टैरो मासिक राशिफल 2026 से जानें, जुलाई का महीना किन राशि वालों का बदल देगा भाग्य?

टैरो मासिक राशिफल 2026: टैरो सिर्फ कुछ रहस्यमयी कार्डों का सेट नहीं है, यह आत्मचिंतन, अंतर्ज्ञान और आध्यात्मिक मार्गदर्शन का एक शक्तिशाली साधन है। हर कार्ड अपने अंदर अलग-अलग प्रतीक, ऊर्जा और कहानी छिपाए होता है, जो हमें हमारी छुपी भावनाओं को समझने, सच्चाइयों को पहचानने और जीवन के मोड़ पर सही दिशा पाने में मदद करता है। 

चाहे आप जवाब ढूंढ रहे हों, मन की शांति चाहते हों या ब्रह्मांड से गहरा जुड़ाव महसूस करना चाहते हों, टैरो आपको समझ और बदलाव का रास्ता दिखाता है। इस ब्लॉग में हम टैरो की जादुई दुनिया, उसकी सीख और रोजमर्रा की जिंदगी में मिलने वाली उपयोगी सलाह के बारे में बात करेंगे, ताकि आप अपनी यात्रा को अपने उच्च उद्देश्य से जोड़ सकें।

यह भी पढ़ें: राशिफल 2026 

दुनियाभर के विद्वान टैरो रीडर्स से करें कॉल/चैट पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

टैरो एक ऐसा पवित्र दर्पण है, जो हमारी आत्मा की बुद्धि को सामने लाता है। हर कार्ड किस्मत, अंतर्ज्ञान और ब्रह्मांडीय तालमेल की कहानी कहता है, और हमें उन सच्चाइयों तक ले जाता है जिन्हें हम महसूस तो करते हैं लेकिन पूरी तरह समझ नहीं पाते। इस ब्लॉग में हम टैरो की रहस्यमयी दुनिया की यात्रा करेंगे, इसके प्रतीकों, ऊर्जा और दिव्य संदेशों को समझेंगे, जो मन की स्पष्टता, उपचार और भीतर संतुलन लाने में मदद करते हैं। ये कार्ड आपकी परिवर्तन की राह में आपका मार्गदर्शन करेंगे। 

टैरो की इस रहस्यमय दुनिया में हर कार्ड एक ऊर्जा का द्वार है, जो अंतर्ज्ञान, ब्रह्मांडीय ज्ञान और उपचारकारी तरंगों को जोड़ता है, जो हमारे भीतर और बाहर दोनों को प्रभावित करती हैं।

एस्ट्रोसेज एआई में हमारा मानना है कि टैरो केवल भविष्यवाणी का साधन नहीं, बल्कि खुद को समझने, भावनात्मक संतुलन पाने और आत्मा के स्तर पर बदलाव का मार्ग है। इस ब्लॉग में हम आपको हर कार्ड के प्रतीक, संदेश और संदेश और अंतर्ज्ञान से मिलने वाली समझ का अनुभव कराएंगे, ताकि आप अपनी ऊर्जा को सही दिशा में ले जाएं, जीवन के मोड़ों को समझें और ब्रह्मांड से जुड़ाव महसूस करें। टैरो आपको उपचार, विकास और दिव्य मार्गदर्शन की ओर ले जाए, यही कामना है। यहां प्रस्तुत है अप्रैल 2026 के लिए मासिक टैरो राशिफल। 

टैरो मासिक राशिफल जुलाई 2026: राशि अनुसार राशिफल

मेष राशि

प्रेम जीवन: सिक्स ऑफ कप्स 

आर्थिक जीवन: द डेविल

करियर: द फूल  

स्वास्थ्य: क्वीन ऑफ स्वॉर्ड्स 

मेष राशि के जातकों के प्रेम जीवन में सिक्स ऑफ कप्स आया है जो भविष्यवाणी कर रहा है कि इस माह में आपको साथी के साथ रिश्ते के बारे में बात करने के लिए समय निकालना होगा। अगर आप वर्तमान में जिएंगे, तो आप रिश्ते को एक परिपक्व और मज़बूत रूप देने का अवसर खो सकते हैं। आपके और साथी के लिए अतीत के बजाय भविष्य पर ध्यान केंद्रित करना आपके लिए फलदायी रहेगा। 

आर्थिक जीवन में द डेविल का मिलना बता रहा है कि इन जातकों को इस महीने धन से जुड़े मामलों में संयम बरतना होगा। इस दौरान आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।  लेकिन परेशान होने के बजाय शांति से काम लेना होगा, तभी आप इन समस्याओं को समाधान कर पाएंगे। जरूरत पड़ने पर सहायता लेने से संकोच न करें। 

करियर की बात करें, तो यह समय नौकरी में बदलाव के लिए अनुकूल होगा। चाहे आप वर्तमान नौकरी में कुछ  नया करना चाहते हों, नई नौकरी की तलाश में हों या अपना व्यापार शुरू करने की सोच रहे हों, तो यह कदम उठाने का सही समय है। याद रखें कि बदलाव के लिए जरूरी कदम उठाना भी आवश्यक होता है।

स्वास्थ्य में आपको क्वीन ऑफ स्वॉर्ड्स मिला है जो बता रहा है कि आपके लिए मन में अपनी भावनाओं को दबाकर रखना शारीरिक समस्याओं की वजह बन सकता है। तन-मन आपस में जुड़े होते हैं इसलिए इनमे से एक भी नकारात्मक रूप से प्रभावित होने से दूसरे पर भी असर पड़ता है। ऐसे में, आपको अपनी भावनाएं व्यक्त करने और सोच को सकारात्मक रखने की सलाह दी जाती है। साथ ही, अपने दर्द या तनाव का असर दूसरों पर न पड़ने दें। 

शुभ रंग: लाल 

AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

वृषभ राशि

प्रेम जीवन: स्ट्रेंथ 

आर्थिक जीवन: थ्री ऑफ स्वॉर्ड्स

करियर: टू ऑफ कप्स

स्वास्थ्य: सेवेन ऑफ वैंड्स 

वृषभ राशि वालों को प्रेम जीवन में स्ट्रेंथ कार्ड मिला है जो बता रहा है कि इस महीने में आप  आंतरिक रूप से मज़बूत और आत्मविश्वास से पूर्ण महसूस करेंगे। इस अवधि में आपके नए लोगों से मिलने और प्रेम संबंध शुरू होने की संभावना है। जो लोग पहले से रिश्तेव में हैं, तो उनके लिए यह समय शानदार रहेगा। आपका पार्टनर समझदार और साथ देने वाला होगा, और आपका व्यवहार भी ऐसा रहेगा। ऐसे में, आप दोनों का रिश्ता मज़बूत होगा। 

थ्री ऑफ स्वॉर्ड्स का आना बताता है कि आपको आर्थिक जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, घबराने के बजाय शांति से परिस्थितियां संभालें। ऐसा करने से आप आसानी से समस्याओं का समाधान ढूंढ सकेंगे। आर्थिक मामलों में मदद की आवश्यकता पड़ने पर सहायता लेने में संकोच न करें क्योंकि लोग आपकी सहायता तभी करेंगे, जब उन्हें आपकी स्थिति का पता होगा।

करियर में आपको टू ऑफ कप्स प्राप्त हुआ है और यह भविष्यवाणी करता है कि इस महीने आपको कार्यक्षेत्र पर बेहतरीन काम के लिए सराहना मिलेगी। साथ ही, वह आपके द्वारा किए जाने वाले सहयोग को महत्व देंगे। भले ही आप नौकरी में संतुष्ट न हों, लेकिन फिर भी आप वहां सहज महसूस करते होंगे। अगर आप नई नौकरी की तलाश में हैं, तो कोई अच्छा अवसर जल्द ही आपको मिल सकता है इसलिए स्वयं को मिलने वाले अवसरों पर ध्यान दें। 

सेवेन ऑफ वैंड्स का स्वास्थ्य के लिए सकारात्मक कहा जाएगा। इस दौरान अपनी सोच भी सकारात्मक बनाए रखें। अगर आप स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे हैं, तो आपकी सकारात्मक सोच आपके लिए मददगार साबित होगी। यदि आप किसी समस्या का अनुभव कर रहे हैं, तो आप तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। साथ ही, आप सेहत को लेकर जागरूक रहें। 

शुभ रंग: पर्ल व्हाइट

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

मिथुन राशि

प्रेम जीवन: नाइन ऑफ स्वॉर्ड्स

आर्थिक जीवन: थ्री ऑफ कप्स

करियर: थ्री ऑफ वैंड्स 

स्वास्थ्य: जस्टिस 

मिथुन राशि वालों के प्रेम जीवन में नाइन ऑफ स्वॉर्ड्स का आना कहता है कि आपको अपने पर भरोसा रखना होगा। अगर आपको लगता है कि आपके रिश्ते में कुछ ठीक नहीं चल रहा है, तो उस पर खुलकर बात करना बेहतर होगा। इस दौरान समस्याओं को नज़रअंदाज़ करने के बजाय उनका सामना करें। अगर आप अविवाहित हैं, तो रिश्तों में जल्दबाजी करने से बचें। किसी भी रिश्ते में जल्दी आना आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है क्योंकि सच्चे प्रेम को मिलने में समय लगता है। 

थ्री ऑफ कप्स कहता है कि आर्थिक जीवन में आपकी सभी जरूरतें पूरी होंगी। इस दौरान धन का प्रवाह सुगम रहेगा, लेकिन आपको जितना धन प्राप्त होगा, उतना खर्च भी हो जाएगा। पैसों को लेकर हद से ज्यादा चिंता न करें। ध्यान रखें कि जब तक आप अपनी जिम्मेदारियों को निभाते रहेंगे, तब तक आपकी आवश्यकताएं पूरी होती रहेंगी। 

करियर में आपको थ्री ऑफ वैंड्स मिला है जो बता रहा है कि जुलाई 2026 में आप अपने द्वारा किए गए कार्यों और मेहनत पर गर्व महसूस करेंगे। हालांकि, संभावना है कि आपको दूसरों से वह पहचान या सराहना न मिले जिसके आप हकदार हैं। ऐसे में, आपको विश्वास रखना होगा कि आप सही दिशा में कार्य कर रहे हैं और आगे बढ़ रहे हैं। अगर आप नई नौकरी की तलाश में हैं, तो आपकी स्किल्स के आधार पर आपको अच्छी नौकरी मिल सकती है।

स्वास्थ्य के संबंध में जस्टिस कार्ड का आना कहता है कि इस महीने आपको मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी। अतीत या भविष्य को लेकर चिंतित होना आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं कहा जा सकता है। इसकी वजह से तनाव बढ़ सकता है और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं भी परेशान कर सकती हैं। इस समय आपको भविष्य पर ध्यान केंद्रित करते हुए जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में संतुलन बनाकर चलना होगा। यही आपके अच्छे स्वास्थ्य का रहस्य होगा। 

शुभ रंग: हरा

कर्क  राशि

प्रेम जीवन: फोर ऑफ वैंड्स

आर्थिक जीवन: क्वीन ऑफ स्वॉर्ड्स

करियर: स्ट्रेंथ

स्वास्थ्य: एट ऑफ वैंड्स

कर्क राशि वालों के प्रेम जीवन में फोर ऑफ वैंड्स आया है कि इस महीने आप रिश्ते को लेकर ज्यादा गंभीर हो सकते हैं। यह कार्ड विवाह बंधन में बंधने या रिश्ते में प्रतिबद्धता को दर्शाता है। अगर आप सिंगल हैं, तो यह समय आपकी लव लाइफ के लिए अनुकूल रहेगा। इस दौरान आपको किसी समारोह, सामाजिक कार्यक्रम या पार्टी में कोई खास व्यक्ति मिल सकता है। नए लोगों से मिलने-जुलने का प्रयास करें।

आर्थिक जीवन में क्वीन ऑफ स्वॉर्ड्स कहता है कि इस महीने आपको दूसरों से धन का सही प्रबंधन सीखने की आवश्यकता है। आप सही दिशा में काम कर रहे हैं, लेकिन अनुभवी लोगों की सलाह आपके आर्थिक भविष्य को और अधिक मजबूत बना सकती है। याद रखें कि आपको हर चीज़ की जानकारी होना संभव नहीं है इसलिए दूसरों की सहायता लें। 

करियर में स्ट्रेंथ कार्ड का आना बता रहा है कि कार्यक्षेत्र पर आपके मेहनत और योगदान की सराहना की जाएगी। यह समय वेतन वृद्धि या पदोन्नति की मांग करने के लिए अनुकूल रहेगा। इस दौरान आपकी बात सकारात्मक रूप से सुनी जाएगी। अगर आपकी वर्तमान नौकरी आपकी अपेक्षाओं को पूरा नहीं कर पाती है, तो आपके लिए मौजूद अवसरों में से चुनाव करना बेहतर होगा। 

एट ऑफ वैंड्स का आना भविष्यवाणी कर रहा है कि अगर आप स्वास्थ्य समस्या को लेकर कंफ्यूज हैं, तो आपको स्पष्टता मिलने में समय लग सकता है। धैर्य बनाए रखना आवश्यक होगा। जब तक स्थिति स्पष्ट न हो जाए, तब तक सकारात्मक सोच बनाए रखें और अपनी देखभाल करते रहें। नियमित दिनचर्या और स्वास्थ्य के प्रति सजगता आपके लिए लाभदायक रहेगी।

शुभ रंग: मिल्की वाइट

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

सिंह राशि  

प्रेम जीवन: नाइट ऑफ वैंड्स

आर्थिक जीवन: टेन ऑफ वैंड्स

करियर: द हैरोफ़न्ट 

स्वास्थ्य: एट ऑफ वैंड्स

सिंह राशि वालों को प्रेम जीवन में नाइट ऑफ वैंड्स का आना कहता है कि जुलाई 2026 में आप अपने पार्टनर के साथ समय बिताने और एक-दूसरे को गहराई से जानने का प्रयास करें। साथी से खुलकर बात करने से रिश्ते में आपसी समझ और तालमेल बढ़ेगा। आप दोनों के लिए रिश्ते को मज़बूत बनाने के लिए एक-दूसरे की भावनाओं को समझना महत्वपूर्ण रहेगा। 

आर्थिक जीवन में टेन ऑफ वैंड्स का मिलना कहता है कि इस माह आप धन से जुड़ी जिम्मेदारियों की वजह से बोझिल महसूस कर सकते हैं। परिस्थितियों को भावनात्मक रूप से देखने के बजाय प्रैक्टिकल होकर सोचें। आप अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखें, क्योंकि अच्छे विचार और सही प्रयास बेहतर परिणाम दे सकते हैं। भविष्य के लिए योजना बनाने के साथ-साथ हर स्थिति के लिए खुद को तैयार रखें। 

द हैरोफ़न्ट का आना बताता है कि कार्यक्षेत्र पर आपके लिए नियम-कायदों का पालन करना फलदायी रहेगा। इस समय को नियम तोड़ने या बदलने की दृष्टि से अच्छा नहीं कहा जा सकता है। आप अपने काम को समय सीमा में रहते हुए ही पूरा करें। इस दौरान कोई अनुभवी व्यक्ति आपके मार्गदर्शक या मेंटर की भूमिका निभा सकता है। उनकी सलाह पर ध्यान देना आपके लिए लाभकारी साबित होगा। 

एट ऑफ वैंड्स भविष्यवाणी कर रहा है कि इस महीने स्वास्थ्य को अच्छा रखने के लिए आपको ठोस कदम उठाने होंगे। साथ ही, आपको जीवन में अनुशासन का पालन करना होगा।  जो जातक स्वास्थ्य समस्याओं से परेशान रहे हैं, उन्हें अभी स्वस्थ होने में थोड़ा इंतज़ार करना पड़ सकता है। अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या का सामना कर रहे हैं, तो आपको भ्रम से बचना होगा, अन्यथा यह आपके लिए परेशानी पैदा कर सकती है।

शुभ रंग: मैजेंटा

कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर

कन्या राशि  

प्रेम जीवन: नाइट ऑफ पेंटाकल्स

आर्थिक जीवन: पेज ऑफ वैंड्स 

करियर: क्वीन ऑफ स्वॉर्ड्स

स्वास्थ्य: एट ऑफ वैंड्स

कन्या राशि वालों को प्रेम जीवन में नाइट ऑफ पेंटाकल्स कहता है कि जुलाई के महीने में रिश्तों को मज़बूत बनाने के लिए प्रयास करना आवश्यक होगा। बता दें कि प्रेम केवल खुशियों का नाम नहीं है, बल्कि रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए समर्पण और मेहनत भी जरूरी होता है। हालांकि, इस महीने आपको कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन उन्हें सुलझाने के लिए आपके द्वारा किए जाने वाले प्रयास साथी के प्रति आपकी भावनाओं को दर्शाएंगे। अगर आप किसी नए व्यक्ति से मिलना चाहते हैं, तो कुछ नया करने का प्रयास करें। 

आर्थिक जीवन की बात करें, तो पेज ऑफ वैंड्स कहता है कि यह महीना आर्थिक रूप से अनुकूल रहेगा। आपने जो मेहनत की है, उसका परिणाम अब मिलने लगेंगे। हालांकि, आपको धन से जुड़े मामलों के फैसले सोच-समझकर लेने की सलाह दी जाती है। भविष्य की योजना बनाने के लिए यह अच्छा समय रहेगा और दीर्घकालिक लक्ष्यों को पूरा करने पर अपना ध्यान केंद्रित करें। 

क्वीन ऑफ स्वॉर्ड्स का आना कहता है कि आप अपने करियर से क्या चाहते हैं? यह आप अच्छी तरह से जानते हैं। लेकिन, आपके लिए अपनी सभी योजनाओं को दूसरों के साथ साझा करना उचित नहीं रहेगा। कुछ लोग आपके प्रति रूखा व्यवहार अपना सकते हैं, फिर भी उनके लिए मन में गलत भाव न रखें। ऐसे में, आप अपने काम पर ध्यान केंद्रित रखें क्योंकि समय के साथ आपको  बेहतरीन अवसर मिल सकते हैं। बता दें कि अनावश्यक खर्चे आपकी समस्याएं बढ़ा सकते हैं। 

अगर आप स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर परेशान हैं, तो एट ऑफ वैंड्स का आना कहता है कि आगे भी यह समस्या बनी रह सकती है। स्वास्थ्य संबंधी मामलों में आप जिन समस्याओं के जवाब ढूंढ रहे हैं, वह मिलने में देरी हो सकती है इसलिए धैर्य रखें और अपनी सोच को सकारात्मक बनाए रखें। 

शुभ रंग: डार्क ग्रीन 

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

तुला राशि  

प्रेम जीवन: नाइन ऑफ पेंटाकल्स

आर्थिक जीवन: नाइन ऑफ वैंड्स

करियर: सिक्स ऑफ वैंड्स

स्वास्थ्य: नाइट ऑफ वैंड्स

तुला राशि वालों को प्रेम जीवन में नाइन ऑफ पेंटाकल्स प्राप्त हुआ है जो बता रहा है कि अगर आप किसी रिश्ते में हैं, तो यह महीना आपके लिए सुख-शांति से पूर्ण रहने वाला है। इस समय आप अपने साथी के साथ प्रेम, खुशी और अपनापन महसूस करेंगे। ऐसे में, आपको रिश्ते में बढ़ती नजदीकियों का आनंद लेने की सलाह दी जाती है। अगर आप सिंगल हैं, तो इस महीने कोई शख्स आपके जीवन में दस्तक दे सकता है जो गहरे और सार्थक रिश्ते को दर्शाता है। नए लोगों से मिलने और सामाजिक कार्यों में भाग लेने का प्रयास करें। 

नाइन ऑफ वैंड्स कहता है कि इस समय आप आर्थिक समस्याओं का सामना कर रहे हो सकते हैं, लेकिन केवल चिंता करने से आपको समस्याओं का हल नहीं मिलेगा। इन जातकों को अपनी स्थिति का तार्किक तरीके से विश्लेषण करना होगा और फिर सोच-समझकर कदम उठाना होगा। समस्याओं का सामना करके ही आप उनका समाधान निकाल सकते हैं। अगर आप ऐसा दिखाएंगे कि सब कुछ ठीक है, तो तनाव बढ़ सकता है।

करियर में आपको सिक्स ऑफ वैंड्स बताता है कि जुलाई 2026 के दौरान कार्यस्थल पर परिस्थितियां आपकी उम्मीदों से भी बेहतर हो सकती हैं। अगर आप नौकरी कर रहे हैं, तो आपको दूसरी जिम्मेदारियां या सुनहरे अवसर प्राप्त हो सकते हैं जिनकी आप लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे। यदि आप नौकरी की तलाश में हैं, तो इस महीने आपको मनचाही नौकरी मिलने की संभावना है जो आपकी उम्मीद से बेहतर होगी। 

नाइट ऑफ वैंड्स कहता है कि इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने की संभावना है। लेकिन किसी भी चीज़ की अति करने से बचें। इस दौरान आपके लिए संतुलन बनाकर चलना सबसे महत्वपूर्ण होगा। जरूरत से ज्यादा व्यायाम या किसी भी काम को क्षमता से ज्यादा करना आपके स्वास्थ्य को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकती है। संतुलित दिनचर्या अपनाकर आप बेहतर स्वास्थ्य प्राप्त कर सकते हैं। 

शुभ रंग: सिल्वर  

वृश्चिक राशि

प्रेम जीवन: द हैंग्ड मैन

आर्थिक जीवन: द मैजिशियन

करियर: द मून

स्वास्थ्य: द फूल 

वृश्चिक राशि वालों के प्रेम जीवन में द हैंग्ड मैन आया है और यह भविष्यवाणी कर रहा है कि अगर कोई चीज़ या रिश्ता आपके लिए लाभदायक नहीं रहा है, तो अब उसे त्यागने का समय आ गया है। चाहे वह कोई ऐसा रिश्ता हो जो अब सही से नहीं चल रहा हो या फिर किसी ऐसे व्यक्ति के पीछे प्रयास करना हो जो आपके लिए कभी उपलब्ध होता ही नहीं है। आपको प्रेम जीवन में आगे बढ़ने के लिए अपने आदर्श रिश्ते की कल्पना से बाहर निकलकर वास्तविकता को स्वीकार करना होगा। 

द मैजिशियन का आना अत रहा है कि इस महीने आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार नज़र आएगा। हो सकता है कि आपको खुद भी समझ न आए कि परिस्थितियां बेहतर कैसे हो रही हैं, परंतु आय बढ़ाने का कोई नया आइडिया या अवसर आपको अचानक से आ सकते हैं। आप अपने भाग्य पर संदेह न करें और अवसर मिलने पर आवश्यक कदम उठाएं। साथ ही, आप अपनी क्षमताओं पर विश्वास करें। 

द मून बता रहा है कि इस माह आपको कार्यक्षेत्र पर भ्रम और अनिश्चितता की स्थिति महसूस हो सकती है। अगर आप किसी बात को लेकर स्पष्टता चाहते हैं, तो आप सहकर्मियों या वरिष्ठों से सवाल पूछने में न हिचकिचाएं। हालांकि, कुछ मामलों में आपको धैर्य रखने की सलाह दी जाती है। समय के साथ धीरे-धीरे परिस्थितियां भी स्पष्ट होने लगेंगी। सकारात्मक सोच बनाए रखें और अपने कार्यों पर ध्यान केंद्रित करें।

स्वास्थ्य के मामले में द फूल मिला है जो बता रहा है कि जुलाई के महीने में आपको थोड़ा सावधान रहना होगा क्योंकि छोटी-मोटी दुर्घटनाओं या चोटों से बचना होगा। अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे हैं, तो जल्द ही सुधार देखने को मिल सकता है। स्वास्थ्य के संबंध में आप जिन सवालों के जवाब ढूंढ रहे थे, तो अब वह धीरे-धीरे सामने आ सकते हैं। सकारात्मक सोच आपके स्वास्थ्य में सुधार लाने की आवश्यकता होगी। 

शुभ रंग: मैरून

धनु राशि

प्रेम जीवन: नाइन ऑफ पेंटाकल्स

आर्थिक जीवन: क्वीन ऑफ वैंड्स

करियर: द सन

स्वास्थ्य:  एट ऑफ कप्स

धनु राशि वालों के प्रेम जीवन में नाइन ऑफ पेंटाकल्स प्राप्त हुआ है और यह बता रहा है कि अगर आप पहले से किसी रिश्ते में हैं, तो यह समय आपके लिए सुखद रहने वाला है। आप अपने साथी के साथ रिश्ते में प्रेम, खुशी और अपनापन महसूस करेंगे। आप दोनों रिश्ते में बढ़ती नजदीकियों का आनंद लें। अगर आप सिंगल हैं, तो इस महीने एक गहरा और सार्थक रिश्ता आपके जीवन में आ सकता है। नए लोगों से मिलने और सामाजिक कार्यों में भाग लेने का प्रयास करें। 

आर्थिक जीवन में आपको क्वीन ऑफ वैंड्स मिला है जो भविष्यवाणी कर रहा है कि इस महीने आपको आर्थिक स्थिति पर विशेष रूप से ध्यान देना होगा। इस दौरान आपका मन धन खर्च करने का कर सकता है, लेकिन जल्दबाज़ी व अति करना आवश्यक होगा। हालांकि, आर्थिक स्थिति मज़बूत होने के बावजूद भी संतुलन बनाकर चलना आपके लिए आवश्यक होगा। धन से जुड़ा कोई भी बड़ा फैसला अच्छे से सोच-विचार कर लें, ताकि बाद में आपको पछताना न पड़ें। 

करियर में आपको द सन मिला है जो कहता है कि कार्यक्षेत्र पर आप अपनी चमक बिखेरेंगे। नौकरी में आपको प्रगति होगी और नए अवसर भी आपको मिलेंगे। अगर आप एक नई नौकरी की तलाश में हैं, तो आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। हालांकि, आपको अपना अहंकार काबू में रखने की सलाह दी जाती है, ताकि हालात सकारात्मक बने रहें। इस दौरान लोग आपके प्रयासों की सराहना करेंगे। 

स्वास्थ्य के संबंध में आपको एट ऑफ कप्स मिला है जो बता रहा है कि आपकी स्वस्तगी समस्याओं की वजह तनाव हो सकता है। अगर आप हद से ज्यादा तनाव महसूस कर रहे हैं, तो खुद को आराम देते हुए तनाव कम करने का प्रयास करें जो आपको सुकून देने का काम करेगा। साथ ही, आप अपने खानपान और दिनचर्या का भी ध्यान रखें।

शुभ रंग: पीला और केसरिया रंग 

अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!

मकर राशि

 प्रेम जीवन: स्ट्रेंथ

आर्थिक जीवन: द मैजिशियन

करियर: थ्री ऑफ वैंड्स

स्वास्थ्य: पेज ऑफ वैंड्स 

बात करें मकर राशि वालों के प्रेम जीवन की, तो स्ट्रेंथ का आना कहता है कि जुलाई के महीने में आप आत्मविश्वास और आंतरिक रूप से मज़बूत रहेंगे। इस दौरान आपके नए लोगों से मिलने और एक नए रिश्ते के शुरू होने के योग बन सकते हैं। अगर आप पहले से किसी के साथ रिश्ते में हैं, तो यह समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। बता दें कि आपका साथी सहयोगी और समझदार होगा और आपका व्यवहार भी उनके प्रति ऐसा ही रहेगा। ऐसे में, आपका रिश्ता मज़बूत होगा और आपसी तालमेल भी शानदार रहेगा।

आर्थिक जीवन में आपको द मैजिशियन मिला है जो भविष्यवाणी कर रहा है कि इस महीने आपकी आर्थिक स्थिति पहले की तुलना में बेहतर होगी। संभव है कि आप भी यह समझने में नाकाम रह सकते हैं कि परिस्थितियों में सुधार कैसे हो रही हैं। लेकिन आय बढ़ाने का कोई नया आइडिया या अवसर आपको एकदम से दिमाग में आ सकते हैं। आपको अपने भाग्य पर संदेह करने से बचना होगा और अवसर मिलने पर जरूरी कदम उठाने की आपको सलाह दी जाती है। इन लोगों को अपनी क्षमताओं पर विश्वास करना होगा।

बात करें करियर की, तो आपको थ्री ऑफ वैंड्स प्राप्त हुआ है और यह कहता है कि इस इस महीने नौकरी में की गई मेहनत को लेकर आप खुद पर गर्व महसूस करेंगे। हालांकि, हो सकता है कि आपको दूसरों से वह पहचान या सराहना न मिले जिसके आप उम्म्मीद लगाए हुए होंगे। ऐसे में, आपको धैर्य रखते हुए स्वयं पर विश्वास करना होगा कि आप करियर में सही दिशा में कार्य कर रहे हैं और आगे बढ़ रहे हैं। अगर आप नई नौकरी की तलाश में हैं, तो आपकी अपनी स्किल्स के आधार पर अच्छी नौकरी मिल सकती है।

स्वास्थ्य के संबंध में आपको पेज ऑफ वैंड्स का आना कहता है कि अगर आपको स्वास्थ्य समस्या परेशान कर रही है, तो आपको अपनी सेहत को प्राथमिकता देनी होगी। बता दें कि केवल स्वास्थ्य की कामना रखने से स्वास्थ्य बेहतर हो होगा, बल्कि आपको जरूरी कदम उठाने होंगे। आपको अपनी समस्याओं को समझते हुए सही इलाज लेना आवश्यक होगा जो वास्तव में आपके लिए सहायक साबित होगा। पर्याप्त नींद, संतुलित भोजन और नियमित व्यायाम आपके स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। 

शुभ रंग: हल्का नीला 

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें। 

कुंभ राशि

प्रेम जीवन: नाइन ऑफ कप्स

आर्थिक जीवन: द एम्पेरर 

करियर: द हर्मिट 

स्वास्थ्य: फोर ऑफ स्वॉर्ड्स

कुंभ राशि के जातकों के प्रेम जीवन की बात करें, तो नाइन ऑफ कप्स का आना दर्शाता है कि यह महीना प्रेम जीवन के साथ-साथ नए लोगों से मिलने के लिए अनुकूल रहेगा। इस समय आपको घर से बाहर निकलने, लोगों से मिलने और प्रेम को जीवन में आने का अवसर देने के लिए कह रहा है। स्वयं पर किसी भी तरह का दबाव डालने से बचें, बस इस समय का आनंद लें। अगर आप पहले से किसी रिश्ते में हैं, तो आपका रिश्ता प्रेमपूर्ण और मधुर बनेगा। आप दोनों के बीच खुशियां और अपनापन बढ़ेगा।    

आर्थिक जीवन में द एम्पेरर आपको प्राप्त हुआ है और यह कहता है कि इस माह आपको आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए तार्किक सोच अपनानी होगी। धन से जुड़ा कोई बड़ा फैसला लेने से पहले आपके लिए महत्वपूर्ण तथ्य और जानकारी जुटाना बहुत जरूरी होगा। भावनाओं के बजाय समझदारी से लिए गए फैसले आपकी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने में सहायता करेंगे। इस समय एकाग्रता और सही योजना से धन से जुड़ी आवश्यकताओं को बेहतर ढंग से पूरा किया जा सकेगा। 

द हर्मिट का आना बताता है कि कार्यक्षेत्र में आप हर काम को सही तरीके से करने का प्रयास करें। आप चाहते होंगे कि वरिष्ठ अधिकारी आपको मेहनती और भरोसेमंद कर्मचारी के रूप में देखें, इसलिए अपने व्यवहार और कार्य करने के तरीके को सही बनाए रखें। अगर आप लगातार मेहनत करते रहेंगे, तो इस महीने आपको मेहनत का फल पहचान और सराहना के रूप में अवश्य मिलेगा। 

स्वास्थ्य को लेकर आपको फोर ऑफ स्वॉर्ड्स मिला है जो बता रहा है कि यह महीना आपकी सेहत के लिए अच्छा रहेगा। ऐसे में, आप ईश्वर का आभार प्रकट करते हुए नज़र आ सकते हैं। भले ही, आपका स्वास्थ्य पूरी तरह से ठीक नहीं हुआ हो, लेकिन फिर भी अन्य लोगों की तुलना में आपकी सेहत बेहतर हो सकती है। आपके लिए जीवन में बीते अच्छे पलों को याद रखना और अपनी सोच को सकारात्मक बनाए रखना फलदायी साबित होगा। 

शुभ रंग: मिडनाइट ब्लू 

मीन राशि

प्रेम जीवन: फोर ऑफ स्वॉर्ड्स

आर्थिक जीवन: किंग ऑफ कप्स                           

करियर: थ्री ऑफ स्वॉर्ड्स 

स्वास्थ्य: ऐस ऑफ वैंड्स 

मीन राशि वालों को प्रेम जीवन में फोर ऑफ स्वॉर्ड्स मिला है जो बता रहा है कि इस माह आपको जीवनसाथी के साथ रिश्ते थोड़ी दूरी महसूस हो सकती है। अगर आपको रिश्ते में समय चाहिए, तो अपने साथी को इसके बारे में स्पष्ट रूप से बताएं और उन्हें भरोसा दिलाएं कि आपका रिश्ता मज़बूत है। अगर आप सिंगल हैं, तो स्वयं के साथ रिश्ते में आने की जबरदस्ती न करें। किसी को भी जीवन में प्रवेश देने से पहले अच्छे से खुद को जानें।

किंग ऑफ कप्स बता रहा है कि इस महीने आपको अपनी आर्थिक स्थिति पर नज़र डालनी होगी और उसका सामना करना होगा। अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या को नज़रअंदाज़ कर रहे हैं, तो अब वास्तविक स्थिति को समझने और स्वीकार करने का समय है। साथ ही, आप अपनी क्षमता के अनुसार दूसरों की आर्थिक सहायता करने का प्रयास करें। मान्यता है कि दया की भावना आपको सकारात्मक परिणाम देने का काम कर सकती है। आप जितना दूसरों की मदद करेंगे, उतने आपको शुभ फल प्राप्त हो सकते हैं। 

करियर के संबंध में आपको थ्री ऑफ स्वॉर्ड्स मिला है जो बता रहा है कि इस महीने आपको जीवन में संतुलन बनाकर चलना होगा। आपको यह यह बात ध्यान में रखनी होगी कि आपकी ज़िन्दगी केवल नौकरी के इर्दगिर्द नहीं घूमती है। संभव है कि आप इस समय कार्य से जुड़ी बातों  को गंभीरता से ले रहे होंगे। बता दें कि कार्यक्षेत्र की समस्याओं को अपने ऊपर हावी न होने दें और उन्हें छोड़ना सीखें। अगर किसी काम में सहायता की आवश्यकता हो, तो अपने आसपास के लोगों से मदद मांगने में संकोच न करें। 

 स्वास्थ्य में ऐस ऑफ वैंड्स का आना कहता है कि जुलाई के महीने में आप ऊर्जा और उत्साह से भरे रहेंगे। ऐसे में, अब आपको अपनी सेहत का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है इसलिए  नियमित रूप से व्यायाम करें। साथ ही, संतुलित भोजन करें और पर्याप्त नींद लें। बता डैन कि खुद का ध्यान रखने से आपकी ऊर्जा में वृद्धि होगी।

शुभ रंग: पीला और गोल्डन 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम आशा करते हैं कि आपको ये आर्टिकल पसंद आया होगा। एस्ट्रोसेज के साथ जुड़े रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

1. टैरो डेक का चुनाव कैसे करें?

आप अपनी इंट्यूशन के माध्यम से टैरो डेक का चुनाव कर सकते हैं।

2. क्या टैरो कार्ड रीडर बनने के लिए मेरा साइकिक होना ज़रूरी है?

नहीं, कोई भी व्यक्ति सिंबल को समझकर और प्रैक्टिस द्वारा अपनी इंट्यूशन के माध्यम से डेवलप टैरो रीडिग सीख सकता है।

3. क्या व्यक्ति अपना टैरो डेक खरीद सकता है?

हाँ, कोई भी व्यक्ति अपना टैरो डेक खरीद सकता है।