अंक ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल: 28 जून से 04 जुलाई, 2026

अंक ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल: 28 जून से 04 जुलाई, 2026

अंक ज्योतिष साप्ताहिक भविष्यफल जानने के लिए अंक ज्योतिष मूलांक का बड़ा महत्व है। मूलांक जातक के जीवन का महत्वपूर्ण अंक माना गया है। आपका जन्म महीने की किसी भी तारीख़ को होता है, उसको इकाई के अंक में बदलने के बाद जो अंक प्राप्त होता है, वह आपका मूलांक कहलाता है। मूलांक 1 से 9 अंक के बीच कोई भी हो सकता है, उदाहरणस्वरूप- आपका जन्म किसी महीने की 10 तारीख़ को हुआ है तो आपका मूलांक 1+0 यानी 1 होगा। 

इसी प्रकार किसी भी महीने की 1 तारीख़ से लेकर 31 तारीख़ तक जन्मे लोगों के लिए 1 से 9 तक के मूलांकों की गणना की जाती है। इस प्रकार सभी जातक अपना मूलांक जानकर उसके आधार पर साप्ताहिक राशिफल जान सकते हैं।

यह भी पढ़ें: राशिफल 2026

दुनियाभर के विद्वान अंक ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

अपनी जन्मतिथि से जानें साप्ताहिक अंक राशिफल (28 जून से 04 जुलाई, 2026)

अंक ज्योतिष का हमारे जीवन पर सीधा प्रभाव पड़ता है क्योंकि सभी अंकों का हमारे जन्म की तारीख़ से संबंध होता है। नीचे दिए गए लेख में हमने बताया है कि हर व्यक्ति की जन्म तिथि के हिसाब से उसका एक मूलांक निर्धारित होता है और ये सभी अंक अलग-अलग ग्रहों द्वारा शासित होते हैं। 

जैसे कि मूलांक 1 पर सूर्य देव का आधिपत्य है। चंद्रमा मूलांक 2 का स्वामी है। अंक 3 को देव गुरु बृहस्पति का स्वामित्व प्राप्त है, राहु अंक 4 का राजा है। अंक 5 बुध ग्रह के अधीन है। 6 अंक के राजा शुक्र देव हैं और 7 का अंक केतु ग्रह का है। शनिदेव को अंक 8 का स्वामी माना गया है। अंक 9 मंगल देव का अंक है और इन्हीं ग्रहों के परिवर्तन से जातक के जीवन में अनेक तरह के परिवर्तन होते हैं।

 बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

मूलांक 1

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख़ को हुआ है)

इस अंक के लोग आमतौर पर साफ-साफ और स्पष्ट निर्णय लेने में विश्वास रखते हैं। इनके अंदर नेतृत्व और प्रशासन से जुड़ी अच्छी क्षमता होती है। ये लोग जल्दी निर्णय लेने वाले होते हैं और सही समय पर प्रभावी फैसले लेने में सक्षम रहते हैं। साथ ही इनके अंदर प्रबंधन की अच्छी योग्यता भी होती है।

प्रेम जीवन: इस सप्ताह आपके और आपके जीवनसाथी के बीच अच्छा तालमेल और संवाद बना रहेगा, जिससे आपको खुशी महसूस होगी। आप अपनी जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने-फिरने जा सकते हैं और यह समय आपके लिए यादगार रहेगा। इस दौरान आप कुछ जिम्मेदारियां भी निभाएंगे और अपने जीवनसाथी की समस्या को सुलाझाने में मदद करेंगे। आप अपने प्रिय के साथ एक अच्छा और समझदारी भरा रिश्ता कायम करने में सफल रहेंगे। 

शिक्षा: इस सप्ताह आप अपनी पढ़ाई को आगे बढ़ाने के लिए सकारात्मक कदम उठा सकते हैं और उसे अपने करिर से जोड़ने का प्रयास करेंगे। इस समय यदि आप किसी प्रतियोग परीक्षा में भाग लेते हैं, तो उसमें अच्छे अंक प्राप्त करने की संभावना रहेगी। आप अपने सहपाठियों और दोस्तों से आगे भी रह सकते हैं।

पेशेवर जीवन: काम के क्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। अगर आप सरकारी क्षेत्र में काम करते हैं, तो यह सप्ताह आपके लिए बहुत अच्छा साबित हो सकता है। व्यापार करने वाले लोगों को आउटसोर्स डीलिंग्स के माध्यम में अच्छा लाभ मिल सकता है। साथ ही, नई साझेदारी के अवसर भी मिल सकते हैं, जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। व्यापार में आपको उम्मीद से भी अधिक लाभ मिलने की संभावना है।

सेहत: इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आप उत्साह व ऊर्जा से भरे रहेंगे। नियमित व्यायाम करने से आप और अधिक फिट रहेंगे और स्वस्थ जीवन का आनंद ले पाएंगे। आप अपने कामों में सक्रिय रहेंगे, जिससे आपकी शारीरिक फिटनेस भी बेहतर बनी रहेगी। 

उपाय: रविवार के दिन सूर्य ग्रह के लिए यज्ञ-हवन करें।

मूलांक 2

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख़ को हुआ है)

मूलांक 2 के लोग इस सप्ताह लंबी दूरी की यात्रा करने के लिए अधिक उत्सुक रह सकते हैं र ये यात्राएं अधिकर करियर से जुड़ी हो सकती है। इन लोगों के मन में कई तरह के विचार आ सकते हैं, जिससे मन थोड़ा अस्थिर रह सकता है। इसी कारण कभी-कभी आगे बढ़ने में रुकावट महसूस हो सकती है। मन की अस्थिरता के कारण स्पष्ट और ठोस निर्णय लेना भी थोड़ा कठिन हो सकता है।

प्रेम जीवन: इस समय आपके और आपके जीवनसाथी के बीच बहस या तकरार होने की संभावना रह सकती है। इसलिए रिश्ते में प्यार बनाए रखने के लिए आपको अपने ओर से थोड़ा समझौता करना पड़ सकता है। आप अपने प्रिय के साथ किसी धार्मिक या तीर्थ यात्रा पर भी जा सकते हैं, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। कुल मिलाकर यह सप्ताह प्रेम और रोमांस के मामले में बहुत अनुकूल नहीं माना जा सकता है।

शिक्षा: इस सप्ताह पढ़ाई में आपको अधिक ध्यान देने की जरूरत होगी क्योंकि एकाग्रता में कमी आ सकती है। इसलिए आपको मेहनत और गंभीरता से पढ़ाई करनी होगी। पढ़ाई के दौरान तर्क और समझदारी का उपयोग करना जरूरी होगा, जिससे आप अपने साथ पढ़ने वाले छात्रों के बीच अपनी अलग पहचान बना सकें। 

पेशेवर जीवन: नौकरी में इस सप्ताह कुछ उतार-चढ़ाव या अस्थिरता देखने को मिल सकती है, जिससे काम में आगे बढ़ने में थोड़ी रुकावट आ सकती है। इसलिए आपको अपने काम में बेहतर प्रदर्शन करके खुद को दूसरों से अलग साबित करना होगा। यदि आप व्यापार करते हैं, तो इस सप्ताह प्रतिस्पर्धियों के दबाव के कारण नुकसान की स्थिति भी बन सकती है। 

सेहत: इस सप्ताह आपको अपने स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान देने की जरूरत होगी। खांसी से जुड़ी समस्या, नींद की कमी और घुटन जैसा महसूस होने की संभावना रह सकती है। इसलिए अपनी शारीरिक फिटनेस का विशेष ध्यान रखें। 

उपाय: रोज़ाना “ॐ चंद्राय नमः” मंत्र का 20 बार जाप करें।

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

मूलांक 3

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख़ को हुआ है)

इस अंक के लोग इस सप्ताह खुले विचारों वाले और अपने काम के प्रति कुशल रह सकते हैं। इनके अंदर अध्यात्म के प्रति रुचि भी अधिक हो सकती है और यह उनके व्यक्तित्व में भी दिखाई दे सकती है। ये लोग अपनी बात सीधे और साफ तरीके से कहना पसंद करते हैं। हालांकि कभी-कभी इनमें थोड़ा अहंकार भी आ सकता है, जो इनके लिए बाधा बन सकता है।

प्रेम जीवन: इस सप्ताह आप अपने प्रिय के प्रति अधिक रोमांटिक भावनाएं व्यक्ति करेंगे। आप दोनों के बीच विचारों का अच्छा आदान-प्रदान होगा, जिससे आपसी समझ और मजबूत होगी। परिवार में होने वाले किसी कार्यक्रम को लेकर भी आप अपने जीवनसाथी के साथ चर्चा कर सकते हैं।  इस दौरान आपके बीच प्यार और अपनापन बढ़ेगा। 

शिक्षा: पढ़ाई के मामले में यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है, लेकिन फिर भी आप अपनी मेहनत और प्रोफेशनल तरीके से अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। मैनेजमेंट और कॉमर्स जैसे विषय आपके लिए अनुकूल साबित हो सकते हैं। ये विषय आपकी निर्णय लेने की क्षमता को भी मजबूत करेंगे और आप उन्हें सही तरीके से लागू कर पाएंगे। 

पेशेवर जीवन: इस सप्ताह आपको नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं, जिससे आपको खुशी महसूस होगी। नई नौकरी में आप अपनी क्षमता और कौशल का बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। अगर आप व्यापार करते हैं, तो आप कोई नया व्यवसाय भी शुरू कर सकते हैं, जिससे अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। साथ ही आप अपने प्रतिस्पर्धियों से आगे रहकर उन्हें कड़ी टक्कर भी दे सकते हैं। 

सेहत: इस सप्ताह आपकी शारीरिक फिटनेस अच्छी रह सकती है। आपके अंदर उत्साह और ऊर्जा बनी रहेगी, जिससे आपका स्वास्थ्य सकारात्मक बना रहेगा। सकारात्मक सोच और अच्छी ऊर्जा आपके स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में मदद करेगी। 

उपाय: रोज़ाना “ॐ बृहस्पतये नमः” मंत्र का 21 बार जाप करें।

मूलांक 4

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22, 31 तारीख़ को हुआ है)

इस अंक के लोग आमतौर पर अपने विचारों पर अड़े रहने वाले और दृढ़ स्वभाव के होते हैं। यदि ये किसी बात को ठान लेते हैं, तो उसे पाने के लिए पूरी कोशिश करते हैं और अपने निर्णय को आसानी से नहीं बदलते। करियर या व्यापार के सिलसिले में विदेश जाने के अवसप भी मिल सकते हैं। इनके अंदर अपने लक्ष्यों को पाने की गहरी लगन होती है और इसी जुनून की वजह से ये सफलता भी प्राप्त करते हैं।

प्रेम जीवन: इस सप्ताह बेवजह की गलतफहमियों के कारण आपके और आपके जीवनसाथी के बीच बहस या तकरार हो सकती है। यह विवाद अहंकार के कारण भी बढ़ सकता है, जिससे रिश्ते में तालमेल बनाए रखना थोड़ा कठिन हो सकता है।

शिक्षा:  इस सप्ताह पढ़ाई में आपका ध्यान थोड़ा भटक सकता है, जिससे एकाग्रता की कमी महसूस हो सकती है। इसलिए पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की जरूरत होगी। इस दौरान पढ़ाई से जुड़े नए प्रोजेक्ट्स में आप व्यस्त रह सकते हैं, जिन पर आपको ज्यादा समय देना पड़ेगा। कभी-कभी पढ़ाई में रुकावट भी आ सकती है, जिससे आपको आगे बढ़ने में थोड़ी परेशानी महसूस हो सकती है। 

पेशेवर जीवन: काम के क्षेत्र में आपको अपनी मेहनत के अनुसार पहचान न मिलने के कारण असंतोष महसूस हो सकता है। यदि आप व्यापार करते हैं, तो इस समय आपको अपने सौदों से अधिक लाभ मिलने की संभावना कम हो सकती है। साथ ही व्यापारिक साझेदारों के साथ संबंधों में भी कुछ परेशानी आ सकती है। इस समय नई साझेदारी शुरू करना व्यापार के लिए ज्यादा अनुकूल नहीं माना जाएगा। 

सेहत: इस सप्ताह आपको सिरदर्द की समस्या हो सकती है, इसलिए समय पर भोजन करना आपके लिए जरूरी रहेगा। साथ ही पैरों और कंधों में दर्द भी महसूस हो सकता है, जिसके लिए हल्का व्यायाम करना फायदेमंद रहेगा। इस दौरान नींद से जुड़ी परेशानियां भी हो सकती हैं, जिससे आपकी खुशी और आराम प्रभावित हो सकता है। 

उपाय: मंगलवार के दिन राहु ग्रह के लिए हवन-यज्ञ करें।

अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित  से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!  

मूलांक 5

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 5, 14, 23 तारीख़ को हुआ है)

इस अंक के लोग अपने काम करने के तरीके में काफी बुद्धिमान होते हैं। ये लोग हर काम को तर्क और समझदारी के साथ करने की कोशिश करते हैं। इनका काम करने का तरीके व्यवस्थित होता है और ये अपने लक्ष्यों को समय पर और प्रोफेशनल तरीके से पूरा करने के लिए दृढ़ निश्चय रखते हैं। इस सप्ताह आपको यात्रा करने में अधिक रुचि हो सकती है। कुछ लोगों को व्यापार या काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है।

प्रेम जीवन: इस सप्ताह आपके और आपके जीवनसाथी के बीच समझ और तालमेल बहुत अच्छा रहेगा। आप दोनों के बीच प्यार और अपनापन बढ़़ेगा, जिससे आप बहुत खुश महसूस करेंगे। इस समय आप अपने जीवनसाथी के साथ अधिक खुशियां साझा करेंगे और एक-दूसरे के लिए समर्पित महसूस करेंगे।

शिक्षा: पढ़ाई के मामले में यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा और आप अपनी योग्यता साबित कर पाएंगे। विजुअल कम्युनिकेशन, मैनेजमेंट और फाइनेंशियल अकाउंटिंग जैसे विषयों में आप अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। आपकी प्रतिभा और कौशल से दूसरों पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा और आप पढ़ाई में अपनी अलग पहचान बना सकते हैं। 

पेशेवर जीवन: इस सप्ताह काम के क्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे और अपनी कार्यक्षमता साबित कर पाएंगे। नौकरी के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ सकती है और यह यात्रा आपके लिए लाभदायक साबित हो सकती है। आपको नई नौकरी के अवसर भी मिल सकते हैं, जैसे ऑन-साइट काम करने का मौका, जिससे आपको संतुष्टि मिलेगी। यदि आप व्यापार करते हैं, तो इस समय आपको अच्छा लाभ मिल सकता है और आप अपने प्रतिस्पर्धियों को कड़ी टक्कर देने में सफल रहेंगे। 

सेहत: इस सप्ताह आपके अंदर उत्साह और दृढ़ निश्चय बना रहेगा, जिससे आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। कोई बड़ी स्वास्थ्य समस्या होने की संभावना नहीं है, हालांकि हल्की सर्दी-जुकाम की समस्या हो सकती है। 

उपाय: रोज़ाना “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का 41 बार जाप करें।

आपकी कुंडली में भी है राजयोग? जानिए अपनी  राजयोग रिपोर्ट

मूलांक 6

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 6, 15, 24 तारीख़ को हुआ है)

इस अंक के लोग रचनात्मक कार्यों में अधिक रुचि रखते हैं और ऐसे कार्यों में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। इनके अंदर हास्य भावना भी अच्छी होती है, जिसकी वजह से ये लोगों को प्रभावित करने में सफल रहते हैं। साथ ही ये लोग अतिरिक्त गतिविधियों में भी अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।

प्रेम जीवन: इस सप्ताह आप अपने प्रिय के साथ अधिक संतुष्टि और खुशी महसूस करेंगे। आपके रिश्ते में आकर्षण और मिठास बढ़ेगी। आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने-फिरने भी जा सकते हैं। इन सब कारणों से आप दोनों एक-दूसरे को बेहतर तरीके से समध पाएंगे और खुशहाल समय बिताएंगे।

शिक्षा:  इस सप्ताह आप पढ़ाई में किसी विशेष विषय में अच्छी पकड़ बना सकते हैं। विजुअल कम्युनिकेशन, सॉफ्टवेयर एप्लीकेशन और टेस्टिंग टूल्स जैसे विषयों में आप अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। इस दौरान आपको अच्छे अंक मिलने की संभावना है और इन क्षेत्रों में सफलता प्राप्त हो सकती है। 

पेशेवर जीवन: यदि आप नौकरी करते हैं, तो अपनी मेहनत के कारण आपको अच्छा नाम और पहचान मिल सकती है। अपनी योग्यता और कौशल के कारण आपको प्रमोशन भी मिल सकता है। साथ ही करियर से जुड़े विदेश जाने के अवसर भी मिल सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। यदि आप व्यापार करते हैं, तो आप एक सफल व्यापारी के रूप में उभर सकते हैं और अच्छा लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इस दौरान लाभ अधिक और नुकसान बहुत कम रहने की संभावना है। 

सेहत: इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। आपके अंदर ऊर्जा और फिटनेस का स्तर अच्छा रहेगा। यह सब आपके अंदर मौजूद दृढ़ निश्चय और खुशी के कारण संभव होगा। आपकी इम्यूनिटी भी मजबूत रहेगी, जिससे आप स्वस्थ रह पाएंगे।

उपाय: रोज़ाना “ॐ शुक्राय नमः” मंत्र का 33 बार जाप करें।

 AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

मूलांक 7

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 7, 16, 25 तारीख़ को हुआ है)

इस अंक के लोगों के अंदर कई तरह की प्रतिभाएं और कौशल हो सकते हैं और वे उन्हें आगे और बेहतर बनाने की कोशिस करेंगे। ये लोग स्वभाव से आध्यात्मिक होते हैं और भगवान में आस्था रखते हैं। अपनी अलग-अलग क्षमताओं के कारण ये लोग अपनी योग्यता दिखाने में सक्षम होते हैं और उसी के आधार पर सफलता प्राप्त कर सकते हैं। इनके अंदर कुछ रहस्यमयी या विशेष प्रतिभाएं भी हो सकती है, जो इन्हें आगे बढ़ने में मदद करती हैं।

प्रेम जीवन: इस सप्ताह परिवार से जुड़ी कुछ समस्याओं के कारण आप अपने जीवनसाथी के साथ प्रेम और खुशी का पूरा आनंद नहीं ले पाएंगे। ऐसे में चिंता करने के बजाय परिवार के बड़ों से सलाह लेना आपके लिए अच्छा रहेगा। इससे पारिवारिक समस्याओं को सुलझाने में मदद मिलेगी और आपके तथा जीवनसाथी के बीच समझ और प्यार भी बना रहेगा।

शिक्षा: जो लोग रहस्यवाद (मिस्टिक्स), दर्शनशास्त्र (फिलॉसफी) और समाजशास्त्र  (सोशियोलॉजी) जैसी विषयों की पढ़ाई कर रहे हैं, उनके लिए यह सप्ताह बहुत अनुकूल नहीं हो सकता है। पढ़ाई को समझने और अच्छे अंक लाने में थोड़ी कठिनाई हो सकती है। याद रखने की क्षमता भी थोड़ी कम रह सकती है, जिससे अच्छे अंक प्राप्त करने अंतर आ सकता है। हालांकि आपके अंदर छिपी प्रतिभा बनी रहेगी, लेकिन समय की कमी के कारण आप उसे पूरी तरह दिखाई नहीं पाएंगे। पढ़ाई में बेहतर प्रदर्शन के लिए योग करना आपके लिए लाभदायक रहेगा।

पेशेवर जीवन: इस सप्ताह आप कुछ नई कौशल सीख सकते हैं और अपने काम के लिए सराहना भी प्राप्त कर सकते हैं। लेकिन काम का दबाव भी अधिक हो सकता है, जिससे संभालना थोड़ा कठिन लग सकता है। यदि आप व्यापार करते हैं, तो इस सप्ताह नुकसान होने की संभावना बन सकती है। इसलिए अपने व्यापार पर नजर रखना और सावधानी बरतना जरूरी होगा। इस समय नई साझेदारी या नया व्यापारिक सौदा शुरू करने से बचना आपके लिए बेहतर रहेगा। 

सेहत: इस सप्ताह आपको एलर्जी के कारण त्वचा में जलन या खुजली जैसी समस्या हो सकती है। इसके अलावा पाचन से जुड़ी परेशानियां भी हो सकती हैं। इसलिए समय पर भोजन करना जरूरी है। साथ ही ज्यादा तला-भुना या तेल वाला खाना खाने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। 

उपाय : रोज़ाना “ॐ गणेशाय नमः” मंत्र का 41 बार जाप करें। 

कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर

मूलांक 8 

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 8, 17, 26 तारीख़ को हुआ है)

इस सप्ताह इस अंक के लोगों का इस सप्ताह धैर्य थोड़ा कम हो सकता है और उन्हें लग सकता है कि वे सफलता पाने में थोड़ा पीछे रह हैं। यात्रा के दौरान कीमती सामान या कोई जरूरी वस्तु खोने की संभावना भी हो सकती है, जिससे चिंता बढ़ सकती है। इसलिए आपको पहले से सावधानी बरतने और हर काम को योजना बनाकर करने की जरूरत होगी। इस सप्ताह बड़े फैसले लेने, जैसे नया निवेश करने से बचना बेहतर रहेगा, क्योंकि इससे नुकसान होने की संभावना बन सकती है।

प्रेम जीवन: इस सप्ताह परिवार में संपत्ति से जुड़े मामलों के कारण आपको चिंता हो सकती है। दोस्तों की वजह से भी आपके और आपके जीवनसाथी के रिश्ते में कुछ परेशानी आ सकती है। इन कारणों से आपके रिश्ते में तालमेल और नजदीकी बनाए रखना थोड़ा मुश्लिक हो सकता है।

शिक्षा: पढ़ाई के मामले में इस सप्ताह आपको थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। आपकी कोशिशों के बावजूद मनचाहे परिणाम पाने के लिए आपको और अधिक प्रयास करना होगा। इसलिए धैर्य और दृढ़ निश्चय बनाए रखना जरूरी होगा। यदि आप मैकेनिकल इंजीनियरिंग या ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हैं, तो आपको विशेष रूप से अधिक ध्यान देने की आवश्यकता होगी। 

पेशेवर जीवन: यदि आप नौकरी करते हैं, तो इ सप्ताह आपकी मेहनत के अनुसार आपको पहचान नहीं मिल सकती है, जिससे आपको थोड़ा निराशा महसूस हो सकती है। यदि आप व्यापार करते हैं, तो व्यापार में अच्छा लाभ बनाए रखना थोड़ा कठिन हो सकता है।

सेहत: इस सप्ताह तनाव के कारण पैरों और जोड़ों में दर्द की समस्या हो सकती है। इसका कारण अंसतुलित भोजन भी हो सकता है। इसलिए अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए ध्यान मेडिटेशन और व्यायाम करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

उपाय : रोज़ाना हनुमान चालीसा का पाठ करें।

रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप 

मूलांक 9

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 9, 18, या 27 तारीख को हुआ है)

इस अंक से जुड़े लोग आमतौर पर बहादुर और काम करने के तरीके में व्यवस्थित होते हैं। वे बड़े कामों को आसानी से पूरा करने के लिए दृढ़ निश्चय रखते हैं। ऐसे लोग समय के पाबंद भी होते हैं और बड़े लक्ष्यों को हासिल करने के लिए खास ध्यान देते हैं।

प्रेम जीवन: आप अपने जीवनसाथी के साथ सिद्धांतों और अच्छे मूल्यों पर आधारित रिश्ता बनाए रख सकते हैं। इससे आपके और आपके जीवनसाथी के बीच अच्छी समझ विकसित होगी और आपका प्रेम संबंध और मजबूत हो सकता है। 

शिक्षा: इस सप्ताह आप पढ़ाई में अच्छा करने के लिए दृढ़ रहेंगे, खासकर इलेक्ट्रिकल और केमिकल इंजीनियरिंग जैसे विषयों में। आप जो पढ़ेंगे उसे जल्दी याद रख पाएंगे और परीक्षा में अच्छे परिणाम देने में सक्षम होंगे।

पेशेवर जीवन: इस क्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे और आपको प्रमोशन के रूप में पहचान मिल सकती है। अगर आप व्यापार करते हैं, तो अच्छे मुनाफे की संभावना है और आप अपने प्रतिस्पर्धियों के बीच अच्छी प्रतिष्ठा बनाए रख पाएंगे। आप अपने व्यापार के लिए नई रणनीतियां भी बना सकते हैं।

सेहत: इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य अच्छा रह सकता है, क्योंकि आप उत्साह से भरे रहेंगे। किसी बड़े स्वास्थ्य समस्या की संभावना नहीं है। खुशी और सकारात्मकता के कारण आपकी ऊर्जा का स्तर भी अच्छा रहेगा। 

उपाय: मंगलवार के दिन मंगल ग्रह की पूजा करें।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्‍न

1. मूलांक क्या होता है?

मूलांक वह अंक होता है जो आपकी जन्मतिथि को जोड़कर (एक अंक में बदलकर) प्राप्त होता है। यह 1 से 9 के बीच होता है और आपके व्यक्तित्व व भविष्य पर प्रभाव डालता है।

2. अपना मूलांक कैसे निकालें?

अपनी जन्मतिथि के अंकों को जोड़कर एक अंक में बदलें। उदाहरण- 10 तारीख → 1+0 = 1 (मूलांक 1)

3. क्या अंक ज्योतिष राशिफल सभी लोगों पर लागू होता है?

हाँ, यह सभी लोगों पर लागू होता है, लेकिन भविष्यफल आपके मूलांक (जन्मतिथि) के आधार पर अलग-अलग होता है।