जुलाई मासिक राशिफल: इस महीने 6 राशियों के जीवन में आएगी हर खुशियाँ- माँ लक्ष्मी भरेंगी तिजोरी!

जुलाई मासिक राशिफल 2024: जुलाई मासिक राशिफल विशेष ब्लॉग में हम जानेंगे अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार साल के सातवें महीने से जुड़ी ढेरों महत्वपूर्ण और जानने योग्य बातें। साथ ही जानेंगे इस महीने कौन-कौन से व्रत और त्योहार किस दिन मनाए जाएंगे। इस महीने कौन-कौन से ग्रहों का गोचर होने वाला है और क्या इस महीने में कोई ग्रहण लगेगा। इन सभी महत्वपूर्ण बातों की जानकारी आपको इस विशेष राशिफल ब्लॉग के माध्यम से हम प्रदान करेंगे।

बात करें हिंदू माह की तो जुलाई के महीने में हिंदू कैलेंडर के दो बेहद ही पावन महीने श्रावण और आषाढ़ के महीने पड़ने वाले हैं।

अधिक जानकारी: इस वर्ष जहां आषाढ़ का महीना 23 जून से 21 जुलाई तक रहने वाला है, वहीं इसके बाद श्रावण का महीना शुरू हो जाएगा जो 22 जुलाई से 19 अगस्त तक रहेगा। 

ये दोनों ही महीने हिन्दू धर्म में बेहद ही शुभ और पावन माने गए हैं। जहां आषाढ़ के महीने में माँ दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है, वहीं सावन का महीना देवों के देव महादेव को समर्पित माना गया है। 

जुलाई 2024 का हिन्दू पंचांग 

बात करें जुलाई महीने के हिंदू पंचांग के अनुसार गणना की तो जुलाई का यह महीना जब 1 तारीख से से प्रारंभ होगा तब इस दिन दशमी तिथि रहने वाली है, अश्विनी नक्षत्र रहेगा, कृष्ण पक्ष रहेगा, और आषाढ़ माह रहेगा। इसके बाद 31 जुलाई से जब इस माह का समापन होगा तब इस दिन बुधवार का दिन रहेगा, एकादशी की तिथि रहेगी, रोहिणी नक्षत्र रहेगा, कृष्ण पक्ष होगा और श्रावण माह होने वाला है।

जुलाई में रहेंगे आषाढ़ और श्रावण के महीने 

आषाढ़ के माह का हिंदू धर्म में विशेष महत्व बताया गया है। आषाढ़ माह की देवशयनी एकादशी से ही भगवान विष्णु चार महीने की अपनी योग निद्रा में चले जाते हैं और इस दौरान पृथ्वी का सारा कार्य भार भगवान शिव संभालते हैं। ऐसे में इस महीने भगवान विष्णु के साथ-साथ महादेव की पूजा का भी विशेष महत्व माना जाता है। कुछ लोग आषाढ़ के महीने में मांगलिक कार्य नहीं करते हैं। इसके अलावा आषाढ़ के महीने को और भी ज्यादा खास बनाते हैं इस महीने पड़ने वाले ढेरों व्रत और त्योहार जैसे कि आषाढ़ के महीने में ही जगन्नाथ रथ यात्रा निकलती है, देवशयनी एकादशी आषाढ़ के महीने में पड़ती है, इसके अलावा आषाढ़ माह में ही गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है। 

इसके अलावा ज्योतिष के जानकार मानते हैं कि, आषाढ़ के महीने में अगर विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ किया जाए तो इससे व्यक्ति के जीवन में पुण्य फलों की प्राप्ति होती है। देवशयनी का एकादशी का व्रत किया जाए तो इससे व्यक्ति को सुख वैभव में वृद्धि होती है और पारिवारिक क्लेश खत्म होते हैं। इसके अलावा कई ज्योतिषी ऐसा भी मानते हैं कि आषाढ़ का महीना विशेष तौर पर मिथुन राशि के जातकों के लिए बेहद खास होता है। दरअसल आषाढ़ के महीने में सूर्य मिथुन राशि में रहते हैं और इसलिए मिथुन राशि के जातकों को मेहनत से किए गए कर्म का फल कई गुना मिलता है। आषाढ़ के महीने में भगवान सूर्य देव की पूजा का भी इसलिए विशेष महत्व बताया गया है। विशेष तौर पर जिन लोगों को स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानी हो या लंबे समय से बीमारी जिनके जीवन में चल रही हो उन्हें आषाढ़ के महीने में सूर्य देव की पूजा और स्नान के बाद सूर्य देव को अर्घ्य चढ़ाने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आषाढ़ के महीने में आषाढ़ नवरात्रि भी मनाई जाती है जब मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा करते हैं। 

अब बात करें सावन के महीने की तो, आषाढ़ के बाद सावन का महीना शुरू हो जाता है। सावन का महीना विशेष तौर पर महादेव को समर्पित है। जब भगवान विष्णु चार महीने की अपनी योग निद्रा में चले जाते हैं तब सृष्टि का पालन महादेव करते हैं। सावन का महीना चातुर्मास का पहला महीना होता है और इस दौरान विशेष रूप से भगवान शिव की पूजा करने से व्यक्ति के जीवन से हर तरह का दुख और कष्ट दूर होता है। पुराणों के अनुसार कहा जाता है मारकंड ऋषि ने लंबी आयु के लिए सावन के महीने में ही घोर तप किया था जिससे उन्हें दीर्घायु का वरदान मिला था। यही वजह है कि सावन के महीने में जो कोई भी भक्त महादेव की पूजा करता है उनके जीवन से सभी कष्ट और परेशानियां दूर हो जाते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं उनके जीवन में सुख, समृद्धि, सफलता आती है, लंबी आयु का वरदान मिलता है, धन-धान्य में वृद्धि होती है, सुखी वैवाहिक जीवन और अच्छा जीवनसाथी मिलता है। 

हालांकि सावन के महीने में अकेले महादेव की नहीं उनके साथ मां गौरी की भी पूजा का विधान बताया गया है। सावन में बहुत से लोग 16 सोमवार का व्रत शुरु करते हैं। इसके अलावा इस महीने का मंगलवार भी विशेष महत्व रखता है। कहा जाता है सावन में मंगलवार का दिन भोलेनाथ की शक्ति अर्थात मां गौरी को समर्पित है। इस दिन माँ से संबन्धित मंगला गौरी व्रत किया जाता है। इस दिन का व्रत करने से विवाहित स्त्रियां अपने पति के सलामती की कामना करती हैं और कुंवारी कन्याएँ अच्छे और मनचाहे वर की प्राप्ति के लिए प्रार्थना करती हैं।

आषाढ़ और श्रावण के महीने के चमत्कारी उपाय 

इसके अलावा कुछ विशेष उपाय बताए गए हैं जिन्हें यदि आप महीनों के अनुरूप करें तो आपके जीवन में सुख समृद्धि के साथ-साथ देवताओं का आशीर्वाद भी बना रहेगा। सबसे पहले बात करें आषाढ़ माह की उपायों की तो, 

  • आषाढ़ के महीने में पूजा पाठ अवश्य करें। इस महीने विशेष रूप से भगवान विष्णु, भगवान शिव, सूर्य देव, मां दुर्गा और हनुमान जी की पूजा करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है।
  • आषाढ़ के महीने में दान आदि करें। आप इस महीने किसी जरूरतमंद या ब्राह्मण को छाता, नमक, अन्न, धन, वस्त्र इत्यादि का दान कर सकते हैं। ऐसा करने से आपके जीवन से सभी समस्याओं का अंत होने लगता है। 
  • यज्ञ हवन आषाढ़ के महीने में यज्ञ हवन का विशेष महत्व बताया गया है। ऐसा करने से जीवन में सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है। साथ ही जीवन की नकारात्मकता आदि दूर होती है। 
  • आषाढ़ के महीने में व्रत और उपवास का भी विशेष महत्व बताया गया है। इस महीने में गुप्त नवरात्रि, योगिनी एकादशी और देवशयनी एकादशी जैसे बड़े और महत्वपूर्ण व्रत किए जाते हैं। ऐसे में अगर आप इस दौरान व्रत आदि करते हैं तो आपके जीवन में सुख एवं समृद्धि की प्राप्ति होती है। 

बात करें सावन माह के उपायों की तो, 

  • सावन के महीने में स्नान ध्यान आदि करें। इसके बाद जल में गंगाजल और काले तिल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। ऐसा करने से आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होगी।
  • रोजाना गाय के कच्चे दूध से भगवान शिव का अभिषेक करें। ऐसा करने से कुंडली में अशुभ ग्रहों का प्रभाव कम होने लगेगा।
  • सावन के महीने में अगर भगवान शिव को गाय के दूध से बनी खीर अर्पित की जाए तो इससे चंद्रमा मजबूत होता है साथ ही किसी भी तरह का मानसिक तनाव व्यक्ति के जीवन से दूर होता है। 
  • अगर आपके जीवन में आर्थिक परेशानियां बनी हुई है तो सावन के महीने में चावल लेकर शिवलिंग पर चढ़ाएँ। ऐसा करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और आपके जीवन से आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं। 
  • सावन के महीने में भांग, धतूरा, बेलपत्र, आदि भगवान शिव को समर्पित करें। ऐसा करने से आय और सौभाग्य में वृद्धि होती है। 
  • साथ ही इस महीने जितना हो सके व्रत उपवास करें। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन की परेशानियां समाप्त होती हैं और व्यक्ति को मनचाहा जीवनसाथी भी मिलता है।

जुलाई 2024 व्रत-त्योहारों की सम्पूर्ण सूची 

अब बात कर लें जुलाई के महीने में पड़ने वाले व्रत और त्योहारों की तो, 

2 जुलाई 2024 मंगलवार मासिक कार्तिगाई, योगिनी एकादशी 

3 जुलाई 2024 बुधवार रोहिणी व्रत, प्रदोष व्रत 

4 जुलाई 2024 बृहस्पतिवार मासिक शिवरात्रि 

5 जुलाई 2024 शुक्रवार दर्श अमावस्या, अन्नवधान, आषाढ़ अमावस्या 

6 जुलाई 2024 शनिवार आषाढ़ नवरात्रि 

7 जुलाई 2024 रविवार जगन्नाथ रथ यात्रा, चंद्र दर्शन 

9 जुलाई 2024 मंगलवार विनायक चतुर्थी 

11 जुलाई 2024 बृहस्पतिवार स्कंद षष्ठी 

14 जुलाई 2024 मासिक दुर्गा अष्टमी 

16 जुलाई 2024 मंगलवार कर्क संक्रांति 

17 जुलाई 2024 बुधवार गौरी व्रत प्रारंभ, देवशयनी एकादशी 

18 जुलाई 2024 गुरुवार वासुदेव द्वादशी, प्रदोष व्रत 

19 जुलाई 2024 शुक्रवार जया पार्वती व्रत प्रारंभ 

20 जुलाई 2024 शनिवार कोकिला व्रत, आषाढ़ चौमासी चौदस 

21 जुलाई 2024 रविवार गुरु पूर्णिमा, व्यास पूजा, गौरी व्रत समाप्त, आषाढ़ पूर्णिमा व्रत, अन्नवाधान 

22 जुलाई 2024 सोमवार श्रावण प्रारंभ 

22 जुलाई 2022 सोमवार पहला श्रावण सोमवार व्रत ईष्टि 

23 जुलाई 2024 मंगलवार पहला मंगला गौरी व्रत 

24 जुलाई 2024 बुधवार जय पार्वती व्रत समाप्त, गजानन संकष्टी चतुर्थी 

27 जुलाई 2024 शनिवार कालाष्टमी, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी 

29 जुलाई 2024 सोमवार द्वितीय श्रावण सोमवार व्रत, मासिक कार्तिगाई 

30 जुलाई 2024 मंगलवार द्वितीय मंगला गौरी व्रत 

31 जुलाई 2024 बुधवार रोहिणी व्रत, कामिका एकादशी

आज कौन सा त्यौहार है- जानने के लिए यहाँ क्लिक करें

जुलाई 2024- ग्रहण-गोचर की विस्तृत जानकारी

बात करें ग्रहण और गोचर की तो ज्योतिष की दुनिया में ग्रहण और गोचर का विशेष महत्व माना जाता है। इन्हीं के आधार पर भविष्य का आकलन किया जाता है। ऐसे में यह बेहद आवश्यक हो जाता है यह जानना कि कौन सा ग्रह कब कहां गोचर करने वाला है, कब नक्षत्र परिवर्तन करने वाला है, आदि और साथ ही ग्रहण का ज्ञान भी होना इसलिए आवश्यक होता है। 

अब बात करें जुलाई के महीने में कब कौन सा ग्रहण और गोचर लगने वाला है तो, 

जुलाई के महीने में कुल छह गोचर होने वाले हैं जिनमें से पहला होगा शुक्र का कर्क राशि में गोचर जो 7 जुलाई को होगा। दूसरा परिवर्तन होगा शुक्र का ही कर्क राशि में जब शुक्र कर्क राशि में उदित होंगे। यह 11 जुलाई को होगा। इसके बाद 12 जुलाई को मंगल का वृषभ राशि में गोचर हो जाएगा। 16 तारीख को सूर्य का कर्क राशि में गोचर होगा। 19 जुलाई को बुध का सिंह राशि में गोचर हो जाएगा और इस महीने के आखिरी दिन अर्थात 31 जुलाई को शुक्र का सिंह राशि में गोचर जाएगा। इन सभी गोचर का अपने जीवन पर विस्तृत प्रभाव जानने के लिए आप दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं 

आज का गोचर

इसके अलावा बात करें ग्रहण की तो जुलाई के इस महीने में कोई भी ग्रहण नहीं लगेगा।

जुलाई 2024- शेयर बाज़ार की रिपोर्ट 

अपने इस स्पेशल अंक में हम अपने रीडर्स के लिए शेयर बाजार की रिपोर्ट भी लेकर आते हैं जिसके माध्यम से आप जान पाएंगे कि जुलाई के महीने में शेयर बाजार का क्या हाल रहने वाला है। बात करें इस महीने की शेयर बाजार भविष्यवाणी की तो, जुलाई के महीने की शुरुआत सोमवार के दिन से होने जा रही है और इस महीने आषाढ़ अमानत और सूर्य संक्रांति साथ ही आषाढ़ पुर्णिमांत रहने वाले हैं। इस महीने शेयर बाजार में दो तरफा रुख देखने को मिलेगा जहां एक तरफ वूलन उद्योग, टेक्सटाइल, बैंकिंग सेक्टर, सीमेंट इंडस्ट्री, कोल इंडस्ट्री, आयात निर्यात, हीरा उद्योग, पेट्रोलियम, बैंकिंग टेक्सटाइल में निवेश करने के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। वहीं इस महीने की 1 तारीख, 5 तारीख, 8 तारीख, 9 तारीख, 13 तारीख, 14 तारीख, 22 तारीख, 23 तारीख और 31 तारीख को बाजार में मंदिर रहेगी। आप शेयर बाजार भविष्यवाणी विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक करें

जुलाई 2024- मशहूर सितारों के जन्मदिन की जानकारी 

अब बात करें जुलाई के महीने में पड़ने वाले मशहूर सितारों के जन्मदिन की तो, 

1 जुलाई उस्ताद रशीद खान, मोहम्मद इरफान 

2 जुलाई पवन मल्होत्रा 

3 जुलाई तिगमांशु धूलिया 

4 जुलाई तोशि साबरी, नीना गुप्ता 

5 जुलाई जायद खान, राकेश झुनझुनवाला 

6 जुलाई सिल्वेस्टर स्टेलोन, रणवीर सिंह 

7 जुलाई कैलाश खेर, मनजोत सिंह, महेंद्र सिंह धोनी 

8 जुलाई रेवती, नीतू सिंह 

9 जुलाई गुरुदत्त 

10 जुलाई आलोक नाथ, राघव जुयाल 

12 जुलाई परवीन डबास, एवेलिन शर्मा 

14 जुलाई मधु सप्रे 

15 जुलाई पूजा राठी 

16 जुलाई कैटरीना कैफ, आमना शरीफ 

17 जुलाई रवि किशन, जरीना वहाब 

18 जुलाई प्रियंका चोपड़ा, भूमि पेडणेकर 

19 जुलाई श्रीजीता दे 

20 जुलाई नसीरुद्दीन शाह, ग्रेसी सिंह 

21 जुलाई निवेदिता भट्टाचार्य 

22 जुलाई विशाल मल्होत्रा, अरमान मलिक 

23 जुलाई हिमेश रेशमिया, सूर्या शिवकुमार 

24 जुलाई राघव सचार 

25 जुलाई सौरभ के राय, कश्मीरा ईरानी 

26 जुलाई मेघा गोडसे, जुगल हंसराज 

27 जुलाई विनय पाठक, राहुल बोस 

28 जुलाई धनुष, आयशा जुल्का 

29 जुलाई संजय दत्त, अनूप जलोटा 

30 जुलाई सोनू सूद, सोनू निगम 

31 जुलाई अनुज सक्सेना, मास्टर सलीम, कियारा आडवाणी

जुलाई 2024- सभी बारह राशियों की विस्तृत जानकारी 

यह भविष्यफल चंद्र राशि पर आधारित है। अपनी चंद्र राशि जानने के लिए क्लिक करें:
चंद्र राशि कैलकुलेटर

मेष राशि 

जुलाई मासिक राशिफल 2024 के अनुसार, जुलाई का महीना मेष राशि के जातकों के लिए मिले-जुले परिणाम…..विस्तार से पढ़ें 

वृषभ राशि 

जुलाई मासिक राशिफल 2024 के अनुसार, यह महीना वृषभ राशि के जातकों के लिए …..(विस्तार से पढ़ें) 

मिथुन राशि 

जुलाई मासिक राशिफल 2024 के अनुसार, यह महीना आपके लिए कई मामलों में अनुकूल परिणाम …..(विस्तार से पढ़ें) 

कर्क राशि 

जुलाई मासिक राशिफल 2024 के अनुसार, यह महीना कर्क राशि के जातकों के लिए …..(विस्तार से पढ़ें)

सिंह राशि 

जुलाई मासिक राशिफल 2024 के अनुसार, यह महीना आपके लिए वैसे तो बहुत सारी…..(विस्तार से पढ़ें) 

कन्या राशि 

कन्या राशि में जन्मे जातकों के लिए यह महीना फलदायक रहने वाला है। इस महीने शनि छठे भाव में और मंगल….(विस्तार से पढ़ें)

तुला राशि 

जुलाई मासिक राशिफल 2024 के अनुसार, तुला राशि में जन्मे जातकों के लिए यह महीना मध्यम रूप से…..(विस्तार से पढ़ें) 

वृश्चिक राशि 

जुलाई मासिक राशिफल 2024 के अनुसार, यह महीना वृश्चिक राशि के जातकों के लिए …..(विस्तार से पढ़ें) 

धनु राशि 

यह महीना धनु राशि का जातकों के लिए मध्यम रूप से खलनायक रहने की संभावना है। आपको जीवन…..(विस्तार से पढ़ें) 

मकर राशि 

यह महीना मकर राशि में जन्म लेने वाले जातकों के लिए कुछ हद तक अनुकूल रहने की…..(विस्तार से पढ़ें) 

कुंभ राशि 

जुलाई मासिक राशिफल 2024 के अनुसार, कुंभ राशि में जन्मे जातकों के लिए यह महीना माध्यम …..(विस्तार से पढ़ें) 

मीन राशि 

जुलाई मासिक राशिफल 2024 भविष्यवाणी करता है कि यह महीना मीन राशि के जातकों के लिए मध्यम…...(विस्तार से पढ़ें) 

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

प्रश्न 1: जुलाई के महीने में कौन से हिन्दू माह आते हैं?

उत्तर: जुलाई में आषाढ़ और श्रावण के महीने आते हैं।

प्रश्न 2: जुलाई 2024 में आषाढ़ नवरात्रि कब से है?

उत्तर: 6 जुलाई 2024 से आषाढ़ नवरात्रि प्रारम्भ हो जाएगी। 

प्रश्न 3: 2024 में सावन सोमवार कब से हैं?

उत्तर: 22 जुलाई 2024 से सोमवार श्रावण प्रारंभ हो जाएगा। 

प्रश्न 4: श्रावण माह और आषाढ़ माह में किन देवताओं की पूजा की जाती है। 

उत्तर: श्रावण के महीने में भगवान शिव और माँ गौरी की पूजा की जाती है और आषाढ़ माह में भगवान विष्णु की पूजा का महत्व बताया गया है। 

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.