करवा-चौथ पर 100 सालों बाद महासंयोग, राशिनुसार ये रंग दिलाएगा अखंड सौभाग्य का वरदान

करवाचौथ सुहाग और समृद्धि का व्रत माना जाता है। इस व्रत को महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए रखती हैंसाथ ही अविवाहिता स्त्रियां भी अच्छे वर की कामना से करवा चौथ का व्रत रखती हैं। आजकल के इस बदलते दौर में यह व्रत न केवल महिलाएं बल्कि पुरुष भी करते हैं। करवाचौथ में महिलाएं पूरे दिन भूखी-प्यासी रहकर पति की लम्बी उम्र के लिए ईश्वर से प्रार्थना करती हैं। शाम को चन्द्रमा को अर्ध्य देने के बाद हीं अपना व्रत खोलती हैं।  यदि आप भी चाहती हैं इस करवाचौथ विशेष फल पाना, तो ज़रूर अपनी राशि अनुसार ही सही रंगों का चयन कर कपड़े पहने।

एस्ट्रोसेज वार्ता से दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात

करवा चौथ मुहूर्त 

करवा चौथ 2020, 4 नवंबर

करवा चौथ मुहूर्त New Delhi, India के लिए, अपने शहर का शुभ मुहूर्त जानें

करवा चौथ पूजा मुहूर्त :17:33:28 से 18:39:14 तक अवधि :1 घंटे 5 मिनट करवा चौथ चंद्रोदय समय :20:11:59

चंद्रोदय कैल्कुलेटर

महापर्व का महासंयोग

हर साल सुहागिन महिलाएं पूरी शिद्दत से करवा चौथ के इस विशेष दिन के इंतज़ार में रहती हैं और वाजिब भी है क्योंकि हिन्दू धर्म में इस विशेष दिन का बहुत महत्व बताया गया है। इस वर्ष इस दिन की महत्वता को बढ़ाने के लिए इस दिन एक ऐसा महा-संयोग बन रहा है जो 100 सालों बाद बनने जा रहा है। जानकारों की मानें तो इस साल करवा-चौथ के दिन 4 राजयोगों के साथ करीब आधा-दर्जन शुभ योग बनने जा रहे हैं। करवा-चौथ के दिन यानि 4 नवंबर-बुधवार के दिन शिव योग, अमृत योग और सर्वार्थसिद्धि योग बन रहे हैं। सिर्फ इतना ही नहीं इस दिन, शंख, गजकेसरी, हंस और दीर्घायु राजयोग भी बनने वाले हैं।

इसके अलावा इस करवा चौथ बुधवार और चतुर्थी का ये महा-संयोग भगवान गणेश की पूजा के फल को कई गुना और बढ़ा देगा। इस वर्ष सौभाग्य के पर्व का सूर्योदय और चंद्रोदय दोनों ही चतुर्थी तिथि में होने से इस दिन का सौभाग्य में वृद्धि की वजह बनेंगे। यानि कि इस वर्ष इस महासंयोग से व्रती महिलाओं और कन्याओं को इस व्रत और पूजा का पूर्ण फल प्राप्त होगा। अब जानते हैं कि, किस राशि की सुहागिनें इस दिन कौन से रंग के वस्त्र पहन-कर अपने सौभाग्य को और बढ़ा सकती हैं।

करवा-चौथ की सही पूजन विधि और सरगी का महत्व, जानें यहाँ

बृहत् कुंडली : जानें ग्रहों का आपके जीवन पर प्रभाव और उपाय 

मेष राशि

मेष राशि के स्वामी “मंगल” ग्रह है, मंगल ग्रह लाल रंग का होता है, इसीलिए इस राशि की सुहागिनें लाल और गोल्डन रंग का कोई भी वस्त्र पहन सकती हैं

वृषभ राशि

“शुक्र” वृषभ राशि के स्वामी ग्रह हैं, इसलिए विशेष फल की प्राप्ति के लिए इस राशि की सुहागिनें सिल्वर और लाल रंग के कपड़े पहन सकती हैं

मिथुन राशि

मिथुन राशि का स्वामी ग्रह “बुध” है। बुध ग्रह “हरे रंग” को प्रभावित करता है, इसीलिए मिथुन राशि की महिलाओं के लिए हरे रंग के कपड़े पहनना काफी शुभ रहेगा

कर्क राशि 

कर्क राशि के स्वामी ग्रह “चंद्र” हैं इस राशि की महिलाओं लाल-सफेद रंग की साड़ी पहन सकती हैं। आप इसके साथ लाल, गुलाबी और नीली रंग की चूड़ियां भी पहन सकती हैं। 

सिंह राशि

“सूर्य देव” सिंह राशि के स्वामी ग्रह हैं, इसीलिए इस राशि की सुहागिनें लाल, संतरी,गुलाबी या फिर गोल्ड रंग के वस्त्र पहन सकती हैं। भगवान उनकी मनोकामना जल्दी पूरी करेंगे। 

कन्‍या राशि

कन्या राशि के स्वामी ग्रह “बुध” देव हैं। कन्या राशि की महिलाएं लाल, हरा, गोल्डन या फिर मल्टी कलर के कपड़े पहन सकती हैं। भगवान जल्दी प्रसन्न होंगे। 

शिक्षा और करियर क्षेत्र में आ रही हैं परेशानियां तो इस्तेमाल करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

तुला राशि

“शुक्र” ग्रह तुला राशि के स्वामी हैं। आपके लिए लाल, गोल्डन या सिल्वर रंग शुभ रहेगा। इस रंग के वस्त्र पहनने से आपको भगवान का आशीर्वाद जल्दी मिलेगा।

वृश्चिक राशि

इस राशि के स्वामी ग्रह “मंगल” हैं। आप गहरा लाल, मैरून या गोल्डन रंग के पहन सकती हैं। इससे पति-पत्नी में प्यार बढ़ेगा।  

धनु राशि 

बृहस्पति ग्रह “धनु” राशि के स्वामी हैं इसीलिए इस राशि से जुड़ी सुहागिनें पीले, फिरोजी, आसमानी या हल्के रंग के कपड़े पहन सकती हैं। इससे पति-पत्नी के बीच प्यार बढ़ेगा।

मकर राशि

“शनि” ग्रह मकर राशि के स्वामी हैं। इस अनुसार मकर राशि की महिलाओं को नीले रंग के कपड़े पहन कर करवाचौथ की पूजा करेंगी तो आपको विशेष लाभ मिलेगा।

कुंभ राशि

आपकी राशि के भी स्वामी ग्रह “शनि” हैं। नीला शनि का पसंदीदा रंग है। इस राशि की सुहागिनें सिल्वर या नीले रंग के कपड़े पहन सकती हैं। 

मीन राशि

मीन राशि के स्वामी ग्रह “बृहस्पति” हैं, इसीलिए इस राशि की महिलाओं को लाल या गोल्डन रंग के कपड़े पहनने चाहिए।  

नवीनतम अपडेट, ब्लॉग और ज्योतिषीय भविष्यवाणियों के लिए ट्विटर पर हम से AstroSageSays से जुड़े।

आशा है कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!