14 सालों बाद इस शुभ योग में मनाई जाएगी हरतालिका तीज, इस विधि से करें पूजा

हिंदू धर्म में मनाए जाने वाले तीन तीज त्योहारों में से एक है हरतालिका तीज का त्यौहार। इसके अलावा जो अन्य दो तीज होती हैं वह होती हैं हरियाली तीज और कजरी तीज। हरतालिका तीज का त्योहार भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। हिंदू महिलाओं के लिए यह त्यौहार बेहद ही महत्व रखता है और मुख्य रूप से इसे भारत और नेपाल के उत्तरी राज्यों में मनाए जाने की परंपरा है। हरतालिका तीज का व्रत देवी पार्वती और भगवान शिव के शुभमिलन को समर्पित माना गया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is vedic-gif.gif

इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत (बिना पानी के उपवास) रखती हैं। कहा जाता है कि देवी पार्वती ने महादेव को अपने पति के रूप में पाने के लिए यह व्रत सबसे पहले किया था। यह तीज त्योहार एक अन्य लोकप्रिय भारतीय त्योहार- करवा चौथ के समान ही जाना जाता है।

एस्ट्रोसेज के इस हरतालिका तीज विशेष ब्लॉग में हम आपको हरतालिका तीज 2021 (Hartalika Teej 2021) के शुभ मुहूर्त के साथ-साथ, इस दिन बनने वाले योग, पूजा अनुष्ठान, राशिनुसार उपाय और इस पवित्र अवसर पर पाठ करने के मंत्रों के बारे में हर छोटी-बड़ी जानकारी प्रदान करेंगे।

विद्वान ज्योतिषियों से फोन पर बात करें और हरतालिका तीज व्रत के बारे में विस्तार से जानें

आगे बढ़ने से पहले जान लेते हैं हरतालिका तीज का इस वर्ष शुभ मुहूर्त क्या है।

2021 में हरतालिका तीज कब है?

इस बार हरतालिका तीज 9 सितंबर 2021, गुरुवार को मनाई जाएगी।

प्रातःकाल मुहूर्त06:02:45 से 08:32:59 तक
अवधि2 घंटे 30 मिनट
प्रदोष काल मुहूर्त18:33:58 से 20:51:49 तक

ऊपर दिया गया समय दिल्ली के लिए मान्य है। अपने शहर के लिए शुभ मुहूर्त आप यहाँ क्लिक करके जान सकते हैं।

हरतालिका तीज पर 14 साल बाद बन रहा है यह शुभ योग

हरतालिका तीज व्रत को सुहागिन महिलाओं के लिए सबसे खास और महत्वपूर्ण व्रत माना जाता है। इसके अलावा यह व्रत सबसे कठिन भी होता है। इस वर्ष जो बात हरतालिका तीज व्रत को और भी ज्यादा खास बना रही है वह है 14 साल बाद इस दिन बन रहा रवि योग।

इस वर्ष चित्रा नक्षत्र के कारण हरतालिका तीज पर रवि योग बन रहा है जो कि 9 सितंबर को दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से शुरू होकर 10 सितंबर को 12:00 बज कर 57 मिनट तक रहने वाला है। यानी कि हरतालिका व्रत की पूजा इस वर्ष रवि योग में की जाएगी।

ज्योतिष में रवि योग का महत्व: ज्योतिष में सर्वार्थ सिद्धि योग की तरह रवि योग को बेहद शुभ और लाभदायक योग माना जाता है। कहते हैं जिन व्यक्तियों की कुंडली में रवि योग होता है उनके जीवन से अनेकों अशुभ योग दूर होने लगते हैं। इसके अलावा क्योंकि रवि योग का सीधा संबंध सूर्य से होता है इस वजह से भी रवियोग को बेहद ही प्रभावशाली माना जाता है। सबसे अहम बात यह होती है कि रवि योग में जो भी काम शुरू किया जाए वह हमेशा पूरे और सफल अवश्य होते हैं। इसके अलावा जो कोई भी अशुभ शक्तियां होती हैं वह रवि योग के प्रभाव से पूरी तरह से खत्म हो जाती हैं।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

हरतालिका तीज 2021: उत्सव और महत्व

हरतालिका तीज व्रत के दिन विवाहित महिलाएं और अविवाहित लड़कियां सुखी वैवाहिक जीवन और मनचाहे साथी की प्राप्ति के लिए इस कठिन व्रत को रखती हैं। हरतालिका तीज का व्रत देशभर में कई महिलाएं निर्जला रखती हैं। जैसा की हरियाली तीज और कजरी तीज के दिन महिलाएं अपने माता-पिता के घर यानी अपने मायके जाती हैं वहीं इसके विपरीत हरतालिका तीज पर महिलाएं इस त्यौहार को मनाने के लिए विशेष तौर पर अपने ससुराल आती हैं। 

इस दिन महिलाएं सुबह जल्दी उठती हैं और स्नान आदि करने के बाद नए कपड़े और गहने आदि पहन कर सजती हैं। इस दिन महिलाएं हाथों में मेहंदी भी लगाती हैं। इसके अलावा व्रत करने वाली महिलाओं को इस दिन उनके ससुराल पक्ष से और मायके से कीमती तोहफे और उपहार भी मिलते हैं जिन्हें संधारा या सिंजारा के नाम से जाना जाता है। विशेष तौर पर इन उपहारों में श्रृंगार का सामान जैसे चूड़ियां, कपड़े, सिंदूर, मेहंदी, और मिठाई इत्यादि होते हैं। इस दिन मुख्य तौर से सिंजारा में घेवर शामिल किया जाता है।

दिलचस्प वीडियो और पोस्ट के लिए एस्ट्रोसेज इंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें! एक नजर आज की खास पोस्ट पर:

हरतालिका तीज 2021: पूजन विधि

  • व्रत करने वाली महिलाओं को इस दिन जल्दी उठकर दैनिक कार्यों से निवृत्त होकर साफ़ और नए कपड़े पहनने चाहिए। 
  • इसके बाद भगवान शिव और देवी पार्वती जिन्हें तीज माता के नाम से भी जाना जाता है की पूजा के लिए पास के मंदिर में जाएं। 
  • इस दिन का व्रत यदि संभव हो तो निर्जला ही करना चाहिए। 
  • मंदिर से लौटने पर अपने पति के चरण स्पर्श करें। 
  • शाम को दोबारा महिलाएं स्नान करें और नवविवाहित दुल्हन की तरह तैयार हो जायें।
  • इस दिन की पूजा करने के लिए भगवान शिव और देवी पार्वती की रेत या मिट्टी से बनाई गई मूर्तियां इस्तेमाल करें। यह मूर्तियां आप बाज़ार से भी खरीद सकते हैं या स्वयं अपने घर में बना भी सकते हैं। 
  • इसके बाद पूजा स्थल पर दीपक जलाएं और देवी-देवताओं को बिल्वपत्र, अगरबत्ती और फूल आदि अर्पित करें। 
  • भोग आदि अर्पित करने के बाद भगवान शिव और देवी पार्वती की प्रसिद्ध हरतालिका तीज कथा पढ़ें। 
  • इस दिन की पूजा महिलाएं मां पार्वती को विभिन्न चीज़ों और सुहाग की चीजें चढ़ाकर और उनसे सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए आशीर्वाद मांग कर समाप्त करती हैं।

हरतालिका तीज की पूजा में अवश्य शामिल करें यह मंत्र

शांति मंत्र

ॐ द्यौः शान्तिरन्तरिक्षं शान्तिः पृथिवी शान्तिरापः शान्तिरोषधयः शान्तिः। वनस्पतयः शान्तिर्विश्वेदेवाः शान्तिर्ब्रह्म शान्तिः सर्वँ  शान्तिः शान्तिरेव शान्तिः सा मा शान्तिरेधि॥ ॐ शान्तिः शान्तिः शान्तिः॥

oṃ dyauḥ śāntirantarikṣaṃ śāntiḥ pṛthivī śāntirāpaḥ śāntiroṣadhayaḥ śāntiḥ। vanaspatayaḥ śāntirviśvedevāḥ śāntirbrahma śāntiḥ sarvaṃ śāntiḥ śāntireva śāntiḥ sā mā śāntiredhi॥ oṃ śāntiḥ śāntiḥ śāntiḥ॥

क्षमा मंत्र

जगन्मातर्मातस्तव चरणसेवा न रचिता न वा दत्तं देवि द्रविणमपि भूयस्तव मया। तथापि त्वं स्नेहं मयि निरुपमं यत्प्रकुरुषे कुपुत्रो जायेत क्वचिदपि कुमाता न भवति॥

jaganmātarmātastava caraṇasevā na racitā na vā dattaṃ devi draviṇamapi bhūyastava mayā। tathāpi tvaṃ snehaṃ mayi nirupamaṃ yatprakuruṣe kuputro jāyeta kva cidapi kumātā na bhavati॥

माँ पार्वती के लिए मंत्र

ओम् उमयेए पर्वतयेए जग्दयेए जगत्प्रथिस्थयेए स्हन्तिरुपयेए स्हिवयेए ब्रह्म रुप्नियेए”

“om umayī parvatayī jagdayī jagatprathisthayī śantirupayī śivayī brahma rupniyī”

भगवान शिव के लिए मंत्र

 “ओम् ह्रयेए महेस्ह्अरयेए स्हम्भवे स्हुल् पद्येए पिनक्ध्रस्हे स्हिवये पस्हुपतये महदेवयअ नमह्”

“om hrayī maheśvarayī śambhave śul padyī pinakdhraśe śivaye paśupataye mahadevayā namah”

आपकी कुंडली में भी है राजयोग? जानिए अपनी  राजयोग रिपोर्ट

हरतालिका तीज पर राशि अनुसार करें ये विशेष उपाय

मेष राशि: इस दिन की पूजा में मेष राशि की महिलाओं को अपने साथ कोई लाल रंग का कपड़ा या रुमाल रखने की सलाह दी जाती है। ऐसा करना आपके लिए शुभ फलदाई साबित होगा। इसके अलावा गाय को मीठी रोटी खिलाएं और जरूरतमंदों की मदद करें।

वृषभ राशि: वृषभ राशि की महिलाएं हरतालिका तीज के दिन यदि बांस या तुलसी का पौधा लगाएं तो ऐसा करना आपके लिए शुभ फलदाई साबित हो सकता है। इसके अलावा बगीचों में जाकर पेड़ पौधों की सेवा करें।

मिथुन राशि: मिथुन राशि की महिलाएं अपने परिवार के बड़े लोगों का आशीर्वाद लें और उनका सम्मान करें। इसके अलावा आप जरूरतमंदों को दवाई का दान करें। ऐसा करने से आपको विशेष लाभ मिलेगा।

कर्क राशि: कर्क राशि की महिलाएं हरतालिका तीज के दिन मुख्यतौर पर वृद्ध और बड़ों की आज्ञा का पालन करें। इसके अलावा इस दिन परिवार की किसी महिला से चावल या चांदी लें और इसे हमेशा अपने पास संभाल कर रखें।

सिंह राशि: सिंह राशि की महिलाएं हरतालिका तीज के दिन विशेष तौर पर अपने मन पर नियंत्रण रखें और शाम के समय जरूरतमंदों को अखरोट और नारियल का दान करें।

कन्या राशि: कन्या राशि की महिलाओं को विशेष तौर पर सलाह दी जाती है कि हरतालिका तीज के दिन किसी पर भी गुस्सा ना करें और किसी को अपशब्द भी ना बोलें। इसके अलावा यदि इस दिन आप काले रुमाल या फिर वस्त्र का दान करती हैं तो इससे आपको शुभ फल की प्राप्ति होगी।

तुला राशि: तुला राशि की महिलाएं हरतालिका तीज के दिन गाय को की रोटी खिलाएं। इसके अलावा इस दिन विशेष तौर पर अपने माता-पिता का सम्मान करें और अपने जीवन साथी के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि की महिलाएं इस दिन किसी ज़रूरतमंद व्यक्ति को मीठी रोटी खिलाएं। किसी से छल कपट ना करें। इसके अलावा रोज सवेरे सबसे पहले शहद का सेवन करना आपके लिए शुभ साबित होगा।

धनु राशि: धनु राशि की महिलाएं गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करें और मुमकिन हो तो किसी को धार्मिक स्थान की यात्रा पर लेकर जायें।

मकर राशि: मकर राशि की महिलाएं हरतालिका तीज के दिन जीव जंतुओं की सेवा करें और गाय और अन्य पशुओं को अन्न का दान करें। साथ ही वाद-विवाद से बचें और किसी के साथ छल कपट भी ना करें।

कुंभ राशि: इस राशि की महिलाएं हमेशा दक्षिण दिशा की तरफ मुंह करके अन्न का दान करें। साथ ही इस दिन भैरव मंदिर में दूध का दान करें।

मीन राशि: मीन राशि की महिलाएं किसी से उधार ना लें। इसके अलावा लोगों का सम्मान करें और बड़े बुजुर्गों के आदेश का पालन करें।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

2 comments

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.