Somvati Amavasya 2021: जानिए इस दिन पीपल के पेड़ का पूजन महत्व और शीघ्र विवाह के उपाय

अमावस्या तिथि हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखती है। इस वर्ष की अगली अमावस्या 12 अप्रैल को पड़ रही है जिसे सोमवती अमावस्या कहा जाएगा। सोमवती अमावस्या इसलिए क्योंकि, अमावस्या सोमवार के दिन पड़ रही है और इस दिन पड़ने वाली अमावस्या को सोमवती अमावस्या कहा जाता है। हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अमावस्या तिथि अपने पितरों और पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए, दान-पुण्य के लिए  बेहद ही महत्वपूर्ण और फलदाई होती है।

खैर ये तो रही वो बात जो अमावस्या तिथि के बारे में आप निश्चित रूप से ही जानते होंगे लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि सोमवती अमावस्या के दिन पीपल के वृक्ष की फेरी लगाने का विशेष महत्व बताया गया है। कहा जाता है ऐसा करना बेहद शुभ होता है। लेकिन इसके पीछे की वजह क्या है? तो आइए जानते हैं सोमवती अमावस्या के दिन पीपल के वृक्ष की क्यों लगाते हैं? और साथ ही जानते हैं कि क्या है सोमवती अमावस्या का शुभ मुहूर्त और सही पूजन विधि।

जीवन की दुविधा दूर करने के लिए विद्वान ज्योतिषियों से करें फोन पर बात और चैट

हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कहा जाता है कि, सोमवती अमावस्या के दिन विशेष तौर पर विवाहित महिलाओं को पीपल के पेड़ की पूजा और उसकी फेरी करनी चाहिए। ऐसा करने से उनका वैवाहिक जीवन हमेशा सुखमय बना रहता है। इतना ही नहीं जिन लोगों के जीवन में लाख जतन के बावजूद विवाह योग नहीं बन पा रहा है, शादी की बात बनते-बनते अटक जाती है या विवाह में अनचाहा विलंब हो रहा है उन्हें भी सोमवती अमावस्या के दिन पीपल के वृक्ष की पूजा करने का विधान बताया गया है। ऐसा करने से जीवन में शीघ्र ही विवाह योग बनने लगते हैं।

सोमवती अमावस्या शुभ मुहूर्त

अमावस्या तिथि आरंभ- (रविवार को) 11 अप्रैल 2021 सुबह 06 बजकर 05 मिनट से 

अमावस्या तिथि समाप्त: (सोमवार को) 12 अप्रैल 2021 सुबह 08 बजकर 02 मिनट पर।

यह भी पढ़ें: अमावस्या 2021 की तारीखें

अमावस्या का महत्व 

जैसे की हमने पहले भी बताया कि, अमावस्या की तिथि पितरों की शांति के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। इसके अलावा अमावस्या के दिन पूजा अर्चना करने से देवी देवता बेहद शीघ्र और आसान तरीके से प्रसन्न होते हैं और साथ ही इस दिन पवित्र नदियों में स्नान आदि से भी व्यक्ति को शुभ फल की प्राप्ति होती है।

यह भी पढ़ें: सोमवती अमावस्या 12 अप्रैल, इस दिन बन रहा है विष्कुम्भ योग का अद्भुत संयोग

सोमवती अमावस्या की पूजन विधि 

सोमवती अमावस्या के दिन सुबह जल्दी उठकर पवित्र नदी या किसी कुंड में स्नान करना चाहिए। यदि ऐसा कर पाना मुमकिन नहीं है तो घर के पानी में ही कुछ बूँद गंगाजल की डाल कर उस से स्नान कर लें। इसके बाद घर के मंदिर में विधि पूर्वक पूजा अर्चना करें। पूजा के बाद अपनी यथाशक्ति के अनुसार ज़रूरतमंदों, गरीबों और ब्राह्मणों को दान अवश्य करें।

यह भी पढ़ें:  जानें सोमवती अमावस्या का महत्व और पूजन विधि

              आशा करते हैं इस लेख में दी गई जानकारी आपको पसंद आयी होगी।
एस्ट्रोसेज से जुड़े रहने के लिए आप सभी का धन्यवाद।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.