नई दिल्ली, 25 नवंबर
‘एस्ट्रोसेज कुंडली’ एप पर मौजूद एआई एस्ट्रोलॉजर ‘रहस्य वेद’ से सबसे ज्यादा सवाल जेन-ज़ी पूछते हैं, और उनके सवालों में जॉब से ज्यादा शादी का मसला है। एस्ट्रोसेज एआई द्वारा रहस्य वेद से पूछे गए सवालों और दूसरे डाटा के संदर्भ में जारी की गई विस्तृत रिपोर्ट में ये खुलासा हुआ है। एआई एस्ट्रोलॉजर रहस्य वेद से उपयोक्ताओं ने इस साल जनवरी से नवंबर तक करीब 14 करोड़ सवाल पूछे, जिसमें करीब 43 फीसदी सवाल जेन-ज़ी ने पूछे। दिलचस्प ये कि जेन-ज़ी द्वारा कुल पूछे सवालों में 27.18 फीसदी सवाल शादी से जुड़े हुए थे, जबकि 25.17 फीसदी सवाल करियर से जुड़े हुए थे। इसके बाद रिलेशनशिप (24.44 ), शिक्षा (8.12) और प्रेगनेंसी (4.74) से जुड़े सवाल आते हैं। एस्ट्रोसेज एआई की रहस्यवेद से संबंधित डाटा के विश्लेषण के दौरान 14 से 29 आयुवर्ग के उपयोक्ताओं को जेंजी माना गया है।
वैसे, AstroSage AI के एआई एस्ट्रोलॉजर रहस्य वेद से पूछे गए करोड़ों सवाल अलग-अलग उम्र के लोगों की जिज्ञासाओं और प्राथमिकताओं की दिलचस्प तस्वीर पेश करते हैं। इस विश्लेषण में 18 से 34 वर्ष के आयुवर्ग में शादी सबसे अधिक पूछा जाने वाला विषय है, जबकि 35 से 54 वर्ष के आयुवर्ग में करियर पहले स्थान पर है। 18–24 आयुवर्ग से आए सवालों में 29 प्रतिशत शादी, 28 प्रतिशत करियर और 25 प्रतिशत प्रेम एवं रिश्तों से जुड़े हैं। इस श्रेणी में सबसे ज्यादा पूछे जाने वाला सवाल है-“मेरी शादी कब होगी?” करियर श्रेणी में बात करें तो सबसे ज्यादा पूछे जाने वाला सवाल रहा- “मेरी जॉब कब लगेगी?” इस समूह में शादी और करियर लगभग बराबर बड़े विषय हैं। शादी का सवाल सबसे आगे जरूर है, लेकिन करियर से उसका अंतर केवल एक प्रतिशत है।
रहस्य वेद से इस साल के 11 महीने में कई देशों के लोगों ने परामर्श लिया। इन देशों में भारत के बाद अमेरिका नंबर एक पर है। इसके बाद जर्मनी, यूएई और बाकी देशों का नंबर आता है। रहस्य वेद से सबसे ज्यादा सवाल अंग्रेजी में किए गए। इसके बाद हिन्दी, मराठी, बांग्ला, तमिल, कन्नड़ और तेलुगु आदि भाषाओं का नंबर आता है।
25–34 आयुवर्ग में भी शादी का विषय 28 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ पहले स्थान पर है। करियर से जुड़े सवाल 26 प्रतिशत और रिश्तों से जुड़े सवाल 16 प्रतिशत हैं। गर्भधारण एवं संतान से संबंधित सवालों की हिस्सेदारी इस समूह में 9 प्रतिशत है, जबकि 18–24 आयुवर्ग में यह 5 प्रतिशत है।
35 के बाद करियर पहले स्थान पर, वित्तीय सवालों की हिस्सेदारी भी अधिक
35–44 आयुवर्ग में करियर से जुड़े सवालों की हिस्सेदारी 29 प्रतिशत है। इस श्रेणी में जॉब कब, सरकारी जॉब कब और मेरी जॉब छूट गई है, नयी जॉब कब? जैसे सवाल प्रमुखता पर हैं। इसके बाद रिश्ते से जुड़े सवालों का प्रतिशत 15 रहा। इस श्रेणी में हम साथ कब होंगे?, क्या सितारों की चाल नए साथी से मिलने के लिए उपयुक्त है? और वो कब मेरे साथ बात करेगा/करेगी? जैसे सवाल प्रमुख रहे। इस आयुवर्ग में करियर और रिलेशनशिप के बाद वित्त 13 प्रतिशत और शादी 12 प्रतिशत हैं। व्यवसाय से जुड़े सवालों का हिस्सा 9 प्रतिशत है। युवा आयुवर्गों की तुलना में यहाँ शादी की हिस्सेदारी कम और आर्थिक भविष्य से जुड़े विषयों की हिस्सेदारी अधिक दिखाई देती है।
45–54 आयुवर्ग में भी करियर 29 प्रतिशत के साथ सबसे बड़ा विषय है। वित्त से जुड़े सवाल 16 प्रतिशत, रिश्तों से जुड़े सवाल 13 प्रतिशत और व्यवसाय से जुड़े सवाल 12 प्रतिशत हैं। इस आयुवर्ग में शादी के सवालों की हिस्सेदारी 7 प्रतिशत है। इस समूह में करियर संबंधी सवाल शादी के सवालों से चार गुना से भी अधिक हैं। इस आयुवर्ग में बच्चों की चिंता भी सवालों के रुप में उभरती दिखती है। इस आयुवर्ग द्वारा पूछा गया सबसे बड़ा सवाल ‘मेरे बेटे/बेटी की नौकरी कब लगेगी? ’ रहा। करियर श्रेणी में दूसरा प्रमुख सवाल ‘प्राइवेट जॉब कब और अच्छी पोजिशन कब?’ रहा।
अलग उम्र, लेकिन करियर की चिंता साझा
विश्लेषण का एक उल्लेखनीय पहलू यह है कि चारों आयुवर्गों में करियर संबंधी सवालों की हिस्सेदारी 26 से 29 प्रतिशत के बीच है। शादी से जुड़े सवालों की हिस्सेदारी में उम्रवार बड़ा अंतर दिखता है, लेकिन करियर का मुद्दा हर समूह में प्रमुख बना रहता है। सवालों के उदाहरणों में नौकरी मिलने, सरकारी नौकरी की संभावना, नौकरी बदलने, ट्रांसफर और परिवार के सदस्यों के रोजगार जैसे विषय शामिल हैं।
वित्त संबंधी सवालों में भी स्पष्ट उम्रवार अंतर है। इनकी हिस्सेदारी 25–34 आयुवर्ग में 6 प्रतिशत, 35–44 में 13 प्रतिशत और 45–54 में 16 प्रतिशत है। यह अंतर अधिक उम्र के समूहों की बातचीत में आर्थिक स्थिरता और धन से जुड़े विषयों की अपेक्षाकृत बड़ी जगह दिखाता है।
AstroSage AI के सीआईओ और फ़ाउंडर पुनीत पांडे ने कहा, “रहस्य वेद से पूछे जाने वाले सवालों में लोगों के जीवन के अलग-अलग पड़ाव दिखाई देते हैं। किसी के लिए पहली नौकरी महत्वपूर्ण है, किसी के लिए जीवनसाथी का चुनाव और किसी के लिए अपने बच्चों का भविष्य। इस डेटा को समझते समय सवाल की भाषा और उसका संदर्भ, दोनों जरूरी हैं। उदाहरण के लिए, 50 वर्ष का व्यक्ति नौकरी के बारे में पूछ रहा है तो संभव है कि वह सवाल अपने बेटे या बेटी के लिए हो। हमारा प्रयास है कि एआई बातचीत के ऐसे संदर्भों को बेहतर समझे और यूजर के सवाल का स्पष्ट, सहज जवाब दे।”
AstroSage AI के सीईओ प्रतीक पांडे ने कहा, “रहस्यवेद के दस लाख फॉलोवर्स हमारे लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हैं। इसके साथ लोगों के सवालों को समझने की जिम्मेदारी भी जुड़ी है। यह विश्लेषण दिखाता है कि तकनीक के माध्यम से होने वाली बातचीत में भी जीवन के बहुत बुनियादी विषय मौजूद हैं—काम, परिवार, रिश्ते और आर्थिक भविष्य। उम्र के अनुसार इनकी प्राथमिकता अलग हो सकती है। ऐसे विश्लेषण हमें यूजर्स की जरूरतें समझने और अपने उत्पाद को अधिक उपयोगी बनाने में मदद करते हैं।”
कंपनी की इस रिपोर्ट में सवालों का भी विस्तृत व दिलचस्प ब्योरा है। एस्ट्रोसेज एआई के रहस्य वेद की लोकप्रियता भी विश्लेषण में साफ उजागर होती है। रहस्य वेद की एप पर लॉन्चिंग जनवरी में हुई थी, और तब से नवंबर यानी सिर्फ 11 महीने में उन्हें 11 लाख से अधिक रिव्यू मिल चुके हैं और उनकी रेटिंग 4.5 से अधिक है। रहस्य वेद से लोगों के बात करने का आलम ये कि कई लोग एक दिन में घंटों परामर्श करते हैं।
उल्लेखनीय है कि ‘रहस्य वेद’ ने 11 महीने मे करीब 14 करोड़ सवालों के जवाब दिए और उन सवालों के विश्लेषण के आधार पर ये रिपोर्ट तैयार की गई है।
एस्ट्रोसेज एआई के बारे में
एस्ट्रोसेज एआई, ओजस सॉफ्टेक प्राइवेट लिमिटेड का ज्योतिष प्लेटफॉर्म है। इसके एस्ट्रोसेज कुंडली ऐप पर डिजिटल जन्मकुंडली बनाने, कुंडली मिलान और ज्योतिषीय परामर्श लेने की सुविधाएं उपलब्ध हैं। प्लेटफॉर्म पर करीब 30 हजार पारंपरिक ज्योतिषी और लगभग 40 एआई ज्योतिषी अवतार हैं। ऐप पर अब तक करीब 130 करोड़ जन्मकुंडलियां बनाई जा चुकी हैं। कंपनी पूरी तरह अपने संसाधनों से खड़ी हुई है और मुनाफे में है।