यहाँ रावण को मानते हैं दामाद, संतान प्राप्ति के लिए महिलाएं करती हैं पूजा !

हिन्दू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक दशहरा रविवार के दिन पूरे देश में धूम-धाम से मनाया जायेगा। इस दिन को बुराई पर अच्छाई की जीत की प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। जैसा कि आप, सभी जानते हैं की, आज के दिन मुख्य रूप से जगह-जगह पर रावण दहन किया जाता है। आज दशहरा के शुभ अवसर पर हम आपको रावण से संबंधित मुख्य तथ्यों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइये जानते हैं कौन सी है वो जगह जहाँ रावण को लोग मानते हैं अपना दामाद और महिलाएं करती हैं उनकी पूजा। 

एस्ट्रोसेज वार्ता से दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात

आज रावण दहन के साथ ही समाप्त होगी शारदीय नवरात्रि 

हिन्दू धार्मिक मान्यता के अनुसार शारदीय नवरात्रि की दशमी तिथि को दशहरा या विजय दशमी के पर्व के रूप में मनाया जाता है। इस दिन आमतौर पर देश के अमूमन हिस्सों में रावण जलाया जाता है और रामलीला का आयोजन किया जाता है। हालांकि देश के कुछ ऐसे भी राज्य हैं जहाँ रावण की पूजा जाती है, कुछ जगहों पर उनके मंदिर भी स्थापित हैं। दशहरा के पर्व का महत्व इसलिए भी है क्योंकि आज के दिन ही जहाँ एक तरफ भगवान् श्री राम ने रावण का वध किया था वहीं दूसरी तरफ माँ दुर्गा ने महिषासुर का वध किया था। शारदीय नवरात्रि के नौ दिनों के अंतर्गत हर दिन का एक ख़ास महत्व होता है। इन दिनों देवी माँ दुर्गा के नौ विभिन्न रूपों की पूजा की जाती है। 

 बृहत् कुंडली से आपको ग्रहों के प्रभाव को समझने में भी मदद मिलेगी।

यहाँ माना जाता है रावण को दामाद 

आमतौर पर रावण का नाम जब लिया जाता है तो मन में केवल लंका का ख्याल आता है। लेकिन भारत में एक ऐसी जगह है जिसका संबंध सीधे तौर पर लंकेश्वर से है। जी हाँ मध्यप्रदेश के मंदसौर को रावण का ससुराल माना जाता है। यही कारण है की प्राचीन समय में मंदसौर को दशपुर के नाम से भी जाना जाता था। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार रावण की पत्नी मंदोदरी का मायका मंदसौर ही था इस वजह से यहाँ के लोग रावण को अपना दामाद मानते हैं। जहाँ एक तरफ देश के अन्य हिस्सों में दशहरा के दिन रावण को जलाया जाता है वहीं मंदसौर में साल भर रावण की पूजा की जाती है। मंदसौर के खानपुर नाम के जगह पर रावण की विशाल प्रतिमा भी स्थापित है जहाँ हर दिन लोग उनकी पूजा के लिए आते हैं। यहाँ स्थापित रावण की प्रतिमा को करीबन चार सौ साल पुराना माना जाता है। रावण की ये प्रतिमा 41 फ़ीट ऊँची और विशाल है। 

करियर को लेकर कोई समस्या का हल व्यक्तिगत एस्ट्रोसेज कॉग्निस्ट्रो रिपोर्ट से बेहद आसानी से पा सकते हैं।

दशहरा के दिन की जाती है रावण की पूजा 

यहाँ आज के दिन विशेष रूप से रावण जलाने से पहले उनकी विधि पूर्वक पूजा की जाती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार मंदसौर को विशेष रूप रावण की पत्नी मंदोदरी का ससुराल माना जाता है। इसलिए यहाँ की औरतें रावण की पूजा के दौरान घूंघट करती हैं। इसके साथ ही साथ आज दशहरा के दिन शाम के वक़्त रावण दहन से पहले रावण की पूजा की जाती है और उसके बाद ही उनकी प्रतिमा को जलाया जाता है। यहाँ की महिलाएं संतान प्राप्ति के लिए विशेष रूप से रावण की पूजा करती हैं।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम आशा करते हैं कि आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा। एस्ट्रोसेज के साथ जुड़े रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। 

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.