दिसंबर में ग्रहों का गोचर, इन 4 राशियों के लिए बनेगा अभिशाप

ज्‍योतिषीय दृष्टि से दिसंबर का माह बहुत महत्‍वपूर्ण रहने वाला है। इस महीने में कुछ प्रमुख ग्रह अपना स्‍थान परिवर्तन करेंगे। दिसंबर में सूर्य, बुध, मंगल और शुक्र ग्रह का गोचर होगा, वहीं बृहस्‍पति, मंगल की राशि मेष में मार्गी होंगे। ग्रहों के इस स्‍थान परिवर्तन से राशिचक्र की 12 राशियां प्रभावित होंगी लेकिन इनमें से चार राशियां ऐसी हैं जिन्‍हें ग्रहों के इस बदलाव के कारण कष्‍ट सहना पड़ सकता है। साल 2023 के आखिरी माह दिसंबर में ग्रहों के स्‍थान परिवर्तन का प्रभाव इन राशियों पर वर्ष 2024 में देखने को मिलेगा।

एस्‍ट्रोसेज के इस विशेष ब्‍लॉग में आप उन चार राशियों के बारे में जान सकते हैं जिनके लिए दिसंबर में होने वाले ग्रहों का गोचर अशुभ हो सकता है।

आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल? विद्वान ज्योतिषियों से जानें इसका जवाब

दिसंबर में ग्रहों के गोचर की जानकारी

दिसंबर में देवताओं के गुरु बृहस्‍पति 31 दिसंबर को मंगल की राशि मेष में मार्गी होंगे जबकि सूर्य देव धनु राशि में प्रवेश करेंगे और मंगल भी धनु राशि में ही आएंगे। इस तरह धनु राशि में त्रिग्रही योग बन रहा है और बुध एवं सूर्य देव के धनु राशि में उपस्थित रहने से बुधादित्‍य राजयोग का निर्माण हो रहा है। वैदिक ज्‍योतिष के अनुसार धनु राशि में सूर्य और मंगल ग्रह के एकसाथ उपस्थित होने से आदित्‍य मंगल राजयोग का निर्माण हो रहा है।

क्‍या होता है बुधादित्‍य योग

जन्‍मकुंडली के एक ही भाव में सूर्य और बुध की युति होने पर बुधादित्‍य योग बनता है। यह योग सफलता, प्रतिष्‍ठा और आर्थिक संपन्‍नता का कारक है। बुधादित्‍य योग व्‍यक्‍ति को शाही सुख प्रदान करता है। इस योग में व्‍यक्‍ति बुद्धिमान बनता है और अपने पेशे में सफलता प्राप्‍त करता है। समाज में उसका मान-सम्‍मान बढ़ता है और वह ऊर्जा से भरपूर रहता है। ये जातक मानसिक रूप से मज़बूत होते हैं।

वर्ष 2024 में कैसा रहेगा आपका स्वास्थ्य? स्वास्थ्य राशिफल 2024 से जानें जवाब

दिसंबर ग्रह गोचर: इन राशियों को मिलेगा कष्‍ट

कर्क राशि

साल के आखिरी महीने में शनि देव सूर्य ग्रह पर अपनी विशेष दृष्टि रखने वाले हैं और इसका सीधा प्रभाव पड़ेगा कर्क राशि पर। कर्क राशि वाले व्‍यापारियों को अपने काम में मुश्किलों और रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। आपके साथ ऐसा भी हाे सकता है, जब आपको अपने व्‍यापार में न तो कोई मुनाफा हो पाए और न ही नुकसान उठाना पड़े। इस समय कर्क राशि के लोगों को अपने जीवन में कई तरह की परेशानियां भी देखनी पड़ सकती हैं। इस समयावधि में आपको अपनी सेहत को लेकर अधिक सावधान रहने की जरूरत है। पारिवारिक माहौल भी कुछ ज्‍यादा अच्‍छा नहीं रहने वाला है। परिवार के सदस्‍यों के बीच अनबन होने की आशंका है। अपने क्षेत्र या समाज के प्रतिष्ठित लोगों से आपके संपर्क बनेंगे।

कर्क राशिफल 2024

कन्‍या राशि

दिसंबर में ग्रहों का स्‍थान परिवर्तन कन्‍या राशि के लोगों के परिवार को तहस-नहस कर सकता हैंं। आपके परिवार के सदस्‍यों के बीच दूरियां आने के संकेत हैं। व्‍यापारियों के सामने मुश्किल चुनौतियों के आने की भी संभावना है। बिज़नेस में मुश्किल परिस्थितियों से निपटना आपके लिए बिल्‍कुल भी आसान नहीं रहने वाला है। पति-पत्‍नी के बीच भी क्‍लेश हो सकता है और इनके रिश्‍ते में दूरियां आ सकती हैं। आप कहीं यात्रा पर जा सकते हैं जिसमें आपका काफी खर्चा हो सकता है। आप अपने बजट से बाहर जाकर खर्चा कर सकते हैं।

कन्‍या राशिफल 2024

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों को ग्रहों के स्‍थान परिवर्तन के कारण आर्थिक समस्‍याएं देखनी पड़ सकती हैं। इसके साथ ही कार्यक्षेत्र में आपकी कार्यक्षमता भी घट सकती है। आप पूरी तरह से काम में मन नहीं लगा पाएंगे और आपके ऊपर काम का दबाव भी बढ़ सकता है। इस वजह से आप अपने करियर को लेकर थोड़ा असंतुष्‍ट महसूस कर सकते हैं। इस समय आप भागदौड़ में ही लगे रहेंगे और आराम करने के लिए आपको कम ही समय मिल पाएगा। आपको इस समयावधि में अपने आसपास के किसी भी व्‍यक्‍ति से बहस करने से बचना चाहिए। अगर आपने पहले से कोई योजना बनाकर रखी है, तो उसमें आपके पूरी तरह से सफल होने की संभावना कम ही है।

वृश्चिक राशिफल 2024

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

मीन राशि

मीन राशि वाले नौकरीपेशा जातकों और व्‍यापारियों, दोनों के लिए ही यह समय मुश्किलों से भरा रहने वाला है। आपको इस समय कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आपके सामने कई मुश्किलें आएंगी लेकिन अच्‍छी बात यह है कि आप इन मुश्किलों का हल निकालने में भी सक्षम और सफल रहेंगे। परिवार के बड़े-बुजुर्गों या माता-पिता से आपकी अनबन हो सकती है। किसी बात को लेकर परिवार के सदस्‍यों से आपके वैचारिक मतभेद होने की भी संभावना है। आपसे इस समय कुछ गलतियां होने की भी आशंका है और इन गलतियों की वजह से आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

मीन राशिफल 2024

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.