशियों को भाग्य का जोरदार साथ मिलेगा जबकि कुछ को तुरंत निर्णय लेने बचना होगा।
यह गोचर बताएगा कि किसे प्रेम का वरदान मिलेगा और किस पर परीक्षा की घड़ी आएगी। ध्यान देने योग्य है कि मंगल का धनु राशि में गोचर ऊर्जा, विस्तार और नई संभावनाओं का द्वार खोलता है, लेकिन साथ ही समझदारी और सही दिशा में प्रयास की मांग भी करता है। एस्ट्रोसेज एआई के इस विशेष ब्लॉग में हम जानेंगे कि “मंगल का धनु राशि में गोचर” आपकी राशि को कैसे प्रभावित करेगा, प्रेम, करियर, स्वास्थ्य और धन पर इसका क्या असर पड़ेगा, और कौन से उपाय आपके जीवन में संतुलन और सफलता लाने में सहायक होंगे।
तो आइए, शुरुआत करते हैं, सबसे पहले जानते हैं इस महत्वपूर्ण गोचर की तिथि और समय।
मंगल का धनु राशि में गोचर : तिथि और समय
मंगल महाराज 07 दिसंबर 2025 की शाम 07 बजकर 26 मिनट पर धनु राशि में गोचर करने जा रहे हैं।
मंगल का धनु राशि में गोचर :ज्योतिष में मंगल ग्रह का महत्व
ज्योतिष में मंगल ग्रह को ऊर्जा, साहस और कर्म का प्रतीक माना जाता है। यह ग्रह व्यक्ति के भीतर मौजूद हिम्मत, आत्मविश्वास और निर्णय लेने की क्षमता को नियंत्रित करता है, जिसकी कुंडली में मंगल मजबूत होता है, वह जीवन में चुनौतियों का सामना करने में सक्षम होता है, जल्दी हार नहीं मानता और अपने लक्ष्य की ओर तेजी से कदम बढ़ाता है।
यह ग्रह हमारे कर्मक्षेत्र यानी हम क्या करते हैं और कैसे करते हैं, उस पर सीधा प्रभाव डालता है। मंगल को भूमि, संपत्ति, वाहन और रियल एस्टेट के कारक भी कहा जाता है इसलिए कुंडली में शुभ मंगल होने पर व्यक्ति को जमीन-प्रॉपर्टी का लाभ, अपना घर, वाहन और स्थिर आर्थिक स्थिति मिलती है। वहीं अशुभ मंगल या कमजोर मंगल भूमि-विवाद, दुर्घटना, गुस्सा, झगड़ा या रुकावटें ला सकता है।
विवाह और दांपत्य जीवन में भी मंगल का स्थान अत्यंत महत्वपूर्ण है। यही कारण है कि शादी से पहले मंगल दोष की जांच की जाती है। यदि कुंडली में मंगल अशुभ स्थिति में हो, तो विवाह में देरी, पार्टनर से असहमति या संबंधों में तनाव बढ़ सकता है। हालांकि, उचित मिलान, दशा और अनुभवी ज्योतिषीय उपायों से इस दोष को काफी हद तक संतुलित किया जा सकता है।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
सभी 12 भावों पर मंगल ग्रह का प्रभाव
पहला भाव
पहले भाव में मंगल व्यक्ति को साहसी, ऊर्जावान, मेहनती और तेज निर्णय लेने वाला बनाता है। ऐसा व्यक्ति नेतृत्व क्षमता वाला, दृढ़ इच्छाशक्ति का और कई बार गुस्सैल भी हो सकता है। इस भाव में मंगल मजबूत स्वास्थ्य और स्पोर्टी नेचर देता है।
दूसरा भाव
दूसरे भाव में मंगल धन कमाने की क्षमता तो देता है, लेकिन खर्च भी बढ़ा देता है। वाणी तेज हो सकती है और पारिवारिक तनाव की संभावनाएं बढ़ती हैं। यह प्रॉपर्टी और इन्वेस्टमेंट से लाभ भी दे सकता है।
तीसरा भाव
यह स्थान मंगल के लिए बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा व्यक्ति बहादुर, मेहनती, कम्युनिकेशन में मजबूत और भाइयों के लिए सहायक होता है। कार्यक्षेत्र में तेजी से सफलता मिलती है।
चौथा भाव
यहाँ मंगल घर-गाड़ी-प्रॉपर्टी का सुख देता है, लेकिन मां के स्वास्थ्य या गृह-सुख में उतार-चढ़ाव ला सकता है। घर बदलने या रियल एस्टेट से जुड़े कार्यों की संभावना रहती है।
पांचवां भाव
यह व्यक्ति को तेज दिमाग और प्रतियोगी बनाता है, परंतु गुस्सा या आवेग बढ़ा सकता है। संतान पक्ष में चिंता या देरी हो सकती है। स्पोर्ट्स, टेक, इंजीनियरिंग में सफलता मिलती है।
छठा भाव
यह मंगल कानूनी मामलों, प्रतियोगिताओं और स्पोर्ट्स में विजय दिलाता है। शत्रु पर विजय, बीमारियों पर नियंत्रण और साहस बढ़ता है। यह एक विजेता का मंगल कहलाता है।
AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।
सातवां भाव
सातवें भाव में मंगल विवाह में देरी, विवाद या पार्टनर से अनबन करा सकता है। यही कारण है कि इसे मंगल दोष माना जाता है। सही मेल, दशा और उपाय से रिश्ते सुधरते हैं। पार्टनर ऊर्जावान या आक्रामक हो सकता है।
आठवां भाव
यह मंगल दुर्घटना, चोट, ऑपरेशन या अचानक खर्च बढ़ा सकता है। लेकिन यह व्यक्ति को शोध, गुप्त विद्या, ज्योतिष, मेडिकल या टेक्निकल क्षेत्र में विशेषज्ञ भी बनाता है। जीवन में उतार-चढ़ाव अधिक रहते हैं।
भाग्य भाव में मंगल साहसी स्वभाव, यात्राएं, पिता से विवाद या दूरी, और आध्यात्मिकता के प्रति रुचि देता है। यह व्यक्ति कर्म करके भाग्य बनाता है—भाग्य की मदद बाद में मिलती है।
दसवां भाव
दसवें भाव का मंगल करियर में बड़ी सफलता देता है। यह नेता, पुलिस सेना, इंजीनियर, स्पोर्ट्समैन या बिजनेस में श्रेष्ठ बनाता है। बहुत परिश्रम, संघर्ष और अंत में सम्मान मिलता है।
ग्यारहवां भाव
यहां मंगल बड़ी इनकम, नेटवर्किंग, बड़े सपने और तेज़ी से लक्ष्य प्राप्ति देता है। मित्रों से लाभ और आर्थिक वृद्धि बेहद मजबूत होती है। यह सबसे शुभ स्थानों में से एक माना जाता है।
बारहवां भाव
बारहवां भाव में मंगल खर्च बढ़ाता है, विदेश यात्रा की संभावना देता और कई बार नींद व मानसिक शांति कम करता है। ध्यान, योग उपाय करने पर यह विदेशों में सफलता और रहस्यमयी विद्या में प्रगति देता है।
मंगल का धनु राशि में गोचर :उपाय
हनुमान जी की उपासना
मंगल ग्रह का सीधा संबंध हनुमान जी से है। रोज या मंगलवार को हनुमान चालीसा, बजरंग बाण या सुंदरकांड पढ़ना मंगल को बेहद मजबूत करता है। इससे साहस, आत्मविश्वास और मानसिक स्थिरता बढ़ती है तथा अशुभ मंगल के प्रभाव कम होते हैं।
लाल रंग का प्रयोग बढ़ाएं
मंगल का रंग लाल है। इसलिए लाल रुमाल रखना, लाल वस्त्र पहनना या मंगलवार को लाल फूल चढ़ाना शुभ फल देता है। इससे मंगल की ऊर्जा सक्रिय होती है और सकारात्मक परिणाम तेजी से मिलते हैं।
कॉपर का उपयोग
तांबे के बर्तन में पानी पीना या तांबे का कड़ा पहनना मंगल की ऊर्जा को संतुलित और मजबूत करता है। यह रक्त मांसपेशियों और मानसिक जोश को बढ़ाता है।
ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करे।
नियमित व्यायाम या योग
मंगल शरीर की ऊर्जा और एक्शन का ग्रह है। इसलिए प्रतिदिन व्यायाम, दौड़, सूर्य नमस्कार या योग करना मंगल की शक्ति को बढ़ाता है और गुस्सा, तनाव व थकान कम करता है।
मंगलवार को व्रत
मंगल ग्रह को शांत और मजबूत करने के लिए मंगलवार का व्रत रखना अत्यंत प्रभावी उपाय माना गया है। इस दिन लाल चने की दाल या गुड़ का सेवन करने से मंगल की स्थिति बेहतर होती है।
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
मंगल का धनु राशि में गोचर क्या संकेत देता है?
यह गोचर ऊर्जा, साहस, प्रेम, करियर और निर्णय-क्षमता में महत्वपूर्ण बदलाव लाता है।
क्या इस गोचर से प्रेम जीवन पर असर पड़ेगा?
हाँ, कई राशियों के लिए प्रेम-सौभाग्य बढ़ेगा जबकि कुछ को रिश्तों में धैर्य की आवश्यकता होगी।
क्या करियर में भी परिवर्तन देखने को मिलेंगे?
जी हां, कुछ राशियों को नई नौकरी, प्रमोशन या यात्राओं के अवसर मिलेंगे, जबकि कुछ के लिए दबाव बढ़ सकता है।
बुध का वृश्चिक राशि में गोचर, जानें किन राशि वालों को मिलेगा बड़ा लाभ!
वैदिक ज्योतिष में बुध का वृश्चिक राशि में गोचर एक गहन, सूक्ष्म और रहस्यमयी परिवर्तन माना जाता है। बुद्धि, संवाद, विश्लेषण, व्यापार, कूटनीति और निर्णय-क्षमता के कारक बुध जब जल तत्व की इस गूढ़ राशि में प्रवेश करते हैं, तो विचारों की गहराई, बोलचा की तीक्ष्णता और मन की सूक्ष्म समझ और भी प्रबल हो जाती है। यह गोचर कई जातकों के भीतर छिपी हुई प्रतिभाओं, रणनीतिक सोच, संबंधों की सच्चाइयों और आर्थिक निर्णयों पर सीधे प्रकाश डाल सकता है।
वहीं कुछ लोगों के लिए यह समय मानसिक उलझनों, अधिक सोचने की प्रवृत्ति और संबंधों में स्पष्टता की कमी भी ला सकता है। इस बार बुध का वृश्चिक राशि में प्रवेश 12 राशियों के जीवन में शांत लेकिन प्रभावशाली हलचल लेकर आएगा। कहीं रिश्तों में भावनात्मक गहराई और भरोसे का स्तर बढ़ेगा, तो कहीं अनकहे सवाल, संदेह या बातचीत में कटुता से सावधान रहना होगा।
कुछ राशियों को तीक्ष्ण बुद्धि और विश्लेषण क्षमता से बड़ा लाभ मिलेगा, जबकि कुछ को निर्णय लेते समय भावनाओं और तर्क का संतुलन साधना होगा। यह गोचर बताएगा कि किसे करियर में रणनीतिक बढ़त मिलेगा, किसी आर्थिक लाभ का अवसर मिलेगा और किसके निजी रिश्तों की परीक्षा हो सकती है। ध्यान देने योग्य है कि वृश्चिक राशि में बुध का यह गोचर परिवर्तन, अंतर्ज्ञान और गहराई का द्वार खोलता है, लेकिन साथ ही सजगता, धैर्य और सटीक संवाद की मांग भी करता है।
एस्ट्रोसेज एआई के इस विशेष ब्लॉग में हम जानेंगे कि बुध का वृश्चिक राशि में गोचर आपकी राशि को कैसे प्रभावित करेगा, प्रेम, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों पर इसका क्या असर पड़ेगा, और कौन से उपाय इस अवधि को आपके लिए और अधिक शुभ बना सकते हैं। तो आइए शुरुआत करते हैं, सबसे पहले जानते हैं इस महत्वपूर्ण गोचर की तिथि और समय।
बुध का वृश्चिक राशि में गोचर : तिथि और समय
06 दिसंबर, 2025 को रात्रि के समय 08 बजकर 34 मिनट पर बुध का वृश्चिक राशि में गोचर होने जा रहा है।
ज्योतिष में बुध ग्रह को बुद्धि, संवाद और व्यापार का मूल आधार माना जाता है। यह ग्रह व्यक्ति की सोचने-समझने की क्षमता, निर्णय लेने की शक्ति, बोलचाल, लेखन, तर्कशक्ति और सीखने की क्षमता को नियंत्रित करता है। मजबूत बुध व्यक्ति को चतुर, बुद्धिमान, समझदार, साफ बोलने वाला और व्यापार में सफल बनाता है, जबकि कमजोर बुध भ्रम, गलत निर्णय, घबराहट संवाद, व्यापारिक नुकसान और पाचन तंत्र से जुड़े मुद्दे पैदा कर सकता है।
यह ग्रह रिश्तों में संवाद की गुणवत्ता भाई-बहनों से संबंध और सामाजिक व्यवहार को भी प्रभावित करता है। इसलिए बुध ग्रह को जीवन में स्पष्टता, तर्क और समृद्धि का आधार माना जाता है।
बुध का वृश्चिक राशि में गोचर :वृश्चिक राशि के जातकों का स्वभाव
वृश्चिक राशि के जातक बेहद गहरे, भावुक और रहस्यमयी स्वभाव वाले माने जाते हैं। ये लोग अंदर से बहुत संवेदनशील होते हैं, लेकिन बाहर से खुद को मजबूत और नियंत्रित दिखाते हैं। इनकी सबसे बड़ी खासियत है इनकी तीव्र इच्छाशक्ति और दृढ़ निश्चय, जब ये किसी चीज़ को पाने का मन बना लें, तो उसे पूरा करके ही मानते हैं।
वृश्चिक जातक भरोसा बहुत सोच-समझकर करते हैं, लेकिन एक बार किसी से जुड़ जाएँ तो बेहद वफादार और समर्पित होते हैं। संबंधों में गहराई, ईमानदारी और भावनात्मक सुरक्षा इनके लिए बेहद महत्वपूर्ण होती है। रहस्य रखना, चीज़ों को गहराई से समझना और हर स्थिति का असली सच पकड़ लेना इनकी प्रकृति में होता है। भावनाओं को ये कम ही व्यक्त करते हैं, लेकिन अंदर से बेहद जुनूनी, साहसी और तीखे अंतर्ज्ञान वाले होते हैं।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
बुध का वृश्चिक राशि में गोचर :12 भावों में बुध ग्रह का प्रभाव
पहला भाव
पहले भाव में बुध जातक को तेज दिमाग, अच्छा संवाद कौशल और चतुराई देता है। ऐसे लोग वाक्पटु, समझदार, विश्लेषणात्मक और बहुमुखी होते हैं। सोचने-समझने की क्षमता बहुत तेज होती है।
दूसरा भाव
यहां बुध वाणी को मधुर और प्रभावशाली बनाता है तथा धन कमाने के कई अवसर देता है। जातक को वित्त, एकाउंटिंग, बिज़नेस और संवाद से लाभ मिलता है।
तीसरा भाव
तीसरे भाव में बुध साहस, आत्मविश्वास और संचार कौशल बढ़ाता है। लेखन, पत्रकारिता, यात्रा और मार्केटिंग से लाभ मिलता है। भाई-बहनों से संबंध भी अच्छे रहते हैं।
चौथा भाव
यहां बुध जातक को शिक्षित और ज्ञानवान बनाता है। घर के मामलों में शांति देता है। वाहन, संपत्ति और शिक्षा में सफलता मिलती है। माँ के साथ संबंध सामान्य से अच्छे रहते हैं।
पांचवां भाव
बुध यहां अद्भुत गणितीय और विश्लेषणात्मक क्षमता देता है। संतान भाग्य अच्छा रहता है और शिक्षा में विशेष प्रगति होती है। क्रिएटिविटी और तार्किक सोच दोनों मजबूत बनते हैं।
छठा भाव
छठे भाव का बुध समस्याओं को हल करने की क्षमता देता है। जातक तार्किक होता है और शत्रुओं पर विजय पाता है। स्वास्थ्य बेहतर, लेकिन कभी-कभी नर्वस सिस्टम कमजोर हो सकता है।
सातवां भाव
यहां बुध बुद्धिमान, समझदार और संवाद करने वाले जीवनसाथी देता है। व्यापारिक साझेदारी सफल रहती है। विवाह में मानसिक तालमेल अच्छा रहता है, पर अधिक विश्लेषण टकराव भी ला सकता है।
आठवें भाव में बुध जातक को गहरी सोच, रिसर्च क्षमता और रहस्यमयी ज्ञान देता है। गूढ़ शास्त्र, आयुर्वेद, ज्योतिष, टैक्स, इंश्योरेंस से लाभ मिलता है। मानसिक तनाव के योग भी बनते हैं।
नौवां भाव
यहां बुध भाग्य को मजबूत करता है। विदेश यात्रा, उच्च शिक्षा, लेखन, अध्यापन, धार्मिक अध्ययन से लाभ मिलता है। जातक सत्यवादी और ज्ञानप्रिय होता है।
दसवां भाव
दसवें भाव का बुध जातक को करियर में बहुत सफलता देता है। कम्युनिकेशन, सेल्स, मीडिया, बिज़नेस, सरकारी काम, आईटी, शिक्षा में बड़ी प्रगति होती है। नाम-यश बढ़ता है।
ग्यारहवां भाव
यहां बुध आय के कई स्रोत खोलता है। मित्रों से लाभ, सोशल नेटवर्किंग, बिज़नेस ग्रोथ और आर्थिक उन्नति देता है। ऐसे लोग तेजी से पैसा कमाने की क्षमता रखते हैं।
बारहवां भाव
बारहवें भाव में बुध विदेश यात्राओं से लाभ कराता है। कल्पनाशक्ति बढ़ती है और मन आध्यात्मिक हो सकता है। खर्च बढ़ा सकता है, लेकिन बुद्धि से बड़े अवसर भी दिलाता है।
AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।
बुध का वृश्चिक राशि में गोचर: सरल उपाय
हरा रंग अपनाना
बुध को मजबूत करने का सबसे आसान तरीके है अपने जीवन में हरे रंग को शामिल करना। बुधवार के दिन हरे कपड़े पहनें, हरे फल-सब्जियों का सेवन करें और घर में तुलसी या मनी प्लांट जैसे हरे पौधे लगाएं। हरा रंग बुध की सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ता है।
बुध का व्रत या हल्का उपवास
बुध को शांत और शुभ बनाने के लिए बुधवार को हल्का उपवास करें। इस दिन हरी मूंग, धनिया, खीरा या कोई भी हरी सब्जी खाना शुभ माना जाता है। यह उपाय बुद्धि, निर्णय क्षमता और काम में सफलता बढ़ता है।
बुध को प्रबल बनाने के लिए बुधवार को गाय को हरी सब्जी, हरी दूब या पालक खिलाएं। यह एक बहुत ही सरल लेकिन प्रभावशाली उपाय है जिससे बुध से संबंधित समस्याएं जल्दी कम होती हैं।
वाणी को मीठा और व्यवहार को अच्छा रखना
बुध ग्रह वाणी और व्यवहार का प्रतिधित्व करता है। इसलिए प्रयास करें कि दूसरों से मीठी भाषा में बात करें, झगड़े से बचें और किसी को अपमानित न करें। आपका सकारात्मक व्यवहार स्वतः बुध को बलवान बनाता है और आपकी कम्युनिकेशन स्किल बेहतर होती है।
ॐ बुं बुधाय नमः’ मंत्र का जप
बुध ग्रह को मजबूत करने के लिए रोज़ाना या कम से कम बुधवार को ‘ॐ बुं बुधाय नमः’ मंत्र का 108 बार जप करें। यह मंत्र आपके मन को शांत करता है, बुद्धि को तेज करता है और नकारात्मक बुध दोष को दूर करता है।
हरी दाल, हरे कपड़े या लौकी का दान
दान बुध को तुरंत शुभ बनाता है। बुधवार के दिन हरी मूंग दाल, हरा कपड़ा, लौकी या कोई भी हरी वस्तु दान करना अत्यंत लाभदायक माना जाता है। इससे भाग्य मजबूत होता है और व्यापार-नौकरी में प्रगति होती है।
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
1- बुध का वृश्चिक राशि में गोचर क्या होता है?
जब बुध ग्रह वृश्चिक राशि में प्रवेश करता है, तो विचारों की गहराई, विश्लेषण क्षमता, संवाद शैली और निर्णय लेने की शक्ति पर इसका प्रभाव पड़ता है। यह गोचर व्यक्ति की मानसिक स्पष्टता और भावनात्मक समझ को गहरा बनाता है।
2- बुध का वृश्चिक राशि में गोचर 2025 में कब हो रहा है?
यह गोचर 06 दिसंबर 2025 रात 08:34 बजे होगा, और इसके प्रभाव तुरंत दिखाई देने लगेंगे।
3-इस गोचर का 12 राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा?
कुछ राशियों को करियर, वित्त और संवाद में लाभ मिलेगा, जबकि कुछ को रिश्तों में गलतफहमी, अधिक सोच और निर्णय में भ्रम का सामना करना पड़ सकता है। हर राशि पर अलग-अलग प्रभाव होंगे।
मंगल का धनु राशि में गोचर: जानें, देश-दुनिया व राशियों पर प्रभाव!
एस्ट्रोसेज एआई के इस विशेष ब्लॉग में हम आपको मंगल का धनु राशि में गोचर के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान करेंगे। साथ ही, यह भी बताएंगे कि मंगल गोचर का प्रभाव सभी 12 राशियों पर किस प्रकार से पड़ेगा।
बता दें कुछ राशियों को मंगल के गोचर से बहुत अधिक लाभ होगा तो, वहीं कुछ राशि वालों को इस अवधि बहुत ही सावधानी से आगे बढ़ने की आवश्यकता होगी क्योंकि उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा, इस ब्लॉग में मंगल ग्रह को मजबूत करने के कुछ शानदार व आसान उपायों के बारे में भी बताएंगे और देश-दुनिया व शेयर मार्केट पर भी इसके प्रभाव के बारे में चर्चा करेंगे।
ज्योतिष में मंगल वो गर्म मिज़ाज वाला ग्रह है जो हमारी ऊर्जा, हिम्मत और काम करने की ताकत दिखाता है यानी हम कैसे मेहनत करते हैं, चुनौतियों से भिड़ते हैं और खुद को साबित करते हैं। मंगल को ग्रहों का योद्धा भी कहा जाता है क्योंकि यह जुनून, महत्वाकांक्षा, ताकत और दृढ़ता के कारक है। अगर इसकी ऊर्जा असंतुलित हो जाए तो यही मंगल गुस्सा, आक्रामकता और विवाद भी पैदा कर सकता है।
बता दें कि मंगल का धनु राशि में गोचर 07 दिसंबर 2025 को होगा। तो आइए आगे बढ़ते हैं और जानते हैं किस राशि के जातकों को इस दौरान शुभ परिणाम मिलेंगे और किन्हें अशुभ।
मंगल का धनु राशि में गोचर: समय व तिथि
वैदिक ज्योतिष में मंगल को योद्धा कहा जाता है जो साहस का प्रतीक माने जाते हैं। अब मंगल महाराज 07 दिसंबर 2025 की शाम 07 बजकर 26 मिनट पर धनु राशि में गोचर करने जा रहे हैं।
मंगल का धनु राशि में गोचर: विशेषताएं
धनु राशि धनुष का प्रतीक है और मंगल एक योद्धा का ग्रह माना जाता है। इसलिए जब मंगल धनु में होता है , तो यह बताता है कि आप ऐसे योद्धा हैं, जिसके हाथ में धनुष है यानी आपने अपना लक्ष्य तय कर लिया है और अब उसे पूरा करने के लिए तैयार हैं। आपने अपने लिए कोई महत्वपूर्ण काम चुन लिया है और सफलता मिलने तक मेहनत करना नहीं छोड़ते। अगर आपकी कुंडली में मंगल धनु में है, तो आपको मनाना बेहद मुश्किल होता है। आपका उद्देश्य इतना मजबूत होता है कि विरोधी भी आपको रास्ते से भटका नहीं पाते।
आप अपने शब्दों के पक्के होते हैं और अक्सर अपनी सोच को बदलते नहीं हैं। जो बात कह देते हैं, उसे करने की कोशिश जरूर करते हैं, चाहे नतीजा अच्छा आए या खराब। धनु में मंगल वैसे ही योद्धाओं की तरह है जैसे पुराने जमाने के सैनिक, जो कई राज्यों को जीतते थे, राजाओं को हराते थे, प्रदेशों पर अधिकार करके अपने नियम- कानून, विचार और धर्म स्थापित कर लेते थे। इसलिए अगर आप चाहें, तो आज की दुनिया में भी यह योग आपको हर प्रतियोगिता या काम में जीत दिला सकता है।
इस योग से आपका व्यक्तित्व साहसी, तेजस्वी, दबंग और उद्देश्य पूर्ण बनता है। लेकिन एक कमी भी रहती है, आप दूसरों के अनुसार खुद को ढालना नहीं जानते। ना सुनना आपको पसंद नहीं इसलिए रिश्तों में समझौता करने में दिक्कत होती है। स्वास्थ्य की बात करें तो यह योग जांघों, रीढ़ की हड्डी, कमर, लिवर और पाचन से जुड़े समस्याएं दे सकता है। यह योग मणिपुर चक्र को प्रभावित करता है, जिससे शरीर में अम्लता और कभी-कभी पानी की कमी हो सकती है।
अगर मंगल धनु में होने से परेशानी आ रही है, तो आपको खासकर मंगलवार को दक्षिण दिशा की यात्रा से बचना चाहिए। यह स्थिति पृथ्वी तत्व लग्न वालों (जैसे वृषभ, कन्या, मकर) को परेशानी देती है, लेकिन अग्नि तत्व लग्न वालों (मेष, सिंह, धनु) के लिए यह बहुत अच्छा फल देती है।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
मंगल का धनु राशि में गोचर: इन राशियों पर बुरा असर पड़ेगा
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए मंगल सातवें और बारहवें भाव के स्वामी हैं। अब जब मंगल धनु राशि में गोचर करेंगे, तो यह आपके आठवें भाव को सक्रिय करेगा, जो परिवर्तन, गुप्त बातें, साझे संसाधन और अचानक होने वाली घटनाओं के भाव माने जाते हैं। यह गोचर शक्तिशाली तो है, लेकिन साथ ही थोड़ी तीव्र भी है। यह आपको आपके अंदर की गहरी भावनाओं और छिपे हुए सच का सामना करने में मजबूर करेगा।
आर्थिक रूप से, इस दौरान साझे धन, विरासत, बीमा या किसी संयुक्त निवेश में उतार-चढ़ाव आ सकता है। किसी भी जोखिम से दूरी बनाए रखना बेहतर होगा। भावनात्मक रूप से, मंगल दबे हुए गुस्से या पुरानी भावनाओं को उभार सकता है। इससे रिश्तों में अचानक बहस, टकराव या कोई चौंकाने वाली बात सामने आ सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से, तनाव बढ़ सकता है, और जल्दबाजी या आवेश में किए गए काम चोट का कारण बन सकते हैं। इसलिए शांत रहें और अपने मानसिक संतुलन का ध्यान रखें।
मिथुन राशि
मिथुन राशिवालों के लिए मंगल छठे और ग्यारहवें भाव के स्वामी हैं और इनके धनु राशि से गोचर के दौरान आपका सातवां भाव सक्रिय होता है, जो साझेदारी, विवाह और बिज़नेस पार्टनरशिप से जुड़ा होता है। इस समय आपको रिश्तों, चाहे निजी हों या पेशेवर में स्वतंत्रता या नियंत्रण रखने की तीव्र इच्छा महसूस हो सकती है। इसी वजह से या तो रिश्तों में तेज तरक्की होगी या फिर बहस और टकराव बढ़ सकते हैं, यह इस बात निर्भर करेगा कि आप स्थिति को कैसे संभालते हैं।
इस दौरान ईमानदार बातचीत से गलतफहमियां दूर हो सकती हैं, लेकिन जल्दबाज़ी में प्रतिक्रिया देने से झगड़े बढ़ने का खतरा है। बिज़नेस में मंगल आपको साहस देगा कि आप नए कदम उठाएं और बिना डरे बातचीत व बातचीत करें, लेकिन रिश्ता संतुलित रखने के लिए आपको थोड़ी कूटनीति भी रखनी पड़ेगी। कानूनी मामले या कॉन्ट्रैक्ट्स तेज़ी से आगे बढ़ सकते हैं, इसलिए सोच-समझकर कदम उठाएँ और दस्तावेज़ों को ध्यान से पढ़ें।
कर्क राशि वालों के लिए मंगल पांचवें और दसवें भाव के स्वामी हैं और इनके धनु राशि में गोचर के दौरान आपका छठा भाव सक्रिय होता है, जो काम, सेवा, स्वास्थ्य, प्रतियोगिता और रोजमर्रा की जिम्मेदारियों से जुड़ा होता है। यह गोचर आपको चुनौतियों पर जीत पाने और अपने काम में अपनी क्षमता साबित करने के लिए मजबूत प्रेरणा देता है।
आप अपने रूटीन को बेहतर संगठित करने, अपने अधिकार को स्थापित करने और लंबित कामों को पूरा करने की ओर ज्यादा ध्यान देंगे। अगर कुछ समय से आप थकान या अनमना महसूस कर रहे थे, तो धनु में स्थित मंगल आपकी ऊर्जा और अनुशासन को दोबारा जागृत करेगा। लेकिन छठा भाव संघर्षों और प्रतिस्पर्धियों से भी जुड़ा होता है।
इस समय कार्यस्थल पर प्रतियोगिता बढ़ सकती है या सहकर्मियों से छोटी-छोटी तनातनी हो सकती है, इसलिए जरूरी है कि आप इस उग्र ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं और आवेश में आकर प्रतिक्रिया न दें। यहाँ बैठे मंगल आपको बाधाओं को पार करने की शक्ति देते हैं, लेकिन यह तभी संभव है जब आप ध्यान केंद्रित रखें और बेकार के विवादों से दूरी बनाएं।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए मंगल तीसरे और आठवें भाव के स्वामी हैं और इनके धनु राशि में गोचर से आपका चौथा भाव सक्रिय होता है, जो घर, परिवार, भावनात्मक स्थिरता और प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों का प्रतिनिधित्व करता है। यह अग्नि तत्व वाला गोचर आपके अंदर घर-परिवार से जुड़े मामलों में बदलाव लाने की तीव्र इच्छा जगा सकता है।
घर में तनाव बढ़ सकता है या माता-पिता/बुजुर्गों से मतभेद हो सकते हैं, खासकर यदि भावनाओं को ठीक से नियंत्रित नहीं किया गया। अंदरूनी स्तर पर यह गोचर आपको दबे हुए जज़्बातों या अनकही बेचैनियों का सामना करने के लिए प्रेरित करेगा। आप व्यक्तिगत जीवन और पेशेवर लक्ष्यों के बीच उलझन महसूस कर सकते हैं, इसलिए संतुलन बनाए रखना बहुत ज़रूरी होगा।
प्रॉपर्टी या घर से जुड़े निर्णय इस समय तेज़ी से सामने आ सकते हैं, और मंगल आपको बड़े निर्णय लेने का साहस देगा, लेकिन जल्दबाज़ी से बचना होगा। घर को व्यवस्थित करने या किसी शारीरिक गतिविधि में शामिल होने से आप भीतर की तनाव ऊर्जा को सकारात्मक दिशा दे सकते हैं।
मकर राशि वालों के लिए धनु राशि में मंगल का गोचर आपके बारहवें भाव को सक्रिय करता है, जो आध्यात्मिकता, खर्च, विदेश संबंध और छिपी हुई बातों से जुड़ा होता है। यह समय आपकी भीतर झांकने, आत्मचिंतन करने और पर्दे के पीछे चलने वाले कामों पर ध्यान देने के लिए प्रेरित करता है।
आप किसी गुप्त समस्या को सुलझाने, आध्यात्मिक अभ्यास शुरू करने या लंबे समय से अधूरे चल रहे निजी प्रोजेक्ट्स पर काम करने की तीव्र इच्छा महसूस कर सकते हैं। विदेश यात्रा या विदेशी संपर्कों से जुड़े मामलों में भी इस दौरान तेजी आ सकती है।
बारहवें भाव में मंगल मानसिक बेचैनी, छिपी चिंताएं और अचानक खर्च बढ़ा सकता है, इसलिए खर्चों पर नज़र रखना और किसी भी अनावश्यक जोखिम से बचना जरूरी है। तनाव, नींद या इम्युनिटी से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं को भी सावधानी से संभालना चाहिए। यदि इस ऊर्जा को सही दिशा में लगाया जाए, तो मंगल आपको छिपे शत्रुओं से निपटने, मन की बाधाओं को तोड़ने और भविष्य की प्रगति के लिए मजबूत आधार तैयार करने की क्षमता देता है।
मंगल का धनु राशि में गोचर: इन राशियों पर होगा अच्छा असर
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए मंगल आपके लग्नेश है और इसका धनु राशि में गोचर आपके नौवें भाव को सक्रिय करता है, जो भाग्य, उच्च शिक्षा, ज्ञान और दूर की यात्राओं से जुड़ा होता है। इस समय आप नई सीख, नई सोच या किसी तरह की ऊंची पढ़ाई की ओर आकर्षित हो सकते हैं। विदेश यात्रा या विदेश से जुड़े अवसर भी सामने आ सकते हैं। इस दौरान आपका आत्मविश्वास और ऊर्जा बढ़ेगी, जिससे आप अपने लंबे समय के लक्ष्यों की दिशा में साहसिक कदम उठा पाएंगे।
लेकिन चूंकि मंगल अग्नि तत्व का ग्रह है और धनु भी अग्नि राशि है इसलिए विचारों और मान्यताओं के मामले में आप कभी-कभी जरूरत से ज्यादा मुखर या जल्दबाज हो सकते हैं। ध्यान रखें कि आपकी बातें दूसरों को ज्यादा हावी होने वाली न लगे। गुरु, शिक्षकों या पिता जैसे मार्गदर्शकों के साथ संबंधों में तीव्रता आ सकती है, लेकिन यदि आप खुले मन से संवाद करेंगे तो इससे संबंधों में सुधार और सीख दोनों मिलेंगी।
सिंह राशि वालों के लिए मंगल चौथे और नौवें भाव के स्वामी हैं और धनु राशि में इनका गोचर आपके पांचवें भाव को सक्रिय करता है, जो रचनात्मकता, प्रेम, बुद्धि और आत्मा-अभिव्यक्ति से जुड़ा होता है। इस समय आप किसी शौक, कला,खेल या किसी रचनात्मक प्रोजेक्ट में नई ऊर्जा के साथ जुड़ सकते हैं।
प्रेम संबंधों में भी रोमांच और तीव्रता बढ़ सकती है, आकर्षण जल्दी पैदा हो सकता है, लेकिन जल्दबाजी या अधिकार जताने की प्रवृत्ति से अनचाहा ड्रामा भी हो सकता है। इसलिए जुनून के साथ धैर्य रखना जरूरी है। जिन लोगों के बच्चे हैं, उनके लिए यह समय बच्चों से जुड़े किसी सक्रिय या प्रतिस्पर्धात्मक दौर का संकेत देता है। आपको उनकी गतिविधियों में ज़्यादा शामिल होना पड़ सकता है।
करियर की बात करें तो कलाकारों, क्रिएटिव लोगों और उद्यमियों के लिए यह गोचर बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है, क्योंकि यह आत्मविश्वास, प्रेरणा और जोखिम लेने का साहस बढ़ाता है। हालांकि, सट्टेबाज़ी या जोखिम भरे निवेश करते समय सावधानी ज़रूर बरतें। इस समय अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं, आपका आकर्षण और नेतृत्व क्षमता अपनी ऊंचाई पर होगी।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए धनु राशि में मंगल का गोचर आपके तीसरे भाव को सक्रिय करता है, जो संवाद, साहस, पहल और छोटी यात्राओं से जुड़ा होता है। यह एक ऊर्जावान और प्रेरणादायक समय है, जो आपके आत्मविश्वास और खुद को खुलकर व्यक्त करने की क्षमता को बढ़ाता है। आपकी बातचीत तेज, प्रभावशाली और काम को आगे बढ़ाने वाली होगी, यह समय लेखकों, मार्केटिंग वालों, शिक्षकों और उद्यमियों के लिए खासतौर पर लाभदायक है।
यह गोचर आपके अंदर जोखिम लेने की हिम्मत भी बढ़ाता है। काम से जुड़ी यात्राएं बढ़ सकती हैं या आप किसी नए प्रोजेक्ट में कदम रख सकते हैं, जहां तेज़ फैसलों और रणनीतिक सोच की ज़रूरत होगी।
भाई-बहनों, पड़ोसियों या सहकर्मियों के साथ रिश्तों में सक्रियता और उतार-चढ़ाव दोनों दिख सकते हैं, बस ध्यान रखें कि जल्दबाज़ी या गुस्से में बोले गए शब्द तनाव पैदा न करें। यह समय आपको साहसिक कदमों से तरक्की दिला सकता है, बशर्ते आप अपने स्वभाव में संयम और समय का सही उपयोग रखें। आपकी प्राकृतिक कूटनीति इस अवधि में आपके विचारों को वास्तविक उपलब्धियों में बदलने में मदद करेगी।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए मंगल आपका लग्नेश है और धनु राशि में इसका गोचर आपके दूसरे भाव को सक्रिय करता है, जो वित्त, वाणी, परिवार और मूल्यों से जुड़ा होता है। यह समय आपकी ऊर्जा को आर्थिक स्थिरता मजबूत करने और अपनी कीमत साबित करने की ओर मोड़ता है।
आप आय बढ़ाने, नए कमाई के अवसरों को तलाशने या आर्थिक प्रगति के लिए ठोस कदम उठाने की प्रेरणा महसूस कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें, जल्दबाजी में किए गए आर्थिक फैसले या जोखिम भरे निवेश नुकसान दे सकते हैं। मंगल सही इस्तेमाल पर लाभ देता है और गलत दिशा में अचानक खर्च भी करा सकता है। आपकी बोलने की शैली इस समय अधिक सीधी और प्रभावशाली हो सकती है। ईमानदारी अच्छी बात है, लेकिन कठोर या टकरावपूर्ण लहज़ा रिश्तों में तनाव ला सकता है, खासकर परिवार और कार्यस्थल पर।
यह समय आपकी वाणी का उपयोग प्रेरणा और नेतृत्व दिखाने में करने के लिए अच्छा है, न कि आलोचना में। परिवार से जुड़े मामलों में भी तीव्रता बढ़ सकती है, आप ज़िम्मेदारियां उठाने या अपने प्रियजनों की सुरक्षा को लेकर अधिक सजग हो सकते हैं। भावनात्मक रूप से भी यह अवधि आपको अपने मूल्यों और आत्म-सम्मान पर गहराई से सोचने के लिए प्रेरित करेगी, जिससे आप अपने कार्यों को उसी दिशा में ढाल सकें जो वास्तव में आपके लिए महत्वपूर्ण है।
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए धनु राशि में मंगल का गोचर आपके दसवें भाव को सक्रिय करता है, जो करियर, प्रतिष्ठा और उपब्धियों से जुड़ा होता है। यह समय आपके पेशेवर जीवन में तेजी, महत्वाकांक्षा और उन्नति लाने वाला है। आप अपने काम में खुद को साबित करने, नए प्रोजेक्ट शुरू करने या नेतृत्व की भूमिका निभाने के लिए बेहद प्रेरित महसूस करेंगे।
आत्मविश्वास और मेहनत बढ़ने से आपकी पहचान मजबूत होगी और आगे बढ़ने के नए मौके भी मिल सकते हैं। यह गोचर अनुशासन, लक्ष्य निर्धारण और प्रतिस्पर्धा का समर्थन करता है। सही फोकस के साथ मंगल आपको बाधाओं को पार करने, अपनी क्षमता दिखाने और बड़े करियर माइलस्टोन हासिल करने की शक्ति देता है। बस ध्यान रखें, महत्वाकांक्षा के साथ धैर्य और कूटनीति बनाए रखने से यह अवधि आपके लिए और भी ज़्यादा फलदायी साबित होगी।
AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।
मंगल का धनु राशि में गोचर: उपाय
“ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः” लाल मूंगा या रुद्राक्ष की माला से श्रद्धा से 108 बार जाप करें।
भगवान हनुमान जी की पूजा करें, क्योंकि वे मंगल की शक्ति और साहस के प्रतीक हैं।
मंगल को शांत करने के लिए मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा या सुंदरकांड का पाठ करें।
नवग्रह शांति पूजा कराएं या उसमें हिस्सा लें, खासकर मंगल ग्रह को संतुलित करने के लिए।
लाल मूंगा सोने या तांबे की अंगूठी में दाएँ हाथ की अनामिका में मंगलवार को, मंगल की होरा में पहनें।
आदर्श वजन 5–7 कैरेट (पहनने से पहले किसी अनुभवी ज्योतिषी से सलाह लें)। रत्ती पहनने से पहले इसे गंगाजल और शहद से शुद्ध करें और मंत्र जपें“ॐ भौमाय नमः”।
मंगल का धनु राशि में गोचर: देश-दुनिया पर प्रभाव
मंगल, जो ऊर्जा, साहस और कार्रवाई का ग्रह है, जब धनु राशि में प्रवेश करता है, जो विस्तार, सोच-विचार और खोज का प्रतीक है, तो इसका तेज प्रभाव दिखाई देता है। व्यक्तिगत कुंडली में इसका असर अलग-अलग होता है, लेकिन दुनिया भर में यह गोचर आमतौर पर राजनीति, विदेश संबंध, खेल, तकनीक और सामूहिक गतिविधियों पर प्रभाव डालता है। आइए देखें कि यह गोचर किन-किन तरीकों से अपना असर दिखा सकता है।
राजनीति, सरकार और विचारात्मक बहस
मंगल के इस गोचर के दौरान देशों और समाजों में बड़े फैसले, नए साहसिक कदमों और विचारों की बहसों में बढ़ोतरी दिख सकती है।
सरकारें बड़े और महत्वाकांक्षी सुधार या नीतियां ला सकती हैं, लेकिन अगर फैसले जल्दी में लिए गए तो विवाद या टकराव भी बढ़ सकते हैं।
जिन देशों की कुंडली में धनु या अग्नि तत्व वाली राशियां मजबूत होती हैं, वे इस समय वैश्विक स्तर पर नेतृत्व कर सकते हैं और विस्तार, इनोवेशन या सांस्कृतिक आदान-प्रदान को आगे बढ़ा सकते हैं।
यात्रा, मीडिया और शिक्षा से जुड़ी गतिविधियां
धनु राशि में मंगल का गोचर अंतरराष्ट्रीय सहयोग, यात्रा और शिक्षा से जुड़े कामों को बढ़ावा देता है। यह समय विदेशी प्रोजेक्ट्स, वैज्ञानिक शोध और नई तकनीक में बड़ी प्रगति के लिए अच्छा माना जाता है।
साथ ही, धर्म, मान्यताओं या राजनीतिक विचारधाराओं को लेकर गरमागरम बहसें और टकराव भी बढ़ सकते हैं।
मीडिया और जनचर्चा अधिक खुलकर बोलने वाली हो सकती है और जो घटनाएं साहस, हिम्मत या राजनीतिक कदमों की मांग करती हैं, वे खबरों में छाई रह सकती हैं।
सामाजिक बदलाव, बड़े निवेश और जोखिम लेने की प्रवृत्ति
इस गोचर के दौरान समाज में लोगों में एक्टिविज्म बढ़ेगा, नए काम करने और जोखिम उठाने का साहस मिलेगा।
लोग अपने आरामदायक दायरे से बाहर निकलकर नए अनुभव लेने की कोशिश करेंगे। लेकिन सावधानी जरूरी है, जल्दबाजी में लिए गए फैसले या जरूरत से ज्यादा आत्मविश्वास लड़ाई-झगड़े या आर्थिक परेशानी का कारण बन सकते हैं।
अगर मंगल की ऊर्जा को सही दिशा में लगाया जाए तो अंतरराष्ट्रीय सहयोग, बड़े प्रोजेक्ट, शिक्षा में सुधार और मानवता से जुड़े काम इस समय खूब आगे बढ़ सकते हैं।
कुल मिलाकर धनु राशि में मंगल दो तरीके से प्रभाव डाल सकते हैं या तो तेज प्रगति लाएंगे या फिर विवाद बढ़ा सकते हैं। यह इस बात पर निर्भर करता है कि इसकी तेज ऊर्जा को कैसे इस्तेमाल किया जाता है. देशों नेताओं और पूरी दुनिया को सलाह है कि इस शक्तिशाली ग्रह ऊर्जा का समझदारी से उपयोग करें, हिम्मत से कमद उठाएं, लेकिन साथ ही दूर की सोच भी रखें।
मंगल का धनु राशि में गोचर: शेयर बाजार पर असर
मंगल एक ऐसा ग्रह है, जो ऊर्जा, एक्शन, गुस्सा और अचानक होने वाले बदलावों का प्रतीक है। जब यह किसी राशि से गुजरता है, तो इसका असर शेयर बाजार पर तुरंत दिखाता है। धनु राशि खुद विस्तार, जोखिम लेने, उम्मीद और विदेशी संपर्कों से जुड़ी होती है, इसलिए इस गोचर का शेयर बाजार पर असर तेज़ और अस्थिर दोनों हो सकता है।
मंगल की अग्नि जैसी ऊर्जा शेयर बाजार में तेज हलचल ला सकती है, जिससे मार्केट में अचानक ऊपर नीचे होने वाले उतार-चढ़ाव देखे जा सकते हैं।
ट्रेडर्स और इन्वेस्टर्स में हिम्मत बढ़ सकती है, वे नए निवेश, हाई-रिस्क सेक्टर्स या सट्टेबाज़ी वाले ट्रेड्स करने की कोशिश कर सकते हैं।
ये मौके कमाई भी दे सकते हैं, लेकिन जल्दबाजी के लिए गए फैसले या ज्यादा आत्मविश्वास नुकसान भी करा सकता है। जिन सेक्टर्स में ज्यादा उतार-चढ़ाव दिखेगा, वे हो सकते हैं: टेक्नोलॉजी एविएशन इंटरनेशनल ट्रेड क्रिप्टोकरेंसी जैसे सट्टा बाज़ार।
धनु राशि की ऊर्जा लंबे समय के विकास और विस्तार में विश्वास बढ़ाती है इसलिए जो कंपनियां विदेशी बाजारों, एक्सपोर्ट, अंतरराष्ट्रीय पार्टनरशिप, शिक्षा या ट्रैवल से जुड़ी हैं, उन्हें इस समय फायदा मिल सकता है।
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
1. धनु राशि पर किस ग्रह का राज है?
बृहस्पति
2. बृहस्पति किन दो राशियों पर राज करता है?
धनु और मीन
3. मंगल किस राशि में नीच का हो जाता है?
कर्क
पौष माह 2025 में आएंगे शुभ त्योहार, राशि अनुसार करें ये उपाय, होगी हर मनोकामना पूरी!
पौष माह 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, वर्ष का दसवां महीना पौष मास कहलाता है, जिसकी शुरुआत मार्गशीर्ष पूर्णिमा के बाद होती है। कई क्षेत्रों में इसे पूस माह के नाम से भी जाना जाता है। परंपराओं के अनुसार, इस पवित्र समय में पितरों और भगवान सूर्यदेव की विशेष पूजा का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पौष मास में सूर्यदेव की उपासना करने से साधक को शुभ फल, ऊर्जा और सकारात्मकता की प्राप्ति होती है।
इस पूरे महीने में सफला एकादशी, संकष्टी चतुर्थी, मासिक शिवरात्रि, प्रदोष व्रत और पौष अमावस्या जैसे अनेक महत्वपूर्ण व्रत व त्योहार पड़ते हैं, जो आध्यात्मिक दृष्टि से अत्यंत शुभ माने जाते हैं। इस ब्लॉग में आगे हम पौष मास में आने वाले व्रत-त्योहारों की तिथियों, इस महीने में किए जाने वाले उपायों, धार्मिक महत्व और इस दौरान किन बातों का पालन करना चाहिए या किन चीज़ों से बचना चाहिए, इन सभी विषयों पर विस्तार से चर्चा करेंगे।
एस्ट्रोसेज एआई का यह विशेष ब्लॉग पौष मास से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी से भरपूर है, इसलिए इसे अंत तक अवश्य पढ़ें।
पौष माह 2025: तिथि
पौष माह का आरंभ 05 दिसंबर 2025 शुक्रवार को होगा जिसकी समाप्ति 03 जनवरी 2026 शनिवार को हो जाएगी। इस माह में सूर्यदेव की पूजा करने का विधान है और उनकी आराधना करने से सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है।
पौष मास का महत्व हिंदू धर्म में अत्यंत आध्यात्मिक और धार्मिक माना गया है। यह महीना भगवान सूर्यदेव की उपासना, पितरों के स्मरण और तप-साधना के लिए विशेष माना जाता है। मान्यता है कि पौष मास में सूर्य की आराधना करने से जीवन में ऊर्जा, स्वास्थ्य, तेज और सफलता बढ़ती है, क्योंकि इस दौरान सूर्य की प्रबलता साधक को विशेष फल प्रदान करती है।
इस महीने की सुबह की आरती, सूर्य को अर्घ्य देना, जप-तप, दान-पुण्य और व्रत करने से पापों का क्षय होता है और शुभ फल प्राप्त होते हैं। यही कारण है कि पौष मास को आत्मअनुशासन, साधना, शांति और आध्यात्मिक उन्नति का महीना कहा जाता है।
पौष माह 2026 में जन्म लेने वाले लोगों का स्वभाव शांत, धैर्यवान और गंभीर माना जाता है। इनमें जिम्मेदारी का भाव बहुत प्रबल होता है, इसलिए बचपन से ही ये परिवार और काम दोनों को संतुलित तरीके से संभाल पाते हैं। ऐसे लोग गहरी सोच वाले, अंतर्मुखी और भावनात्मक रूप से संवेदनशील होते हैं, लेकिन उनकी संवेदनशीलता बाहरी रूप से कम दिखाई देती है क्योंकि वे अपने भावों को भीतर ही रखते हैं।
मेहनत और अनुशासन इनके व्यक्तित्व की सबसे बड़ी ताकत होती है, जब ये कोई लक्ष्य तय कर लेते हैं, तो उसे पूरा करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहते हैं और बीच में हार नहीं मानते। वित्तीय मामलों में भी इनकी समझ बहुत अच्छी होती है, ये अनावश्यक खर्च से बचते हैं और भविष्य की योजना सोच-समझकर बनाते हैं। रिश्तों के मामले में ये बेहद वफादार और भरोसेमंद होते हैं, अपने प्रियजनों के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार।
आध्यात्मिकता की ओर स्वाभाविक झुकाव होने से ये ध्यान, पूजा और आत्मचिंतन से गहरा संबंध रखते हैं। कुल मिलाकर पौष मास में जन्मे लोग शांतचित्त, परिश्रमी, आत्मनियंत्रित और मजबूत व्यक्तित्व वाले होते हैं, जो जीवन में धीरे-धीरे लेकिन स्थायी सफलता प्राप्त करते हैं।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
पौष माह 2025 में सूर्य देव की पूजा की विधि
पौष मास में प्रातःकाल सूर्योदय के समय स्नान करने के बाद स्वच्छ वस्त्र पहनें और पूर्व दिशा की ओर मुख करके सूर्यदेव को अर्घ्य दें।
अर्घ्य के लिए तांबे के लोटे में स्वच्छ जल भरें और उसमें लाल फूल, अक्षत, लाल चंदन और थोड़ा गुड़ या रोली मिलाएं।
अर्घ्य देते समय जल को धीरे-धीरे सूर्य की किरणों की ओर अर्पित करें और मन से ‘ॐ घृणि सूर्याय नमः’ मंत्र का 11 या 108 बार जाप करें।
इसके बाद सूर्य देव की तस्वीर या प्रतिमा के सामने दीपक जलाकर धूप-अगरबत्ती अर्पित करें और लाल रंग के पुष्प चढ़ाएं।
चाहें तो तांबे की थाली में गुड़, गेहूं या लाल वस्त्र भी अर्पित किए जा सकते हैं।
पूजा के बाद कुछ समय ध्यान या सूर्य नमस्कार करना अत्यंत शुभ माना जाता है क्योंकि यह आध्यात्मिक शक्ति के साथ-साथ स्वास्थ्य को भी ऊर्जा देता है।
अंत में सूर्य देव का आशीर्वाद लेकर दिन की शुरुआत करें, मान्यतानुसार पौष मास में की गई सूर्य साधना मानसिक शक्ति, आत्मविश्वास, रोगों से मुक्ति और जीवन में सकारात्मक परिणाम प्रदान करती है।
सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए पौष माह 2025 में करें इन मंत्रों का जाप
आदित्य हृदय स्तोत्र के श्लोक
पौष माह में यह स्तोत्र अत्यंत शक्तिशाली माना जाता है। अगर समय न हो तो प्रतिदिन इसके 3–5 श्लोक भी पढ़ सकते हैं।
सूर्य बीज मंत्र
ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः। जाप संख्या: रोज़ 108 बार। मन को तेज, ऊर्जा और आत्मविश्वास देने वाला मंत्र।
सूर्य गायत्री मंत्र
“ॐ आदित्याय विद्महे भास्कराय धीमहि तन्नः सूर्यः प्रचोदयात्।” जाप संख्या: 11, 21 या 108 बार। स्वास्थ्य, बुद्धि और तेज प्रदान करने वाला।
“ॐ घृणि सूर्याय नमः”। जाप संख्या: रोज़ 11–108 बार। अर्घ्य देते समय इसका जाप करना सबसे शुभ माना गया है।
सूर्य नमस्कार मंत्र
यदि सूर्य नमस्कार करते हैं तो प्रत्येक आसन के साथ मंत्र भी बोल सकते हैं, जैसे – “ॐ मित्राय नमः”, “ॐ रवये नमः”, “ॐ सूर्याय नमः” आदि।
रवि बीज मंत्र
“ॐ रं रवये नमः” यह मंत्र सूर्य देव की कृपा से पद, प्रतिष्ठा और करियर वृद्धि में सहायक माना जाता है।
पौष माह 2025 में राशि अनुसार करें ये ख़ास उपाय
मेष राशि
सूर्य देव को रोज अर्घ्य दें और तांबे के लोटे का प्रयोग करें। लाल फल या गुड़ दान करें, इससे करियर में रुकावटें कम होंगी।
वृषभ राशि
शुक्र को मजबूत करने के लिए सफेद मिठाई या चावल का दान करें। सुबह 5 मिनट सूर्य नमस्कार करें। ऐसा करने से स्वास्थ्य में तेजी से सुधार होगा।
मिथुन राशि
रोज 11 बार “ॐ घृणि सूर्याय नमः” जाप करें। हाथों से हरी सब्जियों का दान करें, ऐसा करने से मानसिक शांति बढ़ेगी।
AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।
कर्क राशि
चंद्रमा के लिए दूध में केसर डालकर अर्घ्य दें। घर में मोती या चांदी की वस्तु साफ रखें। ऐसा करने से मन स्थिर रहेगा।
सिंह राशि
सूर्य की विशेष कृपा के लिए रोज़ लाल फूल अर्पित करें। गाय या पक्षियों को गुड़-चने खिलाएं। ऐसा करने से मान-सम्मान बढ़ेगा।
कन्या राशि
हर गुरुवार हल्दी या चने की दाल दान करें। सूर्य मंत्र 108 बार जाप करें। ऐसा करने से काम में सफलता मिलने लगेगी।
तुला राशि
शुक्र के लिए सफेद कपड़े या सुगंध दान करें। रोज़ 10 मिनट सुबह धूप में बैठें। ऐसा करने से रिश्तों में गर्माहट आएगी।
वृश्चिक राशि
गुड़ और तिल का दान करें। आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा कम होगी।
इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
1- पौष माह 2025 में सूर्य देव की पूजा क्यों विशेष मानी जाती है?
इस माह सूर्य की ऊर्जा धरती पर गहरी और स्थिर मानी जाती है। इसलिए पौष मास में की गई सूर्य उपासना स्वास्थ्य, आत्मविश्वास, करियर और धन–समृद्धि बढ़ाने में अत्यंत लाभकारी होती है।
2- पौष मास में कौन-सा मंत्र जाप सबसे प्रभावी है?
“ॐ घृणि सूर्याय नमः”, सूर्य गायत्री मंत्र और सूर्य बीज मंत्र इस माह में अत्यंत शुभ माने जाते हैं। रोज़ 11 या 108 बार जाप लाभ देता है।
3- पौष मास में कौन-सा रंग पहनना शुभ होता है?
लाल, पीला, केसरिया और सफेद रंग शुभ माने जाते हैं। ये सूर्य और गुरु की सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करते हैं।
बुध का वृश्चिक राशि में गोचर: राजनीति, व्यापार और रिश्तों में आएगा बड़ा उलटफेर!
एस्ट्रोसेज एआई के इस विशेष ब्लॉग में हम आपको बुध का वृश्चिक राशि में गोचरके बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान करेंगे। साथ ही, यह भी बताएंगे कि बुध गोचर का प्रभाव सभी 12 राशियों पर किस प्रकार से पड़ेगा।
बता दें कुछ राशियों को बुध के गोचर से बहुत अधिक लाभ होगा तो, वहीं कुछ राशि वालों को इस अवधि बहुत ही सावधानी से आगे बढ़ने की आवश्यकता होगी क्योंकि उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा, इस ब्लॉग में बुध ग्रह को मजबूत करने के कुछ शानदार व आसान उपायों के बारे में भी बताएंगे और देश-दुनिया व शेयर मार्केट पर भी इसके प्रभाव के बारे में चर्चा करेंगे।
बता दें कि बुध का वृश्चिक राशि में गोचर 06 दिसंबर 2025 को होगा। तो आइए आगे बढ़ते हैं और जानते हैं किस राशि के जातकों को इस दौरान शुभ परिणाम मिलेंगे और किन्हें अशुभ।
बुध का वृश्चिक राशि में गोचर करेगा, जिससे आपकी सोच और बातचीत का तरीके बदलेगा। इस बदलाव से मन ज्यादा साफ होगा और लोगों से तालमेल भी बेहतर होगा। कुछ चीज़ों पर इसका अच्छा असर पड़ेगा, जबकि कुछ क्षेत्रों में थोड़ी चुनौतियां आ सकती है। यह समय अपनी अंदर की आवाज पर भरोसा करने और बदलाव को अपनाने की सलाह देता है, ताकि आप व्यक्तिगत तौर पर आगे बढ़ सकें, ठीक हो सकें और नई शुरुआत कर सकें।
अगर कुंडली में बुध की स्थिति सही हो, तो यह इलाज और उपचार से जुड़े लाभ भी देता है। साथ ही यह अध्यापन, पब्लिक स्पीकिंग, ज्योतिष, आयुर्वेद, चिकित्सा और आध्यात्मिकता जैसे क्षेत्रों में प्रदर्शन को बेहतर बनाता है। चूंकि बुध व्यापार का ग्रह है और वृश्चिक राशि (चंद्रमा का घर) भी व्यापारिक प्रवृत्ति वाली मानी जाती है, इसलिए इस स्थिति से कई बार बेहद इनोवेटिव और सफल उद्यमी पैदा होते हैं।
बुध का वृश्चिक राशि में गोचर: समय
बुध ग्रह 06 दिसंबर 2025 की रात 08 बजकर 34 मिनट में प्रवेश करेगा। यह एक सामान्य लेकिन खास खगोलीय घटना है। इस दौरान बुध ग्रह सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह के फल दे सकता है। हर राशि पर इसका क्या असर होगा और दुनिया में कौन-कौन से परिवर्तन दिखाई दे सकते हैं, इसकी जानकारी आगे इस ब्लॉग में दी गई है।
4 दिसंबर मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर जानें रवि योग का प्रभाव, जो लाता है धन-समृद्धि।
बुध का वृश्चिक राशि में गोचर: इन राशियों पर पड़ेगा नकारात्मक प्रभाव
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए बुध ग्रह तीसरे और छठे भाव के स्वामी हैं और अब यह आपके आठवें भाव में, जो इसकी शत्रु राशि है, गोचर कर रहा है। यह अधिकांश मेष राशि वालों के लिए अच्छा गोचर नहीं माना जाता है। इस दौरान आपके काम की मेहनत ऑफिस में उतनी दिखाई नहीं देगी और करियर की प्रगति कुछ समय के लिए रुक सकती है। कामों में बाधाएं आ सकती हैं। आठवें भाव में बुध की स्थिति के कारण प्रतियोगी मामलों में भी कुछ कठिनाइयाँ महसूस हो सकती हैं।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए बुध वर्तमान में आपके सातवें भाव में गोचर करेगा, वृषभ राशि वालों के लिए आपके दूसरे और पांचवें भाव के स्वामी हैं। इस समय आपको बहुत अधिक सकारात्मकता की उम्मीद नहीं करनी चाहिए क्योंकि सप्तम भाव से बुध का गोचर बहुत अनुकूल परिणाम नहीं लाएगा। हालांकि, जो लोग रिश्तों को लेकर गंभीर हैं, उन्हें अभी भी कुछ सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं क्योंकि पंचम भाव का स्वामी सप्तम भाव में प्रवेश कर रहा है।
हालांकि, शुक्र की प्रारंभिक कमज़ोरी और बाद में मंगल का सीधा प्रभाव बुध के वास्तविक परिणामों को प्रभावित कर सकता है। ऐसी परिस्थितियों में रिश्तों और प्रेम के मामले में जोखिम उठाना उचित नहीं है। व्यावसायिक दृष्टि से, बुध के वृश्चिक राशि में रहते हुए किसी भी प्रकार का जोखिम उठाना बुद्धिमानी नहीं है।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
कर्क राशि
कर्क राशिवालों के लिए बुध आपकी कुंडली के पांचवें भाव में गोचर कर रहे हैं। कर्क राशि वालों के लिए बुध तीसरे और बारहवें भाव का स्वामी है। पांचवें भाव में बुध का गोचर बहुत शुभ नहीं माना जाता, इसलिए इस समय आपको थोड़ा सावधान रहना होगा। हालांकि, शुरुआत में कुछ बेचैनी रहेगी, लेकिन भाग्येश बृहस्पति (जो आपकी कुंडली के पहले भाव में अपने ही घर में बैठा है) बुध पर अपनी दृष्टि डाल रहा है, इसलिए धीरे-धीरे स्थिति संभलती जाएगी और आप राहत महसूस करेंगे।
इस दौरान बच्चों से जुड़ी हल्की-फुल्की परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन आप उन्हें आसानी से संभाल लेंगे। यानी समस्याएं आएंगी, लेकिन उनके हल भी मिल जाएंगे। लंबी अवधि की योजनाओं पर भी इस गोचर का नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए बेहतर है कि इस समय कोई बड़ा फैसला या बड़ी योजना न बनाएं। बुध के इस गोचर से पैसों को लेकर चिंता भी हो सकती है। इसलिए सलाह है कि इस समय फिजूलखर्ची से बचें और अनावश्यक चीजों पर पैसा न खर्च करें।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए इस समय बुध ग्रह आपकी कुंडली के पहले भाव में आ रहा है। आपकी कुंडली में बुध आठवें भाव और ग्यारहवें भाव के स्वामी हैं। ज्योतिष के अनुसार, पहले भाव में बुध का यह गोचर बहुत शुभ नहीं माना जाता है। इस दौरान स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहना जरूरी है, क्योंकि आठवें भाव के स्वामी पहले भाव में आ रहे हैं। गाड़ी धीरे चलाएं, फोन पर बात करते हुए ड्राइव ना करें और किसी भी तरह की लापरवाही से बचें।
इस समय किसी की बुराई करने से बचें, और ऐसे लोगों से दूरी बनाकर रखें जो दूसरों की आलोचना करते हैं। सभी के साथ सम्मान से पेश आएं, इससे आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। पैसों को लेकर भी सोच-समझकर कदम उठाएं। हालांकि, क्योंकि ग्यारहवें भाव (लाभ) का स्वामी पहले भाव में आ रहा है, इसलिए कुछ क्षेत्रों में आपको लाभ भी मिल सकता है। फिर भी, इस पूरे समय सतर्क रहना सबसे जरूरी है।
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए बुध आपकी कुंडली के सातवें और दसवें भाव के स्वामी हैं। इस समय बुध वृश्चिक राशि में होकर आपके बारहवें भाव में गोचर कर रहे हैं। बारहवें भाव में बुध का गोचर शुभ नहीं माना जाता है। इस वजह से इस दौरान बुध से जुड़े मामलों में और इन भावों से जुड़े विषयों में सावधानी बरतनी जरूरी है। करियर में किसी भी तरह का बड़ा जोखिम बिल्कुल न लें, क्योंकि दसवें भाव (करियर) का स्वामी बारहवें भाव में जा रहा है। बॉस और सहकर्मियों के साथ संबंध अच्छे रखें।
विदेश से जुड़े मामलों में कुछ फायदे मिल सकते हैं, लेकिन फिर भी नौकरी से जुड़े जोखिमों से बचें। क्योंकि सातवें भाव (पति/पत्नी और साझेदारी) का स्वामी बारहवें भाव में जा रहा है, इसलिए रिश्तों में दूरी या गलतफहमी बढ़ सकती है। बेवजह की यात्राओं से बचें। अपनी और अपने साथी की सेहत का खास ध्यान रखें। तनाव से दूर रहने की कोशिश करें। अगर आप स्टूडेंट हैं, तो पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देना होगा। प्रतियोगी परीक्षा वाले लोग सतर्क रहें। इन सब बातों का ध्यान रखकर आप बुध गोचर के नकारात्मक प्रभावों से काफी हद तक बच सकते हैं।
मीन राशि वालों के लिए बुध आपके चौथे और सातवें भाव के स्वामी हैं और अब वह आपके नौवें भाव में जाने वाला है। आमतौर पर नौवें भाव में बुध का गोचर बहुत शुभ फल नहीं देता है। इसलिए इस समय केवल किस्मत के भरोसे रहना ठीक नहीं है। लेकिन अच्छा यह है कि गुरु ग्रह जो आपके लग्न के स्वामी हैं बहुत मजबूत और उच्च अवस्था में रहेंगे और बुध पर शुभ दृष्टि डालेंगे। इससे बुध के कुछ नकारात्मक प्रभाव कम हो जाएंगे और अच्छे परिणाम बढ़ सकते हैं।
फिर भी इस समय मिले-जुले या थोड़े कमज़ोर परिणाम मिलने की संभावना है। अपने काम पर ज्यादा मेहनत करें। आपके प्रयासों में रुकावटें आ सकती हैं, लेकिन धैर्य और प्रयास से आप सफल हो सकते हैं। अपनी इज़्ज़त और प्रतिष्ठा का ध्यान रखें, कोई भी लापरवाही न करें। कुल मिलाकर, सावधानी और सोच-समझकर उठाया गया कदम ही आपको इस अवधि में अच्छे परिणाम दिलाएगा।
बुध का वृश्चिक राशि में गोचर: इन राशियों पर पड़ेगा सकारात्मक प्रभाव
मकर राशि
मकर राशिवालों के लिए बुध ग्रह छठे और नौवें भाव के स्वामी हैं और अब वह आपके ग्यारहवें भाव में गोचर करेंगे। ग्यारहवें भाव में बुध का आना बुध शुभ माना जाता है। इस बुध गोचर के दौरान प्रतियोगी परीक्षाओं या प्रतिस्पर्धा से जुड़े मामलों में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। स्वास्थ्य भी सामान्य रूप से ठीक रहेगा। अगर आप किसी लोग को लेने या चुकाने की कोशिश कर रहे हैं, तो उसमें भी सफलता मिलने की संभावना है।
धार्मिक या आध्यात्मिक कामों में भी सकारात्मक अनुभव मिल सकते हैं। जायदाद से जुड़े मामलों में अच्छी खबर, बिज़नेस या करियर में फायदा और आय में वृद्धि की संभावना है। इस समय दोस्तों और बच्चों से जुड़े मामलों में भी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। बुध का यह गोचर कुल मिलाकर आपके लिए फायदे और प्रगति देने वाला रहेगा।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए बुध आपके पांचवें और आठवें भाव के स्वामी हैं और इस समय वह आपके दसवें भाव में प्रवेश कर रहे हैं। दसवें भाव में बुध का होना आमतौर पर बहुत शुभ माना जाता है। इस गोचर से आपको काम में सफलता, पहचान और सम्मान मिलने की संभावना बढ़ती है। आप अपने प्रतिद्वंद्वियों से बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं और बिज़नेस में कमाई बढ़ सकती है। बुध आपकी प्रतिष्ठा को मजबूत करने में भी मदद कर सकता है।
वृश्चिक राशि में बुध का यह गोचर आपके करियर में सकारात्मक परिणाम दे सकता है। पढ़ाई, बुद्धि या रचनात्मक कामों से जुड़े लोगों के लिए तो यह समय विशेष रूप से अच्छा रहेगा, क्योंकि पांचवें भाव का स्वामी दसवें भाव में जा रहा है। साथ ही, आठवें भाव का स्वामी दसवें भाव में होने से कुछ काम अचानक और अप्रत्याशित रूप से सफल भी हो सकते हैं। कुल मिलाकर, यह बुध गोचर आपके लिए सकारात्मक और लाभदायक परिणाम लेकर आ सकता है।
बुधवार के दिन गणेश जी के मंदिर जाएं और उन्हें मूंग दाल के लड्डू अर्पित करें।
पन्ना रत्न पहनने पर विचार करें, लेकिन कोई भी रत्न पहनने से पहले किसी अच्छे ज्योतिषी से सलाह ज़रूर लें।
बुधवार को हरी चीज़ें दान करें, जैसे हरी सब्जियां, हरे फल आदि।
गाय को ताज़ा हरा चारा खिलाएं।
किसी ज़रूरतमंद ब्राह्मण को हरी सब्जियां, फल या हरे रंग के कपड़े दान करें।
बुधवार के दिन पूजा के समय बुध मंत्र साफ़ उच्चारण के साथ बोलें।
बुध का वृश्चिक राशि में गोचर: विश्वव्यापी प्रभाव
आर्थिक विकास, बिज़नेस और व्यापार
भारत में शेयर बाजार में काफी उतार-चढ़ाव आ सकता है। कुछ छुपी हुई बातें घोटाले या जानकारियां सामने आ सकती हैं, जिनके कारण ट्रेडिंग में बड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है।
साइबर सुरक्षा एजेंसियां, रिसर्च कंपनियां और माइनिंग सेक्टर इस समय अच्छा विकास कर सकते हैं क्योंकि दुनिया का ध्यान इन क्षेत्रों पर ज्यादा रहेगा।
इस दौरान बड़ी कंपनियों के आपस में मिलने (मर्जर) टैक्स में बदलाव (टैक्स रिफॉर्म) और मल्टीनेशनल कंपनियों के बीच नए जॉइंट वेंचर देखने को मिल सकते हैं।
भूराजनीतिक स्थिति और कूटनीति
इस अवधि में जब बुध वृश्चिक राशि में रहेगा, देशों का ध्यान अपने गुप्त एजेंडों और बड़े देशों के बीच होने वाली छुपी बातचीत पर ज्यादा रहेगा।
पर्दे के पीछे होने वाले समझौते, गुप्त योजनाएं और संवेदनशील जानकारी के लीक होने से देशों में अफरा-तफरी मच सकती है।
एक छोटी से गलती भारत सहित कई देशों को भारी पड़ सकती है।
सुरक्षा, वित्त और ज़रूरी संसाधनों को लेकर देशों के बीच शक्ति संघर्ष और तीखी बयानबाज़ी भी देखने को मिल सकती है।
इस दौरान कुछ सकारात्मक चीजें भी देखने को मिलेंगी। मेडिकल साइंस, साइबर सुरक्षा और बायोटेक्नोलॉजी में होने वाला गहरा शोथ दुनिया भर के लोगों के लिए फायदेमंद रहेगा।
विभिन्न देशों की सरकारों के बीच छिपे संबंध छुपे सच और घोटाले सामने आ सकते हैं, जिनमें मीडिया और कुछ प्रसिद्ध मीडिया हस्तियां भी शामिल हो सकती हैं।
पृथ्वी के भीतर मौजूद संसाधनों, वायु और जल प्रदूषण, और पर्यावरण में मौजूद जहरीले कचरे से निपटने से जुड़ी रिसर्च और इनोवेशन बुध के वृश्चिक राशि में होने पर और तेज़ हो सकते हैं।
बुध का वृश्चिक राशि में गोचर: शेयर बाजार पर प्रभाव
बुध के वृश्चिक राशि में गोचर के दौरान शेयर बाजार अस्थिर और अप्रत्याशित हो सकता है क्योंकि इस समय छुपी हुई खबरें, राज और अचानक खुलासे तेजी से सामने आते हैं।
निवेशक ज्यादा सावधान रहेंगे और कोई भी फैसला लेने से पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल करेंगे।
अफवाहें, अंदरूनी खबरें और अप्रत्याशित घोषणाएं बाज़ार के रुझान को काफी प्रभावित कर सकती हैं।
फार्मा और बायोटेक सेक्टर के लिए यह समय अच्छा रहेगा, क्योंकि वृश्चिक का संबंध उपचार, शोध और परिवर्तन से है।
माइनिंग, तेल और प्राकृतिक संसाधन उद्योग भी लाभ में रह सकते हैं, क्योंकि वृश्चिक भूमिगत संसाधनों को दर्शाता है।
साइबर सुरक्षा और डेटा एनालिटिक्स भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे, क्योंकि बुध संचार का ग्रह है और वृश्चिक गोपनीयता से जुड़ा होता है, ऐसे में डेटा सुरक्षा की मांग बढ़ेगी।
बीमा और बैंकिंग क्षेत्र, खासकर छुपी संपत्तियों, टैक्सेशन और संयुक्त निवेश से जुड़े मामलों में गहरी जांच और वित्तीय पुनर्गठन नई संभावनाएं पैदा कर सकते हैं।
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
1. वृश्चिक राशि का सह-स्वामी कौन सा अन्य ग्रह है?
केतु
2. वृश्चिक राशि में कौन सा ग्रह नीच का माना जाता है?
चंद्रमा
3. बुध की मूलत्रिकोण राशि कौन सी है?
कन्या
बृहस्पति मिथुन राशि में गोचर: किस पर बरसेगा प्रेम-सौभाग्य, किसे रहना होगा सतर्क?
बृहस्पति मिथुन राशि में गोचर: वैदिक ज्योतिष में बृहस्पति देव को ज्ञान, बुद्धि, धन, सौभाग्य, अध्यात्म विवाह और संतानों का कारक माना गया है। जब-जब बृहस्पति का गोचर होता है, तब इसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जीवन पर गहरा और दूरगामी रूप से पड़ता है। यह गोचर कई जातकों के लिए नई संभावनाएं, करियर उन्नति, वैवाहिक सुख और आर्थिक विस्तार लेकर आता है, जबकि कुछ के लिए यह आत्मचिंतन, धैर्य और सावधानी की मांग भी कर सकता है।
इस बार वक्री बृहस्पति का मिथुन में गोचर कई राशियों के जीवन में महत्वपूर्ण परिवर्तन और अवसरों के द्वार खोलेगा। कहीं बुद्धि और संवाद कौशल चमकेगा, तो कहीं संबंधों में स्पष्टता और संतुलन की आवश्यकता महसूस होगी। जानिए, यह गोचर आपकी राशि को कैसे प्रभावित करेगा, कौन होगा भाग्यशाली और किसे रहेगा संयम रखना।
बता दें कि वक्री बृहस्पति का मिथुन राशि में गोचर 04 दिसंबर को हो रहा है। एस्ट्रोसेज एआई के इस ब्लॉग में आपको “बृहस्पति मिथुन राशि में गोचर” के बारे में विस्तार से जानकारी मिलेगी। तो चलिए आगे बढ़ते हैं और सबसे पहले जानते हैं वक्री बृहस्पति के गोचर की तिथि और समय।
बृहस्पति मिथुन राशि में गोचर : तिथि और समय
वक्री बृहस्पति 04 दिसंबर, 2025 की रात 08 बजकर 39 मिनट पर मिथुन राशि में गोचर करेंगे। गुरु स्वभाव से अत्यंत शुभ ग्रह माने जाते हैं, लेकिन मिथुन राशि इनके लिए तटस्थ रहती है। ऐसे में बृहस्पति का वक्री होकर मिथुन में प्रवेश करना पूरी तरह अनुकूल परिणाम नहीं देता। यह स्थिति कई बार मिश्रित फल, मानसिक द्वंद्व और निर्णयों में देरी ला सकती है। आगे जानिए कि बृहस्पति के मिथुन राशि में स्थित होने पर कौन–कौन सी विशेषताएं और प्रभाव देखने को मिलते हैं।
वैदिक ज्योतिष में बृहस्पति ग्रह को देवगुरु की उपाधि प्राप्त है और यह ज्ञान, बुद्धि, धर्म, अध्यात्म, सौभाग्य, धन, नैतिकता और विवाह का मुख्य कारक है। कुंडली में बृहस्पति की स्थिति व्यक्ति के जीवन में आशावाद, नैतिकता, निर्णय क्षमता और जीवन दृष्टि को प्रभावित करती है। यह ग्रह संतान प्राप्ति, वैवाहिक सुख, करियर में स्थिरता और सामाजिक सम्मान प्रदान करने वाला माना जाता है।
बृहस्पति शुभ ग्रहों में अग्रणी है और इसकी शुभ दृष्टि जिस भाव पर पड़ती है, वहां वृद्धि संरक्षण और विस्तार का योग बनता है इसलिए ज्योतिष में बृहस्पति की अनुकूल स्थिति जीवन को सकारात्मक दिशा देने वाली मानी जाती है।
मिथुन राशि वालों का स्वभाव व गुण
मिथुन राशि के लोग स्वभाव से चंचल, बुद्धिमान और बहुत ही मिलनसार होते हैं। इनका मन हमेशा नए अनुभवों और नई जानकारी की ओर आकर्षित रहता है। ये बातचीत में बहुत निपुण होते हैं और किसी भी विषय को आसानी से समझ कर दूसरों तक पहुंचा सकते हैं। इनके भीतर दोहरी प्रकृति होती है, जिसके कारण ये एक ही समय में कई काम करने की क्षमता रखते हैं। किसी भी माहौल में जल्दी घुल-मिल जाना और लोगों को सहज महसूस कराना इनकी विशेषता है।
रिश्तों में मिथुन राशि वाले मानसिक जुड़ाव को सबसे अधिक महत्व देते हैं। इन्हें ऐसे साथी की आवश्यकता होती है जो इनके विचारों, सपनों और गति को समझ सके। कभी-कभी इनका मन जल्दी बदल जाता है, परंतु सच्चा प्रेम मिलने पर ये बहुत निष्ठावान और समर्पित बने रहते हैं। इनके साथ रिश्ता तभी सफल होता है जब बातचीत खुलकर हो और कोई दबाव न हो।
कार्य-क्षेत्र में इनकी समझ, कल्पनाशीलता और संवाद-कौशल इन्हें सफल बनाता है। लेखन, शिक्षण, पत्रकारिता, विपणन, सार्वजनिक संवाद, यात्रा और रचनात्मक क्षेत्रों में ये शानदार प्रदर्शन करते हैं। हालांकि, एक ही काम को लंबे समय तक करने पर इनका मन उचट सकता है, इसलिए विविधता इनके लिए आवश्यक है।
बृहस्पति का मिथुन राशि में प्रभाव
मिथुन राशि में बृहस्पति का प्रभाव व्यक्ति के विचार, ज्ञान और अभिव्यक्ति शक्ति को अत्यंत प्रबल बनाता है। यहां बृहस्पति, बुध की राशि में स्थित होकर बुद्धि को विस्तार देता है, जिसके कारण व्यक्ति बहुत जानकार, जिज्ञासु और समझदार बनता है। ऐसे जातक नई-नई बातें सीखने, लोगों से बातचीत करने और ज्ञान को फैलाने में आनंद महसूस करते हैं। तर्क, विवेक और समझ को मिलाकर वे किसी भी विषय को सरल भाषा में दूसरों तक पहुंचा देते हैं।
यह योग अक्सर अच्छे शिक्षक, लेखक, सलाहकार, वक्ता, मीडिया और ज्ञान आधारित कार्यों में सफलता देता है। इस स्थिति में बृहस्पति व्यक्ति के विचारों को उदार बनाता है, परंतु कभी-कभी अत्यधिक सोच, ऊंचे आदर्श और अनावश्यक विस्तार का भी कारण बन सकता है। कई बार निर्णयों में दुविधा या बातों में अधिक फैलाव दिख सकता है। रिश्तों में यह स्थिति संवाद को मजबूत बनाती है, परंतु स्थिरता लाने के लिए मानसिक संतुलन आवश्यक होता है।
बृहस्पति यहां भाग्य में धीरे-धीरे सुधार लाता है और व्यक्ति को अच्छे अवसरों, सही मार्गदर्शन और विकास की दिशा देता है। कुल मिलाकर, मिथुन राशि में बृहस्पति का प्रभाव ज्ञान, तर्क, अभिव्यक्ति और सीखने की क्षमता को बहुत ऊंचा उठाता है, लेकिन मन को स्थिर रखने और निर्णयों में स्पष्टता बनाए रखने की आवश्यकता रहती है।
बृहस्पति का सभी 12 भावों पर प्रभाव
पहला भाव: व्यक्ति बुद्धिमान, तेजस्वी और भाग्यशाली होता है। व्यक्तित्व आकर्षक और स्वभाव शांत।
दूसरा भाव: धन, वाणी और परिवार का सुख बढ़ता है। मधुर बोलने वाला और संस्कारी स्वभाव।
तीसरा भाव: साहस, बोलने की क्षमता और यात्राओं से लाभ। भाई-बहनों का सहयोग मिलता है।
चौथा भाव: घर, माता, वाहन और संपत्ति का सुख बढ़ता है। मन को शांति।
पांचवां भाव: बुद्धि, शिक्षा, संतान और प्रेम में शुभ फल। रचनात्मकता और ज्ञान बढ़ता है।
छठा भाव: रोग, शत्रु और ऋण में बढ़ोतरी। मेहनत से धीरे-धीरे सफलता।
सातवां भाव: विवाह, जीवनसाथी और साझेदारी में लाभ। रिश्ता स्थिर और सहयोगी।
आठवां भाव : रहस्य, शोध, आयु और आध्यात्मिकता की ओर झुकाव। उतार-चढ़ाव संभव।
नौवां भाव : भाग्य प्रबल, धर्म, शिक्षा और यात्राओं से लाभ। पिता का सहयोग।
दसवां भाव : करियर, मान-सम्मान और पद में उन्नति। नेतृत्व क्षमता मजबूत।
ग्यारहवां भाव: धन-लाभ, मित्र और इच्छाओं की पूर्ति। आय निरंतर बढ़ती है।
बारहवां भाव : आध्यात्मिकता, विदेश और दान का योग। खर्च बढ़ता है, पर शुभ कार्यों पर।
4 दिसंबर मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर जानें रवि योग का प्रभाव, जो लाता है धन-समृद्धि।
बृहस्पति को मजबूत करने के सरल व आसान उपाय
गुरुवार को व्रत रखें
गुरुवार को व्रत रखना या कम से कम नमक रहित भोजन करना बृहस्पति को तुरंत बल देता है। यह ग्रह को शांत भी करता है और जीवन में स्थिरता और तरक्की के योग बढ़ाता है।
पीला रंग अपनाना
बृहस्पति पीले रंग का कारक है इसलिए गुरुवार के दिन पीले कपड़े पहनना, घर में केसर या हल्दी का उपयोग करना तथा पीले फूल चढ़ाना गुरु को अत्यंत शुभ बनाता है।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
गुरु मंत्र का नियमित जाप
रोज सुबह “ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरवे नमः” मंत्र का 108 बार जाप करने से बृहस्पति शक्ति बढ़ती है। यह ज्ञान, आत्मविश्वास, विवाह योग और भाग्य को मजबूत करता है।
शिक्षकों और बड़ों का सम्मान
गुरु ज्ञान, नीति और बुजुर्गों का प्रतीक है। इसलिए माता-पिता, शिक्षकों और वरिष्ठों का सम्मान करने से बृहस्पति प्राकृतिक रूप से मजबूत होता है और जीवन में शुभ अवसर बढ़ते हैं।
पीले पदार्थों का दान
गुरुवार को पीली दाल, पीले चने, हल्दी, केसर, गुड़ या केले का दान करना बहुत शुभ माना गया है। यह उपाय ग्रहों की नकारात्मकता कम करके धन व भाग्य योग बढ़ाता है।
तुलसी की पूजा
तुलसी को बृहस्पति का प्रतिनिधि माना गया है। रोज सुबह तुलसी में जल चढ़ाना, दीपक जलाना और उसे स्पर्श न करके सम्मान देना गुरु के प्रभाव को मजबूत करता है।
केसर या हल्दी का तिलक
गुरुवार को हल्दी, चंदन या केसर का तिलक लगाने से बृहस्पति की ऊर्जा शरीर और मन में सक्रिय होती है। इससे आत्मविश्वास, स्वास्थ्य और निर्णय क्षमता बढ़ती है।
पुखराज धारण करना
अगर कुंडली में बृहस्पति वास्तव में कमजोर है, तब ज्योतिषीय सलाह के बाद पुखराज धारण किया जा सकता है। लेकिन इसे कभी बिना सही कुंडली विश्लेषण के न पहनें।