जून के महीने में किन्हे मिलेगा प्रमोशन और किन राशियों के बनेंगे विदेश यात्रा के योग?

हर बार की तरह ऐस्ट्रोसेज एक बार फिर आपके समक्ष पेश है आने वाले महीने यानी जून महीने की मासिक राशिफल भविष्यवाणी लेकर। हमारे इस विशेष ब्लॉग में आपको मासिक राशिफल के साथ-साथ इस महीने में पड़ने वाले हर एक छोटे बड़े व्रत और त्योहारों की जानकारी भी प्रदान की जा रही है जिन्हें जानकर आप आने वाले महीने का खुलकर आनंद ले सकेंगे।

सिर्फ इतना ही नहीं मासिक राशिफल विशेष इस ब्लॉग में हम आपको ज्येष्ठ महीने के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कर रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें कि ज्येष्ठ का महीना इस वर्ष 22 मई से शुरू हुआ है और 21 जून तक रहने वाला है। ऐसे में इस ब्लॉग में जानिए इस महीने क्या कुछ विशेष उपाय करके आप अपने जीवन को और भी ज्यादा सफल और समृद्ध बना सकते हैं।

किसी भी निर्णय को लेने में आ रही है समस्या, तो अभी करें हमारे विद्वान ज्योतिषियों से फोन पर बात

इसके साथ ही जून महीने का हिंदू पंचांग, जून के महीने में पड़ने वाले मशहूर सितारों के जन्मदिन की जानकारी, जून महीने की स्टॉक मार्केट भविष्यवाणी के साथ-साथ सभी 12 राशियों के विस्तृत भविष्यवाणी जानने के लिए अंत तक पढ़े यह स्पेशल ब्लॉग।

जून 2022 महीने का हिंदू पंचांग

हिंदू पंचांग की गणना के अनुसार जून 2022 महीने की शुरूआत होगी मृगशिरा नक्षत्र के तहत ज्येष्ठ मास में शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि से और यह महीना पुनर्वसु नक्षत्र के तहत आषाढ़ महीने की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि के साथ समाप्त होगा। ग्रहों नक्षत्रों की यही चाल इस महीने के लिए सभी 12 राशियों की भविष्यवाणी प्रदान करने में सहायक होगी।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

ज्येष्ठ का महीना कब से कब तक 

इस वर्ष ज्येष्ठ का महीना 17 मई यानि मंगलवार के दिन से शुरू होकर 14  जून यानि मंगलवार तक रहने वाला है। बात करें ज्येष्ठ माह की तो यह महीना अत्यधिक गर्मी के लिए जाना जाता है। ऐसे में इस महीने का महत्व जल से जोड़कर देखा जाता है। इसके साथ ही इस मास में सूर्य की किरणें सीधी पृथ्वी पर पड़ती है।

ज्येष्ठ माह के ये उपाय दिलाएँगे सुख-समृद्धि 

  • ज्येष्ठ माह में भीषण गर्मी पड़ती है ऐसे में इस दौरान यदि आप सुबह-शाम पेड़ों को सींचते हैं यानि उनमें जल डालते हैं तो इससे सूर्य देव और वर्षा देव प्रसन्न होते हैं। 
  • इसके अलावा इस महीने यदि आप जल का दान करते हैं तो भी इसे विशेष फलदाई माना जाता है। 
  • आप चाहें तो इस महीने में अपने घर के आस-पास या किसी भी सार्वजनिक जगह पर प्याऊ लगवा सकते हैं, जल का प्रबंध करा सकते हैं, जिससे राहगीरों को जल मिल सके और आपको इससे पुण्य।
  • इसके अलावा इंसानों के साथ-साथ आप अपने घर की छत या घर के बाहर किसी जगह पर पशु पक्षियों और जानवरों के लिए पेयजल की व्यवस्था कर सकते हैं। इससे भी देवी देवता प्रसन्न होते हैं। 
  • इसके अलावा जिन व्यक्तियों की कुंडली में सूर्य देव कमजोर स्थिति में होता है उन्हें विशेष तौर पर ज्येष्ठ के महीने में रविवार के दिन व्रत रखने का विशेष महत्व बताया गया है। ऐसा करने से सूर्य देव प्रसन्न होते हैं और आपके जीवन में तरक्की, अच्छी सेहत, मान सम्मान और आत्मविश्वास की वृद्धि होती है।

जून 2022 महीने में पड़ने वाले व्रत और त्योहार

दिन और वारव्रत और त्योहार
2 जून, 2022 गुरुवारमहाराणा प्रताप जयंती
03 जून, 2022 शुक्रवारवरद चतुर्थी
05 जून, 2022 रविवारषष्टी , विश्व पर्यावरण दिवस
06 जून, 2022 सोमवारशीतला षष्टी
08 जून, 2022 बुधवारदुर्गाष्टमी व्रत , धूमावती जयंती , वृषभ व्रत
09 जून, 2022 बृहस्पतिवारमहेश नवमी
10 जून, 2022 शुक्रवारगंगा दशहरा , निर्जला एकादशी
11 जून, 2022 शनिवारगायत्री जयंती, गौण निर्जला एकादशी, वैष्णव निर्जला एकादशी, रामलक्ष्म्ण द्वादशी
12 जून, 2022  रविवारप्रदोष व्रत
14 जून, 2022 मंगलवारदेव स्नान पूर्णिमा, सत्य व्रत, वट सावित्री पूर्णिमा, सत्य व्रत, पूर्णिमा व्रत, कबीर जयंती, पूर्णिमा
15 जून, 2022  बुधवारमिथुन संक्रांति
17 जून, 2022 शुक्रवारसंकष्टी गणेश चतुर्थी
19 जून, 2022 रविवारपितृ दिवस
21 जून, 2022 मंगलवारकालाष्टमी
24 जून, 2022 शुक्रवारयोगिनी एकादशी
26 जून, 2022 रविवारप्रदोष व्रत
27 जून, 2022 सोमवाररोहिणी व्रत , मास शिवरात्रि
29 जून, 2022 बुधवारअमावस्या
30 जून, 2022 गुरुवारगुप्त नवरात्र प्रारंभ , चंद्र दर्शन

जून महीने में पड़ने वाले ग्रहण और होने वाले गोचर

ग्रहण और गोचर की बात करें तो जून के महीने में 03 महत्वपूर्ण ग्रहों का गोचर होने वाले है और साथ ही दो ग्रहों की स्थिति में परिवर्तन होने वाला है। आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं:

गोचर के बाद बात करें ग्रहण की तो, जून 2022 महीने में कोई भी ग्रहण नहीं लगने वाला है। 

जून 2022 महीने के लिए शेयर मार्केट भविष्यवाणी

शेयर बाजार भविष्यफल 2022 के अनुसार जून महीने की शुरुआत में मेष राशि में राहु और शुक्र की युति होगी जिसकी वजह से कीमती रत्न, सोने और चांदी के भाव में गिरावट दर्ज की जा सकती है। खाद्य उद्योग जैसे कि गुड़, चीनी और खाद्य तेलों (एग्रोटेक फूड्स, एवीटी नेचुरल प्रोडक्ट्स, अनिक इंडस्ट्रीज) की कीमतों में तेजी देखी जा सकती है। साथ ही इस दौरान कच्चे तेल कंपनियों की मांग में भी वृद्धि होने की संभावना है।

03 जून 2022 को बुध मार्गी हो जाएंगे जिसकी वजह से रिफाइनरी (आईओसी, बीपीसीएल) और कच्चे तेल की कंपनियों की मांग बनी रह सकती है। 2022 स्टॉक मार्केट भविष्यफल के अनुसार इस अवधि के दौरान बैंकिंग, आईटी और फार्मास्युटिकल क्षेत्र में भी वृद्धि देखे जाने की संभावना है।

सूर्य 15 जून 2022 को मिथुन राशि में गोचर करेगा और यूटिलिटी यानी कि उपयोगिता क्षेत्र को प्रभावित करेगा। इस दौरान इस क्षेत्र की कंपनियों (रिलायंस पावर, केपीआई ग्लोबल, कर्मा एनर्जी) की कीमतों में संभावित वृद्धि देखने को मिल सकती है। 18 जून को शुक्र वृष राशि में गोचर करेगा जिसकी वजह से सोने, चांदी और कीमती धातुओं की कीमतें स्थिर हो सकती हैं। इस अवधि में शेयर बाजार में मामूली उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है लेकिन कोई बड़ी उछाल या गिरावट इस दौरान देखे जाने की संभावना नहीं है।

मंगल 27 जून 2022 को मेष राशि में गोचर करेगा, जिससे महीने के अंतिम सप्ताह के दौरान अचल संपत्ति, बीमा और स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र की मांग में गिरावट आने की आशंका है।

कुंडली में राजयोग कबसे? राजयोग रिपोर्ट से जानें जवाब

जून 2022 महीने में पड़ने वाले कुछ मशहूर सितारों का जन्मदिन

01 जून: आर माधवन, पूजा गौर 

02 जून: इलायराजा, सोनाक्षी सिन्हा 

03 जून: हर्षाली मल्होत्रा 

04 जून: अशोक सर्राफ़ 

05 जून: विजय राज, अमित साँध 

06 जून: नेहा कक्कड़ 

07 जून: एकता कपूर, अमृता राव 

08 जून: डिम्पल कपाड़िया, शिल्पा शेट्टी 

09 जून: सोनम कपूर, करण वाही  

10 जून: मिका सिंह, सुरेश मेनन 

11 जून: राजकुमार कनोजिया 

12 जून: प्राची देसाई, ज़ुबिन नौटियाल 

13 जून: दिशा पाटनी 

14 जून: किरण खेर, शेखर सुमन 

15 जून: शरत कटारिया  

16 जून: मिथुन चक्रवर्ती 

17 जून: लिजा हेडन, निशिकांत कामत 

18 जून: सारा अर्जुन 

19 जून: आशीष विधार्थी  

20 जून: नीतू चंद्रा 

21 जून: शिव पंडित, मुक्ति मोहन 

22 जून: बनिता सिंधु, अनुभव सिन्हा 

23 जून: राज बब्बर 

25 जून: करिश्मा कपूर, आफताब शिवदासनी 

26 जून: अर्जुन कपूर 

27 जून: परम्ब्रत चट्टर्जी  

28 जून: विशाल दादलानी 

29 जून: उपासना सिंह 

यदि आप अपने फेवरेट सितारे की कुंडली देखकर उनके भविष्य के बारे में कुछ भी जानना चाहते हैं तो आप यहाँ क्लिक कर सकते हैं।

एस्ट्रोसेज की तरफ से इन सभी सितारों को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं।

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें

सभी बारह राशियों का मासिक राशिफल 

अब जानते हैं सभी बारह राशियों के जातकों के लिए यह महीना क्या कुछ लेकर आने वाला है

यह भविष्यफल चंद्र राशि पर आधारित है। अपनी चंद्र राशि जानने के लिए क्लिक करें:
चंद्र राशि कैलकुलेटर

मेष राशि 

मेष राशि के जातकों के लिए जून का महीना हर क्षेत्र में अच्छा रहने वाला है। दशम भाव के स्वामी शनि के एकादश भाव में होने से कार्यक्षेत्र में…..विस्तार से पढ़ें 

वृषभ राशि 

वृषभ राशि के लिए जून का महीना मिलाजुला रहेगा। पारिवारिक और आर्थिक दृष्टिकोण से यह अच्छा समय साबित होगा। शनि अपनी स्वराशि में होकर आपके लिए…..(विस्तार से पढ़ें) 

मिथुन राशि 

मिथुन राशि के जातकों को जून के महीने में कुछ क्षेत्रों में कामयाबी मिलेगी तो कई मामलों में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। दशम भाव में बृहस्पति और मंगल की युति होने से …..(विस्तार से पढ़ें) 

कर्क राशि 

कर्क राशि के जातकों के लिए यह महीना चुनौतियों भरा रहेगा। दशम भाव में राहु और शुक्र की उपस्थिति होने से नौकरी…..(विस्तार से पढ़ें)

सिंह राशि 

सिंह राशि के जातकों के लिए यह महीना मिलाजुला रहने वाला है। कई क्षेत्रों में सफलता मिलेगी तो कुछ क्षेत्रों में परेशानी का सामना कर पड़ सकता है। दशम भाव में सूर्य और बुध की युति होने से …..(विस्तार से पढ़ें) 

कन्या राशि 

कन्या राशि के लिए यह महीना मिलाजुला रहेगा। दशम भाव के स्वामी बुध के नवम भाव में सूर्य के साथ स्थित होने से दफ्तर में….(विस्तार से पढ़ें)

तुला राशि 

तुला राशि के लिए यह महीना कई क्षेत्रों में सफलता लेकर आएगा। नौकरी में सफलता के योग हैं। सूर्य के नवम भाव में जाने से भाग्य और कार्यक्षेत्र में …..(विस्तार से पढ़ें) 

वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि के लिए यह महीना कई मामलों में सफलता लेकर आएगा। नौकरी और कारोबार में सफलता मिलेगी। दशम भाव के स्वामी सूर्य के सप्तम भाव में स्थित होने से  …..(विस्तार से पढ़ें) 

धनु राशि 

धनु राशि के जातकों के लिए यह महीना कई क्षेत्रों में खुशखबरी लेकर आएगा तो वहीं कुछ मामलों में परेशानी भी बढ़ेगी। दशम भाव के स्वामी बुध के छठे भाव में सूर्य के साथ स्थित होने से…..(विस्तार से पढ़ें) 

मकर राशि 

मकर राशि के जातकों के लिए यह महीना कुछ परेशानियां लेकर आ सकता है। दशम भाव में केतु की उपस्थिति और शुक्र के साथ राहु की पूर्ण दृष्टि होने से नौकरीपेशा लोगों को…..(विस्तार से पढ़ें) 

कुंभ राशि 

कुंभ राशि के जातकों के लिए यह महीना सफलता लेकर आने वाला है। जातकों के लिए नौकरी में…..(विस्तार से पढ़ें) 

मीन राशि 

मीन राशि के लिए यह महीना नया जोश लेकर आ सकता है। राशि में बृहस्पति और मंगल की उपस्थिति से नौकरी में…...(विस्तार से पढ़ें) 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.