जल्द होने वाला है सूर्य का कर्क राशि में गोचर, जानें इस गोचर से जुड़ी पांच जरूरी बातें

प्रत्येक ग्रह का गोचर हमारे जीवन पर और देश-दुनिया पर कुछ न कुछ प्रभाव डालता है। न सिर्फ मनुष्य बल्कि गोचर से सभी जीव-जंतु प्रभावित होते हैं। यही वजह है कि वैदिक ज्योतिष ग्रहों के गोचर को बहुत ही महत्वपूर्ण मानता है। अब जल्द ही सूर्य का गोचर होने जा रहा है। प्रत्येक महीने सूर्य एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करता है। सूर्य के गोचर की प्रक्रिया को संक्रांति कहते हैं। सूर्य जिस भी राशि में गोचर करता है, उस संक्रांति को उसी राशि के नाम से जाना जाता है। चूंकि सूर्य जल्द ही कर्क राशि में गोचर करने जा रहा है इसलिए सूर्य के गोचर की इस तिथि को कर्क संक्रांति के तौर पर मनाया जाएगा।

जीवन की दुविधा दूर करने के लिए विद्वान ज्योतिषियों से करें फोन पर बात और चैट

ऐसे में आज हम आपको इस लेख में सूर्य गोचर से जुड़ी पांच जरूरी बातें बताने वाले हैं।

01 ) कब हो रहा है सूर्य गोचर?

सूर्य इस समय मिथुन राशि में मौजूद है लेकिन साल 2021 के 16 जुलाई को शुक्रवार की शाम को 04 बजकर 41 मिनट पर सूर्य चंद्रमा के स्वामित्व वाली राशि कर्क में गोचर कर जाएगा। सूर्य की कर्क राशि में यह स्थिति 17 अगस्त 2021 को  मंगलवार की सुबह 01 बजकर 05 मिनट तक ऐसी ही बनी रहेगी। इसके बाद यह अपने स्वराशि सिंह में गोचर कर जाएगा।

आइये अब आपको सूर्य का वैदिक ज्योतिष में क्या महत्व है, इस बात की जानकारी दे देते हैं।

02 ) सूर्य का वैदिक ज्योतिष में महत्व

सूर्य को वैदिक ज्योतिष में सभी ग्रहों के बीच राजा का दर्जा प्राप्त है। सूर्य सभी प्राणियों के आत्मा कारक माने गए हैं। किस पुरुष की कुंडली में सूर्य पिता के कारक माने गए हैं जबकि किसी महिला की कुंडली में सूर्य पति के कारक होते हैं। सभी बारह राशियों में सिंह राशि पर सूर्य का आधिपत्य होता है। वहीं मेष राशि में यह उच्च होता है जबकि तुला इसकी नीच राशि मानी जाती है।

आइये अब आपको बताते हैं कि यदि किसी जातक की कुंडली में सूर्य मजबूत स्थिति में हो तो उसपर इसका क्या प्रभाव पड़ता है।

03 ) यदि कुंडली में मजबूत हो सूर्य

यदि किसी जातक की कुंडली में सूर्य शुभ स्थिति में हो तो ऐसे जातक समाज में काफी मान-सम्मान अर्जित करते हैं और उच्च पद पर आसीन होते हैं। ऐसे जातक एक बेहतर गृहस्थ जीवन जीते हैं। सूर्य मजबूत होता है तो उस जातक के पिता के साथ बेहतर रिश्ते होते हैं। महिलाओं के अपने पति के साथ अच्छे रिश्ते के लिए भी सूर्य का मजबूत होना जरूरी है। जिनकी कुंडली में सूर्य मजबूत हो वे जातक समाज में अपना दबदबा कायम करते हैं और महत्वपूर्ण फैसलों में लोग उनसे सुझाव लेना पसंद करते हैं। जिनका सूर्य मजबूत हो वे आत्मविश्वास से भरे होते हैं और सत्य व सद्गुण की राह पर चलते हैं।

आइये अब आपको बताते हैं कि कुंडली में सूर्य कमजोर हो तो जातकों के जीवन पर इसका क्या प्रभाव पड़ता है। 

04 ) यदि कुंडली में कमजोर हो सूर्य

सूर्य यदि किसी जातक की कुंडली में कमजोर हो तो उस जातक के अपने पिता के साथ रिश्ते ठीक नहीं रहते हैं। समाज में मान-सम्मान हासिल करने में उन्हें समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसे व्यक्ति आत्म-केन्द्रित हो जाते हैं और उनके अंदर अहंकार की भावना बढ़ जाती है। इनके अंदर अपने लिए गए फैसलों को लेकर हमेशा संशय बना रहता है। इसके साथ-साथ कमजोर सूर्य की वजह से जातकों को हृदय संबंधी बीमारियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे जातकों को सूर्य शांति के उपाय करने चाहिए।

आइये अब आपको सूर्य को कुंडली में मजबूत करने के उपाय बता देते हैं।

05 ) सूर्य ग्रह शांति उपाय

  • कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत करने के लिए जातकों को तांबे के पात्र में गंगाजल के साथ रोली चंदन, लाल पुष्प व अक्षत मिलाकर भगवान सूर्य को प्रतिदिन सुबह में अर्घ्य देना चाहिए।
  • रविवार के दिन उपवास रखें। नमक व अन्न ग्रहण न करें। फलाहार रखें। सेंधा नमक का प्रयोग कर सकते हैं।
  • प्रतिदिन सुबह में भगवान राम और श्री हरि विष्णु की पूजा करने से भी कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है।
  • रविवार के दिन लाल अथवा केसरिया रंग के वस्त्र धारण करें। इससे सूर्य देवता अति प्रसन्न होते हैं।
  • रविवार के दिन तांबे का बर्तन, गेहूं, गुड़, लाल पुष्प, खस आदि का दान करें।
  • प्रतिदिन सुबह में पिता के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लें। महिलाएं अपने पति का सम्मान करें। सरकारी अधिकारियों से विनम्रता के साथ पेश आने से भी सूर्य देवता शुभ फल देते हैं।
  • आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें।

ये भी पढ़ें : जुलाई में तीन ग्रहों का कर्क राशि में विशेष संयोग, जानें देश-दुनिया पर इसका प्रभाव

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख जरूर पसंद आया होगा। ऐसे ही और भी लेख के लिए बने रहिए एस्ट्रोसेज के साथ। धन्यवाद !

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.