31 March 2021 – जन्मदिन के अनुसार भविष्य

जन्मदिन के अनुसार भविष्य – ज्योतिष के क्षेत्र में अंक ज्योतिष हमारी जन्म तारीख के अनुसार हमारे जीवन के बारे में बहुत कुछ बताता है, क्योंकि हर व्यक्ति किसी न किसी अंक से जुड़ा होता है और यही अंक विभिन्न ग्रहों से संबंधित होते हैं। 

जिस व्यक्ति का जो मुख्य अंक होता है, उसी अंक के स्वामी ग्रह के आधार पर जीवन में कई प्रकार की अच्छी और बुरी घटनाओं का पता चल सकता है। वास्तव में यही अंक आपके जीवन पर विभिन्न रूपों में प्रभाव डाल सकते हैं। इसी को ध्यान में रखकर हमने आपके लिए तैयार किया है जन्मदिन के अनुसार भविष्य, जिसमें आप अपने जन्मदिन के आधार पर (astrology by date of birth) अपना भाग्य जान सकते हैं। हमारे अंक ज्योतिषाचार्य आचार्य मृगांक की कलम से आज जन्म लेने वाले लोगों का भविष्य!

आज जन्म लेने वाले लोगों का भविष्य 

वे सभी लोग जो किसी भी वर्ष अथवा महीने की 31 तारीख को जन्मे हैं, उनका मूलांक 4 है। यह अंक राहु ग्रह के अधीन माना जाता है। राहु के प्रभाव के कारण इस अंक से संबंधित लोग रहस्यमयी प्रवृति के होते हैं। आइए जानते हैं आज की तारीख (horoscope by date of birth) को जन्मे लोगों का जन्मदिन के अनुसार भविष्य:

मार्च महीने में जन्म लेने वालों का भविष्यफल

आपका जन्म मार्च महीने के अंतर्गत हुआ है। इससे पता लगता है कि आप देखने में बहुत ही आकर्षक व्यक्तित्व के स्वामी होते हैं। आप खूबसूरत भी होते हैं और लोगों को लुभाने में सक्षम रहते हैं। हालांकि आपका स्वभाव थोड़ा शर्मीला हो सकता है और इसलिए किसी के साथ घुलने मिलने में आपको ज्यादा समय लग जाता है। आपके अंदर दया की भावना होती है और आप सच बोलना पसंद करते हैं। आप शांतिप्रिय भी होते हैं और लोगों के साथ हर समस्या का समाधान बातचीत से ही निकालने की कोशिश करते हैं।

आपकी सबसे अच्छी बात यह है कि आप दूसरों की परेशानियों को समझना चाहते हैं और उन्हें समझने में कामयाब होते हैं लेकिन दूसरी तरफ आप बहुत गुस्से वाले भी हो सकते हैं। आपको गुस्सा बहुत तेजी से आता है। आप अपनी भावनाओं और इमोशंस को छुपा कर रखना ज्यादा पसंद करते हैं और इसलिए आपके मन की बात को जान पाना बहुत मुश्किल हो जाता है और जब कोई आप को नहीं समझ पाता तो आपको बुरा समझने लगता है। यही वजह है कि कई बार लोग आपको विश्वास के काबिल नहीं समझ पाते हैं। आप जीवन में सतर्क और चौकन्ने होते हैं और अपनी तरफ से ही किसी के बारे में कोई राय कायम कर लेते हैं जिसे बदलना स्वयं आपके लिए भी मुश्किल हो जाता है। कई बार आप की संगति गलत लोगों के साथ हो सकती है।

जानें आपके लिए क्या शुभ होगा 

  • शुभ दिन – रविवार, सोमवार, बुधवार तथा शनिवार  
  • शुभ अंक – 4, 5, 6, 8
  • शुभ रंग – नीला, खाकी, भूरा तथा सलेटी

आपका व्यक्तित्व

31 मार्च को जन्म लेने के कारण ज्योतिष के अनुसार आप का राशिफल (horoscope by date of birth) इस बात की ओर संकेत करता है कि, अपनी बातों को लोगों के सामने सही तरीके से रखने का गुण आपमें विद्यमान होता है। सामाजिक स्तर पर आप अपनी अलग सोच से लोगों को आकर्षित करते हैं, आपको बने-बनाए नियम पसंद नहीं होते। आप अचानक से निर्णय लेकर कई बार लोगों को चकित कर सकते हैं। दोस्तों के बीच आपकी अच्छी पहचान होती है। आपके कई दोस्त हो सकते हैं लेकिन जरूरत के समय बहुत कम काम आते हैं। आपको दोस्तों के साथ पार्टी करना पसंद होता है। कुछ मामलों को लेकर आप लापरवाह हो सकते हैं। वाद-विवाद में इस अंक से जुड़े लोग माहिर होते हैं। इस अंक वाले जिस भी काम को करने की ठान लेते हैं उसे पूरा करके रहते हैं। 

देखें आज का राशिफल, और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे-

यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है। इसके अलावा व्यक्तिगत भविष्यवाणी जानने के लिए ज्योतिषियों के साथ फ़ोन पर या चैट पर जुड़े

आपकी शक्ति

आज जन्म लेने वाले लोगों का जन्मदिन राशिफल के अनुसार पता चलता है कि, आपके अंदर अचानक से फैसले लेने की क्षमता होती है, आप अपने फैसलों से अपने आसपास के लोगों को चकित कर सकते हैं। आप अच्छे वक्ता होते हैं और चतुरता से अपनी बात को मनाने में भी माहिर होते हैं। आप चुनौतियों का सामना करने के लिए हमेशा तैयार होते हैं और उन्हें बदलने की क्षमता भी रखते हैं। आपका जुझारूपन आपको आगे बढ़ाने का काम करता है। आप जिस भी काम को शुरु करते हैं उसे पूरा करने के बाद ही दम लेते हैं। 

आपकी कमजोरी

31 मार्च को जन्मे लोगों का जन्मदिन के अनुसार भविष्यफल यह बताता है कि, आप लापरवाह हो सकते हैं और इसके कारण आपको स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। आप कई बार किसी पर एहसान करके उम्मीद करते हैं कि वह आपके अहसान को माने। अत्यधिक भावुकता भी आपकी कमजोरी में से एक है, जिसके कारण कई बार आप गलत दिशा में मुड़ सकते हैं। आपके एक जगह पर टिक के रहने वालों में से नहीं हैं। अपनी जुबान पर कायम रहने में भी इस अंक वालों को परेशानी होती है। 

बृहत् कुंडली : जानें ग्रहों का आपके जीवन पर प्रभाव और उपाय

आपकी लव लाइफ और विवाह

आज जन्मे लोगों का लव लाइफ के दृष्टिकोण से जन्मदिन के अनुसार राशिफल जानने की कोशिश की जाए तो यह पता लगता है कि, प्रेम जीवन में आपको उतार-चढ़ावों का सामना करना पड़ सकता है। आपके अंदर जल्दबाजी देखी जाती है जिसके कारण प्रेम जीवन में परेशानियों का आपको सामना करना पड़ सकता है। आप एक बार में एक से ज्यादा प्रेम संबंधों में लिप्त हो सकते हैं। जरूरत से ज्यादा भावुकता भी प्रेम जीवन में परेशानियां पैदा करती है। आप विपरीत लिंगी लोगों के प्रति बहुत जल्दी आकर्षित हो जाते हैं, जिसके कारण आपका लवमेट आपसे दूर हो सकता है।  आपका सामाजिक दायरा भी बहुत बड़ा होता है जिसके कारण आपकी लव लाइफ में दिक्कतें आती हैं। हालांकि बावजूद इसके आप विपरीत लिंगी लोगों को बहुत जल्दी इंप्रैस करने वाले होते हैं। आप बहुत जल्दी किसी को भी अपना बना सकते हैं, लेकिन रिश्ते को लंबे समय तक चलाने में आपको परेशानियां आती हैं। 

इस अंक से संबंध रखने वाले लोगों का दांपत्य जीवन भी बहुत अनुकूल नहीं माना जाता। दांपत्य जीवन में आपको समय-समय पर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि विवाह जीवन में अलगाव की स्थिति नहीं बनती। आप जीवनसाथी की कद्र करने वाले होते हैं और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए हमेशा कोशिशें करते नजर आते हैं। आपके जीवनसाथी को स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। आपका अच्छा व्यवहार उनको पसंद आता है। यदि आप जीवनसाथी को समय-समय पर उपहार दें तो दांपत्य जीवन की कई परेशानियां दूर हो जाती हैं।

कौन से मूलांक वाले लोग होंगे आपके लिए भाग्यशाली यह जानने के लिए हमारे विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात  

आपका स्वास्थ्य

आज का जन्मदिन राशिफल इंगित करता है कि, आपको कुष्ठ रोग, मिर्गी, पीठ दर्द, बदन दर्द, हृदय रोग, सिर दर्द, अनिद्रा, आंखों की समस्या, मानसिक बैचनी की समस्या, व्याकुलता, मतिभ्रम, अचानक से किसी रोग का लगाना जैसी स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। इस अंक से जुड़े लोगों नियमित रूप से व्यायाम करना चाहिए और संतुलित भोजन लेना चाहिए।

आपका करियर

आज जन्मे लोगों का भविष्य जानने से हमें यह पता चलता है कि, इस अंक से जुड़े नौकरी और बिजनेस दोनों ही क्षेत्रों में सफल होते हैं। वाणी में तेज के चलते आप अच्छे राजनेता या डिप्लोमैट हो सकते हैं। इसके साथ ही डिजाइनिंग, पैथोलॉजी, कंप्यूटर से जुड़े कार्य, शेयर बाजार के काम, अभिनेता, सेल्समैन, प्रवक्ता, वैज्ञानिक, इलेक्ट्रॉनिक्स का काम करने वाले, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियर आदि क्षेत्रों में भी आपको सफलता मिल सकती है। 

आज जन्मे खास सेलिब्रिटी

आज जन्मे लोगों के लिए उपाय

  • भगवान शंकर की उपासना करें और शिवलिंग पर सफेद चंदन का लेप करें।
  • मां दुर्गा के मंत्र ॐ दुं दुर्गाय नमः का जाप करना आपके लिए सर्वोत्तम रहेगा।
  • आपको शनिवार के दिन पीपल और बरगद के वृक्ष को जल से सींचना चाहिए। 

जीवन में होने वाली सभी घटनाओं की जानकारी के लिए एस्ट्रोगुरु मृगांक से करें फोन पर बात

आशा है कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.