करवा चौथ विशेष: जानें इस दिन सरगी का महत्व और पूजा का शुभ मुहूर्त

करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद ही खास माना जाता है। इस दिन सभी सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखमय दांपत्य जीवन के लिए व्रत रखती हैं। इस वर्ष करवा चौथ का व्रत 4 नवंबर 2020 को मनाया जा रहा है। करवा चौथ के व्रत में महिलाएं दिन-भर निर्जला व्रत रखती हैं, और रात में चंद्रोदय के बाद पूजा करने के बाद ही अपना व्रत पूरा करती हैं।

एस्ट्रोसेज वार्ता से दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात

करवा चौथ मुहूर्त 

करवा चौथ 2020, 4 नवंबर

करवा चौथ मुहूर्त New Delhi, India के लिए, अपने शहर का शुभ मुहूर्त जानें

करवा चौथ पूजा मुहूर्त :17:33:28 से 18:39:14 तक
अवधि :1 घंटे 5 मिनट
करवा चौथ चंद्रोदय समय :20:11:59

चंद्रोदय कैल्कुलेटर

इस दिन इस व्रत के बारे में ऐसी मान्यता है कि जो कोई भी महिला या लड़की इस दिन व्रत रखती है उसके पति या होने वाले पति की उम्र लंबी होती है और उनका गृहस्थ जीवन हमेशा ख़ुशियों से भरा रहता है। यह व्रत सूर्योदय से पहले शुरू हो जाता है और चाँद निकलने तक रखा जाता है। 

 जीवन में किसी भी समस्या का समाधान पाने के लिए प्रश्न पूछें  

करवाचौथ का व्रत सुबह सूर्योदय से पहले ही 4 बजे के बाद शुरु होकर रात को चंद्र दर्शन के बाद ही खोला जाता है। इस दिन मान्यता के अनुसार भगवान शिव, माता पार्वती और भगवान श्री गणेश की पूजा की जाती है। वैसे तो शादी के बाद 12 या 16 साल तक लगातार इस व्रत को करने का नियम बताया गया है लेकिन कुछ महिलाएं ताउम्र इस व्रत को रखती हैं। पति की लंबी उम्र के लिये इससे श्रेष्ठ कोई उपवास नहीं होता है।

बृहत् कुंडली : जानें ग्रहों का आपके जीवन पर प्रभाव और उपाय 

करवा चौथ पूजन विधि 

करवा चौथ के दिन सुबह सूर्योदय से पहले उठने का खास महत्व बताया गया है। सुबह सूर्योदय से पहले इसलिए उठना होता है क्योंकि देश के कई हिस्सों में सरगी की प्रथा का पालन किया जाता है। सरगी में सास अपनी बहू को खाने के लिए भोजन इत्यादि देती हैं, इसलिए सुबह उठकर स्नानादि करके महिलाएं सरगी में मिला हुआ भोजन खाती हैं, ढेर सारा पानी पीती हैं। इसके बाद भगवान की पूजा करके निर्जला व्रत रखने का संकल्प लेती हैं। 

शिक्षा और करियर क्षेत्र में आ रही हैं परेशानियां तो इस्तेमाल करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

  • करवा चौथ के दिन महिलाएं बिना कुछ खाए-पिए पूरे दिन व्रत रखती हैं। 
  • इसके बाद शाम को चाँद निकलने के बाद पूजा करती हैं और उसके बाद ही अपना व्रत खोलती हैं। 
  • इस दिन की पूजा के लिए शाम के समय एक मिट्टी की वेदी पर सभी देवी देवताओं की  स्थापना करवाई जाती है। 
  • इसके बाद एक थाली में धूप, दीप, चंदन, रोली, सिंदूर, घी का दिया इत्यादि रखा जाता है। 
  • चाँद निकलने से लगभग एक घंटा पहले पूजा शुरु कर देनी चाहिए। 
  • इस दिन की पूजा में करवा चौथ की व्रत कथा सुनी जाती है। 
  • चाँद को देखकर महिलाएं चंद्रमा को अर्घ्य देती हैं, पूजा करती हैं, और उसके बाद ही अपने पति के हाथ से पानी पीकर अपना व्रत पूरा करती हैं। 

कहीं आप भी अनजाने में तो नहीं कर रहीं करवा चौथ के दिन ये ग़लतियाँ? आगे पढ़ें। 

जानें करवा चौथ की व्रत कथा 

प्राचीन काल में एक साहूकार हुआ करते थे। साहूकार के सात बेटे और एक बेटी थी। 1 दिन साहूकार की सातों बहू और बेटी ने करवा चौथ का व्रत रखा। शाम को जब साहूकार और उसके बेटे खाना खाने आए तो उनसे अपनी बहन को भूखा नहीं देखा गया। उन्होंने अपनी बहन को भोजन करने के लिए बार-बार अनुरोध किया लेकिन बहन ने कहा कि मैं चंद्रमा को देखे बिना और उसकी पूजा किए बिना खाना नहीं खाऊंगी। 

ऐसे में सातों भाई नगर से बाहर चले गए और दूर जाकर आग जला दी। वापस घर आकर उन्होंने अपनी बहन को बोला कि देखो चाँद निकल आया है, अब उसे देख कर अपना व्रत तोड़ दो। बहन ने अग्नि को चाँद मानकर अपना व्रत तोड़ दिया। हालांकि छल से तोड़े गए इस व्रत के चलते उसका पति बीमार हो गया और घर का सारा पैसा उसकी बीमारी में खर्च हो गया। 

कुछ समय बाद जब साहूकार की बेटी को अपने भाइयों का छल और अपनी गलती का एहसास हुआ तो उसने वापस से गणेश भगवान की पूजा विधि-विधान के साथ की, अनजाने में खुद से हुई भूल की क्षमा मांगी, जिससे उसका पति ठीक हो गया और घर में वापस धन-धान्य वापस आ गया।

करवा चौथ महत्व 

क्या आप जानते हैं कि किसने सबसे पहले रखा था करवा चौथ का व्रत?  करवा चौथ के व्रत की महिमा अपार बताई जाती है। ऐसा माना जाता है कि जो कोई भी महिला इस व्रत को करती है ना ही सिर्फ उसका पति लंबी उम्र पाता है बल्कि उनका जीवन निरोगी भी रहता है।

हिंदू धर्म में प्रचलित मान्यताओं के अनुसार बताया जाता है कि यह व्रत सबसे पहले शक्ति स्वरूपा देवी पार्वती ने भगवान भोलेनाथ के लिए रखा था। इसी व्रत के प्रभाव से उन्हें अखंड सौभाग्य की प्राप्ति हुई थी और तभी से सुहागिन महिलाएं अपने पतियों की लंबी उम्र की कामना करते हुए इस व्रत का पालन करती हैं।

इस व्रत के बारे में प्रचलित एक कहानी के अनुसार बताया जाता है कि एक बार देवताओं और राक्षसों के बीच भयंकर युद्ध छिड़ गया। बहुत उपायों के बाद भी देवताओं को सफलता नहीं मिल पा रही थी तभी ब्रह्मा देव ने सभी देवताओं की पत्नियों को करवा चौथ व्रत रखने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि इस व्रत को रखने से देवता दानवों पर जीत हासिल कर लेंगे।

इसके बाद कार्तिक माह की चतुर्थी के दिन सभी देवियों ने अपने पतियों के लिए युद्ध में सफलता की कामना करते हुए इस व्रत को रखा और तभी से इस व्रत को रखे जाने की शुरुआत हुई। इसके अलावा कहा जाता है कि द्रौपदी ने भी पांडवों को संकट से मुक्ति दिलाने के लिए करवा चौथ का व्रत रखा था।

इस दिन क्या करें और क्या ना करें?

हिंदू धर्म में जितने भी व्रत-त्योहार बताए गए हैं उन दिनों कुछ खास काम वर्जित माने जाते हैं। ऐसे में करवा चौथ के दिन भी कुछ ऐसे काम बताए गए हैं जिन्हें करने से बचना चाहिए अन्यथा इससे अशुभ माना जाता है। जाने क्या है वह काम जिसे करने से बचना चाहिए।

इस दिन नीले, भूरे, और काले रंग को अशुभता का प्रतीक माना जाता है। संभव हो तो इस दिन लाल रंग या चटक रंग के कपड़े पहने उससे अच्छे फल मिलते हैं। भूल कर भी इस दिन नीले, भूरे, या काले रंग के वस्त्र ना पहनें क्योंकि इन्हें अशुभ माना गया है। यह रंग ओजस्विता कम करता है।

इस दिन भूल से भी ना करें यह काम, इस दिन सुई, धागे, कैंची, अथवा सेफ्टी पिन का उपयोग ना करें। किसी भी सोए हुए इंसान को नींद से ना उठाएं। किसी की भी बुराई या चुगली ना करें। आज के मॉडर्न जमाने में कुछ महिलाएं इस दिन अपना समय व्यतीत करने के लिए जुआ इत्यादि खेलती हैं। ऐसे में कहा जाता है कि व्रत के समय में इस तरह के काम करने करना शुभ नहीं होता है ऐसे में यह काम करने से जितना हो सके बचना चाहिए।

राजयोग रिपोर्ट से पाएं अपनी कुंडली में बनने वाले राज योग की जानकारी

वहीं इस दिन से जुड़े कुछ ऐसे भी काम हैं जिन्हें अवश्य करना चाहिए। जैसे,

इस दिन अपनी बहू को सरगी अवश्य दें, वैसे तो सरगी का चलन भारत के कुछ हिस्सों में माना जाता है लेकिन सरगी को बेहद ही शुभ कहा जाता है। व्रत शुरु होने से पहले सास अपनी बहू को कुछ मिठाइयां पकवान, नए कपड़े, श्रृंगार के सामान इत्यादि देती हैं जिन्हें सरगी कहा जाता है। बहुएं सरगी को खाकर ही अपने व्रत की शुरुआत करती हैं।

पूजा से पहले और बाद में भजन कीर्तन करें, इस दिन की पूजा में भजन-कीर्तन बेहद शुभ माना जाता है। इससे ना सिर्फ वातावरण में सकारात्मकता आती है बल्कि इससे पूजा का संपूर्ण और शुभ फल भी मिलता है।  

जैसा की आप जानते हैं IPL 2020 का आगाज़ हो चुका हैं और हर बार की तरह एस्ट्रोसेज इस बार भी आपके लिए भविष्यवाणियां लेकर आये हैं। 

IPL Match 56: टीम हैदराबाद Vs टीम मुंबई (3 November): जानें आज के मैच की भविष्यवाणी

नवीनतम अपडेट, ब्लॉग और ज्योतिषीय भविष्यवाणियों के लिए ट्विटर पर हम से AstroSageSays से जुड़े।

आशा है कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.