Shukravar Upay: क़र्ज़ की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आज अवश्य करें ये काम

आज फरवरी महीने का आखिरी शुक्रवार व्रत (Shukrawar Vrat) किया जा रहा है। शुक्रवार के व्रत में मां संतोषी की पूजा का विधान बताया गया है। मान्यता है कि, मां संतोषी प्रसन्न होने पर अपने भक्तों को प्रत्येक परेशानी से उबारती हैं, उनके बिगड़े काम बनाती हैं और साथ ही आर्थिक संकट, क़र्ज़ और कंगाली से जूझ रहे व्यक्तियों को भी इस कष्ट से बाहर निकालती हैं। 

यही वजह है कि, आर्थिक तंगी से जूझ रहे व्यक्तियों को मां संतोषी की विधिवत पूजा और व्रत करने की सलाह दी जाती है। तो आइए फरवरी महीने के आखिरी शुक्रवार के दिन जानते हैं आर्थिक संकट, क़र्ज़ और कंगाली से उबरने के कुछ बेहद ही सरल और सटीक उपाय (Shukrawar Karz Mukti Upay)। 

यह भी पढ़ें: आज है माघ माह का अंतिम शुक्रवार, करें यह उपाय मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न

शुक्रवार पूजन महत्व (Shukrawar Puja Mahatva)

हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शुक्रवार के दिन जो कोई भी भक्त मां संतोषी का व्रत या पूजन करता है उसके जीवन में सुख समृद्धि के साथ-साथ संतोष बना रहता है। शुक्रवार के दिन मां संतोषी के अलावा वैभव लक्ष्मी की पूजा का भी नियम निर्धारित किया गया है। हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां संतोषी को भगवान गणेश की पुत्री कहा जाता है। ऐसे में प्रसन्न होने पर वह अपने भक्तों को धन, संपत्ति, व्यवसाय का वरदान देती हैं। साथ ही जिन जातकों के विवाह में समस्या आ रही हो उनकी भी मनोकामना मां संतोषी प्रसन्न होने पर अवश्य पूरी करती हैं। 

कर्ज और आर्थिक समस्या से निकलने के लिए शुक्रवार के उपाय (Shukrawar Upay)

  • शुक्रवार के दिन सुबह सूर्योदय से पहले स्नान अवश्य कर लें। इस दिन पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ मां संतोषी की प्रार्थना करें। मुमकिन हो तो 16 शुक्रवार तक मां संतोषी का व्रत (Santoshi Mata Vrat) रखें। इस व्रत को पूरे नियम के साथ करें। शुक्रवार के व्रत में गलती से भी खट्टा खाने और छूने से परहेज करें। 
  • शुक्रवार की पूजा में मां संतोषी को फूल, लाल रंग के वस्त्र और सुहाग का सामान, अक्षत, नारियल इत्यादि चढ़ाएं। 

यह भी पढ़ें: धन की समस्याओं को दूर करने के लिये शुक्रवार के दिन ऐसे करें माता लक्ष्मी को प्रसन्न

  • शुक्रवार के दिन ना ही किसी को कर्ज दें और ना ही किसी से क़र्ज़ या उधारी लें। 
  • शुक्रवार के दिन संतोषी माता की व्रत कथा पढ़े और साथ ही इस दिन श्री लक्ष्मी नारायण का पाठ भी करें। कहा जाता है आर्थिक संपन्नता के लिए और कर्ज से छुटकारा पाने के लिए यह उपाय बेहद ही फलदाई होता है। 
  • लक्ष्मी नारायण का पाठ करने के बाद इस दिन भगवान को खीर का भोग अवश्य चढ़ाएं। 
  • इसके अलावा यदि किसी जरूरी काम के लिए बाहर जा रहे हैं तो शुक्रवार के दिन विशेष तौर पर घर से मीठी दही खाकर निकलें। 
  • शुक्रवार के दिन काली चींटियों को शक्कर डालें। 
  • शुक्रवार के दिन धन संपत्ति और कर्ज मुक्ति के लिए मां लक्ष्मी के मंदिर जाएं। यहां मां लक्ष्मी को शंख, कोड़ियां, कमल का फूल, बताशा इत्यादि चीजें अर्पित करें और उन्हें और उनसे अपनी समस्या निवारण की मनोकामना मांगे।

यह भी पढ़ें: आर्थिक लाभ और सुख समृद्धि के लिए शुक्रवार के दिन करें ये कारगर उपाय !

  • शुक्रवार के दिन पीपल के पेड़ की छाया में खड़े होकर एक लोहे के बर्तन में जल, चीनी, दूध और घी मिलाकर पीपल के पेड़ को अर्पित करें। ऐसा करने से जीवन में सुख समृद्धि हमेशा के लिए बनी रहती है।

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।