दुर्गा पूजा, दिवाली, छठ- इन बड़े त्योहारों से सजे इस महीने में कैसा रहेगा सभी बारह राशियों का हाल!

अक्टूबर का महीना बस कुछ ही दिनों में शुरू होने वाला है। यह महीना तमाम त्योहारों, बैंक अवकाशों  से सजा और भरा रहने वाला है। ऐसे में स्वाभाविक है कि आप भी समय से पहले ही यह जानना चाहेंगे कि आखिर त्योहारों से सजे इस महीने का क्या आप खुलकर आनंद ले पाएंगे? क्या आपकी आर्थिक स्थिति इतनी मजबूत रहने वाली है कि आप तनावमुक्त होकर इन त्योहारों का खुलकर आनंद ले सकें? इस दौरान आपका स्वास्थ्य आपके पक्ष में रहेगा? इत्यादि।

अगर आपके मन में भी इस तरह के सवाल हैं तो आप एकदम सही जगह पर आए हैं क्योंकि ऐस्ट्रोसेज का यह विशेष मासिक राशिफल ब्लॉग आपके इन्हीं सवालों को आधार बनाकर तैयार किया गया है जो वैदिक ज्योतिष की गणना पर आधारित और हमारे विद्वान ज्योतिषियों द्वारा तैयार किया जाता है। यहां आपको अपने सभी सवालों का जवाब मिलेगा। साथ ही इस महीने को और भी ज्यादा उपयोगी और कारगर बनाने के उपायों की जानकारी भी आपको यहाँ प्रदान की जा रही है।

तो आइए आगे बढ़ते हैं और जान लेते हैं अक्टूबर का महीना सभी 12 राशियों के लिए कितना खास रहेगा और साथ ही जानते हैं सभी 12 राशियों की विस्तृत भविष्यवाणी क्या कुछ कहती है।

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

अक्टूबर मासिक राशिफल में क्या है ख़ास?

  • व्रत त्योहारों की संपूर्ण सूची
  • ग्रहण और गोचर की विस्तृत जानकारी
  •  स्टॉक मार्किट भविष्यवाणी
  • इस महीने जन्मे नामचीन लोगों की जानकारी
  • सभी बारह राशियों की मासिक भविष्यवाणी 

इस महीने का हिन्दू पंचाग 

हिंदू पंचांग की गणना के अनुसार अक्टूबर 2022 महीने की शुरूआत होगी ज्येष्ठा नक्षत्र के तहत आश्विन मास में शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि से और यह महीना उत्तराषाढ़ा नक्षत्र के तहत कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि के साथ समाप्त होगा। 

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

अक्टूबर में आएंगे आश्विन कार्तिक के महीने 

हिंदू पंचांग की गणना के अनुसार आश्विन मास हिंदू पंचांग का सातवां महीना और अंग्रेजी कैलेंडर के दसवें महीने अक्टूबर को कहा जाता है। यह महीना इसलिए भी खास होता है क्योंकि इसी माह में पितृपक्ष की समाप्ति होती है और शारदीय नवरात्रि का प्रारंभ होता है। ऐसे में अपने पितरों का आशीर्वाद प्राप्त करने और साथ ही देवी दुर्गा की कृपा अपने जीवन पर प्राप्त करने के लिहाज से इस महीने का विशेष महत्व माना गया है। 

इसके अलावा इस महीने में सूर्य धीरे-धीरे कमजोर होने लगता है और शनि और तमस का प्रभाव बढ़ने लगता है। आश्विन माह के दो पक्षों की बात करें तो जहां कृष्ण पक्ष पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए समर्पित होता है वहीं शुक्ल पक्ष को मां दुर्गा की पूजा के लिए समर्पित माना गया है।

इसके बाद अक्टूबर के महीने में ही कार्तिक मास का प्रारंभ भी हो जाएगा। कार्तिक मास का सनातन धर्म में विशेष महत्व माना गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह चातुर्मास का आखरी महीना होता है। यानी इसके बाद चातुर्मास समाप्त हो जाएंगे और शुभ कार्य वापस से किए जाएंगे। इस महीने में दान पुण्य और पूजा-पाठ का विशेष महत्व बताया गया है। 

त्योहारों की बात करें तो इस महीने में सुहागिनों का सबसे विशेष त्यौहार करवा चौथ मनाया जाएगा, अहोई अष्टमी, रमा एकादशी, धनतेरस, दिवाली, गोवर्धन पूजा, भैया दूज, और छठ पूजा, जैसे बड़े पर्व भी कार्तिक माह में मनाए जाते हैं।

अश्विन और कार्तिक माह के ये उपाय दिलाएँगे सुख-समृद्धि 

  • आश्विन माह में पड़ने वाली अमावस्या के दिन यदि कोई व्यक्ति दान पुण्य करता है तो उसकी कुंडली से पितृदोष, छाया दोष और मानसिक समस्याएं दूर होने लगती हैं। 
  • इसके अलावा आर्थिक संपन्नता के लिए आश्विन मास में चीटियों, पशु पक्षियों, गायों, कुत्तों, को भोजन अवश्य दें। 
  • इसके अलावा आश्विन मास में खीर बनाकर ब्राह्मणों को अवश्य खिलाएं। ऐसा करने से आपके जीवन में स्थिरता आती है और मनोकामनाएं पूरी होती हैं। 
  • बात करें कार्तिक माह में किए जाने वाले उपायों की तो कार्तिक मास के शुक्रवार के दिन विशेष तौर पर मां लक्ष्मी की पूजा करें। ऐसा करने से आपके जीवन में आर्थिक संपन्नता आजीवन बनी रहेगी। 
  • इसके अलावा अपने घर में शंख और घंटी स्थापित करें। ऐसा करने से भी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। 
  • मुमकिन हो तो कार्तिक माह के शुक्रवार के दिन लक्ष्मी नारायण का पाठ कराएं और खीर का भोग लगाएं।

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

2022 अक्टूबर महीने में पड़ने वाले व्रत और त्योहार

दिन और वारव्रत और त्योहार
02 अक्टूबर 2022 रविवारगाँधी जयंती , सरस्वती आवाहन , दुर्गा पूजा
03 अक्टूबर 2022 सोमवारसरस्वती पूजा , दुर्गाष्टमी व्रत
04 अक्टूबर 2022 मंगलवारसरस्वती बलिदान , महा नवमी , विश्व पशु दिवस , सरस्वती विसर्जन
05 अक्टूबर 2022 बुधवारविजय दशमी
06 अक्टूबर 2022 गुरुवारपापांकुशा एकादशी
07 अक्टूबर 2022 शुक्रवारप्रदोष व्रत
09 अक्टूबर 2022 रविवारमीलाद उन-नबी , सत्य व्रत , कार्तिक स्नान , काजोगरा पूजा , वाल्मीकि जयंती , पूर्णिमा , सत्य व्रत , शरद पूर्णिमा , पूर्णिमा व्रत
13 अक्टूबर 2022 गुरुवारकरवा चौथ , संकष्टी गणेश चतुर्थी
17 अक्टूबर 2022 सोमवारतुला संक्रांति , कालाष्टमी , अहोई अष्टमी
23 अक्टूबर 2022 रविवारधनतेरस , प्रदोष व्रत , काली चौदस , मास शिवरात्रि
24 अक्टूबर 2022 सोमवारनरक चतुर्दशी , दिवाली
25 अक्टूबर 2022 मंगलवारभौमवती अमावस्या , अमावस्या , गोवर्धन पूजा
26 अक्टूबर 2022 बुधवारअन्नकूट , चंद्र दर्शन , भाई दूज
28 अक्टूबर 2022 शुक्रवारवरद चतुर्थी
29 अक्टूबर 2022 शनिवारलाभ पंचमी
30 अक्टूबर 2022 रविवारषष्टी , छठ पूजा
31 अक्टूबर 2022 सोमवारसोमवार व्रत

अक्टूबर 2022 महीने के लिए शेयर मार्केट भविष्यवाणी

  • वैदिक ज्योतिष पर आधारित स्टॉक मार्केट भविष्यफल 2022 के अनुसारअक्टूबर के महीने में कच्चे तेल के शेयरों की कीमत में उछाल देखने को मिल सकता है। 
  • इसके अलावा बाजार में महंगाई बढ़ने की भी प्रबल संभावना बनती नजर आ रही है। 
  • अक्टूबर में 2 तारीख को बुध ग्रह मार्गी होने जा रहे हैं जिसका सीधा प्रभाव खाद्य, तेल और उपभोक्ता वस्तुओं (जैसे ब्रिटानिया, नेस्ले, मिल्क फूड) की मांग में बढ़ोतरी की तरफ इशारा कर रहा है। 
  • इस अवधि में सोने, हीरे, और कीमती आभूषणों की कीमत में वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं। मुमकिन है इससे बाज़ार में भी तेज़ी देखने को मिल सकती है। 

(यदि आप अक्टूबर 2022 के लिए शेयर मार्केट की भविष्यवाणी विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो यहाँ क्लिक करें)

कुंडली में राजयोग कबसे? राजयोग रिपोर्ट से जानें जवाब

अक्टूबर महीने में पड़ने वाले ग्रहण और होने वाले गोचर

बात करें अक्टूबर महीने में होने वाले ग्रहण, गोचर और अस्त ग्रहों की जानकारी की तो, इस महीने में मंगल, सूर्य और शुक्र ग्रह का गोचर होने वाला है। 

  • मंगल का मिथुन राशि में गोचर – 16 अक्टूबर , 2022: मंगल एक बार पुनः अपना राशि परिवर्तन करते हुए 16 अक्टूबर 2022, रविवार को दोपहर 12:04 बजे वृषभ से निकलकर मिथुन राशि में गोचर करेंगे।
  • सूर्य का तुला राशि में गोचर – 17 अक्टूबर 2022: सूर्य अपने इस गोचर के दौरान सोमवार को शाम 7 बजकर 09 मिनट पर बुध की राशि कन्या से निकलकर तुला में प्रवेश करेंगे।
  • शुक्र का तुला राशि में गोचर 18 अक्टूबर 2022: शुक्र का तुला राशि में गोचर 18 अक्टूबर 2022, मंगलवार रात 9 बजकर 24 मिनट पर होगा जब शुक्र ग्रह अपनी नीच राशि कन्या राशि से निकलकर स्वराशि तुला में गोचर करेंगे।
  • बुध का तुला राशि में गोचर- 26 अक्टूबर 2022: बुध का तुला राशि में गोचर 26 अक्टूबर 2022, बुधवार को दोपहर 01 बजकर 38 बजे होगा जब बुध ग्रह अपनी स्वराशि कन्या से निकलकर अपने मित्र ग्रह शुक्र की तुला राशि में प्रवेश करेंगे। 

इसके अलावा इस महीने में बुध, शनि, और मंगल जैसे महत्वपूर्ण ग्रह अपना स्थिति परिवर्तन भी करेंगे। 

  • बुध कन्या राशि में मार्गी: 02 अक्टूबर 2022: बुध कन्या राशि में मार्गी 2 अक्टूबर 2022, रविवार को दोपहर 2 बजकर 03 मिनट पर हो जाएंगे।
  • शनि मकर राशि में मार्गी: 23 अक्टूबर 2022: शनि मकर राशि में मार्गी 23 अक्टूबर 2022, रविवार को प्रातः 04:19 बजे हो रहे हैं।
  • मंगल मिथुन में वक्री – 30 अक्टूबर 2022: मंगल मिथुन में वक्री 30 अक्टूबर 2022, रविवार को शाम 6 बजकर 19 मिनट पर होने जा रहा है।

गोचर के बाद बात करें ग्रहण की तो, अक्टूबर 2022 महीने में कोई भी ग्रहण नहीं लगने वाला है।

अक्टूबर 2022 महीने में पड़ने वाले कुछ मशहूर सितारों का जन्मदिन

  • 02 अक्टूबर – भारत के दूसरे पीएम लाल बहादुर, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी
  • 04 अक्टूबर – क्रिकेटर ऋषभ पंत, अभिनेत्री सोहा अली खान, इंग्लैंड क्रिकेटर क्रिस जॉर्डन
  • 05 अक्टूबर – क्रिकेटर वाशिंगटन सुंदर, गायिका ऐश्वर्या मजमुदार, नंदी इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरिडोर एंटरप्राइजेज के एमडी अशोक खेनी
  • 06 अक्टूबर – क्रिकेटर मोर्ने मोर्कल, राजनेता जीतन राम मांझी, टीवी अभिनेता और होस्ट मेयांग चांग
  • 07 अक्टूबर – पूर्व क्रिकेटर जहीर खान, गायक अभिजीत सावंत, अभिनेत्री काजोल
  • 13 अक्टूबर – क्रिकेटर हनुमान विहारी, अभिनेत्री अवनीत कौर और पूजा हेगड़े
  • 14 अक्टूबर – पूर्व क्रिकेटर और वर्तमान राजनेता गौतम गंभीर, ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल
  • 15 अक्टूबर – रैपर बोहेमिया, अधिवक्ता और सामाजिक कार्यकर्ता प्रशांत भूषण, राजनीतिज्ञ रमन सिंह
  • 17 अक्टूबर – भारतीय हास्य अभिनेता और आप के सांसद भगवंत मान, अभिनेत्री सिमी गरेवाल
  • 20 अक्टूबर – क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग, अभिनेत्री नरगिस फाखरी, हॉकी खिलाड़ी गुरविंदर सिंह चंडी
  • 25 अक्टूबर – क्रिकेटर उमेश यादव, राजनेता प्यारेमोहन महापात्रा, टीवी अभिनेत्री कृतिका कामरा

अपने पसंदीदा सितारे की जन्मकुंडली देखने के लिए आप यहाँ क्लिक कर सकते हैं

एस्ट्रोसेज इन सभी सितारों को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं देता है।

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें

सभी बारह राशियों का अक्टूबर मासिक राशिफल 

अब जानते हैं सभी बारह राशियों के जातकों के लिए यह महीना क्या कुछ लेकर आने वाला है

यह भविष्यफल चंद्र राशि पर आधारित है। अपनी चंद्र राशि जानने के लिए क्लिक करें:
चंद्र राशि कैलकुलेटर

मेष राशि 

मेष राशि के जातकों के लिए अक्टूबर का महीना कई मायनों में सकारात्मक रहने की संभावना है। इस महीने की शुरुआत में…..विस्तार से पढ़ें 

वृषभ राशि 

अक्टूबर का महीना वृषभ राशि के जातकों के लिए कुल मिलाकर देखा जाए तो अच्छा रहने की संभावना है। महीने की शुरुआत में आपके…..(विस्तार से पढ़ें) 

मिथुन राशि 

मिथुन राशि के जातकों के लिए अक्टूबर का महीना उतार-चढ़ाव से भरा हुआ रह सकता है। इस महीने कुछ समय के लिए…..(विस्तार से पढ़ें) 

कर्क राशि 

कुल मिला कर देखा जाए तो कर्क राशि के जातकों के लिए अक्टूबर का महीना उतार-चढ़ाव से भरा हुआ रह सकता है। इस महीने आपके…..(विस्तार से पढ़ें)

सिंह राशि 

सिंह राशि के जातकों के लिए अक्टूबर का महीना अनुकूल रह सकता है। इस महीने मंगल आपके दशम भाव में स्थित रहेगा जिसकी वजह से करियर में आपको …..(विस्तार से पढ़ें) 

कन्या राशि 

कन्या राशि के जातकों के लिए यह महीना यानी कि अक्टूबर का महीना उतार-चढ़ाव से भरा हुआ रह सकता है। इस महीने आपके धन भाव में केतु के स्थित होने और राहु व चंद्रमा की कुछ दिनों के लिए….(विस्तार से पढ़ें)

अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित  से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!

तुला राशि 

तुला राशि के जातकों को अक्टूबर के महीने में जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में मिश्रित परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। इस महीने आप अपने वैवाहिक जीवन में…..(विस्तार से पढ़ें) 

वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए अक्टूबर का महीना सुखद रहने की संभावना है। हालांकि स्वास्थ्य के प्रति आपको इस महीने …..(विस्तार से पढ़ें) 

धनु राशि 

अक्टूबर का महीना धनु राशि के जातकों के लिए सकारात्मक रहने की संभावना है। इस महीने आप करियर, आर्थिक जीवन, पारिवारिक जीवन में …..(विस्तार से पढ़ें) 

मकर राशि 

कुल मिला कर देखा जाए तो मकर राशि के जातकों के लिए अक्टूबर का महीना अच्छा रहने की उम्मीद है। इस महीने आपकी राशि के स्वामी शनि आपके …..(विस्तार से पढ़ें) 

कुंभ राशि 

कुंभ राशि के जातकों के लिए अक्टूबर का महीना सकारात्मक रहने की संभावना है। इस महीने आपके कर्म भाव का स्वामी मंगल अपने ही भाव पर दृष्टि डालेगा जिसकी वजह से आपको करियर के क्षेत्र में …..(विस्तार से पढ़ें) 

मीन राशि 

अक्टूबर का महीना मीन राशि के जातकों के लिए परेशानियों से भरा हुआ सिद्ध हो सकता है। इस महीने आपके परिवार और धन के भाव में राहु स्थित रहेगा जिसकी वजह से…...(विस्तार से पढ़ें) 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.